19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 454

आईफा 2025: जयपुर में बॉलीवुड का सबसे बड़ा जश्न, 25 वर्षों की भव्यता का उत्सव

0

जयपुर, फरवरी 2025 – भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित अवॉर्ड शो आईफा (IIFA) 2025 इस बार जयपुर की ऐतिहासिक धरती पर अपनी सिल्वर जुबली मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 8 और 9 मार्च को होने वाले इस शानदार आयोजन में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे एक मंच पर जुटेंगे, जहाँ मनोरंजन, ग्लैमर और भारतीय सिनेमा की भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

25 सालों का जश्न: सिल्वर इज़ द न्यू गोल्ड

आईफा 2025 अपने “सिल्वर इज़ द न्यू गोल्ड” थीम के साथ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की 25 वर्षों की उपलब्धियों का भव्य जश्न मनाने जा रहा है। यह पहला मौका है जब जयपुर इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी करेगा, जहाँ बॉलीवुड की चमक-धमक के साथ राजस्थान की सांस्कृतिक भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

आईफा वीकेंड: सितारों से सजी शामें

इस साल आईफा का मंच एक से बढ़कर एक कलाकारों की यादगार परफॉर्मेंस से जगमगाने वाला है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान, कृति सेनन, कार्तिक आर्यन और नोरा फतेही जैसे सितारे धमाकेदार प्रस्तुति देंगे।

8 मार्च 2025 – आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स

शोभा रियल्टी आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स, जिसे नेक्सा को-प्रेजेंट कर रहा है, डिजिटल और ओटीटी क्रिएटिविटी को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस खास समारोह की मेजबानी विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना करेंगे, जबकि नोरा फतेही, श्रेया घोषाल, सचिन-जिगर और मीका सिंह अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

9 मार्च 2025 – आईफा ग्रैंड फिनाले

भारतीय सिनेमा के इस सबसे बड़े जश्न के ग्रैंड फिनाले को करण जौहर और कार्तिक आर्यन होस्ट करेंगे। इस अवॉर्ड नाइट में सितारों की परफॉर्मेंस दर्शकों को रोमांच से भर देगी –

  • करीना कपूर खान राज कपूर को समर्पित एक विशेष प्रस्तुति देंगी।
  • माधुरी दीक्षित अपनी मोहक अदाओं और शानदार डांस से मंच पर चार चांद लगाएंगी।
  • शाहिद कपूर की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस समां बांध देगी।
  • कृति सेनन का शो-स्टॉपर डांस परफॉर्मेंस इस समारोह को यादगार बनाएगा।

राजस्थान में आईफा: पर्यटन और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पर्यटन को नवाचार के माध्यम से बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, राजस्थान इस सुनहरे अवसर का गर्व से स्वागत करता है। यह आयोजन न केवल सिनेमा की भव्यता को दर्शाएगा बल्कि राज्य के पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर उजागर करेगा।”

आईफा के को-फाउंडर आंद्रे टिमिन्स ने कहा, “आईफा केवल एक अवॉर्ड शो नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के वैश्विक पहचान का प्रतीक बन चुका है। जयपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भव्यता इसे और भी खास बनाएगी। 25 वर्षों की यह यात्रा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व का क्षण है।”

शाहरुख खान ने आईफा के प्रति अपने लगाव को किया व्यक्त

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने इस ऐतिहासिक सिल्वर जुबली एडिशन का हिस्सा बनने पर उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा, “आईफा की यात्रा से मेरी कुछ सबसे खूबसूरत यादें जुड़ी हैं। यह सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि कला और सिनेमा का उत्सव है। जयपुर में इसका आयोजन इसे और भी खास बनाता है।”

जयपुर में होगा यादगार जश्न

आईफा 2025 बॉलीवुड के शानदार सफर को संजोने और उसकी वैश्विक पहचान का जश्न मनाने के लिए तैयार है। जयपुर की शाही विरासत, भव्य मंच और सितारों की चमक इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बनाएगी। दर्शक इस भव्य उत्सव का हिस्सा बन सकते हैं और बॉलीवुड के इस शानदार सफर का साक्षी बनने के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

📅 आईफा 2025 की तारीखें: 8-9 मार्च 2025
📍 स्थान: जयपुर, राजस्थान
🎟️ टिकट बुकिंग: यहाँ क्लिक करें

तो तैयार हो जाइए, जब बॉलीवुड की रोशनी गुलाबी नगरी जयपुर में जगमगाएगी! ✨

Muskan

राम भक्तों के लिए

झारखंड में STEM शिक्षा को बढ़ावा: राज्य के 15 जिलों के शिक्षकों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न

0

रांची, 24 फरवरी 2025 – झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPPC) और भारतीय विज्ञान एवं शिक्षा अनुसंधान संस्थान पुणे (IISER Pune) के संयुक्त प्रयास से STEM शिक्षा के तहत राज्य के 15 जिलों के शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विज्ञान और गणित के प्रति विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ावा देना और शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक तकनीकों से अवगत कराना था।

STEM शिक्षा के तहत शिक्षकों को उन्नत प्रशिक्षण

इस कार्यक्रम को iRISE (Inspiring India in Research Innovation in STEM Education) पहल के तहत संचालित किया गया, जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (भारत सरकार), रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, ब्रिटिश काउंसिल, टाटा ट्रस्ट और टाटा टेक्नोलॉजीज द्वारा समर्थित है। iRISE कार्यक्रम के चार मुख्य घटक हैं, जिनमें से टीचर डेवलपमेंट स्ट्रैंड (TDS) के अंतर्गत शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

राज्य के 15 जिलों के शिक्षक हुए शामिल

प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले चरण में चतरा, पलामू, गिरिडीह, हजारीबाग, पाकुड़, जामताड़ा, सरायकेला, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, देवघर, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इन शिक्षकों का चयन उनकी कक्षा में किए गए नवाचारों के आधार पर होगा, जिसके बाद वे पुणे स्थित IISER में 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले शिक्षकों को “इनोवेशन चैंपियन (IC)” का दर्जा दिया जाएगा।

तीसरे चरण में शिक्षकों द्वारा कैस्केड कार्यशाला का आयोजन

10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इनोवेशन चैंपियंस अपने-अपने जिलों में कैस्केड कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे, जिससे STEM शिक्षा को व्यापक रूप से बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यशाला में IISER Pune के विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

राज्य के शिक्षा अधिकारियों का सहयोग

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक एवं झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक श्री शशि रंजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के राज्य पदाधिकारी डॉ. अविनव कुमार ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। इसके अलावा, iRISE IISER पुणे से श्रीमती शिवानी पुलसे, मोहम्मद तकि, श्रीमती प्रज्ञा पुजारी, श्रीमती श्रद्धा भुरकुंडे, श्री अक्षय कुलकर्णी, श्री सुजीत गोंडा, श्रीमती वैष्णवी कुलकर्णी, श्री भरत थोबर, श्रीमती कोमल गायकवाड़, श्रीमती शुभांगी बाघ, श्रीमती पल्लवी शेवाले और श्रीमती नजिला जैसे कई विशेषज्ञ शामिल रहे।

नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने की पहल

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों में आलोचनात्मक सोच, प्रयोगात्मक दृष्टिकोण और नवाचार को बढ़ावा देना है। इसके तहत, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा स्थापित इंटीग्रेटेड लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और STEM लैब्स के उपयोग को प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

इसके अलावा, छात्रों को “इंस्पायर अवार्ड्स – मानक” में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की एक योजना है। इस योजना का उद्देश्य देशभर में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है।

व्यवहारिक शिक्षा पर जोर

प्रशिक्षण में स्मरण-आधारित (रटने) की बजाय अवधारणात्मक समझ को प्राथमिकता दी गई है। बच्चों को उनके आसपास के परिवेश से जोड़कर और दैनिक जीवन की घटनाओं के उदाहरण देकर विज्ञान और गणित की शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही, गतिविधि-आधारित और अंतर्विषयक (Interdisciplinary) शिक्षण को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

झारखंड बना iRISE कार्यक्रम लागू करने वाला चौथा राज्य

महाराष्ट्र, बिहार और उत्तराखंड में iRISE कार्यक्रम की सफलता के बाद, झारखंड इसे अपनाने वाला चौथा राज्य बन गया है। इस पहल से झारखंड में STEM शिक्षा को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

सीएम विपक्ष पर जमकर बरसे,कहा-किसी भी मुद्दे को हम नजरअंदाज करने नहीं जा रहे हैं, पर परदे के पीछे से कोई अपना मॉडल बनाने की कोशिश करेगा, तो हम ये होने नहीं देंगे

0

रांची : सदन में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब दिया. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार किस तरह से विकास की प्राथमिकता को लेकर आगे बढ़ रही है, इसका बहुत साफ संकेत राज्यपाल महोदय ने अपने अभिभाषण में दे दिया है। पर विपक्ष के लोग सरकार की आलोचना कर एक तरह से अपने कथित दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। विपक्ष के कुछ नेता ऐसे हैं, जिनको सरकार का कोई भी काम अच्छा नहीं लगता।

गढ़वा एमएलए पर सीएम ने चुटकी ली

सदन में जब गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने बालू का मुद्दा उठाया तो सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं इनको पहले से जानता हूं। बालू, ठेका और टेंडर से इनका पुराना नाता रहा है। इसलिए बालू का मुद्दा इनके लिए सबसे ज्यादा अहम है। वैसे इस संबंध में राज्य सरकार ने कोई ऐसा आदेश जारी नहीं किया है, जिसका पालन नहीं किया गया हो.

उन्होंने कहा कि विपक्ष इस सरकार की किसी भी उपलब्धि को मानने के लिए तैयार नहीं है। विपक्ष में आज जो लोग बैठे हैं, उन्होंने राज्य को ऐसे कीचड़ में डाल दिया है कि वहां से निकालते-निकालते हमारे पसीने छूट गये। लेकिन जनता तो इस सरकार से उम्मीद नहीं, बल्कि विश्वास है कि हम उनके साथ है। इसी विश्वास की बदौलत जनता ने फिर से सत्ता हमारे हाथों में सौंपी है।

कुछ अखबारों-पत्रकारों को भी सीएम की नसीहत 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के ये नेता अपने लच्छेदार भाषणों और बातों और वचनों से राज्य के सीधे-सादे लोगों को भ्रम में डालने की कोशिश करते हैं। परदे के पीछे इतना बड़ा खेल ये लोग खेलते हैं कि आदिवासी और पिछड़े समाज की बात तो दूर, साधारण पढ़े-लिखे लोग भी इनके इस खेल को नहीं समझ पाते हैं। ये लोग घालमेल करने में माहिर हैं। कहा कि हमारी सरकार जात-पात से उपर उठकर हर समूह और समाज के लोगों के लिए काम कर रही है। राज्य के सभी लोगों तक समान अधिकार पहुंचाने का संकल्प हमने लिया है।

कुछ अखबारों और पत्रकारों को सीएम ने निशाना पर लेते हुए सीएम ने कहा कि ये लोग सच्चाई में न जाकर अपने तरीके से सरकार की छवि को गढ़ने में लगे रहते हैं। सीएम ने यहां रिम्स का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां क्षमता से अधिक मरीज पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने रिम्स के फिर जीर्णोद्धार का काम शुरू किया है। आनेवाले पांच साल में रिम्स नये स्वरूप में देखने को मिलेगा।

सीएम ने कहा कि सदन में आज जितने सदस्यों ने जो भी समस्या रखी है, उसे हमारी सरकार ने गंभीरता से लिया है। किसी भी मुद्दे को हम नजरअंदाज करने नहीं जा रहे हैं। लेकिन इन सबके पीछे, परदे के पीछे कोई अपना मॉडल बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो ये हम नहीं होने देंगे।

कहा कि ये देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां हमने गरीबों के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की है। इस सुविधा का लाभ लाखों लोग उठा रहे हैं। सीएम ने कहा, रिम्स पर मरीजों के बोझ को कम करने के लिए हमने रांची में एक और मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए जगह की तलाश शुरू हो चुकी है। लेकिन विपक्ष के लिए ये खुशी की बात नहीं है.

विपक्ष के चेहरे को पहचान चुकी है जनता: सीएम

विपक्ष कटाक्ष करते हुए सीएम ने कहा कि साजिशों के बावूजद सारी ताकत और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने का हमने काम किया, लेकिन फिर भी विपक्ष में बैठे हैं। जनता इनके असली चेहरे तो पहचान चुकी है। कहा अभी तो सरकारी की नई पारी की शुरुआत है। अभी तो पहला ओवर भी पूरा नहीं हुआ है। कहा कि विपक्ष को अभी पांच साल खेलना है और बॉल फेंकना है। लेकिन हर बॉल में छक्का पड़ेगा।

अपने स्वास्थ्य को लेकर उड़ी अफवाह पर सीएम ने कहा कि षडयंत्र के तहत यह बात उड़ायी जाती है। मैं अपने पिताजी के इलाज के लिए अस्पताल गया था, इसके बाद मुझे थोड़ी सर्दी-खांसी हो गई तो, मैं मास्क लगा रहा था। कल भी मैं मास्क लगाकर हॉस्पिटल गया, जहां हमारी एक सांसद घायल हैं। मेरे मास्क लगाने को लेकर लोगों ने अफवाह उड़ा दी गई कि मुझे लंग्स कैंसर है। आखिर इस तरह की अफवाहें उड़ाता कौन है? इसे जनता अच्छी तरह समझती है.

राम भक्तों के लिए

महाकुंभ में अदाणी-इस्कॉन ने अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया, महाकुंभ में 50 लाख लोगों में बांटा गया 11 लाख किलो महाप्रसाद,

0
  • 5 लाख किलो सब्जियों और 33 हजार लीटर देसी घी की हुई खपत

  • 3 लाख किलो चावल और 1 लाख 75 हजार किलो आटे से बना महाप्रसाद

  • 2 लाख 25 हजार किलो दाल की खपत हुई

  • अदाणी-इस्कॉन की टीम ने महाकुंभ में सेवा में लगाए 36 लाख काम के घंटे

  • गौतम अदाणी ने 21 जनवरी को अपने परिवार के साथ इस्कॉन में प्रसाद सेवा एवं आरती संग्रह वितरण में हिस्सा लिया

  • प्रयागराज : महाशिवरात्रि पर्व पर संगम में स्नान के साथ ही साल का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ समाप्त हो गया। यह महाआयोजन कई मायने में ऐतिहासिक रहा। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने प्रयागराज की यात्रा की और इसके चलते कई कीर्तिमान बने।
  • एक अनुमान के मुताबिक महाकुंभ में तकरीबन 60 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही महाकुंभ में एक और कीर्तिमान स्थापित हुआ, वह था किसी भी धार्मिक आयोजन में सबसे अधिक लोगों में मुफ्त महाप्रसाद के वितरण का।

मुफ्त महाप्रसाद यह अनोखा कीर्तिमान अदाणी समूह और इस्कॉन ने मिलकर स्थापित किया है। इस्कॉन के प्रवक्ता के मुताबिक महाकुंभ के दौरान 50 लाख श्रद्धालुओं में 11 लाख किलो महाप्रसाद का वितरण किया गया।

यह दुनिया के किसी भी धार्मिक आयोजन में मुफ्त वितरित भोजन का कीर्तिमान है। बता दें कि महाकुंभ 2025 में अदाणी समूह और इस्कॉन ने महाकुंभ श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हाथ मिलाया था।

अदाणी समूह की तरफ से प्रतिदिन 1 लाख लोगों में महाप्रसाद के वितरण का संकल्प लिया गया था। महाकुंभ में 50 लाख लोगों को मुफ्त महाप्रसाद वितरित किया गया। 3 लाख किलो चावल और 2 लाख किलो से ज्यादा दाल की खपत हुई. इस्कॉन प्रवक्ता ने बताया कि इस आयोजन के दौरान भारी मात्रा में खानपान की सामग्री की खपत हुई।

प्रवक्ता के मुताबिक महाप्रसाद को बनाने में ढाई लाख किलो सब्जी, 2 लाख 25 हजार किलो दाल, 3 लाख किलो चावल और 2 लाख 25 हजार किलो दाल की खपत हुई। इसके अलावा 1 लाख 75 हजार किलो आटे और 33 हजार लीटर देसी घी का इस्तेमाल भी किया गया। इसमें से ज्यादातर सामान प्रयागराज के लोकल व्यापारियों से ही खरीदा गया, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली।

अडाणी समूह के 5000 कर्मचारियों ने महाकुंभ में अपनी सेवाएं दीं

इस्कॉन के प्रवक्ता ने बताया कि इस सेवाकार्य में स्वंयसेवकों ने 36 लाख काम के घंटे लगाए। सेवा करने वालों में देश-विदेश से लोग आए और उन्होंने प्रसाद निर्माण और वितरण की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसमें अदाणी समूह के वे 5000 कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन्होंने महाकुंभ में आकर श्रद्धालुओं की सेवा की।

अदाणी समूह ने अपने कर्मचारियों को कुंभ में जाकर सेवा करने का अनुपम मौका दिया था। 5000 कर्मचारियों ने महाकुंभ में जाकर अपनी सेवाएं दीं। समूह इसे अपने कर्मचारियों के बीच सेवाभाव विकसित करने के एक मौके की तरह देखता है।

इस बार अदाणी समूह की तरफ से महाकुंभ में व्यापक स्तर पर सहयोग एवं सेवा देखने को मिली। समूह ने इस्कॉन के अलावा देश के सबसे पुराने धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रकाशन गीताप्रेस गोरखपुर से हाथ मिलाया। गीताप्रेस के साथ मिलकर अदाणी समूह ने 1 करोड़ आरती संग्रह का वितरण किया था। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने 21 जनवरी 2025 को अपने परिवार के साथ इस्कॉन में प्रसाद सेवा एवं आरती संग्रह वितरण में हिस्सा लिया।

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला के समस्त शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर हर महादेव, हर हर गंगे, जय माता पार्वती आदि नारों से गूंजे मान हुआ शिवालय

0

शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़ , शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

गुमला – गुमला जिले के समस्त शिवालयों में भक्ति भाव से जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक , श्री श्री 108 श्री , देवों के देव महादेव एवं शक्ति स्वरूपा , भगवती माता पार्वती के मिलन का त्यौहार हैं महाशिवरात्रि , इस बार के महाशिवरात्रि पर , 149 सालों के बाद बना है यह खास अदभूत संयोग, यह संयोग पूरे विश्व के देशों और हिन्दू सनातन समाज के लिए काफी शुभप्रद्ध साबित होगी महाशिवरात्रि , औधड़दानी भगवान सदाशिव और भगवती माता पार्वती की आराधना के लिए समर्पित है, शिव प्रेम और करुणा के देवता हैं, हिंदू सनातनी धर्मलम्बीयों द्वारा महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की रात के रूप में मनाया जाता है, महाशिवरात्रि देवाधिदेव महादेव , भगवान शिव एवं माता पार्वती के प्रति श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करने का विशेष अवसर है “महाशिवरात्रि” जो भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का दिन माना जाता है , मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है और महाशिवरात्रि का व्रत रखने से पापों का नाश होता है, आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण त्यौहार है , महाशिवरात्रि, हिंदू सनातन धर्मलम्बीयों का , बर्ष में एक बार आनेवाला सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार हैं “महाशिवरात्रि “, फलस्वरुप इस दिन समस्त सनातनी हिन्दू धर्मलम्बीयों द्वारा गुमला जिला के, बाबा टांगीनाथ धाम ( डुमरी ), बाबा देवाकी धाम ( घाघरा ) , बुढ़वा महादेव (करम टोली गुमला ) महासदाशिव मंदिर ( मरदा – गुमला ) जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध गोपाल मंदिर , प्रसिद्ध देवी मंदिर डीएसपी रोड़ गुमला, नौनियार मंदिर पालकोट रोड़ गुमला , जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध काली मंदिर जशपुर रोड़ गुमला , नागफेनी प्रसिद्ध मंदिर , सहित जिले के अन्य अनेक समस्त शिवालयों में , लाखों भक्तों ने जलाभिषेक किया , उक्त सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ – भाड़ का माहौल देखा गया, महाशिवरात्रि के दिन सभी भक्त अपने औधड़दानी , देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती की कृपा पाने के लिए विधिवत पूजा अर्चना करते देखे गए, महाशिवरात्रि का त्यौहार शिवरात्रि फागुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है महाशिवरात्रि का त्यौहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है, महाशिवरात्रि पर्व पर गुमला मुक्तिधाम पूगू और पंचमुखी मंदिर, विंध्याचल नगर से श्री श्री 108 श्री देवों के देव महादेव दूल्हा बनकर सजे सांवरे बारात लेकर नगर भ्रमण पर निकाला गया, विशाल एवं भव्य जुलूस , जिसे देखने के लिए नर – नारी , युवक – युवती, बच्चे – बच्चियां और बड़े – बुजुर्ग पहुंचे , और सनातन धर्म की परंपराएं जीवंत हो उठी, यह परंपराएं आस्था और भक्ति का अंगूठा संगम है , ऐसी मान्यता है कि भक्ति के वशीभूत देवों के देव महादेव भगवान शिव भी सम्मान मनुष्य जीवन की परंपरा का निर्वाह करते हैं और भक्तों के भक्ति से वशीभूत होकर उनकी इच्छानुसार दर्शन भी देते हैं, महाशिवरात्रि के दिन देवो के देव महादेव दूल्हा और माता पार्वती को दुल्हन के रूप में भव्य दिव्य श्रृंगार किया जाता हैं, मान्यता है कि महाशिवरात्रि का पर्व माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति रूप में प्राप्त करने उद्देश्य से शिव नवरात्रि के दौरान कठिन से कठिन तपस्या और आराधना की थी, इसी कारण श्रद्धालु भक्त इस अवधि में उपवास, पूजा – अर्चना और साधना कर देवों के देव महादेव भगवान शिव को प्रसन्न करके उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं, महाशिवरात्रि के दिन हल्दी, चन्दन, केसर, उबटन, सुगंधित इत्र, औषधि, और फलों के रस से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को स्नान कराया जाता हैं, इसके बाद भव्य आकर्षक वस्त्र आभूषण, मुकुट,छत्र , और विभिन्न मुखारविंदों से अलंकृत किया जाता है, और फिर भक्तों के लिए भगवान का पट्ट ( द्वार ) खोला जाता हैं और फिर होता हैं , ऊं नमः शिवाय, ॐ हर हर महादेव – हर हर गंगे, माता पार्वती की जय , आदि नारों से गूंजे हो उठता हैं , समस्त शिवालय फिर जल और दूध आदि से होता हैं ” जलाभिषेक ”

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

नीति आयोग के प्रदर्शन मानक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए गिरिडीह ज़िले को मिला 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार,डीसी ने कहा-इस राशि का इस्तेमाल जनकल्याणकारी परियोजनाओं को गति देने में किया जाएगा

0

गिरिडीह : अपने बेहतर कार्यों की बदौलत गिरिडीह जिला ने एक बार फिर पूरे देश में अपना परचम लहराया है। नीति आयोग के प्रदर्शन मानक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए गिरिडीह ज़िले को 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है। दिसंबर 2023 में नीति आयोग के आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत वित्तीय समावेशन और कौशल विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। 

गिरिडीह ज़िले को राज्य व देश में मिली नई पहचान : डीसी 

गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि यह पुरस्कार जिला प्रशासन की मेहनत और प्रयासों तथा आमजनों के सकारात्मक सोच और विकास कार्यों में उनकी सहभागिता का परिणाम है. उपायुक्त ने कहा कि यह गिरिडीह जिला के लिए गर्व का क्षण है। इस पुरस्कार से गिरिडीह ज़िले को राज्य और देश में नई पहचान मिली है। पुरस्कार राशि का उपयोग जनकल्याणकारी परियोजनाओं को गति देने और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए किया जायेगा।

कैसे मिलता है यह पुरस्कार…?

गौरतलब हो कि नीति आयोग आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, बुनियादी ढांचा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों में जिलों की प्रगति की निगरानी करता है। इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले जिलों को प्रोत्साहन स्वरूप अतिरिक्त संसाधन (पुरस्कार राशि) प्रदान किये जाते हैं, ताकि विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके।

राम भक्तों के लिए

नीति आयोग के प्रदर्शन मानक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए गिरिडीह ज़िले को 3 करोड़ रुपये का मिला पुरस्कार…डीसी ने कहा-इस राशि का इस्तेमाल जनकल्याणकारी परियोजनाओं को गति देने में किया जाएगा

0

गिरिडीह : अपने बेहतर कार्यों की बदौलत गिरिडीह जिला ने एक बार फिर पूरे देश में अपना परचम लहराया है। नीति आयोग के प्रदर्शन मानक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए गिरिडीह ज़िले को 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है। दिसंबर 2023 में नीति आयोग के आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत वित्तीय समावेशन और कौशल विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। 

गिरिडीह ज़िले को राज्य व देश में मिली नई पहचान : डीसी

गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि यह पुरस्कार जिला प्रशासन की मेहनत और प्रयासों तथा आमजनों के सकारात्मक सोच और विकास कार्यों में उनकी सहभागिता का परिणाम है. उपायुक्त ने कहा कि यह गिरिडीह जिला के लिए गर्व का क्षण है।

इस पुरस्कार से गिरिडीह ज़िले को राज्य और देश में नई पहचान मिली है। पुरस्कार राशि का उपयोग जनकल्याणकारी परियोजनाओं को गति देने और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए किया जायेगा।

कैसे मिलता है यह पुरस्कार ?

गौरतलब हो कि नीति आयोग आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, बुनियादी ढांचा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों में जिलों की प्रगति की निगरानी करता है। इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले जिलों को प्रोत्साहन स्वरूप अतिरिक्त संसाधन (पुरस्कार राशि) प्रदान किये जाते हैं, ताकि विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके।

 

 

 

राम भक्तों के लिए

JPSC के अध्यक्ष की नियुक्ति पर सत्तापक्ष-विपक्ष की चुप्पी पर अजय राय ने कहा-यह राज्य के युवाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण…!

0

रांची : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को एक प्रेस बयान जारी कर जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने और आयोग के कई पद खाली रहने पर चिंता जतायी है. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा न केवल जेपीएससी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहा है, बल्कि यह राज्य के युवाओं और नागरिकों के हितों को भी प्रभावित कर रहा है।

श्री राय ने सवाल उठाया कि आखिर क्या कारण है इतनी महत्वपूर्ण संस्था को पिछले छह माह से अनाथ रखा गया है. कहा कि जेपीएससी अध्यक्ष का पद खाली होने से कई प्रतियोगी परीक्षाएं प्रभावित हो रही हैं और कई परीक्षाओं का प्रकाशन नहीं हो पा रहा है इससे राज्य के युवाओं का भविष्य अधर में लटक रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है, लेकिन सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। यह राज्य के युवाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

श्री अजय राय ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए और जल्द से जल्द जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति करनी चाहिए। साथ ही, आयोग के खाली पदों को भी भरना चाहिए ताकि आयोग की कार्यक्षमता में सुधार हो सके।

उन्होंने कहा कि झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन इस मुद्दे पर सरकार से जवाब चाहता है और आवश्यक कार्रवाई की मांग करता है। उन्होंने राज्य के युवाओं से भी अपील की है कि वे इस मुद्दे पर एकजुट हों और सरकार से जवाब मांगें।

राम भक्तों के लिए

महाकुंभ की अब अशेष स्मृतियां: सेवाकार्यों की समाप्ति के बाद गौतम अदाणी को हुई सुखद अनुभूति,बोले- तेरा तुझको अर्पण…! ये भी कहा-‘जीव मात्र की सेवा ही ईश्वर के साक्षात्कार का श्रेष्ठ मार्ग है…!

0

प्रयागराज : देश और दुनिया के जानेमाने उद्योगपति गौतम अदाणी ने महाकुंभ की समाप्ति पर अपने अनुभव देश के साथ साझा किए। उन्होंने महाकुंभ में अपने सेवा कार्य को ‘तेरा तुझको अर्पण’ की भावना से किया गया काम बताया।

उन्होंने देश भर को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देने के साथ ही देश के सबसे बड़े हिंदी दैनिक में लिखा कि – “मेरा मानना है कि जीव मात्र की सेवा ही ईश्वर के साक्षात्कार का श्रेष्ठ मार्ग है। महाकुंभ ‘तेरा तुझको अर्पण’ की भावना को साकार करने का अवसर देता है, जहां हम जननी जन्मभूमि से प्राप्त सब कुछ उसे समर्पित कर सकते हैं।

लाखों श्रद्धालुओं की सेवा करके हम स्वयं को धन्य मानते हैं। वास्तव में, सेवा करनेवाला नहीं, बल्कि सेवा ग्रहण करनेवाला ही हमें परमात्मा तक पहुंचने का अवसर देता है। ऐसे हमें जिन भाई-बहनों और संतजनों की सेवा करने का पुण्य प्राप्त हुआ उन्हें करबद्ध नमन।“ बता दें कि अदाणी समूह में महाकुंभ के मौके पर इस्कॉन के साथ हाथ मिलाकर प्रतिदिन 1 लाख श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरण का सेवा का संकल्प लिया था।

अदाणी समूह ने की खास पहल

अदाणी समूह ने इस बार अपने कर्मचारियों के लिए भी महाकुंभ को लेकर एक खास पहल की थी। गौतम अदाणी इसके बारे में बताते हुए लिखते हैं- इस महाकुंभ के दौरान अदाणी परिवार में एक अनोखा प्रयोग किया गया। हमने परिवार के सदस्यों को महाकुंभ में अपनी सेवाएं देने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प दिया, और कुछ ही घंटों में हज़ारों सदस्यों ने इस पवित्र कार्य के लिए खुद को समर्पित कर दिया।

परिणामस्वरूप, अदाणी परिवार के 5000 से अधिक सदस्यों को श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। कुंभ जैसे महाआयोजन में सेवा के माध्यम से उन्होंने मैनेजमेंट, लीडरशिप, क्राइसिस हैंडलिंग, और टीमवर्क जैसे व्यावहारिक पाठ सीखे, जो उन्हें एक बेहतर प्रबंधक ही नहीं, बेहतर इंसान भी बनाएगा।

 अदाणी ने उस वृद्ध महिला के आशीर्वाद को याद कर भावुक हुए,कहा-एक गहरा आत्मिक स्पर्श, जिसे मैं जीवनभर संजोकर रखूंगा…!

गौतम अदाणी ने 21 जनवरी को परिवार के साथ प्रयागराज की यात्रा की और महाकुंभ में स्नान एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने इस्कॉन में महाप्रसाद और गीताप्रेस के पंडाल में आरती संग्रह का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने एक वृद्ध महिला से अपनी मुलाकात को याद किया।

वह लिखते हैं- मुझे अब भी वह भावपूर्ण क्षण याद है जब मैं प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर के पास गीता प्रेस के शिविर में आरती संग्रह वितरित कर रहा था। तभी लगभग 80 वर्ष की एक वृद्ध मां भीड़ को चीरते हुए मेरे पास आईं और मेरे सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उस पल जो अनुभूति हुई, वह शब्दों से परे थी- एक गहरा आत्मिक स्पर्श, जिसे मैं जीवनभर संजोकर रखूंगा। मेरे लिए सेवा केवल एक कर्म नहीं, बल्कि अंतर्मन में गूंजने वाली प्रार्थना है-एक ऐसी प्रार्थना जो सदा विनम्रता और समर्पण के धरातल से जोड़े रखती है।

बता दें कि इस महाकुंभ में अदाणी समूह ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस्कॉन के साथ हाथ मिलाकर प्रतिदिन 1 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराने और गीताप्रेस गोरखपुर के साथ मिलकर 1 करोड़ आरती संग्रह वितरित करने का संकल्प लिया था। इसके अलावा अदाणी समूह की तरफ से वृद्ध-महिलाओं और बच्चों के लिए मुफ्त गॉल्फ कार्ट सेवा भी चलाई गई थी।

राम भक्तों के लिए

वि०भा०वि० में National Apprenticeship Scheme पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के आर्यभट्ट सभागार में National Apprenticeship Scheme पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ० सादिक राजाक ने किया। विश्वविद्यालय के NATS के नोडल ऑफिसर, डॉ० इन्द्रजीत कुमार ने बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के विशेष कार्य पदाधिकारी, मो० मुस्तफिजुर रहमान तथा विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों, नोडल ऑफिसर एवं तकनीकी सहायकों का स्वागत किया तथा कार्यशाला के संबंध में जानकारी दी।

तदुपरांत मो० मुस्तफिजुर रहमान ने विभिन्न महाविद्यालयों का NATS Portal पर निबंधन के संबंध में जानकारी दी एवं अपनी उपस्थिति में इन महाविद्यालयों का निबंधन करवाया। उन्होंने इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं इसकी उपादेयता पर प्रकाश डाला। NATS Portal पर महाविद्यालयों के निबंधन के पश्चात् चयनित प्रशिक्षुओं के योगदान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय परिसर एवं इसके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में कुल 101 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया है।

इसके बारे में जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी एवं संबंधित संस्थान में उनके योगदान की तिथि की घोषणा की जाएगी। उनके योगदान के पश्चात् विभिन्न प्रयोगशालाओं तथा कार्यालयों में मानव बल की संख्या में वृद्धि होगी एवं विभिन्न कार्यों के सम्पादन में गति प्राप्त होगी। विश्वविद्यालय के कुलानुशासक, प्रो० मिथिलेश कुमार सिंह, सी०सी०डी०सी० डॉ० के०के० गुप्ता, आदर्श कॉलेज, राजधनवार, गिरिडीह के प्राचार्य, डॉ० विमल कुमार मिश्रा, संत कोलम्बा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, डॉ० विमल रेभेन के साथ-साथ विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, NATS के नोडल ऑफिसर, विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव, डॉ० कुमार विकास तथा तकनीकी सहायक इस कार्यशाला में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की प्रभारी प्राचार्य, डॉ० संध्या प्रेम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium