16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 423

हजारीबाग में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या

0

11 लाख रुपये लूटकर फरार हुए बाइक सवार अपराधी , इलाके में दहशत और मातम का माहौल

इचाक, हजारीबाग | 15 अप्रैल 2025 झारखंड के हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के मैनेजर की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और 11 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस दुस्साहसी वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे घटी वारदात

घटना सुबह करीब 11:00 बजे की है। 32 वर्षीय शंकर रविदास, जो इचाक प्रखंड के कुटुमसुकरी गांव निवासी थे और सालपर्णी पेट्रोल पंप में बतौर मैनेजर कार्यरत थे, अपने पेट्रोल पंप के तीन दिनों के कलेक्शन, करीब 11 लाख रुपये, को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (इचाक शाखा) में जमा करने के लिए बाइक से निकले थे।

इसी दौरान, सफेद अपाची बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी, जो पहले से उनका पीछा कर रहे थे, ने एनएच-33 के सर्विस रोड पर स्थित हाई स्कूल सिझुआ के पास उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। उन्होंने शंकर से रुपयों का बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन शंकर रविदास ने बहादुरी दिखाते हुए बैग लेकर भागने की कोशिश की। इसी बीच, अपराधियों ने पीछे से गो*ली चला दी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। अपराधी रुपयों का बैग लेकर स्कूल के पीछे के रास्ते से फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

सूचना मिलते ही इचाक थाना के एसआई संतोष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल शंकर रविदास को तत्काल आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार, डीएसपी अमित कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति, और एसडीपीओ अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस को 7.85 एमएम की गो*ली का एक खाली खोखा मिला है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधि*यों की पहचान की जा सके।

इलाके में पसरा मातम, गांव में गमगीन माहौल

शंकर रविदास की हत्या की खबर से उनका गांव कुटुमसुकरी और आसपास के इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी बबीता देवी, 5 वर्षीय बेटी वर्षा, पिता मंगर रविदास और मां राधा देवी पूरी तरह से सदमे में हैं। शंकर रविदास अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था।

उनके सहकर्मियों और जानने वालों के अनुसार, शंकर रविदास मृदुभाषी, ईमानदार और मेहनती इंसान थे। वे पिछले 10 वर्षों से सालपर्णी पेट्रोल पंप में कार्यरत थे और वहां के सभी कर्मचारियों के प्रिय थे।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात का अंजाम देकर अपराधियों का बेखौफ भाग निकलना, पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। यह घटना दर्शाती है कि आपराधिक तत्वों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में बैंक तक लेन-देन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती, जो इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा दे रही है। कई लोगों ने मांग की है कि बैंक और व्यावसायिक संस्थानों के आसपास स्थायी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाए।

क्या बोले पुलिस अधिकारी

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए हम अपराधियों के करीब हैं।”

न्याय की मांग, प्रशासन पर दबाव

स्थानीय समाजसेवियों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने शंकर रविदास के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने, उनकी बेटी की शिक्षा एवं भविष्य की जिम्मेदारी उठाने, तथा अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि हजारीबाग जैसे शांत इलाके में भी अब अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रशासन और पुलिस के लिए यह परीक्षा की घड़ी है कि वे दोषियों को कितनी जल्द पकड़ते हैं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाते है।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

गुमला में कल्याण विभाग की छात्रावास समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

0

गुमला जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित 19 छात्रावासों की व्यवस्थाओं, समस्याओं और सुधारात्मक कदमों पर मंथन करना था।

गुमला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिले के सभी कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावासों की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में 19 छात्रावासों की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधन और छात्रों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

छात्रावासों के सुपरिटेंडेंट और वार्डन से सीधे संवाद करते हुए उपायुक्त ने रखरखाव, रसोई, बॉउंड्री वॉल, विद्युत आपूर्ति और पेयजल सुविधा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी लंबित समस्याओं का निवारण शीघ्रता से किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने सभी छात्रावासों से छात्र-छात्राओं का पूर्ण विवरण यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। फिलहाल केवल 10 छात्रावासों ने यह विवरण प्रस्तुत किया है, शेष छात्रावासों को त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है।

उपायुक्त सत्यार्थी ने अधिकारियों से कहा, “छात्रावासों में बच्चों को एक सकारात्मक और अध्ययन के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। बच्चों को गलत रास्ते पर जाने से रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है—उन्हें शिक्षा की ओर प्रेरित करना।”

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, छात्रावास अधीक्षक, वार्डेन और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

घाघरा में धूमधाम से मना सरहुल पर्व, पारंपरिक नृत्य और प्रकृति आराधना ने मोहा मन

0

झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में मंगलवार को आदिवासी समुदाय ने पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ सरहुल पर्व का आयोजन किया। सरहुल संचालन समिति के नेतृत्व में सैकड़ों खोड़हा दलों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक नृत्य करते हुए इस प्रकृति उत्सव को यादगार बना दिया।

गुमला जिला अंतर्गत घाघरा प्रखंड में मंगलवार को सरहुल महापर्व उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरहुल संचालन समिति द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक खोड़हा दलों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘झखरा कुंबा’ में पहान पुजार द्वारा पारंपरिक पूजा से हुई, जिसमें साल वृक्ष और प्रकृति के तत्वों की आराधना की गई। इसके उपरांत विभिन्न गांवों से आए खोड़हा दल एकत्रित हुए और पारंपरिक वाद्य यंत्रों — ढोल, मांदर, नगाड़ा आदि के साथ नृत्य करते हुए चांदनी चौक, थाना चौक और ब्लॉक चौक होते हुए करम डीपा पहुंचे। वहां यह रंगारंग जुलूस एक सांस्कृतिक सभा में परिवर्तित हो गया।

इस दौरान सभी खोड़हा दलों को सरहाना और सम्मान स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए। संचालन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सरहुल केवल पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आदिवासी समुदाय की आस्था का प्रतीक है। वे साल वृक्ष, जल, जंगल और जमीन की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं।

समिति ने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस सांस्कृतिक विरासत को अपनाएं और अगली पीढ़ी को भी इससे जोड़ें। उन्होंने यह भी कहा, “हम आदिवासी प्रकृति के पूजक हैं और हमारा जीवन पूरी तरह से प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित है। इसलिए इसे सहेजना हमारी जिम्मेदारी है।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड सरकार के कैबिनेट निर्णय के खिलाफ PGT शिक्षकों का विरोध, वेतन कटौती से भड़के शिक्षक

0

गुमला ज़िले में सोमवार को झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के आह्वान पर पोस्ट ग्रेजुएट प्रशिक्षित शिक्षकों ने राज्य सरकार के हालिया कैबिनेट फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा माध्यमिक आचार्य पद की संरचना और वेतनमान में कटौती के निर्णय से शिक्षक समुदाय में नाराज़गी है।

झारखंड सरकार के एक हालिया कैबिनेट फैसले ने राज्य के शिक्षकों के बीच गहरी असंतोष की लहर पैदा कर दी है। गुमला ज़िले में सोमवार को झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर के नेतृत्व में सभी स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों ने सरकार के इस निर्णय के खिलाफ जमकर विरोध जताया।

बताया गया कि 8 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) और TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) पदों को समाप्त कर उनकी जगह ‘माध्यमिक आचार्य’ नामक नया पद सृजित किया है। इस नई संरचना के तहत शिक्षकों को अतिरिक्त कक्षाओं का बोझ तो सौंपा गया है, लेकिन उनकी वेतनमान में कटौती कर दी गई है — ग्रेड पे को ₹4800 से घटाकर ₹4200 कर दिया गया है।

इस फैसले का सीधा असर शिक्षकों की मासिक आय पर पड़ेगा, जिससे उन्हें लगभग ₹20,000 प्रति माह कम वेतन मिलेगा। वर्तमान में PGT और TGT शिक्षकों को केंद्र सरकार के अनुरूप वेतनमान प्राप्त होता है।

शिक्षकों ने आशंका जताई कि इस प्रकार की नीति से प्रतिभाशाली युवाओं का रुझान शिक्षण पेशे की ओर कम होगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस “शिक्षा विरोधी नीति” को वापस नहीं लेती है, तो पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।

संघ की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि यह विरोध न केवल वेतनमान को लेकर है, बल्कि शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा की गरिमा से भी जुड़ा हुआ है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

गुमला के तेतरटोली गांव में आरंभ हुआ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ

0

झारखंड के गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित तेतरटोली, बूढ़ीपाठ गांव में मंगलवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें 51 महिलाओं और कन्याओं ने भाग लिया। कथा का आयोजन संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधिपूर्वक किया गया।

गुमला ज़िले के भरनो प्रखंड के तेतरटोली (बूढ़ीपाठ गांव) में अध्यात्म और भक्ति का माहौल उस समय सजीव हो उठा जब मंगलवार को सप्ताह भर चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा की शुरुआत पारंपरिक कलश यात्रा से हुई, जिसमें 51 श्रद्धालु महिलाएं और कन्याएं कलश में जल भरकर बूढ़ीपाठ नदी से कथा स्थल तक पदयात्रा करती हुई पहुंचीं।

यह आयोजन धार्मिक परंपरा और श्रद्धा का अद्भुत संगम था, जिसमें कांशी विश्वनाथ के कमल दास जी महाराज, आचार्य रामनारायण जी महाराज और आचार्य शिवम दास जी जैसे प्रतिष्ठित संतों ने श्रीमद्भागवत पाठ का नेतृत्व किया। कथा स्थल पर आध्यात्मिक शांति और भक्ति भाव की अनुभूति हर श्रद्धालु के चेहरे पर स्पष्ट झलक रही थी।

इस मौके पर अनेक श्रद्धालु और समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जिनमें नारायण दास, नारायण दास गोस्वामी, परितोष शाही, हरिशंकर शाही, चुन्नी लाल गोप, राजेश केशरी, बबलू शाही, पीके सिंह, वीरेंद्र सिंह और बालेश्वर गोप शामिल थे। पूरे क्षेत्र में कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और ग्रामीणों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सहभागिता दिखाई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में किसान मेला के सफल आयोजन हेतु बैठक की गई

0
गुमला : – गुमला समाहरणालय स्थित सभागार में  उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में ‘कृषि मेला सह कार्यशाला’ के बेहतर आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर अनुमंडल के बरवे मैदान,चैनपुर में दिनांक 24.04.2025 से 25.04.2025 तक अनुमंडल स्तरीय दो दिवसीय ‘कृषि मेला-सह कार्यशाला’ का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के बेहतर एवं सफल आयोजन हेतु उपायुक्त ने कृषि पदाधिकारी को सभी संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु निर्देश दिए।
 उन्होंने यह भी कहा कि मेले में खेती हेतु उपयोग में लाए जाने वाले कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाए जिससे किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों के विषय में जानकारी मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मेले में अन्य विभागों के भी स्टॉल लगाए जाएं। जिससे मेले में आनेवाले किसान एवं आमजन अन्य विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी ले सकें।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि चैनपुर, डुमरी एवं जैरागी के किसानों को कृषि के प्रति जागरूक करने हेतु इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि  अधिक से अधिक किसान इस मेले में शामिल हो और इस मेले का लाभ उनको मिले तथा कृषि के प्रति उनकी रुचि बढ़े।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी,सिविल सर्जन,जिला कृषि पदाधिकारी,जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सभी संबंधित पदाधिकारी तथा डीपीएम जेएसएलपीएस उपस्थित थे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

झामुमो में नेतृत्व परिवर्तन: हेमंत सोरेन बने नए केंद्रीय अध्यक्ष, शिबू सोरेन को मिली संरक्षक की भूमिका

0

रांची के खेलगांव में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 13वें केंद्रीय अधिवेशन के दौरान पार्टी ने बड़ा निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर लंबे समय से अध्यक्ष पद पर आसीन रहे वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन को पार्टी का संस्थापक संरक्षक घोषित किया गया। यह बदलाव पार्टी की रणनीतिक दिशा और भावी नेतृत्व को स्पष्ट करता है।

झारखंड की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 13वें केंद्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन संगठन में बड़े बदलाव की घोषणा की गई। पार्टी के वरिष्ठतम नेता और आदिवासी हितों की आवाज माने जाने वाले शिबू सोरेन ने केंद्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर यह दायित्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपा। अब वे पार्टी के संस्थापक संरक्षक की भूमिका में काम करेंगे।

लंबे समय बाद बड़ा बदलाव

लगभग चार दशकों तक झामुमो की कमान संभालने वाले शिबू सोरेन ने पहली बार पार्टी में शीर्ष नेतृत्व की बागडोर पूरी तरह अगली पीढ़ी को सौंपी है। हेमंत सोरेन, जो अब तक कार्यकारी अध्यक्ष थे, अब पार्टी के पूर्णकालिक केंद्रीय अध्यक्ष बन गए हैं।

2015 से हेमंत की सक्रिय भूमिका

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 2015 में जमशेदपुर अधिवेशन के दौरान हेमंत सोरेन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। उनके नेतृत्व में पार्टी ने दो विधानसभा चुनावों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। दस वर्षों की कार्यकारी जिम्मेदारी के बाद अब उन्हें पार्टी का सर्वोच्च पद दिया गया है।

झामुमो के संस्थागत इतिहास की झलक

पार्टी की स्थापना 1972 में हुई थी और पहले अध्यक्ष के रूप में विनोद बिहारी महतो ने नेतृत्व किया। 1984 में बदले राजनीतिक माहौल में नीरमल महतो अध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद शिबू सोरेन ने पार्टी को लगातार 38 वर्षों तक दिशा दी।

नीतिगत प्रस्तावों में तीखे तेवर

अधिवेशन के पहले दिन वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी द्वारा प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्तावों में केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। प्रस्तावों में यह आरोप लगाया गया कि अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति और जनजातियों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसके अलावा, पार्टी ने जनगणना और सीमांकन (delimitation) को संविधान विरोधी बताते हुए इसका विरोध दर्ज किया।

अन्य मांगें जो उठाईं गईं:

  • खतियान आधारित स्थानीय पहचान के आधार पर नियुक्तियों में 100% आरक्षण

  • CNT-SPT अधिनियम में संशोधन की रोकथाम के लिए कड़ा कानून

  • भूमि वापसी आयोग का गठन

  • आदिवासियों को स्थायी पट्टा अधिकार

  • वन उपज पर वनवासियों के अधिकार सुनिश्चित करना

News – Sanjana Kumari

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

“बोकारो में पति-पत्नी ने मिलकर 1.5 करोड़ की ठगी को दिया अंजाम, दो कंपनियों को बनाया शिकार”

0

बोकारो, 15 अप्रैल 2025 — झारखंड के बोकारो जिले में एक पति-पत्नी की जोड़ी पर ₹1.57 करोड़ की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। यह ठगी लोहे के स्क्रैप व्यापार के नाम पर की गई। दो व्यापारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप है कि न सिर्फ उनका बकाया नहीं चुकाया गया बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

क्या है पूरा मामला?

बोकारो के सिटी थाना और सेक्टर-12 थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार, ईश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संजय कुमार राय और उनकी पत्नी सरिता देवी ने संस्कार ट्रेडर्स और स्वास्तिक एंटरप्राइजेज से लोहे का स्क्रैप खरीदा, लेकिन भुगतान नहीं किया।

संस्कार ट्रेडर्स के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि अप्रैल 2023 से जून 2024 के बीच स्क्रैप की आपूर्ति की गई थी। दोनों कंपनियों पर उनका ₹40,25,547 बकाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने पारिवारिक कार्यक्रम (श्राद्ध) और मार्च क्लोजिंग के मद्देनज़र पैसे की मांग की, तो उन्हें पैसे देने से मना कर दिया गया और धमकियां दी गईं।

स्वास्तिक एंटरप्राइजेज ने भी दर्ज कराई FIR

दिवाकर साव, जो स्वास्तिक एंटरप्राइजेज के मालिक हैं, ने भी एफआईआर दर्ज कराई है। उनके अनुसार, 7 जून से 26 अगस्त 2024 के बीच उन्होंने ₹1,77,73,987 का स्क्रैप भेजा, जिसमें से केवल ₹60 लाख ही मिला है। बाकी ₹1,17,73,987 अब भी बकाया है। दिवाकर ने भी आरोप लगाया कि पैसे की मांग करने पर उन्हें धमकियाँ दी जा रही हैं।

पुलिस जांच में जुटी

दोनों मामलों में बोकारो पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) और 506 (धमकी) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

News – Sanjana Kumari

राम भक्तों के लिए

जनता दरबार में डीसी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निदान के दिए निर्देश

0

गुमला, 15 अप्रैल 2025 — गुमला जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और समाधान को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान करीब 40 से अधिक आवेदकों ने उपायुक्त से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, जिनमें भूमि विवाद, पेयजल संकट, आंगनबाड़ी सेविका की अनुपस्थिति, सड़क निर्माण में गड़बड़ी, राशन वितरण, अबुआ आवास, आर्थिक सहायता, आश्रित को नौकरी देने, एवं एकलव्य विद्यालय में नामांकन जैसे विभिन्न मुद्दे शामिल थे।

उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे मामलों की भौतिक जांच कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

प्रमुख समस्याएं और उस पर कार्रवाई:

  1. बसिया के बोड़ेकेरा बरटोली आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका की गैरहाजिरी से बच्चों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के आवेदन पर उपायुक्त ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।

  2. रायडीह प्रखंड के रमजा गलगुटरी गांव में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। इस पर उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

  3. अन्य समस्याओं में राशन कार्ड में नाम जोड़ना, सड़क-नाली निर्माण, भूमि अतिक्रमण, रोजगार, और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित लोगों के आवेदन प्रमुख रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

अंबेडकर जयंती के अवसर पर समाज को जोड़ने और एक-दूसरे की मदद करने का लें प्रण : डीसी

0

डीसी ने कहा कि अंबेडकर के दिखाए पथ पर चलते हुए महिलाओं के उत्थान और शिक्षा का सामान अवसर बेटियों को मिले, इस दिशा में हम सभी को मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है। बाबा साहेब के विचार और आदर्श हमेशा समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। राष्ट्र के निर्माण में उनके संघर्षों एवं मूल्यों का अहम योगदान है। उनके विचार को आत्मसात करते हुए न सिर्फ एक आदर्श व्यक्ति बल्कि एक उत्कृष्ट एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी बाबा साहेब की अद्भुत प्रतिभा, ज्ञान एवं आदर्शों को दुनिया हमेशा याद रखेगी।

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium