17.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 450

अनोखी शादी: सात साल के संघर्ष के बाद सामाजिक बाधाओं को तोड़कर दंपति ने रचाई शादी

0

पटना, मार्च 2025: प्यार की राह कभी आसान नहीं होती, खासकर जब समाज जातीय भेदभाव के नाम पर रिश्तों को स्वीकारने से इंकार कर देता है। ऐसा ही एक मामला बिहार में सामने आया, जहां एक दलित युवक और पिछड़ी जाति की युवती ने सात साल तक संघर्ष करने के बाद विवाह किया। इस प्रेम कहानी में कई उतार-चढ़ाव आए, पुलिस थाने के चक्कर लगे, लेकिन आखिरकार समाजसेवी अभिषेक कुमार के हस्तक्षेप से यह प्रेम कहानी सफल विवाह में तब्दील हो गई।

सोशल मीडिया से मिली मदद, अभिषेक कुमार बने सहारा

इस जोड़े का प्रेम संबंध सात वर्षों से था, लेकिन जातिगत भेदभाव और पारिवारिक विरोध के कारण उन्हें अलग कर दिया गया। माता-पिता ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे लड़की मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने पुलिस थाने तक का सहारा लिया। जब किसी समाधान की उम्मीद नहीं बची, तब उसने सोशल मीडिया के जरिए समाजसेवी अभिषेक कुमार से संपर्क किया।

अभिषेक कुमार ने दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस थाने में दोनों पक्षों की बैठक कराई, जहां उन्होंने समझाया कि केस-मुकदमे और कोर्ट के चक्कर में जीवन खराब हो सकता है। उनकी पहल से दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी और शादी का रास्ता साफ हुआ।

काली मंदिर में हुआ विवाह, प्रेम की जीत

समाजसेवी अभिषेक कुमार ने 28 तारीख को काली मंदिर में शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों पक्षों ने स्वीकार कर लिया। निश्चित तिथि पर परिवारों की सहमति से यह विवाह संपन्न हुआ।

कॉलेज में हुई थी प्रेम कहानी की शुरुआत

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक-युवती स्नातक (ग्रेजुएट) हैं और उनकी प्रेम कहानी कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी। समाज के विरोध और घरवालों के दबाव के कारण लड़का-लड़की अलग हो गए थे, लेकिन लड़की ने हार नहीं मानी। समाजिक जटिलताओं और पारिवारिक दबावों के बावजूद यह विवाह एक मिसाल बन गया कि प्रेम किसी जाति या वर्ग का मोहताज नहीं होता।

समाजसेवी अभिषेक कुमार का संदेश

अभिषेक कुमार ने कहा, “हर व्यक्ति को अपने जीवन साथी को चुनने का अधिकार है। जाति या वर्ग के आधार पर प्रेम को नकारना सही नहीं है। समाज को समय के साथ बदलना होगा और प्रेम को स्वीकार करना होगा।”

यह विवाह बना प्रेरणा

इस विवाह ने समाज में जातीय भेदभाव के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया है। यह उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो सामाजिक दायरों से परे जाकर अपने जीवन के फैसले लेना चाहते हैं।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

अबुआ बजट में गांव के आर्थिक विकास और आधारभूत संरचना को लेकर सरकार गंभीर: शिल्पी नेहा तिर्की

0

रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड के अबुआ बजट को गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के उत्थान का बजट बताया है. झारखंड में गांव के आर्थिक विकास और आधारभूत संरचना को लेकर सरकार की गंभीरता इस बजट में झलकती है. मंत्री ने कहा है कि हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार के इस बजट में शहर से लेकर गांव और शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर पर्यटन क्षेत्र के विकास पर जोर दिया गया है.

राज्य के किसान समृद्ध हो, उनकी फसल का सही मूल्य मिल सके, उन्नत कृषि के साथ किसानों का जुड़ाव सरकार की प्राथमिकता में है. हेमंत सोरेन सरकार पार्ट 2 का ये पहला 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट है. इस पहले बजट में गठबंधन वाली सरकार द्वारा जनता से किए गए वायदों को पूरा करने के लिए ये पहला कदम है.

राज्य सरकार जनता से किए गए वायदों को लेकर कृतसंकल्पित है. सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का सामाजिक-आर्थिक दृष्टिकोण से विकास करना है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य का आर्थिक विकास दर 7 . 5 प्रतिशत होने का अनुमान है.

राम भक्तों के लिए

सरहुल शोभायात्रा से पहले सरना स्थल के ठीक सामने फ्लाईओवर के रैंप को हटाने का सीएम से आग्रह, 07 मार्च को विशाल मानव श्रृंखला विधानसभा तक बनाई जाएगी

0

रांची : केन्द्रीय सरना स्थल, सिरम टोली, रांची में सभी आदिवासी संगठनों के तत्वावधान में सोमवार को प्रेस वार्ता में आदिवासी संगठनों के सभी अगुवाओं ने संयुक्त रूप से कहा कि आदिवासी समाज ने हमेशा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का समर्थन किया है लेकिन, आज जब आदिवासी समाज को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की आवश्यकता है, तब मुख्यमंत्री हम आदिवासियों को दरकिनार कर रहे हैं।

आदिवासी संगठनों के नेताओं ने कहा कि केन्द्रीय सरना स्थल सिरम टोली के मुख्य द्वार के ठीक सामने जो फ्लाईओवर का रैंप उतारा गया है, उसके कारण सरहुल शोभायात्रा का जुलूस जिसमें हजारों की संख्या में सरना श्रद्धालु मुख्य सरना स्थल में पूजा-अर्चना करने आते हैं उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। भगदड़ जैसी अप्रिय घटनाएं भी हो सकती है, जिसमें बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और युवाओं को जान का खतरा हो सकता है।

केन्द्रीय सरना स्थल, सिरम टोली को बचाने की आदिवासी समाज से अपील

कहा गया कि आगामी 01अप्रैल को पूरे झारखंड के आदिवासी सरहुल महोत्सव मनाएंगे, उस समय रांची के सरहुल शोभायात्रा को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। सभी अगुवाओं ने यह घोषणा की है कि सिर्फ आश्वासन देने वाली सरकार पर आदिवासी समाज बिल्कुल भरोसा नहीं करेगी, इसलिए 07 मार्च को झारखंड सरकार के विरोध में आदिवासी समाज के द्वारा विशाल मानव श्रृंखला हरमू रोड, पुरानी रांची से लेकर विधानसभा तक बनाई जाएगी।

अगुवाओं ने आदिवासी समाज से अपील की है कि सभी सरना आदिवासी समाज के लोग केन्द्रीय सरना स्थल सिरम टोली को बचाने के लिए एक दिन सड़क पर निकलें और आदिवासी एकता का परिचय दें।

इस मामले में अगुवाई कर रहे युवा अगुवा राहुल तिर्की ने कहा कि मुख्यमंत्री त्वरित निर्णय लेते हुए सरना स्थल के ठीक सामने फ्लाईओवर के रैंप को अविलंब सरहुल शोभायात्रा से पहले हटा दें, वरना आदिवासी समाज उग्र आन्दोलन करने को बाध्य होगा। राहुल तिर्की ने बताया कि यह निर्णय रविवार 2 मार्च को सिरम टोली सरना स्थल की बैठक में शामिल लगभग 200 गांवों के सरना समिति के अगुवाओं ने लिया है।

वार्ता में ये लोग थे शामिल

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सरना प्रार्थना सभा के रांची महानगर पदाधिकारी राहुल तिर्की, निरंजना हेरेंज टोप्पो, कुन्दरसी मुंडा, पवन तिर्की, अजय टोप्पो, छात्र संघ अध्यक्ष (रांची विश्वविद्यालय) मनोज उरांव, राजेश लिंडा, नवीन तिर्की, आकाश तिर्की, प्रकाश मुंडा, स्मिथ तिर्की, सुशीला कच्छप, सुमित उरांव, भीठा पहान सोनू गाड़ी एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

बरकट्ठा में ‘शानदार फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक मॉल’ का शुभारंभ किया गया

0

बरकट्ठा में ‘शानदार फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक मॉल’ का शुभारंभ किया गया जिसका बतौर मुख्य अतिथि माननीय विधायक अमित कुमार यादव जी ने फीता काटकर उद्घाटन किया और संचालक को नवीन प्रतिष्ठान हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके पूर्व प्रतिष्ठान के संचालक द्वारा विधायक का फूलों के गुलदस्ते भेंट देकर स्वागत किया गया। मौके पर शॉपिंग मॉल के संचालक ने बताया कि मॉल खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफ़ी सहूलियत होगी। हमारे यहां लोगों को उचित मूल्य में ब्रांडेड फर्नीचर और इलेक्ट्रोनिक उत्पाद मिल सकेगा। सस्ते दरों पर ब्रांडेड ड्रेसिंग टेबल, सोफा, आलमीरा, तकिया, कूलर, टीवी, वाशिंग मशीन आदि उपलब्ध है।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

अल्पाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ

0

हजारीबाग भेलवारा पंचायत स्थित ग्राम चपवा अल्पाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एक महत्वपूर्ण त्योहार की तरह मनाया जाता रहा है। यह विद्यालय के लिए आकर्षक का केंद्र है। इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह का आयोजन अल्पाइन पब्लिक स्कूल के कैंपस मैं आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से आठवीं के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भेलवारा पंचायत के मुखिया सुरेश कुमार वहां मौजूद रहे। स्कूल की निदेशक मोहम्मद फारूक, मास्टर नौशाद सहित विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्य वहां मौजूद रहे। छात्रों के अभिभावकगण व शहर के कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम को देखने के लिए समारोह स्थल पर पहुंचे व कार्यक्रम का आनंद उठाया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शीर्षक रखा गया ‘भारत हमारी धरोहर- एक श्रद्धांजलि’। इस शीर्षक के तहत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेश कुमार ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों के महत्व को उजागर किया। स्कूल प्राचार्य मोहम्मद फारूक ने विद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वरिष्ठ कॉर्डिनेटर तरंग ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। कार्यक्रम मे शिक्षक सीमा कुमारी मोहम्मद अरशद, इशरत परवीन, पियूष रानी, शमा परवीन, गुलसभा परवीन, सब्बा नाज,तबस्सुम आरा,मोहम्मद फारूक अंसारी,सोनी कुमारी, डॉली कुमारी,मोहित कुमार उपस्थित थे

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

फिट इंडिया अभियान के तहत प्रधान डाकघर गुमला की ओर से शहर में निकाली गई साइकिल मार्च

0

गुमला – गुमला जिला डाक अधीक्षक गुमला मंडल शांतनु आजाद प्रधान डाकपाल रुपेश चंद्र की अगुवाई में प्रधान डाकघर गुमला की ओर से पोस्टमैन तथा कर्मचारियों द्वारा फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल मार्च निकाला गया। यह अभियान प्रधान डाकघर गुमला से शुरू होकर पटेल चौक, टावर चौक तथा थाना चौक से होते हुए प्रधान डाकघर आकर समाप्त हुआ।इस अभियान को सफल बनाने में गुमला मंडल के कर्मचारी अंकुर मिंज, राहुल मुंडा, शंभू कुमार, अभिषेक कुमार, श्सचिन कुमार सिंह शाहनवाज आलम आदि का अहम योगदान रहा ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मृतक अजीत रौतिया के परिवार से पीएलवीयों गांव पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली

0

गुमला – कई दैनिक अखबार में मामला प्रकाशित के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला श्री ध्रुव चंद्र मिश्र ने उक्त मामले पर स्वयं संज्ञान में लेते हुए सचिव डालसा को उक्त घटना की जानकारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया, इसी क्रम में सचिव के निर्देश पर पीएलवीयो ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी लिया। चैनपुर थाना के बेंदोरा पंचायत अंतर्गत ग्राम टीनटांगर बसाईर टोली में मृतक अजित रौतिया का घर पीएलबी आरिफ अंसारी ,दीपक कुमार और विष्णु रौतिया पहुंचे तथा उनके परिजनों से मिलकर उनके घर की स्थिति जाना उन्होंने बताया कि मृतक अजीत रतिया खेती बाड़ी कर अपना परिवार का भरण पोषण करता था ।परिवार का राशन कार्ड बना हुआ है जिसमें राशन मिलता है। मृतक के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है, पत्नी जेल में है तथा उनके तीन बच्चे एक नौवीं क्लास एवं दूसरी छठी क्लास में पढ़ता है तथा तीसरा दूसरी कक्षा में पढ़ाई करते हैं । माननीय सचिव महोदय ने बताया कि मृतक व्यक्ति के परिजनों को कानूनी सहायता के लिए अधिवक्ता उपलब्ध करा दिया जाएगा। तथा मुआवजा के लिए भी कार्यवाही जल्द ही शुरू कर दी जाएगी । उन्होंने कहा कि बच्चों को जिला प्रशासन के सहयोग से स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ा जाएगा ताकि उनका पढ़ाई बाधित न हो। तथा पीड़ित परिवार को सभी तरह की सरकारी सहायता भी जिला प्रशासन की ओर से दी जाएगी जिनके वे हकदार हैं ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में लिजेंड कप नाइट क्रिकेट मैच आठ मार्च से

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में शहर के तेलंगा खड़िया स्टेडियम में रविवार को मॉर्निंग क्रिकेट क्लब गुमला की बैठक हुई. अध्यक्षता संरक्षक मुन्ना सिंह ने की. बैठक में लिजेंड कप सीजन-टू नाइट क्रिकेट मैच को लेकर विचार विमर्श किया गया. प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों से परिचर्चा की गयी. बताया गया कि प्रतियोगिता को बड़े रूप में आयोजित किया जा रहा है. इसलिए इसकी विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इसके लिए गुमला प्रशासन से भी सहयोग लेने का निर्णय लिया गया. क्योंकि, नाइट क्रिकेट मैच में हर दिन 10 हजार से अधिक दर्शकों के आने की संभावना है. बैठक में बताया गया मैच आठ मार्च से शुरू होगी जो 12 मार्च तक चलेगा. इससे पहले सात मार्च को फैंसी मैच गुमला शहर के प्रबुद्ध लोगों की टीमों के बीच होगी. पांच दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट मैच में गुमला जिला के अलावा लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी व छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिला की 24 टीमें भाग लेगी. हालांकि, अबतक 32 टीमों ने पंजीयन कराया है. जिसमें कुछ टीमों की छटनी की जा रही है. ताकि मैच को सुचारू रूप से कराया जा सके. इस मैच में रांची के खिलाड़ियों को शामिल नहीं करने का निर्णय लिया गया है. संयोजक रोहित उरांव ने कहा कि सभी मैच दूधिया रोशनी में कैनवस बॉल से होगी. ग्राउंड में स्क्रीन लगाया जायेगा. जिससे दर्शक स्क्रीन पर मैच देख सकेंगे. इसके अलावा कई सोशल मीडिया चैनल में मैच लाइव दिखाया जायेगा. ताकि लोग घर बैठे भी मैच का आनंद ले सकेंगे. कार्यकारी अध्यक्ष भोला चौधरी ने कहा है कि यह मैच मॉर्निंग क्रिकेट क्लब गुमला द्वारा आयोजित है. ग्राउंड को आकर्षक ढंग से सजाया जायेगा. ज्ञान साहू ने कहा कि ग्राउंड में रात्रि कैंटीन भी लगेगा. जहां दर्शकों व खिलाड़ियों के लिए खाने की व्यवस्था रहेगी।

अंकित उरांव व अखिलेश कुमार ने कहा है कि गुमला में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने, सड़क सुरक्षा व नशामुक्त गुमला अभियान के तहत यह मैच हो रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दूसरे जिले के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। जिससे मैच का भव्य आयोजन किया जा सके। उन्होंने गुमला के खेल प्रेमियों से अपील किया है कि मैच का आनंद लेने के लिए ग्राउंड जरूर आये। हर दिन मैच शाम छह बजे से शुरू हो जायेगा जो रात्रि 11 बजे तक चलेगा।

बैठक में क्लब के कई सदस्य मौजूद थे. बैठक में कुंदन राय, दीपक वर्मा, आशीष उरांव, राजीव सिंह, कमल पठान, मुकेश पांडेय, पुनीत सोनी, अंकित विश्वकर्मा, आनंद कुमार, रिषभ सिंह, मो मंजूर आलम, सत्यम चौरसिया, गुलशन कुजूर, विजय नायक, श्रीकांत शुक्ला, केतन कुमार, लव सिंह, विशाल पासवान, विनीत कुमार, सुभाष, ज्ञान भगत, आलोक, चंदन सिंह, पंकज कुमार साहू, अंकित कुमार, दीपक, मिलटन, कुणाल शुक्ला, कुंदन उरांव, गोलू सहित कई लोग थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

हैदराबाद – तेलंगाना टनल हादसे को लेकर जिला प्रशासन गुमला ने केवल आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करने की बात कही

0

गुमला – हैदराबाद , तेलंगाना टनल हादसे को लेकर फिलहाल कोई नया आधिकारिक अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है। वर्तमान में तेलंगाना के मुख्यमंत्री घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं, जबकि माइनिंग कार्य लगातार जारी है।

इस बीच, एक दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, चार शव बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन गुमला द्वारा पुनः अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास ध्यान न देते हुए केवल आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त गुमला ने हरी झंडी दिखाकर वाटरशेड यात्रा का किया शुभारंभ

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में रविवार को परिसदन गुमला से वाटर् शेड यात्रा का शुभारंभ जिले के उपायुक्त गुमला एवं उप विकास आयुक्त गुमला ने हरी झंडी दिखाकर किया । इस यात्रा का आयोजन प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना 2.0 के द्वारा प्रखण्ड जारी एवं विशुनपुर के 25 गवों में किया जा रहा है। जारी प्रखण्ड के सीसीकरम टोली एवं सिकरी पंचायत के 13 एवं विशुनपुर के तीन पंचयत विशुनपुर, सिकरी एवं बनारी के 14 गांवों मे प्रचार गाड़ी के माध्यम से लोगों को जल की उपयोगिता एवं संरक्षण जागरूक किया जाएगा। अंतिम 4 मार्च को विशुनपुर के चिंगरी गाँव मे आयोजित मुख्य आयोजन हेतु कृषि , मत्स्य , पशुपालन , हॉर्टिकल्चर एवं कृषि विज्ञान केंद्र सहित गैर सरकारी संगठन स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजना की जानकारी प्रदान करेंगे। वाटर् शेड यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जारी एवं विशुनपुर के सभी पंचायत मुखिया को आमंत्रित किया गया है ।

उपायुक्त गुमला ने बताया की इस कार्यक्रम से लोगों मे जल संचय से किसानों सहित सभी को लंबे समय तक लाभ मिलेगा । यात्रा शुभारंभ के दौरान भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष प्रताप, जलछजन के जिला तकनीक विशेषज्ञ जुनूल समद, कृषि विशेषज्ञ श्री अटल बिहारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium