15.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 401

भरनो अंचल के 24 राजस्व ग्रामों में 1932 खतियानी जमीन से संबंधित खाता अद्यतन सूची प्रकाशित

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा पूर्व में किए गए भरनो अंचल कार्यालय निरीक्षण के क्रम में दिए गए निर्देशों के आलोक में भरनो अंचल के कुल 24 राजस्व ग्रामों में 1932 खतियानी जमीन से संबंधित पुराने खातों के स्थान पर अद्यतन (नए) खातों की सूची तैयार कर प्रकाशित की गई है।

यह सूची अंचल कार्यालय भरनो, संबंधित पंचायत कार्यालय एवं निबंधन कार्यालय में उपलब्ध कराई गई है।

जमीनधारी अपने नजदीकी किसी भी उपरोक्त कार्यालय में जाकर अपने पुराने खाते के आधार पर नए खाते की सूची में अपने प्लॉट/जमीन संख्या का मिलान कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य पुराने रैयतों/खाता धारकों के भूमि विवरण को ऑनलाइन डाटाबेस में दर्ज कराना है, ताकि भविष्य में भूमि से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके तथा म्यूटेशन मामलों में पारदर्शिता और सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

अंचल अधिकारी भरनो से प्राप्त जानकारी के अनुसार भरनो अंचल के कुल 69 राजस्व ग्रामों में से अब तक 24 राजस्व ग्रामों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। शेष बचे ग्रामों की अद्यतन सूची तैयार करने का कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर प्रकाशित किया जाएगा।

सभी संबंधित भूमि धारकों से अनुरोध है कि वे समय रहते सूची का अवलोकन कर आवश्यक मिलान अवश्य कर लें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पीएम को बिना किसी पूर्वाग्रह के विशेष सत्र बुलाना चाहिए : बंधु तिर्की

0

रांची : पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि आतंक के खिलाफ जारी लड़ाई एवं पाकिस्तान के साथ हुए सीजफायर के ताजा घटनाक्रम व अन्य मामलों पर सभी दलों की सहमति जुटाने के लिये सर्वदलीय बैठक बुलाये. उन्होंने कहा कि इससे आतंकियों के साथ ही पाकिस्तान को भी सशक्त संदेश मिलेगा

श्री तिर्की ने कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाना भी आवश्यक है जिसका पूरे देश में न केवल सकारात्मक संदेश जायेगा बल्कि हम सभी की एकता और एकजुटता भी और सुदृढ़ होगा. श्री तिर्की ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब देश पर संकट आता है तब-तब राजनीतिक दलों की वैचारिक मतभिन्नता की सारी दीवारें टूट जाती है और हम मजबूती के साथ पूरी दुनिया को अपना संदेश देते हैं.

‘पीएम परंपरा का निर्वहन करें…!’

उन्होंने कहा कि आज इसी परंपरा के निर्वहन करने का समय आ गया है और सत्तारूढ़ पार्टी होने के नाते भाजपा की जिम्मेदारी अन्य सभी से कहीं ज्यादा है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यह भरोसा है कि वह बिना किसी पूर्वाग्रह के सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाने के साथ ही संसद के विशेष सत्र को भी बुलायें ताकि पूरी देश-दुनिया में एक संदेश जाये.

 

राम भक्तों के लिए

ओटिस द्वारा वैश्विक प्रतियोगिता ‘मेड टू मूव कम्युनिटीज-टीएम’ में कोलकाता और रांची के छात्रों का सम्मान

0

जादवपुर विद्यापीठ (कोलकाता) और डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल (रांची) को मान्यता
स्टेम (एसटीईएम) शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए दोनो स्कूलों को 7500 अमेरिकी डॉलर का अनुदान

रांची, 08 मई, 2025: ओटिस वर्ल्डवाइड कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी, ओटिस इंडिया (एनवायएसई: ओटीआईएस), जो कि लिफ्ट और एस्केलेटर के निर्माण, स्थापना और सर्विसिंग में वैश्विक अग्रणी है, ने कंपनी के मेड टू मूव कम्युनिटीज चैलेंज के ओटिस एशिया प्रशांत क्षेत्र के परिणामों की घोषणा की है।

जादवपुर विद्यापीठ (कोलकाता) और डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल (रांची) के छात्रों की दो टीमों ने इस वर्ष भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपनी उल्लेखनीय प्रविष्टियों के लिए सम्मानजनक उल्लेख अर्जित किया। यह प्रतियोगिता, हर साल छात्रों को स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) के सिद्धांतों को लागू करने और वास्तविक दुनिया की शहरी गतिशीलता समस्या का समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करती है।

इस वर्ष, प्रतियोगिता का विषय ‘एआई का उपयोग करके शहरी मोबिलिटी समाधान विकसित करना’ था। ओटिस स्वयंसेवकों की एक टीम के मार्गदर्शन में, छात्रों ने अपने समुदायों में अधिक समावेशी गतिशीलता को सक्षम करने के उद्देश्य से अभिनव समाधान डिजाइन करने के लिए एआई तकनीक का लाभ उठाया। उन्होंने ओटिस के एशिया प्रशांत क्षेत्र के स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा की और पूरे क्षेत्र के ओटिस जजों के सामने अपने विचार प्रस्तुत किए।

ओटिस इंडिया के अध्यक्ष श्री सेबी जोसेफ ने छात्रों को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा, “हमें छात्रों के दोनों समूहों की उपलब्धि पर हर्ष हो रहा है, जिनकी प्रविष्टियाँ विशेष रूप से उल्लेखनीय रही हैं। स्टेम और एआई के उनके रचनात्मक अनुप्रयोग न केवल तकनीकी समझ को दर्शाते हैं, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में वास्तविक दुनिया की शहरी गतिशीलता समस्याओं को हल करने के लिए गहरी प्रतिबद्धता को भी दर्शाते हैं।

इन छात्रों द्वारा विकसित किए गए आविष्कारशील समाधान हम सभी को प्रेरित करते हुए हमें आश्वस्त करते हैं कि हमारे शहरों का भविष्य उज्ज्वल और जुनूनी युवाओं के हाथों में है जो बेहतर कल के निर्माण के लिए समर्पित हैं। इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएँ और ‘संभावनाओ’ की सीमाओं को आगे ले जाने के लिए बधाइयाँ।”

जादवपुर विद्यापीठ के छात्रों ने ‘फॉगसाइट’ विकसित किया है, जो एक एआई सेंसर-आधारित समाधान है। यह गहरे कोहरे का पता लगाता है और ऐसी कठिन परिस्थितियों में वाहन चालक को बेहतर दृश्यता प्रदान करता है, जिससे दुर्घटना का जोखिम कम होता है। इस परियोजना से स्कूल को विशेष पहचान और स्टेम शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए 7500 अमेरिकी डॉलर का अनुदान मिला।

नंदराज पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ‘मदद’ नामक एक समाधान विकसित किया है, जो यह सुनिश्चित करता है कि मरीज समय पर अस्पताल पहुँच सकें। यह एक एआई-सेंसर मैकेनिज्म है, जो सड़क पर एम्बुलेंस की पहचान कर, उसके तेजी से गुजरने के लिए रास्ता साफ करने के लिए यातायात को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है। इस प्रयास को प्रतियोगिता में मान्यता के साथ ही स्कूल को स्टेम शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए अनुदान भी मिला।
‘मेड टू मूव कम्युनिटीज़’ प्रतियोगिता के बारे में

वर्ष 2020 में शुरू की गई ‘मेड टू मूव कम्युनिटीज’ प्रतियोगिता युवा दिमागों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का पता लगाने और विभिन्न समुदायों को निकट लाने और सभी के लिए गतिशीलता में सुधार करने की क्षमता वाले अभिनव समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करती है।

यह पहल छात्रों, शिक्षकों और ओटिस के सहयोगियों को सलाहकार के रूप में एक साथ लाती है, जिसका लक्ष्य स्टेम शिक्षा और नेतृत्व कौशल का विकास करना है, ताकि अगली पीढ़ी की प्रतिभा का विकास करने, भविष्य के कार्यबल को पूरी तरह से तैयार करने और नवाचार को बनाए रखने में मदद मिल सके।

यह कार्यक्रम, हर साल एक अलग थीम पर केंद्रित होता है, जो वैश्विक प्राथमिकताओं, जैसे- स्थिरता, पहुँच या प्रौद्योगिकी के अनुरूप होता है। इस वर्ष के विषय में छात्रों को अपने प्रस्तावों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करना था। छात्रों को गतिशीलता से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए स्टेम सिद्धांतों को लागू करते हुए आलोचनात्मक और रचनात्मक रूप से सोचने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

कार्यशालाओं, सलाह मशविरा और सहयोग के माध्यम से, प्रतिभागियों को मूल्यवान अंतर्दृष्टि और कौशल प्राप्त होते हैं, जो उन्हें समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालते हुए भविष्य के करियर के लिए तैयार करते हैं। प्रतियोगी स्कूलों को अपने स्कूलों में चल रही स्टेम शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रम के समापन पर अनुदान भी मिलता है।

इस वर्ष, विश्व भर के दर्जनों स्कूलों के 250 से अधिक छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। आज तक, मेड टू मूव कम्युनिटीज कार्यक्रम में 1,000 से अधिक छात्र प्रतिभागी शामिल हो चुके हैं, 950 से अधिक ओटिस स्वयंसेवक सलाहकार शामिल हो चुके हैं, तथा भाग लेने वाले स्कूलों में चल रही स्टेम शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कुल 1 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि के लगभग 90 अनुदान दिए गए हैं।

मेड टू मूव कम्युनिटीज़ प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानने के लिए, www.otis.com/mtmc पर जाएं ।

न्यूज़ – मुस्कान

राम भक्तों के लिए

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल

0

गुमला — कार्तिक उरांव कॉलेज के पास शुक्रवार देर रात एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुमित सोरेंग नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ में बाइक पर सवार दिलीप खड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा करीब रात 12 बजे हुआ, जब दोनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे।

घटना की जानकारी देते हुए महुदा पतराटोली, सिसई निवासी दिलीप खड़िया ने बताया कि वे और उनके मित्र सुमित सोरेंग (निवासी: तिलईडीह, पालकोट) बंगरू ग्राम में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर निजी कार्य से गुमला आए थे। जब वे बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।

हादसे के तुरंत बाद गुमला पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुमित सोरेंग को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिलीप का इलाज अब भी अस्पताल में चल रहा है। दिलीप ने बताया कि वे दोनों गोवा में कार्यरत थे और छुट्टी लेकर अपने घर आए थे।

हादसे की सूचना पर गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मस्जिद का आम रास्ता बंद होने से मुहल्ले में तनाव, फ्रेंड्स कॉलोनी के निवासियों ने उपायुक्त से की न्याय की मांग

0

हजारीबाग, 10 मई 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी, पगमल के निवासियों ने उपायुक्त हजारीबाग को एक आवेदन पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने इलाके की सुलताने हिंद मस्जिद से जुड़े आम रास्ते को अवैध रूप से बंद किए जाने पर कड़ा ऐतराज़ जताया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह रास्ता न केवल मस्जिद जाने के लिए जरूरी है, बल्कि पिछले पांच दशकों से आम जनता द्वारा आवागमन के लिए नियमित रूप से उपयोग में लाया जा रहा है।

50 वर्षों पुराना आम रास्ता अब विवाद की जड़

निवासियों के अनुसार, यह रास्ता मस्जिद से पश्चिम की ओर फहीमा स्कूल रोड से जुड़ता है और लंबे समय से सार्वजनिक उपयोग में है। यह एक पक्की गली है, जो सरकारी फंड से बनाई गई थी। पिछले वर्ष नगर निगम द्वारा जलापूर्ति योजना के तहत इस मार्ग में पाइपलाइन भी बिछाई गई थी।

शाकिर अंसारी पर गंभीर आरोप

मुहल्लेवासियों ने आरोप लगाया है कि शाकिर अंसारी नामक व्यक्ति, जिनके पिता का नाम स्वर्गीय सदीक अंसारी है, ने हाल ही में इस आम रास्ते से सटे एक मकान और उसके सामने का खाली प्लॉट खरीदा है। अब वह इन दोनों संपत्तियों को जोड़ने की मंशा से इस आम रास्ते पर ईंट की दीवार खड़ी करवा चुके हैं, जिससे लोगों का आना-जाना पूरी तरह से बंद हो गया है।

पुलिस धमकी और मकान बेचने की साजिश का आरोप

निवासियों का यह भी कहना है कि शाकिर अंसारी इस रास्ते को मिलाकर पूरे क्षेत्र को बिल्डर्स को बेचने की योजना बना रहे हैं। चूंकि आम रास्ते की मौजूदगी उनके प्लॉट को दो हिस्सों में बाँट रही है, इसलिए वह उसे हटाकर अपने व्यावसायिक हित साधना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों को पुलिस कार्रवाई की धमकी देकर डराने का भी आरोप लगाया है।

नामाजियों को हो रही भारी परेशानी

सुलताने हिंद मस्जिद के इमाम और स्थानीय नमाजियों ने बताया कि यह रास्ता मस्जिद तक पहुंचने का सबसे सुविधाजनक और पारंपरिक मार्ग रहा है। इसके बंद हो जाने से बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उपायुक्त से समाधान की मांग

फ्रेंड्स कॉलोनी के निवासियों ने उपायुक्त महोदय से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आम रास्ते को तत्काल प्रभाव से खुलवाया जाए ताकि लोगों को रोजमर्रा के आवागमन और धार्मिक गतिविधियों में कोई बाधा न आए। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया, तो यह विवाद मुहल्ले में शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।

उपायुक्त को आवेदन पत्र सौंपने में फ्रेंड्स कॉलोनी के समाजसेवी संजर मलिक, मो सबीर, इस्लामुल हक, एजाज खान, काशिफ अदीब, साबिर इकबाल, जियाउल हक, शौकत अली खान, बदरुद्दीन खान, शाहजहां, तबरेज खान, मो जाहिद, सैफ खान, बेलाल खान, राशिद इकबाल, अफरोज, मो कैफ, गुफरान, जीसान, दाऊद, रेशमा खातून, नाज परवीन, नाजमा खातून, यास्मीन परवीन, इशरत बानो, शमा, साईबा, रिजवाना खातून, मनीषा, आफरीन, बेबी खातून, आरज़ू परवीन, सालेहा प्रवीण, सुबी परवीन आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

न्यूज़ – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

गुरुदेव की जयंती पर श्रद्धा, संस्कृति और संकल्प का संगम: हज़ारीबाग में रवींद्रनाथ टैगोर को समर्पित आयोजन

0

हज़ारीबाग, 10 मई — नोबेल पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार और स्वतंत्रता संग्राम के समर्थक रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती पर शुक्रवार को हज़ारीबाग के यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी स्थित केशव हॉल में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिवंगत कलाकार प्रीतम चक्रवर्ती की स्मृति को समर्पित रहा।

इस आयोजन का नेतृत्व बंगाली एसोसिएशन हजारीबाग और शहर के विभिन्न बंगाली संगठनों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव टैगोर के चित्र पर पुष्प अर्पण और मंगलदीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें एसोसिएशन के सचिव सोमनाथ कुनार, ध्रुबो चक्रवर्ती, चित्रा सरकार, रूप चटर्जी और अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में गुरुदेव द्वारा उनके जन्मदिवस पर रचित गीत ‘हे नूतन’ का सामूहिक गायन हुआ, जिसमें तनुश्री मुखर्जी, तापोषी दास, मधुच्छंदा मुखर्जी, मंदिरा गुप्ता, डोला गुहा, सोनाली भट्टाचार्य, बोनिता दे और सोम सेन ने स्वर दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ बनीं आकर्षण का केंद्र

श्रीमती सुष्मिता ने रवींद्र संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं मैत्री घोष की रचना-पाठ ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। मधुच्छंदा मुखर्जी और तनिष्का सोनल राय के एकल गायन ने भी दर्शकों की भरपूर सराहना पाई।

मौमिता गांगुली के नृत्य और संध्या धनपति, रीता भद्र व मंदिरा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत रवींद्र रचनाओं के कोलाज को खूब सराहा गया। कार्यक्रम का आकर्षक समापन श्रीमा संगीतायन संस्थान (निर्देशन: सीमा घोष) और ‘काजल’ संस्था (निर्देशन: गार्गी मल्लिक) द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य से हुआ।

इससे पहले आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को समीर मुखर्जी और चिन्मय कुमार सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रो. सजल मुखर्जी ने रवींद्रनाथ के जीवन-दर्शन पर एक प्रेरणादायक वक्तव्य भी दिया। संचालन आशीष चौधरी ने किया।


टैगोर को समर्पित आयोजन में “ऑपरेशन सिंदूर” को समर्थन

कार्यक्रम के दौरान देश की वर्तमान सुरक्षा स्थिति पर भी विचार व्यक्त किए गए। बंगाली एसोसिएशन हजारीबाग ने सर्वसम्मति से भारत सरकार और सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर का पूर्ण समर्थन करते हुए दो प्रस्ताव पारित किए।

संगठन के अध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने जोर देकर कहा, “टैगोर ने जलियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में अपनी नाइटहुड की उपाधि लौटाकर देशभक्ति की मिसाल कायम की थी। आज उनकी जयंती पर आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक अभियान का समर्थन करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

सभा में ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों के साथ यह संदेश दिया गया कि आतंकवाद के सफाए तक यह अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

सुरक्षा कारणों से बिना अनुमति सार्वजनिक आयोजनों पर रोक, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

0

गुमला, मई 2025 — भारत सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में ऑपरेशन सिंदूर के तहत चल रही सैन्य कार्रवाई के मद्देनज़र गुमला जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बिना पूर्व अनुमति किसी भी सार्वजनिक आयोजन, सभा या जुलूस पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी किया है।

जारी निर्देश में कहा गया है कि किसी भी स्थान पर भीड़ का एकत्र होना वर्तमान परिस्थितियों में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के पालन के लिहाज़ से उपयुक्त नहीं है। ऐसे में नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करें कि बिना सक्षम प्राधिकार की पूर्व अनुमति के कोई जलसा, सार्वजनिक सभा, या जुलूस आयोजित न किया जाए।

प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी स्थिति का गलत फायदा न उठाया जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को सतर्क रहना चाहिए और कोई भी गतिविधि शुरू करने से पहले प्रशासनिक अनुमति अवश्य प्राप्त करनी चाहिए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में पीएम जनमन योजना की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पीएम जनमन योजना के तहत विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी PVTG (Particularly Vulnerable Tribal Group) समुदाय के नागरिकों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय और दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि इन वंचित समुदायों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंच सकें।

जल जीवन मिशन के तहत जिले में 112 PVTG ग्रामों में जल आपूर्ति योजना पूर्ण हो चुकी है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि PVTG परिवारों के घरों तक नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित हो। सभी खराब पड़े जलमीनार को ठीक करने हेतु निर्देश दिया गया जिससे कि ग्रामीणों को पेयजल मुहैया हो सके।

PHED विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पीएचईडी (PHED) के इंजीनियरों को स्थलीय निरीक्षण करने और जल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों तक पानी नहीं पहुंचा तो इसका अर्थ होगा कि पूरी योजना विफल है। उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खराब पड़े चापाकल एवं जलमीनारों को यथाशीघ्र मरम्मती करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही साथ रायडीह प्रखंड अंतर्गत कोएना गांव में पेयजल की समस्या को दूर करने हेतु निर्देश दिया गया।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी नए सरकारी भवनों में QR कोड तथा शिलापट्ट लगाने हेतु निर्देश दिया गया। QR कोड में उक्त सरकारी भवन निर्माण का पूर्ण विवरण दिया जाएगा। उक्त QR कोड को स्कैन करके भवन निर्माण संबंधी पूर्ण विवरण प्राप्त किया जा सकेगा।

बैठक में आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की गई । उपायुक्त ने कहा कि जिनलोगों का आयुष्मान कार्ड अबतक नहीं बना है। जांच कर उनलोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। जिससे कि जिले के जरूरतमंद लोग आयुष्मान योजना का लाभ ससमय ले सकें।

समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में 47 मोबाइल टावरों में से 39 टावर चालू हैं, जबकि 8 टावर अभी निर्माणाधीन हैं। उपायुक्त ने विशेष रूप से औरापाट एवं ललमटिया क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए, ताकि वहां के लोगों को सुचारु संचार सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए टावर लगाने का कार्य शीघ्र पूर्ण करें।

JSLPS (Jharkhand State Livelihood Promotion Society) की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि PVTG -VDVK को क्रियाशील किया जाए। साथ ही साथ पीवीटीजी समुदायों द्वारा निर्मित ग्रामीण उत्पादों को उज्जना बिज्जना योजना अंतर्गत संचालित गुमला हाट में भी प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक में पीएम जनमन योजना के तहत सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, क्योंकि इस कार्य में देरी से ग्रामीणों को असुविधा हो रही है।

बैठक में पीएम किसान योजना, केसीसी (Kisan Credit Card), आयुष्मान भारत योजना,विश्वकर्मा योजना ,अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बैठक के अंत में कहा कि जिले के प्रत्येक PVTG नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता से करें। उन्होंने कहा कि समस्याओं को समय रहते हल करना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है और इसी भावना के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से परियोजना निदेशक ITDA, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता PHED, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, जिला कौशल विकास पदाधिकारी,डीपीएम JSLPS, सहित अन्य सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

तकनीक से शिक्षित होती नई पीढ़ी: जिला विज्ञान केंद्र में छात्राओं ने सीखी रोबोटिक्स से लेकर एआई तक की बारीकियां

0

गुमला, मई 2025 — जिले के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट गर्ल्स विद्यालय (एस.एस. बालिका उच्च विद्यालय) की छात्राओं ने बुधवार को जिला विज्ञान केंद्र में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन तकनीकी नवाचारों की बारीक जानकारी हासिल की। यह कार्यशाला राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी, जिसमें “शिक्षा में नवाचार एवं तकनीक का उपयोग” विषय को केंद्र में रखा गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा विभाग और विज्ञान केंद्र के सहयोग से किया गया। कार्यशाला के दौरान सहायक नोडल पदाधिकारी (शिक्षा कर भेंट) सह बीपीओ दिलदार सिंह और जिला डीएमएफटी फेलो अविनाश गौरव ने छात्राओं को विज्ञान केंद्र का भ्रमण कराया और उन्हें ड्रोन तकनीक, रोबोटिक्स, वर्चुअल रियलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑडियो-वीडियो एनिमेशन जैसे आधुनिक तकनीकी पहलुओं से रूबरू कराया।

छात्राओं ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए कहा कि उन्हें कई नई जानकारियाँ मिलीं, जिन्हें वे अपने जीवन में लागू करेंगी और अन्य सहपाठियों को भी तकनीकी ज्ञान के लिए प्रेरित करेंगी। जिला प्रशासन की इस पहल को छात्राओं ने सराहा और इसे करियर निर्माण की दिशा में एक उपयोगी कदम बताया।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में तकनीकी रुचि बढ़ाना, भविष्य के लिए उन्हें सशक्त बनाना और शिक्षा के साथ तकनीक का समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि आज की छात्राएँ सिर्फ पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि तकनीकी दुनिया में भी सशक्त कदम रख रही हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में तीन शिक्षकों को साप्ताहिक रूप से टीचर “ऑफ द मंथ अवार्ड “

0

गुमला – गुमला जिला प्रशासन गुमला द्वारा शिक्षा कर भेंट गतिविधि अंतर्गत तीन प्रेरक शिक्षकों को साप्ताहिक रूप से दिए जा रहे टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड के तहत आज सिसई प्रखंड के इसरारूल हक अंसारी, अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड की विक्टोरिया एक्का एवं चैनपुर प्रखंड के सूरजनाथ सिंह को चयनित किया गया।

ज्ञात हो कि उपायुक्त गुमला द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के निमित “प्रोजेक्ट अजीत – प्रेरणा से परिवर्तन की ओर” गतिविधि की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत विद्यालयों में निचली कक्षाओं के लिए आकर्षक वर्ग कक्ष एवं नवाचारी रीडिंग कार्नर सहित प्रेरणा मंच संबंधी कार्य किए गए हैं । साथ ही जिले के सभी प्रखंड में अवस्थित शिक्षा संकुल को बच्चों की शैक्षणिक व्यवस्था में उत्कृष्टता हेतु सहगामी बनाते हुए सभी संकुल में भी शिक्षा संवाद, शिक्षकों की मासिक बैठक एवं नवाचार प्रोत्साहन सहित टीएलएम बैंक संबंधी नवाचारी कार्य आरंभ कराए गए हैं तथा सभी प्रखंड के बीपीओ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को इनके अनुपालन के लिए जवाबदेह बनाया गया है।

इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा बताया गया कि शिक्षकों को बेहतर कार्य हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रेरक शिक्षकों के सम्मान की कल्पना की गई है तथा प्रत्येक सप्ताह तीन प्रखंड से एक एक प्रेरक शिक्षकों का चयन करते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium