16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 410

मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण की आवाज बुलंद: डॉ. अखिलेश पटेल बोले, 27% आरक्षण के लिए संघर्ष जारी रहेगा

0

भोपाल, 1 मई 2025 — मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। भोपाल में आयोजित बैठक के दौरान अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ. अखिलेश पटेल ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक ओबीसी को उनका संवैधानिक हक नहीं मिल जाता, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

डॉ. पटेल ने प्रदेश सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि “ओबीसी वर्ग के अधिकारों की अनदेखी सामाजिक न्याय की भावना के खिलाफ है। यह केवल चिंता का नहीं, बल्कि गहरे आत्मचिंतन का विषय है कि आज़ादी के 75 वर्षों और एमपी राज्य के गठन के बाद भी ओबीसी को उनका उचित हक क्यों नहीं मिल पाया।”

52% आबादी, फिर भी अधूरा हक

डॉ. पटेल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि “मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग की आबादी लगभग 52 प्रतिशत है, इसके बावजूद 27 प्रतिशत आरक्षण को पूरी तरह लागू नहीं किया जा सका है।” उन्होंने इसे सत्ता में आई तमाम सरकारों की ऐतिहासिक विफलता बताया।

उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल स्वयं इस मुद्दे को केंद्र और राज्य सरकारों के समक्ष मजबूती से रख रही हैं। “हमारी पार्टी केवल बयानबाज़ी में नहीं, बल्कि कार्रवाई के पक्ष में है,” डॉ. पटेल ने जोड़ा।

निजी क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग

बैठक के दौरान डॉ. पटेल ने चौथी श्रेणी की निजी नौकरियों में भी 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के नाम पर इन पदों में आरक्षण नीति की अवहेलना की जा रही है, जिससे ओबीसी समुदाय को अवसरों से वंचित किया जा रहा है।

उन्होंने सरकार से अपील की कि निजी क्षेत्र में भी आरक्षण लागू करने हेतु ठोस नीति बनाई जाए, ताकि ओबीसी युवाओं को रोजगार के समान अवसर प्राप्त हो सकें।

संघर्ष का संकल्प

डॉ. पटेल ने अंत में दोहराया कि ओबीसी समाज अब जाग चुका है और अपना हक लेकर रहेगा। उन्होंने कहा, “हम सामाजिक समरसता और संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। यह आंदोलन अब थमने वाला नहीं है।”

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

तेज आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से हादसा, मेरु में चलती कार चपेट में आई, दो घायल

0

हजारीबाग, 1 मई 2025 — बुधवार को अचानक बदले मौसम ने हजारीबाग के मेरु क्षेत्र में एक बड़ा हादसा कर दिया। अमृत नगर के पास तेज हवा और बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ सड़क किनारे से उखड़कर गुजर रही कार पर गिर गया, जिससे वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए।

घटना मेरु और अमृत नगर के बीच उस समय घटी, जब शिव शंकर मेहता और गंगासागर, जो आपस में रिश्तेदार हैं, अपनी फोर व्हीलर गाड़ी से हजारीबाग जा रहे थे। अचानक गाड़ी पर पेड़ गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों अंदर फंस गए।

स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, शिव शंकर मेहता को सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया है। वहीं, गंगासागर को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज हजारीबाग में जारी है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हादसे के पीछे मुख्य कारण मौसम की अचानक खराबी रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसमें लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

इस प्रकार की घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि खराब मौसम में यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है। स्थानीय प्रशासन को भी चाहिए कि वह ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में पेड़ों की नियमित जांच कर संभावित खतरे को समय रहते टाल सके।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग सब्जी मंडी के विकास को मिली रफ्तार, सांसद और विधायक ने रखा ₹1.09 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

0

हजारीबाग, 1 मई 2025 — हजारीबाग स्टेडियम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर स्थित सब्जी मंडी के आधारभूत ढांचे को अब आधुनिक स्वरूप मिलने जा रहा है। गुरुवार को हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने संयुक्त रूप से इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की आधारशिला रखी। इस कार्य में कुल ₹1.09 करोड़ की लागत से मंडी में कई सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा।

किसानों और ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से अनुमोदित इस परियोजना के तहत मंडी परिसर में विशाल शेड, बोरिंग, पेभर ब्लॉक, मास्ट लाइट, और नाली जैसे महत्वपूर्ण निर्माण किए जाएंगे। यह सब्जी मंडी हजारीबाग के किसानों और आम उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों किसान अपनी उपज लेकर आते हैं।

शिलान्यास कार्यक्रम में नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर सांसद और विधायक ने कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, स्थानीय व्यापारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

स्थानीय सहभागिता और संवाद पर ज़ोर

शिलान्यास के दौरान सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। नेताद्वय ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय कृषि व्यवसाय को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा, “यह सब्जी मंडी वर्षों से उपेक्षित थी। अब यहां बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार होगा जिससे किसान भाई-बहनों को बेचने और खरीदने में सहूलियत मिलेगी।”

विधायक प्रदीप प्रसाद ने भी कहा, “हमने किसानों की समस्याएं खुद सुनी हैं, और यह परियोजना उन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसका हर लाभ सीधे किसान और उपभोक्ता तक पहुंचे।”

किसानों के चेहरे पर खुशी की झलक

शिलान्यास समारोह के दौरान किसानों के चेहरों पर उत्साह और संतोष की झलक साफ दिखाई दी। लंबे समय से मंडी के आधुनिकीकरण की मांग कर रहे किसान अब उम्मीद कर रहे हैं कि इससे उनके कामकाज में राहत मिलेगी और व्यापार में वृद्धि होगी।

News – Vijay Chaudhary

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

1857 के नायक शहीद जयमंगल पांडेय के वंशज ने राज्यपाल से की मुलाकात, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के लिए विशेष सुविधाओं की मांग

0

रांची — 1857 की क्रांति में अपनी शहादत देने वाले वीर सपूत शहीद जयमंगल पांडेय के वंशज सचिदानंद पांडेय ने गुरुवार को झारखंड की महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की उपेक्षा पर चिंता जताते हुए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा और झारखंड सरकार से उनके लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की।

ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग

ज्ञापन में प्रमुख रूप से यह मांग की गई कि चतरा का ऐतिहासिक फांसी स्थल — जहाँ शहीद जयमंगल पांडेय, नादिर अली खां और 150 अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई थी — को एक संरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही, पांडेय का पैतृक गाँव खिरगांव को “आदर्श ग्राम” घोषित कर उसमें मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, स्कूल, स्टेडियम और पार्क की व्यवस्था की जाए।

स्वतंत्रता सेनानी आयोग और कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की अपील

सचिदानंद पांडेय ने राज्यपाल से आग्रह किया कि झारखंड में एक स्वतंत्रता सेनानी आयोग का गठन किया जाए, जो सेनानी परिवारों की समस्याओं और जरूरतों पर नीति निर्माण का कार्य करे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी आवास और यात्रा भत्ता जैसी सुविधाएं प्रदान करने की भी मांग की।

ज्ञापन में यह भी शामिल था कि झारखंड स्थापना दिवस पर सभी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया जाए, और जिन सेनानियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है, उन्हें भारत रत्न जैसे राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाए।

राज्यपाल ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

राज्यपाल ने इस प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कहा, “आपकी मांगें पूरी तरह से उचित हैं। स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। मैं इसे राज्य सरकार और भारत सरकार दोनों तक पहुँचाने का कार्य करूंगा। जिन लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उन्हें देशभर में उचित सम्मान मिलना चाहिए।”

राज्यपाल ने यह भी सुझाव दिया कि देश के बड़े संस्थानों, पार्कों और मूर्तियों को इन अमर बलिदानियों के नाम से समर्पित किया जाना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ उनके योगदान को याद रख सकें।

अन्य सेनानी वंशजों की भी उपस्थिति

ज्ञापन सौंपने के दौरान शहीद शेख भिखारी की परपोती शेख इन्तेसाम अली, शहीद टिकैत उमराव सिंह के परपोते अमित सिंह, और शहीद जीतराम बेदिया के परपोते धनराज बेदिया भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। इन सभी ने एक स्वर में मांग की कि सरकार को स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

सचिदानंद पांडेय ने कहा, “हमारे पूर्वजों ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, लेकिन आज भी हमें सरकार को उनकी याद दिलानी पड़ रही है। यह सिर्फ हमारी नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है कि हम उन वीरों का सम्मान सुनिश्चित करें।”


संपर्क:
सचिदानंद पांडेय
वंशज, शहीद जयमंगल पांडेय
📞 9470940745

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

आरक्षण का विरोध करनेवाली, जातिवार जनगणना का विरोध करनेवाला संघ और भाजपा ने अचानक यह यू टर्न क्यों ले लिया?

0
विनोद कुमार 

जातिवार जनगणना का निर्णय, विपक्ष को निहत्था करने की रणनीति तो नहीं…?

रांची : कहां तो सभी अंदाजा कर रहे थे कि सर्जिकल स्ट्राईक जैसी कोई घटना पाकिस्तान बार्डर पर करने वाली है मोदी सरकार, लेकिन आ गया ‘जातिवार जनगणना कराने का फैसला.’ बहुतों को आश्चर्य है कि मोदी और संघ परिवार इसके लिए राजी कैसे हो गया? कुछ लोगों की यह धारणा है कि यह फैसला संघ को बहुत पसंद नहीं, बावजूद इसके मोदी सरकार ने यह फैसला लिया.

क्या मोदी संघ के सामने नतमस्तक हैं?

दरअसल, संघ और उसके विभिन्न मोर्चों के रिश्तों को लेकर कभी-कभार टकराव जैसा दिखता तो हैं, लेकिन वास्तविकता है कि डोमिनेट तो संघ ही करता है और उसकी रजामंदी से ही सबकुछ चलता है.

यह फैसला भी संघ की रजामंदी से ही लिया गया लगता है. एक बड़ी राजनीतिक हैसियत और लोकप्रियता हासिल कर लेने के बावजूद मोदी संघ के सामने नतमस्तक हैं और पिछले एक बयान में उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा भी की भाजपा संघ के एजंडे को ही पूरा करती रही है.

इसलिए यह मान कर चलिए कि यह संघ समर्थित फैसला है. अब सवाल उठता है कि आरक्षण का विरोध करने वाली, जातिवार जनगणना का विरोध करने वाला संघ और भाजपा ने अचानक यह यू टर्न क्यों ले लिया?

बिहार की पूरी राजनीति ही इसपर केंद्रित हो चली थी

इसकी तत्कालीन वजह तो यही कि बिहार में चुनाव होने हैं और तेजस्वी और कांग्रेस ने इसे एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बना रखा था. तमाम जनसभाओं में इस मुद्दे को लेकर विपक्ष रणघोष करता रहता था. बिहार की पूरी राजनीति ही इस पर केंद्रित हो कर रह गयी थी. भाजपा और संघ परिवार ने जातिवार जनगणना कराने का ऐलान कर उस राजनीति की हवा निकाल दी.

हां, इसे विपक्ष अपनी नैतिक जीत बता कर वाहवाही लूटने की कोशिश कर सकता है. लेकिन क्या चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए इतना काफी होगा?

इसे इस नजरिये से भी देखना चाहिए कि भाजपा के लिए हर मुद्दा सत्ता पर काबिज रहने का, चुनावी संघर्ष में जीत हासिल करने का उपक्रम है.

धार्मिक उन्माद के आधार पर हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण तो सतत चलने वाला अभियान है. लेकिन साथ- साथ इस तरह के मुद्दे भी वह अपने हिसाब से उपयोग में लाता है. पहलगाम वाला मामला थोड़ा बेढ़ब था. उसमें भाजपा चिल्ल पों करने के बावजूद आत्मरक्षात्मक होती चली गयी थी. इसलिए युद्ध का नगाड़ा बजाया जा रहा था.

 इस घोषणा से सारा नैरेटिव ही बदल गया

लेकिन युद्ध इतना आसान है? सर्जिकल स्ट्राईक जैसी कोई कार्रवाई तो हो सकती है, लेकिन युद्ध शुरु होने पर सारे समीकरण बदल सकते हैं. चीन का रुख क्या रहेगा, अमेरिका ही कितनी दूर तक साथ देगा, यह भरोसा करना मुश्किल. गाल बजाना, गर्जन तर्जन करना आसान होता है, लेकिन युद्ध का फैसला आसान नहीं.

इसलिए जातिवार जनगणना की घोषणा कर सारा नैरेटिव ही बदल दिया गया. इसका मतलब यह भी नहीं कि युद्ध एजेंडे में नहीं? वह है, यदि चुनावी जीत के लिए यह जरूरी होगा तो वह भी करेगी. भाजपा. लेकिन फिलहाल शीतयुद्ध ही चलेगा.

राम भक्तों के लिए

युद्धोन्मादी माहौल के बीच मोदी सरकार ने जातिवार जनगणना का चौंकानेवाला फैसला क्यों लिया?

0

30 अप्रैल को मोदी सरकार ने जातिवार जनगणना कराने का फैसला लेकर सबको चकित कर दिया। वह भी यह फैसला ऐसे दौर में लिया गया, जब भाजपा समर्थकों के बड़े हिस्से और टीवीपुरम् में युद्धोन्माद छाया हुआ था।

अहम सवाल…सामाजिक-आर्थिक न्याय के मामले में भाजपा के अनुदार विचार और पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यह सवाल उठना लाजिमी है कि 2025 में घोषित जातिवार राष्ट्रीय जनगणना के भावी आंकड़ों का उसकी सरकार क्या सामाजिक न्याय और ‘सकारात्मक कारवाई‘ के लिए इस्तेमाल करेगी

  • उर्मिलेश

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बने उत्तेजक और युद्धोन्मादी माहौल में मोदी सरकार ने देश में जातिवार जनगणना कराने का चौंकाने वाला फैसला लिया। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया जातिवार जनगणना का फैसला जितना दिलचस्प है, उतना ही विस्मयकारी! पर इसके ऐतिहासिक महत्व से इंकार नहीं किया जा सकता।

इस फैसले में भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ता सरहदी तनाव और टीवीपुरम् के एंकरों-रिपोर्टरों व सत्तापक्ष के कुछ खास समर्थकों द्वारा फैलाया जा रहा युद्धोन्माद कुछ कम हो सकता है। इसके साथ ही सरकार का यह फैसला अगर सही ढंग से लागू किया गया तो इससे कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के राजनीतिक तरकश का एक प्रमुख सत्ता-विरोधी तीर निष्रभावी भी हो सकता है।

राहुल गांधी के योगदान को स्वीकार करना होगा…!

हाल के दिनों में जातिवार जनगणना की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय करने और एक बडा मुद्दा बनाने में राहुल गांधी के योगदान को स्वीकार करना होगा। अपने आपको सामाजिक न्याय की समर्थक कहने वाली कई पार्टियां और संगठन पिछले काफी समय से जातिवार जनगणना की मांग उठाती रहीं। इसके लिए धरना-प्रदर्शन और सेमिनार-कांफ्रेंस करती रहीं।

जातिवार जनगणना की आवाज इन्हीं समूहों ने सबसे पहले उठाई। लेकिन एक राष्ट्रीय पार्टी के शीर्ष नेता के तौर पर जब से राहुल गांधी ने इसे अपने राजनीतिक अभियान का मुद्दा बनाया; यह मांग ज्यादा लोकप्रिय हुई और इसकी स्वीकार्यता बढ़ी।

सत्ताधारी भाजपा और आरएसएस पर इसका दबाव बना। पर मोदी सरकार पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय जनगणना कराने के बेहद जरूरी कार्यभार से बच रही थी। 2021 में भारतीय जनगणना होनी थी, वह कोविड-19 के कारण नहीं कराई गयी। उस समय भी विपक्ष का एक हिस्सा जातिवार जनगणना की आवाज उठा रहा था। सत्ताधारी भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तब इस मांग के विरोध में थे। लंबे समय तक फैसला टलता गया।

कोविड का दौर खत्म हो गया. सरकार के सारे काम होते रहे पर 2021 की जनगणना लगातार स्थगित होती रही। आजादी के बाद जनगणना में ऐसा विलम्ब कभी नहीं हुआ।

भाजपा ने कभी जातिवार जनगणना कराना उचित नहीं समझा

इस बीच जब से मुख्य विपक्षी पार्टी-कांग्रेस ने सपा, बसपा, राजद, द्रमुक, अन्नाद्रमुक और भाकपा (माले) की तरह जातिवार जनगणना का समर्थन कर दिया; माहौल बदलने लगा। कांग्रेस और खासतौर पर राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाकर भाजपा और मोदी सरकार की भारी फजीहत की।

‘पिछड़े प्रधानमंत्री’ के भाजपाई जुमले को राहुल ने एक तरह से ध्वस्त कर दिया। देखते ही देखते इस मुद्दे पर राहुल गांधी विपक्ष के किसी भी दल या नेता से आगे हो गये। पिछडे वर्ग के कई प्रमुख नेताओं और सबाल्टर्न समूहों से भी ज्यादा शिद्दत के साथ उन्होंने जातिवार जनगणना का मुद्दा उठाना शुरू किया।

कांग्रेस के संपूर्ण इतिहास में ऐसी पुरजोर मांग उठाने वाले वह पहले नेता बन गये। सिर्फ मंडल आयोग ही नहीं, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जमाने के काका कालेलकर आयोग ने भी जातिवार जनगणना कराने की जरूरत पर जोर दिया था। पर नेहरू से लेकर वाजपेयी तक; कांग्रेस या भाजपा की अगुवाई वाली किसी सरकार ने जातिवार जनगणना कराना उचित नहीं समझा।

प्रणव दा व चिदम्बरम जातिवार जनगणना के विचार के खिलाफ थे

2011 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिवार गिनती कराने के अपने वायदे से कांग्रेस साफ मुकर गयी थी। इस मामले में यूपीए सरकार के तत्कालीन वरिष्ठ मंत्री प्रणव मुखर्जी और पी. चिदम्बरम की सबसे प्रमुख भूमिका रही। वे जातिवार जनगणना के विचार के बिल्कुल विरूद्ध थे. दोनों प्रभावशाली मंत्रियों ने मनमोहन सिंह सरकार को जातिवार जनगणना कराने से रोक दिया।

स्वयं डॉ. मनमोहन सिंह की भी इसमें ज्यादा रुचि नहीं थी। राहुल गांधी पार्टी में महत्वपूर्ण नेता और सांसद जरूर थे पर उस समय तक वैचारिक स्तर पर वह बहुत साफ और मुखर होकर नहीं उभरे थे। जितना मुझे याद है, जातिवार जनगणना पर उस समय तक उनका कोई ठोस विचार सामने नहीं आया था.

वायदे के बावजूद 2011 में जब जातिवार जनगणना नहीं हुई तो यूपीए गठबंधन में शामिल ओबीसी और दलित नेताओं के दबाव के बाद मनमोहन सिंह सरकार ने 2012-13 के बीच एक जातिवार सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण(जो राष्ट्रीय जनगणना का हिस्सा नहीं था) कराया, जिसकी रिपोर्ट कभी सार्वजनिक नहीं हो सकी! यह रिपोर्ट इतनी वाहियात बताई गयी कि इसके आंकड़े सार्वजनिक करने से समाज में और समस्याएं पैदा होतीं।

आरएसएस कभी जातिवार जनगणना के पक्ष में नहीं रहा

हाल तक भाजपा और मोदी सरकार भी जातिवार जनगणना का मुखर विरोध करती रही हैं। इसे न तो आरएसएस चाहता था और न ही भाजपा। कुछ महीने पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह तो सिर्फ चार ही जातियों को मानते हैं: गरीब, युवा, महिला और किसान!

इसी तरह उनकी कैबिनेट के एक वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी कहा करते थे कि जो जाति की बात करेगा; उसे वह कसकर लात मारेंगे! आरएसएस के संचालक तो शुरू से कहते आ रहे हैं कि वे सबको हिन्दू मानते हैं। जातिवार जनगणना का विचार गलत है।

संसद में मोदी सरकार ने कहा था, इससे समाज में जातिवाद फैलेगा

यह बात सही है कि हाल के दो-तीन वर्षों में देश की राजनीति और हमारे समाज में जातिवार जनगणना के पक्ष में व्यापक सहमति उभरी थी। पर भाजपा और सरकार ने इस मांग को लगातार खारिज किया।

संसद में सरकार ने यहां तक कहा कि जातिवार जनगणना कराने से समाज में जातिवाद फैलेगा। बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी भी इसके पक्ष में नहीं थी। इंडिया एलायंस की एक बैठक में ममता बनर्जी ने राहुल गांधी के इस खास एजेंडे पर अपनी असहमति जताई थी।

लेकिन आरएसएस लगातार इस मुद्दे पर समाज के अंदर चल रहे मंथन का जायजा ले रहा था। इसका पहला संकेत तब मिला, जब उसने कुछ महीने पहले पहली बार जातिवार जनगणना की मांग पर अपने विचारों में कुछ मुलायमियत दिखाई।

आरएसएस के प्रवक्ता ने पहली बार ‘अगर-मगर’ के साथ जातिवार जनगणना कराने पर अपनी सहमति का संकेत दिया। साफ लगा कि समाज में बढते दबाव के चलते संघ के नेतृत्व ने उक्त बयान दिया।

केरल के पाल्लकाड में आयोजित अपने सम्मेलन के बाद संघ नेतृत्व ने 2 सितम्बर, 2024 को यह महत्वपूर्ण बयान जारी किया था। हालांकि संघ के बयान में स्पष्टता कम थी, असमंजस ज्यादा था।

आरएसएस-भाजपा के बीच चर्चा होने के बाद  फैसला लिया गया?

दिलचस्प है कि अभी हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली में थे और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से उनकी चर्चा भी हुई थी। माना जा रहा था कि संघ प्रमुख ने भाजपा नेतृत्व से भारत-पाकिस्तान टकराव के संदर्भ में कुछ चर्चा की होगी! पर अब तो यह साफ लग रहा है कि भारत-पाक टकराव के उत्तेजक माहौल को कुछ शिथिल और हल्का करने की रणनीति पर संघ सर संचालक ने भाजपा नेतृत्व से चर्चा की होगी।

संभवत: जातिवार जनगणना के फैसले के ऐलान के लिए इसे माकूल मौका माना गया होगा। ऐसे दौर में जब पहलगाम आतंकी हमले से उत्पन्न परिस्थितियों में देश का राजनीतिक परिदृश्य बिल्कुल बदला हुआ सा था और समाज व सियासत में युद्धोन्माद को बढावा दिया जा रहा था; इसी बीच अचानक सरकार ने अपने फैसले का ऐलान कर दिया।

यह फैसला जितना चौंकाने वाला है, राजनीतिक रूप से उतना ही दिलचस्प है! निश्चय ही देश के राजनीतिक परिदृश्य पर इसका प्रभाव दिखेगा! सबसे पहले तो बिहार विधान सभा के चुनाव में भाजपा इसका भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेगी। बिहार में लंबे समय से जातिवार जनगणना की मांग उठती रही है। इस मकसद को हासिल करने के लिए कुछ साल पहले जदयू और राजद की महागठबंधन सरकार ने प्रांतीय स्तर पर एक जातिवार सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कराया था, जिसकी एक भी सिफारिश आज तक लागू नहीं की जा सकी।

1931 के बाद देश में पहली बार होगी राष्ट्रीय जनगणना

आरक्षण का दायरा बढ़ाने जैसी सिफारिशों को मौजूदा सत्ताधारी गठबंधन में शामिल भाजपा ने बिल्कुल पसंद नहीं किया। नीतीश कुमार की सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया था कि आरक्षण सम्बन्धी उसके नये फार्मूले को संविधान की नौवीं सूची में शामिल किया जाय पर मोदी सरकार ने नीतीश की मांग अनसुनी कर दी।

अब उसी मोदी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर जातिवार जनगणना कराने का फैसला किया है। निश्चय ही यह एक महत्वपूर्ण फैसला है; बशर्ते इसे स्पष्टता और ईमानदारी के साथ अंजाम तक पहुंचाया जाय!

1931 के बाद देश में पहली बार राष्ट्रीय जनगणना के साथ लोगों की जातिवार गिनती होगी! इसमें बिहार के जातिवार सर्वेक्षण की तरह देश की सभी जातियों की गिनती को अनिवार्य किया जाना चाहिए। इसमें हजारों-हजार उपजातियों की जाति के तौर पर गिनती करके जनगणना के आंकडों को बेमतलब बनाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी का यह कहना सही है कि जनगणना का कार्यक्रम समयबद्ध होना चाहिए। बिहार के जातिवार सर्वेक्षण के नतीजों की तरह इसे कागजी, नुमाइशी या आंकडों की किताब भर नहीं होना चाहिए। इसके आंकड़ों के अध्ययन के बाद वंचित समूहों और जातियों के कल्याणार्थ ठोस फैसले लिये जाने चाहिए। तभी जातिवार जनगणना का मकसद पूरा होगा। इससे समता और सामाजिक-आर्थिक न्याय के संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ किया जा सकेगा।

साभार-जनचौक

 

 

 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

जनजातीय अध्ययन केंद्र प्रारंभ करना विभावि की प्राथमिकता: कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार सिंह

0

स्थानीय सांसद एवं पद्म पुरस्कार विजेता से लिया जाएगा मार्गदर्शन

विस्तृत प्रस्ताव बनाने के लिए मानवविज्ञान विभाग को दिया है दायित्व

विनोबा भावे विश्वविद्यालय मुख्यालय में अवस्थित जनजातीय अध्ययन केंद्र भवन में पठन-पाठन एवं अन्य गतिविधियों को प्रारंभ करना विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इस संबंध में बहुत जल्द स्थानीय सांसद श्री मनीष जायसवाल एवं पद्म पुरस्कार विजेता तथा जनजातीय मामलों के विशेषज्ञ श्री अल्फ्रेड बुलू ईमान से मार्गदर्शन हेतु संपर्क किया जाएगा। उक्त जानकारी विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ सुकल्याण मोइत्रा को दी।

उन्होंने बताया कि जनजातीय अध्ययन केंद्र भवन के निरीक्षण के उपरांत उन्होंने मानव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ विनोद रंजन को 28 अप्रैल 2025 को इस संबंध में प्रस्ताव बनाने का दायित्व दिया है। प्रस्ताव का प्रारूप 2 मइ को समर्पित करने को कहा गया है। ज्ञात हो कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय का मानव विज्ञान विभाग जनजातीय अध्ययन एवं शोध मे कीर्तिमान स्थापित करने के लिए जाना जाता है। जल्द विश्वविद्यालय का जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा (टिआरएल) विभाग को इस कार्य से जोड़ा जाएगा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय मुख्यालय में कार्यरत जनजाति शिक्षक एवं जनजाति मामलों के जानकार शिक्षकों को भी इसमें शामिल करते हुए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन शीघ्र किया जाएगा।

प्रोफेसर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड में और विशेष कर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के क्षेत्र में जनजातियों की एक बहुत बड़ी और खूबसूरत आबादी है। इसी को देखते हुए विश्वविद्यालय ने जनजातीय अध्ययन केंद्र भवन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को समर्पित किया था। अब इसमें जनजातीय अध्ययन एवं शोध हेतु पुस्तकालय की स्थापना तथा जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषाओं का अलग-अलग स्तर पर अध्ययन की व्यवस्था किया जाना है। इसके अलावे इस परिसर के समक्ष एक जनजातीय अखड़ा का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इस भवन में उच्च स्तरीय तथा आधुनिक जनजातीय संग्रहालय की स्थापना होना है। इसमें डिजिटल संग्रहालय की तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दिल्ली के कुछ विशेषज्ञ से वह बात कर रहे हैं।

कुलपति ने बताया कि पहले चरण में प्रस्ताव का निर्माण किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में कोई भी कार्य करने के लिए संबंधित प्रक्रियाओं को पूर्ण करना पड़ता है। इसमें राजभवन तथा झारखंड सरकार का उच्च शिक्षा मंत्रालय से भी अनुमति लेनी पड़ती है। इसमें कुछ समय लगते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा समर्पित प्रस्ताव को राजभवन तथा राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने में जो समय लगेगा उस समय का भी सदुपयोग करते हुए इस भवन में आसपास के जनजाति एवं अन्य ग्रामीण समुदाय के लोगों के लिए कुछ छोटे-छोटे व्यावसायिक प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा “अभी जनजातीय अध्ययन केंद्र भवन में ताला लगा हुआ है जिसे देखकर मुझे पीड़ा हो रही है।”

कुलपति ने कहा कि वह भारत का अग्रणी कृषि विश्वविद्यालय से आए हैं और चाहते हैं कि उनके इस पृष्ठभूमि का लाभ हजारीबाग एवं आसपास के जिलों के लोगों को मिले।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

गुमला में बैंक से निकाले गए 1.25 लाख की डिक्की से चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

0

गुमला, 30 अप्रैल 2025 — गुमला शहर में दिनदहाड़े हुई एक सुनियोजित चोरी की घटना ने जिले की बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चैनपुर निवासी गोपाल लोहारा से 1.25 लाख रुपये की राशि उस वक्त चोरी हो गई जब उन्होंने बैंक से पैसे निकालकर उसे अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा था और पास के डीके मार्ट में खरीदारी कर रहे थे।

घटना गुमला थाना से महज 50 मीटर दूर लोहरदगा रोड स्थित डीके मार्ट के बाहर की है, जहां गोपाल लोहारा ने मंगलवार को अपनी बाइक खड़ी कर दुकान में प्रवेश किया। इसी दौरान दो अज्ञात अपराधियों ने रेकी कर डिक्की से रकम पार कर दी। एक आरोपी ने पहले बाइक पर लदे मैदा के बोरे जमीन पर गिराए और फिर मास्टर चाबी से डिक्की खोलकर 1,25,000 रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह अपने पहले से तैयार खड़े सहयोगी की बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।

CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग

घटना की सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस हरकत में आई और आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज में आरोपियों की गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं और जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

गोपाल लोहारा, जो स्थानीय स्तर पर धान खरीद-बिक्री का कार्य करते हैं, ने बताया कि उन्होंने यह राशि पालकोट रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से निकाली थी। उन्होंने पैसे को मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर ऊपर दो बोरे मैदा रख दिए थे और रस्सी से बांध भी दिया था। लेकिन बदमाशों ने पूरी योजना के तहत बैंक से उनका पीछा किया और मौके की तलाश में डीके मार्ट तक पहुंच गए।

बैंक व एटीएम सुरक्षा पर सवाल

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का आरोप है कि जिले के बैंकों और एटीएम में सुरक्षा व्यवस्था बेहद लचर है। उन्होंने बैंक कर्मचारियों की निष्क्रियता और संभावित मिलीभगत की ओर इशारा करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक स्थानीय नागरिक ने नाराजगी जताते हुए कहा, “जब बैंक और एटीएम परिसर के अंदर-बाहर असामाजिक तत्वों की मौजूदगी आम हो जाए और अपराधी खुलेआम रेकी कर वारदात को अंजाम दें, तो सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदार कौन है?”

थाने में दी गई शिकायत, कार्रवाई की उम्मीद

पीड़ित गोपाल लोहारा ने गुमला सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और चोरी की गई रकम की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही दोषियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में हर शनिवार लगेगा ‘ई-जनशिकायत दरबार’, सीधे उपायुक्त से जुड़ सकेंगे आम नागरिक

0

गुमला, अप्रैल 30, 2025 — गुमला जिला प्रशासन ने आम जनता की समस्याओं के समाधान को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। अब जिले के सभी प्रखंडों में प्रत्येक शनिवार को “ई-जनशिकायत निवारण दिवस” आयोजित किया जाएगा, जहां लोग सीधे उपायुक्त से अपनी शिकायतें ऑनलाइन माध्यम से साझा कर सकेंगे।

यह कार्यक्रम Google Meet के जरिए आयोजित होगा, जिसमें नागरिक अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की मदद से अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रख सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाना और जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

प्रत्येक शनिवार को तय तारीखों पर होगा आयोजन

जिले के अलग-अलग प्रखंडों में इस ई-जनशिकायत कार्यक्रम का आयोजन तय तिथियों पर होगा। प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:

3 मई 2025: पालकोट एवं रायडीह

10 मई 2025: घाघरा एवं बिशुनपुर

17 मई 2025: चैनपुर एवं डुमरी

24 मई 2025: भरनो एवं जारी

31 मई 2025: बसिया एवं पालकोट

कार्यक्रम का समय प्रत्येक शनिवार सुबह 10:30 बजे निर्धारित किया गया है।

कैसे करें भागीदारी

गुमला जिले के नागरिक, जो किसी सरकारी सेवा, योजना, या प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी शिकायत या सुझाव रखना चाहते हैं, वे उक्त तिथि को अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय में जाकर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। वहां से उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त से जोड़ दिया जाएगा।

प्रशासन का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी शासन की पहुंच बनेगी और नागरिकों को अपनी बात सीधे शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में सड़कें बनीं मौत का सफर: मात्र कुछ दिनों में छह लोगों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार और लापरवाही बनी काल

0

गुमला, 30 अप्रैल 2025 — झारखंड के गुमला जिले में सड़कों पर बेखौफ दौड़ते वाहनों ने कुछ ही दिनों में छह जिंदगियों को लील लिया। हाल की तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं ने जिले को झकझोर कर रख दिया है — जिनमें एक पूर्व सैनिक, तीन भाई, और दो स्थानीय युवक शामिल हैं। इन घटनाओं ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और कमजोर ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मेदार आखिर कौन है?

स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत

सिसई थाना क्षेत्र के छारदा रोड पर सोमवार की रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर बैठे जीत वाहन उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक महतो उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सिसई रेफरल अस्पताल से रांची रिम्स रेफर किया गया, जहां बुधवार को उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों युवक पास की एक केक दुकान से पेस्ट्री लेने आए थे और दुकान बंद होने पर मालिक को बुलाने के लिए इंतजार कर रहे थे। तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और पास की एक इमारत से भी जा टकराई। पुलिस ने जीत वाहन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंपा।

सेमरा जंगल में बाइक की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत

दूसरी घटना पालकोट थाना क्षेत्र के सेमरा जंगल के पास हुई, जहां एक स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में सेवानिवृत्त फौजी सुद्धेश्वर राम की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार उनकी 16 वर्षीय बेटी विमला कुमारी और बहू पूजा देवी सहित कुल चार लोग घायल हो गए।

सुद्धेश्वर राम आधार कार्ड में सुधार कराने के बाद परिवार के साथ गुमला से लौट रहे थे, जब सामने से आ रही एक बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर रामचिक बड़ाइक और उसका बेटा विष्णु सवार थे। पालकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और घायलों को इलाज के लिए भेजा।

रात के सफर में काल बनी अज्ञात गाड़ी, तीन भाइयों की मौत

रविवार की रात गुमला थाना क्षेत्र के खरका चौक के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों — शिवचरण उरांव, रोहित उरांव और सतीश उरांव — की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों भाई अपनी बहन के ससुराल, चांदली गांव, शादी के बाद कुछ सामान पहुंचाने गए थे। वहां खाना खाकर लौटते समय, परिजनों की सलाह के बावजूद रात में ही निकल पड़े और सड़क हादसे का शिकार हो गए।

परिजनों ने बताया कि तीनों युवक चेंगारी और आरंगी झरिया टोली के रहने वाले थे और सभी की उम्र लगभग 18 वर्ष थी।

क्या सड़कें बनीं खुली कब्रगाह?

गुमला में सड़क दुर्घटनाएं अब एक सामान्य खबर बन चुकी हैं। जिले में बस, ट्रक, टेलर, ट्रैक्टर, पिकअप, कार, टेम्पो और बाइक जैसे सभी प्रकार के वाहनों की बेलगाम रफ्तार से आम नागरिकों का जीवन खतरे में है। जिले का प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग बार-बार अभियान चलाने के बावजूद लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं कर पा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि तेज गति, नशे में ड्राइविंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी सड़क हादसों के मुख्य कारण हैं।
एक स्थानीय नागरिक की टिप्पणी थी — “दोषी कौन? क्या मरने वाले लौटकर आएंगे?” यह सवाल अब केवल पीड़ित परिवारों का नहीं, पूरे समाज का है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium