16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 424

गिरिडीह में मर्सी अस्पताल का हुआ भव्य उद्घाटन, स्व. डा. अमित गौड़ के सपनों ने लिया आकार

0

गिरिडीह (कमलनयन) : आजादी के सात दशक बाद भी उम्दा एवं कारगर चिकित्सा सुविधाओं के लिए तरसती गिरिडीह एवं आसपास के इलाकों की बड़ी आबादी को सोमवार को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लेस “‘मर्सी अस्पताल” के रूप में मल्टीस्पेशएलिटी चिकित्सा प्रतिष्ठान मिल गया। इसके साथ ही मर्सी के फाउन्डर रहे स्व. डा. अमित गौड़ के सपने ने भी आकार ले लिया। जिले के गणमाण्य लोगों की उपस्थिति में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने दीप जलाकर उद्घाटन किया।

मर्सी अस्पताल मरीजों को नया जीवन देनेवाला प्रतिष्ठान साबित होगा : सुदिव्य कुमार

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि डा. अमित के सपनों का यह मर्सी होस्पिटल न केवल भव्य इमारत है, बल्कि एक बड़ी आबादी को शारीरिक व्याधियों में नया जीवन देने वाला चिकित्सा प्रतिष्ठान साबित होगा। मर्सी में बड़े शहरों जैसी चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

उद्घाटन के मौके पर निर्मल शाहबादी, अभय शाहबादी, रितेश शाहबादी, वैभव शाहबादी, निदेशक संजीत नायक, चिकू गौड़ सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता,  डॉक्टर्स और सैकड़ों लोग मौजूद थे।

दरअसल, उदारवादी विचारों वाले दिवंगत डा. अमित ने कई साल पहले मर्सी की नींव रखी थी। अंग्रेजी शब्द मर्सी का अर्थ ही होता है जरूरतमंद के प्रति दया, करुणा, कृपा और सहानुभूति का भाव. डा. अमित के दिल में इस प्रकार की भावनाएं विद्यमान थी, तभी तो उन्होंने वर्षों पहले जरूरतमंदों के लिए मर्सी के रूप में एक सपना देखा लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

डा. अमित के आसमयिक निधन के बाद एक बार तो उनके सपने पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया परन्तु दिल से देखे सपने जरूर पूरे होते हैं। शहर के कई कारपोरेट घरानों के समाजसेवियों ने आगे आकर डा. अमित के सपने क आकार देने का काम किया है।

मर्सी अस्पताल में मरीजों को कई सुविधाएं मिलेंगी

बताया गया कि इस अस्पताल में विभिन्न चरणों में मरीजों को विविध सुविधाएं मिलेंगी। आज से ओपीडी, अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक लैब, डायलिसिस यूनिट, डेंटल विभाग, सीटी स्कैन, टीएमटी जैसी सेवाएं चालू कर दी गई हैं। इसके बाद इमरजेंसी सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर, नवजात शिशु और वयस्क आईसीयू, स्त्री रोग विभाग, एंडोस्कोपी एवं सामान्य सर्जरी यूनिट शुरू की जाएंगी। इसके अलावा कार्डियोलॉजी, एंजियोग्राफी, हार्ट कैथ लैब जैसी सुपर स्पेशिलिटी सेवाएं शुरू की जाएंगी।

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

अन्नपूर्णा देवी ने प. बंगाल में जारी हिंसा को कहीं से उचित नही ठहराया, ममता सरकार को कटघरे में खड़ा किया

0

 

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सिर्फ एक समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी रहते हैं, जिन्हें सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेवारी का काम प. बंगाल की सरकार को बगैर भेदभाव के करना चाहिए। केन्दीय मंत्री सोमवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बात कर रही थीं।

केंद्रीय मंत्री ने मुर्शिदाबाद के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प. बंगाल में हिंसा का वीभत्स रूप देखा जा रहा है, जिसे कहीं से भी अच्छा नहीं कहा जा सकता. कहा कि उपद्रवी लोगों के घरों में घुसकर हिंसा कर रहे है. लोगों के घरों को जलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों की हत्या तक की जा रही है। आलम यह है कि प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी  लगातार हिंसा को बढ़ावा देने पर आमादा है।

मंत्री ने ममता बनर्जी की नीयत पर उठाया सवाल

केन्दीय मंत्री ने कहा कि केवल खास समूह को इस तरह का कृत्य करने के लिए सरकार जिम्मेदार है और मुझे लगता है कि यह सही नहीं है। केन्द्रीय मंत्री ने प. बंगाल सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि प. बंगाल की ममता सरकार क्या किसी खास समूह के लिए ही बनी है? और खास समूह के लिए ही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च सदन ने जिस बिल को पास कर दिया है और राष्ट्रपति ने उस बिल पर मुहर लगा दी है और अब वह कानून बन गया है. उस कानून के विरोध में इस तरह की हिंसा होना कानून व्यवस्था के लिए कतई सही नहीं है।

इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ने भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर संविधान निर्माता को श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

बरकट्ठा: मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों में तनाव, आगजनी व पथराव, स्थिति नियंत्रण में

0

बरकट्ठा (हजारीबाग), 13 अप्रैल 2025 — झारखंड के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी गांव में मंगलवार को यज्ञ समापन के उपलक्ष्य में निकाले गए मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जो देखते ही देखते पथराव और आगजनी में तब्दील हो गई। हालाँकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है और अब गांव में शांति बनी हुई है।


घटना की विस्तृत जानकारी: क्या, कहाँ और कैसे?

झुरझुरी गांव में मंगलवार को यज्ञ समाप्ति के बाद जैसे ही मूर्ति विसर्जन जुलूस झुरझुरी मस्जिद के पास पहुंचा, उसी दौरान दो समुदायों के बीच कहासुनी हुई। मामला बढ़ते-बढ़ते पथराव में बदल गया और देखते ही देखते एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया।

इसके अलावा, एक घर में रखे पुवाल को भी आग लगा दी गई, जिसे दमकल विभाग द्वारा समय रहते बुझा दिया गया।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्थिति सामान्य

हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने घटना की सूचना मिलते ही बरकट्ठा क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में गांव की स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है।

कोई भी व्यक्ति इस घटना में घायल नहीं हुआ है, और स्थानीय प्रशासन पूरी मुस्तैदी से हालात पर नजर बनाए हुए है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

करंज पेड़ से झूलता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, गुमला पुलिस जांच में जुटी

0

गुमला, 13 अप्रैल 2025 — झारखंड के गुमला ज़िले के समसेरा गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक करंज पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।


क्या है मामला?

गुमला सदर थाना क्षेत्र के समसेरा गांव में रविवार अहले सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव करंज के पेड़ से फंदे में झूलता देखा। उन्होंने तुरंत गुमला सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृत व्यक्ति कथित रूप से एक भिक्षुक था, जो इधर-उधर घूमकर भोजन की मांग करता था। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने शनिवार को भी उसे गांव में देखा था। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो पाई है।


72 घंटे शव रहेगा शवगृह में सुरक्षित

पुलिस ने शव को नियम के अनुसार 72 घंटे के लिए शवगृह में सुरक्षित रखा है ताकि अगर कोई परिजन पहचान के लिए पहुंचे तो उसे सौंपा जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।

इस बीच, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, यह आत्महत्या है या किसी साजिश का नतीजा — इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Hair

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

संत जॉन कैथलिक चर्च चैनपुर में धूमधाम से मनाया गया खजूर पर्व

0

जब प्रभु यीशु येरूशलेम में प्रवेश कर रहे थे, तो उन्हें पता था कि यह उनका अंतिम प्रवेश है

गुमला – गुमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों सहित  चैनपुर प्रखंड मुख्यालय मे  खजूर त्योहार रविवार पर्व का आयोजन संत जॉन कैथलिक चर्च परिसर चैनपुर में भव्य रूप से मनाया  गया। रविवार की सुबह, सभी ईसाई धर्मावलंबी ने अपने अपने हांथों में खजूर की डालियां लिए हुए चर्च  परिसर में एकत्रित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत फॉदर जेब्रियानुस कुजूर द्वारा खजूर डाली की आशीष देने के साथ हुई और इसके बाद, ईसाई  समुदाय के लोगों  ने एक जुलूस के रूप में, अपने अपने हांथों में खजूर की डालियां लिए हुए और धार्मिक गीत गाते हुए , संत कैथलिक चर्च में प्रवेश किये और बाद में प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
फॉदर जेब्रियानुस किंडो ने इस अवसर पर कहाकि यह खजूर पर्व , ईसा मसीह के येरूशलेम में प्रवेश की याद में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि ईसा मसीह ने 40 दिन और 40 रात का उपवास और प्रार्थना करने के बाद जब येरूशलेम लौट रहे थे, तब शहरवासियों ने उनका स्वागत खजूर की डालियां काटकर सड़क पर बिछाकर किया था।
फॉदर जेफ्रियानुश किंडो ने अपने संदेश में कहा, “जब प्रभु येशु येरूशलेम में प्रवेश कर रहे थे, तो उन्हें पता था कि यह उनका अंतिम प्रवेश है। फिर भी, वह अपने ईश्वर पिता की आज्ञा का पालन करते हुए येरूशलेम में आए। उनका यह प्रवेश एक ज़ोरदार राजा के स्वागत की तरह था, लेकिन कोई अधिकारी वहां उपस्थित नहीं था, न ही कोई बैंड बाजा। बल्कि, प्रभु स्वयं एक गधे पर सवार होकर आए थे, जो उनकी दीनता और मानवता के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि वह एक सांसारिक राजा नहीं, बल्कि एक ईश्वर द्वारा चुने गए अद्भुत राजा हैं।”
इस कार्यक्रम में फॉदर राजेंद्र तिर्की, फॉदर पवन कुजूर, फॉदर अगस्तुश सहित अनेक धर्म बहनों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। फॉदर राजेंद्र ने भी इस अवसर पर प्रेरणादायक संदेश दिया, जो उपस्थित सभी लोगों को छू गया।खजूर रविवार पर्व ने सभी को एक साथ ला दिया और ईसाई समुदाय में एकता और विश्वास के भाव को और भी मजबूत किया। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि लोगों के बीच प्रेम और सहयोग की भावना को भी प्रकट करता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गौ-तस्करी का भंडाफोड़: दो बोलेरो गाड़ियाँ जब्त, 21 गोवंश मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार

0

गुमला, 13 अप्रैल 2025 — झारखंड के गुमला ज़िले और छत्तीसगढ़ के जशपुर सीमा क्षेत्र में जारी गौ-तस्करी के गोरखधंधे पर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में बड़ी सफलता पाई है। दो बोलेरो पिकअप गाड़ियों में भरकर अवैध रूप से ले जाए जा रहे 21 गोवंशीय पशुओं को छुड़ाया गया, वहीं एक तस्कर को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया गया।


पहली घटना: गाड़ी फंसी, तस्कर फरार, ग्रामीणों ने दी सूचना

अल्बर्ट एक्का थाना क्षेत्र के बंझर ग्राम स्थित सदान टोली के पास निर्माणाधीन पुल के ड्राइवर्वेशन में शुक्रवार रात एक बोलेरो पिकअप गाड़ी फंस गई। इस गाड़ी में 12 गोवंशों को ठूँस-ठूँसकर भर कर ले जाया जा रहा था। गाड़ी के फंसने के बाद तस्कर रात में ही स्कॉर्पियो लाकर उसे निकालने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन सुबह होने पर तस्कर मौके से गाड़ी और मवेशियों को छोड़कर फरार हो गए।

सुबह ग्रामीणों ने मामले की सूचना अल्बर्ट एक्का (जारी) थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी और पशुओं को कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया के बाद पशुओं को ग्रामीणों के बीच सुपुर्द कर दिया गया।


दूसरी घटना: पीछा, रोड जाम और गिरफ्तारी

रविवार सुबह डुमरी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ से एक बोलेरो पिकअप में 9 गोवंश लेकर झारखंड सीमा में प्रवेश किया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की लेकिन गाड़ी ने डुमरी, गुरदरी और बिशुनपुर थाने की पुलिस को चकमा देते हुए भागने की कोशिश की।

बिशुनपुर थाना पुलिस ने कोयल नदी पुल पर सड़क जाम कर दी। वहां पहुंचते ही बोलेरो चालक ने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की और गाड़ी कोयल नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान दो तस्कर भागने में सफल रहे, लेकिन छत्तीसगढ़ के जशपुर निवासी मो. इसराइल को पुलिस ने धर दबोचा।

पुलिस ने गाड़ी और सभी 9 गोवंशीय पशुओं को जब्त कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

बरही में महिला थाना का शुभारंभ, अब महिलाओं की समस्याओं का समाधान होगा त्वरित और निर्भीक: एसपी

0

बरही, 13 अप्रैल 2025 — हजारीबाग जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह ने बरही अंचल निरीक्षक भवन परिसर में महिला एवं बाल संरक्षण थाना का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब महिलाएं बिना किसी झिझक के अपनी समस्याओं को लेकर महिला थाना में आ सकती हैं, जहां उन्हें त्वरित और संवेदनशील न्याय मिलेगा।


महिला पुलिसकर्मियों के सशक्त दल के साथ नई शुरुआत

महिला थाना प्रभारी श्रीमती किरण कच्छप ने अपने महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यह नया थाना अब पूर्व की भांति बरही थाना परिसर में नहीं, बल्कि अलग भवन में संचालित होगा, जहां सभी कर्मी महिलाएं होंगी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे महिलाएं अपनी बात खुलकर रख सकेंगी और उन्हें न्याय पाने में देरी नहीं होगी।”


पुलिस को समझें अपने परिवार का हिस्सा: एसपी

समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने ‘सोशल पुलिसिंग’ की अवधारणा को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा, “हम पुलिसवाले भी आपके ही बीच से हैं—भाई, बेटा या भतीजे की तरह। इसलिए हमसे डरें नहीं, बल्कि भरोसा करें। हम गलत के खिलाफ हैं और सही के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।”

उनकी बातों से वहां मौजूद महिला-पुरुषों में सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास की भावना देखी गई।


इनकी उपस्थिति ने बढ़ाया समारोह का गौरव

उद्घाटन कार्यक्रम में कई प्रशासनिक और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें बरही अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, थाना प्रभारी आभाष कुमार, सार्जेंट मेजर देवव्रत, रुद्र प्रताप सिंह, शशि उरांव, पदमा थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सुमित कुमार साव, नरेंद्र पांडे, और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

अडाणी पावर प्लांट से बांग्लादेश रोशन पर, गोड्डा की किस्मत में लिखा है अंधेरा, सीएम-अडाणी की मुलाकात के बाद रैयतों-कर्मचारियों को है बेहतरी की उम्मीद

0

जांच के लिए ऊर्जा मंत्री दीपक बिरुआ ने एक उच्चस्तरीय कमेटी के गठन की घोषणा की है. यह अपने आप में एक महत्वपूर्ण फैसला है कि अडाणी के साथ हुए समझौते की जांच पड़ताल हो. यदि ऐसा हुआ तो इसे हेमंत सरकार का एक साहसिक फैसला माना जाएगा.

 

नारायण विश्वकर्मा

रांची : कारपोरेट जगत का बादशाह गौतम अडाणी का झारखंड आगमन बहुत कुछ बयां करता है. पिछले 28 मार्च को गौतम अडाणी का विशेष विमान से रांची पहुंचना और सीएम हेमंत सोरेन से मिलना, यह छोटी बात नहीं है. इस मुलाकात का सबब क्या था, ये सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. अडाणी से हेमंत सोरेन ने अपने सरकारी आवास पर दो घंटे क्या बात की? इसकी समुचित जानकारी अभी तक पब्लिक डोमेन में नहीं है.

सरकारी विज्ञप्ति में बस इतना कहा गया है कि राज्य के विकास और राज्य में निवेश के मसले पर दोनों ने बात की. हालांकि, इस मुलाकात के विस्तृत विवरण जैसे कि चर्चा के ठोस परिणाम या कोई आधिकारिक समझौता को अभी तक सरकार या अडाणी समूह की ओर से औपचारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किया जाना कई सवाल खड़े करता है. दिलचस्प बात ये है कि विपक्ष इस मामले में वैसे सवाल खड़े नहीं कर रहा है, जैसा कि वह अमूमन करता आया है.

प्रबंधन और रैयत-कर्मचारियों के बीच दूरियां बढ़ीं

पावर प्लांट में जो कुछ नौकरियां प्रदान की गई हैं, इनमें बड़े बाबुओं और राजनेताओं की सिफारिश से नौकरी पानेवाले लोग ज्यादा हैं. आम आदमी कम ही लाभान्वित हुए हैं. दूसरी तरफ 75 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देने का हेमंत सोरेन सरकार का कानून भी अब तक बेकार साबित हुआ है. सच कहा जाए तो पावर प्लांट में प्रबंधन और रैयतों-कर्मचारियों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं. इसके कारण गोड्डा में पिछले कई महीनों से औद्योगिक अशांति छायी हुई है.

 

प्रदीप यादव की मांग पर जांच कमेटी गठित

पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव का आरोप है कि अडाणी पावर प्लांट को समझौते के तहत आस्ट्रेलिया से आयातित हाई क्वालिटी के कोयले से बिजली का उत्पादन करना था. लेकिन कंपनी समझौते को ठेंगा दिखाकर घरेलू आयातित कोयले का इस्तेमाल कर बिजली का उत्पादन कर रही है. प्रदीप यादव का आरोप है कि अवैध और असुरक्षित तरीके से लोकल स्तर पर कोयले की ढुलाई भी हो रही है. इसकी जानकारी गोड्डा के पुलिस अधीक्षक को भी दी जा चुकी है. उन्होंने इस बाबत राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को पत्र लिखकर इंवायरन्मेंट क्लियरेंस की नये सिरे से समीक्षा और कड़ाई से जरूरी कार्रवाई की मांग की है.

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में बहस के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अदानी को नौ वर्ष पूर्व रघुवर सरकार ने एसपीटी एक्ट का सरासर उल्लंघन कर पावर प्लांट के लिए गोड्डा में नाममात्र की कीमत पर जमीन आवंटित की गई. इस मामले की जांच के लिए ऊर्जा मंत्री दीपक बिरुआ ने एक उच्चस्तरीय कमेटी के गठन की घोषणा की है. यह अपने आप में एक महत्वपूर्ण फैसला है कि अडाणी के साथ हुए समझौते की जांच पड़ताल हो. यदि ऐसा हुआ तो इसे हेमंत सरकार का एक साहसिक फैसला माना जाएगा.

स्थानीय विरोधियों को शांत कराने में मशगूल रहते हैं नेता-अधिकारी

पिछले दिन पावर प्लांट में रैयतों ने धरना-प्रदर्शन किया था, जिसे श्रम मंत्री और गोड्डा के विधायक संजय यादव से फिलहाल शांत करवा दिया है. लेकिन कई रैयत इससे संतुष्ट नहीं हैं. कई स्थानीय लोगों ने बताया कि गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के लगभग 70 लोगों को पावर प्लांट में काम दिया गया है.

आरोप है कि ये लोग काम नहीं करते हैं. कंपनी की ओर से इनपर काम करने का कोई दबाव भी नहीं बनाया जाता, जबकि करीब 50-55 कर्मचारियों (जो धरना-प्रदर्शन में शामिल थे) को वादे के मुताबिक उन्हें सारी सुविधाएं मुहैया नहीं करायी जा रही है. इसी मामले को मंत्री ने सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन असंतोष अब भी बरकरार है. यह भी जानकारी मिली है कि अडाणी पावर प्लांट की ओर से सीएसआर के तहत भी ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतरी के लिए काम नहीं किये जा रहे हैं. रैयतों का आरोप है कि सीएसआर का पैसा नेताओं और उसके गुर्गे पर अधिक खर्च किया जाता है ताकि स्थानीय विरोधियों को शांत किया जा सके.

 

कमेटी में रैयतों को भी शामिल करने की मांग उठी

गोड्डा के स्थानीय लोगों ने बताया कि उच्चस्तरीय कमेटी गठित होने के बाद ही गौतम अडाणी को अकेले सीएम हेमंत सोरेन के दर पर आना पड़ा तो, उनके निहितार्थ का भी लोगों को पता चलना चाहिए. लोगों की मांग है कि कमेटी में रैयतों को भी शामिल किया जाए, तभी कमेटी को यहां के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी, यहां अधिकतर नेता ऐसे हैं जो अडाणी कंपनी की मिलीभगत से अपनी रोटी सेंक रहे हैं.

कंपनी का दावा है कि वह सभी शर्तों का पालन कर रही है. लेकिन विधायक प्रदीप यादव इसे झूठा बता रहे हैं. उनका आरोप है कि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के 11 नवंबर 2020 के पत्रांक के मुताबिक थर्मल पावर प्लांट को कोयले के स्त्रोत को लेकर पारदर्शिता बरतना है. अगर इसमें कोई परिवर्तन होता है तो इसकी जानकारी फौरन मंत्रालय से साझा करना है ताकि पर्यावरणीय मंजूरी के नवीनीकरण ससमय किये जा सके. इसके तहत कोयले के स्त्रोत का लोकेशन, प्रस्तावित मात्रा और गुणवत्ता, स्त्रोत की पावर प्लांट से दूरी और कोयले के परिवहन के माध्यम का जिक्र जरूरी है.

यही नहीं कोयले के दहन से सल्फर डाईऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और मरक्यूरी आक्साइड की मात्रा तय मानक के अनुरूप होना चाहिए. जहां तक संभव हो कोयले का परिवहन रेलवे या कन्वेयर बेल्ट से ही होना चाहिए. जबतक यह विकल्प तैयार न हो, तबतक सड़क मार्ग से सुरक्षा मानकों के साथ कोयले की सप्लाई से पहले पर्यावरणीय मंजूरी जरूरी है. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है.

डीप बोरिंग कराकर भूगर्भ जल के अवैध दोहन का आरोप

यही नहीं एक अरसे से हजारों टन कोयला पश्चिम बंगाल से भारी वाहनों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के भीतरी सड़कों का गैर कानूनी इस्तेमाल कर प्लांट तक लाया जा रहा है. विधायक प्रदीप यादव का कंपनी पर आरोप है कि समझौते के तहत पानी की व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए 93 किलोमीटर दूर बोरियो स्थित गंगा का पानी पाइपलाइन के जरिए लाने की अनुमति दी गई थी. लेकिन प्लांट निर्माण के दौरान गंगा से पानी लाने के बजाए किसानों को प्रलोभन देकर उनकी जमीन पर डीप बोरिंग कराकर भूगर्भ जल का अवैध दोहन किया गया. इसकी वजह से अब स्थानीय लोगों की पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है.

रैयतों का कहना है कि जमीन के एवज में तयशुदा रकम भी नहीं दी गई है. बताया गया कि जिस जमीन की कीमत 46 लाख रुपये प्रति एकड़ होनी चाहिए थी, उसे रघुवर दास की सरकार ने महज 3.25 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर पर अडाणी को मुहैया करा दिया.

जमीन की बाबत उस समय 12 लाख रुपए प्रति एकड़ के मुताबिक चार गुना यानी कि 48 लाख रुपए प्रति एकड़ मिलना था. इसपर विवाद कायम है. पोड़ैयाहाट के कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव पर रैयतों ने आरोप लगाया कि कंपनी के प्रति उन्होंने ढुलमूल रवैया अपनाया. इसके कारण भी जमीन विवाद और कार्यरत कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है. हालांकि विधानसभा में प्रदीप यादव ने ही गोड्डा में रैयतों और रोजगार को लेकर जांच की मांग उठायी थी. इसके बाद ही जांच कमेटी गठित की गई है.

पावर प्लांट से न बिजली मिल रही है, न स्थाई प्रकृति का रोजगार

दरअसल, अडाणी देश में सबसे कम नौकरी मुहैया करानेवाले उद्योगपति माने जाते हैं. रैयतों का कहना है कि हमें यह आश्वासन मिला था कि नियमित नौकरी स्थानीय लोगों को मिलेगी. राज्य के लोगों को उनके पावर प्लांट से न बिजली मिल रही है, न स्थाई प्रकृति का रोजगार मिल रहा है तो, फिर यह कारखाना हमारे किस काम का है? बताया गया कि यहां करीब तीन हजार अधिकारी-कर्मचारी काम करते हैं. स्थानीय स्तर पर बमुश्किल 150-60 कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग कंपनी के हवाले कर दिया गया है. फिर कंपनी भी बदली बदली जा रहा है. इसके खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोश है. अधिकतर अधिकारी बाहर के हैं. इन्हीं का यहां बोलबाला है. 

आखिर किन शर्तों पर राज्य में अडाणी को निवेश करने दिया जाएगा?

वरिष्ठ पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट विनोद कुमार ने अडाणी-हेमंत की मुलाकात पर सवाल उठाते हुए कहा है कि निवेश करने के लिए तो अदाणी हमेशा तत्पर रहेंगे. उनके पास पैसा है और उसका फायदा निवेश में ही है. लेकिन निवेश किन शर्तों पर? क्योंकि झारखंड में उनका ट्रैक रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है.

वे कहते हैं कि क्या एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर रघुवर सरकार ने जिस तरह जमीन का अधिग्रहण कर अडाणी को दिया, उसका कोई समाधान निकलेगा? क्या जमीन के मूल्य में कोई संशोधन करने के लिए अडाणी को बाध्य किया जायेगा? विस्थापितों को पक्की नौकरी देने के लिए कहा जायेगा? यह तो हेमंत सरकार को तय करना है कि वह किन शर्तों पर राज्य में अदाणी से निवेश करवाने वाली है?

जानकारी के मुताबिक सीएम और गौतम अडाणी के बीच हुई बंद कमरे की बैठक में मुख्य रूप से झारखंड में निवेश और खनन परियोजनाओं पर चर्चा हुई है. खास तौर पर, अडाणी समूह के हजारीबाग जिले के बड़कागांव के गोंदेलपुरा और गोड्डा के कोयला ब्लॉकों में वाणिज्यिक खनन को शुरू करने के लिए भूमि अधिग्रहण और कानूनी मंजूरी जैसे मुद्दों पर बात हुई, जो अभी तक रुके हुए हैं। इसके अलावा, भविष्य में राज्य में और निवेश की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। हालांकि, इस बैठक में किसी ठोस सहमति की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।

जमीन अधिग्रहण को लेकर गोन्देलपुरा कोल प्रोजेक्ट का मामला अधर में

बताया गया कि गौतम अडाणी बड़कागांव के गोन्दलपुरा कोल प्रोजेक्ट को लेकर भी गौतम अडाणी से बातचीत हुई है. यहां अडाणी समूह और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की खबरें समय-समय पर सामने आती रही हैं. खासकर जमीन अधिग्रहण और पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर लोग आशंकित हैं।

दोनों पक्षों के बीच किसी पूर्ण सुलह या समझौते की कोई पुष्ट जानकारी सार्वजनिक रूप से नहीं मिल पाई है।  कहा जाता है कि स्थानीय समुदाय, विशेष रूप से बड़कागांव क्षेत्र के किसान, लंबे समय से अपनी जमीन, जल और जंगल की रक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य चिंताएं जमीन के जबरन अधिग्रहण, अपर्याप्त मुआवजा और खनन से होनेवाले पर्यावरणीय नुकसान से जुड़ी हैं। दूसरी ओर, अडाणी समूह का दावा रहा है कि यह प्रोजेक्ट स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास लाएगा। लेकिन गोड्डा के हालात के मद्देनजर लोगों को भरोसा अडाणी समूह से उठ गया है.

गोंदेलपुरा कोल प्रोजेक्ट: कंपनी से एक बड़ा वर्ग असंतुष्ट

दरअसल, गोंदेलपुरा कोल प्रोजेक्ट को लेकर पिछले कुछ वर्षों में कई बार वार्ता और मध्यस्थता की कोशिशें हुई हैं, लेकिन ये ज्यादातर आंशिक रूप से सफल रही हैं या फिर स्थानीय लोगों के एक बड़े वर्ग को कंपनी संतुष्ट नहीं कर पाई हैं। कुछ मामलों में, मुआवजे की राशि बढ़ाने या वैकल्पिक रोजगार के वादे किए गए, लेकिन ये भी विवादों को पूरी तरह खत्म नहीं कर पाए हैं.

अडाणी समूह से समझौते के समय राज्य सरकार से यह वादा किया गया था कि  राज्य में जो भी पावर प्लांट लगेगा, उससे उत्पादित बिजली का 25 फीसदी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर पर कंपनी राज्य को मुहैया करायेगी. लेकिन अडाणी प्लांट द्वारा उत्पादित तमाम बिजली बांग्लादेश को बेच कर भारी मुनाफा अर्जित कर रहे हैं. उन्होंने आश्वासन यह भी दिया था कि वे आस्ट्रेलिया से आयातित परिष्कृत कोयले का इस्तेमाल कारखाना में करेंगे ताकि प्रदूषण कम हो, लेकिन आरोप है कि बंगाल और झारखंड की खदानों का ही कोयला इस्तेमाल कर रहे हैं. गोंदेलपुरा कोल प्रोजेक्ट चालू हो जाने से अडाणी समूह फायदा होगा.

अगर बिजली बाजार रेट पर मिला, तो यह घाटे का सौदा होगा

हाल के घटनाक्रमों के अनुसार, अब झारखंड को भी बिजली उपलब्ध कराने की योजना है. शुरू में इस पावर प्लांट से उत्पन्न सारी बिजली बांग्लादेश को निर्यात की जा रही थी, लेकिन हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गौतम अडाणी के बीच हुई चर्चा के बाद, यह तय हुआ है कि अदानी समूह अब झारखंड को 400 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराएगा। लेकिन अगर बिजली बाजार रेट पर मिलेगा, तो राज्य सरकार को कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि यह घाटे का सौदा होगा.

अपनी गरज से गौतम अडाणी को सीएम के दर पर आना पड़ा…!

यहां इस बात का उल्लेख करना जरूरी है कि गौतम अडाणी हेमंत सरकार बनने के बाद यह उनकी पहली रांची यात्रा रही. पहली बार वे तब आए थे, जब गोड्डा में पावर प्लांट लांच करना था. उस वक्त वे देवघर-गोड्डा में ही कुछ पल के लिए रूके थे. जब वे आए थे तो पूर्व सीएम रघुवर दास ने उनके लिए पलके-पांवड़े बिछा दिए थे. याद करें रघुवर सरकार ने मोमेंटम झारखंड के समय गौतम अडाणी को रांची लाने में असफल रहे थे. वैसे उनके लाख प्रयासों के बावजूद न तो उद्योगपति जुटे और न कोई निवेश हो पाया.

इसके बावजूद मोमेंटम झारखंड में करोड़ों फूंक दिए गए. वहीं हेमंत सोरेन ने रांची में कोई वैश्विक यात्रा की और न ही झारखंड में निवेशकों के लिए कोई सेमिनार या कोई कार्यक्रम लांच किया गया. अपनी गरज से गौतम अडाणी को सीएम के दर पर आना पड़ा.

यह हकीकत है कि अकेले सरकार के भरोसे झारखंड में समृद्धि नहीं आएगी। इसके लिए बड़े उद्योगपतियों की जरूरत होगी। कारोबारी झारखंड में आएं, यहां पूंजी लगाएं, रोज़गार दें। यहां के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाए ताकि किसी को दूसरे राज्य में पलायन की जरूरत नहीं पड़े।

चाद रहे झारखंड में जल, जंगल, ज़मीन का नारा लगाने से सिर्फ़ किसी की राजनीति चमक सकती है, लेकिन राज्य और राज्यवासियों के चेहरे नहीं. बहरहाल, सीएम हेमंत सोरेन और गौतम अडाणी के बीच जो बातचीत हुई है, उसका खुलासा होना चाहिए ताकि अवाम किसी गफलत में न रहे. ये सरकार के इस्तकबाल का भी सवाल है और यही गुड गवर्नेंस की पहचान भी. 

 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

कोयला खनन विस्थापितों की समस्याओं के समाधान हेतु हजारीबाग में प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

0

हजारीबाग, 14 अप्रैल 2025 — उत्तर छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में एनटीपीसी कोल खनन परियोजना से विस्थापित परिवारों की समस्याओं को लेकर हजारीबाग जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि विकास तभी सार्थक है जब उसमें प्रभावित समुदायों की समस्याओं का समाधान और सहभागिता सुनिश्चित हो।

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा, “जिनकी भूमि पर खनन कार्य हो रहा है, उनकी आजीविका और अधिकारों की रक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। विकास के साथ-साथ सामाजिक न्याय भी जरूरी है।”


समस्याओं के निराकरण हेतु गठित होंगी चार समितियां, हर माह करेंगी रिपोर्टिंग

विस्थापितों और जनप्रतिनिधियों द्वारा मुआवज़ा भुगतान, रोजगार, शिक्षा व धार्मिक स्थलों का पुनर्स्थापन, सड़क निर्माण, प्रदूषण, जल संकट सहित अन्य मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

इन जटिल मुद्दों को हल करने हेतु आयुक्त ने तीन से चार समितियां गठित करने का निर्णय लिया है, जो हर महीने स्थलीय सर्वेक्षण कर समस्याओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। उपायुक्त हजारीबाग और जनप्रतिनिधियों की सहमति से इन समितियों का गठन शीघ्र किया जाएगा।


स्थानीय प्रशासन और एनटीपीसी के बीच समन्वय पर ज़ोर

आयुक्त श्री पवन कुमार ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि, “स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और एनटीपीसी अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय से ही समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव है।” उन्होंने सभी पक्षों से विवादों को परे रखकर साझा प्रयास करने की अपील की।


प्रशासन गंभीर, समस्याओं के समाधान की दिशा में उठाएगा ठोस कदम

बैठक के समापन पर हजारीबाग उपायुक्त ने कहा कि आयुक्त के निर्देशों के अनुरूप जल्द ही समितियों का गठन कर, विस्थापितों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।


बैठक में शामिल रहे जनप्रतिनिधि और परियोजना पदाधिकारी

इस अहम बैठक में हजारीबाग सांसद, पूर्व विधायक बड़कागांव, वर्तमान विधायक बड़कागांव, अपर समाहर्ता हजारीबाग, एनटीपीसी के महाप्रबंधक (पकरी बड़वाडीह, चट्टी बरियातू, करनदारी, बादाम) समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

न्यूज़ – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

रामनवमी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन पर उठे सवाल: बाबर कुरैशी ने मांगा जवाब

0
हजारीबाग: रामनवमी जुलूस को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर जिला प्रशासन जहां अपनी पीठ थपथपा रहा है, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता बाबर कुरैशी ने इस पूरे आयोजन को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रशासन केवल जुलूस पार कराने को अपनी सफलता मान रहा है, लेकिन जो घटनाएं इन दिनों के दौरान हुईं, उन पर चुप्पी साधे बैठा है। बाबर कुरैशी ने पूछा कि आखिर अब तक उन घटनाओं पर क्या कार्रवाई हुई है और किसे जवाबदेह ठहराया गया है?

मंगला जुलूस में बजा विवादित गीत, कार्रवाई पर सन्नाटा

बाबर कुरैशी ने सवाल उठाया कि मंगला जुलूस के दौरान सार्वजनिक रूप से विवादित गाना बजाया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द्र को चोट पहुंची। उन्होंने जानना चाहा कि उस जुलूस के आयोजकों और अध्यक्षों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई? उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई पहली बार नहीं था, जब धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की गई हो, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान तक सामने नहीं आया है।

एफआईआर दर्ज, लेकिन अब तक कितने गिरफ्तार?

उन्होंने बताया कि मंगला जुलूस के संबंध में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन सवाल यह है कि अब तक कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है? “क्या यह सिर्फ खानापूर्ति थी या वास्तव में कानून का पालन कराने की मंशा थी?” – बाबर कुरैशी ने तीखा सवाल दागा।

डीजे पर प्रतिबंध के बावजूद बजता रहा शोर

बाबर कुरैशी ने कहा कि प्रशासन ने स्पष्ट रूप से सभी धार्मिक जुलूसों में डीजे बजाने पर रोक लगाई थी। लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही थी – लगभग सभी जुलूसों में डीजे बजाए गए। “ऐसे में अब तक कितने अखाड़ा धारियों या जुलूस आयोजकों पर एफआईआर दर्ज हुई?” – यह भी एक अहम सवाल है जिसका प्रशासन को जवाब देना चाहिए।

मस्जिद के सामने उकसावे की हरकतें, खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन

बाबर कुरैशी ने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान जमा मस्जिद के सामने जानबूझकर उकसावे वाले गाने बजाए गए, शंख बजाया गया और तलवारें लहराते हुए लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से कानून का उल्लंघन था, लेकिन इन हरकतों में शामिल लोगों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, यह भी स्पष्ट नहीं है।
 
उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ अखाड़ा धारियों द्वारा जुलूस में बंदूकें लहराई गईं और खुलेआम हथियार बांटे गए। “क्या इस पर कोई एफआईआर दर्ज हुई? क्या कोई गिरफ्तारी हुई?” – बाबर कुरैशी ने प्रशासन से पूछा।

जुलूस की समय-सीमा का उल्लंघन, आमजन हुए परेशान

बाबर कुरैशी ने यह भी कहा कि हजारीबाग के इतिहास में पहली बार रामनवमी जुलूस निर्धारित समय-सीमा पार कर दूसरे दिन तक चलता रहा, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सड़कें बंद रहीं, दफ्तरों और बाजारों में काम प्रभावित हुआ, लेकिन इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

क्या प्रशासन सभी समुदायों के प्रति समान व्यवहार कर पाया?

उन्होंने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी सिर्फ जुलूस शांतिपूर्ण रूप से पार कराना भर नहीं होती, बल्कि सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। “क्या जिला प्रशासन इस जिम्मेदारी को निभाने में सफल रहा?” – यह सवाल उन्होंने खुले मंच से उठाया।

जिला प्रशासन को देना चाहिए जवाब

बाबर कुरैशी ने अंत में कहा कि प्रशासन को इन तमाम सवालों का जवाब सार्वजनिक रूप से देना चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी समुदाय को यह न लगे कि उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है।

न्यूज़ – Vijay Chaudhary

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium