17.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 437

गुमला में दूरसंचार अवसंरचना की समीक्षा, BSNL टॉवर विस्तार पर हुई चर्चा

0

गुमला: जिले में दूरसंचार सेवाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) की डिप्टी डायरेक्टर रोशनी सोहनी और BSNL के वरीय अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट की समीक्षा के साथ-साथ दूरदराज के क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार पर चर्चा की गई।

BSNL टॉवर विस्तार और डिजिटल कनेक्टिविटी पर जोर

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि गुमला जिले में 55 चयनित स्थानों पर BSNL टॉवर लगाए जाने हैं, जिनमें से 45 टॉवर पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि शेष 10 स्थानों पर कार्य जारी है, जिसे इस माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा, उपायुक्त ने ब्लॉक मुख्यालय स्थित पुस्तकालयों में पूर्ण वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने और सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ने के प्रस्ताव पर BSNL अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

ग्राम पंचायतों के लंबित भुगतान पर चर्चा

बैठक में ग्राम पंचायतों (GP) से संबंधित लंबित भुगतान के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों ने इसे शीघ्र निपटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की। उपायुक्त ने इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया ताकि दूरसंचार सेवाओं के विस्तार में कोई बाधा न आए।

टीएसपी साइट्स का औचक निरीक्षण

बैठक के बाद डिप्टी डायरेक्टर रोशनी सोहनी और BSNL के वरीय अधिकारियों ने विभिन्न TSP साइट्स का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर दूरसंचार अवसंरचना की स्थिति का मूल्यांकन किया और नेटवर्क सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर चर्चा की।

बैठक में शामिल अधिकारी

इस समीक्षा बैठक में BSNL के DGM एसबीपी सिंह, AGM राजीव कुंदन बारा, SDE राजीव रंजन, JE राजेश कुमार यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुमला जिले में दूरसंचार सेवाओं को सुचारू और व्यापक बनाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में CSR और उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

0

गुमला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में CSR (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) और जिला उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान खनन क्षेत्रों में हिंडाल्को द्वारा संचालित जनकल्याणकारी परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।

CSR कार्यों का गहन मूल्यांकन

बैठक में उपायुक्त ने जल मीनार निर्माण, विद्यालय मरम्मत सहित अन्य CSR मद से किए जा रहे विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने खनन क्षेत्रों में पेयजल सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित एजेंसियों को दो माह के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, चैरापाठ आवासीय विद्यालय के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने और जरूरतमंद क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल सुविधा के निर्देश

बैठक के दौरान घाघरा प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने बताया कि कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस पर उपायुक्त ने हिंडाल्को को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों और कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाओं की कोई कमी न हो।

किसानों के लिए बागवानी प्रोत्साहन योजना

हिंडाल्को को निर्देश दिया गया कि वह बागवानी योजनाओं के लिए लाभार्थियों की सूची तैयार कर जिला उद्यान पदाधिकारी को सौंपे, ताकि किसानों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें और उनकी आजीविका में सुधार हो सके।

उद्योग विभाग की योजनाओं पर विशेष जोर

बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की प्रगति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने और निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ ज़रूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुँचना चाहिए।

बैठक में मौजूद अधिकारी

समीक्षा बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, खनन पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, एलडीएम, अंचल अधिकारी (घाघरा व विशुनपुर) और हिंडाल्को के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करें, ताकि जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

ई-जनशिकायत कार्यक्रम: बसिया और कामडारा के नागरिकों ने VC के माध्यम से रखी अपनी समस्याएँ

0

गुमला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक ई-जनशिकायत कार्यक्रम में बसिया और कामडारा प्रखंड के नागरिकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए अपनी समस्याएँ साझा कीं। इस दौरान पेंशन, राशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM किसान) और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों पर चर्चा हुई।

30 से अधिक आवेदकों ने दर्ज कराई शिकायतें

कार्यक्रम में बसिया और कामडारा प्रखंड से 30 से अधिक आवेदकों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं का विवरण उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। नागरिकों ने आवास, सड़क, नाली निर्माण, केसीसी, आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत, जलमीनार सुधार और चेकडैम निर्माण से जुड़ी परेशानियाँ रखीं। उपायुक्त ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को ऑन-द-स्पॉट समाधान करने के निर्देश दिए।

तत्काल समाधान और प्रभावी कार्रवाई के आदेश

ई-जनशिकायत कार्यक्रम के दौरान कई शिकायतों का प्रखंड स्तर पर तत्काल निपटारा किया गया, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्थानीय स्तर पर हल की जा सकने वाली शिकायतों को जल्द से जल्द निपटाने की हिदायत दी और प्रशासन की जनसमस्याओं के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रशासन का जनता को आश्वासन

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिले और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। ई-जनशिकायत कार्यक्रम के तहत हर सप्ताह इस प्रकार की बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि नागरिकों की समस्याओं का निवारण तेजी से किया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बंधु तिर्की के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, कई मंत्री भी हुुए शामिल

0

रांची : झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की के आवास पर शनिवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. रमजान में रोजेदारों के लिए दावत-ए-इफ्तार का मौका खास होता है. इस मौके पर राज्य में खुशहाली और भाईचारगी की सामूहिक दुआ की गई. इफ्तार के बाद पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये आयोजन समाज में एकता और सौहार्द का संदेश देता है. साथ ही वर्षों से चली आ रही गंगा जमुनी तहजीब की विरासत को और मजबूती प्रदान करता है.

इफ्तार में ये लोग हुए शामिल

इफ्तार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, समाजसेवी मुजीब कुरैशी, प्रो. आरिफ हसन, एनामुल हक, अतहर इमाम, मो इस्लाम, इबरार अहमद, जय सिंह यादव, राजेश गुप्ता, राकेश सिन्हा, सोनाल कांति सहित कई नेता शामिल हुए. इस अवसर पर मोहम्मद नवाब ने मगरीब के द्वारा नमाज अदा कराई गई.

राम भक्तों के लिए

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से डुमरिया में आदिवासी जैविक धरती प्रोड्यूसर कंपनी कार्यालय का उद्घाटन

0

गोड्डा : प्रखंड के डुमरिया गांव में किसानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अदिवासी जैविक धरती प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का गठन करते हुए एफपीओ के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। एफपीओ के गठन में अदाणी फाउंडेशन की अहम भूमिका रही है।

कार्यक्रम में डुमरिया पंचायत के उपमुखिया, अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी, एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के सदस्य और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन गोड्डा के सीएसआर प्रमुख ने एफपीओ की महत्ता और सरकारी व कृषि विभागों से मिलने वाले संसाधनों के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जैविक खेती के फायदे बताते हुए किसानों को इसके प्रति जागरूक किया।

ग्रामीणों और एफपीओ सदस्यों ने नए कार्यालय के उद्घाटन पर खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस पहल से जैविक खेती को बढ़ावा मिलने और किसानों को नई तकनीकों व सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

राम भक्तों के लिए

DDC स्मृता कुमारी ने आवास योजना की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी,कोताही बरतनेवाले कर्मियों को दी सख्त हिदायत 

0

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी ने शनिवार को मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास व अन्य विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा से चल रही योजनाओं की प्रगति में कम काम करने वाले प्रखंडों के प्रति नाराजगी जाहिर की।

डीडीसी ने योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अबुआ आवास योजना का लाभ वैसे लाभुकों को दिया जाय, जो कभी आवास योजना का लाभ नहीं लिया हो। उन्होंने कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मियों को सख्त हिदायत दी।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आवास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें तथा जिनके किस्त का भुगतान नहीं हो पाया है, उनका जल्द से जल्द भुगतान करना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने भुगतान हो चुके लाभुकों का अविलंब आवास पूर्ण कराते हुए जीयो टैग करने का निर्देश दिया।

DDC ने बिरसा हरित ग्राम योजना की प्रगति की समीक्षा भी की

उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लाभुकों को आवास का लाभ मिलें, यह सुनिश्चित करें। मनरेगा से संचालित योजनाओं की गति को देख कर उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देशित किया कि मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं को गति के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत कार्यान्वित की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का निर्देश दिया। मौके पर निदेशक डीआरडीए, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी बीपीओ, सभी रोजगार सेवक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

बोकारो में विश्व जल दिवस पर सरयू राय ने कहा-जल की शुद्धता, निर्मलता और अविरलता को बनाये रखने के लिए जियोलॉजी और इकोलॉजी की जरूरत 

0

महाप्रबंधक आर.आर. सिन्हा ने कहा-बोकारो स्टील प्लांट के सहयोग से प्रदूषण रोकने का प्रयास जारी, बीएसएल के नवीन श्रीवास्तव ने कहा-दिसंबर 2027 तक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बन जाएगा

बोकारो : विश्व जल दिवस के अवसर पर युगांतर भारती, नेचर फाउंडेशन, जल जागरूकता अभियान और दामोदर बचाओ आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में बोकारो जिला के आशालता केंद्र, सेक्टर पांच में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

संगोष्ठी में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष ने बतौर मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि जल की शुद्धता, निर्मलता और अविरलता को बनाये रखने के लिए जियोलॉजी और इकोलॉजी दोनों की अत्यंत आवश्यकता है। सरकारों और आम जनता को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपना थीम ग्लेशियर का संरक्षण रखा है। स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती के तीन स्थायी कार्यक्रमों में से यह एक है।

श्री राय ने कहा कि झारखंड के परिप्रेक्ष्य में देखें तो यहां ग्लेशियर नहीं है, जिससे हमें पीने योग्य पानी प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त हो सके। धरती में व्याप्त सम्पूर्ण जल में से मात्र तीन प्रतिशत ही पीने योग्य है। तीन प्रतिशत में से एक प्रतिशत पानी छोटे-छोटे जल स्रोतों, कुंओं, भूगर्भ जल को मिलाकर है। बाकी दो प्रतिशत ग्लेशियर के बर्फ के रूप में विद्यमान है। इसलिए हमें मुख्य रूप से उस एक प्रतिशत पानी की चिंता करनी है।

श्री राय ने कहा कि जैसा कि बीएसएल के नवीन श्रीवास्तव ने कहा है कि दिसंबर 2027 तक इनका सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बन जाएगा और ये लोग जब अपने प्लांट से जीरो डिस्चार्ज करेंगे तो हमलोग भी उस दिन से दामोदर को औद्योगिक प्रदूषण से सौ प्रतिशत मुक्त घोषित कर देंगे।

संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि बीपीएससीएल के महाप्रबंधक आर.आर. सिन्हा ने कहा कि हमलोग बोकारो स्टील प्लांट के सहयोग से अपने प्लांट से प्रदूषण रोकने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। जल और इसे स्रोतों को प्रदूषण से बचाने और संरक्षित रखने के लिए पूरे मानव समाज को आगे आना होगा तभी हमलोग जल संकट जैसे वैश्विक समस्या से उबर पाएंगे।

युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कहा-आज सारा ग्लेशियर पिघल जाए तो, समुद्र का जलस्तर 60 मीटर बढ़ जाएगा

आईआईटी-आईएसएम धनबाद के विभागाध्यक्ष (पर्यावरण) और प्रो. सामाजिक संस्था युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कहा है कि विश्व का 70 प्रतिशत ताजा जल का स्रोत ग्लेशियर ही हैं. पर्यावरण में स्थिरता बनाने में, आर्थिक स्थिरता और संस्कृतियों की सुरक्षा के लिए ग्लेशियर संरक्षण की सख्त जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2025 में जल दिवस का थीम ग्लेशियर प्रिजर्वेशन (संरक्षण) ही रखा है. जाहिर है, आने वाले दिनों में हमें ग्लेशियरों का संरक्षण करना ही होगा.

सेमिनार में अंशुल शरण ने कहा कि अगर आज सारा ग्लेशियर पिघल जाए तो समुद्र का जलस्तर 60 मीटर बढ़ जाएगा. श्री शरण ने यह भी बताया कि लद्दाख जैसे ठंडे रेगिस्तान में कृत्रिम ग्लेशियर बनता है और गर्मी में उसका जल खेती के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसलिए ग्लेशियर का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।

गंगा व दामोदर से ज़्यादा गरगा जैसी सहायक नदियों को बचाने की कोशिश हो : अंशुल शरण 

अंशुल शरण ने दामोदर बचाओ आंदोलन के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि 5 जून को पर्यावरण दिवस है। यह सुखद संयोग है कि उसी दिन गंगा दशहरा भी है। इसलिए इस वर्ष दामोदर नद के किनारे नदी पूजन के अलावा वृक्षारोपण, संगोष्ठी और अन्य जन चेतना से जुड़े कार्यक्रम भी वृहद रूप में आयोजित किये जाएंगे।

प्रो. अंशुमाली ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक प्रतिवेदन तैयार किया है, जिसमें पर्वत और ग्लेशियर को मुख्य रूप से शामिल किया गया है। दामोदर नदी का विस्तार 25000 वर्ग किलोमीटर में है और इसकी सहायक नदियों के किनारे ही अधिकांश उद्योगों का विकास हुआ है। दामोदर में करीब 60 से ज़्यादा सहायक नदियाँ इसे झारखंड की सबसे महत्वपूर्ण नदी बनाती है। इसलिए हमे गंगा और दामोदर से ज़्यादा गर्गा जैसी छोटी सहायक नदियों को बचाने की जरूरत है।

सेमिनार में दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने बोकारो जिला का वार्षिक लेखा-जोखा रखा। स्वागत भाषण डा. रतन केजरीवाल ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शंकर स्वर्णकार ने किया. मंच संचालन श्रवण कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. अशोक, ललित सिन्हा, विश्वनाथ यादव, टीनू सिंह, मधुसूदन कुमार, अशोक जगनानी, विक्रम महतो, भैरव महतो, विक्की साव, कौशल किशोर, हरे राम यादव सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका थी.

राम भक्तों के लिए

गुमला सदर अस्पताल बना बिचौलियों का अड्डा, गर्भवती महिला को निजी अस्पताल भेजने का मामला उजागर

0

गुमला: गुमला सदर अस्पताल में बिचौलियों के सक्रिय होने और मरीजों को निजी अस्पताल भेजने का मामला सामने आया है। एक गर्भवती महिला, जिसे डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया था, उसे कुछ बिचौलियों ने गुमराह कर गुमला के एक निजी अस्पताल पहुंचा दिया। मामले के उजागर होने के बाद सिविल सर्जन नवल कुमार ने खुद संज्ञान लिया और 24 घंटे के भीतर दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

क्या है पूरा मामला?

गुमला के शीलाफारी गांव निवासी मंटू साहू की गर्भवती पत्नी वीणा कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की महिला डॉक्टर निर्मला मुंडू ने जांच के बाद पाया कि गर्भस्थ शिशु की स्थिति असामान्य है, जिससे जटिलता बढ़ सकती है। इसके चलते महिला को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

इसी बीच, अस्पताल के आसपास सक्रिय कुछ बिचौलियों को इसकी जानकारी मिल गई। उन्होंने परिजनों को गुमराह किया और गुमला के एक निजी अस्पताल से संपर्क कर वहां भर्ती कराने का दबाव बनाया। बिचौलियों ने तत्काल निजी अस्पताल की एंबुलेंस बुलवाई और बिना किसी स्पष्ट जानकारी के परिजनों को मरीज समेत वहां भेज दिया।

बिचौलियों का खेल: मरीजों को निजी अस्पताल भेजकर कमीशन वसूली

गुमला सदर अस्पताल पर झारखंड और छत्तीसगढ़ बॉर्डर के कई गरीब मरीज इलाज के लिए निर्भर रहते हैं। लेकिन बिचौलियों के सक्रिय गिरोह इन मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में भेज देते हैं, जहां इलाज के नाम पर भारी भरकम पैसे वसूले जाते हैं। कई बार मरीजों की हालत बिगड़ने या मृत्यु होने के बावजूद अस्पताल बिल भरने तक शव नहीं सौंपते।

बिचौलियों को निजी अस्पतालों से मोटा कमीशन मिलता है, जिसके लालच में वे गंभीर मरीजों की जान की परवाह किए बिना उन्हें वहां भर्ती करा देते हैं।

सिविल सर्जन का एक्शन, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने पर गुमला सदर अस्पताल के सिविल सर्जन नवल कुमार ने कहा,
“मेरे कार्यकाल में यह पहला मामला सामने आया है। मैंने स्वयं इसकी जांच शुरू कर दी है और 24 घंटे के भीतर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

उन्होंने यह भी पुष्टि की कि डॉ. निर्मला मुंडू ने महिला को रांची रिम्स रेफर किया था, लेकिन बिचौलियों ने उसे एडवांस केयर हॉस्पिटल पहुंचा दिया। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है, और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता की जरूरत

गुमला सदर अस्पताल में बिचौलियों की बढ़ती सक्रियता पर नकेल कसना बेहद जरूरी है। प्रशासन को चाहिए कि मरीजों और उनके परिजनों को सही जानकारी मिले और किसी भी बिचौलिए को अस्पताल परिसर में सक्रिय होने से रोका जाए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सफलता की कहानी: जंबुआ की जुबानी

0

गुमला :- झारखंड के गुमला जिले के नवाडीह पंचायत के फ़ट्ठी गांव के निवासी जंबुआ लकड़ा ने अपने मेहनत और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती में सफलता की नई इबारत लिखी है। उनका यह सफर सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके जैसे कई अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणादायक है। जंबुआ लकड़ा का परिवार पहले आजीविका की तलाश में बाहर जाने के लिए मजबूर था, लेकिन अब वे अपनी भूमि पर आधुनिक खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

सिंचाई सुविधा ने खोले नए रास्ते
खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण है जल प्रबंधन और सिंचाई की उचित व्यवस्था। जंबुआ लकड़ा की भूमि पर पहले सिंचाई की कोई विशेष सुविधा नहीं थी, जिससे खेती करना मुश्किल हो जाता था। भूमि संरक्षण विभाग के पदाधिकारी श्री आशीष प्रताप द्वारा उनके खेत में डीप बोरिंग उपलब्ध कराई गई, जिससे उनकी खेती को एक नया जीवन मिला। पानी की समस्या हल होते ही उन्होंने अपनी सोच बदली और परंपरागत खेती के साथ-साथ सब्जी उत्पादन की ओर कदम बढ़ाया।

फसलें जिन्होंने बदली तकदीर

आधुनिक खेती अपनाकर जंबुआ लकड़ा ने कई तरह की फसलें उगाईं, जिससे उन्हें काफी मुनाफा हुआ। उनके द्वारा उगाई गई प्रमुख फसलें और उनसे होने वाली आमदनी कुछ इस प्रकार रही:
फूलगोभी की खेती से ₹25,000 की कमाई हुई।
बैगन की खेती से ₹10,000 से ₹12,000 तक का लाभ हुआ।
टमाटर की खेती से ₹12,000 से ₹15,000 तक की आमदनी हुई।

वर्तमान में वे 2.5 एकड़ भूमि में मल्चिंग एवं ड्रिप सिंचाई विधि से तरबूज की खेती कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस नई तकनीक से उन्हें अधिक उपज और अच्छा मुनाफा मिलेगा।

परिवार के लिए सुखद बदलाव

खेती में इस सफलता के बाद जंबुआ लकड़ा और उनकी पत्नी ने निर्णय लिया कि वे अब अपने गांव में ही रहकर खेती करेंगे। पहले उन्हें अपने परिवार से दूर रहकर मजदूरी के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब खेती से ही उनकी अच्छी कमाई हो रही है। उनकी इस खेती से ही उनका बेटा रांची में पढ़ाई कर रहा है। यह सब आधुनिक खेती और नई तकनीकों को अपनाने का परिणाम है।

गांव के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा

जंबुआ लकड़ा की सफलता को देखकर गांव के अन्य किसान भी आधुनिक खेती की ओर प्रेरित हो रहे हैं। अब वे भी पारंपरिक खेती से हटकर सब्जी उत्पादन और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के बारे में सोच रहे हैं। इससे न केवल उनकी आमदनी बढ़ेगी बल्कि गांव में ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

आधुनिक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर

जंबुआ लकड़ा की यह सफलता दिखाती है कि यदि किसान सही तकनीकों और संसाधनों का उपयोग करें तो वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने मल्चिंग, ड्रिप सिंचाई और उन्नत बीजों का उपयोग कर अपनी खेती को लाभदायक बनाया। उनका यह कदम न केवल उनके परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है, बल्कि अन्य किसानों के लिए भी एक मिसाल कायम कर रहा है।

जंबुआ लकड़ा की सफलता की कहानी यह साबित करती है कि मेहनत, सही तकनीक और नए प्रयोगों के जरिए किसान अपनी तकदीर बदल सकते हैं। आज वे आत्मनिर्भर किसान बनकर अपनी जमीन पर ही अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से अन्य किसानों को भी सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

यह कहानी सिर्फ जंबुआ लकड़ा की नहीं, बल्कि हर उस किसान की है जो अपनी मेहनत और लगन से खेती को एक नया आयाम देना चाहता है।

 

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

तेलंगाना टनल हादसे में फंसे श्रमिकों के परिजनों से जिला प्रशासन ने की मुलाकात

0

गुमला :- तेलंगाना टनल हादसे में फंसे जिले के श्रमिकों के परिजनों की गुमला वापसी के पश्चात जिला प्रशासन ने उनसे मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। जिला श्रम अधीक्षक, गुमला पुनीत कुमार मिंज ने उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ प्रभावित परिवारों के घर जाकर उनसे भेंट की और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

परिजनों ने बताया कि लगभग एक महीने तक तेलंगाना में रहने के बाद, किसी प्रकार की ठोस सूचना न मिलने के कारण वे वापस गुमला लौट आए। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और जैसे ही फंसे हुए श्रमिकों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होगी, कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा इसकी जानकारी दी जाएगी।

जिला श्रम अधीक्षक ने रायडीह प्रखंड के कोभी टोली, घाघरा प्रखंड के खम्भिया कुम्भा टोली, गुमला प्रखंड के तिर्रा एवं पालकोट प्रखंड के नकटी टोली ग्रामों का दौरा कर प्रभावित श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और परिजनों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

प्रभावित परिवारों को सरकार की योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से उपायुक्त गुमला द्वारा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे प्राथमिकता के आधार पर छूटे हुए लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium