16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 411

सांसद लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (DISHA) की बैठक का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला समाहरणालय स्थित सभागार में सुखदेव भगत, सांसद, लोहरदगा लोकसभा सह -अध्यक्ष-दिशा की अध्यक्षता में विधायक प्रतिनिधि श्री राजनील तिग्गा, दिशा कमिटी के सदस्यों, गुमला जिला परिषद अध्यक्ष,मुखिया प्रखंड प्रमुख की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (DISHA) की बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक की कार्रवाई का अनुपालन प्रतिवेदन सहित जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास व जनकल्याण की योजनाओं के अद्यतन प्रतिवेदन का संलग्न जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता की उपस्थिति में बिंदुबार समीक्षा कर योजना तहत अधिकाधिक जनों को आच्छादित करने के तदर्थ बैठक में प्राप्त विभिन्न सुझावों पर विस्तार पूर्वक चर्चा और विचार-विमर्श किया गया।

सांसद लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र सुखदेव भगत के द्वारा समीक्षा के क्रम में पेयजल विभाग को निर्देशित किया गया कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए हर घर नल से जल पहुंचने का कार्य शत प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे। साथ ही साथ जानकारी भी मांगी गई कि अब तक जिले के कितने घरों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है। सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले में जहां कहीं भी खराब पड़े हैंडपंप या जल जीवन मिशन के तहत लगाए मोटर खराब हैं, उसे चिन्हित करते हुए उसकी मरम्मती का कार्य शीघ्र सुनिश्चित करेंगे।

JSLPS की समीक्षा के क्रम में सांसद द्वारा कहा गया कि यहां की महिलाएं रागी एवं मकई के क्षेत्र में बहुत ही बेहतर काम कर रही हैं। इस काम से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रहीं। यह एक अच्छा संकेत है ग्रामीण महिलाओं के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि एफपीओ व एसएचजी की दीदियां गांव की अन्य महिलाओं को जागरूक भी करें। गांव में अब भी जागरूकता की कमी है। डायन प्रथा, संपदर्श एवं प्रसव हेतु पारम्परिक तरीके का प्रयोग ना करें,इसके लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को इन कुरीतियों से अवगत कराएं।

बैठक के क्रम में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (DISHA) के सदस्यों द्वारा कई अहम मुद्दों को उठाया गया। जिसमें स्वास्थ्य, सड़क,नाली,जन कल्याणकारी योजनाएं एवं अन्य जन सरोकार से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। इस संबंध में सांसद ने संबंधित पदाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में सांसद के द्वारा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जांच करने हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को स्थल पर जाकर योजना की प्रगति का जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी,पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, पीडी आईटीडीए निदेशक रीना हांसदा,अपर समाहर्ता शैलेन्द्र बड़ाईक,जिला वन पदाधिकारी बेलाल अहमद,जिला अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर,बसिया,गुमला, सिविल सर्जन ,जिला कृषि पदाधिकारी,जिला उद्यान पदाधिकारी,जिला मत्स्य पदाधिकारी,जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल,जिला खनन पदाधिकारी,सभी कार्यपालक अभियंता, जिला अग्रणी प्रबंधक,जिला कार्यक्रम प्रबंधक,जेएसएलपीएस, पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि व अन्य उपस्थित रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उज्जना बिज्जना अभियान के तहत समाहरणालय परिसर, चन्दाली में गुमला हाट एवं स्टेशनरी दुकान का उद्घाटन

0

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन एवं झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी गुमला के संयुक्त तत्वाधान में उज्जना बिज्जना अभियान के तहत समाहरणालय परिसर, चन्दाली में गुमला हाट एवं स्टेशनरी दुकान का उद्घाटन लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त गुमला, पुलिस अधीक्षक,गुमला, उपविकास आयुक्त गुमला, परियोजना निदेशक , ITDA, अपर समाहर्ता सहित जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री सुखदेव भगत द्वारा इस पहल की सराहना की गयी एवं दीदियों को गुमला हाट में सामग्रियों की गुणवत्ता बनाये रखने एवं अच्छी पैकेजिंग पर जोर देने की बात कही गई।

इस हाट की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र के लोगों द्वारा स्थानीय स्तर पर बनाये जा रहे विभिन्न पारंपरिक सामग्रियों को एक सामूहिक बाज़ार उपलब्ध कराना है साथ ही समाहरणालय में विभिन्न कार्यों हेतु आ रहे ग्रामीणों की सुविधा के लिए परिसर में ही स्टेशनरी दुकान सह फोटो कॉपी की शुरुआत भी की गई है।

गुमला हाट एवं स्टेशनरी दुकान का संचालन पलाश, झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, गुमला अंतर्गत संपोषित गुमला रायडीह एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

गुमला में पीडीएस डीलरों को स्मार्ट वितरण प्रणाली पर प्रशिक्षण, 1 मई से होगा नया सॉफ्टवेयर लागू

0

गुमला, झारखंड — जिले के घाघरा और बिशुनपुर प्रखंडों में सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों को आगामी 1 मई 2025 से लागू होने वाले स्मार्ट पीडीएस वितरण प्रणाली के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य राशन वितरण प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है।

क्या है स्मार्ट पीडीएस और किसलिए दिया गया प्रशिक्षण?

स्मार्ट पीडीएस प्रणाली के अंतर्गत पीडीएस डीलरों को एक नए सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के जरिए राशन वितरण करना होगा। इसी उद्देश्य से जिला मुख्यालय से आए प्रशिक्षक मनीष कुमार एवं मुर्शिद रजा ने डीलरों को सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली, लाभुकों का डेटा एंट्री, वितरण ट्रैकिंग, और डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया से अवगत कराया।

प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि:

  • केंद्र सरकार द्वारा लाभुकों को चावल, गेहूं और चीनी प्रदान किया जाता है।

  • राज्य सरकार की ओर से दाल, नमक, चावल और धोती–साड़ी जैसी वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।

प्रशिक्षण में कौन-कौन रहे उपस्थित?

इस कार्यक्रम में घाघरा और बिशुनपुर प्रखंड के सभी अधिकृत पीडीएस डीलर शामिल हुए। मौके पर विभागीय प्रतिनिधि शिशिर शर्मा, निमाज खान, दीपक गुप्ता, श्याम बिहारी शुक्ला आदि भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य और आगे की योजना

प्रशासन का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और कुशलता लाना है, जिससे लाभुकों को बिना किसी बाधा के समय पर खाद्यान्न प्राप्त हो सके। स्मार्ट पीडीएस के तहत वितरण प्रक्रिया का हर चरण डिजिटल रूप से रिकॉर्ड किया जाएगा, जिससे गड़बड़ी की संभावना नगण्य हो जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

जनता की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान, उपायुक्त ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश

0

गुमला, 28 अप्रैल 2025 — गुमला जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने हेतु आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में जनता की मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में इस जनसुनवाई में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुँचे।

क्या-क्या मुद्दे आए सामने?

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त ने एक-एक फरियादी की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उन्हें शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिया। सुनवाई के दौरान विभिन्न पंचायतों से आईं समस्याएं इस प्रकार थीं:

पटरूंगी गांव में पुलिया निर्माण की मांग

गुमला प्रखंड की आकाशी पंचायत के पटरूंगी गांव के ग्रामीणों ने पूना बांधा के समीप पुलिया निर्माण हेतु आवेदन दिया। ग्रामीणों ने खुद जमीन चिन्हित कर दी है। उपायुक्त ने इसपर संबंधित अधिकारी को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।

डुमरला गांव में पेयजल संकट

खरका पंचायत के डुमरला गांव में 15 घरों के लिए पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने चापानल लगवाने की मांग की, जिसपर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।

धनगांव में रास्ता अवरुद्ध, मकान निर्माण से ग्रामीण परेशान

कुम्हरिया पंचायत के जामटोली गांव में एक व्यक्ति द्वारा पूर्ववर्ती सार्वजनिक रास्ते पर अवैध आवास निर्माण कर दिया गया है, जिससे आम जनता को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उपायुक्त ने स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी

सिसई प्रखंड के उत्तरी बड़गांव स्थित वार्ड 10 और 11 के आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल और शौचालय की सुविधा नहीं है, जिससे कर्मियों को असुविधा होती है। उपायुक्त ने इन केंद्रों में आवश्यक निर्माण कार्य हेतु संबंधित पदाधिकारी को आदेश दिया।

अन्य प्राप्त शिकायतें और कार्रवाई

जनसुनवाई के दौरान अबूआ आवास योजना, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, रोजगार, आर्थिक सहायता, सड़क निर्माण, राशन कार्ड में नाम जोड़ना, पारिवारिक पेंशन, आधार कार्ड निर्माण, सरकारी योजनाओं का लाभ आदि से जुड़ी समस्याओं पर भी शिकायतें दर्ज की गईं।

उपायुक्त ने लगभग 30 से अधिक आवेदकों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की भौतिक सत्यापन कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में व्यापारियों से लेवी वसूलने की साजिश नाकाम, तीन अपराधी गिरफ्तार

0

गुमला, 29 अप्रैल 2025 — गुमला जिले में पीएलएफआई के नाम पर व्यापारियों से लेवी मांगने और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। अपराधियों की योजना जिला मुख्यालय में फायरिंग कर भय का माहौल बनाने की थी, जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

गुमला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 18 अप्रैल को एक व्यापारी ने पीएलएफआई के नाम से लेवी मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने स्वयं संज्ञान लेते हुए एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया।

गिरफ्तार आरोपी और उनका आपराधिक इतिहास

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया:

  • तस्लीम अंसारी (निवासी: नगड़ी, रांची) – वर्ष 2012 में भी व्यापारियों से लेवी मांगने के आरोप में गुमला जेल जा चुका है।

  • जावेद अंसारी (पिता: सलीम अंसारी) – पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त।

  • मोहम्मद जावेद (निवासी: इटकी, पिता: खालिद) – डकैती और रंगदारी के मामलों में पूर्व में जेल जा चुका है, वर्तमान में जमानत पर बाहर था।

अवैध हथियार और अन्य बरामदगी

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इन अपराधियों के पास से निम्नलिखित सामग्री जब्त की:

  • एक देसी कट्टा

  • 315 बोर के तीन जिंदा कारतूस

  • 12 बोर की एक जिंदा गोली

  • एक ग्लैमर मोटरसाइकिल

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पीएलएफआई के नाम पर व्यापारियों से पैसे वसूलने और फायरिंग कर दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे।

सटीक पुलिस कार्रवाई और टीम का नेतृत्व

एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि एसडीपीओ सुरेश यादव के नेतृत्व में गठित SIT में पुलिस अवर निरीक्षक शरद कुमार, सहायक अवर निरीक्षक तरुण कुमार, जहांगीर खान और शस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। इस टीम ने सतर्कता और रणनीति के साथ छापेमारी कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रशासन की सतर्कता ने टाली बड़ी वारदात

गिरफ्तारी के साथ ही एक संभावित फायरिंग और दहशत फैलाने की साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

झारखंड के स्कूलों में ‘प्रहरी क्लब’ के जरिए चलेगा नशा विरोधी अभियान, छात्रों में फैलाई जाएगी जागरूकता

0
Jharkhand Gov. School

रांची | 28 अप्रैल 2025 — झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राज्य के 2700 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ‘प्रहरी क्लब’ के माध्यम से छात्रों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराने और नशे के खिलाफ एक सशक्त जनजागरूकता अभियान चलाने की पहल की गई है। यह अभियान राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मार्गदर्शन में संचालित होगा।

क्यों और कैसे शुरू हुआ ‘प्रहरी क्लब’ अभियान?

‘प्रहरी क्लब’ का गठन राज्य सरकार द्वारा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने और किशोरावस्था में छात्रों को इससे बचाने के उद्देश्य से किया गया है। ये क्लब न केवल छात्रों को नशे के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी देंगे, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी देंगे।

प्रत्येक क्लब में एक प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक, दो वरिष्ठ शिक्षक और तीन छात्र-छात्राएँ शामिल होंगे। साथ ही इसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), यूनिसेफ, सिनी, PHIA, RIMS, RINPAS, एनसीसी और स्थानीय पुलिस जैसे हितधारकों का सहयोग भी लिया जाएगा।

प्रशिक्षण और निगरानी का व्यापक प्रबंध

इस अभियान को प्रभावी बनाने हेतु मई माह में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी जिलों के चयनित आठ प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। रांची स्थित झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के सभागार में एक दिवसीय इस कार्यशाला में एनसीबी, यूनिसेफ, रिम्स और प्रशासनिक अधिकारी प्रशिक्षण देंगे। कुल 192 प्रतिभागी इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे।

प्रशिक्षण के उपरांत ये पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में अभियान की सतत निगरानी और अनुश्रवण करेंगे ताकि कार्यक्रम का प्रभाव स्कूल स्तर तक पहुंचे।

विद्यालयों में कैसे होंगे जागरूकता कार्यक्रम?

अगस्त माह से स्कूल स्तर पर नियमित जागरूकता गतिविधियाँ चलाई जाएंगी, जिनमें शामिल होंगे:

  • साप्ताहिक प्रार्थना सभा में नशा उन्मूलन संदेश

  • पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी

  • एसएमसी की मासिक बैठकों में अभिभावकों को जानकारी देना

  • पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन, क्विज़, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं

  • साइकिल रैली एवं नुक्कड़ नाटक

यह गतिविधियाँ छात्र-छात्राओं और समुदाय दोनों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगी।

अब तक कहां-कहां बने हैं प्रहरी क्लब?

अब तक कुल 852 विद्यालयों में ‘प्रहरी क्लब’ का गठन हो चुका है। जिलावार विवरण:

  • गिरिडीह: 110

  • पलामू: 112

  • देवघर: 97

  • बोकारो: 85

  • कोडरमा: 54

  • पाकुड़: 52

  • धनबाद: 51

  • जामताड़ा: 41

  • रामगढ़: 40

  • गुमला: 43

  • सिमडेगा: 29

  • दुमका: 26

  • पूर्वी सिंहभूम: 25

  • साहिबगंज: 21

  • लातेहार: 13

  • गोड्डा: 15

  • सरायकेला-खरसावां: 15

  • गढवा: 9

  • हजारीबाग: 6

  • पश्चिमी सिंहभूम: 5

  • रांची: 2

  • खूंटी: 1

News Desk

राम भक्तों के लिए

विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

0

गुमला : – गुमला परिसदन में विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की बैठक में कोलेबिरा विधायक नमन विंगेश कोंगारी व खूंटी विधायक राम सूर्य मुंडा ने सोमवार को परिसदन, गुमला में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में नमन विंगेश कोंगारी ने संबंधित विभागों को समिति द्वारा पूछे गये प्रश्नों का सटीक और लिखित उत्तर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास, सड़क, जल संसाधन, स्वास्थ्य, विद्युत, पंचायती राज, भूमि संरक्षण व विशेष प्रमंडल समेत कई विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। जिला अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की जानकारी लेते हुए तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा। बैठक में उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,जिला योजना पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

स्कूल रुआर 2025 के तहत गुमला में प्रचार वाहन को किया गया रवाना

0

शिक्षा विभाग गुमला द्वारा “स्कूल रुआर 2025” कार्यक्रम के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान को मजबूती देने हेतु आज एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईटीडीए गुमला की परियोजना निदेशक रीना हंसदा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक नुर आलम खान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर एपीओ रोज मिंज , ज्योति खलखो, रामचंद्र कुमार सिंह एवं पीरामल फाउंडेशन गुमला की टीम भी उपस्थित रही।
अभियान के मुख्य उद्देश्य:
आंगनबाड़ी से जुड़े 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना , 5 से 18 वर्ष के सभी नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाना।
विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना।
प्रवासी, नामांकित एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करना।

वर्ष 2024-25 में कक्षा 1 से 11 तक के नामांकित बच्चों का अगली कक्षा में 100% नामांकन एवं उपस्थिति की पुष्टि करना।
विद्या वाहिनी पोर्टल पर सभी बच्चों की उपस्थिति दर्ज करना एवं नियमित अनुश्रवण करना।नव नामांकित बच्चों की 100% उपस्थिति सुनिश्चित करना। इस अभियान के माध्यम से शिक्षा विभाग गुमला जिले में शैक्षिक सशक्तिकरण को एक नई दिशा देने तथा “हर बच्चा विद्यालय से जुड़े” के लक्ष्य को साकार करने के लिए कृत संकल्पित हैं ।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जारी प्रखंड का किया दौरा

0

जारी प्रखंड परिसर में परमवीर अल्बर्ट एक्का के स्मारक का उद्घाटन

जारी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताह में दो दिन (सोमवार एवं शनिवार) बैठेंगे डॉक्टर

प्रखंड परिसर में परमवीर अल्बर्ट एक्का पुस्तकालय भवन का उद्घाटन

गुमला :- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भ्रमण के क्रम में जारी प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान सहिया दीदियों द्वारा उपायुक्त गुमला का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। जारी प्रखंड परिसर में परमवीर अल्बर्ट एक्का के स्मारक का उद्घाटन एवं माल्यार्पण विधायक भूषण तिर्की के द्वारा किया गया। इसके साथ ही जारी प्रखंड में विधायक भूषण तिर्की द्वारा नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन,गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी,जारी,अंचल अधिकारी,जारी जिला परिषद सदस्य, प्रमुख,सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के पश्चात उपायुक्त गुमला ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब जारी प्रखंड में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन गया है। जिससे यहां के लोगों को अब इलाज के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि केवल स्वास्थ्य केंद्र खुल जाने से ही काम नहीं होगा,अपितु स्वास्थ्य केंद्र में अपना शत प्रतिशत योगदान देना होगा और निरंतर मेहनत से काम करना होगा। तभी जाकर यहां के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सही एवं बेहतर सुविधा मिल पाएगी। सभी स्वास्थ्य कर्मी अपना काम मन लगाकर करें और जारी के लोगों को बेहतर सुविधा दें। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन जाने हेतु शुभकामना भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यहां जल्द ही एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी निर्माण किया जाएगा।

विधायक भूषण तिर्की ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जारी प्रखंड के लोगों को आसपास के क्षेत्रों में इलाज के लिए जाना पड़ता था। लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से अब ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब अपने प्रखंड में ही यह सुविधा ग्रामीणों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि यहां एक स्वास्थ्य केंद्र बन गया है। सभी स्वास्थ्य कर्मी अपना बेहतर प्रदर्शन करें और ग्रामीणों को सही एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं।

जारी प्रखंड में विधायक भूषण तिर्की के द्वारा परमवीर अल्बर्ट एक्का पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उपायुक्त गुमला ने पुस्तकालय समिति के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों को पुस्तकालय में आने के लिए और पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें। जिससे कि ग्रामीण बच्चों का भविष्य बेहतर एवं उज्ज्वल बने।

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

एसुस और विद्या संस्था ने मिलकर शुरू की 6000 से अधिक वंचित बच्चों और युवाओं को

0

एसुस और विद्या संस्था ने मिलकर शुरू की 6000 से अधिक वंचित बच्चों और युवाओं को डिजिटल साक्षरता में दक्ष बनाने की पहल या 6000 से अधिक वंचित बच्चों और युवाओं को डिजिटल हुनर सिखाएँगे एसुस और विद्या संस्था

प्रोग्राम से सीधे तौर पर 6,130 बच्चों और युवाओं को मिलेगा लाभ पहल से 2,000 से भी अधिक समुदाय के लोगों को मिलेगा अप्रत्यक्ष रूप से लाभ, मजबूत भविष्य के लिए किया जाएगा तैयार साझेदारी के तहत कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों को सिखाए जाएँगे डिजिटल हुनर और कौशल

मुंबई, 28 अप्रैल, 2025: अब देश के वंचित बच्चों और युवाओं के भविष्य को डिजिटल हुनर से सँवारने की तरफ एक और कदम बढ़ा चुका है। विद्या संस्था के साथ मिलकर एसुस ने पश्चिम भारत के कुछ पिछड़े इलाकों में डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को जरूरी डिजिटल जानकारी और कौशल प्रदान करना है। इस प्रोग्राम के तहत कक्षा 1 से 10 तक के 6000 से भी अधिक बच्चों और युवाओं को इंटरएक्टिव और प्रोजेक्ट-आधारित तरीके से पढ़ाया जाएगा। यूनाइटेड नेशंस के डिजिटल लिटरेसी फ्रेमवर्क पर आधारित इस कोर्स की रूपरेखा बच्चों की उम्र के हिसाब से तय की गई है। शुरुआत मुंबई से होगी, इसके बाद गोवा और गुजरात में यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।


भारत में अपनी शुरुआत के बाद से ही एसुस का संकल्प देश में नई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना रहा है। अब इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए, एसुस इंडिया ने विद्या संस्था के साथ मिलकर डिजिटल अंतर को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इस साझेदारी के माध्यम से एसुस इंडिया और विद्या संस्था सीधे तौर पर 5,480 बच्चों और 650 युवाओं तक पहुँचेंगे, जिनमें से ज्यादातर बच्चे पहली बार पढ़ने वाले हैं और वे कम आय वाले परिवारों से आते हैं। चयनित स्कूलों में डिजिटल लैब्स की स्थापना की जाएगी, जहाँ हर हफ्ते के पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्रों को कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी, डिजिटल स्टोरीटेलिंग, पोस्टर डिज़ाइन, प्रोग्रामिंग (स्क्रैच और पाइथन) और डिजिटल एथिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाएँगे। इस पूरी पढ़ाई का उद्देश्य बच्चों में कुछ नया सोचने, मिलकर काम करने और खुद से सीखने की आदत को बढ़ावा देना है।

युवाओं को इस साझेदारी के तहत डिजिटल और आईटी से जुड़ी सर्टिफाइड ट्रेनिंग दी जाएगी, जो एनआईआईटी फाउंडेशन, नैसकॉम फ्यूचर स्किल्स प्राइम और स्किल इंडिया मिशन जैसे मान्यता प्राप्त संगठनों के साथ मिलकर कराई जाएगी। इन कोर्सेस के साथ-साथ करियर गाइडेंस, इंग्लिश कम्युनिकेशन, जॉब-रेडीनेस की ट्रेनिंग और एलुमनाई सपोर्ट भी दिया जाएगा, जिससे पढ़ाई से लेकर जॉब तक का पूरा सफर आसान हो सके। यह प्रोग्राम सिर्फ डिजिटल और करियर स्किल्स ही नहीं देता, बल्कि इंटर्नशिप, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सपोर्ट के माध्यम से आगे का मार्ग भी दिखाता है।

प्रोग्राम की शुरुआत के अवसर पर एसुस इंडिया के कंट्री हेड, एरिक ओउ ने कहा, “एसुस का उद्देश्य सिर्फ टेक्नोलॉजी देना नहीं, बल्कि उसके सही इस्तेमाल को उन लोगों तक पहुँचाना है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरुरत है। इस प्रोग्राम के माध्यम से हम वंचित समुदायों के बच्चों और युवाओं को वो डिजिटल स्किल्स देने की कोशिश कर रहे हैं, जो आज के समय में बेहद जरूरी हैं। एसुस की डिवाइसेज़ और विद्या के कारगर पाठ्यक्रम के माध्यम से हम स्कूलों में डिजिटल लैब्स स्थापित कर रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी को भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार किया जा सके।”

विद्या इंडिया की फाउंडर प्रेसिडेंट, रश्मि मिश्रा ने कहा, “हर बच्चे को यह अधिकार है कि वह सपने देखे, सीखे और डिजिटल दुनिया में आगे बढ़े। एसुस के साथ मिलकर हम हजारों बच्चों के लिए नए मार्ग खोल रहे हैं, इनमें से कई पहली बार स्कूल जाने वाले बच्चे हैं, जो वंचित समुदायों से आते हैं। यह पहल सिर्फ डिजिटल साक्षरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उम्मीद, अवसर और सशक्तिकरण की कहानी है। हमें गर्व है कि हम एसुस के साथ मिलकर इन बच्चों के भविष्य को सँवारने में भागीदार बन रहे हैं।”
एसुस भारत न सिर्फ डिजिटल पहुँच को बेहतर बना रहा है, बल्कि जरूरतमंद बच्चों और युवाओं के लिए शिक्षा, करियर और आत्मसम्मान की नई राहें भी खोल रहा है। यह पहल समाज में अवसरों की समानता और सकारात्मक बदलाव लाने की एसुस इंडिया की लगातार मजबूत होती प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium