17.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 444

गुमला जिले में भ्रष्टाचार चरम पर, आम जनता बेहाल – जवाबदेही तय करने की मांग

0

गुमला: जिले में भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों ने प्रशासन और जनता के बीच अविश्वास की खाई को और गहरा कर दिया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कुछ भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी सरकारी योजनाओं और सेवाओं में बाधा डालकर रिश्वतखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं।

जनता का आक्रोश – किसे मिले न्याय?

नागरिकों का कहना है कि सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन कुछ विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार प्रशासन की छवि खराब कर रहा है।

इन विभागों पर लगे गंभीर आरोप:

  • खनन विभाग – अवैध खनन को रोकने में लापरवाही
  • परिवहन विभाग – गाड़ियों के पंजीकरण व लाइसेंस में मनमानी
  • स्वास्थ्य विभाग – आम जनता को बेहतर इलाज देने में कोताही
  • नगर परिषद और बिजली विभाग – सेवाओं के बदले रिश्वत की मांग

बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी:
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बिजली पोल पर चढ़ने या तार जोड़ने के लिए भी 200 रुपये की अवैध वसूली की जाती है। जब इसकी शिकायत की जाती है, तो अधिकारियों द्वारा मिस्त्रियों का बचाव किया जाता है और कहा जाता है कि वे निजी कर्मचारी हैं।

रिश्वतखोरी के खिलाफ सबूत जुटाना चुनौती

जनता का कहना है कि अधिकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत मांगते हैं, लेकिन घोटालों को अंजाम देने वाले हाईटेक तरीके अपना चुके हैं, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है। शिकायतकर्ता न्याय पाने के लिए ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) का सहारा लेने को मजबूर होते हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कब होगी कार्रवाई?

नागरिकों का कहना है कि बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता। यदि कोई नियमों के अनुसार कार्य करवाना चाहता है, तो उसे लंबी कानूनी प्रक्रिया और बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

प्रशासन से अपील

स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि:

  1. सभी विभागों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
  2. रिश्वतखोरी में संलिप्त अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
  3. सभी सेवाओं को पारदर्शी बनाया जाए।

क्या प्रशासन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा या भ्रष्टाचार इसी तरह बना रहेगा? यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

भ्रष्टाचार उजागर करने वाले उप मुखिया ने घाघरा पुलिस से सुरक्षा की गुहार

0

गुमला: जिले के चपका पंचायत के उप मुखिया संजय गोप ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर घाघरा थाना में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

कूप निर्माण घोटाले का मामला बना विवाद की जड़

संजय गोप ने अपने आवेदन में बताया कि पतागाई गांव की मेट बसंती देवी के पति सुनील भगत ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने कूप निर्माण में गबन के मामले को उजागर किया था और इसकी लिखित शिकायत घाघरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से की थी। यही नहीं, इस घोटाले की खबर विभिन्न समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई थी।

संजय गोप के अनुसार, इसी से नाराज होकर सुनील भगत ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से भयभीत होकर उन्होंने घाघरा थाना में आवेदन देकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

आरोपी ने आरोपों को बताया निराधार

इस मामले पर जब सुनील भगत से फोन पर प्रतिक्रिया ली गई, तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी संजय गोप से कोई बातचीत नहीं हुई है और न ही उन्होंने किसी प्रकार की धमकी दी है।

पुलिस जांच में जुटी

घाघरा पुलिस ने संजय गोप के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ भी की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आईसेक्ट विश्वविद्यालय ने हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन में शामिल शिक्षकों को उनके बेहतर कार्य के लिए किया सम्मान

0

हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन शिक्षा में बेहतरी के लिए विश्वविद्यालय के साथ हमेशा खड़ा है : डॉ प्रकाश कुमार 

शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है हजारीबाग, उसमें शिक्षकों की भूमिका अहम : डॉ मुनीष गोविंद 
ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के वरदान है हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन : प्रो. पीके नायक 
हजारीबाग।
आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के मुख्य कैंपस सभागार में रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन में शामिल पदाधिकारियों व लगभग 200 शिक्षकों को सम्मानित कर गर्व की अनुभूति की। दरअसल कोचिंग एसोसिएशन में शामिल पदाधिकारियों व शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ साथ सामाजिक कार्यों में बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी जैन, सचिव डॉ प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष सुदेश कुमार, संरक्षक पंकज ओझा, सहसचिव अखिल कुमार, कोषाध्यक्ष वासुदेव पंडित सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वागत संबोधन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने शिक्षकों को विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन में शामिल शिक्षक ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को तराश कर सिर्फ मंजिल तक सफर के लिए पथ प्रदर्शित ही नहीं कर रहें हैं बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान भी बना रहें हैं।
वहीं कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन की सराहना की और कहा कि हमसभी का एक ही काम है कि विद्यार्थियों को शिक्षित कर उसे सफल इंसान बनाया जाए। हालांकि वर्तमान समय में नशे की लत ने युवाओं के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है, ऐसे में हम सभी शिक्षाविदों के लिए युवाओं को इससे बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती है। हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी जैन ने कोचिंग एसोसिएशन के शिक्षकों के सम्मान के लिए आईसेक्ट विश्वविद्यालय के इस कदम को स्वागत योग्य बताया और कहा कि कोचिंग एसोसिएशन हमेशा इस ऐतिहासिक लम्हे को याद रखेगा।
कोचिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ प्रकाश कुमार ने कहा कि कोचिंग एसोसिएशन अपने शैक्षिक और सामाजिक कार्यों को लेकर लगातार आगे बढ़ रहा है और शिक्षा की बेहतरी के लिए हमेशा कोचिंग एसोसिएशन विश्वविद्यालय के साथ खड़ा है। सम्मानित होने वाले कोचिंग एसोसिएशन के शिक्षकों ने भी आईसेक्ट विश्वविद्यालय की सराहना की और कहा कि ऐसे सम्मान से और बेहतर कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। इस बीच विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसे मौजूद शिक्षकों ने खूब सराहा।
वासू और शालिनी के मनमोहक नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के आखिर में आगामी सितंबर को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड के लिए जारी पोस्टर का विमोचन किया गया। मंच संचालन डॉ प्रीति व्यास ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एकेडमिक एआर डॉ माधवी मेहता, एडमिशन एआर चांदनी कुमारी, एडमिनिस्ट्रेशन एआर अमित कुमार, एसएनके उपाध्याय, एएफओ सौरभ सरकार, पीआरओ मो शमीम अहमद, वेबसाइट डेव्लपर सुशांत झा, रोहित राणा, शुभा कुमारी, ममता कुमारी, राखी कुमारी, मीना राणा, लक्ष्मी तिग्गा, श्वेता वर्मा, कैलाश प्रसाद, मुकेश कुमार, अजय कुमार, कपिल कुमार सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता को समर्पित की दो एंबुलेंस

0
जनता की स्वास्थ्य सेवा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है, हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना मेरा संकल्प है :–प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक और सराहनीय पहल करते हुए अपने क्षेत्र की जनता को दो एंबुलेंस समर्पित की हैं। ये एंबुलेंस जरूरतमंद मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में सहायक होंगी और हजारीबाग क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगी।
रविवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थित संजीवनी सेवा कुटीर हेल्प डेस्क के पास आयोजित समारोह में विधायक प्रदीप प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर इन एंबुलेंस को जनता की सेवा में समर्पित किया। जिससे पूर्व पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना की गई. पूजा अर्चना भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य एवं उपस्थित महिलाओं के द्वारा किया.
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्वास्थ्यकर्मी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष साक्षीराणा,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजकरण पांडे,भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौड़, कटकमदाग मंडल अध्यक्ष अरुण राणा, प्रकाश कुशवाहा, पश्चिमी नगर मंडल अध्यक्ष विवेक बरियार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वीरू, पूर्व मुखिया प्रेमचंदप्रसाद, राजकुमार यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, मनीष ठाकुर, मुखिया नारायण साव, हलधर यादव,रामकुमार मेहता,महावीर सिंह,शंकर यादव, मैनेजर प्रसाद,सुंदर मुंडा,बिरजू राम, रामावतार शर्मा, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता विनोद सिंह अर्जुन साहू सहित कई लोग उपस्थित रहे.
विधायक प्रदीप प्रसाद का हमेशा प्रयास रहा है कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विधायक बनने से पहले भी वे समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुटे रहे हैं और उनकी प्राथमिकता हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करना रही है। विधायक बनने के बाद भी उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी प्राथमिकता में रखा है।
हजारीबाग क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने संजीवनी सेवा कुटीर हेल्प डेस्क की शुरुआत की, जहां आमजन को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में अब उन्होंने दो एंबुलेंस सेवा को जनता को समर्पित किया है ताकि मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके और किसी भी आपातकालीन स्थिति में यह सेवा उनकी जान बचाने में सहायक हो।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा सपना है कि हजारीबाग क्षेत्र में एक अत्याधुनिक और भव्य अस्पताल का निर्माण हो, जहां आम जनता को छोटी बीमारियों से लेकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज सस्ते दरों पर उपलब्ध हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की जरूरत पड़ने पर वे संजीवनी सेवा कुटीर हेल्प डेस्क में संपर्क कर इन एंबुलेंस सेवाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक प्रदीप प्रसाद के इस प्रयास की लोगों ने प्रशंसा की और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उनके योगदान को सराहा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

डुमरी में 15 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर लगाया अपहरण का आरोप

0

डुमरी : डुमरी प्रखंड के भंडारो गांव से 15 वर्षीय देव कुमार मंडल के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर की मां सुनीता देवी ने स्थानीय थाना और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है।

शौच के लिए गया बेटा हुआ लापता

सुनीता देवी के अनुसार, 5 मार्च की शाम उनका बेटा शौच के लिए टॉर्च लेकर घर से बाहर गया था लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। जब परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले, तो उस स्थान पर उसका लोटा और टॉर्च गिरा मिला, जहां वह गया था। इसके बाद रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की मदद से काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

गांव के तीन लोगों पर संदेह

सुनीता देवी ने अपने आवेदन में गांव के लालमनि मंडल, उसकी पत्नी शिवानी देवी और भीम मंडल पर संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि इन तीनों से उनका पुराना मुकदमे को लेकर विवाद चल रहा है और 15 दिन पहले हुए झगड़े में आरोपियों ने धमकी दी थी कि “लालमनि मंडल के मुंबई से लौटने के बाद देख लेंगे।”

लालमनि मंडल की वापसी के बाद हुआ देव कुमार का अपहरण?

परिवार के अनुसार, 5 मार्च को लालमनि मंडल मुंबई से गांव लौटा, और उसी शाम देव कुमार मंडल अचानक लापता हो गया। इस संयोग को देखते हुए परिवार को शक है कि देव कुमार का अपहरण उन्हीं लोगों ने किया है।

पुलिस जांच में जुटी

सुनीता देवी ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने और अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

News – Naresh Sharma

राम भक्तों के लिए

गुमला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य आयोजन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

0

गुमला: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), PRADAN और महिला विकास मंच (MVM) के संयुक्त तत्वावधान में गुमला जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में सखी मंडल की महिलाओं, जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थानों के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

महिला सशक्तिकरण और उपलब्धियों पर केंद्रित कार्यक्रम

इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके अधिकारों को उजागर करना और उनके योगदान को सम्मानित करना था। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रेरणादायक वक्तव्य, अनुभव साझा करने के सत्र और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

जिले के विभिन्न स्थानों पर हुआ आयोजन

गुमला जिले में बेलागड़ा पंचायत (घाघरा), करौंदी रथ बगीचा (सदर गुमला), बेसिक मैदान (कामडारा), JSLPS डुमरी कार्यालय मैदान और पुराना प्रखंड कार्यालय (सिसई) सहित कई स्थानों पर भव्य आयोजन हुए। इन कार्यक्रमों में महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, स्वरोजगार की दिशा में उठाए गए कदमों पर चर्चा की और आत्मनिर्भर बनने के अपने सफर की कहानियां बताईं।

संस्थानों ने जताई प्रतिबद्धता

इस अवसर पर JSLPS, PRADAN, MVM और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (APF) के प्रतिनिधियों ने महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आश्वस्त किया कि महिला विकास और स्वरोजगार को लेकर आगे भी इसी तरह के प्रयास किए जाते रहेंगे, जिससे जिले की महिलाएं आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कारीगरों को सेफ्टी किट वितरित

0

गुमला: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम कंसारी, मोहल्ला पालकोट, प्रखंड पालकोट, जिला गुमला में कांसा और पीतल के बर्तन निर्माण से जुड़ी महिला कारीगरों को सेफ्टी किट प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य महिला कारीगरों को सुरक्षित और सुविधाजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना था।

यह कार्यक्रम जिला प्रशासन गुमला, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड गुमला तथा CSR हिंडालको के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग और उनकी भूमिकाएं

कार्यक्रम में दक्षिणी पालकोट पंचायत की मुखिया जसिंता मिंज मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने महिला कारीगरों को सेफ्टी किट वितरित की और उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान प्रखंड उद्यमी समन्वयक सूरज महतो ने बताया कि इस सेफ्टी किट से कारीगरों को अपने उत्पाद निर्माण में बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिलेगी, जिससे वे अधिक कुशलता और आत्मनिर्भरता के साथ काम कर सकेंगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम

यह पहल ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। कांसा और पीतल के बर्तन निर्माण में लगे महिला कारीगरों को यह सहायता प्रदान कर उनके कार्य को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: गुमला में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

0

गुमला: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग, गुमला के तत्वावधान में जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था।

महिला सशक्तिकरण पर मुख्यमंत्री का संदेश

इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री का संदेश सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं तक पहुंचाया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान की सराहना की गई और उनके अधिकारों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। संदेश में विशेष रूप से महिला शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर बल दिया गया।

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत शपथ ग्रहण

कार्यक्रम के दौरान ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ ली।

पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान

महिला दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, सरकारी कर्मियों और महिलाओं ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

यह कार्यक्रम महिला अधिकारों, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। गुमला जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए उठाए गए कदमों से समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

परिवार नियोजन जागरूकता कार्यक्रम: स्वास्थ्य विभाग ने आदर्श दंपतियों और कर्मियों को किया सम्मानित

0

गुमला: स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत “नियोजित परिवार (आदर्श दंपति) सम्मेलन सह सम्मान समारोह” का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन के महत्व को रेखांकित करना और इसमें योगदान देने वाले दंपतियों व स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करना था।

सम्मेलन का उद्घाटन और मुख्य संदेश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार ने द्वीप प्रज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “परिवार नियोजन न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि समाज और देश के समग्र विकास के लिए भी आवश्यक है। यह कार्यक्रम केवल गर्भनिरोधक उपायों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक स्थिरता से भी जुड़ा हुआ है।”

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों और आदर्श दंपतियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और जागरूकता अभियानों के कारण ही समाज में परिवार नियोजन के प्रति सकारात्मक बदलाव आया है।

सम्मानित किए गए स्वास्थ्य कर्मी और आदर्श दंपति

इस कार्यक्रम में सभी प्रखंडों से चयनित आदर्श दंपति, एएनएम, सहिया, परिवार नियोजन काउंसलर और बीएएफ कर्मियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

  • डॉ. मोनिका (जिला कार्यक्रम समन्वयक – आयुष्मान) ने परिवार नियोजन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के आपसी संबंध पर चर्चा की।
  • जिला कार्यक्रम प्रबंधक जया रेशमा खाखा ने बताया कि सुनियोजित परिवारों में आर्थिक स्थिरता और बच्चों के समुचित विकास की संभावना अधिक होती है।
  • परिवार नियोजन काउंसलर बंदना केरकेट्टा ने विभिन्न गर्भनिरोधक उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

उल्लेखनीय उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला लेखा प्रबंधक प्रमोद साहू, जिला सहिया समन्वयक आरती श्रीवास्तव, परिवार नियोजन बीएएफ अरुणा देवी, फूलन देवी, मनोज उरांव, संगीता खलखो, मंजूला मिंज, लक्ष्मण गोप, संतोष देवी, पुष्पा देवी, नुरे आपस, हीरामती देवी, प्रकाश सिंह, डीडीएम राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में एएनएम, बीटीटी, सहिया साथी और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक सामाजिक बदलाव को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण कदम था। सम्मानित दंपति और स्वास्थ्य कर्मी अब अपने-अपने क्षेत्रों में प्रेरणा स्रोत बनकर अन्य परिवारों को भी नियोजित परिवार की महत्ता समझाने में सहयोग करेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जय सरना आजीविका सखी मंडल: स्वरोजगार से सशक्तिकरण की नई मिसाल

0

गुमला: उज्जना बिजना अभियान के तहत जय सरना आजीविका सखी मंडल, ग्राम डुमरी, प्रखंड डुमरी ने महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। JSLPS और जिला प्रशासन के सहयोग से इस सखी मंडल को “किशोरी सुपर नोवा सैनिटरी पैड” निर्माण इकाई के रूप में स्थापित किया गया, जिससे महिलाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिले।

रोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

इस सखी मंडल की 12 सदस्याएं पहले असंगठित क्षेत्र में कार्यरत थीं और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही थीं। RSETI गुमला में उन्हें पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद सैनिटरी पैड निर्माण की मशीनें उपलब्ध कराई गईं। इस पहल से महिलाओं को नियमित रोजगार मिलने लगा और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सक्षम हो गईं।

स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

जय सरना सखी मंडल द्वारा निर्मित “किशोरी सुपर नोवा सैनिटरी पैड्स” का उत्पादन और विपणन द हंस फाउंडेशन, जिला समाज कल्याण विभाग, गुमला और अन्य संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है। वर्तमान में इस इकाई की मासिक आय लगभग 3 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। इस सफलता को देखते हुए, झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और नीति आयोग की टीम ने इकाई का दौरा कर महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।

प्रशासनिक सहयोग से सफलता की नई राह

गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, DMMU गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी उमेश कुमार स्वांशी और JSLPS गुमला की समन्वित पहल से यह सखी मंडल सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उज्जना बिजना अभियान के तहत इस समूह ने महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार की मिसाल पेश की है, जिससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium