16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 414

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा शैक्षणिक व्यवस्था में सकारात्मक सुधार की पहल

0

जिले के शिक्षा अधिकारियों के दल द्वारा प्रत्येक माह विद्यालय सहित बीआरसी, सीआरसी का अनुश्रवण

सीआरसी केंद्र के सुसज्जिकरण एवं विभिन्न पंजी संधारण सहित मासिक नवाचार संगोष्ठी के आयोजन, पीयर लर्निंग, बेस्ट प्रैक्टिस शेयरिंग, शिक्षक नेतृत्व और सहयोगी शिक्षण मंच संबंधी कार्य के आदेश
गुमला – गुमला जिले में शैक्षणिक उत्कृष्टता के निमित उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना अंतर्गत सभी संकुल संसाधन केंद्रों के प्रभावी संचालन और जिला स्तरीय दल द्वारा नियमित अनुश्रवण का निर्णय लेते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। माह मई 2025 के आरम्भ से ही जिला के विभिन्न क्षेत्र भ्रमण हेतु जिला के शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में चार विभिन्न दलों का गठन किया गया है जो क्षेत्र भ्रमण कर भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों सहित पूरे शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लेगी।
उपायुक्त द्वारा कहा गया है कि जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सभी संकुल संसाधन केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। संकुल संसाधन केंद्र न केवल शिक्षकों के लिए मार्गदर्शक मंच है, बल्कि वह विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को भी दिशा देने वाला केंद्र है। यह आवश्यक है कि सभी संकुल संसाधन केंद्र में उत्कृष्टता के साथ सशक्त रूप से सभी शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाए।
 जिले के सभी 12 प्रखंड और 159 पंचायत के पोषक क्षेत्र में शिक्षा विभाग के कुल 100 संकुल संसाधन केंद्र कार्यरत हैं जिनमें वर्तमान में 89 संकुल साधनसेवी पदस्थापित हैं। नवाचारी संकुल की अवधारणा के अंतर्गत सभी संकुल को नवाचार केंद्र बनाते हुए शिक्षकों हेतु मासिक नवाचार संगोष्ठी का आयोजन, पीयर लर्निंग, बेस्ट प्रैक्टिस शेयरिंग, शिक्षक नेतृत्व और सहयोगी शिक्षण मंच, टीएलएम एवं एफएलएल शिक्षक सहायक सामग्री का विकास और प्रदर्शनी सहित शैक्षणिक गोष्ठि और समुदाय सहभागिता की लिए निर्देशित किया गया है।

संकुल केंद्रों के प्रभावी संचालन हेतु निम्न कार्य सुनिश्चित किये जाने हैं ।:-

1 आधारभूत व्यवस्था सुदृढ़ करना – प्रत्येक संकुल में सुसज्जित सीआरसी कक्ष सुनिश्चित कर बैठकों, प्रशिक्षण और भंडारण की समुचित व्यवस्था सहित बिजली, पानी, शौचालय और बैठने की उचित सुविधा और सूचना पट्ट की उपलब्धता  सुनिश्चित की जाए।
2 शिक्षक प्रशिक्षण एवं अकादमिक सहयोग – संकुल में प्रत्येक माह एक बार शिक्षक बैठक करते हुए विषय विशेषज्ञता, टीएलएम निर्माण, मूल्यांकन विधि, और कठिनाइयों पर संवाद करें । इसके साथ ही शिक्षण-अधिगम अभ्यास मंच, अनुभवी शिक्षक के अनुभव का उपयोग सहित सभी संकुल को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में सक्रिय किया जाए जिसमें प्रत्येक माह शिक्षक 2-3 घंटे की अलग अलग प्रशिक्षण शृंखला में भाग लें।
3 विद्यालय निरीक्षण एवं शैक्षणिक निगरानी – प्रत्येक माह संकुल साधनसेवी द्वारा 18 विद्यालयों का अनुश्रवण अनिवार्य है। इस क्रम में विद्यालय की प्रार्थना सभा, नामांकन एवं छात्र उपस्थिति सहित शिक्षण गुणवत्ता, लेशन प्लान और बच्चों के सीखने के स्तर सहित मध्याह्नन भोजन और एसएमसी बैठक आदि पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी सीआरपी को संकुल दिवस, विद्यालय अनुश्रवण दिवस, सामुदायिक संबंध संबंधी कार्य, शिक्षकों की मासिक बैठक आदि निर्धारित कर मासिक कार्ययोजना की बनाने और स्कूल अनुश्रवण का ऑनलाइन एंट्री के लिए निर्देशित किया गया है।
4 नवाचार व उत्कृष्टता की पहचान – हर संकुल में नवाचार पुस्तिका संधारित कर शिक्षक अथवा विद्यालय द्वारा किए गए रचनात्मक कार्यों का दस्तावेजीकरण और परिचर्चा हेतु निर्देशित किया गया है ।
5 सामुदायिक सहभागिता व एसएमसी संवाद – संकुल स्तर पर एसएमसी संवाद आयोजित कर नामांकन, उपस्थिति, सीखने का स्तर, एवं बच्चों की विशेष आवश्यकताओं पर चर्चा सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को  गतिविधियों में शामिल कर जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ।
6 दस्तावेजीकरण और तकनीकी समन्वय – सभी संकुल साधनसेवी को संकुल में बैठक मिनट्स, निरीक्षण रिपोर्ट, उपस्थिति पंजी, भ्रमण पंजी, पत्र निर्गत आगत, लेखा संबंधी सभी रेकॉर्ड संधारण के लिए निर्देश दिए गए हैं । इसके साथ ही सभी संकुल को नवाचार केंद्र के रूप में विकसित करते हुए संकुल के सभी विद्यालयों के शिक्षकों के सहयोग से विभिन्न विषयों के टीएलएम सामग्री, चार्ट, मॉडल, डिजिटल कंटेंट, मूल्यांकन पुस्तिका हेतु निर्देशित किया गया है ।
मासिक रिपोर्टिंग अंतर्गत संकुल सचिव के द्वारा संकुल साधनसेवी की प्रत्येक माह की उपस्थिति विवरणी और मासिक गतिविधि प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय को भेजने तथा प्रखंड स्तर पर साप्ताहिक बैठक एवं गुरुगोष्ठी में नियमित समीक्षा के लिए निर्देश दिए गए हैं।
जिला स्तर पर सभी सीआरपी के प्रदर्शन की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें संकुल संसाधन केन्द्रों के क्रियान्वयन की स्थिति एवं  प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। जिले के सभी सीआरसी को “एक संकुल – एक मॉडल विद्यालय” के रूप में विकसित करते हुए संकुल संसाधन केन्द्र के संचालन संबंधी उपरोक्त सभी दिशा-निदेर्शो का अनुपालन के लिए निर्देशित किया गया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

गुमला में प्राथमिक शिक्षा में नवाचार की पहल, “प्रोजेक्ट अजीत” के जरिए शिक्षा में बदलाव की ओर कदम

0

गुमला | अप्रैल 2025 — गुमला जिला प्रशासन ने प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए एक व्यापक और नवाचारी अभियान शुरू किया है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में “प्रोजेक्ट अजीत: प्रेरणा से परिवर्तन की ओर” के अंतर्गत जिले के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणित दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षण माहौल को रोचक और बाल-अनुकूल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।


क्या है इस पहल का उद्देश्य?

इस पहल का मुख्य उद्देश्य निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 3 तक के छात्रों को आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष बनाना है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि “हर बच्चा पढ़े, समझे, बोले और गणना कर सके” — इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी प्रखंड, संकुल और विद्यालय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


शिक्षण को बनाएंगे रोचक और सहभागितापूर्ण

इस योजना के अंतर्गत:

  • कक्षाओं को शैक्षिक पोस्टर, चार्ट, वर्णमाला, संख्याएं, बाल चित्रों और कहानियों से सजाया जाएगा।

  • लर्निंग कॉर्नर, भाषा और गणित कोना का विकास किया जाएगा।

  • खेल आधारित शिक्षण तकनीक से बच्चों को रोचक तरीके से सीखने का अवसर मिलेगा।

  • विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

  • शिक्षकों को स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर टीएलएम (Teaching Learning Material) निर्माण और उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया है।


“प्रेरणा मंच” और “प्रोजेक्ट अजीत” के माध्यम से नवाचार

इस अभियान की खास बात है “प्रेरणा मंच” की स्थापना, जहां छात्र और शिक्षक प्रेरक बनकर शिक्षा में नवाचार और तकनीक का उपयोग करेंगे। साथ ही, बाल सभा, गुरु संवाद, अभिभावक सहभागिता, SMC संवाद, पियर लर्निंग जैसे नवाचारों को भी सक्रिय किया जाएगा।

प्रोजेक्ट अजीत (A Journey towards Inspiration and Transformation) का उद्देश्य है— हर बच्चे के लिए समान अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना।


जिला प्रशासन ने दिए स्पष्ट निर्देश

उपायुक्त द्वारा सभी बीडीओ, बीईओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी और विद्यालय प्रमुखों को पत्र जारी कर सभी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सीआरसी (संकुल संसाधन केंद्र) को मजबूत कर SMC संवाद, TLM बैंक और समुदाय सहभागिता को केंद्र में रखकर शिक्षा की संरचना को और अधिक प्रभावशाली बनाने का लक्ष्य है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में अधजली हालत में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, बलात्कार और हत्या की आशंका

0

गुमला | 25 अप्रैल 2025 — झारखंड के गुमला जिले के टुकुटोली गांव स्थित पनारी रोड पर एक अज्ञात युवती का अधजला शव नग्न अवस्था में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला बलात्कार के बाद हत्या का प्रतीत होता है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।

घटना की जानकारी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

स्थानीय राहगीरों ने युवती का शव देख कर गुमला सदर थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई विनय कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में पहचान हेतु रखा गया है। यदि इस अवधि में शव की पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

एसपी का बयान: “अपराधी नहीं बचेंगे”

गुमला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा, “यह एक नृशंस अपराध है। हम दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालेंगे। कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा।” उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच के बाद हत्या का कारण और इसके पीछे की मंशा स्पष्ट हो जाएगी।

बलात्कार और साक्ष्य मिटाने की साजिश की आशंका

पुलिस और ग्रामीणों की प्रारंभिक आशंका है कि युवती की कहीं और बलात्कार कर हत्या की गई और फिर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश करते हुए उसे सुनसान स्थान पर फेंका गया है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवती के शरीर पर चोट और जलने के निशान साफ़ देखे जा सकते हैं, जिससे यह घटना पूर्व नियोजित अपराध की ओर इशारा करती है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

पहलगाम आतंकी हमला को लेकर आलोक राज के नेतृत में कैंडल मार्च और आक्रोश रैली निकाली गयी

0
हज़ारीबाग दारु प्रखंड अंतर्गत दारु चौक से जबरा चौक तक पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए हमले में मारे गए 27 लोगों व घायल हुए लोगों के समर्थन में साथ ही कायर आतंकियों के खिलाफ दिनांक 24-04-2025 दिन गुरुवार शाम 06:30 बजे से 08:00 बजे तक दारु चौक से जबरा चौक तक कैंडल मार्च और आक्रोश रैली युवा पत्रकार आलोक राज के नेतृत में निकाली गयी।
इस रैली में पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवादियों को दे कड़ी सजा, भारत माता की जये, वन्दे मातरम के साथ जोर सोर से नारे लगाये गये। मौके पर युवा पत्रकार आलोक राज ने कहा की यह हमला सिर्फ लोगों पर नहीं, बल्कि पूरे भारत के साम्प्रदाधिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों पर किया गया है। ऐसे समय में पूरे देश को एकजुट होकर आतंकवाद के विरुद्ध खड़ा होना होगा। जिन्होंने मासूमों के खून से धरती को लाल किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। आतंक का यह चेहरा एक बार फिर सामने आया है, जिसने धर्म के नाम पर इंसानियत को शर्मसार किया है।
पहलगाम में निर्दोष हिंदू नागरिकों की पहचान कर जिस तरह से हत्या की गई है, वह मानवता को झकझोर देने वाला कृत्य है। यह साफ है कि आतंकवादी संगठन भारत की आंतरिक एकता को तोड़ने का षड्यंत्र रच रहे हैं, लेकिन वे अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं हो सकते। इस कैंडल मार्च और आक्रोश जुलूस में जबरा दारु से काफी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने भी साथ दिया और जोरदार प्रदर्शन किया और उन्होंने कहा की हम अपने देश को बचाने के लिए अपने जान को भी कुर्बान कर देंगे और अपने देश को किसी प्रकार का सजा नही झेलेगा।
मौक़े पर मौजूद रहे आफताब आलम,निगामुदिन,महमूद,जलाल, दारु से आलोक राज, राजकुमार दास, शुभम सिन्हा, अजय कुमार, रवि कुमार, सूरज कुमार, नवीन कुमार, विक्रम कुमार, सनी सौरव, महेन्दर कुमार,शिबू,संजय दास,गणेश,रौशन,रजनीश, तौकीर,शशि ,संगम, नारायण साथ ही पूरे प्रखंड गांव के सैकड़ो लोग उपस्तिथ होकर इस रैली को सफल मनाया।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

खूंटी जिला प्रशासन, झारखंड द्वारा ग्रासरूट्स खेल विकास मॉडल को सशक्त बनाने की पहल

0
उत्कर्ष: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्पोर्ट्स (CoES) 5,000+ युवाओं तक पहुंच चुका है, जिनमें 27 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर, 72 राज्य स्तर पर, और 6 खिलाड़ी उच्च सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयनित हुए हैं
नई दिल्ली , 25th April: खूंटी जिले में स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित और प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से, जिला प्रशासन ने रूट्स फाउंडेशन के माध्यम से उत्कर्ष – सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्पोर्ट्स, खूंटी परियोजना का शुभारंभ जनवरी 2024 में किया था। यह जिला प्रशासन, खूंटी की अभिनव पहल है, जो खूंटी की खेल परंपरा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना के तहत बच्चों को खेल-विशेष मार्गदर्शन और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे अपनी खेल क्षमताओं को निखार सकें और अपने क्षेत्र, खूंटी, झारखंड को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर सकें।
खूंटी उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा (IAS), जिला योजना अधिकारी श्री कुंदन कुमार और जिला खेल अधिकारी श्री राजेश के नेतृत्व में यह परियोजना बड़ी सफलता प्राप्त कर रही है | उपायुक्त ने कदम-कदम पर मार्गदर्शन दिया तथा नियमित निरीक्षण करते हुए परियोजना की प्रगति पर सतत निगरानी बनाए रखी, वह कहते हैं, “प्रोजेक्ट उत्कर्ष सिर्फ खेल प्रतिभाओं के विकास का मंच नहीं है, बल्कि यह बदलाव, अवसर और भविष्य निर्माण की पहल है। यह पहल खूंटी की टैलेंटेड पीढ़ी को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान दिला रही है। जिले में नेसर्गिक रूप से खिलाड़ी मौजूद हैं।” उन्होंने यह भी सराहा कि रूट्स फाउंडेशन ने विभिन्न खेलों की गाइडलाइनों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को सही दिशा में प्रशिक्षित किया, जिससे बच्चों को खूंटी जिले का प्रतिनिधित्व करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई।
प्रोजेक्ट उत्कर्ष को लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने खूंटी के छह ब्लॉकों में 20 ट्रायल आयोजित किए, जिसमें 5,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इन ट्रायल्स से 100 प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया गया, जिनमें 36 छात्रों को हॉकी और फुटबॉल तथा 28 को एथलेटिक्स के लिए चुना गया। ये छात्र 12 से 17 आयु वर्ग में खेलते हैं। छात्रों को जून 2024 में परियोजना के तहत आवासीय सुविधा में शामिल किया गया, जहां वे नियमित रूप से सुबह और शाम खेल विशेषज्ञ ट्रेनर और खेल प्रबंधन टीम के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उत्कर्ष परियोजना के तहत छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया गया है।
छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों तक समर्पित बस के माध्यम से पहुंचाया जाता है। छात्रों को आवासीय सुविधा में पोषणयुक्त भोजन और स्पोर्ट्स करियर काउंसलिंग का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।
दस महीनों के प्रशिक्षण में प्रोजेक्ट उत्कर्ष ने उल्लेखनीय प्रगति की है। परियोजना के 27% छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर और 64% छात्रों ने राज्य/सभागीय स्तर पर टूर्नामेंटों में खूंटी जिले का प्रतिनिधित्व किया है। गणालोया, खूंटी गांव की 15 वर्षीय छात्रा अनिशा कुमारी इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। वह अब राज्य स्तर पर हॉकी में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं और उन्होंने कहा, “यह परियोजना मेरे लिए जीवन बदलने वाला साबित हुई है। मैं यहां अपने सपनों को सच होते देख रही हूं।”
प्रोजेक्ट उत्कर्ष न केवल खेल में उत्कृष्टता प्रदान करने पर केंद्रित है, बल्कि छात्रों के शैक्षणिक, मानसिक और व्यक्तिगत विकास पर भी ध्यान देता है। यह पहल खूंटी में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं को सामने लाने का एक आदर्श उदाहरण बन गई है जिसे अन्य जिलों में भी अपनाया जाना चाहिए।
उत्कर्ष CoES का सांस्कृतिक रूप से सशक्त दृष्टिकोण स्थानीय परंपराओं को अपने केंद्र में समाहित करता है, जिससे छात्र-खिलाड़ियों के साथ गहरी जुड़ाव सुनिश्चित होता है। यह पहल खूंटी में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं को सामने लाने का आदर्श उदाहरण बन गई है, जो सांस्कृतिक मूल्यों और संरचित प्रशिक्षण पर जोर देती है, जिससे खिलाड़ी अपने खेल में उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं। यह मॉडल अन्य जिलों और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनाया जाना चाहिए।
News Desk

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

स्कूली शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में स्कूल सर्टिफिकेशन और टीचर्स नीड असेसमेंट को लेकर हुई उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक 

0
✦ स्कूल सर्टिफिकेशन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित, प्रत्येक विद्यालयों का तय होगा मानक – सचिव 
✦ विद्यालय प्रमाणीकरण में शामिल नहीं होने वाले विद्यालयों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिलों के पदाधिकारी भी नपेंगे 
✦ साहिबगंज और जमशेदपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को फटकार, कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश 
✦ तीन वर्षो की अवधि के लिए स्कूलों को मिलेगा गोल्ड सर्टिफिकेशन, प्रथम चरण में कक्षा 1,9 और 11 के विद्यार्थी असेसमेंट में नहीं होंगे शामिल, जुलाई में होगा इनका असेसमेंट 
✦ सभी 35,000 सरकारी स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से प्रामाणिकरण के दायरे में लाया जायेगा – सचिव 
✦ टीएनए के पहले दिन 23,000 शिक्षकों ने दी आंकलन परीक्षा, दिखा उत्साह
झारखंड में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और शिक्षकों के व्यक्तिगत दक्षताओं में वृद्धि के लिए आयोजित टीचर्स नीड असेसमेंट और स्कूल प्रमाणीकरण की आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गयी। वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव श्री उमाशंकर सिंह ने की। इस बैठक में गुणवत्त शिक्षा के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अविनव कुमार समेत सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी 80 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस विद्यालय प्रबंधक, 325 प्रखड स्तरीय लीडर स्कूल और 345 पीएम श्री स्कूलों के के प्राचार्य, तकनीकी टीम के सदस्य शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव श्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि स्कूल प्रमाणीकरण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित पहल है। इस बार इसे संगठित तरीके से लागू किया जा रहा है। जैसे ही पहले चरण का प्रमाणीकरण संपन्न होगा, उसके बाद राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर सभी चयनित विद्यालयों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों का मानक तय करने के लिए स्कूल सर्टिफिकेशन एक महत्वपूर्ण पहल है।
पहले स्कूलों के मानक तय करने के लिए जैक की परीक्षाओ का सहारा लिया जाता था। स्कूलों के मानकों को परखने के लिए कोई प्रणाली नहीं थी। मगर अब स्कूल प्रामाणिकरण के माध्यम से विद्यालयों को बेहतर करने और उत्कृष्ट मानक तय करने का मौका मिल रहा है। श्री सचिव ने कहा कि राज्य में संचालित सभी 35,000 सरकारी स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से प्रामाणिकरण के दायरे में लाया जायेगा। इससे सभी स्कूलों में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो सकेगी।

टीएनए और स्कूल प्रमाणीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, स्कूलों को चेतावनी 

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव श्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि टीचर्स नीड असेसमेंट और विद्यालय प्रमाणीकरण से घबराने की जरूरत नहीं है। किसी के ऊपर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होगी। मगर विद्यालय इसका ध्यान रखे कि एक बार प्रमाणीकरण हो जाने के बाद भी हालात नहीं सुधरे तो सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहे। स्कूल प्रमाणीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त बच्चो की 75% उपस्थिति भी है। ऐसे में जिन विद्यालयों में बच्चो की उपस्थिति 75% से कम है, वे स्वतः ही स्कूल प्रमाणीकरण प्रक्रिया से बाहर हो जायेगे।
ऐसे विद्यालय जो प्रमाणीकरण से बाहर होंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। ना केवल स्कूलों, बल्कि उस जिले के पदाधिकारियों के ऊपर भी विभागीय और सख्त कार्रवाई होगी। श्री सचिव ने तल्ख़ भरे अंदाज में चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी सिर्फ कार्यालयों में ना बैठे, फील्ड में जाकर काम करे। किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने साहिबगंज और जमशेदपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारियों की कार्यशैली से नाराजगी जताते हुए कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए गुणवत्त शिक्षा के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अविनव कुमार ने पूरी योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रमाणीकरण के लिए विद्यालय में टीम और स्टाफ की भूमिका और जिम्मेदारियां क्या होंगी, यह पहले से ही सुनिश्चित कर ले। प्रखंड और जिले से ज्यादा से ज्यादा स्कूलों की भागीदारी स्कूल प्रमाणीकरण में सुनिश्चित करे। स्कूलों के प्रदर्शन को लगातार आंकने के लिए अलग से एक सूचक प्रणाली बनाई जायेगी।

स्कूल प्रमाणीकरण में कक्षा 1,9 और 11 के बच्चे नहीं होंगे शामिल, जुलाई में होगा इनका असेसमेंट 

स्कूल प्रमाणीकरण में राज्य के कक्षा 1,9 और 11 के छात्र शामिल नहीं होंगे। इन बच्चो का जुलाई के प्रथम सप्ताह में अलग से एक दिवसीय असेसमेंट किया जाएगा। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों का असेसमेंट पूर्ण होने के बाद विद्यालय के प्रदर्शन का आंकलन होगा।

तीन वर्षो के लिए होगा सर्टिफिकेशन 

स्कूल प्रमाणीकरण में गोल्ड प्रमाणित स्कूलों को तीन वर्षो की अवधि के लिए गोल्ड सर्टिफिकेशन की मान्यता मिलेगी। ब्रोंज और सिल्वर सर्टिफाइड स्कूलों को दिसंबर में होने वाले दूसरे चरण के स्कूल प्रमाणीकरण में शामिल होने का मौका मिलेगा। सिल्वर और ब्रोंज प्रमाणित स्कूल गोल्ड सर्टिफिकेशन के लिए दोबारा प्रमाणीकरण प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। गोल्ड सर्टिफाइड स्कूलों को तीन वर्ष की अवधि के बाद दोबारा प्रमाणीकरण में शामिल होने का मौका मिलेगा।

टीएनए के पहले दिन 23,000 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक लिया असेसमेंट में भाग 

राज्य के सभी जिलों में आज से टीचर्स नीड असेसमेंट की शुरुआत हुई। टीचर्स नीड असेसमेंट में आज पहले दिन राज्य के 23,000 शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिक्षकों का यह उत्साह दर्शाता कि वे अपने व्यावसायिक विकास के लिए कितने समर्पित हैं। शिक्षकों का कहना था कि TNA से न केवल उनकी व्यक्तिगत दक्षताओं में वृद्धि होगी, बल्कि शिक्षण की गुणवत्ता और छात्रों के सीखने के अनुभव में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
यह आंकलन शिक्षकों की आवश्यकताओं को समझने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने में सहायक होगा। शिक्षकों से CENTA एप के माध्यम से ऑनलाइन 200 प्रश्न पूछे गए थे। असेसमेंट के लिए तीन घंटे का समय दिया गया था। दो पालियो में यह आंकलन परीक्षा ली गयी।
News Desk
राम भक्तों के लिए

खूंटी जिला प्रशासन, झारखंड द्वारा ग्रासरूट्स खेल विकास मॉडल को सशक्त बनाने की पहल

0

उत्कर्ष: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्पोर्ट्स (CoES) 5,000+ युवाओं तक पहुंच चुका है, जिनमें 27 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर, 72 राज्य स्तर पर, और 6 खिलाड़ी उच्च सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयनित हुए हैं

नई दिल्ली , 25th April: खूंटी जिले में स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित और प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से, जिला प्रशासन ने रूट्स फाउंडेशन के माध्यम से उत्कर्ष – सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्पोर्ट्स, खूंटी परियोजना का शुभारंभ जनवरी 2024 में किया था। यह जिला प्रशासन, खूंटी की अभिनव पहल है, जो खूंटी की खेल परंपरा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना के तहत बच्चों को खेल-विशेष मार्गदर्शन और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे अपनी खेल क्षमताओं को निखार सकें और अपने क्षेत्र, खूंटी, झारखंड को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर सकें।

खूंटी उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा (IAS), जिला योजना अधिकारी श्री कुंदन कुमार और जिला खेल अधिकारी श्री राजेश के नेतृत्व में यह परियोजना बड़ी सफलता प्राप्त कर रही है | उपायुक्त ने कदम-कदम पर मार्गदर्शन दिया तथा नियमित निरीक्षण करते हुए परियोजना की प्रगति पर सतत निगरानी बनाए रखी, वह कहते हैं, “प्रोजेक्ट उत्कर्ष सिर्फ खेल प्रतिभाओं के विकास का मंच नहीं है, बल्कि यह बदलाव, अवसर और भविष्य निर्माण की पहल है। यह पहल खूंटी की टैलेंटेड पीढ़ी को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान दिला रही है। जिले में नेसर्गिक रूप से खिलाड़ी मौजूद हैं।” उन्होंने यह भी सराहा कि रूट्स फाउंडेशन ने विभिन्न खेलों की गाइडलाइनों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को सही दिशा में प्रशिक्षित किया, जिससे बच्चों को खूंटी जिले का प्रतिनिधित्व करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई।

प्रोजेक्ट उत्कर्ष को लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने खूंटी के छह ब्लॉकों में 20 ट्रायल आयोजित किए, जिसमें 5,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इन ट्रायल्स से 100 प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया गया, जिनमें 36 छात्रों को हॉकी और फुटबॉल तथा 28 को एथलेटिक्स के लिए चुना गया। ये छात्र 12 से 17 आयु वर्ग में खेलते हैं। छात्रों को जून 2024 में परियोजना के तहत आवासीय सुविधा में शामिल किया गया, जहां वे नियमित रूप से सुबह और शाम खेल विशेषज्ञ ट्रेनर और खेल प्रबंधन टीम के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उत्कर्ष परियोजना के तहत छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया गया है।

छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों तक समर्पित बस के माध्यम से पहुंचाया जाता है। छात्रों को आवासीय सुविधा में पोषणयुक्त भोजन और स्पोर्ट्स करियर काउंसलिंग का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।

दस महीनों के प्रशिक्षण में प्रोजेक्ट उत्कर्ष ने उल्लेखनीय प्रगति की है। परियोजना के 27% छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर और 64% छात्रों ने राज्य/सभागीय स्तर पर टूर्नामेंटों में खूंटी जिले का प्रतिनिधित्व किया है। गणालोया, खूंटी गांव की 15 वर्षीय छात्रा अनिशा कुमारी इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। वह अब राज्य स्तर पर हॉकी में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं और उन्होंने कहा, “यह परियोजना मेरे लिए जीवन बदलने वाला साबित हुई है। मैं यहां अपने सपनों को सच होते देख रही हूं।”

प्रोजेक्ट उत्कर्ष न केवल खेल में उत्कृष्टता प्रदान करने पर केंद्रित है, बल्कि छात्रों के शैक्षणिक, मानसिक और व्यक्तिगत विकास पर भी ध्यान देता है। यह पहल खूंटी में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं को सामने लाने का एक आदर्श उदाहरण बन गई है जिसे अन्य जिलों में भी अपनाया जाना चाहिए।

उत्कर्ष CoES का सांस्कृतिक रूप से सशक्त दृष्टिकोण स्थानीय परंपराओं को अपने केंद्र में समाहित करता है, जिससे छात्र-खिलाड़ियों के साथ गहरी जुड़ाव सुनिश्चित होता है। यह पहल खूंटी में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं को सामने लाने का आदर्श उदाहरण बन गई है, जो सांस्कृतिक मूल्यों और संरचित प्रशिक्षण पर जोर देती है, जिससे खिलाड़ी अपने खेल में उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं। यह मॉडल अन्य जिलों और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनाया जाना चाहिए।

News Desk

 

राम भक्तों के लिए

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल ने निकाला मशाल जुलूस, 25 अप्रैल को घाघरा बंद का एलान

0

गुमला, झारखंड | 24 अप्रैल 2025 — जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने गुमला जिले में आज शाम मशाल जुलूस निकाला और 25 अप्रैल को जिले भर में बंद का आह्वान किया है। संगठनों ने कहा कि यह प्रदर्शन 26 निर्दोष हिंदू पर्यटकों की हत्या के खिलाफ जन आक्रोश का प्रतीक है।


“आतंकवाद के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे”: विश्व हिंदू परिषद

गुमला में आयोजित विरोध कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधियों ने कहा कि “पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।” उन्होंने बताया कि हमले में मारे गए लोग निहत्थे और शांतिपूर्ण पर्यटक थे, जिन पर योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया।

बजरंग दल और विहिप ने संयुक्त रूप से कहा कि 25 अप्रैल को गुमला जिला, गुमला मुख्यालय और घाघरा क्षेत्र पूरी तरह से बंद रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि “सनातनी समाज एकजुट होकर इस आतंकी बर्बरता का शांतिपूर्ण विरोध करे और अपनी-अपनी प्रतिष्ठानें बंद रखें।”


आपातकालीन सेवाएं रहेंगी चालू, बाकी क्षेत्र बंद रहेंगे

बंद के दौरान सरकारी और आपातकालीन सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा और किसी भी प्रकार की जबरदस्ती नहीं की जाएगी।

मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली, जो देश में आतंकी घटनाओं को लेकर गंभीर नाराजगी और असुरक्षा की भावना को दर्शाता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

घाघरा में सड़क सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को दिए गए जरूरी निर्देश

0

गुमला, झारखंड | 10 अप्रैल 2025 — घाघरा थाना गेट के पास गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चेकिंग के साथ-साथ लगभग 70 से 80 बाइक चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन गुमला जिला परिवहन विभाग की टीम ने किया, जिसमें मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, प्रदीप कुमार तिर्की, और सड़क सुरक्षा प्रभारी प्रभाष कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।


सड़क सुरक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, जीवन की गारंटी है: अधिकारी

अभियान के दौरान अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की महत्ता समझाई। प्रभाष कुमार ने कहा, “सड़क पर चलने से पहले खुद की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरण किसी भी बड़ी दुर्घटना में जान बचा सकते हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि अधिकतर दुर्घटनाएं सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण होती हैं और थोड़ा-सा सतर्क रहकर हम न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकते हैं।


रोड सेफ्टी काउंसलिंग के ज़रिए मिली अहम जानकारी

वाहन चेकिंग के दौरान सड़क सुरक्षा टीम ने रोड सेफ्टी काउंसलिंग का भी आयोजन किया। चालकों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। साथ ही यह भी समझाया गया कि दुर्घटनाओं के पीछे सबसे बड़ी वजह लापरवाही होती है, जिसे जागरूकता और नियमबद्धता से रोका जा सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

घाघरा में रक्तदान शिविर का आयोजन: 23 यूनिट रक्त संग्रहित, लोगों में दिखा उत्साह

0

गुमला, झारखंड | 10 अप्रैल 2025 — गुमला जिले के घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को उपायुक्त के निर्देश पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी कर्मियों, छात्रों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 23 यूनिट रक्तदान किया।


एक यूनिट रक्त, कई ज़िंदगियों की आस: बीडीओ दिनेश कुमार

रक्तदान शिविर की अगुवाई कर रहे बीडीओ दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक यूनिट रक्त किसी ज़रूरतमंद की जान बचा सकता है और एक परिवार की खुशियां लौटा सकता है।” उन्होंने बताया कि शिविर उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया था, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि ब्लड बैंकों में आपातकालीन रक्त की उपलब्धता बनी रहे।


बीमारियों के इलाज में रक्त की अनवरत ज़रूरत: चिकित्सा प्रभारी का संदेश

कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरविंद कुशल एक्का ने बताया कि कई ऐसी गंभीर बीमारियाँ हैं, जिनमें रोज़ाना रक्त की ज़रूरत पड़ती है। ऐसे में समाज के हर वर्ग को आगे आकर रक्तदान जैसे मानवीय कार्य में भाग लेना चाहिए।


रक्तदाताओं की सूची में अधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल

इस रक्तदान शिविर में बीपीओ बेबी कुमारी, जसवंत महतो, जितेंद्र महतो, अखिलेश कुमार, अवधेश शिखर, शेख अनवर, आरिफ खान, बबलू खान, उत्तम कुमार सहित कई अन्य लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।


सामूहिक प्रयास से बन सकता है मजबूत रक्त भंडार

इस मौके पर बीपीआरओ शंकर साहू, बीपीओ देवी कुमारी, बीपीएम ज्ञान रंजन, और आलोक कुमार जैसे अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium