16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 417

मॉडल स्कूलों में नामांकन कार्यो में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

0

✦ मॉडल स्कूलों में नामांकन की अंतिम तिथि है दिनांक 24 अप्रैल, 2025

झारखंड राज्य में संचालित 82 मॉडल स्कूलों (7 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस को छोड़कर) में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु दिनांक 24 अप्रैल, 2025 अंतिम तिथि है। मॉडल विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन हेतु विद्यालय, प्रखंड एवं जिलास्तर पर प्रयासों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि नामांकन के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में कुछ जिले फिसड्डी साबित हो रहे है। ऐसे जिलों को निर्देशित किया गया है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करेंगे। नामांकन कार्यो में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर समीक्षा उपरांत करवाई की जायेगी। जिलों को निर्देश दिया गया है की जिला पीएमयू में कार्यरत फील्ड मैनेजर, जिला प्रभाग प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रतिदिन मॉडल स्कूलों में नामांकन संबंधी कार्यो की प्रगति का अनुश्रवण करेंगे। तथा राज्य कार्यालय को नामांकन संबंधी दैनिक गतिविधियों का प्रतिवेदन भेजेंगे। राज्य में संचालित 82 मॉडल स्कूलों के 3280 रिक्त सीटों के विरुद्ध नामांकन हेतु आवेदन प्राप्त किये जा रहे है।

न्यूज़ डेस्क 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

डोमचांच प्रखंड अंतर्गत विवेकानंद आइडियल पब्लिक स्कूल नवादा चौक धरगांव में आज स्कूल एनुअल चैंपियनशिप 2025 के तहत तथा पाठ सहगामी क्रिया के अंतर्गत पृथ्वी दिवस मनाया गया

0

कोडरमा।
इस अवसर बच्चों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता एवं क्विज कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें वर्ग पंचम से लेकर दशम तक के विद्यार्थियों को दो भागों में बांटा गया।
ऊपरी संवर्ग के वाद विवाद प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, मानव एक संसाधन के रूप में विषय पर सामूहिक चर्चा का आयोजन किया गया। समूह अ का संचालन प्रभु कुमार यादव के नेतृत्व में तथा समूह ब का संचालन वीरेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में हुआ। जूनियर सेक्शन में समूह अ का नेतृत्व अभिमन्यु दशरथ यादव ने किया जबकि समूह ब का नेतृत्व श्याम सुंदर पाण्डेय ने किया। इसमें सीनियर सेक्शन के वीरेंद्र कुमार चौधरी समूह ब तथा जूनियर सेक्शन के अभिमन्यु दशरथ यादव अ ने बढ़त बनाकर विनर का स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडली में जज के रूप में श्री लालजीत मेहता एवं श्री अमित कुमार पंडित ने भूमिका निभाई जबकि कार्यक्रम संचालन श्री सुदन कुमार ने किया। दूसरे तरफ प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन श्री अमित कुमार पंडित एवं श्री कैलाश दास के देखरेख में संपन्न हुआ।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश मेहता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। समावेशी शिक्षा के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है। आज पृथ्वी दिवस है। हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से बच्चों के बीच अपने घर के बने हुए भोजन, पॉलिथीन के प्रयोग में परहेज करने, पर्यावरण संतुलन, पर्यावरण संरक्षण से संबंधित सारे बिंदुओं के ऊपर विचार विमर्श एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जागरूकता लाना है। पृथ्वी को हरियाली से सजा कर रखना मानव का कर्तव्य है। वाद विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने बहुत ही सारगर्भित तथ्यों को सामने लाकर समवेत स्वर में सभी ने संकल्प लिया कि हम एक सजग जिम्मेवार नागरिक के रूप में आजीवन पर्यावरण संरक्षण का कार्य करेंगे। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्री गौरव कुमार ने कहा कि हम सब अपने मौज मस्ती के लिए केवल आज का ही दिन को देखते हैं भविष्य के बारे में सामान्यतः कोई नहीं सोचते हैं। यह हमारी बहुत बड़ी भूल है। बहुत बड़ी मूर्खता है। आज के दिन हम सब एकजुट होकर संकल्प लेते हैं कि अपने जीवन के संचालन में रोजी-रोजगार में पर्यावरण संरक्षण का भरपूर ध्यान रखेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सहायक शिक्षक संदीप कुमार, सूरज कुमार साव, भोला मेहता, आशा कुमारी ललिता मेहता रितु कुमारी संध्या मेहता आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

न्यूज़ – प्रवीण कुमार 

राम भक्तों के लिए

विभावि के कुलपति एवं संकायअध्यक्षों ने पौधा रोपण का कार्य किया

0

वन प्रमंडल पदाधिकारी मौन प्रकाश ने पौधा उपलब्ध कराया

पृथ्वी दिवस के अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अतिथि भवन के सामने अवस्थित पार्क में पौधा रोपण का कार्य संपन्न किया गया। बड़ी संख्या में अधिकारी शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार सिंह के कर कमलो से समारोह पूर्वक पौधा रोपण का कार्य किया गया। इस अवसर पर संकायअध्यक्ष समाज विज्ञान डॉ सादिक रज्जाक, संकायअध्यक्ष मानवीकी प्रोफेसर मिथिलेश कुमार सिंह तथा संकायअध्यक्ष विज्ञान डॉ एच एन सिन्हा के कर कमल से भी पौधारोपण का कार्य सुसंपन हुआ। वन विभाग के वन प्रमंडल पदाधिकारी मौन प्रकाश ने विश्वविद्यालय को पर्यावरण की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण पौधे उपलब्ध करवाए। कुलपति ने निर्देश दिया कि सभी पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए। यह भी कहा कि वह स्वयं इसकी खबर लेते रहेंगे।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

सांसद मनीष जायसवाल ने जिले में 108 एम्बुलेंस की दयनीय स्थिति पर लिया संज्ञान

0

सांसद के निर्देश पर उनके लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने सीएस से की मुलाकात

एम्बुलेंस विहीन टाटीझरिया प्रखंड में अविलंब एम्बुलेंस सुविधा बहाल कराने सहित अन्य क्षेत्रों में एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का किया आग्रह

सीएस ने दिया आश्वासन, टाटीझरिया में जल्द 108 एंबुलेंस सेवा होगा बहाल, अन्य क्षेत्रों में भी सेवा होगा सुदृढ़

हजारीबाग जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा की दयनीय स्थिति और विशेषकर जिस प्रखंड क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस की उपलब्धता नहीं है वहां तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने मंगलवार को हजारीबाग जिले के सिविल सर्जन डॉ.सरयू प्रसाद सिंह उर्फ़ डॉ. एस.पी.सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाक़ात की और विस्तार से चर्चा किया। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने सीएस से पूरे हजारीबाग जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा सुदृढ़ कराने, मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया प्रखंड में बीते श्रावणी मेला-2024 के समय से इस प्रखंड में एम्बुलेंस विहिन रहने और एक्सीडेंटल जोन वाले इलाके चौपारण, बरही, चरही, टाटीझरिया, विष्णुगढ़, बड़कागांव, केरेडारी, कटकमसांडी रोड़ और डेमोटांड़ क्षेत्र में प्रयाप्त मात्रा में 108 एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की मांग की ।

सांसद मनीष जायसवाल के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी के बातों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सीएस डॉ.एस.पी.सिंह ने जिले के 108 एम्बुलेंस को-ऑर्डिनेटर को एम्बुलेंस विहीन टाटीझरिया प्रखंड में अविलंब 108 एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का दिशा- निर्देश दिया। अन्य क्षेत्रों में भी एम्बुलेंस की सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया ।

सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की रीढ़ है और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र विशेष कर एक्सीडेंटल जोन इलाके में एम्बुलेंस की समुचित उपलब्धता से जरूरतमंद मरीजों की जीवन रक्षा हो सकेगी और उन्हें इलाज में इसका लाभ मिलेगा ।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं और निदान को लेकर दिए कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश

0

गुमला : – गुमला जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आम जनों के विभिन्न मुद्दों की सुनवाई की गई। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

रायडीह प्रखंड अंतर्गत गांव लुरु से हेसाग (छापर पोखरा) तक सड़क निर्माण का कार्य 2024 में शुरू किया गया था। लेकिन अबतक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया।

सिलाफरी पंचायत अंतर्गत भरदा गांव में पेयजल की समस्या है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उप विकास आयुक्त से मिलकर आवेदन देकर उन्होंने नागफेनी जलापूर्ति केंद्र से पेयजल आपूर्ति की जाए। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त आज के जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से तबादला करने हेतु, पीएम आवास की किस्त,भूमि विवाद, नौकरी,आर्थिक सहायता, जमीन मापी,सड़क,नाली,अबुआ आवास,राशन कार्ड में नाम जोड़ना, आश्रित को नौकरी एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने हेतु आवेदन आये। आज उप विकास आयुक्त उपायुक्त ने लगभग 30 से अधिक आवेदकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

श्री श्री 108 श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का ग्यारहवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जायेंगा

0

परंपरागत वेशभूषा में महिलाएं युक्तियां और बच्चों द्वारा पांच हजार कलश का भव्य यात्रा निकाली जाएगी

22 अप्रैल को प्रारंभ और 23अप्रैल को समापन समारोह

सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित अंबेराडीह ग्राम में श्री श्री 108 श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का ग्यारहवां वार्षिकोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है , 22 अप्रैल 2025 के सुबह आठ बजे सनातनी हिन्दू धर्मलम्बीयों के सहयोग से, परंपरागत वेशभूषा में महिलाएं , युवतियों और बच्चियों द्वारा श्री श्री 108 श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से पांच हजार कलशों का भव्य आकर्षक कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो अंबेराडीह ग्राम के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए, स्थानीय जलाशय में पहूंचकर रोहित पंडित जी के मंत्रोच्चारण के साथ पांच हजार कलशों का जलभरी क्रार्यक्रम सम्पन्न होगा और बाद में अंबेराडीह ग्राम के विभिन्न मुख्य मार्गें से गुजरते हुए , पुनः श्री श्री 108 श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पहूंचकर कलशस्थापित क्रार्यक्रम के साथ ही साथ पूजा अर्चना एवं विभिन्न अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित की जाएगी तथा 23 अप्रैल 2025 हरि कीर्तन, प्रसाद वितरण सहित भंडारा कार्यक्रम के बाद ग्यारवीं वार्षिकोत्सव समारोह संध्या के समय संपन्न होगा ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

देश के सबसे बड़े प्रॉब्लम-सॉल्विंग प्लेटफॉर्म, एचसीएल जिगसॉ के छठे एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

0

एचसीएल जिगसॉ से अब तक 2 लाख से अधिक छात्र जुड़ चुके हैं
फाइनलिस्ट्स को मिलेगा कुल 12 लाख रुपए की पुरस्कार राशि सहित एचसीएल इनोवेशन लैब में लर्निंग का सुनहरा अवसर
एचसीएल जिगसॉ प्लेटफॉर्म स्कूल के छात्रों को मिलता है डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रियल-टाइम में एक-दूसरे से जुड़ने और सहयोग करने का मौका

दिल्ली, अप्रैल 2025: एचसीएल ने देश के सबसे बड़े प्रॉब्लम-सॉल्विंग प्लेटफॉर्म, एचसीएल जिगसॉ का छठा एडिशन पेश किया है। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर स्कूल के छात्रों के लिए तैयार किया गया है, ताकि उनमें नवाचार, विश्लेषण और तार्किक सोच को बढ़ावा दिया जा सके। एचसीएल जिगसॉ का उदेश्य छात्रों को वास्तविक दुनिया की समस्याओं को समझने और सुलझाने में सक्षम बनाना है। इसमें कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों का मूल्यांकन 21वीं सदी की महत्वपूर्ण स्किल्स के आधार पर किया जाता है, जिनमें रिसर्च, क्रिटिकल थिंकिंग और कम्युनिकेशन शामिल है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक छात्र या स्कूल www.hcljigsaw.com पर जाकर 31 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण तिथियाँ
राउंड
तिथि
ओलंपियाड (राउंड 1)
(इंट्रा-स्कूल स्तर)
मई-अगस्त (हर महीने की 1 से 7 तारीख तक)
प्रोजेक्ट-आधारित चुनौती (राउंड 2)
(इंटर-स्कूल स्तर)
22 अगस्त, 2025 – 25 अगस्त, 2025
ग्रैंड फिनाले (राउंड 3)
(इंटर-स्कूल)
7 सितंबर, 2025

कुल 12 लाख रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि फाइनलिस्ट्स को दी जाएगी, जिसमें एचसीएल के इनोवेशन लैब्स में लर्निंग अवसर भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एचसीएल जिगसॉ सभी स्कूल के छात्रों को बिना किसी शुल्क के भाग लेने का मौका देता है। छठे एडिशन में, प्रोजेक्ट-आधारित चुनौती का उद्देश्य ‘कोलैब, क्रिएट और कॉन्कर’ रहेगा, जो इस साल के मिशन के तौर पर पेश किया गया है।

सम्पूर्ण भारत के लिए संचालित की जा रही यह पहल भारत के शीर्ष युवा प्रॉब्लम सॉल्वर्स के विकास को बढ़ावा देने पर आधारित है, जो उनके क्रिटिकल थिंकिंग कौशल को एक सख्त मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से मजबूत करती है और इसके लिए उन्हें पुरस्कृत भी करती है। यह पहल भारत की नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप है, जो कॉग्निटिव लर्निंग (संज्ञानात्मक शिक्षा) और भविष्य के लिए तैयार स्किल्स को बढ़ावा देती है।

इस पहल पर विचार करते हुए, रजत चंदोलिया, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और हेड- ब्रांड, एचसीएल ग्रुप, ने कहा, “एचसीएल में, हमारा उद्देश्य युवाओं की क्षमता को बढ़ावा देना है, ताकि वे गतिशील दुनिया के साथ-साथ आगे बढ़ सकें। एचसीएल जिगसॉ कोई क्विज़ या ओलंपियाड नहीं है, बल्कि यह एक लॉन्चपैड है, जो युवा विचारकों, सहयोगियों और रचनाकारों को समर्पित है। अब तक हमें मिली भागीदारी शानदार रही है। ऐसे में, अब हम इस एडिशन से और भी अधिक स्कूलों को प्रेरित करने के लिए उत्साहित हैं, ताकि वे अपने छात्रों की क्षमता को उजागर कर सकें, जहाँ कक्षाएँ वास्तविक दुनिया से मिलती हैं।”

एचसीएल जिगसॉ छात्रों का मूल्यांकन तीन मुख्य गुणों के तहत महत्वपूर्ण पैरामीटर्स पर करता है, जिन्हें प्रॉब्लम-सॉल्विंग की प्रक्रिया के प्रमुख घटकों के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। ये गुण इस प्रकार हैं:

रिसर्च स्किल्स: यह देखा जाएगा कि बच्चा किसी समस्या को कितनी आसानी से समझ पाता है, उस पर काम करने की क्या योजना बनाता है और जरूरी जानकारी को किस तरह इकट्ठा और सहेज कर रखता है।
क्रिटिकल थिंकिंग: इसमें देखा जाएगा कि बच्चा किसी जानकारी को कितनी अच्छी तरह समझता है, अलग-अलग बातों को जोड़कर क्या नतीजा निकालता है, चीज़ों को बेहतर तरीके से सोच पाता है या नहीं, और किसी बात के पीछे क्या तर्क है, उसे समझ पाता है या नहीं।
कम्युनिकेशन प्रोसेस: यह देखा जाएगा कि बच्चा अपनी बात कितनी साफ और सही तरीके से रख पाता है, और वह जिस जानकारी को इस्तेमाल कर रहा है, उसे कितना अच्छे से समझता है और उसका मतलब जानता है।
प्रतियोगिता की संरचना:

पहला राउंड: इन्ट्रा-स्कूल राउंड
इस राउंड में छात्र ऑनलाइन टेस्ट में भाग लेंगे। यह राउंड एमसीक्यू पर आधारित होगा, जिसमें उनकी रीज़निंग, प्रॉब्लम-सॉल्विंग और कॉम्प्रिहेन्शन स्किल्स का मूल्यांकन किया जाएगा।

दूसरा राउंड: इंटर-स्कूल राउंड
पहले राउंड में चयनित छात्र अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए इंटर-स्कूल मुकाबले में हिस्सा लेंगे। यह राउंड टीम-आधारित होगा, जहाँ 3 से 4 छात्रों की टीम बनाकर उन्हें रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम्स को मिलकर हल करना होगा। इस राउंड में सहयोग और विचारों के प्रयोग की अहम् भूमिका होगी। शीर्ष 20 टीमें प्री-जूरी राउंड में प्रवेश करेंगी।

प्री-जूरी राउंड (आंतरिक मूल्यांकन)
एचसीएल जिगसॉ की सब-जूरी टीम द्वारा प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें क्रिएटिविटी, लॉजिकल थिंकिंग और टीमवर्क के आधार पर टॉप 5 टीमों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना जाएगा।

तीसरा राउंड: ग्रैंड फिनाले
हर कक्षा की शीर्ष टीमें ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनेंगी, जहाँ वे अपने प्रोजेक्ट्स और समाधान को शिक्षा, सरकार और उद्योग जगत के विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत करेंगी।

पिछले पाँच एडिशंस में देशभर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 6000 से अधिक स्कूलों से 2 लाख से अधिक छात्रों ने एचसीएल जिगसॉ में रजिस्ट्रेशन किया। विजेताओं को एचसीएल के इनोवेशन लैब्स में सीखने का अवसर मिलेगा, जहाँ वे अत्याधुनिक तकनीकों और वास्तविक चुनौतियों से रूबरू होंगे, ताकि वे भविष्य के प्रॉब्लम सॉल्विंग लीडर्स के रूप में खुद को तैयार कर सकें।

Muskan

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह जिला प्रशासन ने लगाया रक्तदान शिविर, कई अधिकारियों व आमजनों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया,डीसी ने इसके लिए लोगों को प्रेरित किया

0

गिरिडीह : जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य में मंगलवार को समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 34 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। रक्तदान शिविर में जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा सहित गिरिडीह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई अधिकारियों व कर्मचारियों व आमजनों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया।

इस मौके पर डीसी ने आमजनों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से न केवल राष्ट्रीय आवश्यकता पूरी होती है, बल्कि यह समाज एवं मानवता के प्रति एक बड़ी सेवा भी है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिए गए रक्त से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सभी को जुड़ कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करना चाहिए : डीसी

उन्होंने कहा कि दुर्घटना की वजह से घायल या बीमारी की वजह से रक्त की कमी से जूझ रहे व्यक्ति को, रक्त मिलने से उस व्यक्ति का जीवन बच पाता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करना चाहिए। गिरिडीह जिले में खून की कमी से किसी की मौत न हो।

जिला प्रशासन इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में समय समय पर जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिकाधिक संख्या में रक्त का संग्रह किया जाये और जरूरतमंद लोगों को सही समय पर रक्त उपलब्ध कराया जाय।

राम भक्तों के लिए

निजी स्कूलों की मनमानी पर अब कसेगा शिकंजा: झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने रांची के डीसी की पहल का किया स्वागत

0

रांची: झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने रांची के उपायुक्त द्वारा निजी स्कूलों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और न्याय की दिशा में एक अहम कदम बताया है। बैठक में पीटीए (पैरेंट्स टीचर्स एसोसिएशन) के गठन से लेकर बीपीएल कोटे की सीटों पर हो रही गड़बड़ियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में सामने आई अनियमितताओं ने यह साफ कर दिया कि कई निजी स्कूल शिक्षा के अधिकार अधिनियम का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उपायुक्त रांची की यह पहल लंबे समय से अभिभावकों की ओर से उठाई जा रही मांगों को गंभीरता से लेने का संकेत है। उन्होंने कहा कि झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन लगातार यह मांग करता रहा है कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 को प्रभावी रूप से लागू किया जाए ताकि निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाई जा सके।

श्री राय ने कहा कि कई स्कूलों में बीपीएल श्रेणी के बच्चों के नामांकन में घोर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। न सिर्फ नामांकन में भेदभाव हो रहा है, बल्कि कई बार छात्रों को गलत तरीके से नामांकन से वंचित कर दिया जाता है। इसके अलावा, फीस में मनमाने ढंग से की जा रही वृद्धि से भी अभिभावकों में भारी आक्रोश है। ऐसे में उपायुक्त रांची द्वारा इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना, एक सकारात्मक संकेत है।

‘पीटीए का गठन हर स्कूल में अनिवार्य किया जाना चाहिए’

उन्होंने कहा कि पीटीए का गठन हर स्कूल में अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि अभिभावक भी स्कूलों के प्रशासनिक निर्णयों में भागीदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि हम उपायुक्त और राज्य सरकार से आग्रह करते हैं कि इस दिशा में ठोस कार्रवाई करें और उन स्कूलों पर सख्त कदम उठाएं जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।”

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने सरकार से यह भी मांग की है कि एक निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए जो यह सुनिश्चित करे कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन हर निजी स्कूल में सही ढंग से हो रहा है या नहीं। इसके साथ ही, फीस निर्धारण के लिए एक नियामक आयोग की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है, जो समय-समय पर स्कूलों की फीस संरचना की समीक्षा करे।

 

राम भक्तों के लिए

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियां बनी चैंपियन, बालक टीम बनी उपविजेता

0

⚽ अंडर 19 बालिका टीम ने मेजबान मणिपुर की सरजमीं पर लहराया जीत का परचम, 2-0 से दी शिकस्त
⚽ माननीय विभागीय मंत्री से किया वादा बेटियों ने निभाया, माननीय मंत्री ने दोनों टीमों की जमकर की तारीफ़
⚽ यह जीत अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा, बेटियों ने अपनी प्रतिभा और दृढ संकल्प से राज्य का नाम किया रौशन – माननीय मंत्री

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। मणिपुर में दिनांक 15 अप्रैल, 2025 से दिनांक 21 अप्रैल, 2025 तक आयोजित अंडर 19 प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम मेजबान मणिपुर को 2-0 से शिकस्त देकर चैंपियन बन गयी है। यह जीत सिर्फ एक खेल का परिणाम नहीं, बल्कि उन बेटियों के अटूट संकल्प और महीनों की कड़ी मेहनत का जीवंत प्रमाण है, जिन्होंने माननीय विभागीय मंत्री जी से किया वादा निभाकर इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। झारखंड की बालिका टीम ने अपने अद्भुत खेल कौशल और अटूट तालमेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब झारखंड के नाम कर दिया। झारखंड की ओर से फाइनल मुकाबले में पूजा कुमारी और रीना कुमारी ने एक एक गोल कर झारखंड का मान बढ़ाया।

इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन ने कहा, “मुझे झारखंड की बेटियों पर गर्व है। उन्होंने न केवल शानदार खेल का प्रदर्शन किया, बल्कि राज्य से किये अपने वादे को भी निभाया। यह जीत अन्य बेटियों को भी प्रेरित करेगी कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें।”

माननीय मंत्री ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि झारखंड की उन सभी बेटियों के लिए एक प्रेरणा है जो खेल के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करना चाहती हैं। इन बेटियों ने दिखा दिया है कि प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। पूरे झारखंड को अपनी इन बेटियों पर गर्व है और भविष्य में भी उनसे ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने बालक टीम के खेल प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ़ की। माननीय मंत्री ने कहा “मुकाबले में भले ही बालक टीम उपविजेता बनी हो, लेकिन झारखंड की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में देशभर की टीमों के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उपविजेता बनना भी एक बड़ी उपलब्धि है। हमारे लड़कों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। उन्होंने दिखाया है कि झारखंड भी फुटबॉल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यह हार अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है।

झारखंड की बेटियों की शानदार जीत पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव श्री उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

*प्रतियोगिता में जाने से पूर्व माननीय मंत्री ने की थी टीम से मुलाकात*

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले झारखंड की बालक-बालिका टीम ने माननीय शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन से मुलाकात की थी। माननीय मंत्री ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने कहा था कि झारखंड की धरती मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की धरती है। यहां खेल प्रतिभाओ की कोई कमी नहीं है। यह गर्व की बात है कि हमारी बेटियां और बेटे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे है। मुझे पूरी आशा है कि हमारी टीम झारखंड का सम्मान और गौरव बढ़ाएगी। उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया था कि टीम को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाए। झारखंड की बालक और बालिका टीम ने माननीय मंत्री से वादा किया था कि वे झारखंड को चैंपियन बनाकर लौटेंगे।

बालक टीम बनी उपविजेता

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बालक टीम उपविजेता बनी है। फाइनल मुकाबले में झारखंड की बालक टीम को केरल की टीम ने 1-3 के अंतर से पराजित किया। पूरे टूर्नामेंट में झारखंड की बालक टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने हर मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और प्रतिद्वंदी टीमों को कड़ी टक्कर दी। झारखंड की बालक टीम भले ही उपविजेता बनी, मगर उन्होंने कड़ी मेहनत, समर्पण और टीम भावना का बेजोड़ मिसाल पेश किया। दोनों टीमें कल मणिपुर से झारखंड के लिए रवाना होंगी।

News Desk

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium