17.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 445

महिला सशक्तिकरण की ओर कदम: RSETI गुमला से प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनीं जिले की महिलाएं

0

गुमला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल से संचालित “उज्जना बिज्जना अभियान” के तहत जिले की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में अहम प्रयास किए जा रहे हैं। RSETI गुमला (रूरल सेल्फ एंप्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) के सहयोग से कई महिलाओं को विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षित किया गया है, जिससे वे सफल उद्यमी बनकर आत्मनिर्भर हो रही हैं।

महिला उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानियां

सुमित्रा तिर्की – सिलाई व्यवसाय से आत्मनिर्भरता
चैनपुर प्रखंड के टोंगो गांव की सुमित्रा तिर्की ने RSETI गुमला से 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया, चैनपुर शाखा से ₹35,000 का लोन लिया और अपने गांव में सिलाई का काम शुरू किया। उनके व्यवसाय में उनके पति भी सहयोग कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी लगातार बढ़ रही है।

रुक्मणि देवी – कॉस्ट्यूम ज्वैलरी निर्माण में नई पहचान
सिसई की रहने वाली रुक्मणि देवी ने कॉस्ट्यूम ज्वैलरी बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने चूड़ियों का आकर्षक डिजाइन बनाना शुरू किया और अब बाजार में अपने हस्तनिर्मित आभूषण बेच रही हैं। उनके इस व्यवसाय ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।

नीलम दुलारी ककेरकेट्टा – बकरी पालन से सफलता की राह
घाघरा प्रखंड के लावादाग गांव की नीलम दुलारी ककेरकेट्टा ने बकरी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया और इसे अपनी आजीविका का हिस्सा बना लिया। आज उनके पास 35 बकरियां हैं, जिससे उनकी आमदनी में काफी वृद्धि हुई है।

रोशनी देवी – बकरी पालन को बनाया व्यवसाय
भरनो प्रखंड के अमलिया पंचायत के खरका गांव की रोशनी देवी ने भी बकरी पालन का प्रशिक्षण लिया। आज उनके पास 50 से अधिक बकरियां हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं।

मोनिका कुमारी – सिलाई से आत्मनिर्भर बनीं
शकरपुर, गम्हरिया की मोनिका कुमारी ने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर इसे अपना व्यवसाय बना लिया। अब वे अपने हुनर से अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं।

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

जिला प्रशासन द्वारा उज्जना बिजना अभियान के तहत RSETI गुमला के सहयोग से महिलाओं को विभिन्न व्यवसायों से जोड़ा जा रहा है। इस प्रशिक्षण से महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। इन सफल उद्यमियों की कहानियां साबित करती हैं कि सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सदर प्रखंड में भ्रष्टाचार पर बढ़ता असंतोष, पंचायत समिति को योजनाओं से अलग रखने का आरोप

0

हजारीबाग: जिले के सदर प्रखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। सदर प्रखंड के उप प्रमुख रविकांत सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन पर भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को योजनाओं से जानबूझकर दूर रखा जा रहा है, जिससे विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।

पंचायत समिति को योजनाओं से बाहर रखने का आरोप

रविकांत सिंह के अनुसार, प्रखंड प्रशासन योजनाओं की पूरी जानकारी जनप्रतिनिधियों को नहीं देता। मासिक बैठकों और समीक्षा बैठकों का आयोजन ठीक से नहीं किया जाता, जिससे विकास योजनाओं की पारदर्शिता प्रभावित होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पशुपालन विभाग द्वारा संचालित पशुधन योजना में भी गड़बड़ी हो रही है। नियमानुसार ग्राम सभा के माध्यम से लाभुकों का चयन किया जाना चाहिए, लेकिन अधिकारियों द्वारा इस प्रक्रिया को दरकिनार कर मनमाने तरीके से लाभुकों का चयन किया जा रहा है।

अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप

रविकांत सिंह ने अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आम जनता को कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। अधिकारी कार्य दिवस के दौरान अक्सर अपनी ड्यूटी से गायब रहते हैं, जिससे छात्रों और नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी पर मनमानी के आरोप

सदर प्रखंड के उप प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पंचायत समिति को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहे हैं। प्रमुख होने के बावजूद, निर्णय लेने में पंचायत समिति की कोई भूमिका नहीं रहती, और अधिकारी अपने मनमुताबिक फैसले कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार की जांच और कार्रवाई की मांग

रविकांत सिंह ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कई बार अंचल कार्यालय की जांच की गई, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ। आम जनता छोटे-छोटे कार्यों के लिए परेशान हो रही है, जबकि प्रशासनिक उदासीनता बनी हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई सुधार नहीं हुआ, तो पंचायत समिति और आम जनता मिलकर एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

एनटीपीसी के डिप्टी जनरल मैनेजर की गोली मारकर हत्या, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

0

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) के डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 9:30 बजे फतहा के पास हुई, जब वह अपने कार्यालय केरेडारी स्थित एनटीपीसी प्लांट जा रहे थे।

पीछे से मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत

रिपोर्ट्स के अनुसार, अपराधियों ने पीछे से कुमार गौरव पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, खासकर एनटीपीसी के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह क्षेत्र पहले भी अपराधियों के निशाने पर रहा है। लगभग दो साल पहले इसी इलाके में ऋत्विक कंपनी के जनरल मैनेजर को भी अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। हालांकि वे बच गए थे, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे।

पुलिस ने शुरू की छापेमारी, जल्द खुलासा होने की उम्मीद

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस सक्रिय रूप से काम कर रही है। इलाके में कई जगह छापेमारी की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जा सके।

एनटीपीसी कर्मचारियों में डर का माहौल

कुमार गौरव की हत्या के बाद एनटीपीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त है। हजारीबाग और बड़कागांव क्षेत्र में एनटीपीसी की कई ऊर्जा परियोजनाएं चल रही हैं, जिनके लिए अधिकारियों का नियमित आना-जाना लगा रहता है। लेकिन इस घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा, लेकिन इस घटना ने पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गोड्डा में महिला दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने की अदाणी फाउंडेशन के कार्यों की सराहना

0

गोड्डा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोड्डा नगर भवन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ गोड्डा नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन कल्पना देवी, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) स्मिता टोप्पो और अदाणी फाउंडेशन के रीजनल हेड जयंत मोहंती भी मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद जयंत मोहंती ने अपने स्वागत भाषण में केजीबीवी में अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए गए विभिन्न जीर्णोद्धार कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन ने विद्यालयों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।

केजीबीवी की छात्राओं के लिए मंत्री से मिला सहयोग का आश्वासन 

मुख्य अतिथि मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संस्था का योगदान सराहनीय है। उन्होंने केजीबीवी की छात्राओं के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार और समाज को मिलकर कार्य करना होगा।

महिलाओं के लिए हर दिन संघर्ष का दिन होता है : डीडीसी

डीडीसी स्मिता टोप्पो ने अपने संबोधन में कहा, “महिलाओं के लिए हर दिन संघर्ष का दिन होता है। शिक्षा ही वह हथियार है, जिसके सहारे वे हर चुनौती को पार कर सकती हैं।” वहीं, कल्पना देवी ने भी बेटियों की शिक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि यह समाज की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर गोड्डा जिले के सभी नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की टॉपर्स को ₹10,000 के चेक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही घोषणा की गई कि सभी नौ विद्यालय के टॉप पांच लड़कियों को 10 हजार की राशि पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा.

ये लोग थे उपस्थित

इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य राघवेन्द्र सिंह, समाजसेवी तिलक झा, कौशल यादव, अदाणी पावर के पदाधिकारी सुब्रत देवनाथ, अभिमन्यु आनंद, अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, अर्चना सिन्हा, सुमित सागर, अभय वर्मा, व सहयोगी प्रीति यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर, यह कार्यक्रम न केवल एक उत्सव था बल्कि महिला शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी था। शिक्षा ही वह आधारशिला है, जिससे महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकती हैं और समाज में अपनी पहचान बना सकती हैं।

राम भक्तों के लिए

अंतत: बाबूलाल मरांडी की पांच वर्षों की प्रतीक्षा पूरी हो सकी, अहम सवाल ये कि चुनाव परिणाम आने के 101 दिन भाजपा मौन क्यों धारण किये रही?

0
श्याम किशोर चौबे

(वरिष्ठ पत्रकार)

रांची : झारखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम के बाद भाजपा उसी दिन से कोमा में थी। अनवरत चलनेवाली उसकी सांगठनिक गतिविधियां चलती रहीं लेकिन संवैधानिक मसलों पर आश्चर्यजनक तरीके से वह गहन चुप्पी साधे रही। उसने 6 मार्च 2025 को अपने विधायक दल के नेता पद पर बाबूलाल मरांडी को चुना/नियुक्त किया। अगले दिन 7 मार्च को स्पीकर रवींद्र नाथ महतो उनको नेता विरोधी दल की मान्यता दे दी।

इस प्रकार पांच वर्षों की बाबूलाल मरांडी के प्रतीक्षा पूरी हो सकी। उनको भाजपा को नेता विधायक दल नियुक्त किये जाने का पत्र पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने स्पीकर को दिया था। ये वही रवींद्र राय हैं, जो दस साल पहले 2015 में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हुआ करते थे। तब बाबूलाल मरांडी अपना दल जेवीएम चलाया करते थे।

2014 के अंतिम दिनों में हुए विधानसभा चुनाव में जेवीएम के आठ विधायक सदन पहुंचे थे, लेकिन उनमें से छह भाजपा में चले गये थे। उन पर दल-बदल का केस स्पीकर कोर्ट में जब बाबूलाल ने दर्ज कराया था, तब इन्हीं रवींद्र राय ने उनके मर्जर की सूचना स्पीकर न्यायाधिकरण को दी थी। तब भाजपा नेतृत्ववाली एनडीए सरकार थी।

तत्कालीन स्पीकर ने एंटी डिफेकशन केस प्रायः पांच वर्षों तक लटकाये रखा। वह दिन था और अब के दिन हैं, बाबूलाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और रवींद्र राय कार्यकारी अध्यक्ष और वे ही राय महाशय बाबूलाल को पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने का प्रमाण पत्र जारी करने को विवश हुए।

दूसरी ओर जिन वर्तमान स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी, उन्हीं रवींद्र महतो ने पांच साल पहले इन्हीं बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने से मना कर दिया था और तारीख-दर-तारीख सुनवाई करते रहे।

बहुत तिलिस्मी हुआ करते हैं राजनीति के खेल-तमाशे 

दरअसल, 2019 के चुनाव में बाबूलाल की पार्टी जेवीएम महज तीन विधायक लेकर सदन में पहुंची थी। इनमें से दो कांग्रेसगामी हो गये और बाबूलाल ने अपनी पार्टी का भाजपा में मर्जर कराकर 14 साल बाद भाजपा में वापसी की थी।

राजनीति के खेल-तमाशे सचमुच बहुत तिलिस्मी हुआ करते हैं। इनको समझना कतई आसान नहीं होता। तभी तो बिना पढ़ा-लिखा या थोड़ा बहुत पढ़ा-लिखा नेता भी मंत्री/मुख्यमंत्री न केवल आईएएस/आईपीएस अधिकारियों को नचा लेता है, अपितु पूरे राज्य/देश को नचा लेता है।

बाबूलाल मरांडी सौम्य हैं, मृदुभाषी हैं, सहज हैं, अनुभवी हैं और पूरे राज्य में उनकी पहचान हैं। उनको मिला वर्तमान पद सर्वथा उनके योग्य है। वे राज्य का प्रथम मुख्यमंत्री रह चुके हैं और केंद्र में भी मंत्री रहे हुए हैं। उन्होंने भाजपा को झारखंड क्षेत्र में पहचान दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। ऐसे में उनसे उम्मीद तो बनती है कि सदन में सत्ता पक्ष के समक्ष वे सीना ताने खड़े हो सकेंगे।

सवाल बस एक ही है, चुनाव परिणाम आने के दिन और बाबूलाल को नेता विधायक दल चुने जाने के दिन के बीच के 101 दिन भाजपा मौन क्यों धारण किये रही? महाराष्ट्र, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि-आदि राज्यों में सम-विषम परिस्थितियों में भी चुनाव जीतनेवाली भाजपा छोटे से झारखंड में हार के कारण सदमे में तो नहीं थी? वह इस सदमे के कारण कोमा में चली गई थी या फिर जबर्दस्त अंदरूनी उथल-पुथल के दौर से तो नहीं गुजर रही थी?

सूचना आयुक्त, लोकायुक्त जैसे संवैधानिक पदों पर नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा हुआ है। हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने इन पदों पर पखवाड़े भर में नियुक्ति का आदेश जारी किया तो सत्ता पक्ष महागठबंधन के पास सीधा-सादा जवाब था, नेता प्रतिपक्ष हैं ही नहीं, कैसे बहाली हो? राज्य में आरटीआई कानून की छह-सात वर्षों से ऐसी-तैसी हुई पड़ी है।

तब से सरकारें किसी न किसी बहाने इनकी नियुक्तियां टालती आई हैं। चाहे एनडीए की सरकार रही हो कि महागठबंधन की, दोनों का एक ही हाल रहा। जैसे उदयी, वैसे भान। सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं आता तो क्या भाजपा अभी भी कोमा में ही रहती? वही जाने।

झारखंड 25 वर्ष का होने जा रहा है। इस बीच 14 सरकारें यहां बनीं। सात जन मुख्यमंत्री बने। इन सात में से पांच भाजपा के ही पाले में हैं। प्रथम तो बाबूलाल मरांडी, जिनको फिलहाल एक आकर्षक पद मिल गया। दूसरे हैं चम्पाई सोरेन। ये महानुभाव झामुमो के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। छह बार के विधायक थे। मंत्री थे।

2024 में जनवरी के बाद परिस्थितियोंवश उनको पांच महीने के लिए मुख्यमंत्री का ताज मिल गया। वह जैसे ही उनके सिर से उतरा, वे खुद को अपमानित महसूस करने लगे और इधर-उधर की बातें करते-करते अगस्त में भाजपा के पल्लू में जा बैठे। तब भाजपा उनको राज्य का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री का तमगा देते नहीं अघा रही थी।

विधानसभा चुनाव आया तो राज्य की 28 जनजातीय सीटों में से भाजपा के पाले में केवल एक ही आ सकी, वह भी चम्पाई की। क्या उस ‘सर्वश्रेष्ठ’ मुख्यमंत्री रहे अपने एकमात्र जनजातीय सीट जीतनेवाले महानुभाव को भाजपा पर्याप्त मान-सम्मान देगी? जब चम्पाई को फोड़ना था, तब वह उनके अपमान की बातें करते नहीं थकती थी। अब क्या करेगी? वही जाने।

बात रघुवर दास की। वे लगातार पांच बार के विधायक थे। 2014-19 के बीच एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री थे। फुलटर्म मुख्यमंत्री रहने का पहला रिकार्ड उनके नाम दर्ज है। 2019 के चुनाव में हार गये तो कुछ अरसा उनसे सांगठनिक कार्य लेने के बाद उनको ओडिशा का गवर्नर बना दिया गया।

जाहिर है कि दिल्ली में उनकी बहुत पूछ है। 23 दिसंबर 2024 को उन्होंने अचानक गवर्नरी छोड़ दी। बहुत शोर मचा कि उनको प्रदेश या राष्ट्रीय संगठन की जवाबदेही सौंपी जानेवाली है। उनकी बेरोजगारी का तीसरा महीना बीतनेवाला है। भाजपा उनका कैसा उपयोग करेगी? वही जाने।

अर्जुन मुंडा झारखंड में तीन मर्तबा मुख्यमंत्री रहे। तीनों ही बार फुलटर्म उनकी किस्मत में नहीं लिखा था। फिर 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद वे केंद्र में जनजातीय कार्य महकमे के मंत्री बनाये गये। फुलटर्म इन्जॉय किया। 2024 का लोकसभा चुनाव वे नहीं जीत सके तो विधानसभा चुनाव में उनकी धर्मपत्नी को मौका दिया गया। वे भी हार गईं। अब अर्जुन मुंडा का भविष्य? भाजपा ही जाने।

शायद अब रघुवर को संगठन की जवाबदेही मिल जाए…!

मधु कोड़ा की चर्चा के बगैर विषय अधूरा रहेगा। जनाब भाजपाई स्कूल से ही शिक्षित-दीक्षित-प्रशिक्षित हैं। 2006 में परिस्थितियोंवश वे बतौर निर्दलीय ही मुख्यमंत्री बन गये।

अर्जुन मुंडा को अपदस्थ कर वे मुख्यमंत्री बने थे। यूपीए के पाले में खेल रहे थे। फिर केस-मुकदमों में फंसे तो चुनाव लड़ने से ही डिबार कर दिये गये। उनकी धर्मपत्नी ने सियासी मोर्चा संभाल लिया। वे विधायक बनीं, फिर कांग्रेस के टिकट पर सांसद भी चुन ली गईं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कोड़ा-दम्पति ने भाजपा का रूख कर लिया। मैम हार गईं।

पांच महीने बाद विधानसभा चुनाव भी हार गईं। अब शायद भाजपा में इस दम्पती की चर्चा तक नहीं होती। क्यों नहीं होती? भाजपा ही जाने। हार कर घर बैठे नेताओं को कौन पूछता है? पार्टी भी नहीं।

किस्मत हो तो रघुवर जैसी, जिनको खुद हारने के बाद, पूरी पार्टी के हारने के बाद भी गवर्नर बनने का सौभाग्य मिल जाता है। क्या पता, रघुवर को अब संगठन की जवाबदेही मिल ही जाए। यानी राष्ट्रीय दल में हैं तो दिल्ली को ठीक रखिये। दिल्ली का दिल आपसे मिला रहे तो आपका भी दिल बल्लियों उछलता रहेगा।

 

राम भक्तों के लिए

अंतत: बाबूलाल मरांडी की पांच वर्षों की प्रतीक्षा पूरी हो सकी, अहम सवाल ये कि चुनाव परिणाम आने 101 दिन भाजपा मौन धारण क्यों किये रही?

0
श्याम किशोर चौबे

(वरिष्ठ पत्रकार)

रांची : झारखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम आने के बाद से ही भाजपा कोमा में थी। अनवरत चलनेवाली उसकी सांगठनिक गतिविधियां चलती रहीं, लेकिन संवैधानिक मसलों पर आश्चर्यजनक तरीके से वह गहन चुप्पी साधे रही। उसने 6 मार्च 2025 को अपने विधायक दल के नेता पद पर बाबूलाल मरांडी को चुना/नियुक्त किया। अगले दिन 7 मार्च को स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो उनको नेता विरोधी दल की मान्यता दे दी।

इस तरह पांच वर्षों की बाबूलाल मरांडी की प्रतीक्षा पूरी हो सकी। उनको भाजपा को नेता विधायक दल नियुक्त किये जाने का पत्र पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने स्पीकर को दिया था। ये वही रवींद्र राय हैं, जो दस साल पहले 2015 में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हुआ करते थे। तब बाबूलाल मरांडी अपना दल जेवीएम चलाया करते थे।

2014 के अंतिम दिनों में हुए विधानसभा चुनाव में जेवीएम के आठ विधायक सदन पहुंचे थे, लेकिन उनमें से छह भाजपा में चले गये थे। उन पर दल-बदल का केस स्पीकर कोर्ट में जब बाबूलाल ने दर्ज कराया था, तब इन्हीं रवींद्र राय ने उनके मर्जर की सूचना स्पीकर न्यायाधिकरण को दी थी। तब भाजपा नेतृत्ववाली एनडीए सरकार थी।

तत्कालीन स्पीकर ने एंटी डिफेक्शन केस प्रायः पांच वर्षों तक लटकाये रखा। वह दिन था और अब के दिन हैं, बाबूलाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और रवींद्र राय कार्यकारी अध्यक्ष और वे ही राय महाशय बाबूलाल को पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने का प्रमाण पत्र जारी करने को विवश हुए।

दूसरी ओर जिन वर्तमान स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी, उन्हीं रवींद्र महतो ने पांच साल पहले इन्हीं बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने से मना कर दिया था और तारीख-दर-तारीख सुनवाई करते रहे।

तिलिस्मी हुआ करते हैं राजनीति के खेल-तमाशे 

दरअसल, 2019 के चुनाव में बाबूलाल की पार्टी जेवीएम महज तीन विधायक लेकर सदन में पहुंची थी। इनमें से दो कांग्रेसगामी हो गये और बाबूलाल ने अपनी पार्टी का भाजपा में मर्जर कराकर 14 साल बाद भाजपा में वापसी की थी।

राजनीति के खेल-तमाशे सचमुच बहुत तिलिस्मी हुआ करते हैं। इनको समझना कतई आसान नहीं होता। तभी तो बिना पढ़ा-लिखा या थोड़ा बहुत पढ़ा-लिखा नेता भी मंत्री/मुख्यमंत्री न केवल आईएएस/आईपीएस अधिकारियों को नचा लेता है, अपितु पूरे राज्य/देश को नचा लेता है।

बाबूलाल मरांडी सौम्य हैं, मृदुभाषी हैं, सहज हैं, अनुभवी हैं और पूरे राज्य में उनकी पहचान हैं। उनको मिला वर्तमान पद सर्वथा उनके योग्य है। वे राज्य का प्रथम मुख्यमंत्री रह चुके हैं और केंद्र में भी मंत्री रहे हुए हैं। उन्होंने भाजपा को झारखंड क्षेत्र में पहचान दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। ऐसे में उनसे उम्मीद तो बनती है कि सदन में सत्तापक्ष के समक्ष वे सीना ताने खड़े हो सकेंगे।

सवाल बस एक ही है, चुनाव परिणाम आने के दिन और बाबूलाल को नेता विधायक दल चुने जाने के दिन के बीच के 101 दिन भाजपा मौन क्यों धारण किये रही?

महाराष्ट्र, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि-आदि राज्यों में सम-विषम परिस्थितियों में भी चुनाव जीतनेवाली भाजपा छोटे से झारखंड में हार के कारण सदमे में तो नहीं थी? वह इस सदमे के कारण कोमा में चली गई थी या जबर्दस्त अंत से तो नहीं गुजर रही थी?

सूचना आयुक्त, लोकायुक्त जैसे संवैधानिक पदों पर नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा हुआ है। हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने इन पदों पर पखवाड़े भर में नियुक्ति का आदेश जारी किया तो सत्ता पक्ष महागठबंधन के पास सीधा-सादा जवाब था, नेता प्रतिपक्ष हैं ही नहीं, कैसे बहाली हो?

सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं आता, तो क्या भाजपा अभी भी कोमा में ही रहती?

राज्य में आरटीआई कानून की छह-सात वर्षों से ऐसी-तैसी हुई पड़ी है। तब से सरकारें किसी न किसी बहाने इनकी नियुक्तियां टालती आई हैं। चाहे एनडीए की सरकार रही हो कि महागठबंधन की, दोनों का एक ही हाल रहा। जैसे उदयी, वैसे भान। सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं आता तो क्या भाजपा अभी भी कोमा में ही रहती? वही जानें।

झारखंड 25 वर्ष का होने जा रहा है। इस बीच 14 सरकारें यहां बनीं। सात जने मुख्यमंत्री बने। इन सात में से पांच भाजपा के ही पाले में हैं। प्रथम तो बाबूलाल मरांडी, जिनको फिलहाल एक आकर्षक पद मिल गया। दूसरे हैं चम्पाई सोरेन। ये महानुभाव झामुमो के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। छह बार के विधायक थे। मंत्री थे।

2024 में जनवरी के बाद परिस्थितियोंवश उनको पांच महीने के लिए मुख्यमंत्री का ताज मिल गया। वह जैसे ही उनके सिर से उतरा, वे खुद को अपमानित महसूस करने लगे और इधर-उधर की बातें करते-करते अगस्त में भाजपा के पल्लू में जा बैठे। तब भाजपा उनको राज्य का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री का तमगा देते नहीं अघा रही थी।

विधानसभा चुनाव आया तो राज्य की 28 जनजातीय सीटों में से भाजपा के पाले में केवल एक ही आ सकी, वह भी चम्पाई की। क्या उस ‘सर्वश्रेष्ठ’ मुख्यमंत्री रहे अपने एकमात्र जनजातीय सीट जीतनेवाले महानुभाव को भाजपा पर्याप्त मान-सम्मान देगी? जब चम्पाई को फोड़ना था, तब वह उनके अपमान की बातें करते नहीं थकती थी। अब क्या करेगी? वही जानें।

बात रघुवर दास की। वे लगातार पांच बार के विधायक थे। 2014-19 के बीच एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री थे। फुलटर्म मुख्यमंत्री रहने का पहला रिकार्ड उनके नाम दर्ज है। 2019 के चुनाव में हार गये तो कुछ अरसा उनसे सांगठनिक कार्य लेने के बाद उनको ओडिशा का गवर्नर बना दिया गया। जाहिर है कि दिल्ली में उनकी बहुत पूछ है। 23 दिसंबर 2024 को उन्होंने अचानक गवर्नरी छोड़ दी। बहुत शोर मचा कि उनको प्रदेश या राष्ट्रीय संगठन की जवाबदेही सौंपी जानेवाली है। उनकी बेरोजगारी का तीसरा महीना बीतनेवाला है। भाजपा उनका कैसा उपयोग करेगी? वही जानें।

अर्जुन मुंडा झारखंड में तीन मर्तबा मुख्यमंत्री रहे। तीनों ही बार फुलटर्म उनकी किस्मत में नहीं लिखा था। फिर 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद वे केंद्र में जनजातीय कार्य महकमे के मंत्री बनाये गये। फुलटर्म इन्जॉय किया। 2024 का लोकसभा चुनाव वे नहीं जीत सके तो विधानसभा चुनाव में उनकी धर्मपत्नी को मौका दिया गया। वे भी हार गईं। अब अर्जुन मुंडा का भविष्य? भाजपा ही जाने।

मधु कोड़ा की चर्चा के बगैर विषय अधूरा रहेगा। जनाब भाजपाई स्कूल से ही शिक्षित-दीक्षित-प्रशिक्षित हैं। 2006 में परिस्थितियोंवश वे बतौर निर्दलीय ही मुख्यमंत्री बन गये। अर्जुन मुंडा को अपदस्थ कर वे मुख्यमंत्री बने थे। यूपीए के पाले में खेल रहे थे। फिर केस-मुकदमों में फंसे तो चुनाव लड़ने से ही डिबार कर दिये गये। उनकी धर्मपत्नी ने सियासी मोर्चा संभाल लिया। वे विधायक बनीं, फिर कांग्रेस के टिकट पर सांसद भी चुन ली गईं।

शायद रघुवर को अब संगठन की जवाबदेही मिल ही जाए…!

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कोड़ा-दम्पति ने भाजपा का रूख कर लिया। मैम हार गईं। पांच महीने बाद विधानसभा चुनाव भी हार गईं। अब शायद भाजपा में इस दम्पति की चर्चा तक नहीं होती। क्यों नहीं होती? भाजपा ही जाने। हार कर घर बैठे नेताओं को कौन पूछता है? पार्टी भी नहीं।

किस्मत हो तो रघुवर जैसी, जिनको खुद हारने के बाद, पूरी पार्टी के हारने के बाद भी गवर्नर बनने का सौभाग्य मिल जाता है। क्या पता, रघुवर को अब संगठन की जवाबदेही मिल ही जाए। यानी राष्ट्रीय दल में हैं तो दिल्ली को ठीक रखिये। दिल्ली का दिल आपसे मिला रहे तो आपका भी दिल बल्लियों सा उछलता रहेगा।

राम भक्तों के लिए

होली व ईद त्यौहार के मद्देनजर फूड सेफ्टी ऑफिसर ने कई खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया, उपायुक्त ने दिए है जांच के निर्देश

0
उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय एवं एसीएमओ डॉ शशि जायसवाल के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी  प्रकाश चंद्र गुग्गी के द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आज मेसर्स संजय स्वीट्स, मेसर्स आरके स्वीट्स, मेसर्स छोटू मिष्ठान भंडार, बड़कागांव में दूध उत्पादों के साथ पनीर का सैंपल कलेक्ट किया गया।
आगामी होली और ईद त्योहारों के दौरान दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे घी, मिठाई, खोआ, दही आदि की मांग बढ़ती है, जिसमें मिलावट की संभावना बढ़ती है।
खाद्य पदार्थों में मिलावट से मुक्ति के लिए लगातार अभियान चलती रहेगी, जिससे हज़ारीबाग़ के आम जनो को शुद्ध भोजन/मिलावट रहित भोजन उपलब्ध हो सके।
विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान बिना एफएसएसएआई लाइसेंस/पंजीकरण के खाद्य करोबार करने वाले खाद्य प्रतिष्ठान को एक सप्ताह के भीतर एफएसएसएआई लाइसेंस/पंजीकरण लेने का निर्देश दिया गया।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

गुमला में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिए गए सख्त निर्देश

0

गुमला: गुमला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान जिले में सड़क हादसों के मुख्य कारणों की समीक्षा की गई और सुरक्षा उपायों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त के निर्देश

  1. साइनेज बोर्ड की स्थापना:
    • जिन सड़कों पर अब तक सड़क संकेतक बोर्ड (साइनेज) नहीं लगाए गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
  2. घुमावदार सड़कों पर सुरक्षा उपाय:
    • घुमावदार सड़कों पर कैट्स आई, रेडियम पेंट, डेलीनेटर और क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
  3. सड़क मरम्मत कार्य:
    • सभी क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों को शीघ्र भरने का कार्य सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालक अभियंताओं को आदेश दिया गया।
  4. ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर कार्रवाई:
    • जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट (अधिक दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र) को चिह्नित कर वहां त्वरित सुधार कार्य करने के निर्देश दिए।

बाईपास सड़क और पुलों पर विशेष निर्देश

  • बाईपास सड़क निर्माण के साथ सड़क संकेतक बोर्ड और सुरक्षा बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।
  • बसिया प्रखंड स्थित रांची-सिमडेगा मुख्य पथ पर कोयल नदी पुल की क्षतिग्रस्त गार्डवाल को शीघ्र मरम्मत करने का आदेश दिया गया।

ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन के निर्देश

  • ग्रामीण क्षेत्रों में “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान को लागू करने का निर्देश दिया गया।
  • बिना हेलमेट, रैश ड्राइविंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया गया।
  • चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने का निर्देश, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
  • हिट एंड रन मामलों का शीघ्र निपटारा करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी (बसिया व चैनपुर), जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप, मोटरयान निरीक्षक, राष्ट्रीय उच्च पथ प्राधिकरण (NHAI), ग्रामीण कार्य विभाग, सड़क सुरक्षा टीम एवं IRAD के प्रतिनिधि सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लिए गए ये सख्त फैसले, गुमला में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Edited by – Sanjana Kumari

राम भक्तों के लिए

तेलंगाना टनल हादसा: बचाव कार्य जारी, फंसे मजदूरों के जीवित होने की संभावना कम

0

तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग दुर्घटना के बाद बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। हादसे के 14 दिन बाद भी फंसे हुए आठ मजदूरों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिल पाई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल नई तकनीकें और चुनौतियां

  1. आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों ने सुरंग की स्थिति का आकलन करने के लिए रोबोटिक तकनीक तैनात की है।
  2. भारतीय सेना, नौसेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 584 सदस्यों की टीम लगातार राहत कार्य में जुटी हुई है।
  3. रैट माइनर्स की टीम को भी ऑपरेशन में शामिल किया गया है, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी उम्मीद जगी है।
  4. खोजी कुत्ते (मर्फी और माया) और गैस कटर तकनीक का उपयोग करके मजदूरों की तलाश की जा रही है, लेकिन सुरंग में भारी मात्रा में पानी और कीचड़ जमा होने के कारण ऑपरेशन में बाधा आ रही है।

मजदूरों की स्थिति और सरकारी प्रतिक्रिया

  • फंसे मजदूरों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और झारखंड के श्रमिक शामिल हैं।
  • मजदूरों से संपर्क करने के प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
  • तेलंगाना सरकार ने हादसे की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए बचाव कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ने का वादा किया है।
  • मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने कहा कि मजदूरों के जीवित बचने की संभावना बहुत कम है, लेकिन बचाव कार्य जारी रहेगा।

राजनीतिक विवाद और प्रशासन की भूमिका

  • हादसे को लेकर तेलंगाना सरकार पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं।
  • मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर विपक्ष ने आरोप लगाया कि वे बचाव कार्य में देरी कर रहे हैं।
  • प्रशासन ने सुरंग से पानी निकालने और ऑक्सीजन आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

बचाव दल पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन 14 दिन बाद मजदूरों के बचने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। सुरंग में भारी मलबा, पानी और ऑक्सीजन की कमी के कारण अभियान कठिनाइयों से जूझ रहा है। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक मजदूरों तक पहुंचा नहीं जाता।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Edited by – Sanjana Kumari

राम भक्तों के लिए

अवैध खनन पर सख्ती: उपायुक्त की अध्यक्षता में गुमला जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

0

गुमला, 2025: गुमला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं भंडारण पर नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने कहा कि खनन टास्क फोर्स की सक्रियता से ही अवैध खनन पर प्रभावी रोकथाम संभव है।

अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम

✔ रात में विशेष जांच अभियान: अवैध रूप से खनिजों के परिवहन को रोकने के लिए रात में जांच बढ़ाई जाएगी।
✔ ईंट भट्ठों की पहचान: अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
✔ खनिज लदे वाहनों की कड़ी निगरानी: सभी वाहनों की परिवहन चालान और ओवरस्पीडिंग की सख्ती से जांच होगी, साथ ही खनिज लदे वाहनों को ढककर चलाने के निर्देश दिए गए।
✔ खनन पट्टों और क्रशर इकाइयों की नियमित जांच: यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बाउंड्री पीलर, साइन बोर्ड और पानी के छिड़काव जैसी अनिवार्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं या नहीं।

पर्यावरण सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय पर विशेष जोर

✔ उपायुक्त ने पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और छापेमारी के निर्देश दिए।
✔ क्रशर इकाइयों को कवर करने और प्रदूषण नियंत्रण मानकों के पालन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

पुलिस प्रशासन भी रहेगा सतर्क

बैठक में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे प्रशासनिक तालमेल के साथ छापेमारी कर अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करें।
✔ टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों से अवैध खनन में संलिप्त वाहनों पर नजर रखी जाएगी।

बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारी

✔ पुलिस अधीक्षक गुमला
✔ एसडीओ चैनपुर
✔ एसडीओ बसिया
✔ डीसीएलआर गुमला
✔ जिला खनन पदाधिकारी
✔ अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारी

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित जांच और सतर्कता बरतते हुए अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Edited by – Sanjana Kumari

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium