16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 416

पहलगाम हमले और हफीजुल हसन को लेकर भाजपा का विरोध, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

0

गुमला | 23 अप्रैल 2025 — जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के कथित बयान को लेकर भाजपा ने सख्त रुख अपनाया है। गुमला भाजपा ने बुधवार को राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र गुमला उपायुक्त कार्यालय में उप विकास आयुक्त को सौंपा और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।


राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग

भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता गुमला समाहरणालय पहुंचे। उपायुक्त की अनुपस्थिति में ज्ञापन उप विकास आयुक्त को सौंपा गया। ज्ञापन में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करीब 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की गई।

“यह हमला पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का स्पष्ट प्रमाण है। भारत सरकार को अब जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए,” — विनय कुमार लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष।


हफीजुल हसन को बर्खास्त करने की मांग

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने मंत्री हफीजुल हसन के कथित असंवैधानिक बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, “जो व्यक्ति संविधान की शपथ लेकर मंत्री बना हो और उसी का उल्लंघन करे, उसे मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।” उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हसन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।


पूर्व सांसद ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग रखी

मौके पर उपस्थित पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदू परिवारों पर हुए हमलों और अब पहलगाम जैसी घटनाओं से साफ है कि आतंकियों का टारगेट विशेष समुदाय बन रहा है। उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।


भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनेश्वर साहू, निर्मल गोयल, रामावतार भगत, यशवंत सिंह, संगीता देवी, पायल तिवारी, शैल मिश्रा, विकास सिंह, हरमीत सिंह, उज्ज्वल मिश्रा, सेमा कुमारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए और जोरदार नारेबाजी के साथ विरोध जताया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

झारखंड शिक्षा परियोजना,गुमला द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025 में नामांकन अभियान संबंधी स्कूल रुआर (बैक टू स्कूल) कैंपेन के जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

0
गुमला: आज झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला द्वारा नगर भवन में उप विकास आयुक्त  दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में शैक्षणिक वर्ष 2025 में नामांकन अभियान संबंधी स्कूल रुआर ( बैक टू स्कूल) कैंपेन 2025 के जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
 
 इस कार्यशाला का औपचारिक उद्धघाटन उप विकास आयुक्त सहित जिला शिक्षा पदाधिका कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा, सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा, एडीपीओ ज्योति खलखो आदि के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
 
इस कार्यशाला में एपीओ रोज मिंज द्वारा नामांकन अभियान स्कूल रुआर संबंधी उद्देश्यों एवं कार्यों की जानकारी दी गई।  अभियान अंतर्गत 25 अप्रैल से 10 मई 2025 तक विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ।
 
इस अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी से 5 वर्ष पूर्ण करने वाले बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन, पांच से अठारह साल के बच्चों का स्कूल में नामांकन एवं उपस्थिति, विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों का नामांकन, अप्रवासी एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन, पिछले शैक्षणिक वर्ष के कक्षा 1 से 11 के बच्चों का अगली कक्षा में नामांकन, ई-विद्यावाहिनी में ऑनलाइन उपस्थिति आदि कार्य किए जाएंगे।
 
इसके अतिरिक्त जिले में उपायुक्त के नेतृत्व में गिफ्ट ऑफ एजुकेशन गतिविधि अंतर्गत इस वर्ष से प्राथमिक कक्षा के बच्चों की शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु संचालित प्रोजेक्ट अजीत की जानकारी देते हुए स्कूलों में आकर्षक वर्ग कक्ष एवं रीडिंग कार्नर सहित प्रेरणा मंच एवं नवाचारी संकुल संबंधी गतिविधियों के क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
 
आज के इस कार्यक्रम में जिले के सभी बीईओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी आदि उपस्थित थे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में सहयोग हेतु अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, पिरामल फाउंडेशन, सिन्नी टाटा ट्रस्ट, संपूर्णा, एलएनजे आदि गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

 

 

राम भक्तों के लिए

गुमला में अवैध कट्टा लहराकर ग्रामीणों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

0

गुमला | 10 अप्रैल 2025 — झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर आरोप है कि वह ग्रामीणों को अवैध देशी कट्टे (पिस्तौल) का भय दिखाकर डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा और आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया है।


गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित छापेमारी

चैनपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक निर्मल राय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि केड़ेग गांव निवासी शनि जय पॉल खलखो अवैध कट्टे के साथ ग्रामीणों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही एक विशेष छापामारी दल गठित कर उक्त युवक के ठिकाने पर दबिश दी गई, जहां उसे एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया।

“गुप्त सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई की और आरोपी को हथियार के साथ रंगे हाथों पकड़ा,” — सअनि निर्मल राय।


पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को चैनपुर थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच के बाद उसे गुमला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह हथियार कहां से लाया गया और इसका उद्देश्य क्या था।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

UPSC CSE 2024: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, हर्षिता गोयल रहीं दूसरे स्थान पर

0

नई दिल्ली | 16 अप्रैल 2025 — संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम आज घोषित कर दिया। इस वर्ष प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर देशभर में टॉप किया है, वहीं हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान हासिल कर सफलता की नई मिसाल कायम की है।


इस साल कुल 1,129 पदों पर होगी नियुक्ति, IAS के लिए 180 उम्मीदवार चयनित

इस वर्ष UPSC CSE 2024 के तहत 1,129 रिक्त पदों को भरने की योजना है, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 147 पद शामिल हैं।


टॉपर शक्ति दुबे ने साझा किया सफलता का सफर

UPSC टॉपर शक्ति दुबे ने एक मॉक इंटरव्यू के दौरान चहल अकादमी को बताया कि उन्होंने अपनी स्नातक शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की और उसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में परास्नातक किया। उन्होंने 2018 से UPSC की तैयारी शुरू की थी और अब, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों से उनका यह सपना साकार हुआ।

“निरंतरता, अनुशासन और आत्मविश्वास—यही मेरी सफलता की कुंजी रही,” — शक्ति दुबे, UPSC टॉपर 2024।


UPSC CSE 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों की सूची

  1. शक्ति दुबे

  2. हर्षिता गोयल

  3. डोंगरे अर्चित पराग

  4. शाह मार्गी चिराग

  5. आकाश गर्ग

  6. कोमल पुनिया

  7. आयुषी बंसल

  8. राज कृष्ण झा

  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल

  10. मयंक त्रिपाठी

News Desk

राम भक्तों के लिए

मुंबई में होने वाली वर्ड पावर चैंपियनशिप में झारखंड के नौनिहाल दिखाएंगे दम

0

रांची/मुंबई, 22 अप्रैल 2025 — झारखंड के प्रतिभाशाली बच्चों का दल वर्ड पावर चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मंगलवार को मुंबई रवाना हुआ, जहां कल इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा। राज्यस्तरीय एफएलएन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर इन विद्यार्थियों का चयन हुआ है।


तीन अंग्रेजी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे मुकाबला, अन्य बच्चे होंगे प्रेरणा स्रोत

इस दल में शामिल 9 बच्चों में से तीन विद्यार्थियों का चयन अंग्रेज़ी विषय के लिए हुआ है, जो राष्ट्रीय स्तर की वर्ड पावर चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। अन्य छात्र अतिथि प्रतिभागियों के रूप में शैक्षणिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। यह आयोजन न केवल प्रतियोगिता का अवसर है, बल्कि छात्रों को देशभर के प्रतिभागियों से सीखने और अपने कौशल को निखारने का भी एक शानदार मंच प्रदान करेगा।


शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ

विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक और रांची के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री पंकज कुमार, बतौर नोडल पदाधिकारी, मुंबई के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अभिनव कुमार ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

“यह उपलब्धि झारखंड की नई पीढ़ी की अकादमिक प्रतिभा और भाषा-कौशल का प्रमाण है। बच्चों की यह सहभागिता पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है,” — झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद।


प्रतिभागी विद्यार्थियों की सूची

इस दल में सम्मिलित प्रमुख छात्र हैं:
समरजीत कुमार महतो, अमृता कुमारी, प्रदीप कुमार, रोहित एक्का, प्रभात रंजन, अरुण कुशवाहा, ऋषभ राज पांडेय, सुधीर पांडेय, मो. साकिब अंसारी, पंकज कुमार पांडेय, आदर्श कुमार, युगेश कुमार, अश्वनी गोविन्द, आदित्य गोविन्द, आर्यन कुमार, विनोद राम, नैतिक साहू और लजरुस कुजूर।

News Desk

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने हीटवेब के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की

0
रांची: झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने राज्य में जारी भीषण गर्मी और हीटवेब की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से स्कूलों के संचालन समय में तत्काल बदलाव की मांग की है। बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि “राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
श्री राय ने कहा कि रांची में अधिकतम तापमान 42°C, न्यूनतम 21°C। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और बाहरी गतिविधियों को सीमित करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा बोकारो: अधिकतम तापमान 46°C, न्यूनतम 22°C। जमशेदपुर: अधिकतम तापमान 45°C, न्यूनतम 23°C और धनबाद: अधिकतम तापमान 44°C, न्यूनतम 24°C है.

शिक्षा विभाग से सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक करने का आग्रह

श्री राय ने कहा कि “बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। हम सरकार से अपील करते हैं कि मौसम की प्रतिकूलताओं के मद्देनजर स्कूलों का समय सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक कर दिया जाए, जिससे बच्चों को गर्मी की मार से राहत मिल सके. एसोसिएशन ने आग्रह किया है कि शिक्षा विभाग शीघ्र निर्णय लेकर स्कूल प्रबंधन को दिशा-निर्देश जारी करे, जिससे सभी विद्यालय समय पर आवश्यक व्यवस्था कर सकें।
राम भक्तों के लिए

पहलगाम में पर्यटकों पर हमला, केंद्र और खुफिया तंत्र की घोर लापरवाही का नतीजा: विजय शंकर नायक

0
रांची : पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने कहा कि इस हत्या ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। यह हमला न केवल कश्मीर की शांति और पर्यटन को बढ़ावा देने के दावों पर कड़ा प्रहार है, बल्कि केंद्र सरकार और खुफिया एजेंसियों की घोर लापरवाही और विफलता को भी उजागर करता है। केंद्र सरकार को सुरक्षा चूक के लिए जवाबदेह माना जाना चाहिए.

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के मात्र दो सप्ताह बाद हुआ हमला

खुफिया विफलता: यह हमला गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के मात्र दो सप्ताह बाद हुआ। इतने बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की कोई पूर्व सूचना न मिलना खुफिया एजेंसियों की अक्षमता को दर्शाता है।
श्री नायक  ने कहा कि क्या राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) जैसे संगठन इस खतरे को भाँपने में पूरी तरह विफल रहे. सुरक्षा व्यवस्था की कमी पहलगाम जैसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल, जो प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटकों को आकर्षित करता है, में सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर थी कि 2-3 आतंकियों ने बिना किसी रुकावट के हमला कर दिया। चप्पे-चप्पे पर सैनिक और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के दावे खोखले साबित हुए।
उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) लागू होने के बावजूद, जो सुरक्षा बलों को व्यापक शक्तियां देता है, इस तरह का हमला होना केंद्र सरकार की “शून्य सहिष्णुता” नीति पर सवाल उठाता है। क्या यह कानून केवल नागरिकों के दमन के लिए है, न कि आतंकवाद से निपटने के लिए?
श्री नायक ने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद केंद्र सरकार ने दावा किया था कि कश्मीर में शांति और विकास का नया युग शुरू होगा। लेकिन यह हमला, जो हाल के वर्षों में नागरिकों पर सबसे बड़ा हमला है, दर्शाता है कि स्थिति बद से बदतर हुई है।

हमले की उच्चस्तरीय और स्वतंत्र जांच हो

इस इस हमले की उच्चस्तरीय और स्वतंत्र जांच हो, जिसमें खुफिया और सुरक्षा विफलताओं की गहराई से पड़ताल की जाए। जांच समिति में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हों।
उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय को संसद और जनता के सामने जवाब देना होगा। मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा पांच करोड़ और पुनर्वास सहायता दी जाए। घायलों के इलाज के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई जाए.
राम भक्तों के लिए

वर्ल्ड बुक डे: डॉ. अतुल मलिकराम की पुस्तकों के माध्यम से करें समाज, संस्कृति और सतत विकास की यात्रा का अनुभव

0

प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाने वाला वर्ल्ड बुक डे, किताबों और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने का एक वैश्विक उत्सव है। यह दिन हमें उन लेखकों की रचनाओं की ओर ले जाता है, जो अपने शब्दों के माध्यम से समाज को नई दिशा और प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर, लेखक, राजनीतिक रणनीतिकार और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अतुल मलिकराम की छह पुस्तकों ‘दिल से’, ‘गल्लां दिल दी’, ‘दिल विल’, ‘दिल दश्त’, ‘कसक दिल की’, और ‘दिल मेरा’ पर चर्चा करना बेहद प्रासंगिक है। ये पुस्तकें न केवल व्यक्तिगत और सामाजिक अनुभवों का जीवंत दस्तावेज हैं, बल्कि समाज की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण को भी प्रस्तुत करती हैं।

*दिल की आवाज़ को शब्दों में पिरोया*

डॉ. अतुल मलिकराम की लेखनी का मूल स्वर ‘दिल’ है, जो उनकी सभी पुस्तकों में एक सामान रूप में उभरता है। इस पर अधिक प्रकाश डालते हुए *डॉ मलिकराम कहते हैं* , _”इन किताबों का उद्देश्य लोगों को उन विषयों की ओर आकर्षित करना है, जिन पर हम चाहकर भी ध्यान नहीं दे पाते।”_ उनकी पुस्तकें समाज, राजनीति, संस्कृति, शिक्षा, प्रेरणा, व्यवसाय और सतत विकास लक्ष्यों जैसे विविध विषयों को समेटे हुए हैं। ये किताबें न केवल पाठकों को सोचने के लिए मजबूर करती हैं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक कदम बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित करती हैं।

जैसे ‘गल्लां दिल दी’ पुस्तक सतत विकास लक्ष्यों पर केंद्रित है, जिसमें गरीबी, भुखमरी, लैंगिक समानता और अशिक्षा जैसे वैश्विक मुद्दों को गहराई से उकेरा गया है। इसके साथ ही, रोम रोम में राम, शब्दों के पीछे के शब्द, और मन की बीमारी जैसे लेख पाठकों को आध्यात्मिक और सामाजिक चिंतन की ओर ले जाते हैं। वहीं ‘दिल से’ पुस्तक में एकतरफा प्यार, प्रदूषण, गरीबी, और भारतीय संस्कृति जैसे सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ पांच रंगों से सुशोभित तिरंगा और इंदोरी बनने की कला जैसे सांस्कृतिक पहलुओं को छुआ गया है। जबकि ‘दिल विल’ पुस्तक राजनीतिक विषयों पर केंद्रित है, जिसमें मध्य प्रदेश में तीसरे दल की भूमिका, जेल में तैयार होते अपराधी, और छोटे राज्यों के गठन जैसे विषय शामिल हैं।

‘दिल दश्त’ पुस्तक घुमंतू जनजातियों, महिला कैदियों की दुर्दशा, और भारतीय संस्कृति में नाइट कल्चर जैसे अनछुए विषयों को उजागर करती है। इस पुस्तक में चांद पर भारत की पहुंच और टमाटर से सीख जैसे लेख भी पाठकों को प्रेरणा और व्यावसायिक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त ‘कसक दिल’ की पुस्तक डिजिटल युग के युवाओं, शादी-विवाह की बदलती परिभाषा, और नीतीश कुमार के राजनीतिक चरित्र जैसे विषयों को छूती है। इस पुस्तक में कलम की टीस और शिक्षा प्रणाली में सेक्स एजुकेशन जैसे लेख शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देते नजर आते हैं। हाल ही में आई डॉ मलिकराम की नई पुस्तक ‘दिल मेरा’ उनके व्यक्तिगत अनुभवों और सामाजिक मुद्दों का मिश्रण है, जो पाठकों को आत्म-चिंतन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाने में सक्षम महसूस होती है।

डॉ. अतुल मलिकराम केवल एक लेखक ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी भी हैं। वे देश के पहले और एकमात्र एंगर मैनेजमेंट कैफे ‘भड़ास’ के संस्थापक हैं और इंदौर में तीन डे-केयर सेंटर्स का संचालन करते हैं। उनकी सामाजिक संस्था बीइंग रिस्पॉन्सिबल के माध्यम से वे नंगेपांव, मेरा नाम मेरी पहचान, और पक्षियों के लिए दाना-पानी जैसे अभियान चला रहे हैं। उनके सामाजिक योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित गॉडफ्रे फिलिप्स रेड एंड वाइट गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

मुस्कान

राम भक्तों के लिए

प्रखंड कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक, दिए कई दिशा – निर्देश

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष को दिए गए कई दिशा निर्देश ।
पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ एनएफएसए एवं ग्रीन कार्ड वितरण का समीक्षा करते हुए आगामी एक सप्ताह के अंदर एनएफएसए एवं ग्रीन कार्ड वितरण प्रतिशत में वृद्धि करने का निर्देश दिया गया । साथ ही समीक्षा में जन वितरण प्रणाली हापामुनि के दुकानदार लालदेव उरांव सहित अन्य दुकानदारों को प्रतिशत बहुत ही कम पाया गया उन्हें कड़ी चेतावनी के साथ एक सप्ताह के अंदर वितरण में वृद्धि हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को दिनांक 24.4.2025 को प्रखंड कार्यालय में होने वाली रक्तदान शिविर में अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत दो-दो ब्लड डोनेटर्स उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया ।
आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा करते हुए सेहल, नौडीहा, घाघरा, देवाकी, कुही, चुन्दरी, एवं रुकी पंचायत के पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को एक सप्ताह के अंदर सभी निर्माणाधीन केंद्रों को पूर्ण कर अधोहस्ताक्षरी को सूचित करने का निर्देश दिया गया ।
वहीं मुखिया, पंचायत सचिव तथा रोजगार सेवक को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए मनरेगा द्वारा पूर्व में संचालित योजनाएं जो पूर्ण हो चुकी है वैसे योजनाओं को जल्द से जल्द क्लोज करने तथा पद जनरेशन के अंतर्गत पंचायत बार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मजदूरों की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देश दिया गया तथा आवास योजना का समीक्षा करते हुए स्वीकृति प्राप्त लाभुकों से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ जिन लाभों का द्वितीय तृतीय किस्त प्राप्त है वैसे आवासों को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया तथा उक्त आवास योजना के अंतर्गत वैसे लाभुक जो पलायन कर चुके हैं अथवा आवास का लाभ लेने के इच्छुक नहीं है , वैसे लाभुकों की सूची कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु सभी मुखिया पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक को निर्देश दिया गया ताकि वैसे लाभुकों का नाम प्रतीक्षा सूची से हटाया जा सके ।
वहीं बैठक में 24.4.2025 को प्रखंड कार्यालय में आयोजित होने वाली सभी मुखियाओं से अपने-अपने पंचायत से पांच रक्तदान करता उक्त तस्वीर में उपस्थित करने हेतु अनुरोध किया गया , साथ ही रक्तदान की विषय पर बीडीओ ने कहा कि रक्तदान एक महादान है जिससे गंभीर रोगियों की जान बचाई जा सकती है । उक्त बैठक में सभी पंचायत के मुखिया, प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी, बीपीओ मनरेगा, प्रखंड समन्वयक आवास विभाग, रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सहायक, एवं अन्य प्रखंड पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

छात्रों ने बीडीओ से पुस्तकालय में मासिक पत्रिका एवं नवीनतम पुस्तक उपलब्ध कराने का किया अनुरोध

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी पुस्तकालय समय पर नही खुलने की समस्या को ले कर महात्मा गांधी पुस्तकालय घाघरा में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष पहूंचकर हस्ताक्षर युक्त आवेदन देते हुए कहा कि निर्धारित समय पर उक्त पुस्तकालय नहीं खुलने एवं जनवरी के बाद से मासिक पत्रिका और नवीनतम पुस्तक उपलब्ध नहीं होने के कारण पुस्तकालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही है । साथ ही उन्होंने विभिन्न समस्या के समाधान करने का अनुरोध किया गया है , मौके पर मनोज उरांव, अजय उरांव, करमचंद बड़ाइक, कुमोद महतो, सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium