26.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 355

गिरिडीह : वाटर फॉल व खंडोली का मंत्री एवं मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, कहा- दोनों पर्यटक स्थलों को ईको-टुरिज्म से विकसित किये जाने की योजना

0

कमलनयन (सीनियर रिर्पाेटर) : गिरिडीह जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं प्रमुख पर्यटक स्थलों का समुचित विकास करने के उद्देश्य से सोमवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार और राज्य की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने उसरी वाटर फॉल और खंडोली डैम पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया।

मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी समेत अन्य कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में उसरी वाटर फॉल और खंडोली डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर चर्चा हुई।

मौके पर सुदिव्य कुमार ने कहा कि जिले के दो प्रमुख स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में और बेहतर और विकसित करने को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां सुनिश्चित कराई जा रही हैं। जिससे कि यहां के स्थानीयों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हों और पर्यटन को बढ़ावा मिलें।

मंत्री ने दोनों स्थलों पर इको-टूरिज्म को विकसित करने पर भी विचार किया गया। मंत्री ने कहा कि उसरी वाटर फॉल और खंडोली डैम पर्यटन स्थलों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेतु सभी संबंधित विभाग/अधिकारी/कार्यकारी एजेंसी आपसी समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाएं, जिससे कि यहां स्थानीय ग्रामीणों को इसका लाभ मिलें।

गिरिडीह जिले में पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं : अलका तिवारी

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने कहा कि गिरिडीह जिले में पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं। जिसे राज्य सरकार द्वारा विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता मनोहारी है। कहा कि मंत्री  सहयोग से पर्यटन के क्षेत्र में काफी बेहतरी करने के प्रयास किये जा रहे है।

पर्यटन स्थलों के विकास से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी: डीसी

मौके पर मौजूद गिरिडीह उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों को विकसित करने के दिशा में प्रयासरत है। जिले के पर्यटन स्थलों के विकास से यहां पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। उपायुक्त ने खंडोली डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

खंडोली डैम के चारों तरफ कनेक्टिविटी पर काम किया जायेगा। डैम के चारों तरफ पर्यटक घुमकर प्राकृतिक घटा का आंनद उठा सके इसके लिए पहुंच पथ का निर्माण कराया जायेगा। डैम के नीचे नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा ताकि पर्यटकों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

साथ ही पर्यटक नदी के इस पार से उस पर का आनंद उठा सके। इसके अलावे मधवाडीह से खंडोली मोड़ को जोडने वाली बाईपास पथ का भी निर्माण कराया जायेगा तथा बरियारपुर तक कॉरिडोर बनाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के लिए इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

उल्लखीय है कि रविवार को राज्य प्रमुख सचिव दो दिवसीय प्रवास के क्रम में गिरिडीह पधारी थीं। इस दौरान रविवार को सम्मेद शिखर-पारसनाथ पर्वत पर स्थित संताल समाज के प्राचीन तीर्थ स्थल मरांग बुरु जुग जाहेर थान का निरीक्षण किया था।

राम भक्तों के लिए

तेज मोड़ पर फिसला संतुलन: पुलिया से नीचे गिरा ट्रेलर, चालक गंभीर रूप से घायल

0

गुमला, झारखंड — शनिवार सुबह, गुमला-रायडीह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) पर कुलमुंडा पेट्रोल पंप के समीप एक लोहे से लदा मालवाहक ट्रेलर अनियंत्रित होकर लोचलोची पुलिया से नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक राजू हरिजन गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गए।

घटना की सूचना पर रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुमला मुख्यालय से हाइड्रा क्रेन मंगवाई गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस जवानों की मदद से लोहे के भारी पाइप हटाकर चालक को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया और तत्काल गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि चालक का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है।

हादसे की वजह: ओवरटेक में हुई चूक

चालक राजू हरिजन, जो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नवादा गांव के निवासी हैं, ने बताया कि वह रांची से गुमला होते हुए छत्तीसगढ़ जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सामने से आ रहे कोयला लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइड नहीं दिया, जिससे उन्हें मजबूरी में ट्रेलर मोड़ना पड़ा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी।

राहत और रेस्क्यू

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया और प्राथमिक रेस्क्यू शुरू किया। चालक को निकालने में लगभग एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। समय रहते सहायता पहुंचने से चालक की जान बच गई, हालांकि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


इस हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के खतरों को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जोराग गांव में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0

गुमला, झारखंड — गुमला थाना क्षेत्र के जोराग पीठइर टोली गांव में रविवार सुबह उस वक्त मातम छा गया जब 35 वर्षीय रोशन बघवार की अपने ही घर में बिजली की मरम्मत के दौरान विद्युत करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह 10 बजे के करीब हुआ।

परिजनों के अनुसार, रोशन अपने घर में खराब बिजली वायरिंग को दुरुस्त कर रहा था, तभी अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में पसरा मातम

मृतक रोशन बघवार विवाहित थे और उनके दो बेटियां व तीन बेटे हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव वालों ने बताया कि रोशन एक मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे, जिनकी असामयिक मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

पुलिस ने की कानूनी प्रक्रिया पूरी

घटना की सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया।


घरेलू बिजली कार्य के दौरान सुरक्षा का ध्यान न रख पाने की वजह से हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थानीय प्रशासन ने भी संवेदना व्यक्त की है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

भरनो में संदिग्ध परिस्थिति में मिला अज्ञात शव, गले में बंधी रस्सी से बढ़ा रहस्य

0

गुमला, झारखंड — गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत खरवा गढ़ा गांव के पास रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की गले में रस्सी बंधी होने के कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। भरनो थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है।

कैसे और कहाँ मिला शव?

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा झाड़ियों के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिलते ही भरनो थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की प्रारंभिक जांच के दौरान गले में बंधी रस्सी मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन कर रही है।

पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया

भरनो पुलिस के अनुसार, अज्ञात शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा ताकि उसकी पहचान हो सके। अगर इस दौरान कोई परिजन या परिचित शव की पहचान करता है, तो नियमानुसार शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पहचान न होने की स्थिति में, 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कर सरकारी प्रक्रिया के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आत्महत्या या हत्या?

भरनो थाना प्रभारी ने बताया कि शव की स्थिति और गले में रस्सी होने के कारण यह कहना फिलहाल कठिन है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। “हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी,” उन्होंने कहा।

जांच जारी

पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही शव की पहचान के लिए सभी थानों और गुमशुदगी की रिपोर्ट से भी मिलान किया जा रहा है।


फिलहाल पुलिस इस मामले को संवेदनशील मानते हुए हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के कारणों पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

शहीद झिरगा लकड़ा को दी गई अंतिम विदाई, गोलियों की सलामी के साथ गांव ने नम आंखों से किया विदा

0

गुमला, झारखंड — 101 इंजीनियर रेजीमेंट के जवान झिरगा लकड़ा का पार्थिव शरीर शनिवार को जब उनके पैतृक गांव नवाडीह पहुंचा, तो माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। गांव में चूल्हे तीन दिन से नहीं जले थे, और जैसे ही सेना की गाड़ी तिरंगे में लिपटे शरीर के साथ पहुंची, परिजनों की चीख-पुकार और लोगों की भीड़ ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।

कब, कैसे हुई मौत?

जानकारी के अनुसार, झिरगा लकड़ा की पोस्टिंग अहमदाबाद में थी। 26 जून की रात वह आर्मी मेंस में भोजन करने पहुंचे थे, जहां उन्हें अचानक तेज़ हिचकी और उल्टी हुई। साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई।

अंतिम दर्शन में उमड़ा जनसैलाब

पार्थिव शरीर को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहाँ से सेना की गाड़ी द्वारा गुमला जिला अंतर्गत नवाडीह गांव लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी अनीता लकड़ा, 10 वर्षीय पुत्री सृष्टि और 5 वर्षीय पुत्र अयास की चीखें सुनकर हर आंख नम हो उठी। अंतिम दर्शन के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से लोग उमड़ पड़े। पूरे गांव में शोक की लहर थी।

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

शहीद जवान को गोलियों की तड़तड़ाहट और झुकी संगीनों के साथ सेना द्वारा पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके साथ आए सेना के जवानों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि रेजिमेंट की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं और लाभ परिवार को मिलते रहेंगे।

2009 में हुई थी सेना में नियुक्ति

शहीद जवान के साले संजय उरांव ने बताया कि झिरगा लकड़ा ने 2009 में 101 इंजीनियर रेजीमेंट में सेना की सेवा शुरू की थी। वह अनुशासित और समर्पित सैनिक थे। परिवार और गांव वालों के अनुसार, उनका गांव के प्रति लगाव बहुत गहरा था।

गांव में पसरा मातम

गांववालों ने बताया कि जवान की मौत की सूचना के बाद से गांव में तीन दिन तक चूल्हा नहीं जला। हर घर में मातमी सन्नाटा था। झिरगा लकड़ा का यूँ अचानक चले जाना न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए अपूरणीय क्षति है।


सालों तक देश की सेवा करने वाले जवान झिरगा लकड़ा की शहादत ने यह याद दिला दिया कि राष्ट्र की सुरक्षा के पीछे कितने परिवारों के त्याग और आंसू छिपे होते हैं। अंतिम सलामी के साथ जब उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ, तो गांव ने एक वीर सपूत को गर्व और आँसुओं के साथ अंतिम विदाई दी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

लोहरदगा-गुमला होकर कोरबा तक बिछेगी नई रेलवे लाइन, वर्षों पुराना सपना जल्द होगा साकार

0

लोहरदगा/गुमला, जून 2025 — झारखंड के लोहरदगा, गुमला और आसपास के आदिवासी बहुल इलाकों के लिए बहुप्रतीक्षित रेलवे परियोजना लोहरदगा-गुमला होते हुए कोरबा (छत्तीसगढ़) तक के रेल मार्ग का सपना अब साकार होने की ओर बढ़ रहा है। रेलवे सर्वेक्षण का कार्य अब अंतिम चरण में है और संबंधित डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है।

इस रेल लाइन की मांग कोई नई नहीं है। पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा ने अपने कार्यकाल में इस मार्ग की घोषणा की थी, जिसे छोटानागपुर के प्रसिद्ध आदिवासी नेता कार्तिक उरांव ने सर्वेक्षण के स्तर तक पहुँचाया। लेकिन रेलवे विभाग ने इसे “अव्यवहारिक” बताकर खारिज कर दिया था।

वर्षों से ‘वादों’ में उलझी रही परियोजना

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी एक समय इस रेलवे लाइन के निर्माण का दावा किया था, लेकिन यह दावा भी अन्य राजनेताओं की तरह चुनावी वादों तक ही सीमित रह गया। सालों तक इस परियोजना को राजनीतिक दलों ने जन भावना से खेलने का साधन बनाया, जिससे आम आदिवासी जनता सिर्फ वादों और भाषणों के भरोसे रह गई।

अब ज़मीन पर उतरने को तैयार है सपना

अब जब छत्तीसगढ़ सरकार ने क्षेत्रीय रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में कई परियोजनाओं को गति दी है, तब लोहरदगा-गुमला-कोरबा मार्ग भी एक बार फिर चर्चा में है। नीचे दी गई हैं कुछ प्रमुख रेल परियोजनाएं जिनकी डीपीआर प्रक्रिया चल रही है:

  • अम्बिकापुर–बरवाडीह रेल लाइन (200 किमी) — लागत ₹9,718 करोड़
  • खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा (278 किमी) — लागत ₹7,854 करोड़
  • रावघाट–जगदलपुर (140 किमी) — लागत ₹3,513 करोड़
  • सरदेगा–भालछमाड़ा (37.24 किमी) — लागत ₹1,282 करोड़
  • धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा (301 किमी) — अनुमानित लागत ₹16,834 करोड़

लोहरदगा से कोरबा तक नई रेलवे लाइन इसी अंतिम योजना का हिस्सा है, जिसका सर्वे अंतिम दौर में बताया जा रहा है। यह परियोजना न केवल झारखंड और छत्तीसगढ़ को रेलवे से बेहतर ढंग से जोड़ेगी, बल्कि क्षेत्र के आदिवासी समाज को विकास और संपर्क की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य भी करेगी।

राजनीतिक लाभ का ज़रिया बनी रही योजना

हाल के दशकों में चाहे लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, इस परियोजना का नाम हर बार वोट बटोरने के लिए दोहराया गया। नेताओं ने “वादों का क्या” जैसे जुमलों के सहारे आदिवासियों की भावनाओं के साथ खेला और परियोजना को साकार करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

अब उम्मीद की किरण

अब जबकि केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर रेलवे नेटवर्क को विस्तारित करने की प्रतिबद्धता दिखाई दे रही है, ऐसे में लोहरदगा-गुमला-कोरबा रेल मार्ग को लेकर एक बार फिर उम्मीदें जागी हैं। अगर यह योजना मूर्त रूप लेती है, तो यह क्षेत्रीय विकास, रोज़गार और सामाजिक समावेशन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।

इस बार उम्मीद है कि यह योजना सिर्फ कागज़ों में सिमट कर न रह जाए, बल्कि वर्षों से उपेक्षित इस सपने को हकीकत का रूप दिया जाए — ताकि रेल की सीटी इस बार सिर्फ वादों में नहीं, वास्तव में इन घाटियों में गूंजे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

कुलपति के आरोपों पर भड़के छात्र संगठन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा — “ठेका मांगने का प्रमाण दें या आरोप वापस लें”

0

हजारीबाग, 28 जून — विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा छात्र प्रतिनिधियों पर लगाए गए ठेका मांगने जैसे गंभीर आरोपों के खिलाफ आज संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले NSUI, AIDSO, AISA, छात्र राजद और राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ समेत विभिन्न छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीखी प्रतिक्रिया दी।

छात्र नेताओं ने कुलपति पर आरोप लगाया कि वे छात्र संगठनों की लोकतांत्रिक भूमिका को दबाने का प्रयास कर रहे हैं और मीडिया के माध्यम से बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं।

“ठेका मांगने का सबूत दिखाएं या माफी मांगें” — अभिषेक राज

NSUI के छात्र नेता अभिषेक राज ने कहा, “कुछ दिन पूर्व हम छात्र प्रतिनिधि विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न छात्र हित के मुद्दों को लेकर कुलपति से मिलने गए थे, लेकिन कुलपति महोदय ने न केवल हमारी बातों को दरकिनार किया, बल्कि हमें ‘राजनीतिक दलों के लोग’ कहकर संवाद करने से इनकार कर दिया।”

उन्होंने साफ किया कि किसी तरह के ठेके की मांग नहीं की गई थी, बल्कि सभी छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने पहुंचे थे। “अगर कुलपति महोदय के पास इस संबंध में कोई प्रमाण है, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से वह नाम और साक्ष्य पेश करने चाहिए,” उन्होंने कहा।

“राजनीति हम नहीं, कुलपति कर रहे हैं” — रविन्द्र पासवान

AIDSO के छात्र नेता रविन्द्र पासवान ने कुलपति पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में एक निजी संस्थान में दिए गए उनके भाषण की तस्वीरें इस ओर इशारा करती हैं कि वे किसी एक विचारधारा के पक्षधर हैं। “छात्र संगठन राजनीति नहीं कर रहा, बल्कि कुलपति विश्वविद्यालय को वैचारिक रंग में रंगना चाह रहे हैं,” उन्होंने कहा।

“छात्र संगठन हैं विश्वविद्यालय की रीढ़” — जीवन यादव

AIDSO के ही नेता जीवन यादव ने कहा कि इससे पहले भी कई कुलपति छात्र संगठनों से संवाद करते हुए विश्वविद्यालय में विकास लाते रहे हैं। “हम वही छात्र संगठन हैं जिन्होंने B.Ed की फीस वृद्धि को रोका, दो मेथड पेपर की मांग को पूरा करवाया और समय-समय पर प्रशासनिक भ्रष्टाचार को उजागर किया,” उन्होंने कहा।

“छात्र संगठन न रहे तो विवि हो जाएगा दिशाहीन”

सभी छात्र संगठनों ने एक स्वर में कहा कि छात्र संगठन विश्वविद्यालय के प्रशासन और छात्रों के बीच एक सेतु की भूमिका निभाते हैं। अगर इन्हें दबाया गया, तो छात्र हितों की आवाज़ उठाने वाला कोई नहीं बचेगा। उन्होंने कुलपति से अपील की कि संवाद और समन्वय के रास्ते को अपनाएं न कि दमन और आरोपों के।

नैतिक समर्थन के साथ जुटे अन्य संगठन

इस प्रेस वार्ता में NSUI से अभिषेक राज, AIDSO से जीवन यादव व रविंद्र पासवान, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ से विक्की धान प्रमुख रूप से मौजूद थे। इसके अलावा AISA और AISF जैसे संगठनों ने नैतिक समर्थन देकर संयुक्त छात्र मोर्चा की एकजुटता को और मज़बूत किया।

छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि कुलपति द्वारा लगाए गए आरोप वापस नहीं लिए गए या साक्ष्य नहीं दिए गए, तो आने वाले दिनों में आंदोलनात्मक रणनीति अपनाई जाएगी।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

शिक्षा विभाग की योजनाओं की प्रगति को लेकर गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान RAIL टेस्ट के तहत विद्यालयों में छात्रों की अधिगम स्थिति की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण परीक्षा आयोजन एवं आंकड़ों के अद्यतन की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए।

E-विद्या वाहिनी उपस्थिति प्रणाली की समीक्षा करते हुए अनुपस्थित छात्रों का भौतिक सत्यापन एवं उपस्थिति सुधार हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा गया।

विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) बैठकों के आयोजन एवं अद्यतन सूचना अपलोड की स्थिति की समीक्षा करते हुए समय पर जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

UDISE+ पोर्टल पर छात्रों की प्रगति अद्यतन की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी विद्यार्थियों की सूचना अपलोड, ड्रॉपआउट व ट्रांसफर मामलों के त्वरित निपटारे हेतु निर्देशित किया गया।

वार्षिक परीक्षा परिणाम की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण पर चर्चा करते हुए कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों के लिए सुधारात्मक योजना तैयार करने पर बल दिया गया।

बैठक के अंत में उपायुक्त गुमला द्वारा एक कोर टीम गठित करने का निर्देश दिया गया, जिसमें जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम सभी योजनाओं की प्रगति, शिक्षकों के साथ संवाद, आंकड़ों के विश्लेषण तथा नीति निर्माण में सहयोग के लिए कार्य करेगी।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आगामी बैठक में कोर टीम गठन की सूचना एवं कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक गुमला सहित शिक्षा विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

0

पीडीएस दुकानों की व्यवस्था में सुधार करते हुए ससमय राशन वितरण करने का निर्देश

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एजीएम, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के संचालक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी पीडीएस दुकानों में साफ-सफाई, स्टॉक के समुचित रख-रखाव और उपभोक्ताओं के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी राशनकार्डधारियों की केवाईसी प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिले के सभी पीडीएस दुकानों में वरीय पदाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए जिससे खाद्य आपूर्ति में पारदर्शिता बनी रही।

उपायुक्त गुमला ने सभी एजीएम को निर्देश देते हुए कहा कि सभी राशन डीलर तक एक हफ्ते के अंदर चने की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नए राशन कार्ड निर्गत तथा पुराने राशन कार्ड को निरस्त करने की प्रक्रिया का फॉलोअप करने की बात कही गई। सभी PVTG परिवारों को डाकिया योजना के तहत ससमय राशन उपलब्ध हो सके इसके लिए प्रखंड में ससमय राशन वितरण करने पर भी बल दिया गया। इसके साथ ही पलायन करने वाले नागरिकों का ई केवाईसी पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि डीलरों के माध्यम से उचित मूल्य पर खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनी रहे एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा गया।

इस बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एजीएम, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के संचालक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजमार्ग योजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु समाहरणालय स्थित सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला भू-अर्जन कार्यालय, गुमला द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

गुमला जिला अंतर्गत वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित 04 योजनाएं एवं राजकीय राजमार्ग से संबंधित 11 योजनाएं संचालित हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं में NH-23 पलमा-गुमला पथ चौड़ीकरण योजना, NH-143D जमटोली-रांची-संबलपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर से गुमला तक NH-43 का निर्माण कार्य, तथा रायडीह-गुमला मार्ग पर गुमला बाईपास सड़क निर्माण योजना शामिल है।

राजकीय राजमार्ग योजनाओं में कोनसा-बकसपुर, पुत्रीटोली-डोलंगसेरा, सिसई-लापुंग-डोड़मा, कोचेडेगा-रामरेखा, रोकेडेगा-बिलिंगबीरा, टकरमा-ससिया, रामपुर-कदमडीह-टांगरटोली-कुरकुरा-तेतरटोली, मांझाटोली-चौनपुर-डुमरी एवं भीखमपुर-जारी-मेराल मार्ग, सिसई-बसिया पथ, गुमला-बांसडीह-कासिर मार्ग, तथा डुमरी से बढ़ा कटरा भाया कोराकोना-छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक के मार्गों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य शामिल है।

बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी रैयतों को अविलंब भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्य अपूर्ण हैं या किसी कारणवश लंबित हैं, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण किया जाए ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आम जनता तक पहुँच सके।

उपायुक्त गुमला ने कहा कि इन सभी राजमार्ग परियोजनाओं का समय पर निष्पादन जिले की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेगा और नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा।

इस दौरान मुख्य रूप से PD NHAI, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गुमला ,कार्यपालक अभियंता RCD, सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium