17.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 449

श्री श्री 108 श्री सदाशिव मंदिर मरदा का सप्तम वर्षीय महोत्सव हुआ सम्पन्न

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित रायडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित मर्दा में श्री श्री 108 श्री महासदाशिव मंदिर मरदा के सप्तम वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ , इस वर्ष का सातवां वार्षिक महोत्सव सम्पन्न , उक्त आयोजन अपनी भव्यता और विशालता के कारण कई मायनों में अनोखा और अभूतपूर्व था। इस बार की निकली गयी भव्य और आकर्षक कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रहीं और कानपुर के नाटकीय मंडली के कलाकारों की भव्य और आकर्षक झांकी प्रस्तुति को लोगों ने काफी सहारा उक्त विशाल जुलूस में देवों के देव महादेव की आकर्षक और भव्य विशालकाय श्री श्री 108 श्री भगवान सदाशिव की सजीव लीला देख कर लोग धन्य हो गए, जिसमें शिव के गले में विशालकाय जिंदा लिपटा हुआ अजगर और अन्य सर्प की माला झांकी को और भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ था , वहीं दूसरी ओर यात्रा में सुप्रसिद्ध लोकगायक नर्तक हुलास महतो के दल द्वारा प्रस्तुत नटुआ नाच,पाइका नाच आदि नृत्य सबका मन अनायास ही मोह रहा था , इस अवसर पर रायडीह नवागढ़ पतराटोली स्थित भगवती मां दुर्गा मंदिर से श्री श्री 108 श्री महासदाशिव मंदिर तक की विशाल जुलूस लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित श्री श्री 108 श्री सदाशिव मंदिर तक का क्षेत्र तय करते हुए , लगातार हर हर महादेव, जय माता पार्वती, हर हर महादेव – हर हर गंगे ,जय श्रीराम , श्री राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की,,,,, आदि नारों से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था और पूरा वातावरण भक्तिमय से सराबोर हो चुका था , साथ ही साथ लोग भक्ति रस में डुबकर अपना शुद्ध बुद्ध हर , उनके जेहन में मात्र एक ही नारा एक ही नाम आ रहा था, शिव भक्तों के मुंह से वह था, हर हर महादेव, हर हर गंगे , के नारे लगा रहे थे , सभी शिव भक्त , श्रद्धालु अलौकिक आनन्द की अनुभूति का एहसास कर रहे थे।

इस वर्ष का अखंड हरिकीर्तन का भी नजारा अनोखा रहा , भक्तगण चौबीस घंटे तक भक्तिमय रस की धारा में बहकर सभी भक्तगण ,,,,, हरे रामा हरे रामा , रामा रामा हरे हरे , हरे कृष्णा , हरे कृष्णा , कृष्णा कृष्णा हरे हरे एक धुन एक लय में हरि कीर्तन मंडली , सभी नर नारी , युवक युवती, बड़े बूढ़े और नन्हे – नन्हे बच्चे – बच्चियों भी काफी उत्साहित होकर उक्त अखंड हरि कीर्तन का हिस्सा बने रहे , उक्त अखंड हरि कीर्तन में विशेषकर बच्चे बच्चियों और महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी। उक्त अखंड हरी कीर्तन में 6 मंडलियों को आमंत्रित किया गया था , वहीं विभिन्न गांवों से इस बार 12 मंडलियां स्वत: भाग लेने को आ पहुंची थी , जो हिन्दू सनातन धर्म के पुनर्जागरण की चेतना का बोध करा रही थी , अखण्ड हरिकीर्तन का समापन मंदिर प्रांगण में भक्तिमय वातावरण में अलौकिक आनंदोत्साह की पराकाष्ठा के साथ हुआ , जिसमें उपस्थित सभी भक्तगण भक्तिमय वातावरण में लाल, गुलाल, अबीर और रंगो की बौछार करते रहे और उक्त समापन समारोह का आनंद उठाते रहे, और उनके उत्साह में किसी प्रकार की कमी नहीं आई।

इस वर्ष की गंगा आरती भी अद्भुत थी। बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर , उक्त महा आरती के प्रस्तुतकर्ता पियूष पाठक के साथ उनके नेतृत्व में रांची के अन्य पांच कलाकारों की उपस्थिति में मुख्य मंच पर अद्भुत और भव्य महाआरती की प्रस्तुति को लोगों ने काफी सहारा और उनकी प्रशंसा हुई , उपस्थित दर्शकों को ऐसा महसूस हुआ कि , बनारस की गंगा आरती का साक्षात् अवलोकन कर रहे हैं और मां गंगा के समीप होने की अनुभूति भक्तों ने महसूस की , इस बार आरती के साथ डमरूवादन का अनोखा मेल बनारस घाट की उक्त मां गंगा महाआरती की प्रस्तुति की कल्पना करने पर उपस्थित भक्तगण मजबूर हुए , क्योंकि उपस्थित भक्तगण उक्त मां गंगा आरती की प्रस्तुति को कमतर नहीं आंक सकें , उक्त समारोह स्थल पर स्थित मेले में, झूला, सहित कई प्रकार के मनोरंजन के खेल थे। मीना बाजार भी लगा था तथा प्रकार की अन्य दुकानें सजी थी। खाने पीने से लेकर रोजमर्रा की वस्तुएं भी उपलब्ध थी। जहां बच्चों और युवक युवतियों ने झूले और अन्य मनोरंजन के साथ ही साथ विशेष कर मिठाई दुकान और विभिन्न आकार प्रकार के व्यंजन के दुकानों सहित चार्ट दुकानों में भी फूचका, गोलगप्पा , पानीपुरी का खूब लुफ्त उठाया।

और अंत में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नागपुरी , गीत, संगीत और विभिन्न आकार प्रकार के नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। उक्त विशेष समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीगणेश दीप प्रज्ज्वलित कर श्री गणेश किया गया, साथ ही साथ महावीर साहू ने बाबा भोलेनाथ की स्तुति प्रस्तुत किया गया , इस बार के कार्यक्रम के लिए मंच बड़ा नहीं था , आगे रैंप भी बना हुआ था , जिसमें कलाकारों और दर्शकों के नजदीक पहुंचने और दर्शकों को कलाकारों को निकट से देखने का मौका मिला। इस बार कई नए कलाकारों को आमंत्रित किया गया था , जिन्होंने अपनी उतकृष्ट कला प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। ओडिशा से पधारे महिला कलाकार उर्मिला महंतो की टीम की कला प्रस्तुति में जहां पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक नाट्य कला शैली की छाप परिलक्षित होती थी , वहीं आकर्षक मन्नत जैसे कलाकारों ने आधुनिक और भोजपुरी गीत , नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया । महिला कलाकार रजनी, केशव देवी, रूपेश बड़ाइक आदि कलाकारों ने ठेठ नागपुरी विधाओं जैसे, मर्दाना झूमर, गोलवारी, डोमकच, अंगनाई, फगुआ, बंगला आदि विधाओं की प्रस्तुति की, जिसमें दर्शक रात भर या तो मंत्रमुग्ध हो कर संगीत का आनंद उठते रहे या थिरकते रहे। कुमारी खुशी ने अपने नाट्य नृत्य कला से सबका मन मोह लिया। इनकी एक प्रस्तुति में भगवान श्री कृष्ण की प्रेम लीला को दर्शाया गया था , वहीं दूसरे तरफ रावण द्वारा सीता हरण का चित्रण था।इस बार के कार्यक्रम की खूबी यह रही कि हुलास की मांदर की थाप और उनकी नृत्य कला देख दर्शक पूरी रात झूमते रहे , साथ ही साथ महिला कलाकार रजनी के साथ का डुएल डांस में ताल मेल देख कर संगीत प्रेमी भाव विभोर थे।

कुछ नए मेहमान कलाकार भी थे जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया ।
संगीत का यह कार्यक्रमाज प्रात: 6 बजे तक चलता रहा और हज़ारों की संख्या में दर्शक रात भर झूमते रहे। इन कार्यक्रम को को कर्णप्रिय संगीत से पिरोया था सिमडेगा के लिटिल स्टार ग्रुप ने।
मंच पर मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में महासदाशिव मंदिर संचालन समिति के मुख्य संरक्षक अनिरुद्ध सिंह, अध्यक्ष विज्ञान सिंह, सचिव जगदीश सिंह, शिवव्रत सिंह, शंकर पाण्डे, जगनारायण सिंह, आकाश सिंह, संजय सिंह आदि उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रुप में रायडीह के थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह भी उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम में संजय सिंह के देख रेख एवं नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

इस बार सभी कलाकारों को मंदिर प्रबंधन की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया गया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया।
इस प्रकार इस वर्ष का महोत्सव भक्ति भाव, सामाजिक समरसता, एकता का एक अमिट और अविस्मरणीय छाप छोड़ गया।
यह जानकारी महासदाशिव मंदिर संचालन समिति मरदा के मुख्य संरक्षक अनिरुद्ध सिंह ने दी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में झाऱखंड मुक्ति मोर्चा का 52वां स्थापना दिवस आन-बान और शान से मना,सीएम ने कहा-हम चुनौतियों से जूझना जानते हैं…अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करते रहेंगे

0

कमलनयन

गिरिडीह : पृथक राज्य आंदोलन और महाजनी शोषण के खिलाफ अगुवा रहे सूबे का प्रमुख राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा का 52वां स्थापना दिवस मंगलवार को उसी ऐतिहासिक झंडा मैदान में मनाया गया जहां, 1973 में पहली पर अलग राज्य आंदोलन को तेज करने एवं कैसे लोगे झारखंड- लड़कर लेंगे झारखंड का, नारा दिया गया था। इस दौरान झारखड मुक्ति मोर्चा के फाउण्डर नेताओं द्वारा लिया गया संकल्प लम्बे संघर्ष के बाद पूरा हुआ, बल्कि दूसरी बार राज्य की जनता ने सीएम हेमंत सोरेन पर विश्वास व्यक्त कर सत्ता सौंपने का काम किया.

कल्पना सोरेन की झंडा मैदान से ही सक्रिय राजनीति में शुरूआत हुई थी 

लिहाजा कैडरों के लिए पार्टी का 52वां स्थापना दिवस बेहद है, क्योंकि विगत वर्ष पति हेमंत सोरेन के जेल में रहते हुए विपरीत परिस्थितियों में चार मार्च 2024  को विधायक कल्पना सोरेन ने इसी झंडा मैदान से सक्रिय राजनीति की शुरूआत कर पार्टी केडरों में नई तरह की ऊर्जा भरकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम किया. खुद गाण्डेय विस से पहले उप चुनाव जीती. फिर 2024 के विस चुनाव में विधायक बनी। लिहाजा कल्पना सोरेन के एक वर्ष पूरे होने पर केक काटकर हर्ष व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण करके हुई। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार, सांसद डा. सरफराज अहमद, विधायक कल्पना सोरेन, जिला अध्यक्ष संजय सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। 52वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संबोधित करते हुए कहा कि हमने लम्बे संघर्ष के बाद अलग राज्य हासिल किया, लेकिन शुरुआत से लेकर दो दशक तक की सरकारों में राज्य को दल दल में धकेल दिया. अब जनता के आशीर्वाद आपार बहुमत से हम सत्ता में आए हैं। हम चुनौतियों से डरनेवाले में नहीं हम सामना करनेवाले लोग हैं।

राज्य की आर्थिक समृद्धि का बहुमुखी बजट पेश किया: सीएम

अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है अगले पांच वर्षों में पिछड़े झारखंड को अग्रणी राज्य बनायेंगे -आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनायेंगे। इस में दिशा काम शुरू किया गया है। प्रथम चरण में राज्य की आर्थिक समृद्धि का बहुमुखी बजट पेश किया गया है। सीएम ने कहा कि आनेवाले दिनों में राज्य की जनता को जाति-आवास -आय- जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकारी कर्मी घर पर आकर प्रमाण पत्र निर्गत करेंगे।

मुख्यमंत्री ने भारत सरकार पर हमेशा झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए झारखंड की जनता का आह्वान किया कि गरीबों को अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ता है। खनिजों के एवज में राज्य का हिस्सा हासिल करने के लिए जनमानस को सड़क पर उतरना होगा। जरूरत पड़ी तो कोयला खदानों को चलने नहीं दिया जायेगा। राज्य में स्थित भारत सरकार के उपक्रमों से राज्य का बकाया एक लाख 36 करोड की वसूली होगी।

कार्यक्रम में परंपरागत नृत्य से स्वागत हुआ

झामुमो अध्यक्ष सीएम सोरेन ने केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस वक्त देश बड़ी विकट स्थिति से गुजर रहा है। लेकिन केन्द्र में सतारूढ़ सरकार को कुछेक राज्य छोड़कर देश का सर्वांगीण विकास कैसे हो इसकी चिंता नही हैं।

उन्होंने कहा कि 2024 के दोनों चुनावों में झारखंड की जनता ने सामंतवादियों को मुहँतोड़ जवाब दिया है। इसके लिए राज्य की जनता का हम तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत अपनी पत्नी कल्पना के साथ मंच पर पहुंचे और उपस्थित जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को फूल-मालाओं से लाद दिया। कार्यक्रम के दौरान परंपरागत नृत्य से किया गया।

कल्पना ने स्थापना दिवस पर केक काटा

मुख्यमंत्री हेमंत और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना ने स्थापना दिवस पर केक काटा. केक काटने के बाद दोनों को कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट भी पहनाया गया। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया. कार्यकर्ता शिबू सोरेन जिंदाबाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद, कल्पना सोरेन जिंदाबाद, सुदिव्य कुमार जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे।

कार्यक्रम में जिले के सुदूरवर्ती इलाके से भी कार्यकर्ताओं की भीड़ ढोल-नगाड़े के साथ झंडा मैदान पहुंची थी  पूरे शहर को दुल्हन की तरह से हरी लाईटों से सजा दिया गया है। शहीदों के नाम तोरणद्वार बनाय गये थे। सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के साथ एसपी डॉ विमल कुमार व अन्य आला अफसर मोनिटरिंग कर रहे थे।

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ढ़ोढ़िया नदी के समीप बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मैट्रिक के छात्र की मौत हो गई

0

हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ढ़ोढ़िया नदी के समीप बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मैट्रिक के छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना आज सोमवार की सुबह करीब 9:15 बजे की है. दोनों छात्र बाइक से परीक्षा देने बरकट्ठा जा रहे थे. इसी दौरान रस्ते में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत हो गई. मृतक छात्र की पहचान ग्राम सिमारिया चुगलामो निवासी अर्जुन महतो के बेटे रोहित कुमार (18) के रूप में हुई है. बाइक पर सवार ग्राम चुगलामो निवासी मंटू महतो के बेटे नीतीश कुमार (18) गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से नीतीश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले जाकर भर्ती कराया गया. घटना के बाद अवैध बालू लदा ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने बजट को बताया जनहितैषी और समावेशी

0

यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है – मुन्ना सिंह

हजारीबाग-

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,45,400 करोड़ का बजट पेश किया। इस बजट को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने इसे जनहितैषी और समावेशी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट झारखंड के विकास को गति देने के साथ-साथ सभी वर्गों का ध्यान रखता है। मुन्ना ने कहा कि सरकार ने इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी है, जिससे झारखंड के आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बजट की सराहना करते हुए कहा, यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सरकार ने आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक न्याय को भी सुनिश्चित किया है। जबकि बजट की आलोचना करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ विकास में बाधा डालना चाहता है। यह बजट झारखंड की जनता की उम्मीदों के अनुरूप है और इससे राज्य में नई विकास परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इस बजट के माध्यम से झारखंड नए आर्थिक और सामाजिक विकास के रास्ते पर अग्रसर होगा।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में दो यक्ष्मा मरीजों को लिया गया गोद

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आज रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान सरजू प्रसाद साहू गुमला ने दो यक्ष्मा (टीवी) मरीजों को गोद लिया गया। उन्होंने उपचार अवधि तक इन मरीजों को प्रोटीन युक्त भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव बलदेव शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार गुप्ता, आशिक अंसारी, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, शशि प्रिय बंटी, शशि रंजन , तथा रक्तदान शिविर के आयोजन में सक्रिय रेड क्रॉस सोसाइटी समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इसके अलावा, डॉ. सुनील राम (आरसीएच पदाधिकारी, सदर अस्पताल, गुमला) एवं डीपीसी, जिला यक्ष्मा केंद्र भी बैठक में मौजूद रहे।

उपायुक्त ने सरजू प्रसाद साहू के उक्त कार्य के लिए उन्हें बधाई दी और जिले के सभी समाजसेवियों व नागरिकों से टीवी मरीजों को गोद लेने एवं जिले में संचालित ‘टीवी मुक्त अभियान’ में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

भाजपा गुमला जिला के संगठन चुनाव में सभी मंडलों को महती भूमिका निभानी है

0

गुमला – गुमला भाजपा जिला के संगठन चुनाव में सभी प्रमंडलों को महती भूमिका निभाई है , यह वक्तव्य भाजपा के प्रमंडल चुनाव पदाधिकारी गणेश मिश्रा ने आज दिनाँक 3 मार्च 2025 को पर्यटन भवन के सभागार में गुमला जिला के सभी मंडलों के चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी, सभी जिला पदाधिकारियों एवं जिला सदस्यता प्रभारी एवं सह प्रभारी की की एक संयुक्त बैठक में कही, इसके अलावे उपस्थित सभी पार्टीजनों को अगले तीन दिनों के अंदर अपने अपने मंडलों में बूथ लेबल पर सभी बूथ समितियों का चुनाव कर लेने का निर्देश दिया, ताकि क्रमवार मण्डल अध्यक्ष का चुनाव तत्पश्चात जिला अध्यक्ष के चुनाव का प्रक्रिया शुरू किया जा सके।

सर्वप्रथम बैठक की अध्यक्षता करते हुए , जिला अध्यक्ष विनय लाल ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में जिला में अबतक बने सक्रिय सदस्य एवं प्राथमिक सदस्यता की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट पेश की और यह विश्वास भी जताया की सदस्यता की बाकी काम जो थोड़ा छूट गया है वो दो दिनों के अंदर पूर्ण कर ली जाएगी और जिला में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।

मनोज मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सदस्य्ता अभियान यथाशीघ्र पूरा कर लें क्योंकि सदस्य्ता हेतु ऑनलाईन पोर्टल अभी खुली हुई है, एक भी कार्यशील कर्मठ सदस्य को सक्रिय सदस्य बनाने से छूटना नहीं चाहिए, साथ ही संगठनात्मक चुनाव के लक्ष्य को समयानुसार पूर्ण कर लेने का आह्वान किया।

बैठक में सर्वसम्मति से गुमला जिला के सभी मंडलों में नए सिरे से मण्डल चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी को नियुक्ति कर उन्हें बूथ लेबल की चुनाव प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से शुरू करने का निर्देश दिया गया।

निम्नलिखित नए सभी मण्डल प्रभारी एवं सह प्रभारी के नामों की सूची:-

1. गुमला नगर मण्डल:- चुनाव प्रभारी जगनारायण सिंह, सहप्रभारी दामोदर कसेरा,
2. गुमला ग्रामीण मण्डल:- विनोद कुमार, एवं गायत्री देवी, सुजीत नंदा एवं अमरमणि उरांव,
3. रायडीह मण्डल:- संजय साहू एवं सत्यनारायण पटेल,
4. चैनपुर मण्डल:- नीरज शर्मा,
5. डुमरी मण्डल:- यशवंत सिंह, गजाधर सिंह,
6. जारी मण्डल:- अवधेश प्रताप शाहदेव,
7. मुरकुंडा मण्डल:- संदीप कुमार भोला चौधरी एवं किशुन बड़ाइक
8. टोटो मण्डल:- छोटे लाल उरांव, एवं सीता गुप्ता,
9. घाघरा मण्डल:- विपीन बिहारी श्याम किशोर पाठक,
10. आदर मण्डल:- प्रदीप प्रसाद गोपाल गोप कौशल ठाकुर,
11. विशुनपुर मण्डल:- भिखारी भगत केदार साहू अनिल उरांव,
12. सिसई मण्डल:- अनुपचन्द्र अधिकारी एवं निरंजन सिंह
13. भरनो मण्डल:- लाल मोहन साहू एवं भूषण पाहन,
14. पुसो मण्डल:- ईश्वर महतो,
15. बसिया मण्डल:- रामअवध साहू विनोद भगत जगदंबा साहू एवं उज्ज्वल मिश्रा,
16. कामडारा मण्डल:-विजय सिंह (“पिंटू”) अरुण कुमार मिश्रा एवं आनंद ओहदार,
17. पालकोट मण्डल:- भूपन साहू एवं सूरजदेव सिंह, गोपाल केशरी
बैठक में जिला अध्यक्ष:- विनय लाल, प्रमंडलीय चुनाव प्रभारी:- गणेश मिश्रा, जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा, भिखारी भगत विनोद कुमार, भूपन साहू जगेश्वर सिंह जोगेंद्र सिंह रामअवध साहू निरंजन सिंह लालमोहन साहू जगनारायण सिंह श्यामकिशोर पाठक अवधेश शाहदेव अमित पांडे शैल मिश्रा गायत्री देवी गुड्डी नंदा कौशलेंद्र जमुआर छोटेलाल उरांव, बबलू वर्मा संतोष सिंह उज्ज्वल मिश्रा विजयशंकर दास, विक्रांत सिंह लक्ष्मीकांत बड़ाइक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुमला स्थित हरिणाखांड टोले का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु दिए आवश्यक निर्देश

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आज आंजन पंचायत अंतर्गत हरिणाखांड टोले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आंजन पंचायत से मोटरसाइकिल से लगभग 2 किलोमीटर की यात्रा कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

हरिणाखांड टोला में कोरबा जनजाति (PVTG समुदाय) के 16 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क निर्माण की समस्या को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस पर उपायुक्त ने जानकारी दी कि आंजन से हरिणाखांड टोले तक 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति मिल चुकी है और कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों ने पेंशन योजना, जल आपूर्ति, बिजली तथा आवास निर्माण से जुड़ी समस्याओं को भी साझा किया। उपायुक्त गुमला ने इन समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी को विशेष रूप से अधूरे आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त गुमला ने वन पट्टा की स्थिति की समीक्षा की और आजीविका मिशन (JSLPS) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं से भी बातचीत की। उन्होंने गांव में निवासियों द्वारा किए जा रहे कृषि और बकरी पालन कार्यों की जानकारी ली एवं इन्हें और सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

राशन वितरण को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि डाकिया योजना के तहत सभी PVTG परिवारों को उनके अंतिम पड़ाव तक राशन पहुँचाया जाए। इसके अलावा, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ छूटे हुए पात्र नागरिकों तक पहुँचाने के निर्देश दिए गए।

महिला और शिशु स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए उपायुक्त गुमला ने इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी (संस्थागत प्रसव) को बढ़ावा देने की अपील की और मातृ वंदना योजना तथा जननी शिशु योजना के तहत मिलने वाली ₹6500 की सहायता राशि की जानकारी दी। साथ ही, मोबाइल मेडिकल वैन द्वारा लगाए जाने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उपायुक्त गुमला ने ग्रामीणों को जागरूक किया और प्रखंड विकास पदाधिकारी, गुमला को निर्देशित किया कि सभी पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

इसके पश्चात उपायुक्त ने आंजन आंगनवाड़ी केंद्र एवं विद्यालयों का भी दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया तथा वहां के बच्चों से मुलाकात कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

भाजपा समर्थक ने झारखंड सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट को अबुआ बजट नहीं बबुवा का बजट, बताया

0

गुमला – गुमला भाजपा समर्थक संदीप कुमार ने झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है , कि झारखंड सरकार द्वारा आज जो बजट पेश किया गया इस बजट का पूरे झारखंडवासी आशा भरी नजरों से इंतजार कर रहे थे लेकिन आज का बजट झारखंड और झारखंड के युवाओं को काफी निराश करने वाला बजट पेश किया गया! अपने चुनावी भाषणों में हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जो घोषणा पत्र जनता के बीच लाया था उन वादों और घोषणाओं का जिक्र बजट में कहीं नहीं किया गया राज्य के युवाओं का वोट लेकर सरकार बनी लेकिन युवाओं के रोजगार और रोजगार के लिए नियोजन नीति पर बजट में कोई चर्चा नहीं की गई ! साथ ही साथ चुनावी घोषणा पत्र में इन्होंने झारखंड के सभी अनुबंध कर्मियों को स्थाई करने की बात की थी लेकिन बजट में वह भी कहीं नजर नहीं आया! वित्त मंत्री ने आदिवासी पोशाक पहन कर अबुआ बजट पेश किया लेकिन यह बजट अबुआ नहीं बबुवा का बजट है और बजट में आदिवासी मूलवासी का जीवन स्तर कैसे सुधरे उनका उत्थान कैसे हो इसकी कोई चर्चा नहीं की गई ना ही भविष्य के लिए कोई योजना बनाई गई है कुल मिलाकर यह बजट झारखंड की भोली भाली जनता को मूर्ख बनाने वाली बजट है जनता को ठग कर इन्होंने सत्ता पर पुनः बैठने का काम किया है, आने वाला 5 साल सिर्फ और सिर्फ झारखंड को लूट में बिताने वाली यह सरकार है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

रायडीह ब्लॉक के नकटीझरिया गांव में पहुंचा सोलर पैनल से बिजली 

0

गुमला – गुमला जिला प्रशासन, के पहल पर रायडीह ब्लॉक के PVTG गांव नकटिझरिया में सोलर पैनल लगवाया गया है। यह सोलर पैनल 25 केवी का है। जिससे कि गांव के दो टोले के कुल 40 घरों के लोग अब बिजली की सुविधा ले सकेंगे। यह गांव सुदूर इलाके में होने के कारण यहां तक बिजली की सुविधा अबतक नहीं पहुंच सकी थी। किंतु उपायुक्त गुमला के पहल पर नकटिझरिया गांव में सोलर पैनल लगवा कर ग्रामीणों को बिजली की सुविधा दी गई।

सोलर पैनल लगाने से गांवों में बिजली की समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को आर्थिक रूप से भी फ़ायदा होगा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के बिना बहुत से काम नहीं हो पाते थे। लेकिन अब बिजली आने से हमें खेती – बारी में भी काफी मदद मिलेगी। साथ ही साथ बिजली से ग्रामीण आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गारंटीड इनकम वाला प्रोडक्ट है आईसीआईसीआई प्रू गिफ्ट सिलेक्ट, जो बाजार की अनिश्चितता में देगा वित्तीय सुरक्षा

0

मुंबई, 03 मार्च, 2025: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ‘आईसीआईसीआई प्रू गिफ्ट सिलेक्ट’ पेश किया है। यह प्रोडक्ट ग्राहकों को लंबी अवधि की बचत प्रदान करने के साथ ही तुरंत आय की गारंटी भी देता है, जिससे उन्हें आर्थिक लिक्विडिटी मिलती है।

इस प्रोडक्ट में कई विकल्प हैं, जैसे ग्राहक तय कर सकते हैं कि गारंटीड इनकम कब शुरू होगी, कितने समय तक मिलेगी और मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा। इसके साथ ही, इसमें लाइफ कवर भी शामिल है, जो परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

बढ़ती हुई आय का विकल्प इस प्रोडक्ट की खासियत है। इसमें हर साल 5% की कंपाउंडिंग दर से इनकम बढ़ती है, जिससे महँगाई से निपटने में मदद मिलती है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट एंड डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर, श्री अमित पालटा ने कहा, “हम अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नवाचार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। आईसीआईसीआई प्रू गिफ्ट सिलेक्ट हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एक नया और महत्वपूर्ण जोड़ है। यह अनोखा प्रोडक्ट ग्राहकों को गारंटीड इनकम का लाभ देता है, जिसे वे अपनी जीवन योजनाओं और नकदी जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “जैसा कि हमने हाल के महीनों में देखा है, आज के अनिश्चित आर्थिक माहौल में बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे समय में ग्राहक गारंटीड रिटर्न वाले प्रोडक्ट को प्राथमिकता देते हैं, जो उनकी पूँजी को सुरक्षित रखते हुए उनकी वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करे। आईसीआईसीआई प्रू गिफ्ट सिलेक्ट ग्राहकों को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाते हुए उनके वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “इस प्लान का बढ़ती हुई आय का विकल्प ग्राहकों को महँगाई से निपटने में मदद करेगा। हमारे ग्राहकों से किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता हमारे 99.3% के इंडस्ट्री-लीडिंग क्लेम सेटलमेंट रेशियो (9 महीने- वित्त वर्ष 2025) और सिर्फ 1.2 दिनों के औसत क्लेम सेटलमेंट समय (गैर-जाँच के मामलों में) में साफ झलकती है।”

News – Muskan

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium