16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 422

Why Real Estate Investment in Bangalore May Not Be a Wise Decision

0

Banglore – In recent years, Bangalore has been portrayed as one of the hottest real estate markets in India. Glossy brochures, digital ads, and exaggerated promises have painted a picture of never-ending growth and guaranteed returns. However, the reality on the ground tells a different story. There are several critical issues plaguing Bangalore today that make real estate investment in the city a risky proposition. Here’s why it might not be advisable to invest in Bangalore’s property market right now.

1. Artificial Inflation of Property Prices

One of the primary concerns is the highly inflated property prices. Real estate in Bangalore is being overhyped, with prices pushed far beyond actual market value. Builders and developers often quote unrealistic prices, banking on the city’s past reputation as an IT hub. This artificial inflation creates a property bubble, which could burst as soon as demand starts to decline, leading to massive losses for investors.

2. Poor Infrastructure

Despite being called the Silicon Valley of India, Bangalore’s infrastructure is far from world-class. Roads are riddled with potholes, traffic congestion is unbearable, and public transport is grossly inadequate. Power cuts and lack of proper urban planning only add to the misery. The poor state of infrastructure is one of the main reasons why several big companies are slowly shifting operations to cities with better urban facilities like Hyderabad, Pune, and Chennai.

3. Decline in Demand Due to Corporate Migration

As major companies start moving out of Bangalore due to the infrastructure crisis, the demand for housing—both rental and owned—will naturally drop. Bangalore’s real estate prices have been historically propped up by the presence of tech companies and the influx of working professionals. Once this demand starts fading, property values are likely to fall, leaving investors stuck with overvalued assets and fewer buyers.

4. High Cost of Living

The cost of living in Bangalore has risen significantly in recent years. From skyrocketing rent to expensive daily necessities, the city is becoming increasingly unaffordable, especially for the middle class. This deters a large segment of potential homebuyers, particularly those looking to settle in the city on a budget. When affordability drops, so does demand, directly impacting property investment returns.

5. Water Crisis

Bangalore is facing a severe water crisis. Borewells are drying up, and water tankers are becoming the norm even in premium apartment complexes. With population density increasing and no sustainable water management in place, the city’s water woes are only expected to worsen. This fundamental issue severely impacts the livability of the city, and in turn, its real estate desirability.

6. Frequent Language-Based Clashes

Another growing concern is the rising tension between locals and outsiders due to language issues. Incidents of conflict and hostility have been reported frequently, creating an environment of unease for people from other states. Such an atmosphere discourages professionals and entrepreneurs from outside Karnataka from settling in Bangalore, which further reduces the attractiveness of the city as a business and employment hub.


Real estate investment thrives in environments of stability, infrastructure, and growth. Unfortunately, Bangalore today is facing challenges on multiple fronts—ranging from poor civic planning and inflated prices to social unrest and basic resource scarcity. As companies look beyond Bangalore and the city’s cost of living continues to rise, real estate investments in the city could quickly turn into liabilities. Caution and careful analysis are strongly advised before putting your money into Bangalore’s real estate market.

News desk

राम भक्तों के लिए

श्री हनुमान जयंती के अवसर पर झारखंड , मध्य प्रदेश – छत्तीसगढ़, और उड़ीसा बॉर्डर क्षेत्रों से श्री वीर हनुमान की जन्मस्थली आंजन धाम में उमड़ी जनसैलाव

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय सहित पूरे गुमला जिला और भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आन्यन भक्त श्री वीर हनुमान की जन्मस्थली आंजन धाम में श्री हनुमान जयंती ( महोत्सव ) का त्योहार बहुत ही धूमधाम एवं सम्मान के साथ मनाया गया , ज्ञातव्य हैं की गुमला जिला मुख्यालय से मात्र 18 किलोमीटर दूर स्थित , श्री राम भक्त वीर हनुमान जी का जन्मस्थली आंजन धाम और उक्त आंजन धाम से लगभग तीन किलोमीटर दूर , हरें – भरें मनोरम दृश्यों के बीच स्थित जंगल पहाड़ों की ऊंचाई पर स्थित है माताश्री अंजनी की गुफा, जहां माता अंजनी ने , मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के अनन्य भक्त श्री वीर हनुमान को जन्म दिया था, जहां माता अंजनी के गोद में श्री वीर हनुमान विराजमान हैं, जहां पहूंचकर सनातनी हिन्दू धर्मलम्बीयों ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना कियें और जयश्री राम, श्री राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की, राम राम सीताराम आदि नारों और घंटा घड़ियाल से पूरा आंजन धाम क्षेत्र गुंजेमान होता रहा, इस अवसर पर झारखंड, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ , और उड़ीसा बॉर्डर क्षेत्रों से श्री हनुमान जयंती के अवसर पर श्री राम एवं वीर हनुमान के भक्तों का आंजन धाम क्षेत्र में सनातनी हिन्दू धर्मलम्बीयों का हुजूम उमड़ पड़ा सभी भक्त अंजनी माता के गुफा तक पहूचने के लिए बेचैन थे और समय पर पूजा अर्चना करना चाह रहे थे , अच्छे सुन्दर सड़क , तरुण द्वार , भव्य मंदिर का निर्माण किया गया हैं और ऊपर पहाड़ में स्थित माता अंजनी गुफा तक पहुंचने के लिए टाइल्स लगे हुए सीढ़ियों का निर्माण भी किया गया है , जहां के मुख्य द्वार के ऊपर विशाल घंटा लगाया गया है , जिसकी आवाज पूरे अंजन धाम की वादियों में गूंजता रहता है ,खुले आसमान और प्राकृतिक कायनात के नीचे हरियालियों के बीच पहाड़ की ऊंचाई पर स्थित आंजन धाम मंदिर ( गुमला ) में , माताश्री अंजनी की गोद में बालरूप में विराजमान श्री वीर हनुमान (बजरंग बली) का अद्भुत रूप मनकों मोहित करती हैं और परम आनंद की अनुभूति प्रदान करती है , वहीं पहाड़ के ऊपर स्थित मंदिर का अद्भुत विहंगम दृश्य देखकर मन प्रफुल्लित हो उठता हैं , और समय समय पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा बजायें गये घंटा की आवाज पूरे वादियों में गूंजती रहती है और प्रतिध्वनि की आवाज सुनाई पड़ती हैं , अपने भारत देश के कश्मीर से काम नहीं है , झारखंड राज्य का स्वर्ग से सुंदर यह , अंजन धाम , जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी , यहां की मनोरम दृश्य आप स्वयं आकर देखें , मान्यता है कि , वानरराज श्री श्री 108 श्री, केसरी नंदन और माताश्री अंजनी के पुत्र आंजन धाम के बालाजी सरकार , श्री राम भक्त वीर हनुमान विराजमान हैं अपने माताश्री अंजनी माता के गोद में , देवों के देव कैलाशपति हर हर महादेव के रुद्र अवतार हैं , श्री वीर बजरंगी – श्री वीर हनुमान जी के जन्म से पूर्व माताश्री अंजनी अपने आराध्या देवों के देव महादेव ( कैलाशपति हर हर महादेव ) की भक्त माताश्री अंजनी ने अपने अंजन धाम में स्थित गुफा में श्री केसरी जी के साथ वास करते हुए, और कठिन तपस्या और अंजन धाम स्थित 365 शिवलिंग पर 365 तालाबों जल और 365 महुआ पेड़ के फूल अर्पित कर , श्री श्री 108 श्री देवों के देव महादेव पर जलाभिषेक करती थी, फलस्वरूप देवों के देव महादेव को प्रसन्न कर भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए , श्री श्री 108 श्री वानर राज , केसरी – नंदन और माताश्री अंजनी के लाल बालाजी सरकार श्री वीर हनुमान – श्री बजरंगबली का साक्षात देवों के देव महादेव के आशीर्वाद से , बाबा भोलेनाथ महादेव के रुद्र अवतार के रूप में और अपने पुत्र के रूप में जन्म देकर श्री वीर हनुमान को प्राप्त किया और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के भक्त के रूप में , अजर – अमर वरदान प्राप्त श्री वीर हनुमान को समस्त सनातनी हिन्दू धर्मलंम्बियों ने अपने आराध्य के रूप में स्वीकार किया है, और उनके जन्मस्थली और पावन धरती आंजन धाम में पहुंचकर अपने आप को धन्य मानते – समझते और महसूस करते हैं , आंजन धाम के बालाजी सरकार , श्री बजरंगबली के जन्मस्थली के पवन भूमि में श्री राम जन्म उत्सव के रूप में रामनवमी उत्सव त्योहार पर अंजन धाम में विशाल मेले का इतिहास काफी पुराना हैं , लेकिन अब बदलते परिवेश में उक्त मेला का भी स्वरूप में परिवर्तन आया हैं, * दूर दराज के भक्तों और पर्यटकों का जुटान * वर्ष प्रतिपदा के दिन से ही अंजन धाम में सनातनी हिन्दू धर्मलंम्बियों द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान मंत्रोच्चारण का शंखनाद प्रारंभ हो जाता हैं, प्रत्येक वर्ष श्री रामनवमी उत्सव त्योहार पर भव्य आकर्षक रामनवमी का त्यौहार बहुत ही भव्य , गर्व , अंजन धाम की आन , बान , शान , सम्मान और धूमधाम से , रामनवमी महोत्सव का त्योहार विशेष कर सनातनी हिन्दू धर्मलंम्बी , भक्तो , श्रद्धालुओं द्वारा मनाया जाता हैं और अंजन धाम में लगातार गूंजते रहते हैं ,गगन भेदी नारा – जय श्री राम – श्री राम + लखन + जानकी + जय बोलो हनुमान की आदि नारों से पूरा आंजन धाम गंजे मन होता रहता है । श्री अंजन धाम अपने आप में विभिन्न रहस्यों को समेटे हुए , यहां विभिन्न आकार प्रकार के गुफाएं और कंधराएं हैं, जहां एक विशालकाय अद्भुत आकर्षक सांप का बसेरा भी हैं जिनका दर्शन और आशीर्वाद प्राप्ति करना दुर्लभ है । एक बार अवश्य पधारे अपने आराध्या श्री वीर हनुमान के जन्मस्थली अंजन धाम आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे , जब यहां आएंगे और यहां की अद्भुत प्राकृतिक छटाएं विद्यमान हैं मनोरम दृश्य देखकर और प्राकृतिक का अनमोल खजाना जखीरा देखकर खो जायेंगे, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र भगवान की जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश और श्री वीर हनुमान श्री बजरंग बली के जन्मस्थली गुमला झारखण्ड का एक बहुत ही गहरा नाता है , जिसे मात्रा और मात्र सनातनी हिन्दू धर्मावलंबी ही समझ सकते हैं और महसूस कर सकते हैं । जय श्री राम , जिला मुख्यालय गुमला से टोटो ग्राम होते हुए, प्रसिद्ध आंजन धाम मंदिर तक पहुंचा जा सकता हैं,


समाचार – गणपत लाल चौरसिया ( गुमला )

राम भक्तों के लिए

22 अप्रैल को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में मनाया जाएगा विश्व पृथ्वी दिवस

0

✦ पृथ्वी दिवस पर स्कूलों में होंगे कार्यक्रम, बच्चे बनाएंगे पेड़ पौधों और वनस्पतियो का QR कोड
✦ Eco Clubs for Mission LiFE के वेब पोर्टल का शुभारंभ, स्कूल गतिविधियों की दे सकेंगे जानकारी
✦ सभी सरकारी स्कूलों में ‘ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ’ होना अनिवार्य
✦ केंद्रीय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव श्री संजय कुमार ने ऑनलाइन सत्र को किया संबोधित
✦ विश्व पृथ्वी दिवस की इस वर्ष थीम है – Adopt Healthy Lifestyle (developing flora QR Code)
======================
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य छात्रों को सिर्फ अकादमिक शिक्षा देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी जगाना है। यह नीति बच्चों को सतत विकास (Sustainable Development) के सिद्धांतों के साथ शिक्षित करने पर बल देती है। साथ ही, यह हमारे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, जैसे प्रकृति की पूजा, जल संरक्षण, वनों की रक्षा, आदि को वैज्ञानिक सोच के साथ जोड़ने पर केंद्रित है। उक्त बातें आज केंद्रीय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव श्री संजय कुमार ने ‘Eco Clubs for Mission LiFE’ के वेब पोर्टल के ऑनलाइन प्रदर्शन और प्रस्तुतीकरण सत्र को संबोधित करते हुए कही।

श्री संजय कुमार ने कहा कि दिनांक 22 अप्रैल, 2025, विश्व भर में पृथ्वी के संरक्षण और जीव तथा वनस्पतियो के जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पूरे देश के 14.8 लाख विद्यालयों में इस दिन विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस बार सभी विद्यालयों में बच्चे अपने आसपास, विद्यालय परिसर में या नजदीकी पार्क में जाकर पेड़, पौधों और वनस्पतियो का QR कोड बनाएंगे। हर पेड़, पौधों और वनस्पतियो का अलग QR कोड होगा। QR कोड बनाने के बाद संबंधित पेड़ो, पौधों और वनस्पतियो के समीप उस QR कोड को लगाया जाएगा। जिससे अन्य बच्चो को भी संबंधित पेड़, पौधों और वनस्पतियो की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाए। यह कार्य बच्चो को समूहों में विभाजित कर किया जाएगा। हर समूह के बच्चे विभिन्न पेड़, पौधों और वनस्पतियो की जानकारी एकत्रित करेंगे और उसके आधार पर QR कोड बनाएंगे, जिसे पेड़ पौधों और वनस्पतियो के सामने लगाया जायेगा। विद्यालयों को 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक क्यूआर कोड बनाकर लगाने से संबंधित गतिविधि की जानकारी ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के वेब पोर्टल पर दर्ज करानी होगी। विद्यालयों को ीको क्लब फॉर मिशन लाइफ से संबंधित नोटिफिकेशन भी लगाना होगा।

ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ का वेब पोर्टल लांच

ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के वेब पोर्टल की आज से शुरुआत हुई। इस वेब पोर्टल में ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ थीम्स, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारो, गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा, ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के उद्देश्यों, आदि की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। पोर्टल में स्कूल लॉगिन का विकल्प है, जिससे स्कूल UDISE कोड की सहायता से अपने डैशबोर्ड पर जाकर ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ से जुड़े कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दर्ज करा सकते है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर सुबह 9 बजे से सुबह 10 बजे के बीच हेल्पलाइन नंबर 011-29581423 पर संपर्क किया जा सकता है।

सभी स्कूलों में हो ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ

केंद्रीय शिक्षा सचिव श्री संजय कुमार ने कहा कि आज देश में 14 लाख से अधिक स्कूल है। इनमे से आधे सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त है। ऐसे सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ होना अनिवार्य है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में किशोरियों के साथ बढ़ रहे है बलात्कार के मामले, आये दिन संख्यों में हो रही वृद्धि

0
गुमला – गुमला जिला में इन दिनों लगातार नाबालिक लड़कीयों (किशोरियों) के साथ बलात्कार की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई हैं. एक पीड़ित मां ने अपनी नाबालिग 12 वर्षीय पुत्री के साथ पांच युवकों द्वारा सामुहिक बलात्कार किए जाने के संबंध में मंगलवार की संध्या पांच बजे गुमला सदर थाना में लिखित आवेदन में बताया की  10 अप्रैल 2025 को उसकी नाबालिक बेटी सिसई थाना स्थित एक गांव में शादी समारोह में गई हुई थी. इसी क्रम में पांच युवकों ने  शादी समारोह स्थल से नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर ले गए और सुनसान स्थान पर ले जाकर दो घंटे तक बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया।
 
घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को धमकी भी दी की यदि वह इसकी जानकारीं किसी को देती है तो उसे जान से मार दिया जायेगा। फलस्वरूप किशोरी ने उसके शरीर में होने वाले असहनीय दर्द होने के बावजूद घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।  लेकिन जब उसकी शारीरिक कष्ट बढ़ने लगी तो उसने  घटना की जानकारी अपनी मां को दी। बालिका द्वारा बताया गया की उसे आरोपियों का चेहरा तो याद नहीं  परन्तु यदि पहचान करवाई जाए तो वह सभी को चिन्हित कर लेगी। लिखित आवेदन प्राप्त होते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
 
दुसरी बलात्कार की घटना सिसई थाना क्षेत्र में एक अन्य किशोरी के साथ घाटी। घटना की जानकारी देते हुए सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की पीड़िता की माँ के द्वारा सिसई थाना में एक आवेदन दर्ज करवाई गई है जिसमे यह बताया गया है की  उनकी  पुत्री ‘अपने निजी कार्य से घर से निकली थी , और रात्रि में घर नहीं आईं।  जब वह दूसरे दिन घर लौटी तो उसने अपनी आप-बीती बाताई। सिसई थाना क्षेत्र के एक नाबालिक लड़के ने उसे जबरन अपने घर ले गया और रात भर अपने घर में जबरदस्ती रखा। इसके अतिरिक्त उसने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।’ आवेदन प्राप्त होते ही, सिसई थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें पोस्को  एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।  मामले को गंभीरता से लेते हुए गहराई से पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी गई है और बहुत जल्द ही उस आरोपी को हिरासत में लेते हुए संबंधित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

दूरदराज़ के बोरोपानी गांव में पहुँची बिजली की रौशनी, सोलर पैनल से 40 घरों में जगा उजाला

0

घाघरा प्रखंड के आदर पंचायत अंतर्गत पीवीटीजी (PVTG) समुदाय बहुल बोरोपानी गांव में पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। जिला प्रशासन की पहल और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में यहां दो 10-10 केवी के सोलर पैनल प्लांट लगाए गए हैं, जिनकी मदद से अब गांव के करीब 40 घरों को सतत रूप से बिजली मिल सकेगी।


अब तक अंधेरे में था गांव, सोलर से बदली तस्वीर

सुदूर और दुर्गम क्षेत्र में बसे बोरोपानी गांव तक वर्षों से बिजली की पहुंच नहीं हो पाई थी। परंतु अब सोलर ऊर्जा के माध्यम से गांव में रोशनी फैलाई जा रही है। यह कार्य झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (JREDA) के सहयोग से Vrita कंपनी द्वारा संपन्न किया गया।


खुशहाल भविष्य की उम्मीद

बिजली की सुविधा मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर है। गांव के निवासी बताते हैं कि अब बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और कृषि कार्यों में काफी सहूलियत होगी। विशेषकर सिंचाई और रात में रोशनी की उपलब्धता से ग्रामीणों की उत्पादकता बढ़ेगी और वे धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।


बिजली से आत्मनिर्भरता की ओर

एक स्थानीय किसान ने बताया, “बिजली के बिना बहुत से जरूरी काम अधूरे रह जाते थे। अब हम खेती-बाड़ी में पंप का इस्तेमाल कर सकेंगे और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में मदद मिलेगी।” वहीं महिलाएं भी अब शाम के समय घरेलू काम आसानी से कर पा रही हैं और छोटे पैमाने पर स्वरोजगार की भी संभावना देख रही हैं।


हर गांव तक ऊर्जा पहुंचाने का लक्ष्य

गुमला प्रशासन द्वारा यह कदम न केवल ऊर्जा की आपूर्ति को सुचारु बनाने की दिशा में है, बल्कि यह गांवों में सतत विकास और जीवन स्तर सुधारने की प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है। इस तरह के प्रयास झारखंड के उन क्षेत्रों के लिए उदाहरण बन सकते हैं, जहां आज भी अंधेरा पसरा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित – स्वास्थ्य, कल्याण एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

0
गुमला :- गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला, परियोजना निदेशक (ITDA), अपर समाहर्ता गुमला, डीसीएलआर गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी (गुमला, चैनपुर, बसिया), सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
 
बैठक में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, खाद्य वितरण, पेयजल एवं स्वच्छता,सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए और कार्यों में तेजी लाने पर विशेष बल दिया।
 

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा – स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु निर्देश

बैठक की शुरुआत स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा से की गई। इस दौरान उन्होंने सिकल सेल टेस्ट करने वाली एएनएम को जांच राशि का भुगतान यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया।शहरी क्षेत्रों में सिकल सेल टेस्ट डोर टू डोर कराने की बात कही गई।
 
स्वास्थ्य जांच केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। सिसई में खराब पड़े X-ray मशीन को शीघ्र ठीक कराने का निर्देश दिया गया।सभी ब्लॉक में ब्लड डोनेशन कैंप लगाने हेतु निर्देश दिया गया। और ब्लॉक कर्मियों को रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही गई।
 
आयुष्मान योजना की समीक्षा के क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी PVTG (विशिष्ट पिछड़ी जनजाति) समुदाय के नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। जिससे उन्हें आयुष्मान योजना का लाभ मिल सके।
 
खराब पड़े एम्बुलेंस को ठीक कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी एम्बुलेंस बेकार नहीं खड़ी रहनी चाहिए। सभी एम्बुलेंस की नियमित जांच और संचालन सुनिश्चित किया जाए।
 

समाज कल्याण विभाग

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन और आधार सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की गई। सावित्रीबाई फुले,किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा की। गई।
 
मातृ वंदना योजना के तहत शत-प्रतिशत लाभुकों को कवर करने का निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही सेविका सहायिका चयन प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया।
 

कल्याण विभाग

 छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी विद्यालयों को शीघ्र पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। साइकिल वितरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने की स्थिति में सभी बीआरपी -सीआरपी से समन्वय स्थापित कर छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण कर  पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया।
 
 

सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन व्यक्तियों का ई- केवाईसी नहीं हो पा रहा उनका आंख के माध्यम से ई- केवाईसी किया जाए। साथ ही सभी ब्लॉक में केवाईसी पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया।
 
PVTG (विशिष्ट पिछड़ी जनजाति) समुदाय के नागरिकों तक डाकिया योजना के तहत राशन पहुंचाने का विशेष निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक राशन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लंबित पड़े राशन कार्ड को भी यथाशीघ्र बनाने के सम्बन्ध निर्देश दिया गया।
 

सामाजिक सुरक्षा विभाग

सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारी को मंईया सम्मान योजना को लेकर प्रखंड में शिविर लगाने के निर्देश दिए।
 

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा में जिले में जहां कहीं भी पेयजल की समस्या है उसे यथाशीघ्र दूर करने के निर्देश दिया गया।इसके साथ ही खराब पड़े चापाकल को भी  यथाशीघ्र ठीक करने का निर्देश दिया गया।गांव में खराब पड़े जलमीनार की जानकारी जलसहिया एवं मुखिया से लेने का निर्देश दिया।
 
आवास योजनाओं की समीक्षा में बिरसा आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही वन अधिकार योजनाओं के तहत आवंटित लाभार्थियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने लाभुकों को आवास योजना की राशि को 30 अप्रैल तक हस्तांतरित करने का निर्देश दिया।
 
इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने अन्य कई विभागों की योजनाओं की भी गहन समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
 
बैठक के दौरान उपायुक्त ने 15 विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

 

 

राम भक्तों के लिए

गुमला में शिक्षा के क्षेत्र में नया प्रयोग: ‘गिफ्ट ऑफ एजुकेशन’ के अंतर्गत कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों के लिए नवाचारी योजनाएं शुरू

0

शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा देने के उद्देश्य से गुमला जिला प्रशासन ने ‘गिफ्ट ऑफ एजुकेशन’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक नवीन कार्ययोजना को स्वीकृति दी है। जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में यह योजना विशेष रूप से कक्षा 1 से 3 के बच्चों को केंद्र में रखकर तैयार की गई है, जो बच्चों को विद्यालय के माहौल से सहज रूप से जोड़ने और उनकी सीखने की प्रक्रिया को आकर्षक बनाने पर केंद्रित है।


बाल अनुकूल शिक्षा व्यवस्था की ओर एक सशक्त कदम

इस वर्ष से ‘प्रोजेक्ट अजीत: A Journey Towards Inspiration & Transformation’ के तहत गुमला के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 में नए दाखिल बच्चों के लिए बाल अनुकूल कक्षा वातावरण बनाने की दिशा में कार्य शुरू किया जा रहा है। इन कक्षाओं को रंगीन चित्रों, कहानियों और स्थानीय शिक्षण सामग्री (TLM) से सजाया जाएगा, जिससे बच्चों के मन में पढ़ाई के प्रति उत्सुकता बढ़े।


‘छोटा कोना, बड़ी उड़ान’ – रीडिंग कॉर्नर की स्थापना

बच्चों में पढ़ने की आदत को विकसित करने और भाषाई दक्षता बढ़ाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में ‘छोटा कोना, बड़ी उड़ान – पढ़ना सबका अधिकार’ नाम से एक नवाचारी रीडिंग कॉर्नर की शुरुआत की जा रही है। यहां बच्चों को प्रेरक किताबें, कहानियां और चित्रात्मक साहित्य उपलब्ध कराया जाएगा।


संकुल संसाधन केंद्र होंगे परिवर्तन के आधार

जिले के सभी 12 प्रखंडों में स्थापित 100 संकुल संसाधन केंद्रों को प्रभावी बनाया जाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से शिक्षक सहयोग, स्कूलों का नियमित अनुश्रवण, सामुदायिक भागीदारी और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, तकनीकी समन्वय और विद्यालय प्रबंधन समितियों के साथ संवाद को सशक्त किया जाएगा।


प्रेरणा मंच और बाल सभा से निखरेगा नेतृत्व कौशल

सहायक नोडल पदाधिकारी दिलदार सिंह के अनुसार, विद्यालयों में ‘प्रेरणा से परिवर्तन की ओर’ अभियान के तहत प्रेरणा मंच और बाल सभा का गठन किया जाएगा। इसमें शिक्षकों और विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा बच्चों को प्रेरक कहानियां सुनाई जाएंगी, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल उभर सके।


साझेदार संस्थाओं की भूमिका और नवाचार का सम्मान

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, पिरामल फाउंडेशन और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन जैसे संगठनों के सहयोग से समर कैंप, ड्रॉप आउट बच्चों की पुनः स्कूल में वापसी, और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर रहे शिक्षकों और कर्मियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को भी संकुल एवं विद्यालय स्तर पर सम्मान देने की योजना बनाई गई है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

कमलपुर नदी में अवैध बालू खनन जोरों पर: झारखंड से छत्तीसगढ़ तक जारी रेत तस्करी, अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल

0

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले के परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का प्रखंड अंतर्गत कमलपुर नदी से प्रतिदिन भारी मात्रा में अवैध बालू खनन हो रहा है, जो छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले तक पहुँचाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमांकन की स्पष्टता न होने और प्रशासनिक सुस्ती के चलते यह गोरखधंधा वर्षों से बिना किसी रोकटोक के जारी है।


कहां हो रहा खनन, कैसे पहुंच रही रेत राज्य पार?

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 100 से 150 ट्रैक्टर बालू कमलपुर नदी से अवैध रूप से निकाले जा रहे हैं और इन्हें झारखंड-छत्तीसगढ़ की सीमा पार ले जाकर जशपुर जिले के विभिन्न इलाकों में बेचा जा रहा है। हाल ही में सीमांकन के लिए खुदाई की गई थी, लेकिन समय के साथ वो गड्ढे दोबारा बालू से भर गए और बालू माफिया फिर से सक्रिय हो गए।


अवैध खनन में किसकी मिलीभगत?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध व्यापार में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर विभागीय कर्मचारियों तक की मिलीभगत है। “अगर हिस्सेदारी नहीं है, तो फिर ये धंधा सालों से क्यों चल रहा है?” — यही सवाल जनता अब जोर-शोर से उठा रही है।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी से पहले ही माफियाओं को खबर मिल जाती है, जिससे वे अपना काम रोक देते हैं और अधिकारी खाली हाथ लौटते हैं। यह संकेत देता है कि खनन विभाग और पुलिस के बीच कहीं न कहीं सूचनाओं का लीक होना तय है।


प्राकृतिक और बुनियादी ढांचे पर खतरा

इस अवैध दोहन का असर केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी पड़ रहा है। जिन नदियों से बालू निकाली जा रही है, वहां पानी का स्तर तेजी से गिरा है, जिससे पेयजल संकट भी गहराने लगा है।

इतना ही नहीं, जिन पुलों को करोड़ों की लागत से बनाया गया था, वे अब इस निरंतर खनन के चलते कमजोर होने लगे हैं और उनमें दरारें आने की खबरें भी सामने आ रही हैं। यह आने वाले समय में एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है।


प्रशासन और सरकार की भूमिका पर सवाल

जनता का सवाल वाजिब है — जब खतरा इतना स्पष्ट है, तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? यदि सरकार और प्रशासन ने समय रहते कड़े कदम नहीं उठाए, तो न केवल राज्य को राजस्व का भारी नुकसान होगा, बल्कि प्राकृतिक संसाधन और जनता की बुनियादी ज़रूरतें भी संकट में पड़ जाएंगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

वर्ल्ड कॉन्क्लेव 2025: इंदौर बना वैश्विक नेतृत्व, नवाचार और उद्यमिता का संगम स्थल

0

इंदौर, 16 अप्रैल 2025: शेरेटन ग्रैंड पैलेस, इंदौर ने ‘वर्ल्ड कॉन्क्लेव 2025’ की भव्य मेजबानी कर एक बार फिर साबित किया कि भारत वैश्विक स्तर पर नेतृत्व, नवाचार और उद्यमशीलता का केंद्र बन चुका है। “Transform, Innovate, Disrupt” की थीम के साथ आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 200 से अधिक व्यवसायी, महिला उद्यमी, शिक्षाविद् और संस्थान प्रमुख एक मंच पर इकट्ठा हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रागिनी मक्कर और उनकी टीम की सजीव गणेश वंदना से हुई, जिसने आयोजन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। इसके बाद अतिथियों ने मंच पर आकर प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। डॉ. राजेश डंडोतिया (एडीसीपी, क्राइम ब्रांच इंदौर), ले. कर्नल डॉ. अजय सिंह ठाकुर, श्रीमती अल्का सोनकर, श्री गौरव गोयल और डॉ. पुनीत कुमार द्विवेदी जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों ने नवाचार की भूमिका पर अपने अनुभव साझा किए।

सम्मान और प्रेरणा का संगम

‘स्वच्छ इंदौर’ के ब्रांड एंबेसडर समेत कई सामाजिक और औद्योगिक हस्तियों को मंच पर सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. दीप्ति हाड़ा, श्री सुरेश सिंह भदौरिया, अजय प्रताप सिंह, अनुज यादव, डॉ. पी.के. राजपूत और अन्य शामिल थे। शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र से आए उत्कृष्ट संस्थानों व प्रतिनिधियों को भी विशेष सम्मान दिया गया।

व्यवसाय क्षेत्र के सम्मानित नामों में शामिल रहे – बॉन्ड्समोर वेंचर्स, माईकोकोनट्ज़, शेल्टर होम्स, और कई अन्य। वहीं, शिक्षा जगत से सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल, हेलो किड्स, माई प्लैनेट प्री स्कूल जैसे संस्थानों को उनकी सेवाओं के लिए सराहा गया।

महिला शक्ति को मिला मंच

‘वर्ल्ड वुमन आइकॉन 2025’ पुरस्कार ने 50 से अधिक प्रेरणादायक महिलाओं को मंच दिया, जिन्होंने समाज, शिक्षा, हेल्थकेयर और एंटरप्रेन्योरशिप में अद्वितीय योगदान दिया है। इन नामों में शामिल हैं – तसनीम मेसिवाला, डॉ. रूपाली सहदेव, राधिका गोंगिरेड्डी, कोमल वाडिकर, और डॉ. अनुपमा छाजेड़।

बुद्धिमत्ता से भरपूर पैनल चर्चाएं

कार्यक्रम में दो प्रमुख विषयों पर पैनल चर्चाएं हुईं – ‘शिक्षा का भविष्य’ और ‘उद्यमिता की चुनौतियां और समाधान’। शिक्षाविदों ने नई शिक्षा नीति और तकनीकी एकीकरण पर विचार साझा किए, जबकि व्यवसायियों ने स्टार्टअप इकोसिस्टम में आने वाली बाधाओं और उनके समाधान पर गहन चर्चा की।

नवाचार को समर्पित प्रकाशन का विमोचन

इस अवसर पर ‘द बिज़नेस एसेंट’ मैगज़ीन के नए अंक का विमोचन किया गया, जिसमें कवर पेज पर सेंट जेवियर्स स्कूल ग्रुप के एडमिन डायरेक्टर डॉ. गौरी शंकर पांडा को स्थान मिला। यह मैगज़ीन उभरते उद्यमियों और विचारशील नेताओं को पहचान देने के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है।

सफलता के पीछे सशक्त संगठनात्मक योगदान

मोनिका जैन (इमेज प्लैनेट) और अमित जैन (ग्लोबल ट्रायंफ फाउंडेशन) के नेतृत्व में यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। पीआर 24×7, ज़िपडायल, मीडिया टुडे, हेलो किड्स और स्कूल कंसल्टेंट इंडिया जैसे संस्थाओं की भागीदारी ने आयोजन को और भव्यता प्रदान की।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

NDDB के CMD शाह ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, रांची के ओरमांझी में बहुत जल्द पाउडर प्लांट के साथ मिल्क प्रोडक्ट प्लांट का होगा शिलान्यास

0

रांची : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ मीनेश शाह ने राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान झारखंड में मेधा डेयरी सहित NDDB की कार्य योजना पर चर्चा हुई. इस मौके पर NDDB के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ मीनेश शाह ने बताया कि रांची के होटवार में नया पाउडर प्लांट के साथ मिल्क प्रोडक्ट प्लांट का निर्माण होने जा रहा है.

गिरिडीह में 50 हजार लीटर का एक और नया प्लांट लगाने की योजना

NDDB के द्वारा शुरू होने वाले इस प्लांट का शिलान्यास के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का समय निर्धारित किया जा रहा है. बहुत जल्द इस नये प्लांट की आधारशिला रखी जाएगी. इसके साथ ही गिरिडीह में 50 हजार लीटर का एक और नया प्लांट लगाने की योजना है.

डॉ मीनेश शाह ने बताया कि उन्होंने खुद गिरिडीह जाकर स्थल निरीक्षण किया है. वहीं झारखंड में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत राज्य के किसानों को अच्छे नस्ल की गाय उपलब्ध कराने को लेकर एक सेंटर का निर्माण किया जाएगा. अब गाय खरीद के लिए राज्य के किसानों को दूसरे राज्य जाने की जरूरत नहीं होगी. राज्य सरकार और JMF के द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.

केंद्र सरकार से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जमशेदपुर या रांची में अच्छे नस्ल की गाय उपलब्ध कराने का सेंटर शुरू किया जाएगा. मंत्री से मुलाकात के क्रम में वेटनरी डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा हुई. पशुपालकों को समय पर वेटनरी डॉक्टर उपलब्ध हो, इसे सुनिश्चित कराया जाएगा. इस मौके पर मेधा डेयरी के प्रबंध निदेशक जयदेव विश्वास भी मौजूद थे.

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium