16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 408

गणित विभाग में तीन सप्ताह के वर्कशॉप का भव्य शुभारंभ

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के गणित विभाग में तीन सप्ताह के वर्कशॉप का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार सिंह थे, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. एच.एन. सिन्हा रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष और अवकाश प्राप्त शिक्षक डॉ. राजीव कुमार द्विवेदी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता में उपयोग होने वाले आधुनिक गणित पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1965 में प्रोफेसर जेद्दा द्वारा प्रारंभ की गई यह विधा आज मशीन लर्निंग, वाशिंग मशीन और चालक रहित कारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में जेनेटिक्स में गणित के उपयोग पर चर्चा की। उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न गणितीय सिद्धांतों की जानकारी साझा की और छात्रों को इस क्षेत्र में नए शोध और योगदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन स्नातकोत्तर की छात्रा सोनल गुप्ता और छात्र गौरी शंकर कुमार ने किया। मंच पर कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ. पंकज कुमार मांझी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक राजेश कुमार और अमरेश यादव का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का समापन विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. एच.एन. सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। इस अवसर पर वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. अग्रवाल, अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. उमेंद्र सिंह, बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. सुकल्याण मोइत्रा, और गणित विभाग के शोधार्थी विवेक तिवारी, मीनू मेहरा , शिल्पा कुमारी समेत स्नातकोत्तर छात्र उपस्थित थे।

नीतीश, गौतम, प्रियंका, उषा, अभिषेक, विक्की, विकास, अनिल और रविकांत सहित कई छात्रों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनकी भागीदारी ने इस वर्कशॉप को और भी सार्थक और सफल बनाया।

न्यूज – विजय चौधरी

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

वन नेशन वन इलेक्शन से समाज को बांटने वाली ताकतों पर लगेगा अंकुश: डॉ सादिक रज्जाक

वन नेशन वन इलेक्शन पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजविज्ञान संकाय के अध्यक्ष सह विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक ने इसके मनोवैज्ञानिक पहलुओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक दल कभी-कभी समाज को बांटने वाले मुद्दों को भी उठाते हैं जिसका असर चुनाव के बाद भी लंबे समय तक समाज पर रहता है। वन नेशन वन इलेक्शन से ऐसे मुद्दे बार-बार उठाने के अवसर नहीं मिलेंगे। इससे हम स्वस्थ भारत की कल्पना कर सकते हैं। विश्वविद्यालय पर पड़ने वाले प्रभाव की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि बार-बार के आचार संहिता से विश्वविद्यालय के कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित होते हैं जिससे भी मुक्ति मिलेगी। अतः इस व्यवस्था के कई फायदे हैं। राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा इस ज्वलंत विषय पर संगोष्ठी आयोजित करने की उन्होंने सराहना की।

न्यूज – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

जिले के भरनो प्रखंड के जिरहुल ग्राम के श्री पहाड़ के चलहट्टी वाले क्षेत्रों में तीन हांथियों का झुंडा विचरण करते देख उक्त क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया हैं

कई किसानों के मिट्टी के घरों को ध्वस्त कर घर में रखे अनाजों को खा गया

विभिन्न क्षेत्रों में गेहूं के फसलों को रौंद डाला

वन विभाग से मुआवजे की मांग

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो प्रखंड के जिरहुल ग्राम के जंगल में अपने झुंड से बिछड़े तीन जंगली हाथियों का झुंड उक्त जंगल में प्रवेश करने से वन क्षेत्रों और आसपास में निवास करने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया हैं , उक्त लोग जिला प्रशासन – स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से समय रहते अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई हैं , इसी बीच भरनो प्रखंड स्थित बोड़ो टोली में एक बिगड़ैल और आक्रोर्षित जंगली हांथी ने बीते रात लगभग 2:00 बजे भरनों उत्तरी पंचायत स्थित बोडो टोली गांव निवासी भदूराम के घर को दूसरी बार क्षतिग्रस्त करते हुए घर में रखे तीन बोरा धान एवं घरेलू सामान खा गया और बर्बाद कर दिया, भरनो प्रखंड स्थित जिरहुल ग्राम के श्री पहाड़ के चलहट्टी पर तीन हांथियों के झुण्ड देखर उक्त क्षेत्रों में निवास करने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है , बताया जाता है की अमलिया पंचायत स्थित अंबाटोली ग्राम के राजेश मुंडा के मिट्टी का घर को क्षतिग्रस्त कर घर में रखे पांच बोरा अनाज को चैट कर गया और घरेलू सामानों को तहस- नहस कर दिया इसके अलावा शमशेर करंज टोली ग्राम में कई किसानों के खेतों में लगे हुए गेहूं के फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया हैं, संबंधित पीड़ित किसानों ने वन विभाग को आवेदन देकर मुआवजा की गुहार लगाई गई हैं।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन गुमला ने तेलंगाना सरकार एवं नागरकुरनूल प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए, तेलंगाना सुरंग हादसे में फंसे गुमला जिला के चारों मजदूरों के परिजनों को चेक सौंपा

गुमला : – मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग, झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन गुमला ने तेलंगाना सरकार एवं नागरकुरनूल प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए आज दिनांक 03.05.2025 को तेलंगाना राज्य से आए हुए प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी द्वारा तेलंगाना राज्य के नागरकुरनुल जिले के एसएलबीसी सुरंग हादसे में फंसे गुमला जिला के चारों मजदूरों के परिजनों को समाहरणालय सभागार में पच्चीस-पच्चीस लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि बचाव दल द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है। उन्होंने परिजनों को बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लगातार परिजनों का हाल-समाचार ले रहे हैं तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों को हर संभव प्रयास के लिए दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इस मौके पर श्रम अधीक्षक पुनीत मिंज भी वहां उपस्थित थे।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

यह मोदी जी की परिपक्वता व पद की गरिमा का परिचायक नहीं

0
आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) है। पूरी दुनिया के साथ अपने देश में प्रेस फ्रीडम की दशा और उसके लिए जिम्मेदार कारणों व कारकों पर हमें जरूर सोचना चाहिए।
 प्रेस फ्रीडम के वैश्विक सूचकांक के 180 देशों की सूची में भारत को 151वें स्थान पर रखा गया है। इस कथित सुधार पर देश का सत्ता और मीडिया प्रतिष्ठान चाहें तो अपनी पीठ थपथपा लें लेकिन मैं तो लानत भेजूंगा।

विष्णु नागर (वरिष्ठ पत्रकार)

हमारे प्रधानमंत्री आगामी सितंबर में 75 वर्ष के हो जाएंगे, मगर उनके व्यवहार से लगता नहीं कि उनकी उम्र इतनी होने जा रही है। बचकानापन अभी तक उनका गया नहीं है। गरिमा उन्हें छू नहीं गई है। केरल के तिरुवनंतपुरम में विझिंगम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा:’ मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप इंडिया गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। शशि थरूर भी यहां बैठे हैं। आज का यह इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा।’

अरे भाई, केरल में बंदरगाह का उद्घाटन हो रहा है। एक महत्वपूर्ण अवसर है। उसके महत्व के अनुरूप बात होनी चाहिए। फिर जिसने यह बंदरगाह बनाया है, वह अडाणी, प्रधानमंत्री जी का बेहद सगा है। इस नाते उन्हें वहां होना ही था (वैसे भी उद्घाटन- भाषण ही उनका सबसे प्रिय कर्म है)।

राज्य के मुख्यमंत्री के नाते पिनराई विजयन को भी वहां होना था, जिनकी मंजूरी के बगैर यह बन नहीं सकता था, तो स्वाभाविक है कि श्रेय लेने के लिए वह भी आए। वह अकेले मोदी को श्रेय क्यों लूटने दें? उन्हें भी चुनावी राजनीति करनी है।

वामपंथ के आखिरी गढ़ को किसी भी तरह बचाने की जिम्मेदारी अकेले उनके कंधों पर है। और थरूर तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं तो उन्हें भी वहां होना था। इसमें नींद हराम होने जैसी बात क्या है? क्या संसदीय लोकतंत्र में यह आम बात नहीं रही है? क्या विजयन और थरूर को वहां इसलिए नहीं होना चाहिए था कि इस समय देश का प्रधानमंत्री भाजपा का है?

ऐसी छिछली बात एक महत्वपूर्ण बंदरगाह के उद्घाटन के मौके पर कहना यह बताता है कि उम्र और पद के कारण व्यक्ति में जो परिपक्वता आना चाहिए, वह दुर्भाग्य से प्रधानमंत्री के हिस्से में आई नहीं है और अब आएगी भी क्या?

दो बातें और। किसी को आपत्ति इसपर हो सकती है कि वामपंथी सरकार ने अडाणी के सहयोग से यह बंदरगाह क्यों बनाया, यह एक अलग वैचारिक बहस है। दूसरा थरूर साहब कभी इधर, कभी उधर का संकेत देते रहते हैं।

राजनीति की दुनिया में न कोई नैतिकता बची है, न सिद्धांत, तो हो सकता है. थरूर साहब कांग्रेस का दामन छोड़ दें, जहां अब वह असुविधा महसूस करने लगे हैं मगर थरूर ने अपनी ढेरों किताबों के जरिए अपनी एक बौद्धिक के रूप में भी छवि बनाई है, उसके बावजूद अगर वह भाजपा में जाते हैं तो यह उनके लिए शर्मनाक होगा।

वैसे थरूर साहब विजयन जी की भी एक बार तारीफ करके अपनी पार्टी को संकट में डाल चुके हैं। और मान लो थरूर पार्टी बदल ही रहे हैं तो इसका संकेत इस कार्यक्रम में इस तरह देना मोदी जी की परिपक्वता तथा पद की गरिमा का परिचायक नहीं है। वैसे मोदी जी इन बातों को ठेंगे पर रखते हैं।

 (फेसबुक पोस्ट से साभार)

राम भक्तों के लिए

रांची के बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने के लिए बहुत जल्द होगा MOU : मंत्री

0

राज्य में मिलेट कैफेटेरिया खोलने की योजना, 28 से 30 अप्रैल तक तेलंगाना दौरा को लेकर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी दी जानकारी

रांची : झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची में बंद बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने के लिए बहुत जल्द MOU होने की बात कही है. राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केंद्र की भूमिका इस फैक्ट्री के संचालन में नॉलेज पार्टनर की होगी. बंद बेकन फैक्ट्री में जंग लग चुकी मशीनों को बदला जाएगा. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नेपाल हाउस में शनिवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी.

मंत्री ने कहा कि झारखंड में शूकर पालन से जुड़े लोगों की संख्या काफी ज्यादा है. एक समय था जब बेकन फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मी अध्ययन के लिए डेनमार्क तक गए हैं. आज इतिहास के पन्नों में दर्ज बेकन फैक्ट्री को फिर से पुनर्जीवित करने के विभाग ने पहल की है. मंत्री ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के संदर्भ में बताया कि नेशन फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड इस दिशा में सहयोग करने को तैयार है.

पर्ल कल्चर को बढ़ावा देने के लिए हजारीबाग का चयन

केंद्र सरकार ने पर्ल कल्चर को बढ़ावा देने के लिए हजारीबाग जिला को चुना है. राज्य के 100 किसानों को विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने की कागजी प्रक्रिया शुरू हो गई है. मंत्री ने कहा कि झारखंड में मोटे अनाज के उत्पादन के लिए इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च सेंटर के मॉडल को अपनाने की जरूरत है.

किसान सोचते हैं कि मोटे अनाज की खेती से उनको फायदा नहीं होगा, लेकिन अब ऐसा नहीं है. बाजार में मोटे अनाज की मांग लगातार बढ़ रही है. किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके इस ओर सरकार ध्यान दे रही है.

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली

0

गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया।

डीसी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मासिक निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कमरों के सीलिंग आदि का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘पुष्पा 2’ का टेलीविज़न प्रीमियर, वर्ल्ड टीवी प्रीमियर नहीं, यह है वाइल्ड टीवी प्रीमियर

0
मुंबई, मई 2025: करने टीवी पर राज, आ रहा है पुष्पा राज! ‘पुष्पा 2: द रूल’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई तूफान है! टीवी पर इस फिल्म को देखने के लिए महीनों से चली आ रही फैंस की उत्सुकता और इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। ज़ी सिनेमा पर 31 मई को शाम 7:30 बजे देखिए इस साल की सबसे बड़ी सिनेमाई पेशकश– ‘पुष्पा 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर! तो तारीख नोट कर लीजिए, और भारतीय सिनेमा के इस सबसे बड़े उत्सव का जादू अपने टीवी पर जीने के लिए तैयार हो जाइए!
सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन अपने अब तक के सबसे दमदार और धांसू अवतार में नज़र आए हैं। उनके साथ हैं टैलेंट की मिसाल रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और जगपति बाबू जैसे शानदार कलाकार। ‘पुष्पा 2: द रूल’ में वह सबकुछ है, जिनकी उम्मीद एक मेगा ब्लॉकबस्टर से की जाती है। इसमें धमाकेदार एक्शन, सीटीमार डायलॉग्स, गज़ब की केमिस्ट्री और एक दिल को छू जाने वाली, रोमांच से भरपूर कहानी शामिल है।

प्रोमो:

यूट्यूब: https://youtu.be/YSZ7TPTKR2w
‘पुष्पा 2: द रूल’ ने इस फिल्म फ्रेंचाइज़ी को एक नए मुकाम पर पहुँचा दिया है और भारत में मास एंटरटेनमेंट की परिभाषा ही बदल कर रख दी है। नॉर्थ और साउथ की सारी दीवारें तोड़ते हुए इसने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धाक जमाई कि हर गली, हर स्क्रीन और हर दिल में पुष्पा राज बस गया। ऐसे में, अल्लू अर्जुन अब सिर्फ एक हीरो नहीं, बल्कि पॉप-कल्चर के बादशाह बन चुके हैं। और अब दर्शक इस तूफानी रोमांच को अपने घर बैठे महसूस कर सकते हैं।
यह फिल्म एक दमदार फैमिली एंटरटेनर है, जो एक ही कहानी में एक्शन, इमोशन और म्यूज़िक का जबर्दस्त मेल पेश करता है। इस कहानी की रूह है पुष्पा के पक्के इरादे, जहाँ वह किसी भी कीमत पर नहीं झुकेगा! चाहे कुछ भी हो जाए, वह अपनी पत्नी श्रीवल्ली, अपने लोगों और अपनी शान के लिए हर हाल में खड़ा रहेगा। इस फिल्म में ‘अंगारों’, ‘किस्सिक’, ‘फीलिंग्स’ और ‘पुष्पा पुष्पा’ जैसे चार्टबस्टर गाने दर्शकों के जोश को कई गुना बढ़ा देने का वादा करते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने और सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स का तूफान लाने के बाद अब यह धमाकेदार कहानी आ रही है ज़ी सिनेमा पर। देखिए पुष्पा और भंवर सिंह शेखावत का वह जबर्दस्त आमना-सामना, जिसने पूरे देश को सिर्फ एक बात कहने पर मजबूर कर दिया- “फायर नहीं, वाइल्डफायर है।”
तो इस मई, पुष्पा राज की दुनिया में धूम मचाने और अपने घर के सुकून भरे माहौल में उनका दमदार रूल देखने के लिए तैयार हो जाइए, 31 मई, शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।
News – Muskan
राम भक्तों के लिए

विजिंजम पोर्ट: भारत के समुद्री सामर्थ्य का नया द्वार खुला

0

तिरुवनंतपुरम, 2 मई 2025 — देश की समुद्री क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तट पर बने विजिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट को राष्ट्र को समर्पित किया। यह बंदरगाह भारत का पहला पूर्णतः स्वचालित और गहरे समुद्र वाला बंदरगाह है, जो न केवल आधुनिक तकनीक का प्रतीक है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करता है।

तीन दशक पुरानी परिकल्पना को मिला वास्तविक आकार

वर्ष 1991 में जिसकी परिकल्पना की गई थी, वह सपना अब साकार हो चुका है। कई दशकों तक नीति, निवेश और सुरक्षा के मुद्दों में उलझी यह परियोजना 2015 में नई गति पकड़ी, जब इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत केरल सरकार और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने मिलकर आगे बढ़ाया। यह पहली बार था जब किसी निजी क्षेत्र को इतनी बड़ी समुद्री परियोजना में भागीदारी दी गई।

प्राकृतिक और सामाजिक चुनौतियों से जूझती रही परियोजना

बंदरगाह निर्माण के दौरान कई बड़ी बाधाएं सामने आईं। 2017 में आए चक्रवात ओखी ने निर्माणाधीन ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचाया। उसके बाद निर्माण सामग्री, विशेष रूप से चूना पत्थर की कमी और स्थानीय समुदायों की चिंताओं के चलते विरोध-प्रदर्शन जैसी बाधाएं भी उत्पन्न हुईं। कोरोना महामारी ने कार्य में और देरी की, लेकिन अदाणी समूह ने परियोजना से पीछे नहीं हटते हुए स्थानीय संवाद, तकनीकी नवाचार और तेज निर्माण कार्य के माध्यम से योजना को पटरी पर लौटाया।

भारत का पहला गहरे समुद्र वाला पूरी तरह से स्वचालित पोर्ट

जुलाई 2024 में जब विशाल कंटेनर जहाज “सैन फर्नांडो” ने विजिंजम बंदरगाह पर पहला लंगर डाला, तो वह भारत के समुद्री इतिहास में एक नया अध्याय बन गया। इसके बाद एमएससी क्लॉड गिरार्ड और एमएससी तुर्किये जैसे दिग्गज जहाज भी यहां आ चुके हैं। अब तक 280 से अधिक जहाज इस पोर्ट पर पहुंच चुके हैं और 6 लाख TEU कंटेनर की हैंडलिंग हो चुकी है।

यह बंदरगाह 18 मीटर की प्राकृतिक गहराई पर स्थित है, जिससे समुद्र की खुदाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। यहाँ स्थापित AI-आधारित ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली और देश के सबसे ऊँचे शिप-टू-शोर क्रेन इसे तकनीकी रूप से उन्नत बनाते हैं।

भारत को मिलेगा वैश्विक ट्रांसशिपमेंट में नया विकल्प

विजिंजम की सबसे बड़ी विशेषता इसका रणनीतिक भू-स्थानिक स्थान है। यह पोर्ट अंतरराष्ट्रीय ईस्ट-वेस्ट शिपिंग रूट से महज 10 नॉटिकल मील दूर है, जिससे यह कोलंबो, सिंगापुर और दुबई जैसे ट्रांसशिपमेंट हब का भारत केंद्रित विकल्प बन सकता है। इससे अब भारत को अपने ही कंटेनरों की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए विदेशी बंदरगाहों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

औद्योगिक लागत में संभावित गिरावट, निर्यात को बढ़ावा

विशेषज्ञों के अनुसार, इस पोर्ट से भारतीय उत्पादकों की लॉजिस्टिक लागत में 30–40% की कमी आ सकती है, जिससे एक्सपोर्ट सेक्टर अधिक प्रतिस्पर्धी बनेगा। वर्ष 2028 तक विजिंजम पोर्ट की कंटेनर हैंडलिंग क्षमता 50 लाख TEU तक पहुँचाने का लक्ष्य है।

स्थानीय विकास को मिलेगा नया आयाम

अदाणी समूह ने अब तक इस परियोजना में 4500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और भविष्य में 20,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की योजना है। इससे 5000 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है और केरल की पर्यटन, मत्स्य और सेवाक्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय उछाल आने की उम्मीद है।

एक बंदरगाह, अनेक संभावनाएं

विजिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट केवल एक अवसंरचना परियोजना नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प, तकनीकी नवाचार और साझेदारी की प्रेरक गाथा है। यह पोर्ट आने वाले समय में न केवल भारत के व्यापारिक परिदृश्य को बदलेगा, बल्कि भारत को वैश्विक समुद्री ताकत के रूप में स्थापित करेगा।

News – Muskan

 
 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

सलैया-सिकदारडीह-तुलसीडीह मुख्य मार्ग बना दलदल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी बुजुर्ग तक बेहाल,जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल

0
न्यूज़ रिपोर्ट: गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत बदड़िहा-1 पंचायत की एक अहम ग्रामीण सड़क इस समय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सलैया, सिकदारडीह और तुलसीडीह गांवों को जोड़ने वाली यह मुख्य मार्ग बारिश के बाद दलदल में तब्दील हो जाती है। जगह-जगह गड्ढे और उन गड्ढों में भरे हुए पानी ने इस सड़क को पूरी तरह से जर्जर बना दिया है।
यह मार्ग तीन गांवों के सैकड़ों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा है। इसी रास्ते से किसान अपने खेतों तक पहुंचते हैं, महिलाएं बाजार जाती हैं और स्कूली बच्चे रोजाना शिक्षा के लिए निकलते हैं। लेकिन जैसे ही बारिश होती है, यह सड़क एक कीचड़भरे रास्ते में बदल जाती है जहाँ पैदल चलना तक दूभर हो जाता है।

स्कूली बच्चों के लिए यह सड़क बनी चुनौती

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। कपड़े और किताबें गंदे हो जाते हैं। कई बार बच्चे फिसल जाते हैं, कीचड़ में गिरते हैं और किताबें-यूनीफॉर्म सब गंदे हो जाते हैं। परिजन भी चिंतित हैं कि पढ़ाई और सुरक्षा के बीच उन्हें क्या चुना जाए।  अभिभावक अपने बच्चों को इस रास्ते से भेजने से डरते हैं, लेकिन दूसरा कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होने की वजह से मजबूरी में यही रास्ता अपनाना पड़ता है।

जनप्रतिनिधि कौन हैं?

मुखिया: आशुतोष प्रसाद वर्मा
जिला परिषद सदस्य: कुमारी प्रभा वर्मा
विधायक: डॉ. मंजू कुमारी
तीनों जनप्रतिनिधियों तक ग्रामीणों ने अपनी बात कई बार पहुंचाई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। लोगों में नाराज़गी है कि आखिर उनकी ज़रूरतों को गंभीरता से क्यों नहीं लिया जा रहा।

स्थानीय मुखिया पर उठे सवाल… 

इस क्षेत्र के मुखिया आशुतोष प्रसाद वर्मा हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार इस सड़क की समस्या की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। शिकायतें जिला स्तर तक भी पहुंची हैं, मगर परिणाम शून्य है।

स्थानीय निवासियों की पीड़ा

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है। हर साल बरसात के मौसम में यही हाल होता है। रोड के दोनों ओर नालियों का अभाव है, जिससे पानी बहने के बजाय सड़क पर ही जमा हो जाता है। कीचड़ में फँसी साइकिलें, गाड़ियों के फिसलते पहिए और गिरते बच्चे अब आम दृश्य बन गए हैं।

प्रशासन से मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए। साथ ही यह भी अपील की गई है कि जलनिकासी की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी से बचा जा सके।
क्या यही है “सबका साथ, सबका विकास” का सच? अगर आप भी इस समस्या से जुड़ाव रखते हैं, या प्रशासन को जगाना चाहते हैं, तो इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। आपकी एक आवाज़ कई लोगों की परेशानी खत्म कर सकती है।
रिपोर्ट:- नवीन शर्मा
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium