17.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 434

सरहुल पर्व की पूर्व संध्या पर मंत्री चमरा लिंडा द्वारा छात्रावासों के विद्यार्थियों के बीच मांदर का वितरण

0

गुमला : – गुमला में सरहुल पर्व की पूर्व संध्या के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न छात्रावासों के विद्यार्थियों के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर का वितरण किया।

कृष्णा छात्रावास, दुनदुरिया स्थित उरांव छात्रावास, एसएस + 2 उच्च विद्यालय गुमला छात्रावास, एसएस + 2 गर्ल्स छात्रावास, के .ओ .कॉलेज छात्रावास, एवं अनुसूचित जाति महिला छात्रावास सहित कुल छह छात्रावासों में प्रत्येक को दो-दो मांदर प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा, “मांदर हमारी आदिवासी संस्कृति की आत्मा है। इसकी उपयोगिता केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं, बल्कि यह हमारी पहचान और विरासत का प्रतीक है। हमें अपने सांस्कृतिक मूल्यों को अगली पीढ़ियों तक जीवंत रूप में पहुँचाना है।” उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्धि एवं विकास की कामना की तथा समस्त जिलेवासियों को सरहुल पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।

उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, परियोजना निदेशक (आईटीडीए) रीना हांसदा समेत अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

0

गुमला : – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा जिले के तीन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने बताया कि कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 के लिए आयोजित परीक्षा के उपरांत राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरूप मेरिट सूची तैयार कर चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

यह सूची संबंधित तीनों विद्यालयों के सूचना पट्ट के साथ-साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी, गुमला कार्यालय, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय तथा जिले के सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों में प्रदर्शित की गई है, ताकि विद्यार्थी एवं अभिभावक आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एस. एस. प्लस टू उच्च विद्यालय, गुमला में 180 छात्र-छात्राओं, एस. एस. बालिका विद्यालय, गुमला में 88 छात्राओं तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गुमला में 25 छात्राओं के रिक्त सीटों पर मेरिट सूची के आधार पर चयन किया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि चयनित छात्र-छात्रा दिनांक 03 अप्रैल से 09 अप्रैल 2025 तक संबंधित विद्यालय में संपर्क कर नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करें। निर्धारित तिथि तक नामांकन नहीं कराने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में शामिल अन्य योग्य विद्यार्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में हाथी का आतंक: पांच की मौत, प्रशासन अलर्ट

0

गुमला, 28 मार्च 2025

झारखंड के सारंडा जंगल से हर साल हाथियों का झुंड खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा जिलों में प्रवेश कर भारी तबाही मचाता है। इस साल भी खूंटी जिले से आए एक बिगड़ैल हाथी ने गुमला और सिमडेगा के ग्रामीण इलाकों में अब तक पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। वन विभाग की निष्क्रियता पर ग्रामीणों में आक्रोश है, जबकि प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

पालकोट में बुजुर्ग की मौत, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

गुमला डीएफओ अहमद बिलाल के अनुसार, यह हाथी खूंटी से निकलकर कोलेवीरा, पालकोट और रायडीह के जंगलों से होते हुए चैनपुर, कुरुमगढ़ और पतगच्छा की ओर बढ़ रहा है। पालकोट के सिकोई जंगल में महुआ बीनने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग को इस हाथी ने कुचलकर मार डाला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिवार को मुआवजा प्रदान किया।

वन विभाग ने जंगलों में रहने वाले ग्रामीणों को महुआ चुनने, लकड़ी लाने और अन्य कार्यों के लिए जंगल में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही, आसपास के इलाकों में सतर्कता बरतने को कहा गया है।

रामनवमी पर प्रशासन की बढ़ी चुनौती

वन विभाग के अनुसार, हाथी के आंजन धाम के जंगलों की ओर बढ़ने की संभावना है, जहां रामनवमी के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होंगे। झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित कई राज्यों से भक्त यहां हनुमान जन्मस्थली के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में गुमला जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

हर साल दोहराई जाती है तबाही

यह पहला मौका नहीं है जब हाथी के आतंक से ग्रामीणों को जान-माल का नुकसान झेलना पड़ा हो। दशकों से सारंडा जंगल से हाथी झुंड में आते हैं और उत्पात मचाकर वापस लौट जाते हैं। पहले भी एक बिगड़ैल हाथी ने इंसान को मारकर उसका कुछ हिस्सा खा लिया था, जबकि एक अन्य हाथी ने गुमला जिला मुख्यालय में पीडब्ल्यूडी दफ्तर की दीवार तोड़ दी थी।

पूर्व में, गुमला के तत्कालीन उपायुक्त लियोन कुंगा के कार्यकाल में भी एक हाथी ने जंगल में रहकर एक हथिनी के साथ लंबा समय बिताया था, जिसकी खबरें सुर्खियों में रही थीं। बावजूद इसके, वन विभाग की सुस्ती और अकर्मण्यता पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक ग्रामीणों को इस खतरे का सामना करना पड़ेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

 Calls for Reconsideration of Article 19(1)(a) of the Indian Constitution: Will Freedom of Speech Be Extinguished?

0

New Delhi – Last week an explosion of discussions on the limit of freedom of expression in India came to the fore as a series of events created all sorts of fears, from the misuse of digital platforms to hate speech and misinformation to calls for national security breaches. It is no secret that the Right to Freedom (Resolve 19(1)(a)) of the Indian Constitution has become a model of democratic pride and controversy. Indeed, this fundamental right was a central tenet that underpins a vibrant democracy, but there are a number of arguments that suggest that it is time to reconsider the absolute nature of its application.

 The Misuse of Free Speech

Most recently, social media platforms have seen an increased prevalence of hate speech, communal propaganda, and misinformation. This has enabled the spread of communal violence, political upheaval, and an unstable public climate. Content falsely disseminated via social media is also actively being combated by fact-checking, but due to the current rapid spread of misleading material, it remains a threat to society.

 National Security Concerns

Freedom of speech also has been misused to promote anti-national rhetoric and radical ideologies. Terrorist organizations and separatist groups have made use of such rights to propagate and carry out propaganda and violence. While there are legal instruments like the Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA), the lack of stringent restrictions on speech makes them ineffective in reducing terrorist threats to national security.

Social Cohesion at Risk

Uncontrolled speech will lead to degeneration of social harmony. Non-stop inflammatory remarks aimed at specific social groups are all too often the cause of social divisions and violence, in contrast to the reasonable limitation of speech provided for in article 19(2). Further regulations would help prevent such misuse and safeguard public peace.

Learning from Global Examples

Yes, countries like Germany and Singapore have passed laws to curb dangerous speech. Deutschland’s NetzDG law (Network of Data Protection) mandates that illegal content should be removed within 24 hours; Singapore’s POFMA empowers authorities to get involved in combating misinformation. India could follow these examples and maintain responsible speech with a minimal loss of free expression.

Conclusion

Freedom of speech is one of the cornerstones of democracy, but the misuse of freedom of speech poses serious threats to democracy in India. We also need a national dialogue on whether, in practice, the abolition or revision of article 19(1)(a) should be effected. Implementing more stringent regulation would safeguard national security, bring about social harmony and further encourage responsible use of speech. Through dealing with these issues, India can strengthen the democratic system and protect its citizens from the detrimental impact of uncontrolled speech.

राम भक्तों के लिए

झारखंड राज्य अस्मिता हॉकी लीग प्रतियोगिता में सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, बरियातू की टीम बनी चैंपियन

0

झारखंड राज्य अस्मिता हॉकी लीग प्रतियोगिता में सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, बरियातू की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में रांची की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, बरियातू की बालिका टीम ने सिमडेगा की टीम को फाइनल मुक़ाबले में 1-0 से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। सब जूनियर वर्ग में एस्थर होरो को बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। सब जूनियर वर्ग की विजेता सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, बरियातू की बालिका टीम को पुरस्कार में दो लाख रुपये दिए गए है। सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, बरियातू की बालिका टीम में जुबलियनि, शिवानी, सुष्मिता, नीलम, प्रीती, सुगम, विद्या, अंकिता, जीरम, हेलेन, खिली, अंकिता, प्रेरणा, मरियम, सुभाषी, अर्पणा, सबीना और ऋचा शामिल है। इस टीम की कोच श्रीमती करुणा पूर्ति विद्यालय में ही विद्यार्थियों को खेल का प्रशिक्षण देती है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं के सशक्तिकरण के लिए 32वीं वाहिनी एसएसबी का प्रयास

0

गुमला, 28 मार्च 2025

झारखंड के नक्सल प्रभावित गुमला और लोहरदगा जिलों में 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) नक्सलरोधी अभियानों के साथ-साथ नागरिक कल्याणकारी योजनाओं को भी बढ़ावा दे रही है। इसके तहत समय-समय पर सामुदायिक चेतना शिविर, मानव और पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि स्थानीय युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

इसी क्रम में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके समापन समारोह में 32वीं वाहिनी एसएसबी गुमला के उप कमांडेंट दिव्यज्योति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में सफल 34 लड़कियों और 6 लड़कों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र, कीबोर्ड और पेन ड्राइव भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत महेंद्र भगत ने पुष्पगुच्छ और साल ओढ़ाकर किया। इस अवसर पर बनारी कैंप के सहायक कमांडेंट अभिषेक, प्राचार्य पंकज कुमार सिंह, मास्टर ट्रेनर संजय कुमार और 32वीं एसएसबी के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। एसएसबी द्वारा इस तरह के प्रयास नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

घाघरा पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों पर पूर्व में किए गए केस वापस लिया जाए अन्यथा विश्व हिंदू परिषद गुमला द्वारा उग्र आंदोलन और गुमला जिला बंद करने का आह्वान किया गया

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा पुलिस के भय से घाघरा वासियों ने महा रामनवमी उत्सव त्योहार नहीं मनाने का मामला अब तुल पकड़ता जा रहा हैं , इसी संबंध में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद गुमला के पदाधिकारी घाघरा पहुंचे और केंद्रीय महावीर मंडल घाघरा के लोगों से साथ एक आवश्यक बैठक करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहाकि पुलिस के भय से घाघरा में महा रामनवमी उत्सव त्योहार नहीं मनाना पुलिस के द्वेषपूर्ण कार्यवाही को दर्शाता है , अतः जिला एवं पुलिस प्रशासन इस पर पहल करें और वर्षों से चली आ रही महा रामनवमी में जुलूस की परंपरा को बरकरार रहें और घाघरा वासियों द्वारा भी धूमधाम से महारामनवमी महोत्सव का त्यौहार मनाया जाय, अतः जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पहल करते हुए , पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को फसाए जाने का मामला प्रकाश में आया है , उसपर निष्पक्ष जांच करते हुए निर्दोष लोगों का नाम हटाया जाए , अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा और सिर्फ घाघरा ही नहीं पूरा गुमला जिला बंद रहेगा , उक्त बैठक में अजय सिंह , मुकेश सिंह, केशव चंद्र साय, मनोज वर्मा, कुलदीप सिंह, अमित कुमार सहित अन्य अनेक लोग उपस्थित थे ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

चिंगरी गांव के लच्छू उरांव एक सप्ताह से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

0

गुमला, 28 मार्च 2025

गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चिंगरी गांव में 50 वर्षीय लच्छू उरांव के लापता होने से परिवार परेशान है। बताया जा रहा है कि लच्छू उरांव गत बुधवार को घर से निकले थे और तब से उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

परिजनों ने कई दिनों तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर उनके पुत्र अभिषेक उरांव ने बिशुनपुर पुलिस से पिता की खोजबीन में मदद की अपील की है। अभिषेक ने उप प्रमुख चंदन सिंह और बीडीओ सूलेमान मुंडरी से भी मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वे घटना वाले दिन सफेद टी-शर्ट और सफेद धोती पहनकर घर से निकले थे।

परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द लच्छू उरांव को खोज निकालने में सहयोग करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और लापता व्यक्ति की जानकारी रखने वालों से संपर्क करने की अपील की है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

एक बार फिर निजी स्कूलों की मनमानी पर ब्रेक लगाने की कसरत शुुुरू, झारखंड के सभी डीसी-कमिश्नर को जिला स्तर पर कमेटी बनाने का निर्देश 

0

रांची : एक बार फिर झारखंड के प्राइवेट स्कूलों के शुल्क निर्धारण को लेकर कसरत शुरू की गई है. इसके पूर्व भी कई बार निजी स्कूलों के प्रबंधनों की मनमानी पर रोक लगाने की कोशिश हुई है, पर सब निष्फल साबित हुआ है. विधानसभा में इस मामले में विपक्ष ने सरकार पर दबाव बनाया है.

इस संबंध में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने शुक्रवार को सभी आयुक्तों व उपायुक्तों को पत्र लिखा है। पत्र में स्कूल और जिला स्तर पर कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया है.

जिलों को भेजे गये पत्र में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के आलोक में शुल्क समिति का गठन करने को कहा गया है। अधिनियम के प्रावधान के अनुरूप 15 दिनों के अंदर विद्यालय स्तर पर शुल्क समिति व जिलास्तर पर जिला समिति का गठन करने को कहा गया है।

इस संबंध में शिक्षा विभाग को भी जानकारी देने को कहा गया है। अधिनियम के प्रावधान के अनुरूप शुल्क निर्धारण को लेकर पहले विद्यालय स्तर पर गठित कमेटी के समक्ष इसका प्रस्ताव रखना होता है।

समिति प्रस्तावित शुल्क की संरचना प्राप्त होने के 30 दिन के अंदर फीस की मंजूरी देगी

कमेटी फीस वृद्धि के विभिन्न कारणों पर विचार करेगी। इसमें विद्यालय में गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधा, प्रशासन और रख-रखाव पर होनेवाले खर्च, शिक्षक और कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन, वार्षिक वेतन वृद्धि, विद्यालय की कुल आय में से विद्यार्थियों पर होनेवाला खर्च, शिक्षा के विकास और विद्यालय के विस्तार के लिए आवश्यक राजस्व समेत अन्य आवश्यक कारक को ध्यान में रखने का प्रावधान अधिनियम में है। समिति प्रस्तावित शुल्क की संरचना प्राप्त होने के 30 दिन के अंदर फीस की मंजूरी देगी।

पत्र में ये भी कहा गया है कि विद्यालय स्तर पर शुल्क निर्धारण के लिए गठित कमेटी में बच्चों के अभिभावक के साथ शिक्षक भी शामिल होंगे। प्रावधान के अनुरूप निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि कमेटी के अध्यक्ष होंगे। विद्यालय के प्राचार्य, सचिव, विद्यालय प्रबंधन द्वारा मनोनीत तीन शिक्षक व शिक्षक संघ द्वारा नामित चार माता-पिता इसके सदस्य होंगे। विद्यालय प्रबंधन को फीस निर्धारण के एजेंडा और बैठक की जानकारी एक सप्ताह पहले देना होगा।

विद्यालय समिति अगर तय समय में शुल्क निर्धारण में विफल रहता है तो प्रबंधन यह प्रस्ताव जिलास्तरीय कमेटी के समक्ष रखेगा। विद्यालय में अगर पिछले वर्ष की तुलना में 10 फीसदी से अधिक फीस बढ़ोतरी की जाती है, तो भी इसको जिला कमेटी को भेजा जायेगा।

 

राम भक्तों के लिए

पालकोट चौक टंगरा के नेशनल हाईवे 23 पर दो ट्रर्को की आपसी सीधी भिड़ंत में लगी भयंकर आग

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना क्षेत्र के पालकोट चौक टंगरा के समक्ष नेशनल हाईवे 23 पर बुधवार के रात्रि 8:00 बजे अंबिकापुर से कोयला लोड कर जमशेदपुर टाटा जा रही लाइन ट्रक और विपरीत दिशा से आ रहे हैं लाइन ट्रक में सीधी भिड़ंत हो जाने के कारण दोनों लाइन ट्रर्को में एकाएक भयंकरआग लग गई और दोनों ट्रर्कों धूं-धूं कर जलने लगे बाद में उपस्थित ग्रामीणों ने पालकोट थाना प्रभारी राहुल कुमार और अग्निशामक विभाग को सूचना दी गई , जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुयें पालकोट थाना प्रभारी एवं अग्निशमन विभाग कर्मियों ने उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर फाभी दर रात्रि तक आग बुझाने में सफल रहे ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium