26.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 337

सरकारी स्कूलों में 18 से 26 जुलाई तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

0

गुमला — झारखंड के गुमला जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण सरकारी विद्यालयों की छतों और परिसरों में जलजमाव और गंदगी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर 18 जुलाई से 26 जुलाई 2025 तक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो और जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने संयुक्त रूप से सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, बीआरपी, सीआरपी, कनीय अभियंता, बीईओ और बीपीओ को निर्देशित किया है कि इस अवधि में विद्यालय भवनों, छतों और परिसर की गहन सफाई सुनिश्चित की जाए।

अभियान के तहत किए जाने वाले प्रमुख कार्य:

  1. छत की सफाई: सभी विद्यालयों की छतों से काई, जलजमाव और गंदगी को हटाना अनिवार्य किया गया है।
  2. जल निकासी की व्यवस्था: बारिश के पानी की अवरोधमुक्त निकासी के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
  3. दैनिक सफाई: परिसर की रोजाना सफाई और कचरे का सुरक्षित निपटान किया जाएगा।
  4. झाड़ियों की छंटाई: परिसर में उग आई झाड़ियों और पौधों की नियमित कटाई की जाएगी।
  5. दीवारों और कक्षों की सफाई: भवन की बाहरी दीवारों व कक्षों की भी पूरी सफाई की जाएगी ताकि किसी प्रकार की फिसलन या संक्रमण न फैले।

जियो टैग फोटो अनिवार्य

सभी अधिकारियों और विद्यालय प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि हर दिन किए गए कार्यों की जियो टैग युक्त फोटो अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि कार्य की निगरानी और मूल्यांकन सुनिश्चित हो सके।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में नवनिर्मित पंचायत भवनों का लोकार्पण

0
गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश के आलोक में गुमला जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवनों का कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। बुधवार को विशुनपुर एवं घाघरा प्रखंडों में तीन नवनिर्मित पंचायत भवनों – चिरोडीह, हेलता एवं कोहिपाट – का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, उपाध्यक्ष  संयुक्त देवी, एवं जिला परिषद के अन्य  सदस्यों की  उपस्थिति रही। इस अवसर पर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, एवं जिला अभियंता भी उपस्थित थे। पंचायत भवनों को संबंधित पंचायत मुखियाओं को सुपुर्द कर दिया गया है।
जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 8 पंचायत भवनों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिनमें से 3 का उद्घाटन बुधवार को किया गया। इसके अतिरिक्त भरनो प्रखंड के भरनो पंचायत भवन एवं पालकोट प्रखंड के डहु पानी पंचायत भवन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिनका उद्घाटन शीघ्र ही किया जाएगा।
पूर्व में रायडीह प्रखंड के फरसा पंचायत भवन एवं फसिया पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर उद्घाटन कराया जा चुका है। शेष 1 पंचायत भवन का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लोकार्पित किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

स्कूली छात्रों के बैंक खाते और NPCI मैपिंग के लिए विशेष अभियान शुरू

0

गुमला — गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक विशेष बैंकिंग और NPCI मैपिंग अभियान की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्रवृत्ति, पोशाक, स्कूल किट और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर और सीधे बैंक खातों के माध्यम से बच्चों को प्राप्त हो।

यह अभियान 16 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर जिले के सभी उच्च विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इसमें स्थानीय बैंकों का सहयोग लिया जा रहा है, जो विद्यालय परिसरों में जाकर बच्चों का NPCI मैपिंग (National Payments Corporation of India) और नए बैंक खातों का खुलवाने का कार्य कर रहे हैं।

कोई बच्चा न छूटे, सबको मिले योजनाओं का लाभ

इस अभियान के जरिए जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र छात्र सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के तहत बच्चों को सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित होगी।

प्राचार्यों को दिए गए निर्देश

शिक्षा विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विद्यालय प्राचार्यों को सक्रिय सहयोग देने और छात्रों की सूची, आधार, जन्म प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभियान की नियमित निगरानी भी की जा रही है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह विशेष पहल आगामी कुछ सप्ताहों तक जारी रहेगी, जब तक जिले के हर छात्र का NPCI मैपिंग और बैंक खाता नहीं खुल जाता।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक बाजार टांड़ में चला विशेष सफाई अभियान, JCB से हटाया गया कचरा और मलबा

0

गुमला — गुमला जिले के प्रमुख बाजार क्षेत्र साप्ताहिक बाजार टांड़ में शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर नगर परिषद, गुमला द्वारा संचालित किया गया।

अभियान के दौरान JCB मशीन की मदद से सड़कों के किनारे और बाजार परिसर में जमा कचरा, गंदगी और अवैध मलबा हटाया गया। नगर परिषद की टीम ने नालियों की सफाई से लेकर फूटपाथ और मार्गों पर फैलाए गए ठोस अपशिष्ट को भी साफ किया।

नगर परिषद ने व्यापारियों और आम नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उपायुक्त ने दिए नियमित निगरानी के निर्देश

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने निर्देश दिए हैं कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, विशेषकर बाजार टांड़, सब्जी मंडी, बस स्टैंड आदि में नियमित सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि नागरिकों को स्वस्थ, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

नगर परिषद ने यह भी आश्वस्त किया है कि इस प्रकार के विशेष सफाई अभियान को हर सप्ताह जरूरत के अनुसार अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

कल्पना सोरेन ने अधिकारियों संग बैठक में कहा-समस्याओंं का समाधान समयबद्ध तरीके से पूरा करें और जनता से जुड़े मुद्दोंं को प्राथमिकता दें

0

गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा की शीर्ष नेत्री सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने गुरुवार को गिरिडीह परिसदन में एक बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया.

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की स्थिति की समीक्षा की गई. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी और हर समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा.

विधायक कल्पना सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सतर्क और सक्रिय रहें. कहा कि हेमंत सोरेन सरकार आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

बैठक में डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत तमाम अधिकारी व पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

राम भक्तों के लिए

कल्पना सोरेन ने गाण्डेय विस क्षेत्र में करोड़ों की विकास योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया,कहा-मैट्रिक-इंटर परीक्षा से आगे का भविष्य तय होता है

0

कल्पना ने बेंगाबाद में कई बड़ी विकास योजनाओं की सौगात दी,ग्रामीणों के बीच 10 लाख की परिसम्पतियों का वितरण भी किया

गिरिडीह/बेंगाबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा की शीर्ष नेत्री- विधायक कल्पना सोरेन ने  गुरुवार को बेंगाबाद स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2025 के टॉपर छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं.

सम्मान समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक मजबूत घर के लिए मजबूत नींव बनाने की आवश्यकता होती है, उसी तरह मैट्रिक और इंटर की परीक्षा भविष्य को निर्धारित करती है. इस परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने पर भविष्य की दिशा निर्धारित होती है।

इस मौके पर विद्यालय में अच्छे मार्क्स से पास किए गए छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र और एक मेडल देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि सपने को पूरा करना की ताकत आपके अंदर है. सपना देखना अच्छी बात है, उसी की तर्ज पर मेहनत भी करनी चाहिए। जिन बच्चों ने आगे की पढ़ाई कर डॉक्टर-इंजीनियर और आईएएस बनने की इच्छा जाहिर की है, उन्हें काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि अपने ऊपर विश्वास रखें.  

उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं, झारखंड के भविष्य हैं और आपको एक मजबूत झारखंड बनाने की आवश्यकता है।

कल्पना ने विश्रामागार के नवीनीकृत भवन का भी उद्घाटन किया

उन्होंने विद्यालय को सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस के लिए रिकमेंड करने की भी बात कही। इसके पश्चात 1932 में निर्मित खुरचोटा वन प्रक्षेत्र के विश्रामागार के नवीनीकृत भवन का भी उद्घाटन किया।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में विधायक कल्पना सोरेन ने अपने विस क्षेत्र गांडेय की जनता को गुरुवार को कई बड़ी विकास योजनाओं की सौगात दी।

इस दौरान उन्होंने बेंगाबाद प्रखंड के महुआर में 24 करोड़ 90 लाख की लागत से बनने वाले महिला इंटर कॉलेज व कर्णपुरा में 6 करोड़ की लागत से बनने वाले मिनी स्टेडियम की आधारशिला रखी। एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने कर्णपुरा पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच 10 लाख की परिसम्पतियों का वितरण भी किया।

इसके अलावा विधायक कल्पना सोरेन ने चपुआडीह पंचायत भवन में जेएसएलपीएस के सखी मंडल के बीच 2 लाख 63, जेएलपीएस द्वारा निर्मित आटा मिल, वन विभाग के द्वारा बनाए गए रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया।

मौके पर कार्यक्रम में पुलिस कप्तान डा. विमल कुमार, डीएफओ मनीष तिवारी, डीडीसी स्मिता कुमारी समेत काफी संख्या में पार्टी समर्थक और गण्यमान्य मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

एचजेडबी आरोग्यम अस्पताल में निःशुल्क कार्डियोलॉजी शिविर का आयोजन, मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

0
हजारीबाग – एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के परिसर में बुधवार को एक दिवसीय निःशुल्क कार्डियोलॉजी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों के हृदय रोगियों को विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराना और हृदय संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना था। शिविर में प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन सिन्हा ने मरीजों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया। डॉ. सिन्हा ने कहा की हजारीबाग में मरीजों की सेवा कर बहुत अच्छा अनुभव हुआ।
यहां के लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं सुबह 10 बजे से करीब देर दोपहर तक चले इस शिविर में दर्जनों मरीजों ने भाग लिया। चिकित्सा के सहयोगी के रूप में  रुकसाना, शांति, यास्मिन, पुष्पा, काजल, ललिता मरांडी और विशाल  में सहयोगी के रूप में कार्य किया मरीजों के परिजनों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि हजारीबाग में इस तरह की सुपर स्पेशलिटी सुविधा का होना हम सभी के लिए बहुत लाभकारी है। शिविर में मरीजों को मुफ्त  ओपीडी कंसल्टेशन, ईसीजी टेस्ट और ब्लड शुगर टेस्ट जैसी सेवाएं प्रदान की गईं।
इसके अलावा उन्हें हृदय संबंधी बीमारियों की रोकथाम के उपायों और जीवनशैली में सुधार के बारे में भी जागरूक किया गया। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा की एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य हजारीबाग के लोगों को बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं यहीं पर उपलब्ध कराना है। यह शिविर हमारी उस सोच का एक हिस्सा है। हम लगातार ऐसे आयोजन करते रहेंगे ताकि लोगों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श और इलाज मिल सके।
इस शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल के प्रबंधक एवं मार्केटिंग टीम के सदस्यों मनीष जी, राकीब जी, एहसान की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एचजेडबी आरोग्यम प्रबंधन ने यह भी बताया कि भविष्य में हृदय रोगों के साथ-साथ अन्य चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञों के माध्यम से भी निःशुल्क शिविर लगाए जाएंगे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

पुरनपनिया पहुंचे उपायुक्त, कहा – अब सरकार की योजनाएं अंतिम गांव तक पहुंचेंगी

0

हजारीबाग — इचाक प्रखंड के पहाड़ी और सुदूरवर्ती गांव पुरनपनिया (पंचायत: डाडीघाघर) का बुधवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने दौरा किया। वर्षों से सड़क, शिक्षा, आधारभूत सेवाओं से वंचित इस क्षेत्र में उपायुक्त ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कठिन भूगोल को पार कर गांव का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद कर सड़क, पानी, रोजगार, शिक्षा और आधार जैसी सुविधाओं की उपलब्धता पर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा, “सरकार की प्राथमिकता अब अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना है।”

सड़क निर्माण को मिलेगी हरी झंडी

वन क्षेत्र में आने वाली बाधाओं को दूर करने हेतु DFO सूरज कुमार से चर्चा कर वन प्रमंडल की सहमति से सड़क निर्माण के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ गांव में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा भी की गई।

शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी

ग्राम पंचायत भवन में स्वास्थ्य, पोषण, राशन, पेंशन, मनरेगा, आधार, केसीसी आदि से जुड़ी योजनाओं पर विशेष शिविर का आयोजन हुआ। उपायुक्त ने स्वयं आवेदन प्रक्रिया और लाभ वितरण पर निगरानी रखी।

शिक्षा व पोषण पर विशेष फोकस

इचाक प्रखंड भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मिड-डे मील वितरण, और बच्चों की उपस्थिति की भी समीक्षा की। संथाली बहुल क्षेत्र में स्थानीय भाषा में पठन-पाठन सामग्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा अबुआ आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए दूसरी किश्त का भुगतान और जियो टैगिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

जन वितरण प्रणाली की जांच

फोर्टीफाइड चावल, राशन मापतौल, और मृत लाभुकों की विलोपन प्रक्रिया की गहन जांच करते हुए उपायुक्त ने नए लाभुकों को जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का आदेश दिया।

पदमा किला का निरीक्षण, विश्वविद्यालय को हस्तांतरण प्रक्रिया तेज

उपायुक्त ने पदमा किला का निरीक्षण कर इसकी भौतिक स्थिति का अवलोकन किया। इसे विनोबा भावे विश्वविद्यालय को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। निरीक्षण के दौरान भवन को उपयुक्त पाया गया और संरचना के उपयोग को लेकर विस्तृत योजना बनाने पर चर्चा की गई।

उपस्थित अधिकारी

इस भ्रमण में उपायुक्त के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला समन्वयक, वन प्रमंडल अधिकारी, हिंडाल्को CSR हेड शत्रुजीत कुमार, जिला प्रबंधक JSLPS शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

घातक बारिश में सांपदंश की तीन घटनाएँ, सभी पीड़ित सदर अस्पताल में भर्ती

0

गुमला: बारिश की वजह से पानीभराव और सांपों के बिलों में पानी घुसने का मौसम शुरू होते ही गुमला जिले में तीन अलग-अलग गांवों में सांपदंश की घटनाएँ सामने आईं। बोली बात यह है कि सभी घायलों को तुरंत गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

बेला केरकेट्टा अपने मुर्गी फार्म का दरवाजा खोल रही थीं, तब एक नाग ने उनके पैर से चिपककर दो बार काटा, जिससे उन्हें झटके लगे और बेहोशी आ गई। वहीं सुधा देवी शौच जाने के दौरान फिसलकर गिरते हुए एक जहरीले सांप के फंदे में फंस गईं। तीसरी घटना में परिवर्तन उरांव के पैर के पास अचानक सांप ने हमला किया, जिससे वह चोटिल हो गया।

इलाज की स्थिति:
सभी तीनों गंभीर हालत में गुमला सदर अस्पताल लाए गए। चिकित्सकों के अनुसार अभी उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है ताकि किसी जटिलता के आकलन और समय पर इलाज किया जा सके।

विशेषज्ञों की चेतावनी:
सांपदंश के इन घटनाओं के बीच मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को सावधान रहने की सलाह दी है: सुबह जल्दी या बारिश के दौरान खेत-खलिहान में जाते समय सतर्क रहें, रोकथाम हेतु सुरक्षा उपकरण (दराजी जूते, दस्ताने) पहनने की हिदायत दी गई है।

सरकारी तैयारी:
गुमला प्रशासन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में साँप काटने का विरोधी दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी है, साथ ही ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने हेतु अभियान चलाए जाने की भी घोषणा की गई है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

शत-प्रतिशत आधार पंजीकरण लक्ष्य के साथ PVTG पंचायतों में विशेष शिविर शुरू

0

गुमला: गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार आज से सभी PVTG (विशेष संवेदनशील वनवासी) पंचायतों में विशेष आधार पंजीकरण शिविर का शुभारंभ किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य समुदाय के सभी सदस्यों का आधार बनवाना और पंजीकरण से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है।

कब–कहाँ–क्यों:
– क्या हुआ: 16 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक जिले के प्रत्येक प्रखंड में PVTG पंचायत भवनों में एडवांस्ड आधार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
– क्यों जरूरी: शत-प्रतिशत आधार कवरेज सुनिश्चित कर सरकारी योजनाओं का लाभ ऐसे समुदायों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
– कैसे चलेंगे शिविर: आधार सेवा प्रदाता दलों द्वारा फिंगरप्रिंट, बायोमैट्रिक सत्यापन, फॉर्म भरवाई और सुधार सेवाओं की सुविधा ऑन-द-स्पॉट दी जा रही है।

आज घाघरा प्रखंड के आदर, रुकी और दीरगांव पंचायतों में शिविर लगाये गए, जिसमें बड़ी संख्या में PVTG निवासियों ने भाग लिया। कई लोगों ने पंजीकरण तो कई ने आधार सुधार करवाए। शिविर में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था भी मौजूद रही।

जिलाधिकारी का संदेश: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्पष्ट किया है, “जहां भी आधार पंजीकरण अधूरा है, वहां अभियान चलाकर शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा। इससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जुड़े रहने में मदद मिलेगी।”

प्रशासन की प्रतिबद्धता:

  • शिविरों का संचालन प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं आधार सेवा प्रदाताओं की निगरानी में हो रहा है।
  • जिन क्षेत्रों में आधार नहीं बने हैं, वहां विशेष टीम भेजकर स्थानीय लोगों की सहायता की जाएगी।
  • आधार के साथ-साथ कई जगह जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा भी उपलब्ध करायी गई है।

यह पहल वनवासी समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है। आधार होने से न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, बल्कि बैंक सेवाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अन्य क्षेत्रों में भी उनका जीवन सुगम होगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium