16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 412

वित्त वर्ष 25 में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का कर पश्चात् लाभ 1,525 करोड़ रुपए रहा; मुख्य परिचालन लाभ में 17% की सालाना बढ़त

0

मुंबई, 28 अप्रैल, 2025:
वित्तीय परिणाम
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने आज 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए ऑडिट किए हुए वित्तीय परिणाम जारी किए।
A. जमा और उधारी
ग्राहक जमा 31 मार्च, 2024 को 1,93,753 करोड़ रुपए से 25.2% सालाना वृद्धि के साथ 31 मार्च, 2025 तक 2,42,543 करोड़ रुपए हो गया।
रिटेल जमा 31 मार्च, 2024 को 1,51,343 करोड़ रुपए से 26.4% सालाना बढ़कर 31 मार्च, 2025 को 1,91,268 करोड़ रुपए हो गया।
कासा जमा 31 मार्च, 2024 को 94,768 करोड़ रुपए से 24.8% सालाना वृद्धि के साथ 31 मार्च, 2025 को 1,18,237 करोड़ रुपए हो गया।
कासा अनुपात 31 मार्च, 2024 को 47.2% था, जो 31 मार्च, 2025 तक घटकर 46.9% रह गया।
रिटेल जमा का हिस्सा कुल ग्राहक जमा में 31 मार्च, 2025 तक 79% रहा।
B. अन्य व्यवसाय
बैंक द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड की संख्या पिछले तिमाही में 35 लाख के आँकड़े को पार कर गई।
वेल्थ मैनेजमेंट एयूएम (जिसमें जमा राशि भी शामिल है) 27% सालाना बढ़कर 42,665 करोड़ रुपए तक पहुँच गया।
फास्टैग: बैंक सबसे बड़ा फास्टैग जारी करने वाला बैंक बना हुआ है, जिसके पास 1.78 करोड़ सक्रिय फास्टैग हैं।
C. ऋण और अग्रिम
ऋण और अग्रिम* में 20.4% सालाना वृद्धि हुई, जो 31 मार्च, 2024 को 2,00,965 करोड़ रुपए से बढ़कर 31 मार्च, 2025 को 2,41,926 करोड़ रुपए हो गई।
रिटेल, ग्रामीण और एमएसएमई से जुड़े ऋणों में 18.6% की वृद्धि के साथ यह 1,66,604 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,97,568 करोड़ रुपए हो गया।
माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो में 28.3% की कमी आई और इसका कुल ऋण पुस्तक में हिस्सा 31 मार्च, 2024 को 6.6% से घटकर 31 मार्च, 2025 को 4.0% रह गया।
बैंक का पुराना इन्फ्रास्ट्रक्चर ऋण 17% घटकर 2,348 करोड़ रुपए रह गया, जो बैंक की कुल वित्तपोषित संपत्तियों का 1% से भी कम है।

  • ऋण और अग्रिम में क्रेडिट विकल्प शामिल हैं

D. संपत्ति की गुणवत्ता
माइक्रोफाइनेंस व्यवसाय में उद्योगभर में बढ़ती हुई देनदारी को देखते हुए, बैंक इस व्यवसाय पर करीब से नजर रखे हुए है। बैंक का संपत्ति गुणवत्ता सूचकांक, जिसमें ग्रॉस एनपीए, नेट एनपीए, एसएमए और प्रावधान शामिल हैं, माइक्रोफाइनेंस को छोड़कर स्थिर बना हुआ है।

एनपीए विवरण:

बैंक का ग्रॉस एनपीए 31 दिसंबर, 2024 को 1.94% से 7 बेसिस पॉइंट तिमाही आधार पर सुधार के साथ 31 मार्च, 2025 को 1.87% हो गया।
बैंक का नेट एनपीए 31 दिसंबर, 2024 को 0.52% से 1 बेसिस पॉइंट तिमाही आधार पर बढ़कर 31 मार्च, 2025 को 0.53% हो गया।
माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो को छोड़कर रिटेल, ग्रामीण और एमएसएमई ऋणों का ग्रॉस एनपीए 31 दिसंबर, 2024 को 1.46% से घटकर 31 मार्च, 2025 को 1.40% हो गया, जबकि नेट एनपीए 31 मार्च, 2025 को 0.56% था, जो 31 दिसंबर, 2024 को भी समान था।
बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) 31 मार्च, 2025 को 72.3% के उत्कृष्ट स्तर पर रहा।

स्लिपेज:

वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के लिए ग्रॉस स्लिपेज 2,175 करोड़ रुपए रहे, जो वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 2,192 करोड़ रुपए थे, इस प्रकार इसमें 17 करोड़ रुपए की कमी आई।
माइक्रोफाइनेंस व्यवसाय के लिए वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में ग्रॉस स्लिपेज 572 करोड़ रुपए रहे, जो वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 437 करोड़ रुपए थे।
माइक्रोफाइनेंस व्यवसाय को छोड़कर, बाकी के ऋण पोर्टफोलियो के लिए ग्रॉस स्लिपेज में तिमाही आधार पर 152 करोड़ रुपए का सुधार आया, जो वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 1,755 करोड़ रुपए थे, और वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 1,603 करोड़ रुपए हो गए।

एसएमए स्थिति:

रिटेल, ग्रामीण और एमएसएमई वित्त पोर्टफोलियो (माइक्रोफाइनेंस पुस्तक को छोड़कर) में एसएमए-1+2 तिमाही आधार पर 5 बेसिस पॉइंट बढ़कर 31 दिसंबर, 2024 को 0.82% से 31 मार्च, 2025 को 0.87% हो गया।
माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो में एसएमए-1+2 बढ़कर 31 मार्च, 2025 को 5.10% हो गया, जो 31 दिसंबर, 2024 को 4.56% था, यह ऋण पुस्तक में गिरावट के कारण हुआ।
कुल मूल्य के आधार पर, माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो में एसएमए-1+2 पूल तिमाही आधार पर 2.7% घटा, और एसएमए-0 पूल तिमाही आधार पर 44.9% घटा।

प्रावधान:

वित्त वर्ष 25 के लिए प्रावधान 5,515 करोड़ रुपए (ऋण पुस्तक का 2.46%) रहे, जो माइक्रोफाइनेंस पुस्तक में उच्च स्लिपेज के कारण थे।
माइक्रोफाइनेंस और एक टोल खाते को छोड़कर, बैंक की कुल ऋण पुस्तक के लिए क्रेडिट लागत वित्त वर्ष 25 में 1.76% रही। क्रमिक रूप से, यह वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 1.82% से वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 9 बीपीएस तक सुधरकर 1.73% हो गई।
बैंक ने विवेकपूर्ण दृष्टिकोण अपनाते हुए तिमाही के दौरान 315 करोड़ रुपए के किसी भी माइक्रो-फाइनेंस प्रावधान बफर का उपयोग नहीं किया।
माइक्रोफाइनेंस में अतिरिक्त वितरण सीजीएफएमयू द्वारा बीमित हैं। 31 मार्च, 2025 तक पूरे माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो का बीमा कवरेज 66% था।

E. लाभप्रदता
शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में 4,469 करोड़ रुपए से 9.8% सालाना वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 4,907 करोड़ रुपए हो गई। वित्त वर्ष 25 के लिए, एनआईआई की सालाना वृद्धि 17.3% रही।
बैंक के एयूएम पर शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) में 9 बीपीएस की कमी आई, जो वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 6.04% से घटकर वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 5.95% हो गया, जिसका मुख्य कारण माइक्रो-फाइनेंस व्यवसाय में गिरावट है। वित्त वर्ष 25 के लिए, एनआईएम 6.09% रहा।
शुल्क और अन्य आय वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में 1,610 करोड़ रुपए से 5.7% सालाना वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 1,702 करोड़ रुपए हो गई। वित्त वर्ष 25 के लिए, शुल्क और अन्य आय में सालाना वृद्धि 15.2% रही।
मुख्य परिचालन आय वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में 6,079 करोड़ रुपए से 8.7% वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 6,609 करोड़ रुपए हो गई। वित्त वर्ष 25 के लिए, परिचालन आय में सालाना वृद्धि 16.7% रही।
परिचालन खर्च वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में 4,447 करोड़ रुपए से 12.2% सालाना वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 4,991 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 25 के लिए, परिचालन खर्च में सालाना वृद्धि 16.5% रही।
मुख्य परिचालन लाभ (ट्रेडिंग लाभ को छोड़कर) वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में 1,632 करोड़ रुपए से घटकर वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 1,618 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 25 में यह 6,030 करोड़ रुपए से बढ़कर 7,069 करोड़ रुपए हो गया, जो 17.2% की वृद्धि दर्शाता है।
माइक्रोफाइनेंस व्यवसाय को छोड़कर, मुख्य परिचालन लाभ वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 19.9% सालाना वृद्धि और पूरे वित्त वर्ष 25 में 30.6% सालाना वृद्धि दर्शाता है।
ट्रेडिंग लाभ सहित परिचालन लाभ वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 8.9% सालाना वृद्धि और वित्त वर्ष 25 में 18.9% वृद्धि दर्शाता है।
शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 304 करोड़ रुपए रहा, जबकि वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में यह 724 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 25 के लिए, शुद्ध लाभ में 48.4% की गिरावट के साथ यह 1,525 करोड़ रुपए रहा, जो मुख्य रूप से माइक्रोफाइनेंस उद्योग में आ रही समस्याओं से प्रभावित हुआ।

F. पूँजी स्थिति
बोर्ड ने कम्पल्सरी कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयर्स (सीसीपीएस) के माध्यम से 7,500 करोड़ रुपए की नई इक्विटी पूँजी जुटाने को मंजूरी दी है, जिसे वॉरबर्ग पिंकस एलएलसी के सहायक कंपनी करंट सी इन्वेस्टमेंट्स बी.वी. और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) के प्राइवेट इक्विटी डिवीजन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी प्लेटिनम इन्विक्टस बी 2025 आरएससी लिमिटेड को जारी किया जाएगा, जो शेयरधारकों और नियामक अनुमोदनों के अधीन है।
बोर्ड ने 0.25 रुपए प्रति शेयर का लाभांश घोषित करने को मंजूरी दी है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
रूपांतरण और प्रस्तावित लाभांश के बाद, 31 मार्च, 2025 के आँकड़ों की गणना करने पर सीआरएआर 18.20% और टियर-I 15.89% होगा।

प्रबंध निदेशक और सीईओ की टिप्पणियाँ

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ, श्री वी वैद्यनाथन ने कहा, “हमारे ग्राहक जमा में 25% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है और वहीं कासा अनुपात 46.9% पर मजबूत स्थिति में है। उक्त आँकड़ें हमारी जमा फ्रेंचाइजी की ताकत को दर्शाता है। हमारी वित्तपोषित संपत्ति की पुस्तक में 20.4% की वृद्धि हुई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि बैंक की संपत्ति गुणवत्ता मजबूत बनी हुई है, जहाँ जीएनपीए और एनएनपीए क्रमशः 1.87% और 0.53% हैं।
इसके अलावा, वॉरबर्ग पिंकस एलएलसी की एक सहायक कंपनी और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) के प्राइवेट इक्विटी डिवीजन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने बैंक में 7,500 करोड़ रुपए का निवेश करने का वचन दिया है (जो आवश्यक नियामक और शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है)। यह न सिर्फ हमारे पूँजी पर्याप्तता अनुपात को और मजबूत करेगा, बल्कि हमारे अगले विकास चरण का समर्थन भी करेगा।
हम जिम्मेदारी से बढ़ने, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करने, नवाचार के साथ नेतृत्व करने और ग्राहक-केंद्रित प्रस्ताव निर्मित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

राम भक्तों के लिए

भरनो ब्लॉक चौक के पास हाइवा ट्रक की चपेट में आया एक मोटियां मजदूर, स्थिति गंभीर रांची रिम्स रेफर

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो ब्लॉक चौक के एक निजी अस्पताल के समक्ष रविवार के संध्या लगभग पांच बजे नेशनल हाईवे 23 पर आर. के. डी.सड़क निर्माण कम्पनी का एक हाइवा ट्रक ने पैदल चल रहें एक मोटियां मजदूर को कुचला कर गंभीर रूप से घायल कर उक्त हाइवा ट्रक चालक , हाइवा ट्रक छोड़कर उक्त घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा , घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की नेशनल हाईवे 23 पर सड़क निर्माण का कार्य करा रहें आर.के.डी. कंपनी का एक हाइवा ट्रक के चालक ने अनियंत्रित और तेज रफ्तार से आय और पैदल चल रहें नावाटोल ग्राम निवासी एक मोटियां मजदूर 55 वर्षीय रूदवा महली को कुचल दिया और उक्त हाइवा ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया फलस्वरूप उक्त हाइवा ट्रक का चक्का रूदवा महली के शरीर के ऊपर कुछ दूरी के लिए चढ़ा रह गया , बाद में उक्त हाइवा ट्रक के चक्के के नीचे से गंभीर रूप से घायल रूदवा महली को निकाला गया, और आनन-फानन में उसका प्राथमिक उपचार कराकर बेहतर इलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया गया हैं, ग्रामीणों ने यह भी बताया की उक्त सड़क निर्माण में कार्यरत वाहनों के चपेटे में आने से कई लोगों की जाने जा चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं , फिर भी उक्त कम्पनी द्वारा सड़क निर्माण में कार्यरत अपने वाहनों की रफ्तार में कोई कमी नहीं लाई गई है , गंभीर रूप से घायल रूदवा महली को फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये रांची रिम्स रेफर किया गया हैं उक्त घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि रूदवा महली की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई हैं और उनकी बचने की उमीद बहुत कम हैं , उक्त कम्पनी के द्वारा रुदवा महली के इलाज के लिये उसके परिजनों को पचास हजार रुपया देने की बात कही जा रही हैं।

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन के लिए राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहुँचे लखनऊ

0

लखनऊ, 28 अप्रैल, 2025: आज के सिनेमा प्रेमियों को ऐसी फिल्में पसंद आती हैं, जो न सिर्फ उनका मनोरंजन करें, बल्कि दिल और दिमाग पर भी अलग छाप छोड़ जाएँ। सिनेमा प्रेमियों की इस पसंद को ध्यान में रखते हुए, मैडॉक फिल्म प्रस्तुत कर रही है बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक टाइम-लूप फिल्म ‘भूल चूक माफ’, जो शुरू से लेकर आखिरी तक, और यहाँ तक कि थिएटर के बाहर भी दर्शकों को अपने साथ जोड़े रखने का वादा करती है। समय और स्थान की सीमाओं से परे इस कहानी के प्रमोशन के सिलसिले में फिल्म के मुख्य कलाकार राजकुमार राव और वामिका गब्बी नवाबों के शहर लखनऊ पहुँचे।

लखनऊ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर घूमते हुए, इन दोनों ने दर्शकों से खास मुलाकातें की और फिल्म को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत गोयनका कॉलेज से की, जहाँ उन्होंने छात्रों से मुलाकात की। फिर एक ब्रांडेड ऑटो में बैठकर दोनों हयात होटल पहुँचे और प्रेस वार्ता की। इस दौरान, उन्होंने मीडिया से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। फिर चाट किंग में लखनऊ की प्रसिद्ध चाट का आनंद लिया । इसके बाद,स्थानीय बाजार से चिकनकारी वाले कपड़ों की खरीदारी की और शाम को घंटी वाला मंदिर में जाकर लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहर का अनुभव किया।

राजकुमार राव ने कहा, “लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहर और यहाँ के लोग फिल्म की टाइम-लूप कहानी को और भी आकर्षक बना रहे थे। यहाँ के दृश्य और संस्कृति ने फिल्म के माहौल को पूरी तरह से जीवंत कर दिया। यह यात्रा मेरे लिए बहुत ही यादगार रही।”

वामिका गब्बी ने कहा, “लखनऊ की संस्कृति और यहाँ के ऐतिहासिक स्थल ने मुझे बहुत आकर्षित किया। इस शहर के हर कोने में एक कहानी छिपी हुई है और ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन के दौरान मुझे यहाँ की आत्मा से जुड़ने का शानदार मौका मिला। यह अनुभव मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।”

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ एक रोमांटिक टाइम-लूप फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी के पात्र अपनी शादी के दिन समय के एक अजीब लूप में फँस जाते हैं। यह फिल्म दर्शकों को समय के खेल और रिश्तों की गहराई को खूबसूरती से समझाने का प्रयास करती है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और संगीत रचना ए.आर. रहमान ने की है। फिल्म 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

राम भक्तों के लिए

बंधन बैंक ने बिहार और झारखंड में छह नई शाखाएं खोलीं, पाँच राज्यों में 16 शाखाएं

0
  • बिहार में बांका और मुंगेर में तथा झारखंड में धनबाद, गढ़वा और पलामू में नई शाखाएँ खोली गई हैं
  • नई शाखाओं के साथ, बैंक के अब बिहार में 672 बैंकिंग आउटलेट और झारखंड में 173 बैंकिंग आउटलेट हो जाएंगे
  • बैंक ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में और शाखाएं खोली हैं
    पटना, अप्रैल 2025: बंधन बैंक ने आज बिहार और झारखंड में छह शाखाएं खोले जाने की घोषणा की है। बैंक ने 5 राज्यों में 16 नई शाखाएं खोली हैं, जिनमें से सात शाखाएं ओडिशा में, दो आंध्र प्रदेश में और एक छत्तीसगढ़ में हैं। शाखा का उद्घाटन बंधन बैंक के एमडी और सीईओ श्री पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता के साथ-साथ ईडी और सीबीओ श्री राजिंदर कुमार बब्बर, ईडी और सीओओ श्री रतन कुमार केश और बैंक के अन्य वरिष्ठ गणमान्य लोगों ने किया।
    नई शाखाएं बिहार में बांका (बौंसी शाखा), मुंगेर (धरहरा शाखा और संग्रामपुर शाखा) और झारखंड में धनबाद (गोविंदपुर शाखा), गढ़वा (नगरउंटारी शाखा) और पलामू (पनकी शाखा) में स्थित हैं। सभी नई शाखाएं राज्य के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सेवा प्रदान करेंगी। शाखा नेटवर्क का विस्तार विविधीकरण और देश भर में मजबूत उपस्थिति स्थापित करने के लिए बैंक की रणनीतिक प्रतिबद्धता के अनुरूप है। अपने दायरे को व्यापक बनाकर, बैंक ग्राहकों के लिए अभिनव बैंकिंग समाधानों तक पहुंच बढ़ा रहा है। भारत के 5 राज्यों में इन 16 नई शाखाओं के शुभारंभ के साथ, शाखाओं की कुल संख्या 1730 को पार कर गई है। बैंक अब पूरे भारत में 6300 से अधिक बैंकिंग आउटलेट्स के मजबूत नेटवर्क के माध्यम से अपने ग्राहकों को सेवा प्रदान करेगा।
    इस अवसर पर बंधन बैंक के एमडी और सीईओ श्री पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, “हमें पाँच राज्यों में 16 नई शाखाएं खोलने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिसमें बिहार और झारखंड में छह नई शाखाएं शामिल हैं। हम अपने ग्राहकों की विविध और उभरती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं को अनुकूलित करके बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह विस्तार हमारे वितरण नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे हम अपने ग्राहकों को अधिक कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से सेवा प्रदान कर सकें। हम सतत विकास पर मजबूत ध्यान बनाए रखते हुए, देश भर में अपनी पहुंच को व्यापक बनाने के लिए रणनीतिक अवसरों की तलाश जारी रखेंगे। हमारा उद्देश्य उन लोगों की बदलती अपेक्षाओं के अनुरूप अभिनव, अनुकूलनीय समाधान प्रदान करना है जिनकी हम सेवा करते हैं।”
    बंधन बैंक वर्तमान में देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 35 में फैला हुआ है।

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

बेख़ौफ़ सिरफिरे भतीजे ने अपने सगे चाचा – चाची को भूमि विवाद को लेकर , चल रहे बैठक के दौरान ग्रामीणों की उपस्थिति में दिनदहाड़े तेज धारदार टांगी से

0

पुलिस उक्त दोहरे हत्याकांड की गहराई से छानबीन और पुछताछ शुरू कर दी हैं

पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित कामडारा थाना क्षेत्र के कारीचुंवा ग्राम में रविवार को लगभग 2:30 से 3:00 बजे के आसपास , बेखौफ सिरफिरा भतीजा प्रदीप कुल्लू ने अपने सगे चाचा 45 वर्षीय खदियस कुल्लू और 42 वर्षीय चाची सीबीयस कुल्लू के घर के समक्ष महिला मण्डल की बैठक चल रही थी इसी क्रम में सिरफिरा भतीजा प्रदीप कुल्लू बेखौफ होकर और अपने हांथ में तेज धारदार टांगी लेकर पहुंचा और महिला मण्डल की भरी सभा में अपने चाचा खदीयस कूल्लू और चाची सीबीयस कुल्लू पर टांगी से लगातार वर पर वर करता चला गया और चाचा खदीयस कूल्लू और चाची सीबीयस कुल्लू पर ताबड़तोड़ वार कर उक्त दंपति को मौत के घाट उतार दिया, और , उक्त डबल (दोहरे) हत्याकांड को अंजाम देने के बावजूद प्रदीप कुल्लू बेखौफ हिम्मत दिखाते हुए, वह पुलिस के आने का इंतजार करता रहा और अपने गांव एवं उक्त घटनास्थल से भाग नहीं , महिला मण्डल की बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया की प्रदीप कुल्लू और उसके चाचा खदीयस कूल्लू और चाची सीबीयस कुल्लू से भूमि विवाद चल रहा था, और इसी आक्रोश में आकर प्रदीप कुल्लू बेखौफ होकर उक्त महिला मण्डल की भरी सभा में पहूंचकर उक्त दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर अपने गांव एवं घटनास्थल पर घूमता-फिरता रहा, ग्रामीणों ने यह भी बताया की उक्त हत्याकांड को अंजाम देते वक्त बैठक में उपस्थित कई लोगों के कपड़ों पर खून के छिटे भी पड़े थे, बाद में उक्त महिला मंडल की बैठक में एकाएक भगदड़ मच गई , लोग इधर-उधर भागने लगे और मोबाइल से मृतक की बेटी संगीता कुल्लू जो अपनी ससुराल पालकोट थाना क्षेत्र स्थित दमकारा ग्राम में थी , को उक्त घटना की जानकारी दी गई , तब मृतक की बेटी संगीता कुल्लू ने अपने माता-पिता के दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले अभियुक्त प्रदीप कुल्लू द्वारा हत्या करने की बात कामडारा थाना पुलिस को दी गई, उक्त सूचना मिलते ही कामडारा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें अपने उच्च पदाधिकारी गुमला पुलिस अधीक्षक ( गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ) महोदय को दिया गया और उसके दिशा निर्देश का पालन करते हुए एक छापामारी दाल का गठन किया गया और घटनास्थल पर प्रस्थान किया गया, जहां पहूंचकर सर्वप्रथम दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त प्रदीप कुल्लू को विधिवत गिरफ्तार कर, उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर गहराई से पूछताछ और छानबीन शुरू करते हुए उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

राम भक्तों के लिए

बरही प्रखंड कांग्रेस की बैठक आयोजित, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

0

बरही | 26 अप्रैल 2025 — प्रदेश और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए शनिवार को बरही प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अब्दुल मनान वारसी ने की, जबकि मुख्य अतिथि और पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. प्रकाश कुमार उपस्थित रहे।


बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की रही भागीदारी

इस अहम बैठक में बरही क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता तोकन रविदास, डॉ. निजाम उद्दीन, ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, राजू चौरसिया, विष्णुधारी महतो, बबलू साव, जितेंद्र गिरी, संतोष रजवार, प्रकाश विश्वकर्मा, अशोक सिंह, अब्दुल कयूम, मोहम्मद गुलजार, मनोज पासवान, छोटी भुइंया, मोहम्मद जमीरउद्दीन, विनोद यादव, सुनील केसरी, छोटन ठाकुर, रवि सिंह, मोहम्मद तैयब, प्रकाश रविदास, मुकेश पासवान, मनोज यादव, संतोष रजक, मोहम्मद रिजवान, पंकज पासवान, गुलजार अहमद और मोहम्मद तौकीर आदि उपस्थित रहे।


बैठक का उद्देश्य और प्रमुख निर्देश

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना था। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने और आगामी कार्यक्रमों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश कुमार ने अपने संबोधन में संगठनात्मक एकता और सक्रियता को समय की जरूरत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से निष्ठा के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गुमला में सड़क हादसा: सहायक शिक्षक की दर्दनाक मौत, ट्रक चालक हिरासत में

0

गुमला | 26 अप्रैल 2025 — गुमला जिले के सिलम ढलान के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय सहायक शिक्षक दीनानाथ केसरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आने के बाद यह दुखद घटना घटी, जिसने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी।


कैसे हुई घटना

दीनानाथ केसरी, जो गुमला के गोकुल नगर के निवासी थे और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुगाकांटा में वर्ष 1994 से सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, शनिवार को अपनी बाइक से रायडीह प्रखंड मुख्यालय में आयोजित बीआरसी परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान, छत्तीसगढ़ की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।


पुलिस ने भाग रहे ट्रक को पकड़ा

सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रांची की ओर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।


अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

हादसे के तुरंत बाद पुलिस जवानों ने घायल शिक्षक को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।


परिजनों में छाया मातम

दीनानाथ केसरी के असमय निधन की खबर सुनते ही परिवार और आसपास के लोगों में कोहराम मच गया। उनके बच्चे और परिजन सदमे में हैं और पूरे इलाके में शोक की गहरी छाया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस कप्तान ने गुरदरी और बिशुनपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के दिए सख्त निर्देश

0

गुमला | 26 अप्रैल 2025 — गुमला जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) शंभू कुमार सिंह ने शुक्रवार को गुरदरी और बिशुनपुर थाना का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों और उग्रवादी संगठनों पर शिकंजा कसने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


थाना भवन से लेकर बैरक तक का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान एसपी शंभू कुमार सिंह ने थाना भवन, परिसर और पुलिस बैरक का भी मुआयना किया। पुलिस कर्मियों को बैरकों में स्वच्छता बनाए रखने का सख्त आदेश दिया गया। थाना में संधारित पंजी और दस्तावेजों के रखरखाव की भी विस्तार से जांच करते हुए उचित प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


सीमा क्षेत्रों में अपराध और उग्रवाद पर रहेगी विशेष नजर

गुरदरी और बिशुनपुर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय भाकपा माओवादी और जेजेएमपी झागुर ग्रुप जैसे उग्रवादी संगठनों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान तेज करने के लिए थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए। सीमावर्ती चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया गया।


महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

महिलाओं से जुड़े अपराधों को रोकने के लिए एसपी ने स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध रोकथाम के लिए आमजन में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है।


बैठक में सुरक्षा रणनीति पर चर्चा

निरीक्षण के बाद थाना परिसर में आयोजित बैठक में सभी पुलिस पदाधिकारी, चौकीदार और थाना स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक की गई। एसपी ने सभी से अपने-अपने क्षेत्र और बीट से जुड़ी जानकारियां रखने और 24 घंटे सतर्क रहकर निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिक से अधिक सूचनाओं के संकलन पर बल दिया।

इस अवसर पर गुमला अनुमंडल पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव और अंचल निरीक्षक गुमला को भी अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष निर्देशित किया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला: बरगद पेड़ पर फंदा लगाकर जान देने वाली 14 वर्षीय नाबालिग की पहचान, शव परिजनों को सौंपा गया

0

गुमला | 26 अप्रैल 2025 — गुमला सदर थाना क्षेत्र के धोधरा बेहरा टोली में शुक्रवार को बरगद के पेड़ से लटकती मिली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के शव की आखिरकार पहचान हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।


शवगृह में रखे शव की पहचान अनामिका कुमारी के रूप में

पुलिस के मुताबिक, धोधरा बेहरा टोली में बरगद के पेड़ से फांसी लगाने वाली किशोरी की पहचान बंगडू ग्राम निवासी बुधराम उरांव की पुत्री अनामिका कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है। अनामिका अपनी बड़ी मौसी निर्मला टोप्पो के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार को अचानक उसने आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।


पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने नियमों के तहत शव को पहचान के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा था। समाचार प्रकाशित होने के बाद परिजनों ने शव की पहचान की।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गुमला सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे के सच का खुलासा हो सके।


घटना पर एक नजर

  • मृतका का नाम: अनामिका कुमारी (14 वर्ष)

  • निवासी: बंगडू ग्राम

  • पढ़ाई कर रही थी: धोधरा बेहरा टोली में मौसी के घर

  • घटना स्थल: बरगद का पेड़, धोधरा बेहरा टोली

  • जांच कर रही एजेंसी: गुमला सदर थाना पुलिस

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में बेकाबू हाथियों का तांडव: घरों को किया ध्वस्त, एफसीआई गोदाम से चावल खाया

0

गुमला | 26 अप्रैल 2025 — गुमला जिले के भरनो और कामडारा प्रखंड में बिछड़े और आक्रोशित जंगली हाथियों ने शुक्रवार रात जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने दो अलग-अलग घरों को ध्वस्त कर दिया और एक सरकारी एफसीआई गोदाम का शटर तोड़कर चावल खाया व काफी मात्रा में बर्बाद कर दिया। पीड़ितों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।


भरनो एफसीआई गोदाम में हाथी का हमला

भरनो प्रखंड स्थित सरकारी एफसीआई गोदाम में देर रात लगभग 12 बजे एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। गोदाम के प्रबंधक धीरेंद्र सोरेन के अनुसार, हाथी ने शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और करीब दस बोरा चावल खा लिया तथा काफी चावल बर्बाद कर दिया। यह पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।


घरों पर कहर: धान और घरेलू सामान भी नष्ट

इसी रात जकिया टोली निवासी सोमारी उराँइन के घर पर भी हाथी ने धावा बोला। हाथी ने घर को तहस-नहस कर दिया और घर में रखे पांच बोरा धान सहित अन्य घरेलू सामान को बर्बाद कर दिया।

वहीं, कामडारा प्रखंड के सरिता पंचायत अंतर्गत पिंपी बांसटोली गांव में भी एक अन्य हाथी ने शिवनारायण सिंह के घर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। हाथी ने घर में रखे धान, मड़ुवा और अन्य सामान को चट कर दिया। पीड़ित परिवार ने रात के अंधेरे में किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और शनिवार को पंचायत मुखिया को घटना की जानकारी दी।


ग्रामीणों का मुआवजे की मांग

घटना के बाद दोनों परिवारों ने वन विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है। उन्होंने नुकसान की तस्वीरें और विवरण पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से विभाग को सौंपे हैं।


हर वर्ष दोहराई जाती है हाथियों की तबाही

गौरतलब है कि सारंडा जंगल से हर साल जंगली हाथियों का विशाल झुंड गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों में प्रवेश करता है। इन हाथियों की याददाश्त अत्यंत तीव्र होती है, जिससे वे अपने पुराने रास्तों और इलाकों को नहीं भूलते। परिणामस्वरूप, वे बार-बार ग्रामीण इलाकों में घुसकर घर, खेत, खलिहान और फसल बर्बाद कर देते हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग समय रहते कदम नहीं उठाता, जिससे आम नागरिकों को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ता है। आक्रोशित ग्रामीण समय-समय पर आंदोलन भी करते हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता जस की तस बनी रहती है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium