17.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 433

गुमला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

0

गुमला : – गुमला और आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न मस्जिदों हजारों कीक्षसंख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद की नमाज अदा की। इसके अलावा सिसई रोड स्थित ईदगाह में भी विशेष नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दिया। इसके अलावा इन्होंने काली पट्टी बांध कर केन्द्र सरकार के वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का पुरजोर विरोध किया। ईद को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों को बैनर और रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था। गरीब ,यतीम और जरूरतमंदों को दिल खोलकर मदद दी गई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सरस्वती विद्या मंदिर गुमला में शिक्षा की नई उड़ान के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला का हुआ सफल समापन

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित विद्या भारती झारखंड की योजना अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर गुमला में बाल विकास को समर्पित त्रि दिवसीय आचार्य कार्यशाला का आज सफल समापन हुआ। समापन सत्र में स्थानीय प्रबंधन समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह ने आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा की तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यशाला में आपने जो मंथन किया है यह आने वाले समय में बच्चों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो । साथ ही आश्वस्त किया कि शैक्षणिक गतिविधि से संबंधित हर जरूरतों की हर प्रकार से पूर्ति की जाएगी। आचार्य बच्चों के शैक्षणिक संवर्धन के लिए पूरी तरह से संकल्पित होकर शैक्षणिक कार्य में भाग ले।समापन सत्र में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव के अतिरिक्त कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार दास, प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा तथा समिति सदस्य राजेश कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही।

इससे पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ 28 मार्च को सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। सह सचिव त्रिभुवन शर्मा ने बाल विकास, आचार्य विकास, समिति विकास पर चर्चा करते हुए बाल विकास के विभिन्न आयामों से अवगत करवाया ।
कार्यशाला के अंतिम दिन आचार्य सुदर्शन शर्मा ने NAC के विषय में जानकारी दी। वही आचार्य आशा कुमारी ने पंच पदी शिक्षण पद्धति की विस्तृत जानकारी दी तथा आचार्य संजीव कुमार दुबे ने TLM द्वारा शिक्षण की उपयोगिता बताई। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति ने कार्यशाला में लिए गए निर्णयों के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए नए सत्र 2025- 26 में बच्चों की शिक्षा दीक्षा में अप्रैल के प्रथम दिवस से ही सक्रियता लाने की बात कही।
इसके पूर्व के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने प्रतिदिन प्रत्येक सत्र में साल भर की शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों के निमित्त कार्य योजना सुनिश्चित कराई। सत्र आरंभ से लेकर के मार्च 2026 के परीक्षा फल के बीच शैक्षणिक कार्यशाला अभिभावक गोष्ठी ,मातृ सम्मेलन ,नाना-नानी दादा-दादी सम्मेलन, प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता , प्रांतीय एवं क्षेत्रीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता सहित विद्यालय स्तरीय एवं संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में विविध विद्यालयों की सहभागिता ,समर्पण पखवारा में अधिकतम समर्पण का संकल्प, सहित नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को शैक्षणिक लाभ पहुंचाने संबंधी विषयों का प्रतिपादन किया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पांचवें झारखंड इमेजिंग एक्सपो- 2025 का एचपीसी ने किया पोस्टर लांच

0

बतौर मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने किया पोस्टर लांच, कहा फोटोग्राफरों का हो रहा महाकुंभ

हजारीबाग फोटोग्राफी एसोसिएशन के द्वारा सोमवार को हजारीबाग के झंडा चौक पर सांसद सेवा कार्यालय सभागार झारखंड फोटोग्राफिक संगठन सेंट्रल द्वारा आयोजित होने वाले पांचवें फ़ोटो- वीडियो झारखंड इमेजिंग एक्सपो- 2025 का पोस्टर लांच किया गया। बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने पोस्टर लांच किया और पांचवे झारखंड इमेजिंग एक्सपो की सफलता के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह भी कहा कि यह फोटोग्राफर के लिए एक महाकुंभ जैसा है जिसमें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के करीब 1000 से अधिक फोटोग्राफरों का विशाल समूह शामिल होने जा रहा है। हजारीबाग फोटोग्राफी एसोसिएशन के बिरजू कुमार और सचिव राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि या 1 को 89 और 10 अप्रैल को हरिवंश आना भगत स्टेडियम खेल जाओ राशि में आयोजित होने जा रही है इसमें झारखंड के करीब सभी हिंदी के फोटोग्राफर के साथ देशभर के नामचीन फोटोग्राफर हिस्सा लेंगे। इस एक्सपो में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी क्षेत्र से संबंधित तमाम कंपनी पने उत्पाद और तकनीकी की जानकारी प्रदान करेगी कैमरा मॉडल, लाइटिंग, इक्यूपमेंट, एडिटिंग सॉफ्टवेयर और अनावश्यक उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा ।

मौके पर विशेषरूप से भाजपा नेता विशाल वाल्मीकि, मनमीत अकेला, ज्योत्सना देवी, पूनम मिश्रा, बीरू वर्मा, हजारीबाग फोटोग्राफी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, सह-सचिव वीरेंद्र शर्मा, संजीव केसरी, सदस्य गोविंद राणा, उदय ठाकुर, पंकज पाठक, मुकेश कुमार, अनमोल शर्मा, रामजी गुप्ता, अजीत कुमार, निलेश पांडेय, राजेश सिंह, महेंद्र राणा, भीम ठाकुर, दीपक यादव, गुड्डू कुमार, महेंद्र महतो सदस्य उपस्थित थे ।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

सांसद मनीष जायसवाल के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सांसद प्रतिनिधि बनें डॉ. सुकल्याण मोइत्रा

0

हजारीबाग शहर के बड़कागांव रोड़ निवासी एसोसिएट प्रोफ़ेसर सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ( पिता -स्व. सुभाष कुमार मोइत्रा) को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्होंने इस संदर्भ में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखा है साथ ही डॉ. सुकल्याण मोइत्रा को भी इस संदर्भ में पत्र लिखकर सूचित किया है ।

डॉ. सुकल्याण मोइत्रा को इस नए दायित्व की सांसद प्रतिनिधि जायसवाल ने शुभकामनाएं और अनंत बधाई दी साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वास है कि आप विनोबा भावे विश्वविद्यालय एवं विद्यार्थियों के हितार्थ अपनी सेवा ईमानदारी और निष्ठापूर्वक देंगे। इधर सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के बाद उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रही है। इसकी जानकारी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी ।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

डिजनीलैण्ड मेला हजारीबाग में धूमधाम से प्रारंभ, हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया उद्घाटन

0

डिजनीलैण्ड मेला हजारीबाग के लिए आनंद और व्यापार का अद्भुत संगम है।यह आयोजन बच्चों, परिवारों और व्यापारियों के लिए समान रूप से लाभकारी है :– प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग में बहुप्रतीक्षित डिजनीलैण्ड मेला का भव्य शुभारंभ इन्द्रपुरी सिनेमा हॉल मैदान, मैन रोड में संपन्न हुआ। यह मेला हर वर्ष बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाता है और इस बार भी लोगों के मनोरंजन के लिए विशेष तैयारियाँ की गई हैं। उद्घाटन समारोह में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी बटेश्वर मेहता,राकेश गुप्ता, मनोज सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजकरण पाण्डेय एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डिजनीलैण्ड मेला वर्षों से हजारीबाग के नागरिकों के लिए मनोरंजन और उत्सव का मुख्य केंद्र रहा है। यह मेला रामनवमी के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाता है, ताकि हजारीबागवासियों को एक साथ खुशी मनाने और आनंद उठाने का अवसर मिल सके।सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की डिजनीलैण्ड मेला हजारीबाग के नागरिकों के लिए मनोरंजन, व्यापार और सांस्कृतिक समागम का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। यह मेला न केवल बच्चों और परिवारों के लिए आनंददायक है, मैं इस आयोजन की सराहना करता हूँ और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। आशा है कि यह मेला हर वर्ष इसी तरह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित होता रहेगा।आयोजनकर्ता मनोज कुमार साव ने बताया कि इस मेले का आयोजन बच्चों और बड़ों दोनों की रुचि को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस वर्ष मेले को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाया गया है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

झूलों और मनोरंजन के साधनों का आकर्षण

मेले का सबसे बड़ा आकर्षण झूले और रोमांचक राइड्स हैं, जो बच्चों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

व्यापारिक और खरीदारी के लिए स्टॉल्स

मेले में कई प्रकार की व्यापारिक और खरीदारी की स्टॉल्स लगाई गई हैं, जहाँ विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं। इन स्टॉल्स में शामिल हैं लेदर बैग और पर्स,
लकड़ी के सजावटी सामान,चूड़ियाँ और आभूषण, खिलौने और गिफ्ट आइटम्स, नेम प्लेट और होम डेकोर आइटम्स,कपड़े और लेडीज कुर्ती जैसे अनेकों स्टॉल शामिल है.

खानपान की विशेष व्यवस्था

मेले में आने वाले लोगों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों और स्नैक्स की भी विशेष व्यवस्था की गई है। यहाँ विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट स्टॉल्स उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं मेले में लोगों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।
इस मेले के आयोजन में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता , समाजसेवी राकेश गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, सागर कुमार, कृष्णा कुमार साव, मनोज कुमार सिन्हा, घनश्याम मेहता, प्रकाश मेहता एवं व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने मेले की भव्यता और व्यवस्था की सराहना की तथा आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

आदिवासी समाज की आत्मा है सरहुल, यह पर्व प्रकृति और संस्कृति का अनोखा संगम

0

विजय शंकर नायक

सरहुल, झारखंड और मध्य-पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों का एक प्रमुख पर्व है, जो प्रकृति के प्रति उनकी गहरी आस्था और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। यह उत्सव मुख्य रूप से मुंडा, उरांव (कुड़ुख), संथाल, हो, भूमिज और खड़िया जैसे आदिवासी समुदाय मनाते हैं। सरहुल का आयोजन चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया से शुरू होकर पूर्णिमा तक चलता है, जो वसंत ऋतु के आगमन और नए साल की शुरुआत का संकेत देता है। यह पर्व न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का भी संदेश देता है।

सरहुल की उत्पत्ति का कोई लिखित इतिहास नहीं

“सरहुल” शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है: “सर” या “सारjom” (साल वृक्ष) और “हुल” (उत्सव)। साल वृक्ष आदिवासियों के लिए पवित्र माना जाता है और उनकी प्रकृतिवादी जीवनशैली का आधार है। यह पर्व उनकी उस मान्यता को दर्शाता है कि प्रकृति ही जीवन की संरक्षक और पोषक है। सरहुल की उत्पत्ति को लेकर कोई लिखित इतिहास नहीं है, लेकिन यह माना जाता है कि यह प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा है, जो आदिवासियों के प्रकृति-केंद्रित सरना धर्म से जुड़ी है।

प्रकृति की पूजा: सरहुल में साल के फूलों, पत्तियों और फलों के साथ-साथ जंगल, पहाड़ों और ग्राम देवताओं की पूजा की जाती है। यह पर्व प्रकृति के पुनर्जनन और फसलों की समृद्धि की कामना से जुड़ा है।

नए साल का स्वागत: आदिवासी समुदायों के लिए सरहुल नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। यह समय होता है जब साल के पेड़ पर नए फूल खिलते हैं, जो जीवन और उर्वरता का संकेत देते हैं।

सामुदायिक एकता: यह पर्व गाँव के सभी लोगों को एक साथ लाता है। नृत्य, संगीत और भोज के माध्यम से सामाजिक बंधन मजबूत होते हैं। यहाँ तक कि गैर-आदिवासी समुदाय भी इसमें शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाते हैं।

सरहुल की प्रमुख परंपराएं और रीति-रिवाज

गाँव का पुजारी (पाहन) और उसका सहायक (देउरी) सरना स्थल (जाहेर थान) पर पूजा का नेतृत्व करते हैं। साल के फूल, महुआ और जल के साथ सूर्य देवता, ग्राम देवता और पूर्वजों की पूजा की जाती है। कुछ समुदायों में मुर्गे की बलि दी जाती है, जिसे प्रकृति को अर्पण माना जाता है। पुजारी द्वारा पूजा के बाद फूल और जल का वितरण किया जाता है, जो समृद्धि और शांति का प्रतीक है।

नृत्य और संगीत: सरहुल का सबसे आकर्षक हिस्सा है पारंपरिक नृत्य। पुरुष और महिलाएँ रंग-बिरंगे परिधानों में मांदर, नगाड़ा और बाँसुरी की धुन पर नृत्य करते हैं।  “पाइका”, “चलि” और “कर्मा” जैसे नृत्य इस उत्सव की शान हैं।

सरहुल का समकालीन स्वरूप

आज के समय में सरहुल का स्वरूप कुछ हद तक बदल गया है। शहरी क्षेत्रों में यह पर्व पारंपरिक रूप से कम और उत्सव के रूप में अधिक मनाया जाता है। राँची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, झाँकियाँ और प्रदर्शनियाँ आयोजित की जाती हैं। सरकार भी इसे बढ़ावा देने के लिए छुट्टी घोषित करती है और विभिन्न आयोजन करती है। हालाँकि, ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभी भी अपनी मूल भावना के साथ मनाया जाता है।

सरहुल और पर्यावरण संरक्षण

सरहुल केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी संदेश देता है। साल वृक्ष और जंगल की पूजा यह दर्शाती है कि आदिवासी समुदाय प्रकृति को अपने जीवन का आधार मानते हैं। यह पर्व आधुनिक समाज को यह सिखाता है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कितना आवश्यक है। आज जब जलवायु परिवर्तन और वन कटाई वैश्विक समस्याएँ बन गई हैं, सरहुल की यह परंपरा और भी प्रासंगिक हो जाती है।

चुनौतियां और संरक्षण की आवश्यकता

आधुनिकीकरण का प्रभाव: शहरीकरण और औद्योगीकरण के कारण नई पीढ़ी सरहुल की परंपराओं से दूर होती जा रही है।

सांस्कृतिक ह्रास: बाहरी धार्मिक प्रभाव और शिक्षा के अभाव में इस पर्व का मूल स्वरूप कमजोर पड़ रहा है।

प्रकृति का विनाश: खनन और वन कटाई ने साल वृक्षों और सरना स्थलों को नुकसान पहुँचाया है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सरहुल को स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए और इसके संरक्षण के लिए सामुदायिक जागरूकता बढ़ानी चाहिए।

(लेखक आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष हैं)

राम भक्तों के लिए

गुमला में हाथी का कहर जारी, महुआ चुनने गए वृद्ध की दर्दनाक मौत

0

गुमला, 28 मार्च 2025

झारखंड के गुमला जिले में हाथी के हमले से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रायडीह थाना क्षेत्र के अम्बा कोन जंगल में महुआ बीनने गए 65 वर्षीय वृद्ध फिरना नगेसिया को एक बिगड़ैल हाथी ने बेरहमी से कुचल डाला, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जंगल में महुआ बीनते समय हुआ हमला

घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है, जब फिरना नगेसिया महुआ चुनने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और अपने दांत, सूंड और पैरों से कुचलकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने जब शव देखा तो घटना की जानकारी रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह को दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही रायडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

हाथी के हमलों से दहशत, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

गुमला और आसपास के इलाकों में लगातार हो रहे हाथी के हमलों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस बिगड़ैल हाथी को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में और जानमाल का नुकसान न हो।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में दहशत: जंगली हाथी का आतंक, कई घायल, तीन की मौत

0

गुमला, 28 मार्च 2025

गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के तपकरा और डाहुपानी पंचायतों में एक आक्रोशित हाथी ने रविवार सुबह भारी तबाही मचाई। हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। वन विभाग की निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से यह हाथी लगातार हमले कर रहा है।

सुबह-सुबह बरपा कहर, दंपति समेत कई घायल

रविवार तड़के करीब पांच बजे, तपकरा पंचायत में 55 वर्षीय ईमेल बा और उनकी पत्नी 45 वर्षीय कालरा बा जैसे ही घर से बाहर निकले, हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने अपनी सूंड और दांतों से दंपति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों को बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

तीन की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

हाथी का आतंक यहीं नहीं थमा। देवगांव चापा टोली में उसने अजय मिंज पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जबकि 60 वर्षीय किस्टोफ एक्का को पैरों तले कुचलकर मार डाला। इसके बाद तेतर टोली में 50 वर्षीय हेमवती देवी को भी हाथी ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

रविवार को ही हाथी ने क्लेमेंट एक्का और अरविंद सिंह पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वन विभाग ने इन घायलों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

वन विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

इस हाथी के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पालकोट थाना क्षेत्र के अलावा जारी प्रखंड के जरमाना और सीसी पतराटोली में भी इस बिगड़ैल हाथी ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की निष्क्रियता के कारण जान-माल की हानि हो रही है। हाथी के आतंक से लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं, लेकिन अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है ताकि और अधिक जानें न जाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

रांची पुलिस ने गुमला में की छापेमारी, इंटरस्टेट बाइक चोरी गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार

0

गुमला, 28 मार्च 2025

रांची पुलिस ने गुमला सदर थाना के सहयोग से एक अंतरराज्यीय बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सात महंगी मोटरसाइकिलें, जिनमें तीन रॉयल एनफील्ड शामिल हैं, बरामद की गई हैं। यह गिरोह झारखंड की राजधानी रांची से महंगी बाइकों की चोरी कर उन्हें ग्रामीण इलाकों में औने-पौने दामों में बेचता था।

पुलिस की कार्रवाई: छापेमारी में नौ गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

रांची के लालपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को गुमला पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से कासिरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान करमचंद साहू और चेटर गांव से एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने पुनः कार्रवाई करते हुए डूमरडीह गांव से चार और अन्य इलाकों से तीन और संदिग्धों को पकड़ा। इनके निशानदेही पर तीन रॉयल एनफील्ड बुलेट और चार अन्य महंगी मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में देवगन गोप (कलिंगा), राम सिंह, बृजेश सिंह, रोहित दास (समसेरा), घूरन प्रधान, निकेत साहू (कासिरा) और पहले से गिरफ्तार विष्णु कुमार (रातू, रांची) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह बाइक चोरी कर आरटीओ विभाग की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और फिर इन बाइकों को 20,000 से 30,000 रुपये तक में बेच दिया जाता था।

राजधानी से होती थी चोरी, ग्रामीण इलाकों में होती थी बिक्री

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह झारखंड की राजधानी रांची से महंगी बाइक चोरी कर उन्हें गुमला और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों में बेचता था। चोरी की गई गाड़ियों का अवैध दस्तावेज तैयार करने में कुछ दलालों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और संभावना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

गिरफ्तार आरोपियों को रांची के लालपुर थाना ले जाया गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों और खरीदारों की पहचान करने में जुटी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गरीब माता-पिता के बेटे मन्नत सोनी ने नवोदय परीक्षा में लहराया परचम

0

गुमला, 28 मार्च 2025

सिसई प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोडेदाग के छात्र मन्नत सोनी ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने माता-पिता, शिक्षकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद मन्नत की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।

शिक्षकों ने किया सम्मानित, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

मन्नत के सफलता की खुशी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनमोहन मिश्रा और कक्षा शिक्षक मंगल उरांव एवं गंदुर उरांव ने उसे मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “मन्नत एक मेधावी छात्र है, जिसने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उसकी यह उपलब्धि न केवल उसके माता-पिता बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।”

आईएएस बनने का सपना, सहपाठियों ने दी बधाई

मन्नत सोनी, जो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है, आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखता है। उसकी इस सफलता से उसके सहपाठी भी बेहद खुश हैं। छात्रों ने कहा कि “हमारे विद्यालय में शिक्षकों की कमी के बावजूद मन्नत ने यह सफलता हासिल की है, जो हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। शिक्षा विभाग यदि समय पर शिक्षकों की नियुक्ति करे, तो और भी छात्र आगे बढ़ सकते हैं।”

छात्रों ने इस मौके पर जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि वे भी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने आशा जताई कि गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी इस दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium