16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 419

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों “प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड” से नवाजे जाएंगे गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी

0

गुमला, झारखंड – झारखंड के गुमला जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को उनकी प्रशासनिक दक्षता और जनकल्याणकारी योजनाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित “प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान स्वयं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी 21 अप्रैल 2025 को दिल्ली में आयोजित सिविल सेवा दिवस के अवसर पर प्रदान करेंगे।

इस समारोह में देश भर से चुने गए 1200 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कर्ण सत्यार्थी प्रधानमंत्री के सामने जिले में हुए सामाजिक बदलावों की प्रस्तुति देंगे।


गरीबी उन्मूलन से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, गुमला बना रोल मॉडल

गुमला जैसे आदिवासी बहुल, संसाधन-वंचित और नक्सल प्रभावित जिले में कार्य करना किसी चुनौती से कम नहीं। बावजूद इसके कर्ण सत्यार्थी ने अपने नवाचारी प्रयासों से जिले में परिवर्तन की बयार बहाई है।

उनकी योजनाओं के तहत:

  • गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार योजनाएं चलाई गईं

  • परंपरागत वाद्य यंत्र, कृषि औजार और बांस शिल्प को पुनर्जीवित किया गया

  • आदिम जनजातियों को आलू की खेती व चिप्स निर्माण के लिए संसाधन व प्रशिक्षण दिए गए

  • जिले में हाईटेक लाइब्रेरी, विज्ञान भवन और वृद्धाश्रम की स्थापना हुई

  • नक्सल क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया गया

सिर्फ यही नहीं, महिलाओं को उद्योगों से जोड़ने, युवाओं को बैंक ऋण दिलाने, निजी कंपनियों में रोजगार दिलाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भी उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।


पूर्व उपायुक्त सुशांत गौरव भी हो चुके हैं सम्मानित

इससे पहले वर्ष 2022 में गुमला के ही पूर्व उपायुक्त सुशांत गौरव को रागी (मडुवा) को पोषक आहार के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए यह अवॉर्ड मिला था। गुमला अब लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी अग्रिम बधाई

इस उपलब्धि की घोषणा के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। यह पुरस्कार न केवल गुमला बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरव का विषय है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नेशनल स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट: झारखंड की लड़के और लड़कियों की टीमें सेमीफाइनल में पहुँचीं

0

मणिपुर में 15 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बालक एवं बालिका टीमें जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। दोनों ही टीमों ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी राज्यों को मात दी।


बालक टीम ने यूपी को हराया, रोहित और विशाल ने किए गोल

बालक वर्ग में झारखंड की टीम ने उत्तर प्रदेश को 2-1 से हराया। इस मैच में रोहित हेमराम और विशाल महतो ने एक-एक गोल कर टीम को सेमीफाइनल तक पहुँचाया।


बालिका टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र को 3-0 से हराया

बालिका वर्ग में झारखंड की टीम ने महाराष्ट्र के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया और मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया। रीना कुमारी ने दो गोल दागे जबकि पूजा कुमारी ने एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।


सेमीफाइनल मुकाबलों में ये होंगी झारखंड की विरोधी टीमें

अब सेमीफाइनल में झारखंड की बालक टीम का मुकाबला मेजबान मणिपुर से होगा, जबकि बालिका टीम तमिलनाडु की चुनौती का सामना करेगी। दोनों मैचों को लेकर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में उत्साह और तैयारी चरम पर है।


प्रशिक्षकों और अधिकारियों की टीम में कौन-कौन शामिल

इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम की कोचिंग जिम्मेदारी जितेंद्र कच्छप (बालक) और बिंदु कुजूर (बालिका) के पास है। टीम मैनेजर की भूमिका अमित टोप्पो और लीना सोरेन निभा रही हैं। वहीं, टीम के प्रमुख प्रभारी (HOD) के रूप में बिंदेश्वर महतो को नामित किया गया है।


खेल के क्षेत्र में झारखंड का बढ़ता दबदबा

इस प्रदर्शन से यह स्पष्ट है कि झारखंड राज्य स्कूली स्तर पर फुटबॉल जैसे खेलों में राष्ट्रीय मंच पर मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों की रणनीति से टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है।

News Desk

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को , ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराया गया , और तो और 108 एंबुलेंस चालक , 108 एम्बुलेंस में गंभीर मरीज को छोड़कर हुआ फरार , 108 एंबुलेंस में मरीज की हुई मौत

0

गुमला – गुमला सदर अस्पताल की स्थिति बाद से बत्तर बताते हुए मृतक के भाई बिरसाई उरांव और परिजनों ने दो-तीन घंटे तक किया गया हंगामा, गुमला सदर अस्पताल में कई गंभीर आरोप लगाते हुए , मृतक के भाई बिरसाई उरांव ने बताया की नेशनल हाईवे 23 पर नागफनी के समक्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मेरे भाई 50 वर्षीय अजय तिग्गा को गुमला सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये रांची रिम्स रेफर किया गया था, परन्तु गुमला सदर अस्पताल से ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराया गया और और मेरे भाई जो गंभीर रूप से घायल था उसे ऐसा एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया , जिसका चालक मेरे गंभीर रूप से घायल भाई को एंबुलेंस में ही छोड़ कर भाग गया और समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होने और एंबुलेंस गाड़ी के चालक द्वारा गाड़ी छोड़कर फरार हो जाने के कारण और गुमला सदर अस्पताल की आक्रमान्यता और कार्य शिथिलता के कारण ही मेरे गंभीर रूप से घायल भाई की स्थित एकाएक गंभीर हो गई और 108 एंबुलेंस में ही उनकी मौत हो गई और वह काल के गाल में समा गया , मृतक मेरा भाई अजय तिग्गा जो पोस्ट ऑफिस ( पोस्टल )विभाग रांची में कार्यरत था और वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर , अपने स्कूटी में सवार होकर वापस घर आ रहा था , इसी क्रम में नागफनी ग्राम के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर होने के कारण मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया , जिसे सिसई थाना पुलिस के सहयोग से इलाज के लियें गुमला सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टर ने मेरे भाई अजय तिग्गा को बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था , परन्तु गुमला सदर अस्पताल से समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराने और 108 एम्बुलेंस का चालक , उक्त एंबुलेंस गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया और एंबुलेंस में सवार गंभीर रूप से घायल मेरे भाई अजय तिग्गा को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने और 108 एंबुलेंस के गाड़ी के चालक द्वारा एंबुलेंस गाड़ी छोड़कर भागने के कारण ही , मेरे भाई अजय तिग्गा की लापरवाही बरतने के कारण ही मौत हो गई हैं और अब मेरा भाई अजय तिग्गा वापस नहीं आयेंगा , यह गुमला सदर अस्पताल की आक्रमान्यता और कार्य शिथिलता के कारण ही मेरे भाई का समय से पहले अकाल मृत्यु हुई है , नहीं तो आज मेरा भाई अजय तिग्गा जिंदा होता , इस घटनाक्रम का जांच होनी चाहिए और दोषी व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए,, ना ऑक्सीजन दिया गया और 108 एंबुलेंस का गाड़ी छोड़कर ही चालाक भाग गया।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के हाथों * प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित होंगे,गुमला जिला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी

0

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी की उपस्थिति में , उक्त समारोह में उपस्थित 1200 पदाधिकारीयों को संबोधित करेंगे, गुमला जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी

गुमला – गुमला के प्रशासनिक पदाधिकारी , गुमला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी को भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी अपने हाथों से 21अप्रैल 2025 को करेंगे सम्मानित , सिविल सेवा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले पदाधिकारीयों को सिविल सर्विस “डे” 21 अप्रैल 2025 के अवसर पर भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी * प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित करेंगे, जिसमें गुमला जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपने हाथों से सिविल सेवा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित करेंगे , गुमला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा पर्याप्त संसाधनों और विभिन्न चुनौतियों के बीच गुमला जिला में कार्य करते हुए गरीबों के उत्थान के लिए और गरीबी उन्मूलन के लिए , किए गए विभिन्न कार्यों से गुमला जिले में गरीब व्यक्तियों को गरीबी रेखा से काफी लोगों को ऊपर उठे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए, उन्होंने महिलाओं को विशेष स्थान दिया है , ज्ञातव्य है कि लगातार गुमला जिला के दो प्रशासनिक पदाधिकारी , जैसे पूर्व उपयुक्त सुशांत गौरव और गुमला जिला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी को भी उक्त अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है, पूर्व उपयुक्त सुशांत गौरव को इस से पूर्व सन् 2022 में रागी (मडुवा) को पौष्टिक आहार के रूप में , गुमला जिला से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रागी ( मडुवा ) को प्रसिद्धि दिलाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा था, इसी तरह झारखंड की राजधानी के बॉर्डर क्षेत्र से सटे हुए गुमला जिला में विकास की अलख जगानेवाले गुमला जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आदिवासी बहुल क्षेत्र गुमला जिला अंतर्गत स्थित विभिन्न सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के जंगलों , पहाड़ों में निवास करने वाले आदिम जनजाति और आदिवासी समाज के बीच नशा मुक्त करने जिला बनाने और गरीबी दूर करने और गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठने के उद्देश्य से उन्होंने झारखंड की संस्कृति से जुड़े , विभिन्न वाद्य यंत्र मंदार , ढोल ,नगाड़े , कृषि से जुड़े हुए विभिन्न औजार बनाने वाले संबंधी उपकरणों को उक्त संबंधित कारीगरों के बीच उपलब्ध कराते हुए , बांस से बनने वाले विभिन्न आकार प्रकार की सामग्रियों को बनाने के लिए औजार उपकरण , उपलब्ध कराए गए , साथ ही साथ उन्हें उक्त कार्य करने के लिए भवन का निर्माण कराया गया , आदिम जनजातियों के बीच चिप्सीना आलू के बीज , आलू की खेती करने के लिए , समस्त संसाधन और उक्त आलू को प्रोसेसिंग कर चिप्सबनाने वाले मशीन और चिप्स बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण दिलवानें की तैयारी चल रही है और आदिम जनजातियों को रोजगार से जोड़कर उनका उत्थान किया जा रहा है , और तो और विभिन्न आकार प्रकार के रोजगार उपलब्ध कराने के लियें संबंधित युवाओं को बैंकों से ऋण उपलब्ध भी कराई जा रही है , विशेष कर महिलाओं को उद्योग और रोजगार से जोड़ने के प्रयासों को और युवक – युवतियों को शिक्षा दिलाकर नौकरी दिलाने के उद्देश्य से सभी विद्यालयों में स्वयं गुमला जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह सहित अन्य विभिन्न पदाधिकारीयों द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चे बच्चियों का मनोबल बढ़ाते हुए , उनकी पढ़ाई लिखाई एवं आकार प्रकार के एग्जाम और इंटरव्यू देने के उद्देश्य से , गुमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हाईटेक लाइब्रेरी एवं विज्ञान भवन की व्यवस्था की गई है , साथ ही साथ लाचार , गरीब , असहाय वृद्धों के लिए वृद्ध आश्रम , सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न आकार प्रकार के समस्याओं के समाधान के लिए और जिले के अंतिम व्यक्ति तक उक्त समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामों में जनता दरबार लगाकर ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान किया जाता है , साथ ही साथ उक्त जन शिकायत निवारण के तहत मंगलवार को गुमला जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी अपने कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों के ग्रामीणों को विभिन्न तिथियां में प्रखंडवार बुलाकर उक्त ग्रामीणों से स्वयं रूबरू होकर ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान करने में जुटे रहते हैं और शनिवार को जिले के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन वार्ता कर पीड़ित व्यक्तियों के विभिन्न समस्याओं का समाधान भी करते हैं, और तो और मोटरसाइकिल में सवार होकर (बैठकर) नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के गढ़ में पहुंचकर जनता दरबार लगाकर , उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं , जिला के युवक – युवतियों के पढ़ाई लिखाई के लिए विभिन्न क्षेत्रों में हाई प्रोफाइल लाइब्रेरी बनाई गई है , और नौकरी दिलाने के उद्देश्य से विभिन्न निजी कंपनियां के माध्यम से नौकरी भी दिलाया जा रहा हैं , जिला मुख्यालय स्थित गुमला सदर अस्पताल, में , नॉर्मल प्रसव , कुपोषण पीड़ित बच्चों, ब्लड बैंक , अल्ट्रासाउंड आदि की व्यवस्था की गई है , साथी ही साथ जिला प्रशासन द्वारा दिल्ली एम्स, रांची रिम्स के डॉक्टर के सहयोग से मिर्गी पीडित व्यक्तियों और एनीमिया से पीड़ित बच्चे एवं अन्य लोगों का इलाज गुमला सदर अस्पताल सहित विभिन्न प्रखंडों एवं गांव में शिविर लगाकर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है , जिले के ग्रामीणों को बिजली , पानी, सड़क, चिकित्सा, गांव एवं घरों में सोलर प्लांट लगवाकर गांव और घरों को रोशन किया जा रहा है , उक्त उद्देश्य को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से गुमला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नक्सली गढ़ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहूंचकर और जनता दरबार लगाकर समस्याओं का समाधान करने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरते हैं और ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान करते हैं , जिससे इंकार नहीं किया जा सकता है, उक्त सभी खूबियों और उपलब्धियों के कारण ही, उक्त पुरस्कार प्राप्ति हेतु उक्त लिस्ट और श्रेणी में नामांकित होते ही , गुमला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अग्रिम बधाई दी जा चुकी है, 21 अप्रैल 2025 को प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित होते ही, उक्त समारोह में उपस्थित भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 1200 उपस्थित पदाधिकारी को गुमला जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी संबोधित करेंगे

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

आर्मी ग्राउंड नामकुम में आयोजित एयर शो का भव्य तरीके से हुआ समापन,  हैरतअंगेज कलाबाजियों से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

0
रांची :  आर्मी ग्राउंड, खोजा टोली, नामकुम में आयोजित एयर शो का रविवार को भव्य तरीके से समापन हुआ. भारी संख्या में दर्शकों ने इस एयर शो को देखा। भारी भीड़ और उससे भी भारी उनका उत्साह चरम पर था। ज़ब विमान की गर्जना आकाश में सुनाई दी तो, दर्शकों ने भारत माता के जयकारों से फिजां को जयकारों से भर दिया।

सूर्यकिरण की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया

इस एयर शो में भारतीय वायुसेना की टीम सूर्यकिरण ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एयर शो सूर्यकिरण की टीम ने अपने विमानों से एक से एक हैरतअंगेज कलाबाजियों से सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. सूर्यकिरण की टीम ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
जिला प्रशासन की बेहतरीन व्यवस्था से दर्शकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की. इस एयर शो ने रांची के लोगों के लिए एक अद्भुत अनुभव प्रदान किया। आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम रांची में आयोजित (एयर शो) सूर्यकिरण की टीम के अद्भुत प्रदर्शन और सभी लोगों की मेहनत के कारण यह कार्यक्रम यादगार बन गया।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी थे मौजूद

इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, न्यायाधीश झारखण्ड उच्च न्यायालय के जज आनंदा सेन एवं झारखण्ड सरकार के वरीय अधिकारी, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, सुमित कुमार अग्रवाल एवं सेना एवं जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
राम भक्तों के लिए

अजय राय ने कहा-शिक्षा मंत्री के निर्देश के बावजूद प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नहीं लगी रोक,आखिर कबतक होता रहेगा अधिनियम 2017 का उल्लंघन…?

0
रांची : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने राज्य के निजी स्कूलों द्वारा चालू शैक्षणिक सत्र में मनमाने ढंग से की गई फीस वृद्धि, एनुअल चार्ज, री-एडमिशन फीस एवं विभिन्न शुल्कों की वसूली को गैरकानूनी करार देते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही अभिभावकों की शिकायतें इस बात का प्रमाण हैं कि स्कूल प्रबंधन ट्यूशन फीस के अतिरिक्त विभिन्न मदों में अवैध रूप से शुल्क वसूल कर छात्रों व उनके अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 का उल्लंघन है, जिसके अंतर्गत बिना सक्षम प्राधिकरण की पूर्व स्वीकृति के कोई भी फीस वृद्धि अवैध मानी जाती है।

‘किसी भी जिले के डीसी ने गंभीरता नहीं दिखाई’

श्री राय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विधानसभा में चर्चा के बावजूद आज तक किसी भी जिले में उपायुक्तों द्वारा इस विषय पर कोई ठोस बैठक नहीं की, जो राज्य सरकार की गंभीरता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार इस कानून को तत्काल प्रभाव से लागू करे और वर्तमान सत्र में की गई फीस वृद्धि पर रोक लगाए। साथ ही उन्होंने झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (JET) को सक्रिय करने और प्रत्येक जिले में एक फीस रेगुलेटरी कमेटी गठित कर फीस संरचना की निगरानी करने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन सड़कों पर उतरने और राज्यव्यापी आंदोलन की दिशा में कदम उठाने को बाध्य होगी.
राम भक्तों के लिए

विरोधाभासी बयानों व आधारहीन तर्कों से सरकार का बचाव नहीं कर सकते निशिकांत दुबे : बंंधु तिर्की

0
रांची : पूर्व मंत्री एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि ध्रुवीकरण और सभी धर्म, जाति, समुदाय के लोगों के बीच भेदभाव को बढ़ावा देना ही भारतीय जनता पार्टी और केन्द्र सरकार की मौलिक नीति बनती जा रही है. यह भाजपा और आरएसएस की विचारधारा है.
श्री तिर्की ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट पर धार्मिक युद्ध भड़काने के सांसद निशिकांत दुबे के आरोप की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि अपने विरोधाभासी और आधारहीन बयानों, संवैधानिक प्रावधानों की गलत व्याख्या और भाषाई उत्तेजना के बलबूते श्री दुबे मोदी सरकार और भाजपा का न तो बचाव कर सकते हैं और ना ही वे भारतीय न्यायपालिका पर आक्रमण कर सकते हैं.
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारा संविधान भी इसी भावना से प्रेरित है और संविधान सभा के सदस्यों ने कभी भी इस बात की कल्पना नहीं की होगी कि एक समय ऐसी स्थिति आ जायेगी जब सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संविधान के पक्ष में कही गयी बातों और उसके आधार पर लिये गये निर्णय का सरकार, सरकार के सदस्यों और मूलतः कार्यपालिका के द्वारा ऐसी तीखी आलोचना की जायेगी जो हमारी लोकतांत्रिक जड़ों को कमजोर करने का काम करेगी.

ध्रुवीकरण और भेदभाव भाजपा और केन्द्र सरकार की मौलिक नीति 

श्री तिर्की ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है और संविधान से ऊपर कोई भी नहीं है. संविधान के अनुच्छेद 53 के अनुसार राष्ट्रपति को जो जिम्मेदारी सौपी गयी है, उसका निर्वहन उन्हें करना है वहीं दूसरी ओर सर्वोच्च न्यायालय भी वह संवैधानिक संस्थान है जिसके ऊपर निष्पक्षता से हमारे संविधान के अनुपालन की जिम्मेदारी है.
श्री तिर्की ने कहा कि इस मूल संवैधानिक भावना से उलट जिस प्रकार से उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ ने जिन शब्दों में सर्वोच्च न्यायालय की आलोचना की है और उसके बाद किरण रिजीजू, मनन मिश्रा, निशिकांत दुबे एवं अन्य कुछ एक मंत्रियों, सांसदों एवं नेताओं के द्वारा जैसे वक्तव्य दिये जा रहे हैं उससे यह स्पष्ट है कि केन्द्र सरकार और भाजपा के नेताओं द्वारा उकसावे की कार्रवाई से केवल भारतीय लोकतंत्र की जड़ें कमजोर होंगी.

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

नगर क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीओ रिया सिंह ने की अगुवाई

0

ओवरब्रिज के नीचे हटाया गया अतिक्रमण, दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

झुमरी तिलैया  नगर क्षेत्र में गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रिया सिंह ने किया। उनके निर्देश पर ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर वर्षों से जमे अस्थायी दुकानदारों को हटाया गया।कन्हैया मिष्ठान्न के समीप अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को हटाने का निर्देश दिया गया। वहीं, बावर्ची फास्ट फूड को हटाया गया और वीर कुंवर सिंह चौक पर मिठाई विक्रेता धर्मेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार और जितेन्द्र होटल से 500-500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।एसडीओ के निर्देश पर सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों पर ऑन स्पॉट फाइन किया गया। बिना नंबर प्लेट के टोटो को जब्त कर स्थानीय थाना भेजा गया।
बिग बाजार के सामने सड़कों पर अवैध रूप से लगे ठेलों को भी हटाने का निर्देश मौके पर ही दिया गया।एसडीओ रिया सिंह ने कहा कि नगर की साफ-सफाई और सुगम यातायात के लिए अतिक्रमण पर सख्ती जरूरी है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी  विजय सोनी, नगर प्रशासक अंकित गुप्ता, कोडरमा अंचल अधिकारी हलधर कुमार सेठी, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, राजस्व निरीक्षक शंभू कुमार रजक ,अभिषेक कुमार मेहता, अजित कुमार ,संतोष प्रसाद ,जेई प्रदीप कुमार शर्मा ,महफूज़ ,सफाई निरीक्षक राजूराम,सुदर्शन श्रीवास्तव, लखन सिंह समेत नगर परिषद के कई कर्मी और होम गार्ड के जवान मौजूद रहे।

News – Praveen Kumar

राम भक्तों के लिए

जी. एस. पब्लिक स्कूल में बच्चों को फायर ऑफिसर ने आग पर काबू करने का दिया प्रशिक्षण

0

अग्नि से बचाव के लिए हर मानव को प्रशिक्षित होना चाहिए, जिससे जीवन को बचाया जा सके  निदेशक नितेश कुमार

अचानक आग लगने से घबराये नही, विवेक से करे आग पर काबू।
डोमचांच स्थित जी.एस. पब्लिक स्कूल में  दमकल विभाग ऑफिसर   रामचंद्र महतो तथा उनके सहयोगी हेमंत कांडुल्ला  के द्वारा विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्रों को आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, निदेशक नितेश कुमार , उप निदेशक नीरज कुमार, प्राचार्य प्रतिमा कुमारी, कोऑर्डिनेटर सोनी चंदन, सीसीए कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इलियास के द्वारा मोमेंटो तथा पुष्प गुच्छ भेंट सम्मान स्वरूप दिये गये।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा डेमो के माध्यम से आग फैलने व उसे रोकने के उपाय बताए गए। फायर बिग्रेड का यह कार्यक्रम अग्नि सेवा सप्ताह के तहत किया गया।  जिसमे  सभी को आग पर काबू पाने और अग्नि सुरक्षा उपकरणों के संचालन के बारे में जानकारी दी गयी। जिला अग्निसमन प्रभारी ने छात्रों को हर तरह से होने वाले आग पर काबू करने के उपाय बताए।उन्होंने कहा कि अचानक आग लगने से घबराना नही है विवेक का इस्तेमाल करके हुए सही तरीके से हम आग पर काबू पाना चाहे तो यह मुश्किल कार्य नही है। वहीं विद्यालय के छात्रों के द्वारा विभिन्न तरह के पोस्टर बनाए गए तथा बच्चों के बीच में आग पर कैसे काबू पाएं उसके बारे में विस्तार पूर्वक  जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक तथा बच्चे उपस्थित हुए और आग पर कैसे काबू किया जाए उसके बारे में उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ।

News – Praveen Kumar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर 15% तक की छूट

0
कोडरमा : शंभू प्रसाद कुशवाहा, प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा के द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर करदाताओं को वित्तीय वर्ष 2025-26 के कर में अधिकतम 15 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है जो निम्न प्रकार है :-
सभी कर दाताओं को 5 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसके अतिरिक्त
(1) होल्डिंग महिला के नाम होने से 5 प्रतिशत की छूट,
(2) वरिष्ठ नागरिक होने से 5 प्रतिशत की छूट
(3) स्वयं कार्यालय में आकर जमा करने पर 2.5 प्रतिशत की छूट,
(4) आर्मी, ट्रांसजेंडर होने पर 5 प्रतिशत की छूट एवं
(5) विकलांग होने पर 5 प्रतिशत की छूट, साथ ही यह छूट केवल आवासीय घृतियो पर लागू होगी।यदि आप बिना कार्यालय गए होल्डिंग टैक्स भरना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स भी भर सकते हैं इसके लिए आपको विभाग के वेबसाइट (http://udhd.jharkhand.gov.in) पर जमा कर सकते हैं जिसमें आपको 5 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। ऑनलाइन के लिए वेबसाइट पर जाकर अपना नगर निकाय चयन करना होगा इसके बाद वार्ड नंबर व होल्डिंग नंबर डालते ही भुगतान का विकल्प आ जाएगा l इसमें क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकेंगेl 30 जून के बाद बकाया टैक्स पर प्रतिमाह एक प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगाl
News – Praveen Kumar
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium