15.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 405

एनडीए द्वारा जाति जनगणना का फैसला ‘सामाजिक न्याय की जीत’

0

– डॉ. अखिलेश पटेल, राष्ट्रीय महासचिव, युवा मंच, अपना दल (एस)

भारतीय समाज में सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, केंद्र की मोदी सरकार ने आगामी जनगणना में जाति आधारित गणना को शामिल करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय न केवल सामाजिक समावेशिता को बढ़ावा देगा, बल्कि नीति-निर्माण को और अधिक डेटा-आधारित व प्रभावी बनाएगा। हालाँकि इस उपलब्धि के पीछे अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री माननीय अनुप्रिया पटेल जी के अथक प्रयास और दृढ़ संकल्प को सबसे अधिक श्रेय दिया जाना चाहिए। अनुप्रिया जी ने सड़क से लेकर संसद तक जाति जनगणना की मांग को बुलंद किया है, और आज इस मांग के चरितार्थ होने का अर्थ है कि उनके नेतृत्व में सालों से चले आ रहे अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं के संघर्ष की जीत हुई है।
पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के सिद्धांत ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ को आधार बनाकर उन्होंने इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया। यह उनकी दूरदर्शिता और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है कि आज यह मांग हकीकत में बदल रही है। अनुप्रिया जी ने न केवल संसद में, बल्कि एनडीए की बैठकों और विभिन्न मंचों पर इस मुद्दे को बार-बार उठाया, जिसके फलस्वरूप केंद्र सरकार ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया।
यहां इस बात का जिक्र होना भी अति आवश्यक है कि अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में अपना दल (एस) ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी अगुवाई में नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, और सैनिक स्कूलों में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करवाया गया। इसके अलावा, नीट जैसी प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा और स्नातकोत्तर प्रवेश प्रक्रिया में भी ओबीसी आरक्षण को लागू करवाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। यह केवल नीतिगत बदलाव नहीं, बल्कि लाखों ओबीसी युवाओं के लिए शिक्षा और अवसर के नए द्वार खोलने वाला कदम है।
साथ ही, अनुप्रिया जी के प्रयासों से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया, जो ओबीसी समुदाय के अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आयोग ओबीसी समुदाय की समस्याओं को समझने और उनके लिए नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लेकिन अपना दल (एस) का संघर्ष यहीं समाप्त नहीं होता।
अनुप्रिया जी के नेतृत्व में हम निजी क्षेत्र में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने और एक अलग ओबीसी मंत्रालय के गठन की मांग को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं। ओबीसी मंत्रालय की स्थापना से पिछड़े वर्गों के लिए केंद्रित नीतियां बनाना और उनके कल्याण को सुनिश्चित करना आसान होगा। यह मांग सामाजिक न्याय के व्यापक लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

जाति जनगणना का यह निर्णय न केवल ओबीसी, बल्कि समाज के सभी वंचित वर्गों के लिए एक नई शुरुआत है। यह सुनिश्चित करेगा कि हर समुदाय को उसकी जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व और अवसर मिले। अपना दल (एस) इस दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, सामाजिक समानता और न्याय के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

मुस्कान

राम भक्तों के लिए

बुंदेली शेफ सीज़न 2: झाँसी में होगा स्वाद, परंपरा और हुनर का महामुक़ाबला 11 मई को फाइनल राउंड में पांच महिला फाइनलिस्ट दिखाएंगी पाक कौशल का जलवा

0

इंदौर, 6 मई 2025 — बुंदेलखंड क्षेत्र की पारंपरिक रसोई में पनपी पाक प्रतिभा अब झाँसी के मंच पर अपना अंतिम प्रदर्शन देने को तैयार है। ‘बुंदेली शेफ सीज़न 2’ का ग्रैंड फिनाले आगामी 11 मई को झाँसी में आयोजित होगा, जिसमें पाँच फाइनलिस्ट महिलाएं आमने-सामने होंगी।

प्रतियोगिता का आयोजन बुंदेलखंड 24×7 द्वारा किया गया है, जिसमें सेमीफाइनल राउंड में सात महिला जजों ने प्रतिभागियों के बेसन आधारित व्यंजनों का मूल्यांकन कर पाँच सर्वश्रेष्ठ शेफ को फाइनल के लिए चुना।

फाइनलिस्ट के स्वाद भरे सफर पर एक नज़र:

  • सागर से आईं रश्मि ठाकुर ने पारंपरिक मोहनथाल से सबका दिल जीत लिया।
  • ललितपुर की रुचि जैन ने मिठासभरे मैसूर पाक से निर्णायकों को प्रभावित किया।
  • झाँसी की साक्षी श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया शानदार बेसन चूरमा लड्डू।
  • ज़ाहिदा परवीन ने स्थानीय स्वादों को पेश करते हुए डला टपरिया नामक व्यंजन बनाया।
  • वहीं पूनम रैकवार, जो झाँसी से ही हैं, ने अपने पारंपरिक बेसन के लड्डू से फाइनल में जगह पक्की की।

फिनाले की खास बात यह होगी कि प्रतियोगिता स्थल पर ही फाइनलिस्ट को एक नया व्यंजन बताया जाएगा, जिसे सीमित समय में तैयार करना होगा। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए सीज़न 1 की विजेता शमिता सिंह भी उपस्थित रहेंगी।

बुंदेलखंड 24×7 के निदेशक आसिफ पटेल ने इस पहल को लेकर कहा, “हमारा उद्देश्य केवल कुकिंग प्लेटफॉर्म देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को यह विश्वास दिलाना है कि उनका हुनर उन्हें आत्मनिर्भर बना सकता है। यह मंच उन्हें पारिवारिक दायरे से आगे बढ़कर समाज में नेतृत्व करने की प्रेरणा देता है।”

‘बुंदेली शेफ’, केवल एक पाक प्रतियोगिता न होकर, बुंदेलखंड की संस्कृति, परंपरा और महिला सशक्तिकरण का संगम बन गया है। इस मंच ने क्षेत्र की महिलाओं को सामाजिक मंचों पर लाने और उनके अंदर छिपी रचनात्मक क्षमता को पहचानने का अवसर दिया है।

प्रतियोगिता की सफलता में कई संस्थाओं का योगदान रहा है—रुद्राणी कला ग्राम ने आयोजन में सहयोग दिया, PR 24×7 ने पीआर पार्टनर के रूप में भूमिका निभाई, जबकि रसा एरोमा और माय कोकोनट्ज़ गिफ्ट पार्टनर रहे। डिजिटल प्रचार के लिए OOH बाज़ार ने सहयोग प्रदान किया।

मुस्कान

राम भक्तों के लिए

डोमचांच में इंटर स्कूल खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, विवेकानंद स्कूल की छात्र-छात्राओं ने मारी बाज़ी

0

कोडरमा, 6 मई 2025 — कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड स्थित सीएम हाई स्कूल मैदान में आयोजित इंटर स्कूल फ्रेंडली खो-खो प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इस खेल आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और सामूहिकता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी प्रदीप सिंह, संगठन अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं सचिव भीमनाथ गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चारण और भूमि पूजन के साथ किया। इस प्रतियोगिता में कई स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें विवेकानंद आइडियल पब्लिक स्कूल, नवादा चौक, धरगांव की छात्र-छात्राओं की टीम विशेष रूप से शामिल रही और रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की।

प्रतियोगिता में छात्राओं की टीम में राखी कुमारी (कैप्टन), प्रीति कुमारी, रूपा कुमारी, ज्योति कुमारी आदि ने भाग लिया। वहीं छात्रों की टीम का नेतृत्व विपिन कुमार तिवारी ने किया, जिनके साथ शुभम मेहता, अभिमन्यु यादव, वीरेंद्र चौधरी, मंटू कुमार साहू, मनीष यादव, कुलदीप साव, अनूप साव, सन्नी यादव और सौरभ साव ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

विवेकानंद स्कूल की टीमों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश मेहता ने कहा, “खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उतना ही ज़रूरी है जितना पढ़ाई। इससे सामाजिक समरसता, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है।”

कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के टेक्निकल सेल प्रमुख राजू रंजन सिंहा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवेकानंद स्कूल के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुँच रहे हैं, जिसमें अभिभावकों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

समाजसेवी राजकुमार मेहता, पवन गोस्वामी, सहायक शिक्षक लालजीत मेहता और अन्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन होता है।

न्यूज़ – प्रवीण कुमार 

राम भक्तों के लिए

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सिरा सीता सी नाला विकास कार्यों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से भी की मुलाकात

0

गुमला : – गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में स्थित सिरा सीता सी नाला क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा का गुमला आगमन हुआ। अपने दौरे के दौरान मंत्री ने संबंधित विकास स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की।

इस अवसर पर उन्होंने चैनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) तथा थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर विकास कार्यों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।

मंत्री चमरा लिंडा ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद स्थापित किया और क्षेत्र में प्रस्तावित विकास योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि संबंधी मामलों पर चर्चा की। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी ग्रामीण को इन कार्यों से कोई आपत्ति न हो और उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त हो। ग्रामीणों ने भी सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

मंत्री ने विश्वास जताया कि सिरा सीता सी नाला क्षेत्र की यह विकास परियोजना गुमला जिले की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी आम जनता की समस्याएं और निदान को लेकर दिए कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश

0

गुमला :- गुमला जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आम जनों के विभिन्न मुद्दों की सुनवाई की गई। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त गुमला के समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

पलमा से गुमला राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 में सिलाफारी बस स्टैंड के समीप सड़क निर्माण कार्य अधूरा करके छोड़ने के संबंध में ग्रामीणों द्वारा आवेदन दिया गए। इनका कहना है कि निर्माण कार्य अधूरा रहने से ग्रामीणों एवं ( विशेषकर बुजुर्गों) को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।

कोजा पंचायत अंतर्गत रमजा गलगुटरी में पेयजल समस्या व्याप्त है।ग्रामीणों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने उक्त गांव में एक डीप बोरिंग कराने हेतु आवेदन दिया है। इस संबंध में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त आज के जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से भूमि विवाद, रोजगार,आर्थिक सहायता, जमीन मापी,सड़क,नाली,अबुआ आवास,राशन कार्ड में नाम जोड़ना, आश्रित को नौकरी , मानदेय भुगतान, पारिवारिक पेंशन,आधार कार्ड बनवाने हेतु आवेदन,पारिवारिक विवाद, आपदा प्रबंधन से मुआवजा राशि, पी एम आवास , ट्रांसफर के संबंध में, डीप बोरिंग,नौकरी एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने हेतु आवेदन आये। आज उपायुक्त गुमला ने लगभग 30 से अधिक आवेदकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी (ASP) अमित सतीजा ने SS+2 गर्ल्स उच्च विद्यालय का किया भ्रमण

0

गुमला : – संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी (ASP), भारत सरकार, अमित सतीजा ने अपने दो दिवसीय गुमला प्रवास के आज के अंतिम दिन में गुमला स्थित SS + 2 बालिका उच्च विद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी सहित जिले के वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

विद्यालय भ्रमण के क्रम में सतीजा ने स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, ICT लैब, खेल कक्ष एवं “हर्ष जोहार कक्षा” का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा में उपस्थित छात्राओं से बातचीत की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हर्ष जोहार कक्षा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं के मानसिक और भावनात्मक विकास में सहायक होती हैं। छात्राओं ने भी बताया कि इन कार्यक्रमों से उनमें आत्मविश्वास की वृद्धि हुई है और वे अपनी प्रतिभा को पहचानने लगी हैं।

इसके बाद सतीजा ने विद्यालय में स्थापित लैंग्वेज लैब का निरीक्षण किया, जहाँ छात्राएं आधुनिक तकनीक के माध्यम से विशेष रूप से अंग्रेजी भाषा का अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास से ही भाषा में दक्षता आती है।

सतीजा ने विद्यालय की पुस्तकालय का भी अवलोकन किया और उपायुक्त गुमला को सुझाव दिया कि करियर काउंसलिंग से संबंधित अधिक उपयोगी पुस्तकों की व्यवस्था की जाए ताकि छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी मिल सके।

भ्रमण के दौरान कुछ छात्राओं ने प्रशासनिक सेवाओं में जाने की अपनी रुचि जाहिर की। इस पर सतीजा ने उपायुक्त गुमला से आग्रह किया कि एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जाए, जिसमें अधिकारीगण अपने अनुभव साझा करें एवं छात्राओं का मार्गदर्शन करें। उन्होंने छात्राओं को सभी विषयों का गहन अध्ययन करने तथा विशेष रूप से NCERT की पुस्तकों को गंभीरता से पढ़ने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने समाचार-पत्र पढ़ने की आदत डालने एवं समाचारों का चयनात्मक अध्ययन करने की विधि भी समझाई।

विद्यालय भ्रमण के उपरांत संयुक्त सचिव द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात उन्होंने गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए रोबोटिक्स मॉडल्स का अवलोकन किया। इनमें रोबो रेस, ड्रोन पिक, रोबो फाइट इत्यादि शामिल थे। उन्होंने विद्यार्थियों को हर मॉडल के पीछे की वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझने की सलाह दी तथा कहा कि किसी भी मॉडल का निर्माण करते समय उसके वास्तविक जीवन में उपयोग और व्यावसायिक संभावनाओं पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने छात्रों के नवाचार की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी, परियोजना निदेशक ITDA रीना हांसदा, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर 8 मई को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

0

उपयुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी करेंगे रक्तदान

गुमला : – विश्व थैलेसीमिया दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 8 मई 2025 को सदर अस्पताल, गुमला स्थित ब्लड सेंटर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।

ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल, गुमला द्वारा आयोजित इस शिविर में जिले के सभी सामाजिक संगठनों एवं नियमित रूप से रक्तदान करने वाले नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर इस पुण्य कार्य में भाग लें।

आपके द्वारा दिया गया रक्त थैलेसीमिया एवं सिकल सेल रोग से पीड़ित मरीजों के लिए जीवनदान साबित होगा।

इस अवसर पर हमारे उपायुक्त गुमला भी स्वयं रक्तदान करेंगे और आमजन को प्रेरित करेंगे।

आइए, इस नेक पहल में शामिल होकर जरूरतमंदों को नया जीवन देने का संकल्प लें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मंत्री ने युवाओं से कहा-अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक एवं सेवाभाव के साथ करें

0

कुल 339 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया, जिनमें महिला अभ्यर्थी 42 तथा पुरुष अभ्यर्थी 297 शामिल हैं

गिरिडीह : गिरिडीह नगर भवन में मंगलवार को चौकीदार के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि नगर एवं आवास विभाग, उच्च तकनीकी एवं शिक्षा विभाग, पर्यटन तथा खेलकूद विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, बगोदर, डुमरी और जमुआ विधायक,  जिला परीक्षा अध्यक्ष, उपायुक्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया.

मौके पर उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा समेत सामान्य शाखा के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद नवनियुक्त चौकीदारों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी ने बताया कि गिरिडीह जिले में चौकीदार का कुल स्वीकृत पद 389 है। जिसमें विज्ञापन के विरुद्ध कुल 12854 आवेदन प्राप्त हुए। जिसकी लिखित परीक्षा में शामिल 8126 अभ्यर्थियों में से 1664 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। जिसका परीक्षाफल जिले के वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है।

इसके अलावा लिखित परीक्षा में सफल 1664 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा/दौड़ में शामिल हुए। इसके विरुद्ध 385 अभ्यर्थी सफल हुए। इसके पश्चात सभी मामलों के समीक्षोपरांत जिला स्तरीय नियुक्ति समिति के द्वारा अनुशंसित कल 339 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु सूचना जिला के वेबसाईट पर 02.05.25 को प्रकाशित किया गया। जिसमें अनारक्षित कोटि में 210, अनुसूचित जनजाति में 59, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कोटि में 29, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग कोटि में 25 तथा पिछड़ा वर्ग कोटि में 16 अभ्यर्थी थे।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सरकार के प्रति आभार जताया

स्थानीय नगर भवन में आयोजित चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं के चेहरे खिल उठें, उत्साहित युवाओं ने एक स्वर में राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि हम सभी की मेहनत रंग लाया और आज से हम लोगों की जिंदगी की एक नई शुरुआत हो रही है।

मौके पर उपस्थित मंत्री ने सुदिव्य कुमार ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बधाई दी तथा कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक एवं सेवा भाव के साथ करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं ला रही हैं, साथ ही साथ विभिन्न विभागों में नियुक्ति करने जा रही है।

सरकार ग्राउंड स्तर पर प्रशासन को सक्रिय करने के प्रयास में: मंत्री

मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के सपने को साकार करने के लिए प्रयत्नशील है। सरकार द्वारा किए जा रहे इस नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों से आनेवाली उस परिवार की पीढ़ी मजबूत होगी। उन्होंने अपील की कि जो भी दायित्व आप सभी को आगे मिलेगा उसका कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करें। सरकार ग्राउंड स्तर पर प्रशासन को सक्रिय करने का प्रयास कर रही है। महिलाओं, गरीबों, बेरोजगारों, युवाओं को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है। संवेदनशीलता के साथ सरकार राज्य को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

उन्होंने सभी जिलावासियों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें और शिक्षित बनायें, शिक्षा से ही समाज में बदलाव संभव है। युवावर्ग राज्य, समाज के प्रति जवाबदेह बनें। सरकार राज्य के सभी वर्गों के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है, ग्राम पंचायत व प्रखंड स्तर पर मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में अधिसूचित पर्यटक स्थलों को बहाल की जानेवाली मूलभूत सुविधाओं पर हुआ विचार-विमर्श

0

लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण करने का दिया गया निर्देश, विभिन्न पर्यटक स्थलों को अधिसूचित कराने पर भी हुई चर्चा, जिला स्तर से प्रस्ताव अनुमोदन के पश्चात विभाग को भेजने का निर्देश

गिरिडीह : उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) के शासी निकाय की बैठक हुई, जिसमें अधिसूचित पर्यटन स्थलों के विकास हेतु योजनाओं का चयन एवं क्रियान्वित की समीक्षा तथा नए पर्यटन स्थलों का चयन से संबंधित समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला ने बताया कि गिरिडीह जिले में विभिन्न श्रेणी में कुल 43 पर्यटक स्थल अधिसूचित है। सभी अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर मुलभूत सुविधाएं यथा-साइनेज, डस्टबिन, सीटिंग बेंच एंड और ड्रिंकिंग वाटर अधिष्ठान जिले के विभिन्न अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर आवश्यकतानुसार सोलर लाइट की व्यवस्था/अधिष्ठापन समेत अन्य से संबंधित प्रस्ताव को क्रमवार समिति के समक्ष रखा गया।

‘लंगटाबाबा समाधि स्थल” को C श्रेणी में अपग्रेड करने का प्रस्ताव

गिरिडीह जिले के लोकसभा क्षेत्र के संसद के जनप्रतिनिधि, सभी विधानसभा क्षेत्र के  विधायक एवं जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद् सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत नये पर्यटन स्थल को अधिसूचित करने के संबंध में विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव को जिला स्तर से अनुमोदित कराते हुए विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही जमुआ प्रखंड अंतर्गत D श्रेणी में अधिसूचित पर्यटन स्थल ‘लंगटाबाबा समाधि स्थल” को C श्रेणी में अपग्रेड करने का प्रस्ताव दिया गया, जिससे जिले के पर्यटकस्थलों का विकास किया जा सके।

बैठक में ये लोग थे उपस्थित

बैठक में डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो, बगोदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र महतो, जमुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मंजू देवी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी,  कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, सभी संबंधित जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के सदस्य, जिला खेल कार्यालय से जिला पर्यटन विशेषज्ञ एवं सभी कर्मचारी समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
0

ला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न…

—————————————-

● अधिसूचित पर्यटक स्थलों पर बहाल की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं पर हुआ विचार-विमर्श…

—————————————-

● जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थल को नियमानुसार अपग्रेड करने पर विचार-विमर्श…

—————————————-

● लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का दिया गया निर्देश…

—————————————-

● विभिन्न पर्यटक स्थलों को अधिसूचित कराने पर भी हुई चर्चा, जिला स्तर से प्रस्ताव अनुमोदन के पश्चात विभाग को भेजने का निर्देश…

—————————————-

गिरिडीह : उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) के शासी निकाय की बैठक हुई, जिसमें अधिसूचित पर्यटन स्थलों के विकास हेतु योजनाओं का चयन एवं क्रियान्वित की समीक्षा तथा नए पर्यटन स्थलों का चयन से संबंधित समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला ने बताया कि गिरिडीह जिले में विभिन्न श्रेणी में कुल 43 पर्यटक स्थल अधिसूचित है। सभी अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर मुलभूत सुविधाएं यथा-साइनेज, डस्टबिन, सीटिंग बेंच एंड और ड्रिंकिंग वाटर अधिष्ठान जिले के विभिन्न अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर आवश्यकतानुसार सोलर लाइट की व्यवस्था/अधिष्ठापन समेत अन्य से संबंधित प्रस्ताव को क्रमवार समिति के समक्ष रखा गया।

गिरिडीह जिले के लोकसभा क्षेत्र के संसद के जनप्रतिनिधि, सभी विधानसभा क्षेत्र के  विधायक एवं जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद् सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत नये पर्यटन स्थल को अधिसूचित करने के संबंध में विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव को जिला स्तर से अनुमोदित कराते हुए विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही जमुआ प्रखंड अंतर्गत D श्रेणी में अधिसूचित पर्यटन स्थल ‘लंगटाबाबा समाधि स्थल” को C श्रेणी अपग्रेड करने का प्रस्ताव दिया गया, जिससे जिले के पर्यटकस्थलों का विकास किया जा सके।

बैठक में डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो, बगोदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र महतो, जमुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मंजू देवी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी,  कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, सभी संबंधित जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के सदस्य, जिला खेल कार्यालय से जिला पर्यटन विशेषज्ञ एवं सभी कर्मचारी समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium