16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 406

गुमला में सिकल सेल एनीमिया की जांच रफ्तार में, अब तक 7 लाख से अधिक लोगों की हो चुकी स्क्रीनिंग

0

गुमला, 6 मई 2025 — गुमला जिले में सिकल सेल एनीमिया की पहचान और नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अब तक 7 लाख से अधिक नागरिकों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 8,51,054 लक्षित आबादी में से 5 मई 2025 तक 7,06,763 लोगों की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है।

जांच रिपोर्ट के अनुसार:

  • 370 लोग सिकल सेल रोग से ग्रसित पाए गए हैं
  • 1,747 लोग सिकल सेल ट्रेट (वाहक) के रूप में चिह्नित हुए हैं
  • जबकि 1,719 मामलों में रिपोर्ट अपुष्ट (संभावित) है और आगे की जांच की आवश्यकता है

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी नागरिकों से नि:शुल्क जांच कराने की अपील की है। विशेषकर उन लोगों को जो अब तक इस अभियान से नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जल्द से जल्द सिकल सेल की जांच कराने की सलाह दी गई है।

सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसमें समय रहते पहचान और इलाज अत्यंत आवश्यक होता है। इस अभियान का उद्देश्य जिले में इस बीमारी की समय पर पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित करना है।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को जनजागरूकता से जोड़ते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक जांच और परामर्श से गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला दौरे पर संयुक्त सचिव अमित सतीजा ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र, महिला समूहों के काम की सराहना

0

गुमला, 6 मई 2025 — रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी अमित सतीजा ने अपने दो दिवसीय गुमला प्रवास के दौरान सोमवार को जिले के शैक्षणिक और विकासात्मक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद किया, महिला स्वंय सहायता समूहों के काम की सराहना की और जिले में हो रहे नवाचारों की प्रशंसा की।

अवलोकन यात्रा की शुरुआत गुमला विज्ञान केंद्र, सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय, और रागी प्रोसेसिंग सेंटर से हुई, जहां सतीजा ने छात्र-छात्राओं से प्रत्यक्ष बातचीत की। उन्होंने युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पढ़ाई में एकाग्रता, करियर विकल्प, सोशल मीडिया के प्रभाव और जीवन संतुलन जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किए।

छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए सतीजा ने कहा, “जब लक्ष्य स्पष्ट होता है, तो मन स्वतः एकाग्र हो जाता है। अपने सपनों के प्रति ईमानदार रहिए और पूरी निष्ठा से कार्य कीजिए।” उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी।

नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उन्होंने दोहराया कि आत्मविश्वास और जुनून के साथ एक और प्रयास करने में संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने फ्री कोचिंग जैसी सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने की बात कही।

पारिवारिक और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “जब उद्देश्य देश सेवा हो, तो समय प्रबंधन और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन संभव है।” उन्होंने अपनी व्यक्तिगत यात्रा और शिक्षा पृष्ठभूमि साझा कर बच्चों को प्रेरित किया, साथ ही कुछ छात्रों को अंग्रेज़ी सुधार के टिप्स भी दिए।

इसके बाद उन्होंने रागी प्रोसेसिंग सेंटर का दौरा किया, जहाँ महिला स्वंय सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों का निरीक्षण किया। महिलाओं के साथ संवाद करते हुए उन्होंने उनके कार्यों की सराहना की और महिला सशक्तिकरण को ग्रामीण विकास की रीढ़ बताया।

दौरे के अंत में अमित सतीजा ने कहा, “गुमला जिले में नवाचार और विकास के जो प्रयोग किए जा रहे हैं, वे प्रेरणादायक हैं। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और जिला प्रशासन का कार्य उल्लेखनीय है।”

उनकी यह यात्रा जिले में नीति आयोग की आकांक्षी जिला योजना की प्रगति के मूल्यांकन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर प्रेरणा और संवाद का माध्यम भी बनी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

नीति आयोग की समीक्षा बैठक में चमका गुमला मॉडल, संयुक्त सचिव अमित सतीजा ने की प्रशंसा

0

गुमला, 6 मई 2025 — गुमला के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी (MoD, GOI) अमित सतीजा की अध्यक्षता में सोमवार को नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिले के समग्र विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक की शुरुआत PD ITDA रीना हांसदा द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद नीति आयोग के अंतर्गत संचालित एडीपी (ADP) – एबीपी (ABP) कार्यक्रम के सभी संकेतकों की प्रस्तुति दी गई। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना, पेयजल, वित्तीय समावेशन सहित अन्य प्राथमिक क्षेत्रों में जिले की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।

संयुक्त सचिव सतीजा ने कम प्रदर्शन वाले 39 संकेतकों की गहराई से समीक्षा की और अधिकारियों से योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने एवं डेटा अपडेट की नियमितता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि “डाटा का सटीक और समयबद्ध संकलन ही नीतिगत निर्णयों की गुणवत्ता तय करता है।”

कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए उन्होंने गुमला में मड़ुआ, मक्का, फल एवं सब्जियों के साथ-साथ फूलों की खेती की संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि “गुमला की उपजाऊ मिट्टी और जलवायु को देखते हुए बागवानी और फूलों की खेती के क्षेत्र में भी इसे अग्रणी बनाया जा सकता है।”

ग्राम पंचायतों में इंटरनेट सुविधा, मुद्रा ऋण वितरण, और आंगनबाड़ी केंद्रों में आधारभूत ढांचे को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की निरंतर उपलब्धता विकास के लिए आवश्यक है, वहीं सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में आकांक्षी प्रखंड डुमरी में बांस उत्पाद, प्रोजेक्ट आशा, किशोरी, रागी मिशन, और सोलर ऊर्जा से ग्रामीण विद्युतीकरण जैसे नवाचारों की भी जानकारी साझा की गई। उन्होंने पीवीटीजी समुदाय द्वारा निर्मित बांस उत्पादों की सराहना करते हुए इन्हें ग्रामीण उद्यमिता का उदाहरण बताया।

अमित सतीजा ने कहा, “गुमला आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इसका श्रेय प्रशासनिक नेतृत्व को जाता है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल और टीम की मेहनत साफ दिखती है।” उन्होंने आगे कहा कि “विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए।”

बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, पेयजल, ग्रामीण कार्य, कौशल विकास, LDM, पिरामल फाउंडेशन टीम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला हाट में दिखी महिला स्वावलंबन की मिसाल, रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की उज्जना-बिज्जना योजना की सराहना

0

गुमला, 6 मई 2025 — गुमला जिला प्रशासन द्वारा महिला स्वंय सहायता समूहों और कृषक उत्पादक संगठनों को एकीकृत बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘उज्जना-बिज्जना योजना’ की प्रशंसा करते हुए रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री अमित सतीजा (आईएएस) ने सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित नव-निर्मित गुमला हाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाट में विक्रय हेतु प्रदर्शित उत्पादों की गुणवत्ता, प्रदर्शन शैली और विपणन व्यवस्था को सराहा।

अपने दो दिवसीय गुमला दौरे के तहत सतीजा ने गुमला हाट में लगाई गई स्टॉलों पर रागी लड्डू, रागी बीज, सरसों तेल, अचार, मांदर, लाह की चूड़ियाँ और जामुन बीज जैसे स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि “इस तरह की पहलें न केवल महिला उद्यमिता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि स्थानीय संसाधनों के संरक्षण और पोषण सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाती हैं।”

गुमला हाट का संचालन मुख्य रूप से रायडीह एग्री फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की करीब 10 दीदियों द्वारा किया जा रहा है। दीदियों के अनुसार, इस हाट में जिले के 13 से अधिक SHG और FPO से जुड़े समूहों द्वारा तैयार किए गए 40 से ज्यादा उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध हैं। बीते तीन दिनों में यहां 50 हजार रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है, जिसे उन्होंने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

संयुक्त सचिव सतीजा ने विशेष रूप से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल की प्रशंसा की और कहा, “‘उज्जना-बिज्जना’ अभियान ग्रामीण महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है, बल्कि उन्हें बाजार तक सीधा संपर्क भी प्रदान कर रहा है।” उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे गुमला हाट में आकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें और महिला उद्यमियों के प्रयासों को समर्थन दें।

निरीक्षण के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक ITDA, जिला योजना पदाधिकारी सहित प्रशासन के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, अवैध पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान व निर्वासन की मांग

0

गुमला, 6 मई 2025 — जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के बाद देशभर में सुरक्षा को लेकर चिंता गहराने लगी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुमला जिला इकाई ने सोमवार को जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल के नेतृत्व में गुमला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिले में रह रहे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें भारत से तत्काल बाहर निकालने की मांग की गई।

विनय लाल ने कहा कि, “22 अप्रैल को पहलगाम में हुई इस जघन्य घटना ने पूरे राष्ट्र को हिला कर रख दिया है। अब यह आवश्यक हो गया है कि देश में रह रहे विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से पाकिस्तानी नागरिकों की पूरी तरह से जांच हो।” उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पहले ही पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने की दिशा में कदम उठा चुकी है और निर्वासन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश संख्या 25022/28/2025 एफ.आई., दिनांक 25 अप्रैल 2025 के तहत विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 3(1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। उन्होंने ज़ोर दिया कि “गुमला जिले सहित झारखंड के अन्य हिस्सों में जो भी पाकिस्तानी नागरिक बिना वैध वीजा अथवा दस्तावेजों के रह रहे हैं या जिनकी वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है, उन्हें चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाए।”

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि देश की सुरक्षा के लिए यह मुद्दा अत्यंत संवेदनशील है और किसी भी प्रकार की लापरवाही राष्ट्रीय हित के विरुद्ध होगी।

इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें पूर्व विधायक मुनेश्वर साहू, सबिन्द्र कुमार सिंह, निर्मल गोयल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप कुमार, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष राजेश सिंह, तथा अन्य सक्रिय नेता जैसे सुरेश सिंह, अशोक कुमार, भोला चौधरी, हरमीत सिंह, पायल तिवारी, गौरी किंडो, बबलू वर्मा, विकास कुमार सिंह आदि शामिल थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल बनालात हाट से लौटते समय बाइक पेड़ से टकराई, गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

0

गुमला, 5 मई 2025 — झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन मुहानी बोरांग मोड़ के पास रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय अमृत उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता 40 वर्षीय संतोष उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब पिता-पुत्र सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल पिता-पुत्र को बिशुनपुर उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमृत को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद संतोष उरांव को गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

मृतक की मां फुलमनी देवी, जो शोक में डूबी हुई थीं, ने जानकारी दी कि “रविवार को मेरे पति संतोष और बेटा अमृत बाइक से बनालात साप्ताहिक हाट में सब्जी लेने गए थे। लौटते वक्त तीन मुहानी बोरांग मोड़ पर बाइक फिसलकर पेड़ से टकरा गई, जिससे मेरा बेटा वहीं दम तोड़ बैठा।”

यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर करता है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के प्रभारी बने राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल

0

भोपाल, 5.5.25: अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। पिछले दिनों अपना दल (एस) ने लखनऊ के गांधी भवन प्रेक्षागृह में अपनी जिला स्तरीय मासिक संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मध्य प्रदेश का प्रभार आर बी सिंह को सौंपे जाने की घोषणा की।
इस नियुक्ति पर आर बी सिंह पटेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि “पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।”
गौरतलब है कि इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्र सरकार के जाति जनगणना कराने के ऐतिहासिक फैसले की जमकर सराहना की। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि यह फैसला समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने में मददगार साबित होगा।
मध्य प्रदेश में पार्टी की नई रणनीति के तहत संगठन को मजबूती मिलना तय है, वहीं प्रभारी की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Muskan

राम भक्तों के लिए

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने ज्ञानी जैल सिंह की जयंती मनायी: दिलीप सोनी ने कहा-ज्ञानी जी ने देश के सर्वोच्च पद को हासिल किया, जो विश्वकर्मा समाज के लिए गौरव का विषय

0
रांची : दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के तत्वावधान में राजधानी रांची के न्यू मार्केट, रातू रोड में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी की जयंती मनायी गई. इस अवसर पर एक सादे समारोह में दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप सोनी ने कहा कि ज्ञानी जी पंजाब के मुख्यमंत्री, भारत के गृहमंत्री और देश राष्ट्रपति बनकर देश की सेवा की।
भारत की आजादी में ज्ञानी जी का महत्वपूर्ण योगदान था। यह विश्वकर्मा परिवार में जन्म लेकर सर्वोच्च पद को हासिल किया जो विश्वकर्मा समाज के लिए गौरव की बात है. आज उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी उनका नमन करते हैं और उनके बताए हुए मार्गों पर चलने की संकल्प लेते हैं.

ज्ञानी जी अत्यंत विनम्र और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे : विक्रांत विश्वकर्मा

महासभा के प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने कहा कि ज्ञानी जी भारत के सातवें राष्ट्रपति बने. वे भारत के एक प्रमुख राजनेता थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया उनका जीवन और कार्य विशेष रूप से भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ज्ञानी जी अत्यंत विनम्र और सरल स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे।
उन्होंने सिखों के धार्मिक ग्रंथ को ज्ञान अर्जित करने के कारण उनका ज्ञानी शब्द की उपाधि मिली थी. ज्ञानी जैल सिंह जी का जन्म एक साधारण बढ़ई परिवार में हुआ था। ज्ञानी जी को आज पूरा देश याद कर रहा है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विद्यानंद विद्यार्थी ने किया।
इस अवसर पर महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रजापति और वरीय उपाध्यक्ष  राकेश शर्मा, जिले के उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, विद्यानंद विद्यार्थी, रमेश शर्मा, सूरज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित हुए और ज्ञानी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
राम भक्तों के लिए

बिगडैल और आक्रोर्षित हांथी के बाद उक्त क्षेत्रों में एक बड़ा भालू के प्रवेश करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया हैं

वन विभाग की टीम पतरा जंगल में पहूंचकर उक्त भालू को सुरक्षित निकालने में जुटी

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो प्रखंड में बिगड़ैल और आक्रोशित हांथी के बाद भरनो प्रखंड के पडकीटोली पतरा के जंगल में एक बड़ा भालू के प्रवेश करने से ग्रामीणों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया हैं , फिर भी उक्त भालू के पतरा जंगल में आने की जानकारी मिलते ही , उक्त भालू को देखने के लिए सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा हैं और उक्त पतरा जंगल को उपस्थित लोगों ने चारों तरफ से घेर लिया हैं , फलस्वरूप उक्त भालू उक्त पतरा जंगल से बाहर नहीं निकल पा रहा हैं और चारों तरफ इधर उधर दौड़ रहा हैं, फिर भी उक्त भालू अब-तक किसी को कोई नुक्सान नहीं पहूंचाया हैं, उक्त सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त भालू को पतरा जंगल से बाहर निकालने में जुटी हुई हैं, और उपस्थित लोगों को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने की चेतावनी दी गई हैं क्योंकि उक्त भालू उपस्थित लोगों द्वारा हों हल्ला मचाने से काफी आक्रोशित हो चुका हैं , अतः एकाएक आक्रमण कर सकता हैं।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सूंडी समाज का कार्यसमिति की बैठक सम्पन !

गुमला – जिला मुख्यालय स्थित सूंडी समाज धर्मशाला गुमला में समाज के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई , बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्यय जानकारी दी गयी , जिलाध्यक्ष और उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 25/05/25 दिन रविवार को वर्तमान सत्र का आमसभा होना तय किया गया ! आमसभा मे पूरे कार्यकाल का आय व्यय प्रस्तुत कर नई कमिटी गठन हेतू चुनाव भी सम्पन्न होगा यह जानकारी सचिव संदीप प्रसाद ने दिया ! मौके पर संरक्षक विनय कुमार लाल , पूर्व अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू , पंचू साहू , संजय कुमार , नंदकिशोर प्रसाद , प्रमोद प्रसाद , मुकेश साहू , वसंत साहू , सुधीर कुमार , मिथलेश प्रसाद , गोपाल प्रसाद आदि मौजूद थे !*

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium