17.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 436

उग्रवादी हिंसा से मृत के आश्रिता पुत्री को अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी

0

गुमला : – गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में उग्रवादी हिंसा में मृत सैप जवान स्व० भूषण तिर्की के आश्रिता पुत्री सीमा रानी को अनुकम्पा के आधार पर उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तृतीय वर्ग के पद पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत आज मंगलवार को उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में सीमा तिर्की को अपने हाथों से नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। एवं उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उक्त के आलोक में डुमरी कार्यालय में पदस्थापित करते हुए उनकी नियुक्ति की गई। साथ ही उन्हे सरकार के द्वारा निर्धारित वेतन भत्ता के अतिरिक्त समय-समय पर स्वीकृत जीवन यापन भत्ता एवं अन्य भत्ते भी देय होंगे ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा फील्ड फायरिंग अभ्यास की सूचना

0

गुमला : – जनसाधारण को सूचित किया जाता है कि 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी सिलम गुमला द्वारा गुमला जिला के गुमला एवं रायडीह प्रखण्डों के अंतर्गत ढोल टोंगरी जोराग और सिलम क्षेत्र में 25 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक सात दिनों का फील्ड फायरिंग अभ्यास किया जाएगा

उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश के रूप में सूचित किया जाता है कि फील्ड फायरिंग अभ्यास के दौरान आज से 31 मार्च 2025 तक ढोल टोंगरी जोराग और सिलम क्षेत्र में प्रवेश करने से बचें उक्त अवधि में किसी भी प्रकार की अनावश्यक आवाजाही से परहेज करें और अपनी सुरक्षा हेतु फायरिंग क्षेत्र से सुरक्षित दूरी बनाए रखें

जनसाधारण से अनुरोध है कि सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और सशस्त्र सीमा बल के निर्देशों का पालन करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आर्यभट पब्लिक स्कूल का 10वां स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया गया

0

बरकट्ठा – प्रखण्ड क्षेत्र के तुर्कबाद स्थित आर्यभट पब्लिक स्कूल का 10वां स्थापना दिवस समारोह पूरे धूमधाम से मनाया गया | कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय विधायक अमित कुमार यादव विशिष्ट अतिथि द पाणिनी आईएएस एकेडेमी के निदेशक डॉ प्रकाश कुमार 20 सूत्री अध्यक्ष बरकट्ठा प्रदीप कुमार मण्डल, समाजसेवी यमुना प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि सरजू प्रसाद, श्यामा नायक, मुकेश दास, शिक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव उप मुखिया किशोर मोदी उपस्थित थे| कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया |
स्कूल निदेशक सुरेन्द्र प्रसाद ने सभी अतिथियों को बूके, अंगवस्त्र एव मोमेंटों देकर स्वागत किया | कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक जितेंद्र पासवान एव विकास कुमार यादव ने किया |
विधायक ने अपने सम्बोधन मे कहा कि यह विद्यालय लगातार 10 वर्षो से संचालित है और इस क्षेत्र के बच्चो को गुणवततापूर्ण शिक्षा दे रही है साथ ही साथ अभिभावकों को भी सलाह दिये कि आप अपने बच्चे के प्रति सजग रहे और मोबाइल से दूर रखने का संदेश दिये | इस तरह के विद्यालय होने से गरीब तबके के बच्चे को भी अंग्रेजी शिक्षा ग्रहण करने मे सफलता मिल रही है |
स्कूल निदेशक सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अपने गाँव व क्षेत्र कि बच्चे बच्चियो को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उदेश्य से 2015 मे स्कूल स्थापना कि गई | हमारा सपना था कि हम अपने क्षेत्र के बच्चे बच्चियो को अंगेजी माध्यम से बेहतर शिक्षा देते हुए उन्हे सर्वागीण विकास किया जाए|
विशिष्ट अतिथि डॉ प्रकाश कुमार ने कहा कि अभी आधुनिक शिक्षा का बदलाव है | आधुनिक शिक्षा के साथ साथ यह विद्यालय बच्चो को संस्कार , कला संस्कृति, सभ्यता जैसे गुणो को देने मे अपनी अलग पहचान बना रही है |
20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मण्डल ने कहा कि गाँव मे इस प्रकार स्कूल खुलने से बच्चो को गुणवतपूर्ण शिक्षा प्राप्त हो रही है |
मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक जितेंद्र पासवान, शिक्षक विकास कुमार यादव , शिवशंकर यादव, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार, पवन कुमार , विनोद चौधरी, रामेश्वर यादव, संदीप राय, अंजु राणा, सुशीला बर्नवाल, प्रीति कुमारी, धनंजय पांडे स्कूल के बच्चे , अभिभावक समेत हजारो ग्रामीण उपस्थित थे |

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

पीडीएस डीलरों के साथ किया बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश कुमार के द्वारा सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ आपूर्ति विभाग की समीक्षा की गई । इस बैठक में मुख्य रूप से ई केवाईसी करने हेतु जिसका विशेष सप्ताह 21 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित हो रहा है उसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया । सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को घर-घर जाकर ई केवाईसी करने हेतु निर्देशित किया गया तथा इसका दैनिक प्रतिवेदन प्रखंड के कंप्यूटर ऑपरेटर के पास संध्या 4:00 बजे तक व्हाट्सएप के माध्यम से देने हेतु निर्देशित किया गया तथा आपूर्ति प्रभारी प्रदीप कच्छप को निर्देश दिया गया कि सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों से प्रतिवेदन प्राप्त करके प्रतिदिन समेकित प्रतिवेदन तैयार करें। इसके अलावा एनएफएसए ग्रीन राशन कार्ड का चना दाल वितरण एवं धोती साड़ी वितरण की समीक्षा भी की गई ग्रीन राशन कार्ड के कार्ड धारी को राशन वितरण में कुछ जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के प्रतिशत कम रहने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई । साथ ही उन पर अगले बैठक तक सुधार करने का सख्त निर्देश दिया गया। इस बैठक में घाघरा प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित थे ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से परेशान महिलाएं लगा रही हैं , कार्यालय का चक्कर

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड की सैकड़ो महिला सोमवार को घाघरा प्रखंड कार्यालय पहुँची और सामाजिक सुरक्षा कम्प्यूटर कक्ष के बाहर लम्बी लाइन में देखी गयी। उनसे पूछने पर उन्होंने बताया कि पूर्व में उनके खाते में मइया सम्मान योजना की राशि पहुँची लेकिन हाल के दिनों में अन्य कई महिलाओं के खाते में सात हजार पांच सौ रुपये की सम्मान राशि आयी तो , लेकिन उनके खाते में उक्त राशि नही आई हैं । जिसका पता लगाने के लिए सैकड़ो महिलाएं घाघरा प्रखंड के सामाजिक सुरक्षा कम्प्यूटर कक्ष पहुँची थी। इसके लिए उन्हें घंटो लाइन में लगा रहना पड़ा। इस बावत कम्प्यूटर ऑपरेटर शीतल ने बताया कि वैसे लोग जिनका आधार बेस पेमेंट सिस्टम अपडेट नही है , या जिन लोगों का राशन कार्ड में नाम नही है , वैसे कई लोगों का मइया सम्मान की राशि उनके खाते में नही जा सकी है। कागजात दुरुस्त होने के उपरांत ही उनके खाते में राशि जाने की बात महिलाओं को बतायीं गयी। हालांकि इस क्रम में अधिकांश महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड आंदोलनकारी आर के नटवर का सड़क दुर्घटना में मौत

0

बरही। झारखंड आंदोलनकारी सह लेख प्रमाणक (नोटरी पब्लिक) राम कृष्ण प्रसाद नटवर (68) वर्ष का करियातपुर स्थित सनराइज एकेडमी के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक अपने मोटरसाइकिल से बरही जा रहे थे इसी क्रम में ट्रक संख्या बी आर 2 जी सी 6723 पास लेने के दौरान अपने चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक ने एक बार लोकसभा और एक बार विधानसभा का भी चुनाव लड़ चुके। साथ ही रंगमंच के कलाकार थे। उनके द्वारा निर्देशित बंद करो ड्रामा काफी पॉपुलर हुआ था। आज भी दर्शक याद करते हैं।डॉक्यूमेंट्री फिल्म नेटुआ का भी निर्माण कर चुके थे,शांति निकेतन महाविद्यालय में प्रोफेशर भी रह चुके थे। आंदोलनकारी का पेंशन भी मिलता था। 1994 में अनुमंडलीय कोर्ट का उद्घाटन हुआ था उस समय बार एसोशिएसन का दो बार मनोनीत अध्यक्ष रह चुके थे।अधिवक्ता राजकुमार प्रसाद,रामचंद्र साव,मंजीत कुमार,शशि कुमार, के पी चौधरी,कुंजल साव,राजीव प्रसाद गुप्ता,मणिलाल चौधरी,सुजीत कुमार,गुलाब प्रसाद,चेतलाल साव,मनोज पंडित,मुखिया मोतीलाल चौधरी,मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर,मुखिया विजय यादव, एनसीपी जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य बरकट्ठा कुमकुम देवी,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विष्णुधारी महतों,दिवाकर पाठक,मनोज देव,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष देवानंद प्रसाद,समाजसेवी सुजीत कुमार,मुकेश बक्शी,जयनाथ राम,परिजन महावीर प्रसाद समेत कई लोग उनके आवास पहुंच कर दुख प्रकट किया साथ ही परिजनों को ढाढस बंधाया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

जिला साक्षरता समिति, गुमला द्वारा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता आकलन परीक्षा का सफल आयोजन

0

गुमला : – राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, झारखंड के तत्वावधान में जिला साक्षरता समिति, गुमला द्वारा आज दिनांक 23 मार्च 2025, रविवार को नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी 12 प्रखंडों एवं 100 संकुल क्षेत्रों में स्थित जन चेतना केंद्रों पर व्यस्क नवसाक्षरों के लिए बुनियादी साक्षरता आकलन एवं संख्यात्मक जाँच परीक्षा का सफल आयोजन किया गया।

जिला शिक्षा अधीक्षक सह सदस्य सचिव, नूर आलम खां ने जानकारी दी कि इस आकलन परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु प्रत्येक चिन्हित परीक्षा केंद्र पर प्रखंड स्तर से केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई थी। नवसाक्षर परीक्षार्थियों का ऑन – द – स्पॉट पंजीकरण कर उन्हें परीक्षा में सम्मिलित कराया गया। पूरे देश में आयोजित इस परीक्षा के मद्देनज़र जिले के सभी संकुल एवं प्रखंड संसाधन केंद्र रविवार को भी खुले रहे।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों सहित जिले के सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन), बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करते हुए नवसाक्षरों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान किया।

यह उल्लेखनीय है कि जिले के सभी प्रखंडों में असाक्षरों को चिन्हित कर उन्हें बुनियादी साक्षरता प्रदान करने हेतु जन चेतना केंद्रों का संचालन स्वयंसेवकों के माध्यम से किया जा रहा है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा देशव्यापी स्तर पर इस आकलन परीक्षा का आयोजन उन सभी वयस्कों के लिए किया जाता है, जिनके पास साक्षरता का कोई प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है।

आकलन परीक्षा में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रूप से अधिक रही। इस अवसर पर जिले के शिक्षा कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने नवसाक्षरों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने एवं उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

नशेड़ी पति ने टांगी से कटकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और स्वयं भी एक पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबीरा पंचायत स्थित सनईडीह में निवासी नशेड़ी पति रंगपाल सिंह ने जंगल में अपनी पत्नी चंद्रिका देवी को टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दिया और रंगपाल सिंह स्वयं भी एक महुआ पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, बताया जाता हैं की नशेड़ी रंगपाल सिंह ने नशे की हालात में अपनी पत्नी चंद्रिका देवी से किसी घरेलू बात को लेकर उलझ गया था और जब उक्त दोनों पति-पत्नी महुआ चुनने जंगल गयें तो वहां भी, उक्त दोनों पति-पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर उक्त दोनों पति-पत्नी के बीच काफी तू-तू-मैं-मैं हो गयी और रंगनाथ सिंह उक्त बातों को अपने दिल से लगा लिया और फिर टांगी लगातार कई वर कर अपनी पत्नी चंद्रिका देवी को मौत के घाट उतार दिया और स्वयं भी एक पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया, दुसरे दिन उसके पुत्र रूपधारी सिंह को उक्त घटना की जानकारी हुई और वह अपने गांव आकर अपने माता-पिता की खोज बिन शुरू की लेकिन रात्रि हो जाने के कारण वह अपने माता-पिता को नहीं खोज सका , दूसरे दिन वह अपने माता-पिता को जंगल में महुआ पेड़ों के बीच खोजता हुए उक्त घटनास्थल स्थित जंगल में पहुंचा तो देखा की उसके पिता रंगपाल सिंह एक महुआ पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल रहा था और कुछ दूरी पर उसकी मां चंद्रिका देवी का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था और पास में ही खून से सना हुआ कुल्हाड़ी पड़ा हुआ था, बाद में उक्त धटना की जानकारी पालकोट थाना पुलिस को दी गई, उक्त सूचना मिलते ही पालकोट थाना प्रभारी राहुल कुमार जसोदी ने अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के पुत्र रुपधारी सिंह और उक्त घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने पुछताछ और छानबीन शुरू करते हुए उक्त दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त दोनों शवों को मृतक के पुत्र रूपधारी सिंह एवं उसके परिजनों को सौंप दिया गया, पालकोट थाना प्रभारी ने बताया की उक्त घटना के सभी पहलुओं पर गहराई से पूछताछ और छानबीन शुरू कर दिया गया हैं।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

 

राम भक्तों के लिए

मोहन विश्वकर्मा पलामू जिले के मंत्री प्रतिनिधि बनाए गए, अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने माला पहना कर सम्मानित किया

0

रांची : दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा, झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधियों ने रांची स्थित पुराना विधानसभा के गेस्ट हाउस में रविवार को पलामू के मोहन विश्वकर्मा  से औपचारिक मुलाकात की. झारखंड के श्रम नियोजन, उद्योग एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव द्वारा पलामू जिले के मोहन विश्वकर्मा को पलामू जिला का मंत्री प्रतिनिधि बनाए जाने पर उन्हें माला पहना कर सम्मानित किया गया.

मंत्री के प्रति आभार प्रकट करती है विश्वकर्मा महासभा : विक्रांत

विश्वकर्मा महासभा, झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने इस मौके पर कहा कि मंत्री संजय प्रसाद यादव के प्रति तहेदिल से दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा, झारखंड प्रदेश आभार प्रकट करती है. समाज को इस बात की बेहद खुशी है जिन्होंने पलामू जिला के जुझारू, कर्मठ, समाजसेवी, मोहन विश्वकर्मा मंत्री जी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है.

उन्होंने उम्मीद जतायी कि मोहन विश्वकर्मा मंत्री के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए झारखंड राज्य की दिशा और दशा बदलने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

अन्य विश्वकर्मावंशी भी हुए शामिल

बधाई और सम्मानित करनेवालों में महासभा के प्रतिनिधि रांची जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, विद्यानंद विद्यार्थी, अंकित विश्वकर्मा के अलावा अन्य विश्वकर्मावंशी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

कोडरमा में जमीन विवाद को लेकर हंगामा, अबुआ आवास निर्माण पर रोक

0

कोडरमा: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया ग्राम बीघा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। विवादित जमीन पर महेंद्र मेहता द्वारा अबुआ आवास योजना के तहत घर बनाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे दूसरे पक्ष ने रोक दिया।

निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में टकराव

महेंद्र मेहता का कहना है कि उन्हें अबुआ आवास योजना के तहत मकान मिला है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू करने पर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। उन्होंने बताया कि पुराना मिट्टी का घर टूट जाने के कारण वे किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं, लेकिन अब जब उन्हें सरकारी योजना के तहत आवास मिला है, तब भी निर्माण नहीं करने दिया जा रहा।

वहीं, दूसरा पक्ष इस जमीन पर अपना दावा पेश कर रहा है और कह रहा है कि यह भूमि उनकी है, इसलिए वे किसी को यहां निर्माण कार्य नहीं करने देंगे। इस विवाद के चलते गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रशासन ने दिया निर्माण कार्य जारी रखने का आदेश

इस मामले में डोमचांच अंचल अधिकारी (सीईओ) ने महेंद्र मेहता को आवास निर्माण की अनुमति दे दी। बावजूद इसके, मिथिलेश कुमार मेहता, हरिलाल मेहता, रूपलाल मेहता, कृष्ण कुमार मेहता, जितेंद्र कुमार मेहता, लाल कुमार मेहता, संजय मेहता, विजय मेहता, डब्लू कुमार मेहता और बिट्टू कुमार मेहता सहित कई अन्य लोगों ने निर्माण कार्य को जबरन रोक दिया।

प्रभावित पक्ष ने प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग

महेंद्र मेहता ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने और निर्माण कार्य को निर्बाध रूप से जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजना के तहत उन्हें मकान मिला है, लेकिन जमीन विवाद के चलते वे अपने अधिकार से वंचित हो रहे हैं।

स्थिति पर प्रशासन की निगरानी

विवाद को लेकर स्थानीय प्रशासन मामले की निगरानी कर रहा है और जल्द समाधान निकालने की कोशिश में है। पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

News – Praveen Kumar

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium