15.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 403

उपायुक्त की अध्यक्षता में NCORD, कारा, खनन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर संयुक्त समीक्षात्मक बैठक आयोजित

0

गुमला : – गुमला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में NCORD समिति, कारा समिति, खनन एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित संयुक्त समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

*NCORD समिति की बैठक के दौरान* उपायुक्त ने कम उम्र के बच्चों में नशीले पदार्थों की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसके रोकथाम हेतु सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने SDO सदर को निर्देश दिया कि वे सभी विद्यालयों में प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित कर बच्चों को नशे से दूर रखने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं। इसके अतिरिक्त, शहरी एवं ग्रामीण उच्च विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान तेज करने, नशा संबंधित घटनाओं की सूचना देने हेतु एक विशेष फोन नंबर जारी करने, तथा एक सूचना आदान-प्रदान हेतु वॉट्सएप ग्रुप निर्माण का निर्देश भी दिया गया। सदर अस्पताल में संचालित ड्रग काउंसलिंग केंद्र को दुरुस्त करने एवं प्रभावी परामर्श की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई।

उपायुक्त ने शहर के सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा, तंबाकू एवं हंडिया जैसी नशीली वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने एवं नियमित जांच-पड़ताल कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

*कारा समिति की समीक्षा के क्रम में* उपायुक्त गुमला ने जेल की आंतरिक व्यवस्था सुधारने, नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया। साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

*खनन विभाग की समीक्षा के दौरान* उपायुक्त ने पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण एवं छापेमारी करने, अवैध खनन की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बालू एवं पत्थर की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया। जिला खनन पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनवरी से अप्रैल 2025 तक कुल 23 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 27 वाहन जप्त किए गए एवं 12 वाहनों से 2.52 लाख रुपये दंड स्वरूप वसूल किए गए हैं।

*सड़क सुरक्षा संबंधी समीक्षा में* प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में 19.28% की वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच कुल 99 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 91 लोगों की मृत्यु तथा 31 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उपायुक्त ने ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर वहां सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा पीड़ितों को अनुकंपा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्य द्वारा अन्य कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य रूप से SDO सदर, SDO चैनपुर, SDO बसिया, DCLR गुमला, जिला खनन पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

रणनीति की बिसात पर प्रतिभाओं का होगा मुकाबला, कक्षा 9-12 तक के विद्यार्थी राज्यस्तरीय कैरम बोर्ड चैंपियनशिप में लेंगे भाग

0

प्रखंडस्तरीय कैरम बोर्ड चैंपियनशिप में बच्चो ने दिखाई रणनीतिक कौशल, अंडर 17 और अंडर 19 छात्र-छात्रा वर्ग में आयोजित हुई एकल और युगल प्रतियोगिता

 झारखंड में पहली बार हो रहा है राज्यस्तरीय कैरम बोर्ड प्रतियोगिता, स्कूली बच्चो में रणनीतिक, तार्किक क्षमता को बढ़ाने और उनमे आत्मविश्वास जागृत करने के लिए विभाग की पहल

झारखंड के प्रतिभावान बच्चे अब कैरम बोर्ड की बिसात पर अपने बौद्धिक और रणनीतिक कौशल का लोहा मनवाएंगे। इसके लिए दिनांक 19 और 20 मई, 2025 को रांची के खेलगांव में अंडर 17 और अंडर 19 छात्र-छात्रा वर्ग राज्यस्तरीय कैरम बोर्ड प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में यह प्रतियोगिता राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में पहले विद्यालय स्तर पर, फिर प्रखंड स्तर पर आयोजित की जानी थी। आज राज्य के सभी प्रखंडों के प्रखंड संसाधन केंद्रों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9-12 तक के विद्यालयस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। पूरे राज्य में 4000 से अधिक प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने हुनर का परिचय दिया। विद्यालय स्तर पर दिनांक 6 मई को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजयी बच्चो को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

झारखंड में पहली बार हो रहा है कैरम बोर्ड प्रतियोगिता

झारखंड के स्कूली बच्चो में बौद्धिक शक्ति, संतुलित निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाने और उनमे आत्मविश्वास जागृत करने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा पहली बार राज्यस्तरीय कैरम बोर्ड चैंपियनशिप की पहल की गयी है। कैरम बोर्ड खेलने से एकाग्रता बढ़ती है और बच्चो में रणनीतिक शक्ति का विकास होता है।

खेल में विभिन्न चालों, रणनीतियों और लक्ष्य साधने के लिए एकाग्रता की आवश्यकता होती है, जिससे बच्चों की याददाश्त तेज होती है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद का यह कदम छात्रों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने, उनके मानसिक विकास को गति देने और उनमें निर्णय लेने तथा समस्या-समाधान के कौशल को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

दोहरे प्रेम प्रसंग के चक्कर में पड़कर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

फांसी के फंदे से झुलकर किया आत्महत्या और फांसी फंदे में झुलने से पूर्व वीडियो बनाया और पहली प्रेमिका को आत्महत्या की दी जानकारी , और तो और उक्त वीडियोग्राफ को इंस्टाग्राम में डाला

पहली प्रेमिका के नाम का टैटू बनाया था हांथ में

दोनों नाबालिक प्रेमिकाओं को यह मालूम था कि उसका प्रेमी उक्त दोनों से प्यार करता हैं
पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित कुंदा ग्राम निवासी 21 वर्षीय युवक रोहित नायक ( पिता – ब्रह्मदेव नायक ) ने दो नाबालिग लड़कियों से प्यार करने वाला प्रेमी रोहित नायक ने फांसी के फंदे में झुलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, फांसी के फंदे में झूलने से पूर्व वह अपनी पहली प्रेमिका को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की विस्तृत जानकारी देते हुए ऑनलाइन वीडियोग्राफी के माध्यम से समस्त जानकारी दी और फांसी लगाकर आत्महत्या करने का विडियोग्राफ अपनी पहली प्रेमिका को दिखाया और उक्त वीडियोग्राफ बनाकर इंस्टाग्राम में भी डाला , गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना स्थित कुंदा ग्राम निवासी 21 वर्षीय रोहित नायक ( पिता – ब्रह्मदेव नायक ) ने दो नाबालिग लड़कियों से प्यार कर बैठा और पहली प्रेमिका के द्वारा शादी के लिए लगातार दबाव बनाने के कारण वह डिप्रेशन में चला गया और आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, मृतक के दोस्त ऋतिक नायक ने पत्रकारों को बताया की बृहस्पतिवार को लगभग चार बजे, मैं रोहित नायक के घर के बाहर बैठा था और मेरा मोबाइल रोहित के कमरे में चार्ज में लगा हुआ था, जिसे लेने के लिए जब मैं रोहित के कमरे के बाहर पहुंचा तो देखा कि रोहित के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और लाइट बंद था , जब मैं घर के अंदर गया और लाइट जलाया देखा तो रोहित नायक रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल रहा है, तब मैं तुरंत हल्ला कर रोहित के परिजनों को बुलाया और रोहित को फांसी के फंदे से उतार कर आनन – फानन में उसे इलाज के लियें पालकोट उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया , जहां डॉक्टर ने रोहित नायक को मृत घोषित कर दिया , उपस्थित लोगों ने बताया की रोहित नायक अपने ही गांव की दो लड़कियों से प्रेम करता था, दोनों नाबालिक लड़कियां हैं , रोहित नायक का अपनी पहली प्रेमिका से ( पांचवें कक्षा ) स्कूल के दिनों से ही उक्त दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी क्रम में रोहित नायक के जीवन में एकाएक दूसरी लड़की का एंट्री हो गया और दोनों लड़कियों से उसका प्यार परवन चढ़ने लगा , रोहित दोनों लड़कियों से प्रेम करता है , इस बात की जानकारी उक्त दोनों नाबालिक प्रेमिकाओं को था, फिर भी उक्त दोनों प्रेमिकाओं में कोई गिला शिकवा नहीं था, परन्तु रोहित पहली प्रेमिका को बेहद प्यार करता था, और उसके नाम का टैटू भी अपने हांथ में बनवा रखा था, पहली प्रेमिका भी उसे बेहद प्यार करती थी और उसे हर हाल में अपना बनाना चाहती थी, इधर कुछ दिनों से पहली प्रेमिका द्वारा रोहित नायक पर शादी करने का दबाव काफी बढ़ गया था , फलस्वरुप रोहित नायक काफी डिप्रेशन में था, इसी क्रम में रोहित अपनी पहली प्रेमिका से वीडियो कॉल कर काफी देर तक बात किया और रोहित नायक आत्महत्या करने की बात भी बताया और फांसी के फंदे में झुलने से पहले पूरे उक्त घटनाक्रम का वीडियो बनाकर अपनी प्रेमिका को और उक्त वीडियोग्राफ को इंस्टाग्राम में भी डाला था, ऐसा बताया जा रहा है, जिससे विचलित होकर पहली प्रेमिका ने , दूसरी प्रेमिका को मोबाइल से फोन कर उक्त घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए , उसे रोहित नायक के घर भेजी , परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी , आनन-फानन में रोहित को उक्त फांसी के फंदे से उतारकर इलाज के लिए पालकोट उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने रोहित नायक को ‌मृत घोषित कर दिया, बाद में उक्त घटना की जानकारी पालकोट थाना पुलिस को दी गई, उक्त सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, पालकोट थाना पुलिस अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया और उक्त शव को शवगृह में रखवाया गया और आज पोस्टमार्टम के बाद, उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं, पालकोट थाना पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन और पुछताछ शुरू कर दिया हैं ।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला से अंतरराज्यीय क्षेत्रों में ले जाया जा रहा हैं अवैध रेत

गुमला जिला से अंतरराज्यीय क्षेत्रों में ले जाया जा रहा हैं अवैध रेत ( बालू ) , उक्त अवैध धंधा में , दोषी कौन ,,,,, सरकार , संबंधित विभाग , ठेकेदार , बिजोलिया या खरीदार ,,,,,?????

संबंधित विभाग के पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक , मंत्री से लेकर संत्री तक, ठेकेदार से लेकर बिजोलिया तक,,,,, सभी हो रहे हैं मालामाल याने की करोड़पति

गुमला – गुमला जिला के शंख‌नदी से बॉर्डर क्षेत्र पार छत्तीसगढ़ ( जशपुर ) , कोयनदी नागफेनी , चरअंबा नदी , गुमला , , घाघरा डुको शिकवार गांव सहित गुमला जिला अंतर्गत स्थित विभिन्न डंपिंग यार्डो सहित जिले के विभिन्न नदियों से एक ही परमिट से पुरे दिन और देर रात्रि तक अवैध रेत ( बालू ) का अवैध खुला खेल फर्रुखाबादी खेल खेला जा रहा हैं और उक्त अवैध धंधा धड़ल्ले से जारी हैं , आखिर उक्त अवैध रेत ( बालू ) की लूट की छुट किसने दी हैं,,,,,????? उक्त संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीणों ने अपने नाम उजागर नहीं करने का आग्रह करते हुयें, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि जब उक्त अवैध रेत ( बालू ) का धंधा आम नागरिकों की नजर में दिखाई दे रहा हैं फिर उक्त अवैध रेत (बालू) का धंधा संबंधित मीनिंग खनन विभाग को क्यों नहीं दिखाई दे रहा हैं , तो क्या उनकी आंखों का चश्मा ख़राब हो चुका है या , मोतियाबिंद हों गई हैं , या फिर उक्त लोग नवीना ( आंधें ) हों चुकें हैं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया हैं कि उक्त रेत ( बालू ) के अवैध धंधे का व्यापार करोड़ों में हो रहा हैं , जिसमें ठेकेदार, बिचोली और सहित मंत्री से लेकर संत्री तक सभी उक्त अवैध रेत (बालू) के धंधे में संलिप्त हैं और तो और उक्त रेत बालू झारखंड की राजधानी रांची सहित विभिन्न आस-पास के क्षेत्रों में लेजाया जा रहा हैं और उक्त अवैध रेत (बालू) काफी ऊच्चे दाम में बेचा जाता हैं, और फिर होती हैं बंन्दरबांट और संबंधित लोग हो रहें हैं मालामाल यानी कि करोड़पति ,,,,, दोषी कौन सरकार, संबंधित विभाग, ठेकेदार , बिजोलिया या खरीदार,,,,,????? उक्त अवैध रेत ( बालू )खनन व्यापार में सम्मिलित माफियाओं के कारण करोड़ों रुपए के बने विकास कार्य में सहयोगी बने पुल – पुलियाओं का अस्तित्व खतरे में पड़ गया हैं और पुल – पुलियाओं के नीचे से बालू निकासी करने के कारण निर्माण कार्य में करोड़ों रुपए के निर्मित पुल – पुलिया में दरार आ गए हैं ।

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में सिकल सेल एनीमिया की जांच के लिए लगातार जारी है काम

0

गुमला – गुमला जिले में सिकल सेल एनीमिया की जांच के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अब तक इस अभियान के तहत लक्ष्य 8,51,054 लोगों में से 8 मई 2025 तक 7,08,386 लोगों की जांच की जा चुकी है।

जांच में जो परिणाम सामने आए हैं, वे इस प्रकार हैं:

सिकल सेल रोग से पीड़ित – 370 लोग

सिकल सेल वाहक (ट्रेट) – 1,752 लोग

जांच में अपुष्ट (कन्फर्म नहीं) – 1,719 लोग

गुमला जिले के सभी लोगों से अपील की जाती है कि जिनकी अब तक सिकल सेल एनीमिया की जांच नहीं हुई है, वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच जरूर कराएं। यह जांच पूरी तरह नि:शुल्क है और आपकी सेहत के लिए जरूरी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विश्व थैलेसिमिया दिवस के शुभ अवसर पर पेलावल विकास मंच ने चलाया जागरूकता अभियान

0

आज पहली बार पीवीएम ब्लड डोनर्स क्लब के बैनर तले शहरी क्षेत्र में 2000 पर्चे बांटकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
जागरूकता अभियान का शुभारंभ एसबीएमसीएच ब्लड बैंक के परिसर से आरसीएच पदाधिकारी डॉ.कपिल मुनि एवं एसबीएमसीएच ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.नीरज कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता अभियान को आगे रवाना किया गया।
इस मौके पर डॉ.प्रणीत कुमार, लैब टेक्नीशियन शमशाद हुसैन,मोकिम अख्तर एवं समाजसेवी बिनोद कुमार सिंह एवं ऐनुल हक भी उपस्थित थे।
हॉस्पिटल से बाहर मुख्य पथ पर आते ही दोनों ओर के सभी दुकानदारों व प्रतिष्ठानों में पर्चे वितरित करते हुए खिरगांव कब्रिस्तान चौक पर जागरूकता अभियान का समापन किया गया।
साथ ही आम लोगों एवं दुकानदारों से अपील भी की गई कि थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों के लिए अवश्य रक्तदान करें व उनकी जिंदगी रूपी गाड़ी को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।
इस वक्त हजारीबाग एसबीएमसीएच ब्लड बैंक में खून की घोर कमी है।जिससे खासकर थैलेसिमिया पीड़ित मासूम बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस कड़कड़ाती धूप में भी पैदल चलकर जागरूकता अभियान चलाने वालों में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोगों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई- बगोदर से राजू यादव,मोहन यादव बाइक से हजारीबाग पहुंचकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिए। खुटरा के मो.अल्ताफ व उनका साथी मो.फुरकान एवं रविनगर के सागर राम भी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम की अगुआई मंच के संस्थापक सह अध्यक्ष एम.हक भारती ने की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के उपाध्यक्ष सुधीर ठाकुर, उप सचिव इंजमामुल हक भारती, उप कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, करण राम, मो.समर, गुलाम मोहिउद्दीन, मो.इमरान,सूरज राम एवं छोटू ठाकुर थे।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग में रियल लाइफ में दिखने लगा नशे का खौफनाक मंज़र…. हर ओर कहर

0

सामाजिक सजगता और जागरूकता से ही नशा मुक्त बन सकेगा हजारीबाग शहर

नशे के ऐसे खौफनाक मंजर और कारोबार को कभी हमलोग फिल्मों के माध्यम से “रील लाइफ” में देखते थे लेकिन अब “रियल लाइफ” में भी दिखने लगा। किसी एक व्यक्ति की नशे की लत से परिवार और समाज पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नशे की सामग्री पहले व्यक्ति को उत्तेजित करती है फिर धीरे-धीरे यह अपने गिरफ्त में जकड़ लेती है और फिर नशे का आदि बना देती है। नशा की गिरफ्त में आने वाला व्यक्ति अंदर से नकारात्मक होने लगता है और व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास कम होने लगती है साथ ही जीवन में निराशा का भाव आने लगता है। दिनचर्या में चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है और किसी के साथ भी कुशलता का व्यवहार बरकरार नहीं रख पाता है। जिस कारण व्यक्ति के सफलता और रोजमर्रा के कामों में यह बाधक साबित होता है ।

नशा करने वाला किसी भी उम्र का हो वो अपने नशे का सामग्री और इसके उपयोग का तरीका ढूंढ ही लेता है। नशे के कारोबारी भी प्रतिबंधित सामग्री को बेचने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। उन्हें पैसे कमाने की ऐसी लालच और भूख आन पड़ती है की किसी के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर खुद अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसे प्रतिबंधित नशीली पदार्थ के खरीद बिक्री के लिए गैर सामाजिक कार्य करते हैं ।

झारखंड का शैक्षणिक हब माना जाने वाला हजारीबाग जहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए युवा पीढ़ी का एक बड़ा सैलाब प्रवास करता है। नशे के कारोबारियों की गिद्ध दृष्टि इन युवाओं को अपने आगोश में लेने को व्याकुल दिख रही है। उड़ता पंजाब….के तर्ज़ पर नशे के कारोबारियों और बेहद तेज़ी से हजारीबाग शहर और आसपास के क्षेत्र में फैलता नशा का साम्राज्य हजारीबाग के युवा पीढ़ी को टारगेट कर उनके नस- नस में नशा समां कर उन्हें बर्बाद करने पर आमदा है।
हजारीबाग के युवा पीढ़ी नशे के गिरफ्त में दिख रहा है। युवा पीढ़ी एवं नाबालिक नशे की गिरफ्त में जकड़ते जा रहा है। नशे की लत में जकड़कर युवा जहां अपनी जवानी को नकारात्मक दिशा में बर्बाद कर रहे हैं वही विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की जगह नशे में खुद को झोंककर बर्बाद कर रहें हैं। माता- पिता और अभिभावक के अरमान को पूरा करने के बजाय खुद के शरीर के अंदर नशा के सेवन के माध्यम से तरह-तरह की बीमारियों को आमंत्रण देते हैं। पहले सिर्फ गिनी- चुनी दुकानों और गिने-चुने नशीली पदार्थ ही बाजार में मिलते थे लेकिन अब पाश्चात्य संस्कृति और महानगरों के तर्ज पर नशीली पदार्थ के खरीद – बिक्री और नशे के सामग्री का भी अपग्रेड हुआ है। हजारीबाग जैसे छोटे शहरों में भी अब ब्राउन शुगर का पुड़िया पैडलर के माध्यम से नशेड़ियों तक पहुंचाया जा रहा है। कई बार इस बात की पुष्टि पुलिस द्वारा पकड़े गए ब्राउन शुगर के खेप से हुआ है।

हजारीबाग में नशा का फैलता साम्राज्य समाज के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। कई अभिभावक अपने बच्चे के नशे के गिरफ्त में आने से बेहद परेशान हैं। नशेड़ियों का परिवार उनके चिंता में टूट जाता है। कई युवा नशे के आगोश में आकर डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं और अपनी मानसिक स्थिति भी खो देते हैं। हाल ही में हजारीबाग में नशा के कारण तेजी से आपराधिक गतिविधियों में भी वृद्धि हुआ है। नशेड़ियों को जब नशीली पदार्थ नहीं मिलता है तो कुछ भी अनैतिक, असामाजिक कृत्य करने पर आमदा हो जाते है। बीते रामनवमी जुलूस के दौरान एक दृश्य देख रोंगटे खड़े हो गए जब ब्राउन शुगर के एडिक्ट्स युवा को खुद को जख्मी करके अपने ही शरीर के खून को चाट रहे थे। नशेड़ियों के ऐसे अनगिनत कृत्य समाज में दिखते हैं जिसे देख गुस्सा तो आता है लेकिन उनपर दया भी आती है। हजारीबाग के कई युवाओं की जिंदगी नशे की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो चुकी है तो कई बर्बादी के कगार पर है। जीने के उम्र में ही कईयों की जिंदगी की इहलिला भी समाप्त हो गई ।

हजारीबाग में नशे के खिलाफ़ सजगता और जागरूकता आने लगी है। जनजागरण होने लगा है। समाज के कई क्षेत्रों में सामाजिक रूप से नशे के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज बुलंद होने लगी है। शहर के हरीनगर इलाके से बीते दिनों लोगों ने एक नशेड़ी को पकड़कर थाने को सुपुर्द किया। नशे से स्वच्छता के लिए बेहद जरूरी है कि समाज इसके खिलाफ सजग हो और मुखरता से आवाज बुलंद करें तभी इसका खात्मा संभव हो सकेगा। हजारीबाग के जनप्रतिनिधि भी इस मामले पर संवेदनशील हैं और मुखरता से लगातार आवाज बुलंद कर रहें हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग सदर विधायक रहते हुए इस मामले को झारखंड विधानसभा के पटल पर पुरजोर तरीके से उठाया था और उन्होंने जल्द इसपर कुछ अलग करने की बात भी कही है ।

हजारीबाग के युवा पीढ़ी से अपील है कि किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। कुछ बीमारियों का इलाज ही बचाव है जबकि कुछ बीमारियों से बचाव ही उनका इलाज है। नशे की आदत को छोड़ने के लिए पीड़ित को ऐसे लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए जो नशा ना करते हों साथ ही सकारात्मक विचार रखते हों। कृपया भावी पीढ़ी को सुरक्षित बनाने और समाज को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपने, अपने परिवार और समाज को नशे से बचा कर रखें ।

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भविष्य बर्बाद करने पर तुले नशे के कारोबारियों पर विशेष टीम बनाकर कठोर कारवाई की शक्त जरूरत है ताकि ऐसे कुत्सित मानसिकता के गैर कानूनी कार्य करने वाले असामाजिक लोगों पर कानून का डर हो सकें ।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

सोर्स – रंजन चौधरी

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी द्वारा रामतोलिया पंचायत के सोमेर गांव का निरीक्षण

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के क्रम में कामडारा प्रखंड अंतर्गत रामतोलिया पंचायत स्थित सोमेर गांव का दौरा किया गया , इस अवसर पर उपायुक्त गुमला ने गांव में हुए कृषि एवं अन्य विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया एवं ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

गांव भ्रमण के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने उपायुक्त गुमला को बताया कि पूर्व में यह क्षेत्र पूरी तरह से बंजर था और यहां किसी प्रकार की कृषि नहीं होती थी। परंतु जिला प्रशासन एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं विशेषकर JSLPS और प्रदान संस्था के संयुक्त प्रयासों से आज गांव की तस्वीर बदल गई है। महिलाएं अब सक्रिय रूप से कृषि कार्यों में भागीदारी कर रही हैं तथा उन्होंने उपायुक्त गुमला को सामाजिक, जल संसाधन इत्यादि से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मानचित्र भी प्रस्तुत किए।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले संस्था के लोगों से संवाद में संकोच होता था, लेकिन निरंतर प्रयास एवं विश्वास निर्माण के कारण अब वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं , वर्तमान में गांव में बंजर भूमि का उपयोग कर आम बागवानी, रागी, धान, तरबूज आदि की खेती की जा रही है , लगभग 7.5 एकड़ बंजर भूमि पर 14 लाभुकों के माध्यम से आम बागवानी का कार्य संचालित है।

इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने जानकारी दी कि गांव में अब तक 70 से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया गया है , उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने आम बागवानी स्थल सहित अन्य कृषि क्षेत्रों का भी दौरा किया एवं ग्रामीणों को हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पानी एवं बिजली से संबंधित समस्याओं को भी उपायुक्त गुमला के समक्ष रखा, जिस पर उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए , संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के सहयोग हेतु आभार प्रकट किया।

इस दौरान मुख्य रूप से एसडीओ बसिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी कामडारा, अंचल अधिकारी कामडारा सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन का गुमला में किया गया स्वागत

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में अपने निजी कार्यक्रम में गुमला आए झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता चंपई सोरेन का युवामोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व मे जिले की ओर से पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया , इस दौरान जिले के विभिन्न समस्याओं तथा संगठन के मजबूती पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई! भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहाकि आम जनता का जुड़ाव भाजपा से किस प्रकार अधिक से अधिक हो इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है, जिस पर सोरेन ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश के दौरे में निकल चुका हूं और सभी आदिवासी भाइयों को एकजुटत करना ही मेरा मुख्य मकसद है , साथ ही साथ बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी क्योंकि बांग्लादेशी घुसपैठियों से सबसे अधिक क्षति आदिवासी समाज को ही हो रहा है , आदिवासियों की जमीन के दलाली कांग्रेस और जेएमएम के आदिवासी नेता ही कर रहे हैं , मौके पर निर्मल गोयल , भूपन साहू , रामावतार भगत ,संदीप कुमार ,भोला चौधरी, रविंद्र सिन्हा , विकास सिंह , हरिहर कुमार ,कौशलेंद्र जमुवार ,भिखेस्वर नागमणि ,सहित अन्य लोग मौजूद थे !*

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में अवैध खनन के विरुद्ध लगातार की जा रही है कार्रवाई

0

गुमला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश के आलोक में खनन टास्क फोर्स समिति के द्वारा जिले में लगातार अवैध खनन व खनिज परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज एक ट्रैक्टर एवं हाइवा वाहन को अवैध रूप से बालू उठाव करते हुए पकड़ा गया।

जिला खनन पदाधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के आलोक में दिनांक 08 मई 2025 को अहले सुबह , गुमला थाना अंतर्गत सिलाफरी पंचायत के नवाटोली चौक के समीप के एक ट्रैक्टर द्वारा अवैध रूप से बालू भंडारण कर हाइवा वाहन में बालू लोड किया जा रहा था। खनन टास्क फोर्स को देखते ही ड्राइवर एवं हाइवा चालक वाहन को छोड़कर वहां से भाग गए। जांच में पाया गया कि उक्त स्थान पर किसी को बालू भंडारण हेतु अनुज्ञ पत्र निर्गत नहीं है। उक्त ट्रैक्टर द्वारा अवैध रूप से बालू का उत्खनन एवं व्यापार किया जा रहा है। वाहन को जब्त कर लिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। झारखंड खनिज नियमावली 2004 एवं झारखंड खनिज (अवैध खनन की रोकथाम) अधिनियम के तहत दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार के अवैध खनन या खनिज परिवहन की सूचना मिले तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें अथवा दिए गए नंबर 9934887613 पर भी सूचना दे सकते हैं। जानकारी देने वाले की निजी जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium