26.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 338

आज से गुमला में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान

0
गुमला – गुमला जिला उपायुक्त  के निर्देशानुसार गुमला जिले में आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी  लव कुमार गुप्ता ने किया।
अभियान के तहत सबेकर रेस्टोरेंट, कार्तिक स्वीट्स, प्रकाश होटल (सिसई रोड), होटल राज (मेन रोड), फन फूड, ब्लूम रेस्टोरेंट (थाना चौक), होटल स्वाद, चुलानी रेस्टोरेंट (लोहरदगा रोड), गोविंद स्टोर, लकी स्टोर (पटेल चौक) तथा रुचि स्वीट्स (जयपुर रोड) जैसे प्रमुख प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ऑन-द-स्पॉट खाद्य सैंपल की जांच की गई। जांच में सबेकर होटल, कार्तिक स्वीट्स, प्रकाश होटल, होटल राज, फन फूड और होटल स्वाद से लिए गए पनीर, रसगुल्ला और पेड़ा के नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरे।
हालांकि, मां की रसोई से लिए गए पनीर के नमूने में खराबी पाई गई। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 750 ग्राम खराब पनीर जब्त किया गया। साथ ही स्वच्छता की कमी, लाइसेंस न होने और एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के उल्लंघन के कारण प्रतिष्ठान पर ₹2000 का जुर्माना लगाया गया।
इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी प्रतिष्ठानों में “तेल, चीनी और नमक का सेवन धीरे-धीरे कम करें तथा उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोग के जोखिम को कम करें , जैसे संदेश वाले बैनर लगाए गए, जिससे आमजन में बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैल सके।
इस विशेष निरीक्षण अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियांशु कुमार एवं सूरज कुमार की भी सक्रिय भूमिका रही।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

ग्रामीन शिविर में उपायुक्त ने ग्रामीणों से की पुरानी-पुकार सुनवाई, सुविधाओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान

0

गुमला – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने विशुनपुर प्रखंड के गुरदरी पंचायत में सोमवार को आयोजित विशेष शिविर का आकस्मिक निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से संवाद किया, जहां उन्होंने स्वास्थ्य, आधार, पेंशन, राशन और अन्य योजनाओं से जुड़ी समस्याएं सीधी बातचीत में सुनी।

इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने ग्रामीणों से कहा, “मैं आज आपके बीच इसलिए आई हूं ताकि आपकी आवाज़ सीधे मेरे पास पहुंचे और हम कैम्प में ही समाधान की शुरुआत करें।” उन्होंने यह भी ज़ोर देकर कहा कि सभी आवेदन स्पष्ट–साफ़ नाम, पता व संपर्क विवरण के साथ लिखें, जिससे तेजी से कार्रवाई संभव हो सके।

शिविर में उपस्थित किसानों और महिला ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण संबंधी सुविधाओं की कमी, खदानों के आसपास रोजगार की व्यवस्था, आधार पंजीकरण एवं जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में देरी की शिकायत की। उपायुक्त ने तुरंत निर्देश दिया कि 22 से 25 जुलाई तक गुरदरी पंचायत भवन में विशेष आधार एवं प्रमाण-पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा, जिसमें जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बाद किसी भी समस्या की स्थिति में लोग सीधे उपायुक्त कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में पेंशन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए और गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। स्वास्थ्य संबंधित पहलुओं पर भी उपायुक्त ने प्रतिबद्धता दिखाई, जिसमें उन्होंने पालिकाओं के तहत:

  • स्वास्थ्य उपकेंद्र, सीएचसी और निर्माणाधीन MPC सेंटर की स्थिति का मूल्यांकन किया और निर्माण समयबद्ध पूर्ण करने, बेड इस्तेमाल सुनिश्चित करने व कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) में भर्ती बच्चों की उचित देखरेख की बात कही।
  • आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण कार्यक्रम एवं पोषण-युग्मित योजना की समीक्षा की।
  • वन धन विकास केंद्र में स्वयं सहायता समूहों के उद्यम की सराहना करते हुए उनके कारोबार विस्तार के सुझाव दिए।

उपायुक्त के साथ निरीक्षण दल में विशुनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी, अंचल अधिकारी शेखर वर्मा, JSLPS जिला प्रबंधक और हिंडालको ऑपरेशन हेड सहित अन्य परियोजना व अधिकारियों ने भी भाग लिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

“किसानों को कृषि सहायता करें निष्पक्ष रूप से” – उपायुक्त की अध्यक्षा में भूमि संरक्षण योजनाओं की समीक्षा

0

गुमला – गुमला में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय कार्यालय में भूमि संरक्षण विभाग की प्रमुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना, मिनी ट्रैक्टर एवं पंपसेट योजना, और HDEP पाइप वितरण की स्थिति पर गहन चर्चा हुई।

भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना (वित्त वर्ष 2024-25 एवं 2025-26) के अंतर्गत अब तक 80 किसानों का चयन हो चुका है। इस योजना में 90 प्रतिशत अनुदान के साथ ट्रैक्टर वितरित किए जाएंगे। साथ ही, पंपसेट वितरण के लिए लगभग 330 लाभुक चिन्हित किए गए हैं और मिनी ट्रैक्टर एवं सहायक कृषि यंत्र योजना के तहत 10 किसानों को लाभ देना तय है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाए ताकि सभी पात्र किसानों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा: “इन योजनाओं का उद्देश्य ही कृषि को सरल तथा उत्पादक बनाना है — इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

बैठक में जिला कृषि, उद्यान, सहकारिता एवं भूमि संरक्षण विभागों के पदाधिकारी, डीपीडीएम, जेएसएलपीएस एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने लाभुकों को उपकरण उपलब्ध कराने के लिए अपने-अपने कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।

इस समीक्षा से स्पष्ट हो गया है कि गुमला जिला प्रशासन कृषि विकास को प्राथमिकता दे रहा है और वह किसानों के कल्याण के लिए पारदर्शी व प्रभावी वितरण पर खासा जोर दे रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

डुमरी CHC में कुपोषण उपचार केंद्र का विमोचन: बच्चों के पोषण के लिए बड़ा कदम

0

गुमला | डुमरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उप-विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने बुधवार को नए कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) का लोकार्पण किया। इस मौके पर द हंस फाउंडेशन के राज्य अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उप-विकास आयुक्त महतो ने कहा, “दूरदराज क्षेत्रों में कुपोषित बच्चों के उपचार हेतु यह केंद्र किसी वरदान से कम नहीं। प्लेइंग एरिया बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

द हंस फाउंडेशन के राज्य प्रमुख शिशुपाल मेहता और प्रोजेक्ट मैनेजर स्वामी विवेकानंद ने बताया कि इस केंद्र में 0–5 वर्ष के गंभीर कुपोषित बच्चों का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार इलाज किया जाएगा। डिस्चार्ज के बाद सहिया, आंगनबाड़ी सेविका व एएनएम के माध्यम से समुदाय स्तर पर उनका फॉलो‑अप सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके अलावा, माताओं को 300 ₹ प्रतिदिन भत्ता और आने–जाने का किराया प्रदान किया जाएगा। बच्चों को विशेष पोषक आहार भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सके।

इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों में स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ धनुर्जय सुमराई, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी, अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा, आयुष चिकित्सक डॉ. राजेश शर्मा, बीपीएम राजेश केरकेट्टा, सीडीएस कृष्ण मोहन मिश्रा व प्रभाकर भारती सहित अन्य चिकित्सा कर्मचारी शामिल थे।

यह पहल एक महत्वपूर्ण सामाजिक उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है, जिससे गुमला जिले में कुपोषण से लड़ाई में मजबूती आएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जमीन से जुड़ाव ने बाबूलाल मरांडी को खेतिहर बना दिया…अपने खेतों में धनरोपनी करते नजर आए

0

गिरिडीह (कमल नयन) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मधुर व्यवहार और सादगीपूर्ण रहन- सहन के लिए जाने जाते हैं. विरोधी भी उनकी सादगी के कायल हैं।

बचपन से ही उनका जमीन जुड़ाव रहा है। कई सारे काम वे खुद करते रहे हैं। खेतों में काम करने की उनकी कई फोटो और वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए सामने आए हैं। जिसमें वे अपने खेतों के मेढ़ पर चलते हुए-धनरोपनी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह तस्वीर खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा किया है। हालांकि वह हर साल धनरोपनी करते आ रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव कोदांईबांक में खुद अपने खेतों में उतरकर धनरोपनी की. उनके साथ अन्य सहयोगी भी शामिल हुए। तस्वीरें इस बात की गवाह है कि  वे पूरी तन्मयता से धानरोपाई में मशगूल हैं।

खेत में धनरोपनी को लेकर अपनी भावनाएं भी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मिट्टी में पैर रखते ही एक अलग प्रकार की ऊर्जा महसूस होती है. खेतों में काम करके उन्हें आत्मिक संतोष और सुखद अनुभव होता है. पसीने की हर बूंद मानों जैसे जमीन से रिश्ता और गहरा करता है। उन्होंने लिखा है कि कृषि सिर्फ काम नहीं, एक जीवन दर्शन है. जो हमें आत्मनिर्भर बनाती है और प्रकृति के प्रति संवेदनशील होने का एहसास कराती है। सही मायने में कृषि कार्य के हर पल में एक सच्चा सुख और गौरव छिपा है।

राम भक्तों के लिए

नामकुम ग्रिड में कर्मियों से 16 लाख की लूट और बंधक बनाए जाने पर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी,सीएम से कार्रवाई की मांंग 

0

अजय राय ने उठाए सवाल…ग्रिड स्टेशन में स्थायी सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी निगरानी व आपातकालीन अलार्म सिस्टम क्यों नहीं है?

रांची: राजधानी रांची के समीप नामकुम ग्रिड में बीती रात हुए दिल दहला देने वाले घटनाक्रम ने राज्य के सभी विद्युतकर्मियों को गहरे आक्रोश और चिंता में डाल दिया है। हथियारबंद अपराधियों द्वारा करीब ढाई घंटे तक ग्रिड में मौजूद बिजलीकर्मियों और होमगार्ड को बंधक बनाकर 16 लाख रुपये की लूट को अंजाम देना कानून व्यवस्था और ऊर्जा विभाग की सुरक्षा प्रणाली, दोनों की विफलता को उजागर करता है।

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने इस घटना को राज्य की ऊर्जा संरचनाओं पर सीधा हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राजधानी जैसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में ऐसा हो सकता है, तो सुदूर और नक्सल प्रभावित इलाकों में कार्यरत बिजलीकर्मियों की स्थिति भयावह सोचनीय है।

श्री राय ने सवाल उठाते हुए कहा कि इतने महत्वपूर्ण ग्रिड स्टेशन में स्थायी सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी निगरानी, और आपातकालीन अलार्म सिस्टम क्यों नहीं है? क्या करोड़ों की संपत्ति और कर्मियों की सुरक्षा को ऐसे ही भगवान भरोसे छोड़ा जा सकता है?

संघ ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

उन्होंने नामकुम ग्रिड लूटकांड की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है. उन्होंने सभी ग्रिड/पीएसएस में स्थायी सुरक्षा बलों की तैनाती करने, प्रत्येक ग्रिड पर सीसीटीवी कैमरे, सायरन, और रियल-टाइम निगरानी सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाए जाने और बिजलीकर्मियों को सुरक्षा प्रशिक्षण व आपातकालीन सुरक्षा उपकरण प्रदान किए जाने सीएम से आग्रह किया है.

संघ ने मुख्यमंत्री सह ऊर्जा मंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि इस घटना को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए पूरे राज्य में ऊर्जा केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि सरकार द्वारा जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संघ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन आंदोलन की राह पर जाने को बाध्य होगा।

राम भक्तों के लिए

वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अटल पाण्डेय राज्यपाल से मिले, सात सूत्री मांग पत्र सौंपा, उच्च शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को सुधारने की लगाई गुहार

0

डॉ पाण्डेय ने राज्यपाल से कहा- शिक्षकों व कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं अधिकारी 

रांची : वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अटल पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर उन्हें 7 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया. सौंपे गए ज्ञापन में वोकेशनल सहित वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की दयनीय स्थिति का जिक्र किया गया है. वोकेशनल के अधिकतर विभाग अतिथि शिक्षकों के भरोसे चल रहा है, परंतु उन्हें सम्मानजनक राशि नहीं मिल रही है। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सवालों पर कहा कि आपकी सभी समस्याओं पर कुलपतियों की बैठक में विचार किया जाएगा।

डॉ अटल पाण्डेय ने राज्यपाल से कहा कि वोकेशनल के प्रतिनिधि विश्वविद्यालय में नहीं होने से उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जाता। वोकेशनल विषयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के समायोजन पर राजभवन और सरकार को विचार कर, उचित निर्णय लेना चाहिए।

छात्र संघ का चुनाव कराने का अनुरोध 

डॉ पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में प्राध्यापकों, कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होना, जो प्राध्यापक कार्य कर रहें हैं उनको समय पर प्रोन्नति नहीं मिलना, यह पूरे राज्य के लिए शर्मनाक है। शिक्षा जगत में आज सेशन लेट होना, प्राध्यापकों के अभाव के कारण गुणवत्तायुक्त शिक्षा छात्रों को नहीं मिल पाना, मूलभूत सुविधाओं का अभाव चर्चा का विषय बना हुआ है।

उन्होंने राज्यपाल से लगभग 6 वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं होने पर चिंता जतायी और जल्द विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव कराने का अनुरोध किया.

ज्ञापन में सीनेट और सिंडिकेट तथा एकेडमिक या कोर कमेटी में वोकेशनल शिक्षक एक या दो सदस्यों को रखने, राज्य में वर्षों से लंबित प्राध्यापक के प्रमोशन पर जल्द निर्णय लेने, इंटरमीडिएट शिक्षकों और कर्मचारियों का समायोजन विश्वविद्यालय में करने, अतिथि शिक्षकों को सम्मानजनक फिक्स वेतन देने आदि मुद्दे का जिक्र किया गया है. प्रतिनिधिमंडल में डॉ प्रशांत, सौरभ और अभिषेक बनर्जी भी शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

बिशुनपुर और घाघरा अंचलों में जन शिकायत निवारण दिवस संपन्न, दर्जनों मामलों का समाधान

0

गुमला | जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार मंगलवार को बिशुनपुर एवं घाघरा अंचल कार्यालयों में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों की विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित मामलों का निपटारा किया गया।

बिशुनपुर अंचल कार्यालय में आवेदनों का त्वरित निपटारा

बिशुनपुर अंचल में कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। प्राप्त आवेदनों का विवरण इस प्रकार है:

  • पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र: 1 प्राप्त, 1 लंबित
  • जाति प्रमाण पत्र: 6 प्राप्त, 6 निष्पादित
  • आय प्रमाण पत्र: 2 प्राप्त, 2 निष्पादित
  • आवासीय प्रमाण पत्र: 2 प्राप्त, 2 निष्पादित
  • ऑनलाइन पंजी-2 सुधार: 3 प्राप्त, 3 प्रक्रियाधीन
  • मकान क्षति से संबंधित आवेदन: 1 प्राप्त, 1 प्रक्रियाधीन
  • लैंपस प्रतिवेदन (सेरका): निष्पादित

घाघरा अंचल कार्यालय में 28 में से 19 मामलों का निष्पादन

इसी तरह, घाघरा अंचल में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 19 आवेदनों का समाधान मौके पर कर दिया गया। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित मामले शामिल रहे:

  • ऑनलाइन पंजी-2 सुधार: 15 प्राप्त, 11 निष्पादित
  • एलपीसी (भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र): 1 प्राप्त, 0 निष्पादित
  • भूमि प्रतिवेदन: 5 प्राप्त, 5 निष्पादित
  • जाति प्रमाण पत्र: 7 प्राप्त, 3 निष्पादित

प्रशासन की प्राथमिकता – समस्याओं का त्वरित समाधान

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने निर्देश जारी करते हुए कहा, “जन शिकायत निवारण दिवस आम लोगों को शासन से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम है। सभी अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त आवेदन पारदर्शी तरीके से समयबद्ध रूप से निष्पादित हों, जिससे नागरिकों को बार-बार जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।”

उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि हर शिकायत को संवेदनशीलता के साथ देखा जाए और पात्र व्यक्तियों को उनके अधिकार समय पर दिलाए जाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

घाघरा में आयोजित रक्तदान शिविर में जुटा जन सहयोग, 6 यूनिट रक्त संग्रहित

0

गुमला | उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार को घाघरा प्रखंड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 6 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रखंड कर्मियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस शिविर का आयोजन जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था। जिला प्रशासन की ओर से यह पहल की गई है कि सभी प्रखंडों में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित हों, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

उपायुक्त की अपील: “रक्तदान है जीवनदान”

इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा, “रक्तदान एक पुण्य कार्य है। यह सिर्फ किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है कि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिले। हम सभी को इसमें आगे आकर सहभागी बनना चाहिए।”

उन्होने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में नियमित रूप से जन-जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए प्रेरित करें।

सुरक्षा के साथ रक्त संग्रहण

शिविर के दौरान चिकित्सा टीम द्वारा सभी प्रक्रियाएं सुरक्षा मानकों के अंतर्गत पूरी की गईं। रक्तदान करने वाले व्यक्तियों की पहले जांच की गई और उन्हें पोषणयुक्त खाद्य सामग्री भी प्रदान की गई।

जन सहभागिता की मिसाल

स्थानीय लोगों की भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि गुमला जैसे जिलों में भी सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। शिविर में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

रक्तदान अभियान से जुड़ी अपील:

यदि आप भी रक्तदान करना चाहते हैं या रक्त की आवश्यकता है, तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या ब्लड बैंक से संपर्क करें। जिला प्रशासन हमेशा आपकी सेवा में तत्पर है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नए नियमों के साथ फूड सेफ्टी जांच: कई प्रतिष्ठानों से सैंपल जब्त, कोटपा उल्लंघन पर भी कार्रवाई

0

गुमला : खाद्य सुरक्षा विभाग की एक विशेष जांच टीम ने जिले के चैनपुर बस स्टैंड, एम्बुलेंस रोड और कुरुमगढ़ रोड स्थित प्रतिष्ठानों में अचानक छापेमारी की। इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने किया। निरीक्षण में साफ-सफाई, खाद्य गुणवत्ता, लेबलिंग और लाइसेंस जांच पर खास ध्यान दिया गया।

मुख्य तथ्य:

  • जांच दौरान इन प्रतिष्ठानों से खाद्य सैंपल लिए गए:
    • महावीर होटल – रसगुल्ला
    • अजीत जनरल स्टोर – मधुसूदन घी
    • विनीत किराना – आधुनिक हल्दी पाउडर
    • विशाल किराना – सुपर फ्रेश हल्दी पाउडर
    • धाना होटल – लड्डू
  • सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
  • दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि:
    • एक्सपायरी सामग्री न बेची जाए
    • स्पष्ट लेबलिंग आवश्यक है
    • नियमित पेस्ट कंट्रोल कराया जाए
    • स्टाफ एप्रोन, ग्लव्स व हेडगियर पहनें
    • कर्मचारी समय-समय पर मेडिकल जांच कराएं

कानूनी कार्रवाई:

एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के तहत निम्न प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया:

  • अनिल बड़ा – ₹2,000
  • अंशु अभिषेक बड़ा – ₹1,000
  • अजीत जनरल स्टोर – ₹5,000
  • अनुराग होटल – ₹5,000
  • विनीत किराना स्टोर – ₹2,000

कोटपा का उल्लंघन:

सीओटीपीए अधिनियम के तहत स्कूल परिसरों (100 मीटर सीमा) के आसपास की दुकानों की भी जांच की गई। टोंगो स्कूल के पास इन दुकानदारों को बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचते पकड़ा गया:

  • तारा देवी
  • सुमन मिंज
  • अनिल बड़ा
  • अंशु अभिषेक बड़ा

इन पर जुर्माना लगाया गया और तंबाकू बिक्री पर पाबंदी का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन की अपील:

खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और जनस्वास्थ्य से संबंधित किसी भी गड़बड़ी को देखते ही संबंधित विभाग को सूचित करने का आग्रह किया गया है, जिससे जिला में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षित बना रहे।


इस अभियान से यह संदेश मिलता है कि गुमला प्रशासन खाद्य और जन स्वास्थ्य सुरक्षा पर सतर्क है और नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium