26.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 351

गुमला उपायुक्त द्वारा प्रोजेक्ट किशोरी की समीक्षा की गई, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

0
गुमला :- गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा कार्यालय कक्ष में  प्रोजेक्ट किशोरी सेनेटरी पैड की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ली और इसे बाजार में उपलब्ध कराने के विभिन बिंदुओं पर समीक्षा की।
बैठक के दौरान उपायुक्त महोदया को प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों द्वारा प्रोजेक्ट के बेहतर संचालन एवं बाजार में  उपलब्ध कराने के विभिन संभावनाओं हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए और उसपर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें प्रोजेक्ट से जुड़े फेलो एकांश सोमानी द्वारा बताया गया किस प्रकार इस सेनेटरी पैड को बाजार में उचित दरों पर उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों एवं सीएचसी में इसे उपलब्ध कराया जायेगा।
उपायुक्त गुमला ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले अंतर्गत सभी मेडिकल स्टोरों में भी इस सेनेटरी पैड को बिक्री हेतु उपलब्ध कराई जाए। जिससे आसानी से इसकी पहुंच महिलाओं एवं युवतियों तक हो सके। साथ ही साथ सभी किराने की दुकानों पर भी इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम jslps, मैनेजर असद अंसारी,फेलो अविनाश पाठक ,फेलो अंजली तिवारी, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी भी बैठक में उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आखिर राहुल कांग्रेस में घुसे नागपुरी फिदायीन हमलावरों की चुनौती से कैसे निबटेंगे?

0
-अनिल जैन
(वरिष्ठ पत्रकार, दिल्ली)

कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने कुछ समय पहले गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस में ऐसे कई लोग हैं जो गुप्त रूप से भाजपा के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा था कि ऐसे नेताओं को पहचानने और बाहर निकालने की जरूरत है। बाद में यही बात राहुल ने बिहार और मध्य प्रदेश में भी कही। लगभग ऐसी ही बात चालीस साल पहले राहुल के पिता राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष की हैसियत से कही थी।

दिसंबर 1985 में कांग्रेस पार्टी की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर बंबई (अब मुंबई) में आयोजित शताब्दी अधिवेशन में तत्कालीन प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को सत्ता के दलालों से मुक्त कराया जाएगा। राजीव पांच साल तक प्रधानमंत्री और अपनी हत्या होने तक करीब साढ़े छह साल तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे, लेकिन सत्ता के किसी भी दलाल को कांग्रेस से बाहर नहीं कर सके। अलबत्ता अरुण नेहरू जैसे सत्ता के दुर्दांत दलाल जरूर उनके विश्वासपात्र सलाहकार बनकर उनसे उलटे-सीधे फैसले करवाते रहे।

अरुण नेहरू की कारस्तानियों से कांग्रेस हल्कान रही

शाहबानो मामले में मुस्लिम कट्टरपंथियों के आगे झुकते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संसद के जरिये पलटने और फिर हिंदू कट्टरपंथियों को संतुष्ट करने के लिए अयोध्या में ताला खुलवाने जैसे विवादास्पद फैसले अरुण नेहरू की ही देन थे, जिनका खमियाजा कांग्रेस ने 1989 के चुनाव में भी भुगता और आज तक भुगत रही है। बाद में अरुण नेहरू जनता दल और विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार में भी मंत्री रहे और उस सरकार के गिरने के बाद भाजपा में शामिल होकर अखबारों में कॉलम लिखने लगे थे, जिसमें वे कांग्रेस के खिलाफ खूब जहर उगलते थे।

अरुण नेहरू के अलावा दूसरे तमाम सत्ता के दलाल पार्टी में जमे रहे-राजीव गांधी के जीवनकाल में और उनके बाद भी। उनका कांग्रेस से बाहर निकलने का सिलसिला 2013 से शुरू हुआ, जब उन्हें लग गया कि अब कांग्रेस सत्ता से बाहर होने वाली है। तब से लेकर अब तक सत्ता के दलालों का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला बना हुआ है।

राजीव गांधी अपने विरोधियों को बाहर करने की हिम्मत नहीं जुटा सके

पिछले बारह वर्षों के दौरान करीब एक दर्जन पूर्व मुख्यमंत्री, दो दर्जन से ज्यादा पूर्व केंद्रीय मंत्री, असंख्य पूर्व सांसद-विधायक और अन्य छोटे-बड़े नेता कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर गले में भगवा पट्टा डाले हुए सत्ता सुख भोग रहे हैं। इसे उनकी ‘घर वापसी’ भी कह सकते हैं। इसके अलावा भी कई नेता ऐसे हैं जो अभी कांग्रेस में बने हुए हैं लेकिन काम भाजपा के लिए कर रहे हैं। ऐसे ही लोगों की ओर राहुल गांधी ने गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश में इशारा किया था।

सवाल है कि क्या राहुल ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाने का साहस कर पाएंगे? राजीव गांधी ने जब सत्ता के दलालों को पार्टी से बाहर करने की बात कही थी तब तो कांग्रेस अभूतपूर्व बहुमत के साथ सत्ता में थी। देश के तीन चौथाई से ज्यादा राज्यों में भी उसकी सरकारें थीं। राजीव गांधी प्रधानमंत्री होने के साथ ही पार्टी के भी अध्यक्ष थे और पार्टी पर उनका पूरी तरह नियंत्रण था। इसके बावजूद वे किसी भी नेता की सत्ता के दलाल के तौर पर शिनाख्त कर उसे पार्टी से बाहर नहीं कर पाए थे।

अब तो शीर्ष नेतृत्व की संगठन पर पकड़ बेहद कमजोर है

अब तो हालात बिल्कुल अलग हैं। चूंकि पार्टी पिछले एक दशक से केंद्र सहित ज्यादातर राज्यों में सत्ता से तो बाहर है, इसलिए शीर्ष नेतृत्व की पार्टी संगठन पर पकड़ भी बेहद कमजोर है। नेतृत्व की इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए पार्टी में कई लोग हैं जो अलग-अलग स्तरों पर विभिन्न तरीकों से पार्टी की जड़ें खोदने का काम खुल कर करते हैं और मौका आने पर पार्टी नेतृत्व को आंखें भी दिखाते हैं। इस समय पार्टी का एक समूह ऐसा ही कर रहा है।

जैसे ही राहुल गांधी ने भाजपा के दलालों को पहचानने और उन्हें कांग्रेस से बाहर करने की बात कही, वैसे ही पार्टी के कुछ बुद्धिजीवीनुमा लोगों ने उत्तर प्रदेश और बिहार में इंडिया गठबंधन को तोड़ने और भाजपा की राह आसान करने के लिए एक अभियान शुरू कर दिया है।

इस अभियान के तहत पचास साल पुराने आपातकाल का औचित्य साबित करने की कोशिश की जा रही है। सब जानते हैं कि आपातकाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के इको सिस्टम का प्रिय मुद्दा है, जिसके सहारे वे मौके-बेमौके कांग्रेस पर हमला करते रहते हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि आपातकाल का औचित्य साबित करने का जो अभियान शुरू हुआ है, उससे किसे फायदा होगा!

‘आरएसएस एंड संस’ कांग्रेस के चरित्र हनन के प्रयास में

पिछले दस सालों के दौरान ‘आरएसएस एंड संस’ के तत्वावधान में गांधी और नेहरू का पर्याप्त रूप से चरित्र हनन हो चुका है और वामपंथियों को तो वे पहले ही देश का शत्रु घोषित कर चुके हैं। अब बचे हैं समाजवादी आंदोलन के प्रतीक पुरुष जयप्रकाश नारायण (जेपी) तथा डॉक्टर राममनोहर लोहिया, जिनका चरित्र हनन वह खुद नहीं करना चाहते, इसलिए उनके रणनीतिकारों ने यह जिम्मा भी आपातकाल के इन नवजात कांग्रेसी आशिकों को सौंपा है। इस जिम्मेदारी को भी कांग्रेस से जुडी यह मंडली पूरे उत्साह से निभाने में जुटी है।

दलीय राजनीति से दूर जो समाजवादी कार्यकर्ता, लेखक और पत्रकार मौजूदा सरकार के तानाशाहीपूर्ण कृत्यों के विरोध में कांग्रेस का प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष सहयोग कर रहे हैं, उन्हें चिढ़ाने और उकसाने के लिए जेपी-लोहिया जैसे भारत छोड़ो आंदोलन के महानायकों और भारतीय समाजवादी आंदोलन के शिखर पुरुषों को बिना किसी सबूत के सीआईए का एजेंट, देशद्रोही और इजरायल का समर्थक बताया जा रहा है।

कांग्रेस की गलतियों का फायदा बीजेपी ने उठाया

लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति आलोचना से परे नहीं हो सकता। किसी बात के लिए महात्मा गांधी की भी आलोचना हो सकती है और नेहरू-पटेल व जेपी-लोहिया की भी, लेकिन उसका कोई तार्किक आधार तो होना चाहिए। मगर आपातकाल के इन नवजात आशिकों को इससे कोई मतलब नहीं। इन्हें किसी ने रटा दिया है कि 1967 में लोहिया ने और 1974 में जेपी ने आरएसएस और जनसंघ की मदद लेकर इन्हें राजनीतिक वैधता प्रदान की जिससे ये ताकतवर हो गए और आज देश भर में सत्ता पर काबिज हैं।

इन लोगों के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि 1984 में दो सीटों पर सिमटने के बाद भाजपा को मिली ताकत के लिए कौन जिम्मेदार है? शाहबानो मामले में मुस्लिम कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेकने, हिंदू कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए अयोध्या का ताला खुलवाने और मंडल आयोग की सिफारिशों का विरोध करने जैसे आत्मघाती फैसलों के लिए कांग्रेस पर दबाव बनाने के लिए क्या जेपी और लोहिया आए थे?

आपातकाल के नवप्रसूत आशिक बेशर्मी से आपातकाल के महिमामंडन में जुटे हैं

अपनी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 1974 में शुरू हुए आंदोलन को कुचलने के लिए देश पर आपातकाल थोपने वाली इंदिरा गांधी ने 1980 में सत्ता में वापसी करने के बाद आपातकाल लागू करने को अपनी गलती मान लिया था। आपातकाल के दौरान हुईं ज्यादतियों के लिए भी उन्होंने खेद जताया था। उनके बाद हुए कांग्रेस के तीन अन्य प्रधानमंत्रियों और 22 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने भी आपातकाल को गलत माना, लेकिन कांग्रेस के भीतर रातों-रात पैदा हुए आपातकाल के नवप्रसूत आशिक पूरी बेशर्मी के साथ आपातकाल के महिमामंडन में जुटे हैं।

इन लोगों के बारे में एक तथ्य यह है कि ये लोग मौजूदा अघोषित आंदोलन के बारे में कभी मुंह नहीं खोलते बल्कि पुराने आपातकाल का औचित्य साबित कर प्रकारांतर से मौजूदा अघोषित आपातकाल को भी सही मानते हैं। राहुल गांधी पिछले लंबे समय से कांग्रेस का खोया हुआ जनाधार हासिल करने के लिए सामाजिक न्याय के मुद्दे को शिद्दत से उठा रहे हैं। वे सांप्रदायिक ताकतों और सरकार की मदद से देश के संसाधनों को लूट रहे बेईमान उद्योग घरानों को सीधे-सीधे ललकार रहे हैं। मगर इन मुद्दों में कांग्रेस के इन आपातकाल प्रेमियों की कोई रूचि नहीं है। वजह साफ है कि ये कहीं और से निर्देशित होते हुए आपातकाल की जय-जयकार और जेपी-लोहिया के लिए धिक्कार मंत्र का जाप कर रहे हैं।

इन लोगों का यह अभियान सीधे-सीधे राहुल गांधी को चुनौती है। अब राहुल को तय करना होगा कि वे कांग्रेस में घुसे इन नागपुरी फिदायीन हमलावरों की चुनौती से कैसे निबटते हैं?

राम भक्तों के लिए

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने विभाग का किया औचक निरीक्षण,अनुपस्थित रहनेवाले कर्मियों को होगा शो कॉज

0
रांची : राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित विभागीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण की सूचना से नेपाल हाउस कार्यालय में हड़कंप का माहौल रहा. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के दफ्तर में सभी कोषांग का निरीक्षण किया. इस दौरान कई कर्मचारी, पदाधिकारी और अधिकारी अपने दफ्तर में अनुपस्थित पाए गए.
निरीक्षण के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पदाधिकारियों से उनके काम और योजनाओं से संबंधित जानकारी भी ली. मंत्री के निरीक्षण के क्रम में कई पदाधिकारी अपने सहयोगी कर्मी को लेकर बहाने बनाते भी नजर आए, वहीं कुछ पदाधिकारी निरीक्षण की सूचना मिलने के बाद दौड़ते-भागते दफ्तर पहुंचे.

गैैैैैैैरहाजिर रहनेवाले कर्मियों का डेटा संग्रह किया गया

बायोमैट्रिक सिस्टम में आज की अनुपस्थिति से संबंधित डेटा को संग्रह किया गया है. इस डेटा में कार्यालय आने के निश्चित समय के बाद आने वाले पदाधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है . इस सूची के आधार पर अनुपस्थित पदाधिकारी और अधिकारियों को शो कॉज जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी.
निरीक्षण के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कार्यस्थल पर कर्मी हर हाल में निश्चित समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. समय का पाबंद और अनुशासित होना, बेहतर कार्य संस्कृति के लिए जरूरी है. कार्य संस्कृति में सुधार से विकास योजनाओं को गति मिलेगी .
राम भक्तों के लिए

गुमला में कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने संवेदकों की लापरवाही पर जताई सख्त नाराज़गी

0

गुमला — बुधवार को गुमला समाहरणालय में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई कड़े निर्देश दिए, साथ ही लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी।

अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी, मानक के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश

बैठक में आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों की स्थिति पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने पेयजल, शौचालय, बिजली, भवन की मरम्मत और विद्यार्थियों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधूरे निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा, “संवेदक यदि मनमानी करते हैं या अधूरे कार्य छोड़ देते हैं, तो उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए। जिला प्रशासन किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।”

छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण में कोई भी बच्चा न छूटे

छात्रवृत्ति योजना और साइकिल वितरण की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि छूटे हुए सभी योग्य विद्यार्थियों को तत्काल लाभ दिलाया जाए। उन्होंने छात्रावासों में बच्चों के लिए पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कल्याण अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष निर्देश

कल्याण अस्पताल, नागफेनी में जेनरेटर की व्यवस्था के निर्देश देते हुए उपायुक्त ने डॉक्टर और नर्सों के लिए क्वार्टर निर्माण हेतु डीपीआर शीघ्र तैयार करने को कहा। उन्होंने विभागीय समन्वय से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता जताई।

NREP और निर्माण एजेंसियों के काम पर असंतोष

उपायुक्त ने NREP द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान एजेंसी कार्य में अक्षम साबित हो रही है, तो उसे हटाकर नई एजेंसी को कार्य सौंपा जाए ताकि समयबद्ध तरीके से प्रोजेक्ट पूरे हों।

PVTG और FPO योजनाओं की समीक्षा

बैठक में PVTG समुदायों के लिए चल रही योजनाओं पर भी गहन चर्चा हुई। उपायुक्त ने मशरूम उत्पादन से FPO को जोड़ने की योजना पर सुझाव दिया और कहा कि “समुदाय के लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।” उन्होंने इस वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी तरह दिलाने के निर्देश दिए।

अन्य मुद्दों पर भी चर्चा

बैठक में रोजगार सृजन, लिफ्ट एरिगेशन, जरेडा परियोजनाओं समेत अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त, कल्याण पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता), माइनर इरीगेशन विभाग, जिला परिषद, JTDS एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार एसडीओ सदर ने किया सदर अस्पताल गुमला का निरीक्षण

0
गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार एसडीओ सदर राजीव नीरज द्वारा आज सदर अस्पताल, गुमला का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, दवा वितरण, साफ-सफाई, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा आपातकालीन कक्ष (Emergency) की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
एसडीओ सदर ने ओपीडी, वार्ड, प्रसव कक्ष एवं जांच कक्ष का भ्रमण करते हुए मरीजों एवं परिजनों से सीधा संवाद किया और अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रोगियों को समय पर इलाज, दवा और समुचित परामर्श सुनिश्चित किया जाए तथा स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन हो।
निरीक्षण के क्रम में दवा वितरण कक्ष, लैब, पंजीयन केंद्र एवं चिकित्सकों की उपस्थिति पंजियों की भी जांच की गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी सेवाएं जनहित में सरल, सुलभ एवं पारदर्शी रूप में उपलब्ध हों।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक, स्वास्थ्य प्रबंधक सहित संबंधित चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला उपायुक्त के निर्देश के आलोक में एसडीओ सदर राजीव नीरज द्वारा सिसई प्रखंड अंतर्गत पंडरिया पंचायत का निरीक्षण किया गया

0
गुमला : – गुमला जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देश के आलोक में एसडीओ सदर राजीव नीरज द्वारा सिसई प्रखंड अंतर्गत पंडरिया पंचायत में निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बिरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास योजना तथा पंचायत भवन का स्थल निरीक्षण किया।
विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की संख्या एवं मध्याह्न भोजन योजना की प्रगति की समीक्षा की। पीडीएस दुकान में खाद्यान्न वितरण की नियमितता, स्टॉक रजिस्टर की अद्यतन स्थिति एवं लाभुकों की संतुष्टि से संबंधित जानकारी प्राप्त की। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति एवं दवाओं की उपलब्धता की स्थिति का आकलन किया गया।
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधरोपण, गड्ढा खुदाई एवं वितरण से जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों से संवाद कर आवास निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति एवं पारदर्शिता की जानकारी ली गई। पंचायत भवन की भौतिक स्थिति, कार्य संचालन एवं नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सेवाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया।
निरीक्षण के उपरांत एसडीओ सदर ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से जनता तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पुरी में अदाणी-इस्कॉन रसोई में हाईटेक व्यवस्था: पारंपरिक मूल्यों और जैविक जीवनशैली का बेमिसाल संगम

0
पुरी : पुरी की रथयात्रा न केवल आस्था का पर्व है, बल्कि सेवा, समर्पण और सादगी की मिसाल भी है। इस साल अदाणी समूह और इस्कॉन की साझेदारी में जो विशाल प्रसाद रसोई संचालित हो रही है, वह आधुनिक तकनीक, पारंपरिक मूल्यों और जैविक जीवनशैली का बेमिसाल संगम बन गई है।
इस रसोई की खास बात है कि यहां उपयोग होने वाला ज्यादातर खाने का सामान जैविक (ऑर्गेनिक) हैं। हर दिन करीब 3 से 4 टन चावल, 500 किलो आटा और 4 से 5 टन दाल जैविक स्रोतों से लेकर पकाई जाती है। यहां का प्रसाद केवल स्वाद से नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और पवित्रता से भी परिपूर्ण है।
स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के लिए यहां एफएसएसएआई के दिशा-निर्देशों और आईएसओ 22000 एचएसीसीपी के मानकों का पालन हो रहा है। हर प्रक्रिया को तय मानकों के तहत क्रियान्वित किया जा रहा है। चाहे वो सब्जियों की धुलाई हो या दालों की भिगोने की प्रक्रिया, हर कदम पर गुणवत्ता और स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है।
स्टोरेज व्यवस्था भी अत्याधुनिक है। मुख्य रसोई परिसर के पास दो अलग-अलग स्टोरेज सुविधा के लिए एक बड़ा स्टोरेज और एक छोटा वेयरहाउस है। इसके अतिरिक्त, सब्जियों और डेयरी उत्पादों के लिए एक समर्पित कोल्ड स्टोरेज यूनिट भी बनाई गई है, ताकि तापमान और नमी से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता प्रभावित न हो। इससे भोजन की ताजगी और पोषण बना रहता है।

चौबीसों घंटे चल रही है पूरी रसोई व्यवस्था 

यह पूरी रसोई व्यवस्था चौबीसों घंटे चल रही है। लगभग 500 लोग अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे हैं, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को निःशुल्क प्रसाद समय पर मिल सके। सेवा में लगे ये लोग न केवल भोजन बना रहे हैं, बल्कि एक आस्था की ऊर्जा को प्रसारित कर रहे हैं। इस रसोई में बनने वाला भोजन भक्तों के लिए सिर्फ अन्न नहीं, बल्कि प्रसाद है जिसमें श्रद्धा, पवित्रता और सेवा का अद्वितीय भाव है। यहां बनने वाला हर व्यंजन जैसे भात, दाल, सब्ज़ी, खिचड़ी और खीर, स्वाद में भी बेजोड़ है और श्रद्धा में भी।
इस बार की रथयात्रा में अदाणी-इस्कॉन रसोई ने यह साबित कर दिया है कि जब सेवा का भाव तकनीक और गुणवत्ता से जुड़ता है, तो वह एक नई परंपरा का जन्म देता है। यह रसोई सिर्फ भोजन नहीं दे रही, बल्कि लोगों को यह भी सिखा रही है कि आधुनिकता और आध्यात्मिकता साथ चल सकती हैं।
राम भक्तों के लिए

राजधानीवासियों को मिला तीसरा फ्लाईओवर, रातू रोड को मिला जाम से मुक्ति, गडकरी ने उद्घाटन के बाद कहा-झारखंड में कोई योजना अधूरी नहीं रहेगी

0

रांची : अंतत: रांची नगरवासियों की रातू रोड फ्लाईओवर की मांग पूरी हो गई. इसका उद्घाटन गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया। लोगों में इस बात की बेहद खुशी है कि लंबे इंतजार के बाद रातू रोड  फ्लाईओवर की सौगात मिली। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ माझी समेत कई नेता और कार्यकर्ताओं समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

गडकरी ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

मंत्री गडकरी ने मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि हेमंत सोरेन से उनकी बात हुई है। लेकिन वह उपस्थित नहीं हो सके क्योंकि वे दिल्ली में शिबू सोरेन के साथ हैं। गडकरी ने भरोसा दिलाया कि झारखंड में अधूरी कोई योजना नहीं रहेगी। उन्होंने मंच से जय जोहार, जय झारखंड और नमस्कार के साथ अपना भाषण समाप्त किया।

कचहरी से पंडरा तक का सफर 35-40 मिनट के बजाय मात्र 4-7 मिनट में पूरा होगा

अब इस फ्लाईओवर से रातू रोड जैसी बेहद जामवाली सड़क से मिल गई है. लगभग 3.57 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर से कचहरी से पंडरा तक का सफर 35-40 मिनट के बजाय मात्र 4-7 मिनट में पूरा होगा। फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण का भी काम होगा।

फ्लाईओवर 525-558 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है और रांची के रातू रोड, हरमू, पंडरा और मांडर जैसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।

यह राजधानी रांची को लगातार तीसरे फ्लाईओवर की सौगात मिली है। इससे पहले कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर की सौगात पूर्व में मिल चुकी है। नवंबर 2022 में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो मात्र 26 महीनों में पूरा कर लिया गया.

नामकरण को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी

इस फ्लाईओवर के नामकरण को लेकर रांची में सियासी सरगर्मी तेज है। विभिन्न राजनीतिक दल और संगठन अपने-अपने पसंदीदा नामों को आगे बढ़ा रहे हैं। ये दल झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता शिबू सोरेन के नाम पर फ्लाईओवर का नाम रखने की मांग कर रहे हैं, उनका तर्क है कि इससे झारखंड की जनता की भावनाओं का सम्मान होगा। वहीं अभी तक भाजपा की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का सुझाव दिया है।

कई नामों की चर्चा

इसके अलावा, बिनोद बिहारी महतो (जेएमएम के संस्थापक में शामिल), नागपुरी भाषा और झारखंड आंदोलन के प्रचारक डॉ. विशेश्वर प्रसाद केसरी, रघुनाथ महतो, शहीद बिशुन महतो, और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम भी चर्चा में हैं। सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्पष्ट किया है कि नामकरण का अंतिम फैसला एनएचएआई द्वारा लिया जाएगा, जिससे इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी अभी जारी रहने की उम्मीद है।

जाम के कारण रातू रोड का कभी ऐसा होता था नजारा

वरिष्ठ पत्रकार नवेंदु उन्मेष ने साझा किया रातू रोड का संक्षिप्त इतिहास  

एक समय था जब लोग रातू रोड में रहना नहीं चाहते थे. हिंदपीढी की मुस्लिम महिलाएं कभी रातू रोड के नाम का उपयोग अक्सर एक गाली के रूप में किया करती थी. अक्सर लड़ाई-झगडे में वह कहती थी तोरा पहाड़ी सुतयो रे. इसका मतलब होता था कि तुम्हें मार कर रांची पहाड़ी के नीचे स्थित कब्रिस्तान में दफना दूंगा. मेरा परिवार 1962 में हिन्दपीढी से रातू रोड आया था. उसे वक्त रातू रोड कब्रिस्तान के ठीक सामने मात्र ₹500 में चार-पांच कट्ठा जमीन मिल रही थी तब मेरी मां ने कहा यहां रहना उचित नहीं है क्योंकि घर के खिड़की दरवाजा खोलो तो सामने कब्रिस्तान ही नजर आएगा.

1972 के आसपास रातू रोड का एक ही चीज प्रसिद्ध था अमरूद बागान में बिकने वाला खस्सी का मांस, जिसे खरीदने के लिए लोग दूर-दूर से आया करते थे. उस जमाने में रातू रोड में कुछ लोग ही प्रसिद्ध हुआ करते थे कांग्रेस के नेता कमल सिंह, जिन्होंने कभी कसौटी नामक साप्ताहिक पत्रिका निकाली थी. 

इसके अलावा कविवर रामकृष्ण उन्मन, नाटककार डॉक्टर सिद्धनाथ कुमार, जनकधारी सिंह, बिहार के सबसे युवा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एसपी शाही, जिन्होंने वन्यजीवन पर आधारित प्रसिद्ध पुस्तक बैक टू द वाल सागा आफ द नेशन की रचना की, रांची महिला कॉलेज के संस्थापकों में से एक सत्या बाबू, आनंदमार्गियों से लोहा लेने वाले रामनगीना सिंह, आनंद मार्गी बाबा प्रभात रंजन सरकार, ज्योतिषाचार्य पंडित भवभूति मिश्रा, रांची के पहले उपायुक्त एसपी सिन्हा, डा रामबली सिंह, जमीन विक्रेता जद्दु चौधरी, पंडरा के मुखिया राम नरेश सिंह, सुखदेव साहू जिन्होंने अपने नाम पर सुखदेव नगर को बसाया. इसके अलावा रातू रोड में एक मात्र होटल मुरली होटल हुआ करता था.

1972 के पूर्व रातू रोड के लोगों को दवा खरीदने के लिए अपर बाजार का रुख करना पड़ता था. तब रातू रोड के लोगों को इलाज के लिए डॉक्टर सेंबी का दरवाजा खटखटाना पड़ता था. हालांकि वह कोई एमबीबीएस डॉक्टर नहीं थे लेकिन सुबह 4 बजे भोर से ही रातू, नगड़ी तक के लोग उनकी क्लीनिक के आगे लाइन लगाया करते थे. इस दौर में डॉ संतोष चड्ढा और डॉ भोला नाथ शर्मा ने रातू रोड में अपना क्लीनिक खोला था तब उनके पास दिनभर बैठने के बावजूद शायद ही एक दो मरीज आया करते थे. इस कारण उन्होंने एक दो साल के बाद अपना क्लीनिक बंद कर दिया था.

सौजन्य: फेसबुक वाल से

 

राम भक्तों के लिए

भरनो प्रखंड में मनरेगा एवं आवास योजनाओं का उप विकास आयुक्त द्वारा निरीक्षण

0
गुमला : – गुमला उपायुक्त  के निर्शानुसार दिनांक 02 जुलाई 2025 को उप विकास आयुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो द्वारा प्रखंड भरनो के विभिन्न पंचायतों में संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान योजनाओं की भौतिक प्रगति, कार्य गुणवत्ता एवं श्रमिक उपस्थिति की जांच की गई। उप विकास आयुक्त  ने कार्य स्थलों पर उपस्थित लाभुकों एवं श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं त्वरित निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यस्थलों पर सोशल ऑडिट बोर्ड, मस्टररोल एवं सूचना पट्ट की अद्यतन स्थिति सुनिश्चित करें, साथ ही योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता का पूर्ण पालन हो।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में “SMASHTHON-2025” बैडमिंटन प्रतियोगिता का ऐलान, वर्ल्ड बैडमिंटन डे पर युवाओं को मिलेगा नया मंच

0

गुमला: आगामी 5 जुलाई 2025 को “वर्ल्ड बैडमिंटन डे” के अवसर पर गुमला जिले में एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता SMASHTHON-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के तहत गुरुवार को गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिला इनडोर स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट में नवीन मैट का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और युवाओं को नशा से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने और नशामुक्त गुमला की दिशा में सार्थक कदम हैं।

खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं: उपायुक्त

उद्घाटन समारोह में उपस्थित युवाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए उपायुक्त दीक्षित ने कहा, “खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, स्वास्थ्य और जीवनशैली सुधार का माध्यम है।” उन्होंने यह भी बताया कि गुमला जिले में आने वाले समय में अन्य खेलों से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बैडमिंटन कोर्ट में लगाए गए नए मैट से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और इससे नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को लाभ मिलेगा।

नशा मुक्त समाज की दिशा में पहल

गुमला जिला प्रशासन की इस पहल को नशा मुक्ति अभियान से भी जोड़ा गया है। उपायुक्त ने बताया कि “खेल एक ऐसा क्षेत्र है, जहां युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ा जा सकता है।” SMASHTHON-2025 के आयोजन से यह संदेश दिया जाएगा कि जीवन में ऊर्जा और जुनून को नशा नहीं, खेल दिशा दे सकते हैं।

आयोजन में रहा खिलाड़ियों और अधिकारियों का उत्साह

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, बैडमिंटन कोच, खिलाड़ी और अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने SMASHTHON-2025 की सफलता के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium