16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 407

जिला प्रशासन की अपील – नागरिकों से सिकल सेल एनीमिया परीक्षण के लिए आगे आने की मांग

गुमला: गुमला जिला, सिकल सेल रोग (SCD) के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। यह जीन संबंधी रक्त विकार मुख्य रूप से क्षेत्र की आदिवासी समुदायों को प्रभावित करता है। जिले की लगभग 70% आबादी आदिवासी समुदाय से संबंधित है और यहाँ सिकल सेल के प्रसार दर काफी अधिक है (प्रत्येक 86 वें जन्म के साथ 1 व्यक्ति सिकल सेल रोग से संक्रमित होता है ) , राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इस गंभीर समस्या की रोकथाम और सही समय पर पता लगाने की आवश्यकता पर बल दिया है। रोग की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने सिकल सेल रोग से पीड़ित मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए पात्र घोषित किया है, ताकि वे आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के हकदार बन सकें।

सिकल सेल रोग लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन को प्रभावित करता है, जिससे तीव्र दर्द, अंगों का नुकसान और जीवन प्रत्याशा में कमी जैसी गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं। यह रोग खासकर उन इलाकों में अधिक देखा जाता है जहां वंशानुगत विवाह ( कानूनी विवाह ) का चलन अधिक है, जैसे झारखंड के कई जिले , इस क्रम में, जिला प्रशासन ने “कुंडली मिलाओ ना मिलाओ, सिकल सेल जांच जरूर कराओ” अभियान की शुरुआत की है, जो SPMCIL कोलकाता और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के साथ संचालित हो रहा है। इसका उद्देश्य 0-40 वर्ष की उम्र के जिले की आबादी का लगभग 73% लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य है, गुमला जिले के लिए अनुमानित कुल 8,51,054 लोगों की जांच का लक्ष्य तय किया गया है।

इस कड़ी में 2 फरवरी 2025 तक, अब तक 7,04,736 व्यक्तियों की जाँच हो चुकी है, जो इस अभियान की प्रगति में उल्लेखनीय है। यह झारखंड के सभी अन्य जिलों से कही अधिक है। छुटे हुए सभी शेष नागरिकों से आग्रह है कि जिन्होंने अभी तक जांच नहीं कराई है, वे तुरंत अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र या जिला अस्पताल में जाकर अपनी जाँच करायें।

जिला प्रशासन का मानना है कि समय पर निदान से सिकल सेल से प्रभावित समुदायों में इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। नागरिकों से अपील है कि वे इस स्वस्थ्य अभियान में भाग लेकर अपने और आगामी पीढ़ियों के स्वास्थ्य की रक्षा करें। हमारा लक्ष्य है कि 31 मई तक गुमला के हर योग्य नागरिक का सिकल सेल स्क्रीनिंग संपन्न कर लिया जाए। यदि हम ऐसा करने में सफल होते हैं तो गुमला शत प्रतिशत नागरिकों के स्क्रीनिंग करने वाला झारखंड का प्रथम जिला बन जाएगा।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न

गुमला – : गुमला स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में संपन्न की गई। जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की इस समीक्षात्मक बैठक में विभाग से संबंधित एक साथ कई योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के दौरान जिले एवं प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंन्द्रो पर स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों की उपलब्धता की अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आयुष्मान कार्ड योजना, आभा कार्ड निर्माण आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। विभिन्न प्रखंडों में स्वास्थ्य उप केंन्द्रो का निर्माण कार्य एवं निर्माण के पश्चात नवनिर्मित भवनों को हस्तगत कराने की प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई तथा कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। नीति आयोग के विभिन्न इंडिकेटरों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके तहत एएनसी रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव, child full immunization, फैमिली प्लैनिंग, ई-संजीवनी (टेलीमेडिसिन) की समीक्षा कर अद्यतन स्थिति से अवगत होने का कार्य किया गया।

उक्त बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित अन्य गतिविधियों जैसे कि डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम इम्प्लीमेंटशन कमिटी, डिस्ट्रिक्ट TB फोरम, डिस्ट्रिक्ट TB कोर्बीडिटी कोऑर्डिनेशन कमिटी, डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स ऑफ़ TB, एक्टिव केस finding फॉर TB, प्रपोजल फॉर TB फ्री पंचायत, डिस्ट्रिक्ट ग्रिवांस रेडरेसेल कमिटी (DGRC), हॉस्पिटल मेंटेनेंस एवं अबुवा स्वास्थ्य योजना आदि के अद्यतन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए।

उक्त बैठक में उपायुक्त गुमला ने जिले में सिक्कल सेल जांच तेज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अबतक कितने लोगों का सिक्कल सेल जांच पूर्ण हो चुका। इसकी विवरणी तैयार करें। साथ ही जिले के बाकी लोगों,जिन्होंने अबतक सिक्कल सेल का जांच नहीं करवाया है,वह लोग शीघ्र अपने नजदीकी जांच केंद्र में जाकर सिक्कल सेल जांच करवाएं।

बैठक में उपायुक्त गुमला ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न अन्य कार्यो की भी समीक्षा की। इनमें मुख्य रूप से एचएमआईएस पोर्टल, एएनसी रजिस्ट्रेशन, गर्भवती महिलाओं की संख्या, संस्थागत प्रसव, आकांक्षी जिला अंतर्गत विभिन्न इंडिकेटर, एएनसी चेकअप, चाइल्ड इम्यूनाइजेशन, फैमिली प्लानिंग, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत, अनीमिया से बचाव, मिशन इंद्रधनुष, यू विन पोर्टल, चिकित्सकों की उपस्थिति, एम्बुलेंस की उपलब्धता समेत स्वास्थ्य विभाग की अन्य भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर गहन समीक्षा कर उपायुक्त गुमला ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गुमला सदर अस्पताल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष पहल की गई थी। इस पहल के तहत स्वास्थ्य विभाग ने गूगल शीट के जरिए गुमला जिले के नागरिकों से राय एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त सुझावों में से 5 व्यक्तियों के सुझावों को चयनित किया गया था। आज उन सभी 5 व्यक्तियों (अभिषेक कुमार सिंह,रायडीह,शेखर कुमार गुप्ता,पालकोट रोड,दीपक साहू, गुमला, गुलाम सरवर, टोटो, अनूप राज,सिसई) को गुमला सदर अस्पताल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु दिए गए सुझावों हेतु आज उपायुक्त गुमला द्वारा सम्मानित किया गया।

इस बैठक में सिविल सर्जन एवं संबंधित विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी समेत चिकित्सा
विभाग के अन्य कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

शिक्षको को अपने सेवानिवृत्ति लाभ के लिए , अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा

शिक्षकों को समय पर मिलेगी सेवानिवृत्ति से संबंधित सभी लाभ

गुमला – गुमला जिले के सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को प्रतिमाह सेवानिवृति के साथ ही तत्काल सभी पावनों का भुगतान किया जा रहा है । इसी क्रम में अप्रैल 2025 में सेवानिवृत होने वाले नॉर्बेता बाड़ा मध्य विद्यालय नंदावल चैनपुर तथा सरिता ज्योति कुजूर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लिटिआटोली गुमला 2 को जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां द्वारा ग्रुप बीमा और अर्जित अवकाश सहित भविष्यनिधि, पेंशन और अन्य अनुमान्य लाभ उपलब्ध कराए गए । उनके द्वारा बताया गया कि सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को अपने सेवानिवृति लाभ के लिए इधर उधर नहीं दौड़ना पड़ेगा तथा उनके द्वारा ऐसे शिक्षकों को कुछ माह पूर्व ही पहचान कर भुगतान से संबंधित सभी कार्य पहले ही पूर्ण कर लिए जा रहे हैं , जिससे संबंधित शिक्षक बिना परेशानी के सेवानिवृति के साथ ही सम्मान के साथ सभी लाभ प्राप्त कर सकें। उनके द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं ।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

चैनपुर प्रखंड के बारीडीह पंचायत अंतर्गत कोएना गांव में अनुमंडल पदाधिकारी ने किया दौरा

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित अनुमंडल पदाधिकारी, चैनपुर द्वारा चैनपुर प्रखंड के बारीडीह पंचायत अंतर्गत कोएना गांव का दौरा किया गया। ज्ञात हो कि कल दिनांक 3 मई 2025 को यह सूचना मिली थी कि उक्त टोले में कुछ ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर टोले के ही किसी व्यक्ति पर जादू-टोना करने सम्बन्धी शिकायत की गई थी। आज अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उक्त टोले में जाकर मामले की छानबीन करने के उपरांत ज्ञात हुआ कि यह पारिवारिक विवाद का मामला है। और इस पारिवारिक विवाद को जादू-टोना से जोड़ दिया गया। इस मामले में एसडीओ,चैनपुर द्वारा आज सुबह ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया। वर्तमान में उक्त टोले में स्थिति सामान्य है।

इस बैठक के उपरांत एसडीओ, चैनपुर ने उक्त टोले में भ्रमण कर वहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उक्त टोले में बोरिंग खराब है जिसके कारण पेयजल की समस्या है। इसके साथ ही यहां बिजली की समस्या भी है। सोलर पैनल के जरिए बिजली उपलब्ध कराई गई है,लेकिन वर्तमान में वह सोलर पैनल खराब है। इसके अतिरिक्त यहां अबूआ आवास की भी जानकारी ली गई। बताया गया कि छूटे हुए लोगों का आवास हेतु सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। भ्रमण उपरांत एसडीओ द्वारा पेयजल एवं बिजली की समस्या के लिए जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए।

इस दौरान अंचल अधिकारी,एस आई, कुरूमगढ़, मुखिया, महिला पर्यवेक्षिका एवं ग्रामीण वहां उपस्थित थे।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

कटिहार बिहार के फेमस अंतर राज्यीय कोढा ( कोड़ा) ग्रुप के दो शातिर अपराधियों को पलामू मे गिरफ्तार

कटिहार बिहार के फेमस अंतर राज्यीय कोढा ( कोड़ा) ग्रुप के दो शातिर अपराधियों को पलामू के एक बैंक में रेकी करते हुए गिरफ्तार कर गुमला पुलिस लाई गुमला , और न्यायिक हिरासत में लेकर गुमला जेल भेज दिया गया
गुमला – लोहरदगा – सिमडेगा और पलामू आदि क्षेत्रों के विभिन्न बैंकों में रेकी कर उड़ाते थे मोटी रकम

विशेष कर मोटी रकम निकालने वाले अस्वस्थ , वृद्ध महिला – पुरूष को बनाते थे, अपना शिकार

गुमला – गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर फिलहाल जिले में स्थित बैंकों और एटीएम से ग्राहकों द्वारा पैसा निकालने वाले ग्राहकों से हो रही छिनतई और झपट्टामार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जिले के सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि बैंक और एटीएम में रेकी करने वालों जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाय इसी क्रम में पलामू बैंक में रेकी करते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया , जो कटिहार बिहार के फेमस अंतर राज्यीय कोड़ा ग्रुप के दो सदस्य पिंकु पासवान और सोनू कुमार यादव को पलामू के एक बैंक में रेकी करते हुए सिसई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई थाना लाया गया हैं, उक्त कोढा ग्रुप के चार सदस्यों द्वारा गुमला – लोहरदगा – सिमडेगा और पलामू जिला से 12 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं, सिसई के सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया की 24 मार्च 2025 को एक महिला बैंक से एक लाख रुपए निकालकर अपने स्कूटी के डिक्की में रखी इसी क्रम में अज्ञात चोरों ने उसके स्कूटी के डिक्की से ₹1,00000 ( एक लाख) रुपया उड़ा ले गए , और 24 अप्रैल 2025 को एक महिला बैंक से एक लाख रुपया निकालकर बाजार में सब्जी खरीदने के क्रम में एक अज्ञात व्यक्ति झोली लुकर भागने में सफल रहा, इसके अलावे एक अन्य व्यक्ति से ₹70 ,000 लूट लिया गया , इसके अलावा एसबीआई बैंक गेट से 24 ,000 हजार रुपया तथा बाजार में सब्जी खरीद रही खभया ग्राम निवासी सरसो देवी के झोले में रखे एक लाख रुपया लूट कर एक अज्ञात व्यक्ति भागने में सफल रहा , कोढा ग्रुप के दो गिरफ्तार सदस्य पिकु पासवान और सोनू कुमार यादव ने अपने अपने अपराध स्वीकार करते हुयें बताया की हम लोग मूल रूप से कटिहार बिहार के रहने वाले हैं और कटिहार के फेमस कोढा़गिरोहों के सदस्य हैं , उन्होंने अपने दो अन्य फरार अपराधियों के संबंध में भी सभी जानकारी पुलिस को दे चुके हैं, और उन्होंने यह भी बताया की हमलोग विभिन्न राज्यों के विभिन्न जिलों में चार – पांच की संख्या में ग्रीप बनाकर विभिन्न बैंकों और एटीएम में पहूंचकर , काफी गहराई से रेकी करते हैं और मोटा रकम निकालने वाले , अस्वस्थ , विशेषकर वृद्ध महिला और पुरुषों को अपना शिकार बना कर उक्त चोरी और छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं, सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया की गुमला जिला पुलिस अधीक्षक ( गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ) महोदय के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया था, जिसमें सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ,एस.आई. प्रमोद कुमार , आशीष कुमार , तकनीकी शाखा के अजय कुमार, शंभू कुमार रवि उक्त अभियान से जुड़े हुए थे और गुमला ( गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ) महोदय के निर्देश पर प्राप्त सूचनाओं की सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों अभियुक्तों पिंकु पासवान और सोनू कुमार यादव के पास से उनके द्वारा यूज किया जा रहा मोबाइल, 21, 500 सौ: रुपया नगद, मोबाइल चार्ज, टोपी, पेन , टी-शर्ट , चटाई, कई नाम के पासबुक, और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे हीरो शाइन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है , और आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया है।
ज्ञातव्य हैं की कटिहार बिहार का एक फेमस पोढा गिरोह जो एक अंतर राज्यीय गिरोह हैं , जो विभिन्न राज्यों के विभिन्न जिलों के विभिन्न बैंकों में चार , पांच का ग्रुप बनाकर पहूंचते हैं और विभिन्न बैंकों का रेकी कर , वैसे बैंक ग्राहकों को शिकार बनाते जो बैंक ग्राहक शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं और जो बैंक से मोंटी रकम निकालते हैं और विशेषकर वृद्ध महिला – पुरुष जो बैंकों से मोटी रकम निकालने के बाद अपने स्कूटी – बाइक के डिक्की और झोलों में अपना रूपया – पैसा , रखकर विभिन्न दुकानों में जाकर घरेलू सामग्रियों की खरीदरी करने निकलते हैं, इसी क्रम में उनका रेकी कर मौका मिलते ही उनके रुपये पैसे ले उड़ाते हैं ।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाया,कहा-अभी तक स्कूल प्रबंधनों की मनमानी फीस वृद्धि पर रोक क्यों नहीं लगाई गई?

0

 रांची: झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने राज्य के निजी स्कूलों में बेतहाशा और मनमानी फीस वृद्धि, गैर-कानूनी री-एडमिशन चार्ज और वार्षिक शुल्क को लेकर गहरी नाराज़गी जताई है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को एक प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिक्षा का व्यवसायीकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से यह मांग की है कि जब तक सभी मामलों पर स्पष्ट और पारदर्शी निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक सभी प्रकार की अतिरिक्त और अवैध फीस वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए।

श्री राय ने शिक्षा मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि निजी स्कूलों को अभी तक कड़ा निर्देश जारी क्यों नहीं किया गया? जबकि शिक्षा साक्षरता विभाग द्वारा पहले ही सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देशित किया जा चुका है कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, पीटीए (पैरेंट्स-टीचर्स एसोसिएशन) के गठन और निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता अनिवार्य की गई है। फिर भी, इस अधिनियम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

छात्रों के नाम काटने की धमकी क्यों?

श्री राय ने बताया कि रांची के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल ने सत्र 2024-25 में बिना किसी पीटीए की बैठक या अभिभावकों की सहमति के वार्षिक शुल्क में 30% की बढ़ोतरी कर दी। विरोध करने पर अभिभावकों को बच्चों के नाम काटने की धमकी दी गई.

जमशेदपुर के एक स्कूल में पुराने छात्रों से ₹15,000 का री-एडमिशन चार्ज मांगा गया, जो न केवल अवैध है, बल्कि यह संविधान प्रदत्त शिक्षा के अधिकार का भी सीधा उल्लंघन है।

सबसे गंभीर चिंता यह है कि इन मुद्दों को उजागर किए और जिला प्रशासन को सूचित किए लगभग डेढ़ महीना बीत चुका है, फिर भी आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह सरकार की नीयत और प्रशासन की संवेदनहीनता पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

एसोसिएशन की प्रमुख मांगें

राज्य सरकार सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश जारी करे कि जब तक फीस संरचना की निष्पक्ष जांच पूरी न हो जाए, तब तक कोई भी स्कूल कोई अतिरिक्त या गैर-कानूनी शुल्क न वसूले। प्रत्येक जिले में एक निगरानी समिति का गठन हो जिसमें अभिभावकों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।

झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण अधिनियम 2017 का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाए– मान्यता रद्द करना या भारी जुर्माना लगाया जाए। पीटीए की अनिवार्यता को लागू किया जाए, और केवल उसी के निर्णयों को मान्यता दी जाए।

यदि सरकार ने शीघ्र और कठोर कदम नहीं उठाए, तो झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगा और न्यायालय की शरण लेने में भी पीछे नहीं हटेगा।अंत में अजय राय ने सभी अभिभावकों से एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने की अपील की।

राम भक्तों के लिए

दो बाइक के बीच हुई भिडंत मे बाइक चालक की मौत

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित कामडारा थाना क्षेत्र के गाड़ा पेट्रोल पंम्प के निकट दो बाइक के बीच हुई भिडंत मे बाइक चालक अरुण चीक बड़ाईक उम्र 29 वर्ष गांव मुरगा निवासी की मौत हो गई।यह घटना बीती रात आठ बजे के आसपास की है।बताया जा रहा है कि मृतक अरुण चीक बड़ाईक बुधवार की रात मे अपने बाईक से गांव गाड़ा से मुरगा की ओर जा रहा था।उसी दौरान खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर पेट्रोल पम्प के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से भिडंत हो गई।इस घटना मे अरुण चीक बड़ाईक गंभीर रुप से जख्मी हो गया था।जिसे ईलाज के लिये अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।वहीं दूसरा बाइक चालक युवक घटना के बाद तुरंत उठकर बाइक समेत फरार हो गया।इधर गुरुवार की सुबह मे कामडारा पुलिस ने उक्त मृतक युवक के शव को अपने कब्जे मे लेने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतू गुमला भेज दिया गया , जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

पीपल के बोटे का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर को जप्त किया गया, ट्रैक्टर चालक फरार

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित नेशनल हाईवे 23 पर भरनो थाना क्षेत्र के मलगों मोड़ के पास वन विभाग की टिम ने पीपल पेड़ के बोटा का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर को जप्त किया , प्रभारी वनपाल राकेश कुमार मिश्रा ने बताया की बीते रात्रि लगभग 2:00 बजे नेशनल हाईवे 23 पर रात्रि गश्ती के दौरान वन विभाग टीम को देखकर एक ट्रैक्टर में लोड पीपल का बोटा लोड कर भाग रहे एक ट्रैक्टर का पीछा करने पर उक्त पीपल का बोटा लोड ट्रैक्टर को छोड़कर , ट्रैक्टर चालक हुआ फरार बाद में उक्त बोटा लोड ट्रैक्टर को जप्त कर सिसई नर्सरी में सुरक्षित रखा गया है और संबंधित ट्रैक्टर मलिक , ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, उक्त वन विभाग के रात्रि गस्ती में टीम में वनरक्षक शकील अहमद, रजत किरण डुंगडुंग एवं अन्य लोग शामिल थे

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक ई-जनशिकायत निवारण दिवस का हुआ आयोजन पालकोट एवं रायडीह प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़ कर की उपायुक्त से मुलाकातउपयुक्त गुमला ने *ओन द स्पॉट * उक्त समस्याओं का समाधान का दिया आदेश

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुए साप्ताहिक ई-जनशिकायत कार्यक्रम में पालकोट एवं रायडीह प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया।

कार्यक्रम में पालकोट एवं रायडीह प्रखंड से लगभग 20 आवेदकों ने अपनी समस्याओं का विवरण दिया। इन समस्याओं में जमीन ऑनलाइन करने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आधार कार्ड में नाम सुधार करने, पेयजल समस्या, सड़क निर्माण,पेंशन, मंईया सम्मान योजना की राशि एवं अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे। उपायुक्त गुमला ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किए जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य रूप से मईया सम्मान योजना की राशि के सम्बन्ध में कई ग्रामीण महिलाओं ने VC के माध्यम से समस्याओं को रखा। इस समस्या के सम्बन्ध में उपायुक्त महोदय द्वारा संबंधित पदाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया। इसके अलावा भी कई समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तरों पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ऑन द स्पॉट किया गया।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय रूप से जिन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है उसका त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

इस माह दिनांक 10 मई को घाघरा एवं बिशुनपुर प्रखंड में होगा जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन। जनशिकायत निवारण दिवस का आयोजन प्रत्येक शनिवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से आयोजित की जाती है। जिले के समस्त नागरिक दिए गए तिथि पर अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय में जाकर ई -जन शिकायत निवारण दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याओं को ऑनलाइन माध्यम से उपायुक्त से साझा कर सकते हैं

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

प्रेमी से मिलकर प्रेमिका ( पत्नी ) ने अपने पति की हत्या कर दी , पुसो थाना प्रभारी ने उक्त हत्याकांड का किया उद्वेदन

प्रेमी – प्रेमिका दोनों फरारी काट रहे हैं, पुलिस गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में छापामारी कर रही है

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित (सिसई ) पुसो थाना प्रभारी प्रकाश तिर्की ने पुसो थाना स्थित बर्री ग्राम निवासी 25 वर्षीय प्रकाश उरांव ( पिता – मांगा उरांव ) काफी दिनों से एकाएक लापता था, परिजनों द्वारा प्रकाश उरांव के गुमशुदगी का एक मामला पुसो थाना में दर्ज कराई गई थी , जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुयें पुसो थाना पुलिस ने अनुसंधान शुरू करते , हुए प्रकाश उरांव के मोबाइल का लास्ट लोकेशन ट्रेस करते हुए , पुसो थाना पुलिस बिहार राज्य स्थित चैनपुर जिला अंतर्गत स्थित कुदरा थाना पहुंची , जहां गुमशुदा प्रकाश उरांव की पहचान , मृतक प्रकाश उरांव के रूप में हुई, और उसकी हत्या एक माह पहले हो चुकी थी, पुसो थाना पुलिस ने बताया की मृतक प्रकाश उरांव की पत्नी कनहो देवी और मजदूर सप्लायर मोतिम अंसारी के बीच काफी दिनों से अवैध प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था , इसी क्रम में बर्री ग्राम निवासी गुमशुदा युवक प्रकाश उरांव की हत्या , मृतक की पत्नी ( प्रेमिका )कनहो देवी और प्रेमी – मोतिम अंसारी ने मिलकर एक माह पूर्व बिहार में कर दी और दोनों प्रेमी – प्रेमिका उक्त घटनास्थल से फरार होकर वापस अपने गांव चले गए और अपने अपने घर चलें गए पर पकड़ाने के डर से दोनों प्रेमी – प्रेमिका गांव से बाजार जाने का बहाना बनाकर अपने अपने गांव से दोनों प्रेमी और प्रेमिका फरार हो गए हैं , इधर पुसो थाना पुलिस उक्त दोनों हत्या के आरोपी प्रेमी और प्रेमिका को संभावित ठिकानों पर छापामारी कर और गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में जुट गई हैं।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium