16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 418

रांची में ED की दबिश, कई बिल्डरों के ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

0

रांची : राजधानी रांची में एक बार फिर ईडी ने दबिश की है। लालपुर सहित कई इलाकों में छापेमारी चल रही है। कई बिल्डरों के ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है।राजवीर कंस्ट्रशन के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बता दें कि राजवीर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से तीन डायरेक्टर जुड़े हैं, जिनमें पुनीत अग्रवाल, वीर अग्रवाल और विमल अग्रवाल शामिल हैं।

ईडी की टीम रांची के हरिओम टावर पर छापेमारी कर रही है। राजवीर कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर ईडी की दबिश है।कारोबारी विमल अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। इन दोनों के राजवीर कंस्ट्रक्शन पर ईडी छापेमारी कर रही है। इससे पहले 26 सितंबर 2023 को इनके ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी हो चुकी है। ये सभी बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट से जुड़े हुए है। ED की टीम हरिओम टावर के छठे तल्ले पर मौजूद राजवीर कंट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में कागजातों को खंगालने में जुटी है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सिविल सेवा दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार- 2023 से सम्मानित किया गया

0

सिविल सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सिविल सर्विस डे पर जिले में उत्कृष्ठ कार्य के लिए किया गया सम्मानित

गुमला :- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सिविल सेवा दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी को प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वर्ष 2023 के लिए दिया गया। यह अवॉर्ड सिविल सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अपने जिले में उत्कृष्ठ एवं समग्र विकास करने के लिए दिया जाता है। इसी कड़ी में आज गुमला जिले को एक बार फिर से प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुमला जिले को लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल हुई है। जो भारत सरकार की 12 प्रमुख योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और ज़िले में किए गए नवाचारों और प्रभावशाली पहलों के लिए दिया गया है।

जिले में समग्र विकास एवं नवाचार पहल से मिली सफलता

इस पुरस्कार समारोह में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया , उन्होंने अपने संबोधन में गुमला जिले की दो प्रमुख नवाचार पहलों का विशेष रूप से उल्लेख किया:

प्रोजेक्ट किशोरी – डुमरी प्रखंड की स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित यह पहल किशोरियों के मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर स्थानीय स्तर पर सेनेटरी पैड के निर्माण और वितरण पर केंद्रित है।

उज्जना-बिज्जना अभियान – यह आजीविका उन्नयन के लिए शुरू किया गया नवाचारी अभियान है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण समुदायों, विशेष रूप से महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें आय के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

इस उपलब्धि के साथ, गुमला जिला ने लगातार चार वर्षों तक प्रधानमंत्री पुरस्कार के फाइनलिस्ट बनने का दुर्लभ गौरव प्राप्त किया है:
2021 – नवाचार श्रेणी में ग्राम संपत्ति डिजिटल एसेट रजिस्टर के लिए फाइनलिस्ट।
2022– आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत विजेता।
2023 – ज़िलों के समग्र विकास श्रेणी में विजेता।
2024 – डुमरी प्रखंड के बेहतरीन कार्यों के लिए आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत फाइनलिस्ट।

इस सफलता का श्रेय जिला प्रशासन की टीम को
उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रखंड और जिला स्तर के अधिकारियों की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा, यह सम्मान सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि उस पूरी टीम का है जो जनता की सेवा में दिन-रात जुटी रही। साथ ही साथ जिले के जागरूक नागरिकों के अथक प्रयासों का परिणाम है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुमला ज़िले के सभी नागरिकों को ढेरों बधाई दिया है। उन्होंने कहा यह पुरस्कार आप सभी के सहयोग, संकल्प और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। यह सम्मान हमें और मेहनत करने की प्रेरणा देता है। जिला प्रशासन अब और बेहतर योजनाओं के साथ विकास को गति देने को तैयार है।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला न्यायालय के निर्देश पर वाहन जांच अभियान, दर्जनभर गाड़ियाँ जब्त

0

गुमला, झारखंड — गुमला न्यायालय के आदेश के बाद घाघरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बजे से पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस सघन जांच अभियान में कुल एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन जब्त किए गए, जिनमें अधिकतर वाहनों के कागजात अधूरे थे या चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।


वाहन चालकों की लापरवाही बनी सख्ती की वजह

यह अभियान घाघरा थाना के मुख्य गेट के पास संचालित किया गया, जिसमें पुलिस टीम ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के रजिस्ट्रेशन पेपर्स, बीमा, हेलमेट और शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों की जांच की। पुलिस के अनुसार, कई वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे, और कुछ नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाए जा रहे थे।

“अक्सर सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख वजहें — बिना हेलमेट वाहन चलाना, नशे में ड्राइविंग और नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन होती हैं। इन पर रोक लगाने के लिए अदालत के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया,” — घाघरा थाना पुलिस का बयान।


जांच के बाद कोर्ट और परिवहन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

जब्त किए गए वाहनों से संबंधित रिपोर्ट गुमला न्यायालय और जिला परिवहन विभाग को भेज दी गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई भी संबंधित प्रावधानों के तहत सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

चैनपुर प्रखंड में रक्तदान शिविर का आयोजन, कुल 11 यूनिट रक्त दिया गया

0
चैनपुर: चैनपुर प्रखंड के कौशल विकास भवन में आज, सोमवार को उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराना था।रक्तदान शिविर का संचालन गुमला से आए लैब टेक्नीशियन राकेश सिंह और उनकी टीम द्वारा किया गया। शिविर में ग्रामीणों के साथ-साथ पत्रकारों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. धर्मनाथ ठाकुर और चैनपुर की मुखिया शोभा देवी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
रक्तदान के महत्व को बताते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने कहा, “रक्तदान न केवल जीवनरक्षक है, बल्कि यह समाज में एकता और सहयोग की भावना को भी दर्शाता है। हर एक व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए।” सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. धर्मनाथ ठाकुर ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “आपकी एक छोटी सी कोशिश किसी के जीवन को बचा सकती है। रक्तदान एक महान कार्य है, और हमें इसे बढ़ावा देना चाहिए।”शिविर में उपस्थित सभी लोगों ने रक्तदान के महत्व पर चर्चा की और ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक करने की दिशा में एकजुटता दिखाई।
कई लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। रक्तदान शिविर की इस पहल से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और रक्त की कमी को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।इस आयोजन के अंतर्गत, सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र फॉर्म भर कर दिया जायगा और उन्हें उनकी इस अद्भुत उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी का दिल से धन्यवाद किया और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रखने का आश्वासन दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मुंबई रेलवे स्टेशन से रहस्यमय ढंग से लापता हुआ गुमला का युवक, मानव तस्करी की आशंका गहराई

0

गुमला/मुंबई, 10 जनवरी 2025 — गुमला जिले के पालकोट प्रखंड के एक युवक की रहस्यमय गुमशुदगी ने परिजनों और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। 37 वर्षीय बिरिम बिलूंग, जो रोजगार की तलाश में अपने दोस्तों के साथ गोवा जा रहा था, शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि यह घटना मानव तस्करी या अंग व्यापार गिरोह से जुड़ी हो सकती है।


10 जनवरी से लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

बिरिम बिलूंग, ग्राम बाघिमा पाहन टोली (पालकोट) का निवासी है। वह 10 जनवरी 2025 को अपने साथियों के साथ मजदूरी के लिए गोवा जाने निकला था। जब वे सभी मुंबई पहुंचे, तो शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन से अचानक बिरिम का संपर्क टूट गया और वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


परिजनों ने जिला मुख्यालय में लगाई न्याय की गुहार

बिरिम की बहन और अन्य परिजनों ने गुमला जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रशासन से उसके खोजबीन की गुहार लगाई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब मुंबई जैसे बड़े शहरों में झारखंड के श्रमिकों के गायब होने की खबरें सामने आई हैं।

“हमें डर है कि कहीं कोई मानव तस्करी या अंग तस्करी का जाल तो नहीं जो हमारे भाई जैसे ग्रामीण मजदूरों को निशाना बना रहा है,” — बिरिम की बहन का बयान।


पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं, प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग

इससे पहले भी देश के विभिन्न हिस्सों में काम के सिलसिले में गए कई झारखंडी मजदूर रहस्यमय हालातों में गायब या मृत पाए गए हैं। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि क्या मजदूरी के नाम पर युवाओं को फंसाया जा रहा है?

परिजन और ग्रामीण संगठनों ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए मानव तस्करी और संगठित अपराध के एंगल से जांच कराने की बात कही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

लगातार दूसरी बार गुमला को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को दिल्ली में किया गया सम्मानित

0

गुमला , 21 अप्रैल 2025 — गुमला जिले के लिए यह गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस सम्मान समारोह में गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया। यह पुरस्कार जिले में समग्र विकास और प्रभावशाली नवाचारों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया।


जिले की नवाचार योजनाएं बनीं पुरस्कार की आधारशिला

इस पुरस्कार के लिए गुमला जिले को भारत सरकार की 12 प्रमुख योजनाओं में शानदार प्रदर्शन, नवाचारी प्रयास और सतत विकास के लिए चुना गया। अपने संबोधन में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले की दो प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला:

  1. प्रोजेक्ट किशोरी – डुमरी प्रखंड की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित यह योजना किशोरियों के मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और सेनेटरी पैड निर्माण पर केंद्रित है।

  2. उज्जना-बिज्जना अभियान – यह आजीविका संवर्धन की दिशा में शुरू की गई पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।


लगातार चार वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर गुमला का जलवा

गुमला जिले ने बीते चार वर्षों में लगातार राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हासिल की है:

  • 2021: नवाचार श्रेणी में ग्राम संपत्ति डिजिटल एसेट रजिस्टर के लिए फाइनलिस्ट

  • 2022: आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विजेता

  • 2023: जिलों के समग्र विकास श्रेणी में विजेता

  • 2024: डुमरी प्रखंड के कार्यों के लिए आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में फाइनलिस्ट

यह दर्शाता है कि गुमला जिले ने प्रशासनिक दक्षता और समुदाय-आधारित विकास में मिसाल कायम की है।


टीमवर्क और जनसहभागिता से मिली सफलता: उपायुक्त

सम्मान मिलने के बाद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस उपलब्धि का श्रेय गुमला जिला प्रशासन की पूरी टीम और जागरूक नागरिकों को दिया। उन्होंने कहा:

“यह पुरस्कार केवल मेरा नहीं है, यह हमारी सामूहिक मेहनत और सेवा भावना का सम्मान है। जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और जनता की भागीदारी के बिना यह संभव नहीं था।”

उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक कड़ी मेहनत और जनहित में नवाचार जारी रखने की प्रेरणा देता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

चार दशक तक कांग्रेस में रहे कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह का निधन, अन्नपूर्णा, बाबूलाल, रवीन्द्र राय, सुदिव्य कुमार व डा. सरफराज अहमद ने शोक संवेदना व्यक्त की,मिलनेवालों का तांता, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

0

गिरिडीह : झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर की सियासत में चार दशक तक सक्रिय रहकर सत्ता और संगठन के मर्म को समझने वाले  एआईसीसी के कद्दावर वरिष्ठ नेताओं में शुमार कोडरमा के दो बार सांसद रहे तिलकधारी प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे. 85 साल की उम्र में सोमवार को दोपहर बाद नवजीवन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद शोक व्यक्त करनेवालों का तांता लगा है। पिछले कई दिनों से वे नवजीवन अस्पताल में आईसीयू में इलाजरत थे।

तिलकधारी सिंह का सियासी सफर

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखण्ड के चतरो में बाबू पंचानन सिंह के पुत्र स्व. सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। 1968 में उन्होंने शिक्षक की नौकरी त्याग कर सार्वजनिक जीवन की राह पकडी। 1973 में मुखिया पद का चुनाव लड़ा और जीते. यहीं से उनकी सक्रिय राजनीति की यात्रा शुरू हुई।

1974 में गिरिडीह जिला परिषद के अध्यक्ष बने। 1977 में गिरिडीह जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बने। 1980 में कांग्रेस के टिकट पर धनवार विस के विधायक बने। 1984 और 1999 में कोडरमा के सांसद निर्वाचित हुए।

वे अलग राज्य गठन के बाद भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे। उनके चार पुत्रों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे डा. प्रदुम्न सिंह का कुछ सालों पूर्व निधन हो गया। किशोर सिंह और मृत्युन्जय सिंह सेवा में कार्यरत हैं। छोटे पुत्र धनंजय सिंह मौजूदा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णां देवी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डा. रवीन्द्र राय, राज्यसभा सांसद डा. सरफराज अहमद, झारखंड सरकार के मंत्री व गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार, पूर्व विधायक विनोद सिंह, विधायक डा. मंजू कुमारी समेत कांग्रेस, भाजपा, झामुमो व विभिन्न समाजसेवी संगठनो से जुड़े लोगों ने शोक़ संवेदना व्यक्त की है।

पुत्र धन्जय सिंह के मुताबिक अंतिम संस्कार पैतृक गांव देवरी, चतरो में होगा। इससे पहले पार्थिव शरीर को गिरिडीह जिला परिषद कार्यालय और गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय लाया गया, जहां काफी संख्या में लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस के सच्चे सिपाही रहे तिलकधारी के बारे में कहा जाता है कि वे दल के प्रति निष्ठावान थे और समर्पित भाव से कांग्रेस के साथ जुड़े रहे. कई बार उन्हें अन्य दलों से प्रस्ताव मिले लेकिन उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी.

उनके कुछ उल्लेखनीय कार्य

भ्रष्टाचार को लेकर वे हमेशा कहा करते थे पूरे समाज को ही भ्रष्टाचार दीमक की तरह खोखला कर रहा है. उदहारणस्वरूप जिला परिषद के अध्यक्ष रहते हुए 1973 से 1975 के बीच गिरिडीह जिले के सभी प्रखण्डों में 200 की आबादी पर मिडल स्कूल खुलवाया और चरणबद्ध तरीके से करीब ढाई हजार शिक्षकों को योग्यता की आधार पर बहाली करने का काम किया।

 

प्रस्तुति :कमलनयन, वरिष्ठ पत्रकार

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह : पचम्बा उपनगर के खुशी मार्ट में लगी भीषण आग, 50 लाख की क्षति का अनुमान, मां-बेटी आग में स्वाहा हो गई, मंत्री ढाढ़स बंधाने पहुंचे

0

गिरिडीह : पचम्बा उपनगर थाना इलाके के मारवाड़ी कॉलोनी स्थित खुशीमार्ट कपड़े की तीन मंजिले दुकान और मकान में बीती मध्यरात्रि में लगी भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से मां संगीता डालमिया (50 )  और उनकी 17 साल की बेटी खुशी डालमिया की दर्दनाक मौत हो गयी। अग्निशमनकर्मियों के साथ स्थानीय फायर फाइटर पंकज कंधवे और नरेन्द्र सिंह, पवन कंधवे समेत कई युवकों ने देर रात करीब तीन बजे से मोर्चा संभालने के कारण सीताराम डालमिया और गृहस्वामी दिनेश डालमिया की मां किरण डालमिया समेत चार लोगों को प्रशासन के लोगों के सहयोग में रेस्क्यू कर बचाया।

इस दर्दनाक अगलगी की घटना से सोमवार को उप नगर पचम्बा में शोक का माहौल देखा गया। सूचना मिलने पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार अपने पार्टी  कार्यकर्ता राजेश बंसल, हरि मोहन कंधवे के साथ परिजनों को ढाढ़स बधाने पहुंचे थे। शाकोकुल परिवार को सांत्वना दिते हुए मंत्री ने घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर इस प्रकार के हादसों को रोकने के वास्ते आधुनिक संसाधन जुटाये जायेंगे।

पुलिस प्रशासन देर रात से ही राहत कार्य में जुटा था

सदर एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डीएसपी कौसर अली, थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के साथ पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार तीन बजे रात से ही बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

बताया गया कि अगलगी की घटना का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट होने के रूप में सामने आया है। करीब दो बजे रात से ही आग लगने की शुरुआत हई. घर वाले सोये हुए थे. पड़ोस के लोगों ने फोन से आग लगने की सूचना दी, लेकिन आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि एक के बाद एक नौ दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा सका।

करीब आठ घंटे के राहत बचाव कार्य के बाद कड़ी मशक्कत से दोनों मां-बेटी के जले हुए शवों को बाहर निकाला जा सका। परिजनों के मुताबिक करीब 50 लाख की क्षति का शुरुआती अनुमान लगाया गया है।

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल में झारखंड का जलवा, अंडर-19 बालक और बालिका टीम पहुंची फाइनल में

0

रांची/इंफाल, 20 अप्रैल 2025 — झारखंड की खेल प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरी है। मणिपुर में 15 से 21 अप्रैल तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल फुटबॉल प्रतियोगिता में राज्य की अंडर-19 बालक और बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

सेमीफाइनल मुकाबलों में जहां झारखंड की बालिका टीम ने तमिलनाडु को 5-0 से करारी शिकस्त दी, वहीं बालक टीम ने मेजबान मणिपुर को रोमांचक टाईब्रेकर में 4-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।


रणनीति, संतुलन और टीमवर्क बना जीत की चाबी

पूरे टूर्नामेंट के दौरान झारखंड की दोनों टीमों ने सटीक रणनीति, संतुलित खेल और दमदार तालमेल के दम पर जीत हासिल की। यह प्रदर्शन राज्य में स्कूली खेलों की सुदृढ़ नींव और सुनियोजित प्रशिक्षण व्यवस्था को दर्शाता है।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बालिका टीम ने सेमीफाइनल में तमिलनाडु को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। दूसरी ओर, बालक टीम ने कड़े मुकाबले में मेजबान मणिपुर को टाईब्रेकर में 4-1 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।


राज्यभर से मिली शुभकामनाएं

झारखंड की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, कोच जितेंद्र कच्छप, टीम मैनेजर बिंदु कुजूर, अमीत टोप्पो, लीना सोरेन और HOD बिंदेश्वर महतो ने पूरी टीम को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


राज्य की उम्मीदें अब फाइनल मुकाबले पर टिकी

झारखंड की दोनों टीमें अब फाइनल मुकाबले की तैयारी में जुट चुकी हैं। राज्यवासियों की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि क्या झारखंड की ये युवा टीमें चैंपियन बनकर स्वर्ण पदक के साथ लौटेंगी।

News Desk

राम भक्तों के लिए

गुमला: ऑक्सीजन के अभाव और 108 एम्बुलेंस चालक की लापरवाही से गंभीर घायल की हुई मौत, परिजनों ने उठाई जांच की मांग

0

नागफनी में सड़क हादसे के बाद घायल पोस्टल कर्मी की गुमला सदर अस्पताल में उपेक्षा के चलते हुई मौत, परिजनों का अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप

📍 गुमला, झारखंड – जिले के नागफनी इलाके में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 50 वर्षीय अजय तिग्गा की मौत ने गुमला सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध न कराना और 108 एम्बुलेंस चालक द्वारा बीच रास्ते में मरीज को छोड़कर फरार हो जाना इस मौत का मुख्य कारण बना।

घटना के बाद मृतक के भाई बिरसाई उरांव और परिजनों ने गुमला सदर अस्पताल में करीब दो से तीन घंटे तक हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।


क्या हुआ था हादसे में?

मृतक अजय तिग्गा, जो कि रांची पोस्टल विभाग में कार्यरत थे, सोमवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान नागफनी गांव के पास एक तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल से उनकी सीधी टक्कर हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और सिसई थाना पुलिस की मदद से उन्हें गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया।


108 एम्बुलेंस की लापरवाही बनी मौत की वजह

परिजनों के अनुसार, अजय तिग्गा को गुमला से रांची भेजने के लिए जो 108 एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई, उसमें ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। स्थिति और भी भयावह तब हो गई जब एम्बुलेंस का चालक बीच रास्ते में मरीज को छोड़कर फरार हो गया।

“मेरे भाई को समय पर ऑक्सीजन नहीं दी गई और एम्बुलेंस चालक उन्हें गाड़ी में छोड़कर भाग गया। यह पूरी तरह से गुमला सदर अस्पताल की लापरवाही और प्रशासनिक शिथिलता का नतीजा है,” – बिरसाई उरांव (मृतक के भाई)

अंततः, इलाज के लिए रांची ले जाए जाने से पहले ही अजय तिग्गा ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया।


जांच और कार्रवाई की उठी मांग

परिजनों ने जिला प्रशासन से इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर ऑक्सीजन और उचित चिकित्सा सुविधा मिल जाती, तो अजय की जान बचाई जा सकती थी।

इस घटना ने 108 एम्बुलेंस सेवा की विश्वसनीयता और सदर अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं पर गहरा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि यह पहला मामला नहीं है, जब अस्पताल की लापरवाही ने किसी की जान ले ली हो।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium