15.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 404

हर्ष जोहार के अंतर्गत पीएलसी -7 बैठक का किया गया सफल आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिले में प्रोजेक्ट हर्ष जोहार के अंतर्गत एक ऐसे बुद्धिजीवियों टीम गठित की गई है। जिसमे एक दूसरे के साथ सामाजिक एवं भावनात्मक विकास कर एक दूसरे का सहयोग करना है , ताकि अपने विभाग तथा अपने पर्सनल लाइफ के काम को ससमय कर सके। आज का यह बैठक समस्याओं का समाधान विषय पर आधारित थी, जो हर्ष जोहार पाठ्यक्रम में परिकल्पित प्रमुख क्षमताओं में से एक है।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ADPO ज्योति खलको और APO उपस्थित थे , उक्त बैठक में BPO , हर्ष जोहार के नोडल शिक्षक ने सक्रिय भागीदारी की और अपने दैनिक कार्यों में आने वाली वास्तविक जीवन की समस्याओं के उदाहरण साझा किए , पीएलसी 7 बैठक ने एक ऐसा मंच प्रदान किया गया है, जहाँ समस्याओं पर विचार-विमर्श और उनके समाधान का सह-निर्माण किया गया। यह प्रयास निश्चित रूप से हर्ष जोहार कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने में और सदस्यों के व्यक्तिगत विकास में मदद करेगा। इसके अलावा बैठक मे सभी को अपने अपने ब्लॉक मे गुरु गोष्ठी और स्कूल भ्रमण के दौरान , हर्ष जोहार के बारे बातचीत करने के लिए कहा गया , इस बैठक में कुल 50 से अधिक जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे‌ , इसके अतिरिक्त संपूर्णा कंसोर्टियम की जिला प्रतिनिधि दिव्याणी, साक्षी शुक्ला, आरती कुमारी ने इस कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने किया रक्तदान, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों से की मुलाकात

0

गुमला : – विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर आज वृहस्पतिवार को गुमला सदर अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।

उक्त अवसर पर उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि “आपका एक यूनिट रक्त किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। विशेषकर थैलेसीमिया जैसे गंभीर रोग से ग्रसित बच्चों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक होता है।”

उपायुक्त गुमला ने थैलेसीमिया रोग की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक अनुवांशिक रक्त विकार है, जिससे पीड़ित अधिकांश बच्चे जीवन भर नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों का जीवन बचाने के लिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में भागीदार बनना चाहिए।

इस अवसर पर उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने अस्पताल परिसर स्थित थैलेसीमिया सेंटर में उपचार के लिए आए बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के बीच खिलौनों का वितरण किया और बच्चों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस रक्तदान शिविर में सदर अस्पताल के डेम प्रमोद कुमार साहू सहित कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया और रक्तदान किया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

लापुंग में बनेंगे स्कूल भवन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 1 करोड़ 17 लाख की योजना के शिलान्यास के बाद कहा-शिक्षित समाज से ही विकसित समाज का सपना होगा पूरा

0

रांची : पढ़ेगा झारखंड, तो बढ़ेगा झारखंड. इसी सोच को साकार करने की दिशा में राज्य की कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में स्कूल भवन निर्माण का शिलान्यास किया. लापुंग प्रखंड के तीन सरकारी स्कूलों में 1 करोड़ 17 लाख 82 हजार की लागत से भवन का निर्माण होगा.

राजकीयकृत मध्य विद्यालय, लापुंग में 55 लाख 94 हजार की लागत से 8 कमरे का भवन निर्माण होना है. जबकि राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाड़ी में 30 लाख 94 हजार की लागत से चार कमरे का भवन और पीएमश्री अपग्रेडेड हाईस्कूल, सरसा में 30 लाख 94 की लागत से चार कमरे का भवन निर्माण होगा.

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला. मंत्री ने इस मौके पर कहा कि भवनों के अभाव में छात्रों के नामांकन की गति थम गई थी. मांडर विधानसभा क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से अछूता ना रह जाए.

आज जब स्कूल भवन निर्माण का शिलान्यास हुआ है तो, निश्चित रूप से नामांकन प्रक्रिया को गति मिलेगी. मंत्री ने कहा कि हमेशा से ही सरकारी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं. राज्य के सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले आज IAS, IPS, डॉक्टर और इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं.

उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में उनके माता-पिता की भूमिका भी महत्वपूर्ण है. बच्चों के लिए उनके माता-पिता को शिक्षक की भूमिका निभानी होगी. क्योंकि बच्चे अपने घर से अच्छा-बुरा सब कुछ सीखते हैं. कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने कहा है कि शिक्षित समाज से ही विकसित समाज की परिकल्पना संभव है. इसलिए साक्षरता का दर कैसे बढ़े इस ओर समाज और हर एक परिवार को कदम बढ़ाने की आवश्यकता है.

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने नृत्य और गीत के साथ कृषि मंत्री का स्वागत किया. इस मौके पर स्कूल के शिक्षक, प्रखंड कार्यालय के अधिकारी, अभिभावक, बुद्धिजीवी, स्थानीय जन प्रतिनिधि और कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

राम भक्तों के लिए

गुमला में सिकल सेल एनीमिया की जांच ने पार किया 7 लाख का आंकड़ा, अब तक 370 मरीजों की पुष्टि

0

गुमला, 7 मई 2025 — गुमला जिले में सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम और समय पर पहचान के लिए चलाए जा रहे व्यापक स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत अब तक 7,07,392 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह संख्या निर्धारित लक्ष्य 8,51,054 के करीब पहुंच चुकी है।

सात मई 2025 तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक:

  • 370 व्यक्तियों में सिकल सेल रोग की पुष्टि हुई है।
  • 1,752 लोग वाहक (ट्रेट) के रूप में चिह्नित किए गए हैं।
  • वहीं, 1,719 मामलों में जांच परिणाम अपुष्ट रहे हैं, जिन्हें आगे की जांच की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि जिनकी अब तक जांच नहीं हुई है, वे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर यह नि:शुल्क परीक्षण अवश्य करवाएं। अधिकारियों ने बताया कि इस जांच से गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं को समय रहते रोका जा सकता है।

सिकल सेल एनीमिया एक आनुवांशिक रक्त विकार है जो समय पर पहचान और इलाज के अभाव में घातक साबित हो सकता है। यह अभियान राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में खासतौर पर जागरूकता और उपचार की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

जिला स्वास्थ्य पदाधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य के शेष लोगों की जांच अगले कुछ सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी और अपुष्ट मामलों की दोबारा जांच की जाएगी ताकि कोई भी मरीज पहचान से वंचित न रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर अभाविप हजारीबाग ने जताया गर्व, विश्वविद्यालय परिसर में मनाया उत्सव

0

हजारीबाग, 6 मई 2025 — कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का सेना द्वारा मुंहतोड़ जवाब देने वाले “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), हजारीबाग इकाई ने सोमवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर छात्रों और कार्यकर्ताओं ने देश की सेना के प्रति आभार और सम्मान प्रकट किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पीजी आर्ट्स ब्लॉक से एक संधान यात्रा के रूप में हुई, जो विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार तक पहुँची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की और “जय हिंद” के नारों के साथ सेना के शौर्य को नमन किया।

अभाविप के प्रांत सह मंत्री रोहित पांडेय ने कहा, “भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए न सिर्फ कश्मीर में हमारे नागरिकों की नृशंस हत्या का बदला लिया, बल्कि पड़ोसी मुल्क में पल रहे आतंकवादियों को सख्त संदेश भी दिया है।” उन्होंने कहा कि यह विजय हर भारतवासी के लिए गर्व का क्षण है और देश का युवा हमेशा सेना और सरकार के साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम में अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रांत संगठन मंत्री नीलेश कटारे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवलेश सिंह, जिला संयोजक बाबूलाल मेहता, और नगर मंत्री यशवंत कुमार समेत संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

विश्वविद्यालय सह संयोजक कृष्णा त्रिवेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रुद्र राज, निशांत अग्रवाल, साक्षी सिन्हा, और अन्य छात्र नेता भी इस आयोजन में शामिल हुए और वीर जवानों को नमन करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण बनाया।

अभाविप ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि भारतीय सेना के प्रति आभार, सम्मान और एकता की भावना को दर्शाने के लिए आयोजित किया गया।

विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

ज़मीनी कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दी चेतावनी, कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में अफसरों को लगाई फटकार

0

गुमला में छात्रवृत्ति, जलापूर्ति, आवासीय विद्यालयों समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा, सुधार के निर्देश

गुमला, 6 मई 2025 — गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई अहम बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा हुई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि “सिर्फ कागजों में रिपोर्ट देना काफी नहीं, योजनाओं का असर ज़मीन पर दिखना चाहिए।”

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कल्याण विभाग के 12 आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों, शौचालय, पेयजल, और भवन मरम्मत जैसे विषयों की बिंदुवार समीक्षा की। उरांव छात्रावास में शौचालय की दुर्दशा और एसएस प्लस टू हाई स्कूल में पानी की किल्लत पर उन्होंने नाराज़गी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण पर ज़ोर

उपायुक्त ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने और लंबित आवेदनों की तुरंत जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रवृत्ति आवेदन की स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।
साथ ही साइकिल वितरण योजना की भी समीक्षा की गई, जिसमें उपायुक्त ने पात्र विद्यार्थियों को समयबद्ध तरीके से साइकिल वितरित करने का आदेश दिया।

निर्माण कार्यों में लापरवाही पर चेतावनी

अपूर्ण निर्माण कार्यों और तय मानकों पर खरे न उतरने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर उपायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि, “यदि संवेदक समय पर कार्य पूरा नहीं करता है तो संबंधित पदाधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

जलापूर्ति और ऋण योजनाएं भी रडार पर

डुमरी और अंजन ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने चिंता जताई और लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा कल्याण विभाग की ऋण योजना पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने ऋण लेने वाले लाभुकों से सम्पर्क स्थापित कर राशि की वसूली पर जोर दिया।

PVTG और JTDS योजनाओं की समीक्षा

बैठक में PVTG समुदाय और JTDS योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने FPO (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) से जुड़ी जानकारी ली और कहा कि प्रोसेसिंग यूनिट लगाने में जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वंचित समुदायों तक अवश्य पहुँचे।

इस समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक ITDA, जिला कल्याण पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, जिला परिषद, माइनर इरिगेशन समेत अन्य विभागीय अभियंता और अधिकारी मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में पीसीएण्ड पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में पीसीएण्ड पीएनडीटी (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques) की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पुनर्गठन एवं निरीक्षण तथा अनुश्रवण समिति के कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि समिति के पुनर्गठन हेतु निर्धारित गाइडलाइन का पुनः अवलोकन करते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति हेतु एक कार्यपालक दण्डाधिकारी को नामित किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान निदा अल्ट्रासाउंड (थाना रोड, सिसई) तथा जागृति अल्ट्रासाउंड (बाजार टांड, सिसई) में पूर्व में सोनोग्राफर चिकित्सक की अनुपलब्धता के कारण अस्थायी रूप से सेवा बंद रखने का निर्देश दिया गया था। किंतु अब चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर, समिति के पुनर्गठन उपरांत इन केंद्रों को पुनः संचालन की अनुमति प्रदान की गई।

समिति के पुनर्गठन हेतु उपायुक्त द्वारा तीन सदस्यीय टीम गठित करने का निर्देश दिया गया, जिसमें सिविल सर्जन गुमला, परियोजना निदेशक आईटीडीए तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को शामिल करने का निर्णय लिया गया। यह टीम अन्य एनजीओ से सदस्यों का चयन भी सुनिश्चित करेगी।

बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, लायंस क्लब के अध्यक्ष, स्वयं सहायता महिला समिति मुरकुंडा गुमला की संचालिका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सरगांव एफसीआई गोदाम के समक्ष दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक पुलिसकर्मी जवान की हुई दर्दनाक मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

0

पुलिस जवान को सम्मान पूर्वक दी गई सलामी

गुमला – गुमला बरगांव एफसीआई गोदाम के समक्ष मंगलवार के रात्रि लगभग 9 : 30 बजे, दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई , जिसमें अनुकंपा के आधार पर गुमला में जॉब कर रहा, एक पुलिसकर्मी सीलम पंदन टोली ग्राम निवासी पुलिस जवान अंकित मुंडा की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, जबकि उसका दोस्त होमगार्ड जवान जो गुमला के किसी एक बैंक में कार्यरत है।

गिंडरा ग्राम निवासी राजकुमार मुंडा जो गंभीर रूप से घायल हो गया, दोनों व्यक्ति एक बाइक में सवार होकर कुटमा ग्राम से गुमला आ रहें थे, जबकि विपरीत दिशा से दुसरे बाइक में सवार होकर स्थानीय गणेशपुर डीपा गुमला निवासी अमर ज्योति लकड़ा और उसका दोस्त चंद्रेश कुमार एक बाइक में सवार होकर आ रहें थे,से सीधी टक्कर हो गई, और उक्त बाइक , पैदल आ रहें राहगीर ,दो सगे भाई जो एक शादी समारोह से आ रहे थे।

उन्हें टक्कर मार दी, फलस्वरूप तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें , ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी अंकित मुंडा को मृत घोषित कर दिया , जबकि गंभीर रूप से घायल राजकुमार मुंडा , अमर ज्योति लकड़ा , प्रीतम कुमार सिंह का गुमला सदर अस्पताल में डॉक्टरों के देखरेख में उसका इलाज चल रहा हैं।

गुमला सदर थाना को सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें उक्त घाटनास्थल पर पहुंचकर सभी लोगों को उक्त घटनास्थल से उठकर उन्हें इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल लाया गया जहां पुलिस जवान अंकित मुंडा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, यह सुनते ही उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।

बाद गुमला पुलिस उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया और शवगृह में रखवाया गया और आज उक्त शव का पोस्टमार्टम कराया गया और गुमला पुलिस आवश्यक कार्रवाई और सम्मान पूर्वक सलामी दी गई और उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

422 सरकारी स्कूलों के साथ विद्यालय प्रामाणिकरण के पहले चरण की शुरुआत

0

✦ छात्रों की आंकलन परीक्षा में 8000 विद्यार्थियों ने लिया भाग, स्कूलों का हुआ गुणात्मक सर्वे
✦ विद्यालय प्रमाणीकरण के पहले दिन कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों ने तीन विषयो की दी परीक्षा
✦ विद्यालय प्रमाणीकरण के दूसरे दिन कल कक्षा 4 से 7 तक के विद्यार्थियों का होगा असेसमेंट, तीन दिन तक लगातार विद्यालयों का होगा गुणात्मक सर्वे

राज्य में संचालित 80 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, 325 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय और 345 पीएम श्री विद्यालयों में आज से स्कूल सर्टिफिकेशन का कार्य शुरू हुआ। विद्यालय प्रमाणीकरण के पहले दिन राज्य के 422 विद्यालयों का गुणात्मक सर्वे हुआ, इसके साथ ही आज कक्षा 2 और 3 के छात्रों का असेसमेंट भी हुआ। यह ऐसे विद्यालय है जहां कक्षा 2 और 3 की कक्षाएं संचालित है। छात्रों को असेसमेंट के लिए 90 मिनट का समय मिला। इनमे तीन विषयो यथा हिंदी, इंग्लिश और मैथ के सवाल पूछे गए। छात्रों के असेसमेंट के बाद विद्यालय का 90 मिनट तक गुणात्मक सर्वे हुआ। इनमे विद्यालय प्रामाणिकरण के विभिन्न मानकों की गहनता से जांच की गयी।

इन मानकों की हुई जांच: विद्यालयों में छात्रों के सीखने के परिणामो, 75% उपस्थिति, पुस्तकालय, प्रयोगशाला का संचालन, खेल कूद एवं मैदान, जल स्वच्छता और स्वास्थ्य, शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया, पाठ्येत्तर गतिविधियों के आयोजन, समुदाय एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की भागीदारी, छात्र नेतृत्व, विद्यालय विकास योजना, समावेशी वातावरण, पोषण, छात्र कल्याण, सुरक्षा एवं स्वछता जैसे मानकों पर विद्यालयों का मूल्यांकन किया गया।

सात मई तक चलेगा विद्यालय प्रमाणीकरण

विद्यालय प्रमाणीकरण का पहला चरण दिनांक 7 मई, 2025 तक चलेगा। इसमें 750 विद्यालय शामिल होंगे। कल कक्षा 4-7 के बच्चो का असेसमेंट होगा। असेसमेंट तीन विषयो में होगा जिनमे हिंदी, इंग्लिश और गणित शामिल है। इसके अलावा कल भी 90 मिनट तक विद्यालयों का सर्वे होगा। दिनांक 7 मई को कक्षा 8, 10 और 12 के विद्यार्थियों का असेसमेंट होगा।

न्यूज़ डेस्क

राम भक्तों के लिए

गुमला हवाई अड्डा के समक्ष नागफेनी जलापूर्ति योजना से संबंधित मुख्य पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पेयजल हो रहा हैं बर्बाद

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित हवाई अड्डे के पास नागफेनी जलापूर्ति योजना के तहत स्वच्छता जलापूर्ति विभाग ( पीएचईडी ) गुमला द्वारा गुमला जिला मुख्यालय में जलापूर्ति कर इस प्रचण्ड गर्मी में आमलोगों की प्यास बुझाई जा रही है। इसी क्रम में एक निजी घर निर्माण कार्य में लगे जेसीबी मशीन ने मेन मुख्य जलापूर्ति पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया हैं, फलस्वरूप उक्त जलापूर्ति क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से हजारों लीटर पेयजल की बरबादी हो रही हैं। इस संबंध में जलापूर्ति योजना के संवेदक संदीप कुमार ने बताया की गुमला जिला मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित हवाई अड्डा के पास एक निजी घर निर्माण कार्य में लगें एक जेसीबी मशीन ने मुख्य जलापूर्ति पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया हैं।

जिसके कारण उक्त जलापूर्ति मुख्य पाइप लाइन से हजारों लीटर पेयजल पानी की बरबादी हो रही हैं, उक्त सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुयें जब संबंधित टीम उक्त घटनास्थल पर पहुंची तब तक घर निर्माण में लगे सभी संबंधित लोग फरार हो चुके थे। संबंधित टीम छानबीन और पुछताछ कर यह पतालगानै में जूट गई हैं, की उक्त घर निर्माण का कार्य कौन करवा रहा था और जेसीबी मशीन किसका हैं। उक्त घटना से संबंधित सभी जानकारियां लिखित रूप से जलापूर्ति योजना विभाग को दे दी गई है।

उक्त सभी संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी , उक्त क्षतिग्रस्त जलापूर्ति पाइप लाइन का कार्य होता अतः बुधवार को जिला मुख्यालय में पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium