26.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 350

गिरिडीह में 12वीं में नामांकन के लिए छात्राएं डीसी से मिलीं, सभी को पढ़ाई बाधित नहीं होने का मिला आश्वासन

0

गिरिडीह : समाहरणालय में 12वीं में नामांकन के लिए छात्राओं ने शनिवार को उपायुक्त राम निवास यादव से मिलकर अपनी बातों को रखा। उपायुक्त ने मामले में त्वरित संज्ञान में लेते हुए शिक्षा विभाग को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में बच्चियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी।

छात्राओं ने उपायुक्त के समक्ष अपनी आर्थिक स्थिति भी बतायी. छात्राओं ने बताया कि अब स्कूल में नामांकन लेने से ड्रेस समेत कई अन्य व्यवस्थाएं बदल जाएंगी, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा।

डीसी ने शिक्षा विभाग को सख्त हिदायत दी

उन्होंने मौके पर ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बच्चियों को फॉर्म देने का निर्देश दिया। साथ ही बच्चियों के यूनिफॉर्म से संबंधित समस्या को लेकर भी सख्त हिदायत दी कि ऐसी किसी भी प्रकार दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित करें। आगे उपायुक्त ने छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी हर परेशानी का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी छात्रा की पढ़ाई बाधित न हो।

राम भक्तों के लिए

“सड़क नहीं तो वोट नहीं” : गिरिडीह के ग्रामीणों ने उठाई आवाज, जनप्रतिनिधियों को दी खुली चेतावनी

0

गिरिडीह, झारखंड – जमुआ प्रखंड अंतर्गत बदड़िहा-1 पंचायत के सिकदारडीह और सलैया गांव के ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क को लेकर अपना धैर्य खो दिया है। बुनियादी सुविधा से वंचित इन गांवों के नागरिकों ने शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया और सड़कों पर उतरकर “रोड नहीं तो वोट नहीं” का नारा बुलंद किया।

❝कहां है विकास? सिर्फ वादों में या ज़मीन पर?❞

हाथों में पोस्टर, नारों से गूंजता माहौल और घुटनों तक कीचड़ में डूबी सड़क — यह तस्वीरें गिरिडीह जिले की उस हकीकत को बयां करती हैं, जिसे आजतक नजरअंदाज किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सिकदारडीह-सलैया मार्ग पर चलना पैदल यात्रियों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चे गिरकर कपड़े गंदे कर लेते हैं, बाइक सवारों का दुर्घटनाओं में गिरना आम बात हो गई है।

जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर जनता का फूटा गुस्सा

गांववालों ने बताया कि कई बार मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और जमुआ विधायक से इस सड़क की मरम्मत के लिए गुहार लगाई गई, लेकिन सबने आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं दिया। किसी ने काम शुरू नहीं करवाया। अब जनता ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द काम नहीं शुरू हुआ, तो वे पंचायत भवन में ताला जड़ देंगे।

गांववालों का एक सप्ताह का अल्टीमेटम

प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय प्रशासन को एक हफ्ते का समय दिया है। यदि इस अवधि में कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो वे वोट का बहिष्कार करेंगे और पंचायत कार्यालय को तालाबंद करेंगे।

प्रदर्शन में ये लोग रहे शामिल:

लट्टू सिंह, पच्चू सिंह, मनी रविदास, रामदेव ठाकुर, जागि राय, इंद्रदेव साव, कैलाश साव, खीरो यादव, मनोहर वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन में शामिल हुए।

गिरिडीह सिटी न्यूज़ की अपील:

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से आग्रह है कि वे इस गंभीर जमीनी समस्या को अनदेखा न करें। यह केवल सड़क की मांग नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार की लड़ाई है। ग्रामीणों ने साफ कहा है – अब वादों से काम नहीं चलेगा, काम नहीं तो वोट नहीं।

News – Naresh Sharma

राम भक्तों के लिए

राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू: झारखंड में SRG मॉडल के तहत तैयार होंगे प्रशिक्षक शिक्षक

0

रांची, 4 जुलाई 2025 — झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPF) ने सेंटा (CENTA) के सहयोग से राज्य संसाधन समूह (SRG) के शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को पारंपरिक पद्धतियों से हटकर गतिविधि-आधारित और व्यावहारिक शिक्षण मॉडल से प्रशिक्षित करना है, जिससे वे भविष्य में राज्य के अन्य शिक्षकों को प्रभावी रूप से प्रशिक्षित कर सकें।

प्रशिक्षण का उद्देश्य और स्वरूप

कार्यशाला का आयोजन टीचर्स नीड असेसमेंट (TNA) के तहत चयनित राज्य भर के 34 शिक्षकों के लिए किया गया है। इन शिक्षकों को आगामी समय में SRG (State Resource Group) के हिस्से के रूप में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ट्रेनर की भूमिका निभानी है।

इस प्रशिक्षण में 20 घंटे की इन-पर्सन लाइव ट्रेनिंग शामिल है, जिसमें व्याख्यान आधारित पारंपरिक शैली को त्याग कर हैंड्स-ऑन एक्टिविटी, मूवमेंट-बेस्ड शिक्षण, और सीखने के अनुभव आधारित प्रस्तुतियों को प्राथमिकता दी गई है। शिक्षकों को ऐसा मंच प्रदान किया गया है जहाँ वे विषयों की गहराई तक जाकर न सिर्फ ज्ञान अर्जित करें, बल्कि उसे आत्मसात कर कक्षा में प्रभावी रूप से लागू भी कर सकें।

प्रशिक्षण की प्रमुख झलकियाँ

  • शिक्षक केवल श्रोता नहीं, बल्कि सक्रिय सहभागी की भूमिका में रहे।
  • समूह चर्चा, केस स्टडी और प्रैक्टिकल डेमो जैसे सत्रों के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षक के तौर पर तैयार किया जा रहा है।
  • प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों में आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो प्रशिक्षण की सफलता को दर्शाता है।

भविष्य की दिशा

JEPF का यह प्रयास झारखंड में शिक्षकों के पेशेवर विकास की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है। SRG मॉडल के तहत प्रशिक्षित ये 34 शिक्षक न केवल अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे।

शिक्षा विभाग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य राज्य के शैक्षिक परिदृश्य को अधिक समावेशी, नवाचारपूर्ण और प्रभावी बनाना है। आने वाले समय में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और विस्तृत किया जाएगा ताकि राज्य के हर कोने में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

News Desk

राम भक्तों के लिए

गोलियों की गूंज से दहला गुमला: एक व्यक्ति को गोली मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व मोबाइल बरामद

0

गुमला, 4 जुलाई 2025 — गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र स्थित बरन्दा गांव में एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से छह चक्र वाला रिवॉल्वर, 23 जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और चार खाली खोखे बरामद किए गए हैं।

कौन, क्या, कब, कहां और कैसे?

घटना 3 जुलाई की शाम की है, जब भरनो थाना क्षेत्र के बरन्दा गांव निवासी 32 वर्षीय हेमंत कुमार (पिता: स्व. गोविंद साहू) को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे आनन-फानन में पारस अस्पताल, रांची में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जामां ने तत्परता दिखाते हुए एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया। इस दल में सिसई अंचल के पुलिस अधिकारी, भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपी और उनके नाम

घायल हेमंत कुमार के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया:

  1. शैलेन्द्र कुमार साहू (34 वर्ष) – निवासी: लोहरदगा थाना क्षेत्र, पिता: स्व. सीताराम साहू
  2. आनंद कुमार साहू – निवासी: मेन रोड, भंडरा, जिला लोहरदगा, पिता: लखन साहू
  3. सूरज कुमार साहू (23 वर्ष) – निवासी: बरन्दा गांव, भरनो थाना, गुमला, पिता: रामचंद्र साहू

पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया है।

क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान जब्त किया:

  • एक छह चक्र वाला रिवॉल्वर
  • 23 जिंदा कारतूस
  • चार मोबाइल फोन
  • एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल
  • चार खाली खोखा

पुलिस अधीक्षक का बयान

एसपी हारिश बिन जामां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शेंगे नहीं। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। नशा, हथियार और अपराध के गठजोड़ को तोड़ना हमारा लक्ष्य है।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मुहर्रम पर्व को लेकर जिला गुमला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने पर बल

0
गुमला :- गुमला जिला में आगामी 6 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर आज नगर भवन, गुमला में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक‌ हरीश  बिन ज़मां की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, निदेशक DRDA, SDO सदर, SDO चैनपुर, SDO बसिया, SDPO गुमला, SDPO चैनपुर, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी, विभिन्न प्रखंडों के अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारीगण तथा शांति समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया कि शहरी क्षेत्रों में मुहर्रम जुलूस नहीं निकाले जाएंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरानुसार जुलूस का आयोजन होगा। जुलूस वाले क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई एवं शांति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
इमामबाड़ों की सफाई, पेयजल की व्यवस्था एवं श्रावण माह और रथ यात्रा के दौरान भी साफ-सफाई तथा विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया। सदस्यों ने आपसी सौहार्द पर बल देते हुए कहा कि गुमला एक गमले के समान है, जिसमें विभिन्न धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित  ने सभी अधिकारियों एवं समिति सदस्यों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अफवाह या फेक न्यूज़ न फैलने पाए। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई जाए। झंडों की ऊंचाई लगभग 14 फीट से अधिक न हो और बिजली के तारों के अनुसार ही उनका निर्माण किया जाए। झंडे लकड़ी के हों, मेटल या आयरन के नहीं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना न रहे।
नगर परिषद को शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, फ्लैग रूट की निगरानी तथा विद्युत सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि CCTV कैमरे  की निगरानी में सारी गतिविधियाँ रहेंगी और यदि किसी व्यक्ति द्वारा फेक न्यूज फैलाने से कोई घटना होती है तो उसपर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक  हरीश बिन ज़मां ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशों एवं प्रशासनिक गाइडलाइंस का अनुपालन आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस केवल निर्धारित रूट से ही निकलेंगे, रूट परिवर्तन का कोई आवेदन मान्य नहीं होगा। उन्होंने समिति से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि पर नजर रखें तथा त्योहारों के दौरान संयम बरतें।
एसडीओ सदर राजीव नीरज ने बताया कि इस वर्ष मुहर्रम एवं उल्टी रथ यात्रा एक ही दिन पड़ रही है, ऐसे में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। समयबद्ध एवं समन्वयित कार्यक्रम सुनिश्चित हो, किसी भी अनियमितता की स्थिति में त्वरित सूचना जिला प्रशासन को दी जाए। उन्होंने सभी को शांति एवं सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने की शुभकामनाएं दीं।
एसडीपीओ गुमला  सुरेश यादव ने कहा कि शांति समिति की परंपरा को बनाए रखते हुए सभी त्योहारों में जनसहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपील की कि जुलूस, वाद्य यंत्रों एवं डीजे के उपयोग में सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान किया जाए। पुलिस प्रशासन 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा और किसी भी आवश्यकता पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक समापन के साथ ही यह संदेश दिया गया कि गुमला जिला प्रशासन, पुलिस एवं नागरिक समाज की सहभागिता से मुहर्रम, श्रावण एवं रथ यात्रा जैसे पावन पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जन समस्याओं के समाधान हेतु गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन

0
गुमला :- गुमला जिला मुख्यालय स्थित  समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त  द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।
जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 20 आवेदक अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से सड़क,  भूमि विवाद, भूमि सीमांकन, बकाया एमएसीपी का लाभ, रोजगार ,भूमि अधिग्रहण की राशि, जमीन ऑनलाइन करने के सम्बन्ध एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को उपायुक्त गुमला के समक्ष रखा।
  कामडारा प्रखंड के तुरबुल गांव में सेविका चयन की प्रक्रिया में अनियमितता बरतने की शिकायत की गई है। इस संबंध में उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए
चैनपुर, आजाद नगर के ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण करने हेतु राशि आवंटन की मांग की है। इनका कहना कई वर्षों से सड़क जर्जर स्थिति में है। सड़क निर्माण की स्वीकृति प्राप्त है किंतु आवंटन के अभाव में निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
मेधा छात्रवृत्ति योजना 2022-2023 परीक्षा में उत्तीर्ण राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को अबतक छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त नहीं है। इस सम्बन्ध में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष द्वारा आवेदन उपायुक्त  के समक्ष दिया गया है। इस विषय में उपायुक्त ने आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु एक सशक्त माध्यम है तथा प्रशासन सभी मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (फुटबॉल) के प्रशिक्षु कोच दीपक अंतिल को दी गई विदाई

0
गुमला :- भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), NSEC कोलकाता में संचालित डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग इन फुटबॉल के प्रशिक्षुओं को पूरे भारत के विभिन्न खेल अकादमियों, विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में एक माह की इंटर्नशिप हेतु भेजा जाता है।
इसी क्रम में गुमला जिले में संचालित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (इंडोर स्टेडियम) की खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न स्तरों पर हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों के फलस्वरूप, पहली बार SAI द्वारा एक प्रशिक्षु कोच को इंटर्नशिप के लिए इस केंद्र में भेजा गया।
प्रशिक्षु कोच  दीपक अंतिल को एक माह की इंटर्नशिप पूर्ण करने के उपरांत आज औपचारिक रूप से विदाई दी गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं एवं उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
यह अवसर गुमला जिले के लिए गौरवपूर्ण है, जिससे यह प्रमाणित होता है कि जिले में संचालित खेल गतिविधियाँ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में नशा विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता, ट्रक से 1,020 पेटी अवैध बियर जब्त

0

गुमला, 4 जुलाई 2025 — गुमला जिले में नशामुक्ति अभियान को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जामां के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से 1,020 पेटी अवैध केन बियर बरामद की गई है, जिसे राजस्थान के दो युवक बिहार ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुप्त सूचना पर गिरी गाज, रूई के नीचे छुपा रखी थी बियर

पुलिस कप्तान हारिश बिन जामां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध बियर गुमला बाईपास के रास्ते रांची होते हुए बिहार भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया, जिसमें थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, पुअनि विनय कुमार महतो, सअनि सुनील कुमार सहित पुलिस बल को शामिल किया गया।

रात करीब 10:25 बजे गुमला बाईपास के पुग्गु मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 25 CT 2916) को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने ट्रक की रफ्तार तेज कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर ट्रक को रोका।

ट्रक से बरामद हुई पंजाब में बिक्री हेतु प्रतिबंधित बियर

पूछताछ में चालक ने अपना नाम अकबर खान (21 वर्ष) और सहयोगी का नाम शरीफ खान (22 वर्ष) बताया, दोनों राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने ट्रक में रूई लदे होने की बात कही, लेकिन कागजात दिखाने में असमर्थ रहे।

संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें TUBORG और KINGFISHER ब्रांड की कुल 1,020 पेटी केन बियर बरामद हुई। शराब की बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” लिखा हुआ था, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह बियर अवैध रूप से अंतरराज्यीय रूप से ट्रांसपोर्ट की जा रही थी।

क्या-क्या बरामद हुआ

  • TUBORG 500 ml केन बियर: 730 पेटी (एक पेटी में 24 कैन)
  • KINGFISHER 500 ml केन बियर: 290 पेटी (एक पेटी में 24 कैन)
  • कुल बरामद बियर: 1,020 पेटी, यानि 24,480 यूनिट

अंधेरा होने और भारी मात्रा में सामान होने के कारण ट्रक और दोनों आरोपियों को गुमला सदर थाना लाया गया। यहां सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेजा गया।

एसपी का सख्त संदेश: नशा और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

एसपी हारिश बिन जामां ने कहा, “नशा और अपराध एक-दूसरे के पूरक हैं। जब तक नशा खत्म नहीं होगा, अपराध पर लगाम नहीं लगाई जा सकती। गुमला पुलिस नशे के खिलाफ पूरी ताकत से अभियान चला रही है और आगे भी ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा किया गया निरीक्षण

0
गुमला :- गुमला जिला मुख्यालय चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का निरीक्षण ,  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया।
 निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं एवं विशेषकर सीसीटीवी कैमरे व संबंधित अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गई। उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस के संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त द्वारा अस्पताल प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक कर सख्त दिशा निर्देश दिए गए

0
गुमला :- गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल गुमला से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार अस्पताल का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न समस्याओं एवं कमियों के बारे में उन्हें जानकारी प्राप्त हुई। जिससे संबंधित प्रतिवेदन उपायुक्त गुमला को उपलब्ध कराया गया। उन्होंने अस्पताल में पाए गए सभी कमियों को यथाशीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। जिससे आमजनों को अस्पताल में इलाज के क्रम में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
बैठक के दौरान उपायुक्त गुमला ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण के क्रम में अस्पताल के किचन के पीछे भारी गंदगी पाई गई। नगर निगम से समन्वय स्थापित कर शीघ्र साफ कराना सुनिश्चित करें। साथ ही कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरा नहीं है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन जगहों पर सीसीटीवी कैमरा यथाशीघ्र लगाया जाए।
क्योंकि जिला सदर अस्पताल गुमला की एक गरिमा हैं, अतः उक्त सदर अस्पताल गुमला की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहना ही चाहिए और इसके साथ ही साथ उक्त अस्पताल में  पार्किंग की भी समुचित  व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सदर अस्पताल गुमला के हर हिस्से में सीसीटीवी लगाया जाए। साथ ही साथ स्पष्ट साइनेज भी लगाए जाएं। डॉक्टर एव नर्स की उपलब्धता संबंधी सूचना को भी वाइट  बोर्ड में लगवाएं। जिससे आमजनों को आसानी से डॉक्टर नर्स के उपलब्ध होने की जानकारी मिल सके और पूरे सदर अस्पताल परिसर में समय समय पर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ हीं साथ टॉयलेट की साफ सफाई, सिक्योरिटी गार्ड समेत अन्य सभी बिंदुओं पर  विस्तृत चर्चा करते हुयें सख्त  दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त, हेल्थ फेलो, मैनेजर, सहित अन्य संबंधित कर्मी भी बैठक में उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium