17.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 438

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने रामनवमी महासमिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बसंत यादव को दी बधाई

0

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने रामनवमी महासमिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बसंत यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं‌ दीं। उन्होंने कहा कि श्री यादव का चयन समिति के प्रति उनके समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और समाजसेवा के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में महासमिति रामनवमी महोत्सव को और अधिक भव्यता तथा अनुशासन के साथ आयोजित करने में सफल होगी।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा, हजारीबाग की रामनवमी पूरे देश तथा विदेश में अपनी भव्यता, अनुशासन और सांस्कृतिक एकता के लिए जानी जाती है। महासमिति इस पर्व के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुझे विश्वास है कि श्री यादव के नेतृत्व में समिति और अधिक संगठित होगी और रामनवमी पर्व को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। कहा कि सभी राम भक्त सामूहिक प्रयास से यह पर्व को शांतिपूर्ण, भव्य और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।

Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

जानिए सुदिव्य-इरफान आपस में क्यों उलझे, दोनों मंत्रियों में बहस से सदन का माहौल गरमाया

0

रांची : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा के केंद्र में आ जाते हैं. शुक्रवार को इस बार सदन में वे संसदीय कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर ही तंज कस दिया. इसके बाद दोनों ओर से वाद-विवाद शुरू हो गया. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू के बीच हुई बहस से सदन का माहौल गर्म हो गया।

दरअसल, तारांकित प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने गोड्डा में नर्सिंग कॉलेज शुरू करने का मुद्दा उठाया। इस सवाल का जवाब इरफान अंसारी ने दिया। उन्होंने प्रदीप यादव से कहा कि आप पांच बार के विधायक हैं। अभी तक आप नर्सिंग कॉलेज नहीं बनवा सके।

प्रदीप यादव ने इसपर कहा कि पहले सवाल को ठीक से पढ़ लीजिए। गोड्डा में नर्सिंग कॉलेज बनकर तैयार है। उन्होंने मंत्री से पूछा कि वहां पढ़ाई कब से शुरू होगी। साथ ही यह भी बताएं कि यह कॉलेज कब बना है।

सदन किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं :  सुदिव्य

इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री सोनू खड़े होकर सदस्यों को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि सदन में ऑब्जेक्टिव जवाब और ऑब्जेक्टिव सवाल नहीं आ रहे हैं। सदन में कटाक्ष की भाषा ठीक नहीं है। बाद में उन्होंने यहां तक कहा कि सदन किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है। मामला और गरम होने से पूर्व इरफान अंसारी ने खुद को संभाला. मंत्री ने कहा कि 6 महीने के अंदर नर्सिंग कॉलेज चालू कर दिया जाएगा।

बता दें कि राधा कृष्ण किशोर के अस्पताल में भर्ती होने के कारण सुदिव्य कुमार ही संसदीय कार्य की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इरफान अंसारी ने सुदिव्य सोनू की एक टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि वे बहुत जानकार हो गए हैं, इस कारण वह हर बात पर फुदकने लगते हैं।

इसपर सुदिव्य ने कहा कि इस तरह के विषयों पर कटाक्ष करना सही नहीं है। सदन की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सदन किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है। यह लोकाचार का मामला है। इस घटना से सदन में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया. विपक्ष इस नजारे का आनंद ले रहा था.

राम भक्तों के लिए

राजभवन के समक्ष महिला कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा-वोट की राजनीति की खातिर केंद्र ने महिला आरक्षण के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया

0

मंत्री ने कहा-कांग्रेस ने तेलंगाना में OBC आरक्षण और झारखंड कैबिनेट में दिया महिलाओं को 50 प्रतिशत अधिकार

रांची : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में शुक्रवार को राजभवन के समक्ष कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई. महिला आरक्षण विधेयक, महिला सुरक्षा, OBC महिलाओं को आरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा ने कहा कि महिला अधिकार और सुरक्षा के सवाल पर केन्द्र की बीजेपी सरकार सिर्फ ठगने का काम कर रही है. वोट की राजनीति के लिए केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया.
देश की महिलाओं को इसका लाभ लेने के लिए लंबा इंतजार करना होगा. वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी द्वारा की गई घोषणा धरातल पर नजर आती है. तेलंगाना में OBC आरक्षण और झारखंड में कांग्रेस के द्वारा मंत्रिमंडल में महिलाओं को 50 प्रतिशत अधिकार इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस जो कहती है वो करके दिखाती है.
मंत्री ने कहा कि महिलाओं के हक- अधिकार और सुरक्षा के सवाल पर लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. राजभवन के समक्ष महिला कांग्रेस के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक सहित प्रदेश कांग्रेस के नेता शामिल हुए.
राम भक्तों के लिए

मंत्री के बयान पर भड़के अजय राय,कहा- मंत्री के सदन में दिए गए जवाब पर सीएम खामोश क्यों? किए गए वादे पूरा करें सीएम

0
रांची : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद के उस बयान पर आपत्ति जतायी है, जिसमें उन्होंने सदन में विधायक आलोक चौरसिया के प्रश्न के जवाब में कहा था कि ऊर्जा निगम में कार्यरत मानव दिवस कर्मियों का नियमितीकरण संभव नहीं है।
अजय राय ने कहा कि यह बयान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिछले चुनाव के दौरान दिए गए आश्वासन के विपरीत है. सीएम ने पूर्व में कहा था कि वह सत्ता में आएंगे तो सभी मानव दिवस कर्मियों को नियमित करेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति के जरिए अजय राय ने मानव दिवस कर्मियों के साथ-साथ राज्य के नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस मामले में उनका समर्थन करें और मानव दिवस कर्मियों के नियमितीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए सरकार पर दबाव डालें।

अजय राय ने कहा-मंत्री के बयान के बाद राज्य भर के मानव दिवस कर्मी आक्रोश में 

अजय राय ने कहा कि मंत्री के इस बयान से पूरे राज्य भर के मानव दिवस कर्मी आक्रोश में है और जल्द ही वह पूरे राज्य में काम काज ठप कर ब्लैक आउट की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि रविवार तक सभी मानव दिवस कर्मियों से बात कर आंदोलन की रणनीति तैयार करते हुए इसकी घोषणा की जाएगी।
अजय राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और मानव दिवस कर्मियों के नियमितीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि यह मामला न केवल मानव दिवस कर्मियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह राज्य के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने वर्ग 6 से 12 तक के सभी आरोग्य दूतों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित करने के बाद कहा-सभी 3158 सरकारी स्कूलों में इसे फलतापूर्वक संचालन किया जाये

0
गिरिडीह : वित्तीय वर्ष 2024-25 के विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य आरोग्य दूत का शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उपायुक्त ने विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम पर प्रकाश डाला और वर्ग 6 से 12 तक के सभी आरोग्य दूतों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। इसमें किशोरावस्था में बच्चों के सामने आनेवाली चुनौतियों के समाधान में शिक्षक की भूमिका, बाल विवाह की रोकथाम के साथ बच्चों को जंकफूड, रैपर युक्त फूड की बजाय घर पर निर्मित संतुलित भोजन लेने हेतु जागरूक करने में शिक्षकों की भूमिका के जरिए बच्चों में आ रहे सकारात्मक बदलाव पर चर्चा की गई।

डीसी ने ऐसे कार्यक्रमों को और बेहतर करने पर जोर दिया

मौके पर डीसी ने सभी आरोग्य दूतों को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी दायित्वों को सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी 3158 सरकारी विद्यालयों में इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया जाये।
उन्होंने कहा कि विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम को और बेहतर कैसे किया जाय, इस पर फोकस होना चाहिए। विद्यालयों में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ खेल, साहित्य, कला, संस्कृति आदि जैसे विषयों से संबंधित क्रियाकलाप भी किया जाय, जिससे बच्चों का खेलकूद, साहित्य और कला के क्षेत्रों में रुचि बढ़ें।
डीसी ने कार्यक्रम में ICDS, समर अभियान, पोषण ट्रैकर, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि जैसे कार्यक्रमों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा यह कार्यक्रम बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रत्येक स्कूल में दो शिक्षक आरोग्य दूत के रूप में नियुक्त हैं: सीएस

मौके पर सिविल सर्जन एसपी मिश्रा ने कहा कि देश भर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा 27 अप्रैल 2018 को किया गया था, इसके पश्चात झारखंड राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2020 में किया गया था। इस कार्यक्रम का संचालन वर्ग 06 से 12 तक चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं के उचित लाभ के बारे में जानकारी देना है।
उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ दो शिक्षक आरोग्य दूत के रूप में नियुक्त किया गया है, जिससे कि बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में उचित जानकारी हो सकें। मौके पर कुल 65 आरोग्य दूतों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल

इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला भीबीडी पदाधिकारी, जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सभी चिकित्सक सदर अस्पताल, डेवलपमेंट पार्टनर्स समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
राम भक्तों के लिए

हजारीबाग के ऐतिहासिक चर्च विवाद पर बढ़ा आक्रोश, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और पूर्व विधायक सौरव नारायण सिंह ने दिलाया न्याय का आश्वासन

0

हजारीबाग: शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक संत स्टीफन चर्च के प्रार्थना स्थल को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने और वहां पुलिस थाना बनाने के निर्णय से आदिवासी समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया है। इस विवाद को शांत करने के लिए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की तथा पूर्व विधायक सौरव नारायण सिंह चर्च पहुंचे और वहां स्थानीय समुदाय के साथ बैठक की।

क्या है मामला?

हजारीबाग के नए बस स्टैंड स्थित संत स्टीफन चर्च का प्रार्थना स्थल करीब 150 वर्षों से अधिक पुराना है। प्रशासन द्वारा इस स्थल पर पुलिस थाना बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया, जिससे आदिवासी समुदाय में रोष उत्पन्न हो गया। इस मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और पूर्व विधायक सौरव नारायण सिंह चर्च परिसर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की।

बैठक में शामिल नेता और आश्वासन

इस बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, सहकारिता विभाग के अध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद, महिला नेत्री कोमल कुमारी, पूनम यादव, युवा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव, परवेज अहमद, मो. ग़ालिब, राम कुमार पटेल, बबलू सिंह सहित कई कांग्रेस नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बैठक में बंधु तिर्की और सौरव नारायण सिंह ने जिला प्रशासन के साथ वार्ता कर आदिवासी समुदाय की मांगों पर शीघ्र संज्ञान लेने का भरोसा दिया। उन्होंने चर्च के प्रार्थना स्थल की सुरक्षा और पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

आगे की रणनीति

स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से चर्च परिसर में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को रोकने और प्रार्थना स्थल को संरक्षित करने की मांग की है। इस मुद्दे पर जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गुमला सदर अस्पताल की सुविधाओं में सुधार के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित

0

गुमला: जिला प्रशासन ने सदर अस्पताल गुमला की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव मांगने की पहल की है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार, स्वास्थ्य विभाग ने एक गूगल फॉर्म जारी किया है, जिसमें जिले के लोग अपनी राय और सुधार संबंधी सुझाव साझा कर सकते हैं।

सुझाव देने वालों को मिलेगा सम्मान

स्वास्थ्य विभाग को मिले सुझावों का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा। इनमें से सर्वश्रेष्ठ 10 सुझाव देने वाले नागरिकों को 29 मार्च को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अस्पताल में अनुभव की गई असुविधाओं या आवश्यक सुधारों को लेकर अपने सुझाव साझा करें, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाया जा सके।

कैसे दें सुझाव?

नागरिक नीचे दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से अपने सुझाव भेज सकते हैं 👇

🔗 सुझाव फॉर्म

आपका सुझाव गुमला की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है!

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में 15 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

0

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जंगल में पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना मझगांव पंचायत के बोब्दी पानी गांव में घटी।

परिवार ने नहीं बताया आत्महत्या का कारण

घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना प्रभारी अनुज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका महुआ चुनने के लिए जंगल गई थी, वहीं उसने पेड़ से फांसी लगा ली।

हालांकि, परिवार के सदस्यों ने आत्महत्या के पीछे की वजह नहीं बताई है। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे घरेलू विवाद से जुड़ा मामला मान रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तफ्तीश जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

श्रमिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, मजदूरों को मिलेगी आर्थिक सहायता

0

गुमला: श्रमिकों के कल्याण को लेकर गुमला सिविल सर्जन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड और झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान मजदूरों के लिए चिकित्सा सहायता योजना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना और मातृत्व प्रसुविधा योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

श्रमिकों को मिलेंगे ये लाभ

बैठक में गुमला श्रम अधीक्षक ने बताया कि निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को गंभीर बीमारियों के दौरान आर्थिक सहायता दी जाएगी। यदि कोई श्रमिक पांच या उससे अधिक दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहता है, तो न्यूनतम मजदूरी का भुगतान श्रम विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के तहत अधिकतम 40 दिनों की मजदूरी प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा, श्रमिकों के कल्याण के लिए निम्नलिखित योजनाओं पर भी चर्चा हुई:

  1. चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना: अस्पताल में भर्ती रहने वाले मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाएगा, जो अधिकतम 40 दिनों तक मिलेगा। यह सहायता DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दी जाएगी।
  2. चिकित्सा सहायता योजना: गंभीर बीमारियों से ग्रसित मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे उचित इलाज करा सकें।
  3. मातृत्व प्रसुविधा योजना: इस योजना के तहत प्रथम दो प्रसव के लिए 15,000 रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है।
  4. दुर्घटना बीमा योजना: यदि किसी श्रमिक की मृत्यु या दुर्घटना होती है, तो परिवार को 4 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में सिविल सर्जन, श्रम अधीक्षक, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह उपाधीक्षक, डीपीएम समेत कई चिकित्सा पदाधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सरकार का उद्देश्य इन योजनाओं के माध्यम से मजदूरों को स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने कार्य में संलग्न रह सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 9.93 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

0

गुमला: पुलिस ने बसिया थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 9.93 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर गुमला जेल भेज दिया गया।

गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि पर हुई गिरफ्तारी

बसिया एसडीपीओ नजीर अख्तर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) शिवलाल मुर्मू, आरक्षी मांगू उरांव और रैमन कच्छप (निजी चालक) 20 मार्च की रात गश्ती पर थे। इसी दौरान रात 3:00 बजे बसिया रेफरल अस्पताल के समीप सरहुल मैदान के पास रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। पुलिस दल ने जब उससे पूछताछ करनी चाही तो वह जवाब देने के बजाय एक प्लास्टिक का बोरा छोड़कर भागने लगा।

मौके से गांजा बरामद, आरोपी की पहचान

पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आशुतोष कुमार मिश्रा (45 वर्ष), पिता – राजेंद्र मिश्रा, निवासी – करर कला, थाना पाटन, जिला पलामू बताया। इस बीच, बसिया थाना प्रभारी युधिष्ठिर कुमार प्रजापति और रिजर्व गार्ड के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और बोरे की तलाशी लेने पर उसमें कागज और पन्नी में लपेटे हुए पांच पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 9.93 किलोग्राम था।

न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी गुमला जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर बसिया थाना लाया और आवश्यक पूछताछ के बाद मीडिया के समक्ष पेश किया। बाद में उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium