26.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 349

विभावि में सांस्कृतिक रंगों से सजा ‘वीबीयूनेशन’ का मंच, छात्रों ने कला के माध्यम से बिखेरे हुनर

0

हज़ारीबाग, 5 जुलाई 2025 — विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को छात्रों की ओर से आयोजित ‘वीबीयूनेशन’ कार्यक्रम ने कला और संस्कृति की विविध छवियों को एक मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन कलाकृति और तमाशा नामक छात्र-संस्थाओं ने संयुक्त रूप से किया, जिसका उद्देश्य रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना था।

इस भव्य आयोजन की शुरुआत जोड़ी डांस प्रतियोगिता से हुई, जहां प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस प्रतियोगिता में सौम्या और दीपशिखा की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रस्तुति देकर सर्वश्रेष्ठ जोड़ी का खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम का भावनात्मक केंद्रबिंदु रहा तमाशा सोसाइटी द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘कहानी एक किसान की’, जिसमें देश के किसानों की चुनौतियों और उनके संघर्षों को गहराई से मंच पर उतारा गया। इस प्रस्तुति में गुलशन कुमार के सशक्त अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, कई छात्रों ने मंच से कविताएँ, शायरी और गीत प्रस्तुत किए, जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। पूरे आयोजन के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और सांस्कृतिक उत्साह से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उर्दू विभागाध्यक्ष एवं कला-संस्कृति समिति के अध्यक्ष डॉ. एस ज़ेड हक़ ने विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा, “छात्रों की यह पहल न केवल उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक है, बल्कि विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती देती है।”

कार्यक्रम की सफलता में अविनय राज, निरजला सिंह, हिमांशु, शौर्या श्री, इरफ़ान, ऋषभ, शगुफ़्ता, काजल, स्पर्धा, दीपिका, गुलशन कुमार, रोहित सिंह, नवीन और अमन का अहम योगदान रहा।

वीबीयूनेशन का यह आयोजन विद्यार्थियों के भीतर छिपी रचनात्मक ऊर्जा को सामने लाने और सामाजिक सरोकारों को कला के माध्यम से व्यक्त करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गुमला में एक लाख तीस हजार के जाली नोट के साथ तीन छत्तीसगढ़ निवासी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

0

गुमला, झारखंड: छत्तीसगढ़ से आए तीन व्यक्तियों को गुमला से जशपुर (छत्तीसगढ़) ले जा रहे एक लाख तीस हजार रुपये के जाली नोटों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मीणा ने रायडीह थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि गुमला पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जामां को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में सवार कुछ लोग भारी मात्रा में जाली नोट लेकर जशपुर की ओर जा रहे हैं।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ ललित मीणा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया। इस दल में रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, पुअनि अजय यादव, गुमला एसपी कार्यालय की क्यूआरटी टीम, तथा रायडीह थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में रोकी कार

पुलिस टीम ने रायडीह थाना गेट पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद एक सफेद रंग की आर्टिंगा कार (JH-01EE-0585) पुलिस बैरिकेडिंग देखकर भागने का प्रयास करने लगी, जिसे जवानों ने चारों ओर से घेरकर रोका।

कार में बैठे लोगों की गहन पूछताछ के बाद उनकी पहचान सुधनराम यादव (52 वर्ष), गोस्वामी चौहान (42 वर्ष) और दिलीप कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई। तीनों आरोपी छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के निवासी हैं।

तलाशी में मिले जाली नोट और अन्य सामग्री

पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से ₹1,30,000 के जाली नोट (₹500 के 260 नोट), ₹2,500 के असली नोट, दो मोबाइल फोन, एक काले रंग का बैग, और जाली नोटों की ढुलाई में प्रयुक्त कार जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन जाली नोटों का उपयोग छोटे बाजारों और दुकानों में करते थे और इसी से अपना जीवन यापन चला रहे थे।

आरोपियों को भेजा गया जेल, पुलिस कर रही जांच

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये जाली नोट कहां से खरीदे गए और इनका नेटवर्क कितना बड़ा है।

पुलिस की सख्ती से क्षेत्र में जागरूकता बढ़ी

गुमला पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल एक बड़े अपराध का पर्दाफाश किया, बल्कि नकली नोटों के कारोबार पर कड़ा प्रहार भी किया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नकली नोटों की तस्करी रोकने के लिए निगरानी और भी तेज की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सरकारी नौकरी के लालच में सौतेले भाई की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

0

गुमला (बिशुनपुर): सरकारी नौकरी हासिल करने की लालसा ने गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के गूंगा टोली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर दिया। 22 वर्षीय विवेक उरांव की हत्या उसके सौतेले भाई रितिक उरांव ने अपने माता-पिता और पिता के एक दोस्त की मदद से कर दी। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हत्या का खुलासा मृतक की मौसी ने किया

इस हत्याकांड का पर्दाफाश उस वक्त हुआ जब मृतक विवेक की मौसी कमल कच्छप ने बिशुनपुर थाना में एक लिखित आवेदन देकर हत्या की आशंका जाहिर की। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि सरकारी नौकरी की लालच में आकर विवेक के सौतेले भाई ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया।

चारों आरोपी भेजे गए जेल

शिकायत मिलते ही बिशुनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेक उरांव के सौतेले भाई रितिक उरांव, सौतेली मां बसंती देवी, सौतेले पिता अशोक खेरवार और पिता के मित्र रॉकी बरवा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। चारों के खिलाफ विधिवत कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई और न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद उन्हें गुमला जेल भेज दिया गया।

पुलिस कर रही है आगे की छानबीन

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य कोणों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक साक्ष्य यही इशारा कर रहे हैं कि सरकारी नौकरी के लाभार्थी के तौर पर विवेक को हटाना ही हत्या का मकसद था। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की पूछताछ जारी है ताकि साजिश के सभी पहलुओं को उजागर किया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

हॉकी इंडिया सब-जूनियर नेशनल के लिए चयनित हुईं गुमला की प्रीति बिलुंग, झारखंड टीम से करेंगी प्रतिनिधित्व

0

गुमला: झारखंड की हॉकी प्रतिभाओं में एक और नाम जुड़ गया है — प्रीति बिलुंग, जो गुमला के आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत हैं, उनका चयन झारखंड राज्य की टीम में हुआ है। प्रीति अब हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में हिस्सा लेंगी, जो 3 से 13 जुलाई के बीच रांची में आयोजित की जाएगी।

2022 से शुरू हुआ सफर, सिमडेगा से लेकर झारखंड टीम तक

प्रीति बिलुंग का मूल निवास सिमडेगा जिला में है। उन्होंने वर्ष 2022 में उसलाइन कॉन्वेंट विद्यालय, गुमला स्थित प्रशिक्षण केंद्र में हॉकी की विधिवत शुरुआत की। अपनी लगन और मेहनत के बल पर उन्होंने राज्य स्तर की ओपन ट्रायल में 100 से अधिक प्रतिभागियों के बीच खुद को साबित किया।

18 खिलाड़ियों में चुनी गईं, प्लेइंग इलेवन में भी जगह

ओपन ट्रायल के बाद 31 खिलाड़ियों को प्रारंभिक प्रशिक्षण शिविर में बुलाया गया था, जिसमें से 10 दिवसीय शिविर के पश्चात 18 खिलाड़ियों की अंतिम टीम घोषित की गई। इस टीम में प्रीति को न केवल शामिल किया गया, बल्कि उन्हें शुरुआती 11 खिलाड़ियों (Playing XI) में भी स्थान मिला — जो उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाता है।

प्रशिक्षण केंद्र की भूमिका भी सराहनीय

प्रीति की इस उपलब्धि के पीछे गुमला स्थित आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की अहम भूमिका रही है, जहाँ उन्हें नियमित रूप से तकनीकी और मानसिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह केंद्र जिले में उभरती महिला हॉकी प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभरा है।

गुमला के लिए गौरव का क्षण

प्रीति का चयन न केवल सिमडेगा और गुमला के लिए, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि दिखाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियाँ भी यदि सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण पाएँ, तो वे राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ चैनपुर द्वारा योजनाओं एवं संस्थाओं का निरीक्षण, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

0
गुमला :- गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी द्वार चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में नवाडीह पंचायत भवन का जायजा लिया गया, जहां भवन की संरचनात्मक स्थिति, कार्य संचालन, अभिलेख संधारण एवं पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।
इसके उपरांत नवाडीह एवं जीतियाटोली गांवों में स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार की गुणवत्ता, टीकाकरण स्थिति, स्वच्छता, सेविका-सहायिका की उपस्थिति एवं अभिलेखों की अद्यतनता की जांच की गई। मौके पर उपस्थित कर्मियों को सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
इसके बाद राजकीय उच्चकृत मध्य विद्यालय, भेड़ीताल का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की संख्या, कक्षा संचालन व्यवस्था, भवन की स्थिति तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के अंत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के विक्रेता विनय कुमार साहू द्वारा संचालित दुकान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्यान्न भंडारण, वितरण प्रक्रिया, लाभुकों की सूची एवं स्टॉक पंजी की गहन जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ चैनपुर ने संबंधित सभी कर्मियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं लाभुकों के अनुकूल सेवाएं प्रदान करने का निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

JSPLPS जिला टीम द्वारा घाघरा एवं बिशुनपुर प्रखंड का भ्रमण, बहुद्देशीय भवन का हुआ उद्घाटन, आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा

0

गुमला :- झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSPLPS) की जिला टीम द्वारा घाघरा एवं बिशुनपुर प्रखंड का दौरा किया गया। इस दौरान टीम ने दोनों प्रखंडों में संचालित आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की और दीदियों से संवाद स्थापित किया।

घाघरा प्रखंड में महिला समूहों द्वारा CCL ऋण एवं सामुदायिक निवेश निधि (CIF) के माध्यम से संचालित आजीविका गतिविधियों जैसे चप्पल दुकान, कपड़ा दुकान, फल दुकान, हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट, सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई आदि का निरीक्षण किया गया। दीदियों द्वारा इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को सराहा गया और उन्हें आगे भी सशक्त रूप से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
बिशुनपुर प्रखंड के तुसरू कोना गांव में निर्मित बहुद्देशीय भवन का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) द्वारा किया गया। इस भवन को ग्राम संगठन की दीदियों को सौंपा गया, जिससे उनकी बैठक, प्रशिक्षण एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों को सशक्त रूप मिल सकेगा।
इस अवसर पर FI-DM शसंदीप, SD-DM  रवि शंकर, JSPLPS की जिला टीम एवं घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

कमडारा प्रखंड में एक दिवसीय लाह उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन, 230 लाभुकों ने लिया भाग

0
गुमला :- गुमला जिला अंतर्गत स्थित कमडारा प्रखंड में लाह उत्पादन को बढ़ावा देने एवं समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय लाह उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा  उद्यो‍गिनी संस्था के सहयोग से संचालित हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लाह वैज्ञानिक दिलीप कुमार सिंह, फील्ड एसोसिएट नारायण साहू (उद्यो‍गिनी) एवं NJS टीम द्वारा प्रतिभागियों को वैज्ञानिक तरीके से लाह उत्पादन संबंधी आवश्यक जानकारी एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण में कुल 230 लाभुकों ने भाग लिया, जिनमें फूलो झानो आशीर्वाद अभियान (PJAA) से जुड़ी 50 महिला लाभुक भी शामिल रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को टिकाऊ व लाभकारी लाह उत्पादन तकनीक से प्रशिक्षित कर उनके आजीविका स्रोत को सशक्त बनाना था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों के बीच लाह उत्पादन से संबंधित आवश्यक उपकरण व औजारों का वितरण 90% अनुदान पर किया गया, ताकि वे प्रशिक्षण के पश्चात अपने स्तर पर उत्पादन कार्य आरंभ कर सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

“SMASHATHON-2025: ‘वर्ल्ड बैडमिंटन डे’ पर गुमला में नशा मुक्ति को समर्पित खेल आयोजन, उपायुक्त ने खिलाड़ियों संग खेला मैच”

0

गुमला, झारखंड: नशामुक्ति और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुमला जिला प्रशासन ने बुधवार को ‘SMASHATHON-2025’ नामक एक दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन इनडोर स्टेडियम, गुमला में किया। आयोजन ‘वर्ल्ड बैडमिंटन डे’ के अवसर पर हुआ और युवाओं को खेल के ज़रिए सकारात्मक राह दिखाने का संदेश दिया गया।

खेल के मैदान में उपायुक्त ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वयं भी बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता का हिस्सा बने और खिलाड़ियों के जोश को बढ़ाया।

उपायुक्त ने कहा, “जिला प्रशासन गुमला में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेल और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जाए।”

बैडमिंटन के ज़रिए नशा मुक्त समाज की दिशा में एक कदम

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद अधिकारियों ने आपस में बैडमिंटन खेलकर ‘खेल से जोड़े समाज’ की भावना को बढ़ावा दिया। यह आयोजन नशा मुक्ति अभियान के तहत रखा गया था, जिसमें जिले के विभिन्न इलाकों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

उपायुक्त ने इस अवसर पर यह भी जानकारी दी कि इनडोर स्टेडियम का शीघ्र ही आधुनिकीकरण किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। वर्तमान में भी यहां प्रशिक्षित कोच के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चे नियमित रूप से बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

12 घंटे चला खेल आयोजन, हुआ सम्मान समारोह

प्रतियोगिता में दिनभर विभिन्न वर्गों के मुकाबले आयोजित किए गए जो रात 6 बजे तक चले। शाम को जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण भी बैडमिंटन कोर्ट पर उतरे और अपनी भागीदारी निभाई। समापन समारोह में विजेता और प्रतिभावान खिलाड़ियों को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया।

खेल के साथ सामाजिक संदेश

यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं था, बल्कि एक सामाजिक अभियान भी था जिसका उद्देश्य था युवाओं को नशे की गिरफ्त से निकालकर खेल के ज़रिए सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना।

इस अवसर पर जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर एवं चैनपुर, जिला खेल पदाधिकारी, कोच, खिलाड़ी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

इटारसी में 13 जुलाई को आयोजित होगा ‘प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह’, यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल होंगे मुख्य अतिथि

0
भोपाल: चौरिया कुर्मी महासभा और पटेल समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 13 जुलाई 2025 (रविवार) को नर्मदापुरम जिले के इटारसी में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 170 होनहार छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षणिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन साई कृष्णा रिसोर्ट, पेट्रोल पंप के पास (खेड़ा), इटारसी में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
अपना दल (एस) राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल अपना दल (एस) की नीतियों और विचारधारा पर प्रकाश डालेंगे। वे समाज के उत्थान और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए आम जनमानस से अपना दल (एस) से जुड़ने का आह्वान करेंगे। यह समारोह न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच होगा, बल्कि सामाजिक एकता और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
कार्यक्रम में चौरिया कुर्मी महासभा के अध्यक्ष नवीन पटेल, अपना दल (एस) राष्ट्रीय महासचिव ‘युवा मंच’ डॉ. अखिलेश पटेल, और राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीँ प्रदेशभर से अपना दल (एस) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के भी इस कार्यक्रम में पहुँचने की उम्मीद की जा रही है।
Muskan
राम भक्तों के लिए

मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, डीसी-एसपी के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों में निकला फ्लैग मार्च

0

गिरिडीह : मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। मुहर्रम पर्व शांति, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा के साथ मनाने को लेकर शनिवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के नेतृत्व में गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, ट्रैफिक डीएसपी, थाना प्रभारी, मुफस्सिल, थाना प्रभारी, पचंबा, थाना प्रभारी, टाऊन थाना समेत अन्य संबंधित अधिकारी, पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

उपद्रवियों व अफवाह फैलानेवालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी

डीसी ने मुहर्रम पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था संधारण के साथ-साथ अन्य आवश्यक तैयारियां जायजा लिया. पर्व को लेकर जिला स्तर, अनुमंडल स्तर, ब्लॉक स्तर तथा थाना स्तर पर शांति समिति के सदस्यों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर डीसी-एसपी ने कई दिशा-निर्देश दिए.

जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए हैं। रूट मार्ग का ड्रोन, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से निगरानी की जाएगी. जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है।

एसपी ने कहा-शांति और भाईचारा जिले की पहचान 

मौके पर पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने कहा कि जिलेवासियों के सामूहिक भागीदारी से पर्व में शांति-व्यवस्था कायम रहेगी। विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन को मदद मिलेगी। शांति और भाईचारा जिले की पहचान है। पर्व-त्योहार खुशियां मनाने और एक-दूसरे से प्रेम बांटने का अवसर प्रदान करता है। त्योहार में सभी लोग खुशियों का माहौल बनाएं रखें। त्योहार के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है। ड्रोन, सीसीटीवी, डिजिटल मीडिया के साथ-साथ सादे लिबास में भी प्रशासन निगरानी कर रहा है। किसी भी तरह का उपद्रव व अफवाह फैलाने वाले असमाजिक व अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ ने जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकालने की अपील की

वहीं मौके पर उपस्थित सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत विस्पुते ने सभी से सामाजिक समरसता, भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त प्रयास से विशेष एहतियात एवं निगरानी बरती जा रही है।

उन्होंने शांति समिति के सदस्यों, प्रबुद्धजनों एवं पूरे जिलेवासियों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने जुलूस निर्धारित मार्ग पर ही निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्ग एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। उपद्रवी एवं असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की टीम पूरी सख्ती बरतेगी।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium