26.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 354

जनता की आवाज़ को मिला मंच, गुमला में जन शिकायत निवारण दिवस का सफल आयोजन

0

गुमला।
जिले की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए गुमला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

करीब 50 से अधिक नागरिकों ने सड़क, बिजली, पेयजल, भूमि विवाद, सीमांकन, सरकारी सहायता, आयुष्मान कार्ड, रोजगार, दुकान आवंटन, गौशाला अनुदान, भूमि अधिग्रहण, ऑनलाइन खतियान, चिकित्सा, आर्थिक सहायता और शिक्षा संबंधी विषयों पर अपनी समस्याएं साझा कीं।

इस दौरान बिशुनपुर प्रखंड के अमटीपानी पंचायत से पहुंचे ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका द्वारा की जा रही अनियमितताओं की शिकायत करते हुए, उनकी जगह किसी योग्य महिला को नियुक्त करने की मांग की। उपायुक्त ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

कोटाम की बुधनी उरांव ने बताया कि अतिवृष्टि से उनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। उन्होंने आवास योजना का लाभ देने का अनुरोध किया, जिस पर उपायुक्त ने आश्वासन देते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिया।

जनता दरबार में उपविकास आयुक्त दिलेश्वर महतो भी उपस्थित रहे। उन्होंने मौके पर फरियादियों से बातचीत की और कई मामलों में स्थल पर ही समाधान सुनिश्चित कराया, विशेषकर राशन और पेंशन से जुड़े मामलों में।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा, “जन शिकायत निवारण दिवस प्रशासन और जनता के बीच एक सेतु है। हम सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध हैं।”

इस जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ आम लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिला, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का भी परिचय देखने को मिला।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में आयोजित होगी प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता

0

बालक वर्ग में अंडर 15 एवं अंडर 17 तथा बालिका वर्ग में अंडर 17 प्रतियोगिता होगी आयोजित

गुमला – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता 2025  के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के लिए प्रमंडल स्तरीय आयोजन की मेजबानी का मौका गुमला जिला को दिया गया है। इस प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक एवं बालिका तथा अंडर 15 में बालक वर्ग की प्रतियोगिता होगी जिसमें गुमला सहित खूंटी, रांची, सिमडेगा एवं लोहरदगा जिले की जिला स्तरीय विजेता टीम भाग लेगी।
इस प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां की अध्यक्षता में जिले के एडीपीओ ज्योति खलखो एवं सभी बीईओ, बीपीओ तथा सभी खेल शिक्षक की बैठक गुमला प्रखंड सभागार में आयोजित की गई। पूरे खेल के आयोजन किए ग्राउंड के रूप में संत इग्नेसियस उच्च विद्यालय एवं संत पैट्रिक उच्च विद्यालय के मैदान का चयन किया गया।
सर्वसम्मति से सभी के साथ मिलजुलकर सफल आयोजन हेतु संचालन समिति, पुरस्कार समिति, तकनीकी समिति, आवासन समिति, भोजन समिति, चिकित्सा समिति, परिवहन समिति, पंजीयन समिति आदि का गठन करते हुए भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया । साथ ही पूरे खेल के आयोजन में जिला खेल विभाग के समन्वय एवं ओलंपिक संघ एवं रेफरी एसोसियेशन का सहयोग प्राप्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जिला प्रशासन गुमला के नेतृत्व में विधि व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए चिकित्सा सुविधा हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं प्रसाधन, जल एवं अन्य व्यवस्था हेतु नगरपालिका से समन्वय का निर्णय लिया गया ।
राज्य स्तर से इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक दक्षिणी छोटांगपुर प्रमंडल  नीलम आईलीन टोप्पो को संरक्षक नामित कर जिले के डीईओ, डीएसई एडीपीओ एवं शारीरिक शिक्षा एवं खेल प्रभाग प्रभारी के अलावे झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन, फुटबॉल खेल संघ सचिव एवं जिले के पांच शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की सदस्यता में आयोजन समिति गठित की गई है जो पूरे आयोजन के लिए कार्य करेंगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातक नामांकन की तिथि बढ़ी, अब 5 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

0

हजारीबाग।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) ने स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 5 जुलाई 2025 कर दिया है। पूर्व निर्धारित तिथि 28 जून थी, लेकिन चांसलर पोर्टल के सर्वर में आई तकनीकी दिक्कत के कारण कई विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सके थे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने विद्यार्थियों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान में यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से पिछली तिथि के दौरान चांसलर पोर्टल तीन दिनों तक सुचारू रूप से कार्य नहीं कर पाया, जिससे हजारों छात्रों को नुकसान हो सकता था।

इस संबंध में विश्वविद्यालय के नामांकन नोडल पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार ने जानकारी दी कि 28 जून 2025 की शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय को लगभग 39,000 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की प्रतीक्षा किए बिना जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें।

डॉ. कुमार ने कहा, “छात्रों को चांसलर पोर्टल के माध्यम से शीघ्र आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए, ताकि किसी तकनीकी समस्या या भीड़भाड़ के कारण अंतिम समय में परेशानी न हो।”

गौरतलब है कि विभावि के अंतर्गत आने वाले अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स के लिए यह नामांकन प्रक्रिया चांसलर पोर्टल के माध्यम से संचालित हो रही है। आवेदन की बढ़ी हुई तिथि से उन विद्यार्थियों को राहत मिली है जो तकनीकी कारणों से आवेदन नहीं कर पाए थे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

एचडीसीए की एजीएम से पहले रणनीतिक बैठक संपन्न, अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने दिए अहम निर्देश

0

हजारीबाग।
हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) की वार्षिक आम बैठक (AGM) से पूर्व सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के अध्यक्ष और स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल ने एजीएम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए।

यह बैठक खजांची तालाब के समीप संघ से जुड़े वरिष्ठ सदस्य अनिल अग्रवाल के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में एचडीसीए की सीनियर कोर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य विकास चौधरी, प्रमोद कुमार, आशीष चौधरी, अनिल अग्रवाल, रणजीत सिन्हा और बंटी तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने एजीएम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आयोजन को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एजीएम की कार्यसूची, संचालन व्यवस्था, सदस्य सहभागिता, और संगठनात्मक पारदर्शिता जैसे पहलुओं पर विशेष जोर दिया।

बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि 9 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली वार्षिक आमसभा में सभी संबंधित सदस्यों को समय पर आमंत्रण भेजा जाए और बैठक का संचालन एचडीसीए के नियमावली के अनुसार हो।

एचडीसीए की यह बैठक संगठनात्मक मजबूती और समन्वय को दर्शाती है, जिससे आगामी एजीएम के सफल आयोजन की उम्मीद बढ़ गई है।

संघ के पदाधिकारियों ने भी भरोसा जताया कि यह एजीएम खेल के विकास और पारदर्शी संचालन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

युवाओं के लिए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का नया निवेश विकल्प — ‘स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस’ लॉन्च

0

नई दिल्ली, जून 2025।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने युवाओं को लक्षित करते हुए एक नया मार्केट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट ‘आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस’ लॉन्च किया है। यह उत्पाद महज ₹1,000 प्रति माह के प्रीमियम पर निवेश की सुविधा देता है और वित्तीय सुरक्षा के साथ संपत्ति निर्माण का अवसर भी प्रदान करता है।

क्या है प्लान की खासियत?

इस यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) के जरिए युवा निवेशक कम लागत में दीर्घकालिक बचत की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। प्लान जीवन बीमा कवर के साथ आता है, जिससे पॉलिसीधारक की मृत्यु की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के चीफ प्रोडक्ट एंड डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर श्री अमित पालटा ने बताया,

“भारत तेजी से उभरती वैश्विक अर्थव्यवस्था है और 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। देश की इस प्रगति में 65% युवा आबादी की भूमिका अहम है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यह किफायती और टैक्स-एफिशिएंट प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिससे युवा ₹1,000 प्रतिमाह से निवेश शुरू कर अपने वित्तीय भविष्य को मजबूत बना सकें।”

पूरी तरह डिजिटल और लचीलापन से भरपूर

पालटा ने बताया कि आज के युवा डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता देते हैं, इसी वजह से प्लान की पूरी खरीद प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। यह न केवल सुविधाजनक है बल्कि प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी भी बनाता है।

प्लान में 25 फंड ऑप्शंस और चार पोर्टफोलियो स्ट्रैटेजी उपलब्ध हैं, जिनमें से ग्राहक अपनी जरूरत और जोखिम क्षमता के अनुसार चयन कर सकते हैं। विशेष बात यह है कि फंड स्विचिंग पर कोई अतिरिक्त शुल्क या टैक्स नहीं लिया जाता।

‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ विकल्प भी उपलब्ध

इस प्लान के तहत पॉलिसीधारक ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ एड-ऑन भी चुन सकते हैं। यह विकल्प ऐसे समय पर काम आता है जब पॉलिसीधारक असमर्थ हो या मौजूद न हो, तब भी उनकी दीर्घकालिक बचत योजना बाधित नहीं होती।

क्यों है यह प्लान खास?

  • कम लागत में शुरुआत: ₹1,000 की न्यूनतम प्रीमियम
  • टैक्स बेनिफिट: आयकर अधिनियम के अंतर्गत कर छूट
  • वेल्थ क्रिएशन: बाजार आधारित रिटर्न का लाभ
  • लाइफ कवर: सुरक्षा और स्थिरता
  • फ्लेक्सिबल ऑप्शंस: फंड्स और स्ट्रैटेजी की वैरायटी

अंत में, श्री पालटा ने यह भी कहा कि,

“हम ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए ऐसे समाधान लेकर आ रहे हैं जो न सिर्फ निवेश को आसान बनाते हैं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की योजना बनाने में भी मदद करते हैं।”

यह प्रोडक्ट खासतौर पर उन युवाओं के लिए उपयुक्त है जो कम आय में भी दीर्घकालिक वित्तीय योजना बनाना चाहते हैं और साथ ही जीवन बीमा सुरक्षा भी सुनिश्चित करना चाहते हैं।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

झारखंड में युवक कांग्रेस के संगठन चुनाव की तैयारी शुरू, युवाओं को मिलेगा पारदर्शी नेतृत्व का मंच

0

रांची। भारतीय युवा कांग्रेस झारखंड में संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर पर सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव कराने जा रही है। यह पूरी प्रक्रिया राहुल गांधी की पहल पर की जा रही है, जिसमें युवाओं को नारा दिया गया है – “नेता चुनो, नेता बनो“।

इस चुनावी प्रक्रिया के जरिए युवा कांग्रेस देश की पहली राजनीतिक इकाई बन गई है जो आंतरिक लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए संगठनात्मक चुनाव पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करा रही है। इसका लक्ष्य ईमानदार, कर्मठ और समर्पित युवाओं को राजनीतिक मंच देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है।

सदस्यता और नामांकन की तारीखें घोषित

युवाओं के लिए सदस्यता और नामांकन की प्रक्रिया 21 जून 2025 से शुरू हो चुकी है। नामांकन 28 जून से 3 जुलाई 2025 तक चलेगा, जबकि आपत्तियों की अंतिम तिथि 5 जुलाई है। नामांकन की अंतिम पुष्टि 9 जुलाई को की जाएगी।

यह जानकारी युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के पीआरओ विपिन नेगी और दक्षिणी छोटानागपुर चुनाव प्रभारी गौरव शर्मा ने स्थानीय परिसदन में दी, जहां वे चुनाव में भाग लेने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।

चुनाव में भाग लेने के लिए निर्धारित योग्यता

  • उम्र सीमा: 18 से 35 वर्ष (जन्म तिथि 28 जून 1990 से 27 जून 2007 के बीच होनी चाहिए)
  • सदस्यता: इंडियन यूथ कांग्रेस का सदस्य होना अनिवार्य
  • आवेदन: संबंधित वेबसाइट पर जाकर करना होगा

राजनीतिक प्रक्रिया में ऐतिहासिक बदलाव

गौरव शर्मा ने कहा कि यह निर्णय राहुल गांधी के उस विजन का हिस्सा है जिसमें युवाओं को केवल नामांकित नहीं बल्कि चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से नेतृत्व में लाया जाएगा। यह भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक परिवर्तन का संकेत है, जहां लोकतांत्रिक मूल्यों को संगठनात्मक ढांचे में उतारा जा रहा है।

निष्पक्षता के लिए बनाई गई टीम

युवा कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जोनल और राज्य स्तर पर रिटर्निंग ऑफिसर की टीम नियुक्त की है। साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए स्पेशल सेशन भी आयोजित होंगे, जहां उन्हें चुनाव लड़ने की प्रक्रिया से लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों तक की जानकारी दी जाएगी।

युवाओं को मिला नया राजनीतिक मंच

नेताओं ने बताया कि देश में किसी भी अन्य राजनीतिक दल ने अब तक इतनी संगठित और पारदर्शी प्रक्रिया से संगठन चुनाव नहीं कराए हैं। यह पहल युवा कांग्रेस को एक आदर्श मॉडल के रूप में प्रस्तुत करती है, जहां हर युवा को नेतृत्व का अवसर प्राप्त हो सकता है।


इस पहल से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी अब संगठन के अंदर भी लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में गंभीर है। यह कदम झारखंड सहित देशभर के युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

शिवनाथपुर पंचायत में वित्तीय योजनाओं में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

0

गुमला, झारखंड — सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत में वर्ष 2014-15 से 2024-25 के बीच 14वीं और 15वीं वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गुमला जिला प्रशासन को जांच के लिए आवेदन सौंपा है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243(छ) के निर्देशों को अनदेखा करते हुए, आर्थिक और सामाजिक न्याय के उद्देश्य से बनाई जाने वाली योजनाओं को भ्रष्टाचार और व्यक्तिगत लाभ के लिए विकृत किया गया है।

मिलीभगत से हुआ योजनाओं में फेरबदल: ग्रामीणों का आरोप

शिवनाथपुर पंचायत, जो कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में स्थित है और अरक्षित सीट है, वहाँ के ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय मुखिया प्रतिनिधियों और प्रखंड प्रशासन की मिलीभगत से योजनाओं में बजट में हेरफेर किया गया। इस पूरे मामले में न केवल पंचायती व्यवस्था की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि वित्तीय अनुशासन का भी घोर उल्लंघन हुआ है।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि योजनाएं ग्रामसभा की सहमति के बिना बनाई गईं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पंचायती राज अधिनियम की धारा और गजट आदेशों की खुलेआम उपेक्षा की गई है।

प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि जल्द ही जिला प्रशासन इस मामले में संज्ञान नहीं लेता, तो पंचायत स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने मांग की है कि दोषी पाए जाने पर प्रखंड प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में पंचायत का बजट जनता के हित में सही तरीके से उपयोग हो सके।


ग्रामीणों की इस मांग ने पंचायती राज व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखना यह होगा कि प्रशासन इस शिकायत को किस तरह से लेता है और क्या दोषियों को जवाबदेह ठहराया जा सकेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

साहेबगंज के भोगनाडीह में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प से माहौल गरमाया, ‘हूल दिवस’ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो ग्रामीणों ने तीर बरसाए,कई पुलिसकर्मी घायल

0

ग्रामीण जब पूजा करने पहुंचे तो पार्क में ताला लगा मिला, इसका ग्रामीणों ने विरोध जताया, वंशज मंडल मुर्मू ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को लिखित रूप से अर्जी देकर कार्यक्रम करने की इजाजत मांगी थी, पर प्रशासन की ओर से उन्हें अनुमति नहीं मिली. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा.घटना के बाद पक्ष-विपक्ष की राजनीति शुरू.

साहेबगंजः अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में सोमवार को आदिवासियों और पुलिस-प्रशासन के बीच झड़प के बाद साहेबगंज से लेकर रांची तक में माहौल गरमा गया है। हूल दिवस पर भोगनाडीह में सरकार की ओर से हर साल कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है, पर इस बार प्रशासन ने पार्क में ताला लगा दिया. इसी कारण सिद्धो-कान्हू के वंशज और ग्रामीण पुलिस-प्रशासन से बेहद खफा थे.

वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशजों का कहना है कि वे सबसे पहले वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की पूजा-अर्चना करते हैं, उसके बाद ही कोई पूजा या कोई कार्यक्रम करता है। वंशज मंडल मुर्मू ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को लिखित रूप से अर्जी देकर कार्यक्रम करने की इजाजत मांगी, पर प्रशासन की ओर से उन्हें अनुमति नहीं दी गई। सिर्फ मौखिक पूजा करने को कहा गया। जब वे लोग पूजा करने आए थे, तो पार्क में ताला लगा मिला। इससे शहीद सिद्धो-कान्हू के वंशज और ग्रामीण ताला नहीं खोलने पर बिफर गए. देखते ही देखते वहां अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो गई.

इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई. बाद में पुलिस की ओर से लाठीचार्ज कर दिया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के मकसद से अश्रु गैस के गोले भी दागे गए। इधर, ग्रामीणों की ओर से तीर-धनुष का प्रयोग किया गया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए। जानकारी मिली है कि तीर चलने से कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं. इस बर्बर कार्रवाई में कई ग्रामीणों के घायल होने की भी सूचना है। 

दीपिका सिंह ने भाजपा की साजिश करार दिया

घटना के बाद अब सियासी माहौल गरमा गया है.पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है. राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने भोगनाडीह में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प को भाजपा की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि हूल दिवस आस्था की बात है, किस तरह से इसे मनाते रहे हैं, सबको पता है। वहां अगर कोई विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रहा होगा, तो इसका फायदा किसको होगा, सबको पता है।

बाबूूूलाल मरांडी ने घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहरा दिया

उधर, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस घटना के लिए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आदिवासियों पर लाठीचार्ज कर अंग्रेजी हुकूमत की बर्बरता दोहराई है। हूल दिवस के पावन अवसर पर भोगनाडीह में पुलिस की ओर से लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग की घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में साहेबगंज के एसपी और शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू से जानकारी ली है। पुलिस-प्रशासन ने राज्य सरकार के इशारे पर दमनकारी कार्रवाई की है।

निशिकांत दुबे ने कहा-क्या यही आदिवासी प्रेम है? 

वहीं गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लाठी चार्ज में घायल हुए कुछ ग्रामीणों की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए लिखा-‘1855 में स्वतंत्रता संग्राम के नायक सिदो-कान्हू यामी हूल दिवस पर झारखंड की इंडिया गठबंधन सरकार ने आज भोगनाडीह में सिदो-कान्हो के वंशज मंडल मुर्मू सहित, बड़े, बूढ़े, बच्चे तथा महिलाओं को मारा-पीटा। उन्हें जान से मारने की कोशिश की। क्या यही आदिवासी प्रेम है, क्या स्वतंत्रता के नायकों का परिवार इसी दुर्दशा से जिएगा?’

भाजपा का भ्रामक प्रचार में लगी है, लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही है : विनोद पांडेय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा हूल दिवस के दिन भोगनाडीह की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सोमवार को जारी प्रेस वक्तव्य में कहा है कि राज्य की कानून व्यवस्था सर्वोपरि है। 

भाजपा जानबूझकर भ्रामक प्रचार कर रही है और झूठे आरोपों के ज़रिए लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही है। राज्य में कानून का शासन है। भाजपा को चाहिए कि वह गैर-जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका छोड़कर रचनात्मक सुझावों और जनहित के मुद्दों पर बात करे।”

उन्होंने कहा कि हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सुनियोजित ढंग से स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की गई। ऐसे हालात में प्रशासन ने संयम और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की, ताकि माहौल और बिगड़ने से रोका जा सके।

बता दें कि भोगनाडीह ही वह गांव है, जहां से 30 जून 1855 को संताल हूल क्रांति शुरू हुई थी। हर साल यहां विशेष कार्यक्रम होता आया है लेकिन इस स्थान पर सरकार की ओर से राजकीय कार्यक्रम के समानांतर कार्यक्रम करने पर अड़े शहीदों के वंशजों और आदिवासियों के पंडाल को पुलिस-प्रशासन के हटाने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ।

हालांकि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यहां कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं. चूंकि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है और हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन दिल्ली में ही मौजूद हैं.

राम भक्तों के लिए
0

‘हूल दिवस’ पर भोगनाडीह में पुलिस लाठीचार्ज, सिद्धो-कान्हू के वंशज और ग्रामीणों पर आंसू गैस का प्रयोग

साहेबगंजः अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में सोमवार को आदिवासियों और पुलिस-प्रशासन के बीच झड़प के बाद साहेबगंज से लेकर रांची तक में माहौल गरमा गया है। हूल दिवस पर भोगनाडीह में सरकार की ओर से हर साल कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है, पर इस बार प्रशासन ने पार्क में ताला लगा दिया. इसी कारण सिद्धो-कान्हू के वंशज और ग्रामीण पुलिस-प्रशासन से बेहद खफा थे.

वीर शहीद सिद्धो-कान्हू के वंशजों का कहना है कि वे सबसे पहले वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की पूजा-अर्चना करते हैं, उसके बाद ही कोई पूजा या कोई कार्यक्रम करता है। वंशज मंडल मुर्मू ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को लिखित रूप से अर्जी देकर कार्यक्रम करने की इजाजत मांगी, पर प्रशासन की ओर से उन्हें अनुमति नहीं दी गई। सिर्फ मौखिक पूजा करने को कहा गया। जब वे लोग पूजा करने आए थे, तो पार्क में ताला लगा मिला। इससे शहीद सिद्धो-कान्हू के वंशज और ग्रामीण ताला नहीं खोलने पर बिफर गए. देखते ही देखते वहां अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो गई.

इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई. बाद में पुलिस की ओर से लाठीचार्ज कर दिया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के मकसद से अश्रु गैस के गोले भी दागे गए। इधर, ग्रामीणों की ओर से तीर-धनुष का प्रयोग किया गया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए। जानकारी मिली है कि तीर चलने से कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं.

घटना के बाद अब सियासी माहौल गरमा गया है.पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है. राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय ने भोगनाडीह में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प को भाजपा की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि हूल दिवस आस्था की बात है, किस तरह से इसे मनाते रहे हैं, सबको पता है। वहां अगर कोई विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रहा होगा, तो इसका फायदा किसको होगा, सबको पता है।

उधर, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस घटना के लिए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आदिवासियों पर लाठीचार्ज कर अंग्रेजी हुकूमत की बर्बरता दोहराई है। हूल दिवस के पावन अवसर पर भोगनाडीह में पुलिस की ओर से लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग की घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बर्बर कार्रवाई में कई ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में साहेबगंज के एसपी और शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू से जानकारी ली है। पुलिस-प्रशासन ने राज्य सरकार के इशारे पर दमनकारी कार्रवाई की है।

वहीं गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लाठी चार्ज में घायल हुए कुछ ग्रामीणों की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए लिखा-‘1855 में स्वतंत्रता संग्राम के नायक सिदो-कान्हू यामी हूल दिवस पर झारखंड की इंडिया गठबंधन सरकार ने आज भोगनाडीह में सिदो-कान्हो के वंशज मंडल मुर्मू सहित, बड़े, बूढ़े, बच्चे तथा महिलाओं को मारा-पीटा। उन्हें जान से मारने की कोशिश की। क्या यही आदिवासी प्रेम है, क्या स्वतंत्रता के नायकों का परिवार इसी दुर्दशा से जिएगा?’

बता दें कि भोगनाडीह ही वह गांव है, जहां से 30 जून 1855 को संताल हूल क्रांति शुरू हुई थी। हर साल यहां विशेष कार्यक्रम होता आया है लेकिन इस स्थान पर सरकार की ओर से राजकीय कार्यक्रम के समानांतर कार्यक्रम करने पर अड़े शहीदों के वंशजों और आदिवासियों के पंडाल को पुलिस-प्रशासन के हटाने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। हालांकि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यहां कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं. चूंकि दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है और हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन दिल्ली में ही मौजूद हैं.

राम भक्तों के लिए

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा-कोचिंग संस्थानों की फर्जी उपलब्धियों का खुलासा हो और पारदर्शिता के लिए नियमावली बने

0

रांची : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य में विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों के नाम पर जो फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, उसका खुलासा होना अत्यंत आवश्यक है।

श्री राय ने झारखंड सरकार से राज्य में कोचिंग संस्थानों के लिए एक स्पष्ट और कठोर नियमावली बनाने की मांग की है. प्रत्येक संस्थान को अपनी फैकल्टी, फीस और परिणाम की जानकारी सार्वजनिक पोर्टल पर देना अनिवार्य किया जाए। फर्जीवाड़ा करने वाले कोचिंग संस्थानों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। एक स्वतंत्र निगरानी प्राधिकरण गठित किया जाए जो हर वर्ष संस्थानों की समीक्षा करे।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिक्षा को व्यापार का रूप देने वाले संस्थानों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि छात्रों और अभिभावकों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो सके।

श्री राय ने उदाहरण के तौर पर बताया कि पिछले वर्ष पासवा (प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन) ने एक नामी कोचिंग संस्थान ‘गोल इंस्टीट्यूट’ द्वारा प्रायोजित अपने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगवाए थे, साथ ही पासवा ने एक अन्य कोचिंग संस्थान बायोम पर गंभीर आरोप लगाए थे। श्री राय ने सवाल उठाया कि यदि किसी संस्थान के खिलाफ सार्वजनिक मंच से आरोप लगाए जाते हैं, तो उन आरोपों की जांच और पारदर्शिता के साथ खुलासा भी होना चाहिए।

‘बगैर किसी पुष्टि के आरोप लगाना उचित नहीं’

उन्होंने कहा कि यदि बिना किसी पुष्टि के इस प्रकार के आरोप लगाए जाते हैं, और बाद में उन पर चुप्पी साध ली जाती है, तो इससे आम जनता के बीच यह धारणा बनती है कि यह एक सोची-समझी रणनीति और प्रतिस्पर्धा को समाप्त करने का षड्यंत्र है। इससे न केवल शिक्षा का माहौल प्रभावित होता है, बल्कि छात्रों और अभिभावकों के मन में संस्थानों की साख को लेकर भ्रम भी पैदा होता है।

श्री राय ने यह भी कहा कि राज्य में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली, फीस संरचना, फैकल्टी की योग्यता और परीक्षाफल का रिकॉर्ड पारदर्शी रूप से सार्वजनिक किया जाना चाहिए साथ ही उसकी पूरी जानकारी उनके वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि कोचिंग में पढ़ने वाले सफल विद्यार्थियों की सूची की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी या राज्य शिक्षा विभाग द्वारा कराई जानी चाहिए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि किसी संस्थान द्वारा झूठे दावे कर जनमानस को गुमराह नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन राज्य के हर अभिभावक की आवाज बनेगा और शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium