17.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 435

22 वर्षीय महिला लापता, पति और ढाई साल का बेटा परेशान

0

गुमला – गुमला सदर थाना स्थित फसिया बर टोली ग्राम निवासी छोटे लाल गोप ने गुमला सदर थाना में लिखित आवेदन देकर सन्हा दर्ज कराते हुए, अपने आवेदन में बताया हैं कि मेरी 22 वर्षीय पत्नी आरती देवी अपने ढाई साल के पुत्र को घर में छोड़कर , गत रविवार को 11:00 बजे दिन में पायल बदलने की बात कहकर घर से निकली और फिर वह वापस घर नहीं लौटी, तब मैं और मेरा परिवार अपने स्तर से अपनी पत्नी के मायके और संभावित अपने परिजनों के यहां काफी खोजबीन किये , परन्तु उसका कहीं भी कोई अता-पता नहीं चला फिर , अन्त में गुमला सदर थाना में आवेदन देकर थाना प्रभारी ने खोजबीन करने का गुहार लगाया हूं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर विधि-व्यवस्था की तैयारी तेज

0

गुमला: आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समाहरणालय सभागार में हुई, जिसमें जिले के अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास अधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

विवादित स्थलों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

बैठक में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को रूट वेरिफिकेशन, विवादास्पद स्थलों की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में CCTV कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था, ग्रामीण इलाकों में वीडियोग्राफी और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ पशु तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

रामनवमी जुलूस के लिए विशेष निर्देश

रामनवमी के दौरान निकलने वाले जुलूस में बजने वाले डीजे गानों की पूर्व जांच करने पर जोर दिया गया। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि पेन ड्राइव में रिकॉर्ड किए गए गानों की जांच कर सुनिश्चित करें कि कोई भड़काऊ गीत न बजाया जाए। डीजे संचालकों से लिखित अंडरटेकिंग लेने की बात भी कही गई, जिससे वे प्रतिबंधित गाने न बजाएं।

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अधिकारियों को हर परिस्थिति में सतर्क रहने और पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां अब तक शांति समिति की बैठकें नहीं हुई हैं, वहां तुरंत बैठक आयोजित की जाए। ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर भी CCTV कैमरों की जांच और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात नियंत्रण की सख्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

पशु तस्करी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर विशेष जोर

पुलिस अधीक्षक ने पशु तस्करी रोकने के लिए विशेष निगरानी रखने और जांच अभियान तेज करने की बात कही। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

पूजा समितियों और अखाड़ा समूहों के लिए गाइडलाइंस

बैठक में तय किया गया कि जुलूस निकालने वाले समूहों को समय पर लाइसेंस जारी किए जाएं और अखाड़ा समितियों एवं वालंटियर्स के नाम लाइसेंस में दर्ज किए जाएं। पूजा समितियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रशासन को डीजे संचालकों और वाहनों की जानकारी पहले से उपलब्ध कराएं।

शांतिपूर्ण और सुरक्षित त्योहारों की तैयारी

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति जताई। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए हरसंभव उपाय किए जाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरकनगांगों में वार्षिक परीक्षा 2024-25 का परिणाम घोषित

0

बरकट्ठा, हजारीबाग | 26 मार्च 2025 (बुधवार)

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरकनगांगों, बरकट्ठा में वार्षिक परीक्षा 2024-25 का परिणाम बुधवार को औपचारिक रूप से घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री दिनेश कुमार सिंहा सहित सभी शिक्षकगण, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 7 तक के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। परिणाम जारी करने के कार्यक्रम में शिक्षक बासुदेव पंडित, उमेश पासवान, सकलदेव यादव, सुनिल पंडित, संजय चौधरी, चंदन वर्णवाल, राजकुमार सिंह सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बंधु प्रसाद, उपाध्यक्ष ममता पासवान, संयोजिका ललिता देवी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों ने भी भाग लिया। परिणामों की घोषणा के बाद विद्यार्थियों को उनकी आगामी कक्षाओं में प्रवेश को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

दिव्यांग छात्रों एवं ग्रामीण विद्यालयों के विद्यार्थियों का जिला विज्ञान केंद्र में शैक्षणिक भ्रमण

0

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन के तत्वावधान में आज सिमडेगा जिले के 100 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिला विज्ञान केंद्र, गुमला लाया गया। सिमडेगा के जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आदित्य राज के समन्वय में आयोजित इस कार्यक्रम में गुमला जिला के विज्ञान केंद्र के फेलो अविनाश गौरव एवं कार्यक्रम पदाधिकारी दिलदार सिंह द्वारा बच्चों को विज्ञान की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया।

भ्रमण के दौरान दिव्यांग बच्चों ने विज्ञान की रोचक जानकारियों के साथ वर्चुअल फुटबॉल, म्यूजिकल ड्रम्स का आनंद लिया एवं मिनरल गैलरी, थ्रीडी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स तथा नवीन तकनीकों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं विशेषज्ञों ने बच्चों की उत्सुकता और प्रसन्नता की सराहना की।

इस अवसर पर शिक्षक अनूप कुमार दास, अभिभावक सुनीता लोंगा, कौशल्या देवी, रिसोर्स टीचर एवं थेरेपिस्ट त्रिभुवन पटेल, जयप्रकाश सिंह, आदर्श कुमार, फेलिक्स एक्का, प्रदीप कुमार, रामकृष्ण यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, रायडीह प्रखंड के पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय के कक्षा 9 से 12 के 152 छात्रों ने भी आज जिला विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। शिक्षक उत्तम लकड़ा ने बताया कि इस शैक्षणिक यात्रा में विद्यार्थियों को विज्ञान केंद्र के अतिरिक्त नवरत्नगढ़, अराऊज ट्राइबल म्यूजियम, फिशरी कॉलेज और जोहार रागी सेंटर का भी भ्रमण कराया जा रहा है।

आकाश सिंह ने कहा कि विज्ञान केंद्र में मॉडल्स के माध्यम से वैज्ञानिक अवधारणाओं को रुचिकर ढंग से समझाया गया, जिससे विद्यार्थियों की जिज्ञासा बढ़ी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशासन को इस शैक्षणिक अनुभव के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम पदाधिकारी दिलदार सिंह एवं फेलो अविनाश गौरव ने बताया कि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले के विद्यार्थियों में विज्ञान के आरती रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान बच्चों में विज्ञान के प्रति बौद्धिक विकास एवं विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु विभिन्न विद्यालय के बच्चों को लगातार एक्पोजर विजिट के लिए विज्ञान केंद्र का दौरा कराया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप जिले के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रही है। गुमला के विज्ञान केंद्र में ना केवल गुमला के बल्कि जिले के आस पास के क्षेत्रों एवं जिलों से भी विद्यालय विज्ञान भवन का दौरा कर रहें है, यह विज्ञान केंद्र अब सहैक्षणिक भ्रमण का केंद्र बनता जा रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा महारामनवमी जुलूस – चैती दुर्गा पूजा जुलूस – प्राकृतिक पूजा सरहुल जुलूस और ईद मुबारक त्योहार को शान्ति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को तैयार

0

गुमला – गुमला जिला प्रशासन के उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने महारामनवमी – चैती दुर्गा पूजा – प्राकृतिक सरहुल त्योहार और ईद मुबारक त्योहार शान्ति पूर्ण माहौल में सम्पन्न करने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों ने अपनी अपनी तैयारीयां पुरी करते हुयें , पुरे गुमला जिला के सभी अनुमंडल – प्रखण्ड स्थित गांव और मुहल्ले स्तर पर अपने – अपने संबंधित पदाधिकारीयों , मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों (महिला – पुरुष ) पुलिसकर्मियों को जिले के संवेदनशील स्थानों , चौक चौराहा पर नियुक्ति को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है, साथ ही साथ सोशल मीडिया व्हाट्सएप आदि पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर होगी दोषी किसी भी कीमत पर बक्से नहीं जाएंगे , और तो और अफवाह फैलाने वाले उपद्रवी तत्वों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं, और शान्ति समिति के सदस्यों से और आम जनताओं से अनुरोध किया गया हैं, की किसी तरह की अनुकूल प्रस्थिति की जानकारी प्राप्त होती हैं , तो उक्त जानकारी को अभिलंब ( तत्काल ) जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को अवगत कराया जायें , तकी समय रहते उक्त घटनाओं – दुर्घटना एवं समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुयें, अभिलंब (तत्काल ) निपटा जा सकें , महारामनवमी , चैती दुर्गा पूजा और सरहुल त्योहार में जुलूस निकालने की परंपरा है, वहीं ईद मुबारक त्योहार पर नमाज अदा कर , एक दूसरे से गले मिले और सेवइयां खिलाने की परम्परा चली आ रही हैं , अतः उक्त सभी त्योहारों को शान्ति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने की जबाबदेही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर होती हैं , जिसे ब्बाखूबी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी तरह निभाने को तैयार हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन और व्यय की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

0

गिरिडीह : जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बुधवार को वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन और व्यय की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के उपस्थित संबंधित पदाधिकारी के बीच अलॉटमेंट की अद्यतन स्थिति से स्पष्ट कराने के लिए एक विशेष फॉर्मेट (प्रपत्र) का वितरण किया गया। जिसमें इस पूरे वित्तीय वर्ष में अब तक विभिन्न मदों एवं शीर्षों में प्राप्त आवंटन की विवरणी मद/शीर्ष वार मांगी गई।

सरकार से विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन का अचूक रूप से वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व आवंटित राशि का आहरण कर नियमानुकूल व्यय करने के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

विदित हो कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष की भांति वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी सरकार से विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं के संचालन के लिए आवंटन प्राप्त हुआ है। इस आवंटन के विरुद्ध राशि का आहरन कर व्यय भी किया जाना है। वित्तीय वर्ष की अवधि समाप्ति पर है।

इसके आलोक में प्राप्त आवंटन की निकासी कर नियमानुकूल व्यय सुनिश्चित किया जाना है। फलस्वरूप बैठक के दौरान सभी विभागों से बारी-बारी कर योजना एवं गैर-योजना मदों समेत अन्य प्रयोजनों हेतु विभिन्न मदों/शीर्षों में प्राप्त आवंटन की स्थिति एवं उनका खर्च करने संबंधी अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व प्राप्त आवंटन की निकासी कर नियमानुकूल व्यय करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

राम भक्तों के लिए

प्रेझा फाउंडेशन कल्याण गुरुकुल, गुमला का सफलता सफर जारी – 25 युवाओं को मिला रोजगार

0

गुमला : – प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल, गुमला में बैच नंबर-91 के “नियुक्ति पत्र वितरण समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में 25 प्रशिक्षणार्थियों को Shapoorji Pallonji & Company Private Limited (हैदराबाद, तेलंगाना) में रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कल्याण गुरुकुल, गुमला के प्राचार्य रामनरेश प्रसाद द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई। इसके बाद उपयुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उन्हें अपने कार्य में निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज जो प्लेटफॉर्म आपको मिला है, उसका सदुपयोग करें और अपने माता-पिता के साथ-साथ गुरुकुल का भी नाम रोशन करें।

समारोह में प्रेझा फाउंडेशन के विभिन्न पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विजय शर्मा (ट्रेनर), सुखनाथ महतो (ट्रेनर), जॉन टेटे (एम.ई.), सुवेन्दु पाल (एम.आई.एस.), दीपक कुमार (सोर्सिंग एरिया मैनेजर), अंशु सोनी (ऑपरेशनल एरिया मैनेजर), रणधीर जायसवाल (एम.ई.) और मनीषा कुमारी (एम.ई.) शामिल थे। सभी ने प्रशिक्षणार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रेझा फाउंडेशन, झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्यरत है, जो युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले 13 वर्षों में प्रेझा फाउंडेशन ने 40,000 से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे उनकी पारिवारिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार हुआ है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने सुनी आम जनता की समस्याएं और निदान को लेकर दिए कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश

0

गुमला : – गुमला जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में विभिन्न मुद्दों पर सुनवाई की गई। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

स्व• विनय टोप्पो, घाघरा अंचल में राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। 1 अक्टूबर 2022 को उनका देहांत हो गया। इनके आश्रित पुत्र ने अनुकंपा नियुक्ति हेतु अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को जांचोपरांत नियमानुसार कार्रवाई हेतु निर्देश दिए हैं।

डूहपानी पंचायत अंतर्गत रोकडेगा गांव में बीएसएनएल का टावर बंद पड़ा है। जिससे कि ग्रामीणों को बैंक केवाईसी कराने एवं राशन उठाव करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त आज के जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमीन मापी, जमीन दाखिल-खारिज, अनुकंपा नियुक्ति, मईया सम्मान योजना की राशि,रोजगार, वेतन भुगतान संबंधी तथा आवास से जुड़े आवेदन आये। आज उप विकास आयुक्त ने लगभग 30 से अधिक आवेदकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने सुनी आम जनता की समस्याएं और निदान को लेकर दिए कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश

0

गुमला : – गुमला जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में विभिन्न मुद्दों पर सुनवाई की गई। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

स्व• विनय टोप्पो, घाघरा अंचल में राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। 1 अक्टूबर 2022 को उनका देहांत हो गया। इनके आश्रित पुत्र ने अनुकंपा नियुक्ति हेतु अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को जांचोपरांत नियमानुसार कार्रवाई हेतु निर्देश दिए हैं।

डूहपानी पंचायत अंतर्गत रोकडेगा गांव में बीएसएनएल का टावर बंद पड़ा है। जिससे कि ग्रामीणों को बैंक केवाईसी कराने एवं राशन उठाव करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त आज के जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमीन मापी, जमीन दाखिल-खारिज, अनुकंपा नियुक्ति, मईया सम्मान योजना की राशि,रोजगार, वेतन भुगतान संबंधी तथा आवास से जुड़े आवेदन आये। आज उप विकास आयुक्त ने लगभग 30 से अधिक आवेदकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उग्रवादी हिंसा से मृत के आश्रिता पुत्री को अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी

0

गुमला : – गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में उग्रवादी हिंसा में मृत सैप जवान स्व० भूषण तिर्की के आश्रिता पुत्री सीमा रानी को अनुकम्पा के आधार पर उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तृतीय वर्ग के पद पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत आज मंगलवार को उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में सीमा तिर्की को अपने हाथों से नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। एवं उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उक्त के आलोक में डुमरी कार्यालय में पदस्थापित करते हुए उनकी नियुक्ति की गई। साथ ही उन्हे सरकार के द्वारा निर्धारित वेतन भत्ता के अतिरिक्त समय-समय पर स्वीकृत जीवन यापन भत्ता एवं अन्य भत्ते भी देय होंगे ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium