19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 455

कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय पूजन अनुष्ठान प्रारंभ

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड क्षेत्र के सरकोट गांव में महा शिवरात्रि के अवसर पर कलश यात्रा सह दो दिवसीय पूजन अनुष्ठान का आयोजन मंगलवार को किया गया।

इस निमित गांव के महिला पुरुषों के द्वारा 251 कलश के साथ कलश यात्रा निकल गई कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर सरकोट नदी पहुंची जहां आचार्य सुरेंद्र पाठक के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ जल भरी कराया गया| इसके पश्चात कलश यात्री कलश लेकर मंदिर प्रांगण पहुंची| इसके पश्चात 251 कलश के जल के से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया तत्पश्चात आचार्य के द्वारा वैदिक मंत्र उपचार के साथ पूजन अनुष्ठान प्रारंभ किया गया।

वही कलश यात्रा के दौरान पूरे ग्रामवासी ने हर हर महादेव – हर हर गंगे, जय भगवान भोलेनाथ की जयकारे के साथ ही साथ जय श्री राम, श्री राम लखन जानकी जय हनुमान की, आदि गगन भेदी जय घोष से पूरा क्षेत्र गूंज मन हो रहा था और चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ था।

इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष शिवरात्रि के अवसर पर हमारे गांव में दो दिवसीय पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। साथ ही इस अवसर पर मेला लगाए जाते हैं एवं नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिन में किया जाता है तथा रात में अखंड हरी कीर्तन एवं लंगर का भी आयोजन किया जाता है। वही उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र के लोगों को इस अनुष्ठान के लिए आमंत्रित किया गया है। साथी प्रखंड वासियों से आग्रह किया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धर्म कार्य को सफल बनाते हुए इस धार्मिक कार्य मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से धनकुंवर साहू, कृष्ण मोहन सिंह, रामविलास साहू, हरिहर साहू, दीप नारायण सिंह, हीरा महतो, केदार साहू , राधा देवी, शिल्पी कुमारी सहित पूरे ग्रामवासी एवं कलश यात्रीगण उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बाबा टांगीनाथ धाम में महाशिवरात्रि मेले की तैयारी पूरी, कई राज्यों के लोग जलाभिषेक करेंगे

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर अनुमंडल के डुमरी प्रखंड के मझगांव पंचायत स्थित ऐतिहासिक बाबा टांगीनाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिनी मेला आयोजित किया जाएगा। यह धाम जिला मुख्यालय से लगभग 73 किलोमीटर दूर स्थित है, जहां झारखण्ड , उड़ीसा, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आएंगे।बाबा टांगीनाथ धाम समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य पूरा हो चुका है, जिसके फलस्वरूप उक्त बाबा टांगी नाथ धाम का पूरा क्षेत्र भव्य और आकर्षक नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं के लिए कंट्रोल रूम, प्रवेश द्वार और निकासी द्वार की उचित व्यवस्था की गई है।मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को झरने की ओर से जांच सीढ़ी के रास्ते से ले जाया जाएगा। यहां महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं के सुचारू दर्शन के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है।महाशिवरात्रि के अगले दिन बकरा बलि मेला देवी मंदिर के पीछे आयोजित किया जाएगा। निकासी द्वार भी देवी मंदिर के पास बनाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए शौचालय और स्नानघर की व्यवस्था झरने की ओर और बीएसएनएल टावर के पास की गई है।इस बार चार प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, और मझगांव बस्ती के बाहर श्रद्धालुओं के लिए विश्राम पंडाल की व्यवस्था की गई है। मझगांव पंचायत भवन के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जबकि बस्ती के पास से वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। डुमरी-महुआडीह-बंधुवा मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की सुविधा प्रदान की गई है।हर गेट और मेला परिसर में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कंट्रोल रूम के पीछे तैनात रहेगी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वॉलंटियर्स एवं सुरक्षा बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।श्रद्धालुओं को ध्यान देना चाहिए कि टांगीनाथ धाम में रहने के लिए होटल की व्यवस्था नहीं है, लेकिन वे जिला मुख्यालय में रह सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आप दो पहिया, चार पहिया या किसी निजी वाहन, बस आदि का उपयोग कर सकते हैं। सड़क मार्ग पूरी तरह से सुगम है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और धाम में आने का अवसर न गंवाएं। महाशिवरात्रि का यह मेला एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं और दिए त्वरित समाधान के निर्देश

0

गुमला : – गुमला जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में विभिन्न मुद्दों पर सुनवाई की गई। जिले के दूर-दराज से आए नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखा, जिन पर आवश्यक निर्देश दिए गए।

घाघरा निवासी आलोक साहू ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पुनः खाद्य सामग्री आपूर्ति का अवसर देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान आर्थिक संकट और वेंडर से भुगतान न मिलने के कारण वे विद्यालय में खाद्य आपूर्ति नहीं कर पाए थे। अब वे पुनः इस कार्य को करना चाहते हैं। उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र अग्रसारित किया।

गुमला निवासी रामचंद्र उरांव ने अपनी जमीन पर अवैध अतिक्रमण और रास्ता निर्माण के नाम पर धमकी मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 1988 में सरकार द्वारा जमीन की बंदोबस्ती कर दी गई थी और वे उस पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। इसी तरह, भरनो निवासी शबनम प्रवीण ने अपनी जमीन पर रिश्तेदारों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। उपायुक्त ने दोनों मामलों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विकाश म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड कंपनी के खिलाफ नागरिकों ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने इस कंपनी में पैसे जमा किए थे, लेकिन निर्धारित समय समाप्त होने के बावजूद उन्हें उनकी राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उपायुक्त ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सिसई प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगांव दक्षिणी के ग्रामीणों ने NH-23 से जितिया लोहारा के घर से कॉलेज तक दो किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग रखी, जिससे विद्यालय तक पहुंचने का रास्ता सुगम हो सके। उपायुक्त गुमला ने उप विकास आयुक्त गुमला को पत्र अग्रसारित करते हुए इस कार्य का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।

सिसई प्रखंड के बड़गांव दक्षिणी के बरटोली विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर स्थानीय मुखिया ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र अग्रसारित कर शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान नागरिकों ने आवास निर्माण, रोजगार, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन दिए। उपायुक्त ने पचास से अधिक आवेदकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान राशन कार्ड में सुधार का कार्य भी किया गया। उपायुक्त ने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और प्रशासन उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में नगर निकायों के पिछड़ा वर्ग आरक्षण हेतु सर्वेक्षण जांच पूरी, आयोग की टीम ने किया निरीक्षण

0

गुमला: झारखंड में नगर निकायों में पिछड़ा वर्ग आरक्षण की पात्रता निर्धारण के लिए किए गए डोर-टू-डोर सर्वेक्षण की जांच आज झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग, रांची की तीन सदस्यीय टीम ने संपन्न की। टीम ने गुमला नगर परिषद के वार्ड संख्या 12, 17 और 20 का दौरा किया और घर-घर जाकर सर्वेक्षण के निष्कर्षों का सत्यापन किया।

नगर परिषद कार्यालय में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण करने के बाद आयोग की टीम ने नगर परिषद कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में आयोग के सदस्य नंदकिशोर महतो, संजीव कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा, नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता गुमला, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी और संबंधित वार्ड पार्षद भी बैठक में शामिल हुए।

पिछड़े वर्गों को न्यायसंगत प्रतिनिधित्व दिलाने की पहल

यह सर्वेक्षण नगर निकायों में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण नीति के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। आयोग की टीम का मानना है कि इस प्रक्रिया के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सकेगा और सामाजिक न्याय की दिशा में यह एक अहम कदम होगा।

आयोग द्वारा किए गए इस निरीक्षण के बाद सर्वेक्षण रिपोर्ट का विश्लेषण कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे झारखंड में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण व्यवस्था को न्यायोचित और प्रभावी बनाया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

परियोजना निदेशक रीना हांसदा ने किया कच्चापाठ गांव का दौरा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

0

गुमला: चैनपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती PVTG (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) गांव कच्चापाठ का आज परियोजना निदेशक, ITDA, रीना हांसदा ने दौरा किया। यह गांव मुख्य रूप से असुर और कोरबा जनजातियों का निवास स्थान है। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

बुनियादी सुविधाओं की कमी, जल्द समाधान के निर्देश

ग्रामीणों ने इस दौरान सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी को अपनी प्रमुख समस्याओं के रूप में सामने रखा। इस पर संज्ञान लेते हुए, परियोजना निदेशक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव की स्थिति का गहन निरीक्षण भी किया और विकास कार्यों को गति देने पर बल दिया।

गांव में लगेगा विशेष शिविर, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

परियोजना निदेशक ने घोषणा की कि होली त्योहार के बाद गांव में एक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के तहत स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। साथ ही, सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

सड़क निर्माण कार्य के लिए सर्वे शुरू

गांव में सड़क निर्माण की मांग को देखते हुए सर्वे कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। ग्रामीणों की आवाज सुनते हुए, परियोजना निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र इस कार्य को पूरा किया जाए ताकि गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ा जा सके।

“प्रशासन विकास के लिए प्रतिबद्ध” – रीना हांसदा

इस अवसर पर परियोजना निदेशक रीना हांसदा ने कहा,
“जिला प्रशासन नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।”

गांव के दौरे के बाद अधिकारियों को मिले निर्देशों से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कच्चापाठ और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

तेलंगाना टनल हादसा: गुमला के चार श्रमिकों समेत आठ मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0

गुमला: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) टनल परियोजना का एक हिस्सा ढह जाने से झारखंड के गुमला जिले के चार मजदूर समेत कुल आठ श्रमिक फंसे हुए हैं। इस आपदा को लेकर झारखंड सरकार पूरी तरह सतर्क है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर गुमला जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

परिजनों को तेलंगाना भेजा गया, प्रशासन से लगातार संपर्क में

सोमवार शाम को प्रशासन की ओर से प्रत्येक फंसे हुए मजदूर के परिवार से एक सदस्य को फ्लाइट से नागरकुरनूल भेजा गया। सभी परिजन सुरक्षित तेलंगाना पहुंच चुके हैं और वहां के स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। नागरकुरनूल के उपायुक्त बधावथ संतोष ने परिजनों से मुलाकात की और जल्द ही उन्हें घटनास्थल पर ले जाने की जानकारी दी।

बचाव अभियान की जटिलता को देखते हुए परिजनों को कम से कम तीन से चार दिनों तक वहां रुकने की संभावना है। जिला प्रशासन ने यह भी आश्वस्त किया है कि उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रैट माइनिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही, टनल की ऊपरी सतह से ड्रिलिंग करने की भी योजना बनाई गई है। इस कार्य को अंजाम देने के लिए दिल्ली से जियोलॉजिकल टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।

गुमला प्रशासन की टीम भी तेलंगाना में मौजूद

परिजनों को सहायता देने और बचाव कार्यों पर नजर रखने के लिए गुमला जिला प्रशासन की ओर से DMFT फैलो अविनाश पाठक और गुमला पुलिस के सब-इंस्पेक्टर निखिल आनंद भी मौके पर मौजूद हैं। ये अधिकारी तेलंगाना प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

सकारात्मक खबर की प्रतीक्षा, सुरक्षित रेस्क्यू की उम्मीद

गुमला जिला प्रशासन ने कहा है कि तेलंगाना सरकार और स्थानीय अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं और बचाव कार्यों की निगरानी की जा रही है। परिजन और प्रशासन फंसे हुए श्रमिकों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं और जल्द ही कोई सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, बालू परिवहन में गड़बड़ी पकड़ी गई

0

गुमला: जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर गठित खनन टास्क फोर्स समिति द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान एक हाइवा वाहन को अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि वाहन बिना वैध दस्तावेजों के एक ही चालान का बार-बार उपयोग कर बालू ढो रहा था, जो पूर्णतः अवैध है।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पुष्टि, वाहन जब्त

जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार के अनुसार, 22 फरवरी 2025 को सिसई थाना क्षेत्र में खनन टास्क फोर्स समिति द्वारा एक संदिग्ध हाइवा वाहन को रोककर जांच की गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह वाहन एक ही चालान पर कई बार बालू का परिवहन कर रहा था। मामले की पुष्टि टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज से भी हुई, जिसके आधार पर वाहन को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अवैध खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई बिना किसी दबाव के जारी रहेगी। झारखंड खनिज नियमावली 2004 और झारखंड खनिज (अवैध खनन रोकथाम) अधिनियम के तहत दोषियों पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

जनता से सहयोग की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि अगर उन्हें अवैध खनन या खनिज परिवहन से जुड़ी कोई भी सूचना मिलती है, तो वे तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9934887613 जारी किया गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

गुमला जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार की जा रही यह कार्रवाई खनिज संपदा की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मैट्रिक पेपर लीक मामल़ा: DGP ने कहा-ट्रक से पेपर उतरते समय ब्लेड मारकर एक प्रश्नपत्र निकालकर वायरल किया गया…गिरिडीह से 6 सहित 10 लोग गिरफ्तार

0

रांची : झारखंड में मैट्रिक पेपर लीक मामले में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए मंगलवार को पेपर लीक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल सभी मुख्य आरोपी सहित 10 लोग गिरफ्तार हो गये हैं। डीजीपी ने बताया कि ट्रक से पेपर उतरते समय ब्लेड मारकर एक प्रश्नपत्र निकालकर वायरल किया गया था। इस मामले में विधानसभा में सरकार पर विपक्ष हमलावर है. विपक्ष सीबीआई जांच की मांग पर अड़ा हुआ है.

पुलिसिया जांच में पता चला है कि ट्रक से प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम तक पहुंचने में जिन मजदूरों को लगाया गया था, उनमें कुछ छात्र भी थे। उन्हीं छात्रों ने कुछ प्रश्नपत्रों को गायब कर दिया। इन्हीं लोगों के माध्यम से प्रश्नपत्र अलग-अलग इलाके में भेजे गये। इस बीच पुलिस ने मंगलवार को गिरिडीह के न्यू बरगंडा में छापामारी कर छह छात्रों को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार छात्रों की निशानदेही पर ही पुलिस स्ट्रांग रूम तक पहुंची थी.

हिरासत में लिये गए छात्र गिरिडीह में रहकर पढाई करते थे

बता दें कि आज कोडरमा पुलिस ने गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र से 6 छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पेपर लीक मामले में कई संदिग्ध लोग गिरिडीह में रह रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह गिरिडीह थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा के दो घरों में छापामारी की।
हिरासत में लिये छात्र गिरिडीह में रहकर पढाई कर रहे थे। हिरासत में लिये गये छात्रों में से एक कमलेश ने कई लोगों को दसवीं बोर्ड का प्रश्नपत्र परीक्षा के पूर्व बेचा था और 15 से 20 हजार रुपये की कमाई की थी। 6 छात्रों को कोडरमा पुलिस अपने साथ ले गई है।
राम भक्तों के लिए

अदाणी समूह असम में करेगा 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश,परमाणु ऊर्जा, एयरपोर्ट, सड़क, गैस और सीमेंट के विस्तार पर होगा जोर

0

गोड्डा : अदाणी समूह ने मंगलवार को असम में रिकॉर्ड 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की. राज्य में किसी बिजनेस ग्रुप द्वारा अब तक का ये सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है। गुवाहाटी में, एडवांटेज असम 2.0 इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2025 को संबोधित करते हुए, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि “ये निवेश एयरपोर्ट, सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन, पावर ट्रांसमिशन, सीमेंट और रोड प्रोजेक्ट में होगा, जिससे राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और रोजगार को काफी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अदाणी समूह राज्य की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए असम में एक परमाणु ऊर्जा परियोजना के विकास का प्रयास कर रहा है, जो ऊर्जा समाधानों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

अदाणी ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में, राज्य में हुए परिवर्तन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि असम विकास की राह पर अग्रसर है।

अदाणी समूह आपके साथ जुड़ कर काफी सम्मानित महसूस कर रहा है। यह हमारी प्रतिबद्धता है, यह हमारा दृष्टिकोण है और यह हमारा वादा है जो- आपसे, असम से और उस भविष्य से है, जिसे हम मिलकर बनाएंगे.

अदाणी समूह का निवेश भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के रूप में असम की बढ़ती भूमिका, दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ कनेक्टिविटी और व्यापार को बढ़ाने के अनुरूप है। गौतम अदाणी ने शिक्षा, सामाजिक कल्याण और इन्फ्रास्ट्रक्चर में मुख्यमंत्री की पहल की सराहना की और उन्हें प्रगति की जीवन रेखा और समृद्धि का पुल बताया।

गुवाहाटी में, एडवांटेज असम 2.0 निवेश शिखर सम्मेलन 2025, जिसमें ग्लोबल इन्वेस्टर्स, पॉलिसी मेकर्स और बिजनेस लीडर्स ने हिस्सा लिया। ये एक ऐसा मंच है जो इन्फ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और टेक्नोलॉजी में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट के माध्यम से राज्य की आर्थिक क्षमता को अनलॉक करने पर केंद्रित है।

समिट में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय (एलजीबीआई) एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल भवन (एनआईटीबी) के ‘बांबू ऑर्किड’ डिजाइन का अनावरण किया। असम की प्राकृतिक सुंदरता से प्रेरित, डिजाइन जैव विविधता, ताकत और स्थिरता का प्रतीक है।

वर्तमान में निर्माणाधीन, एनआईटीबी प्रतिवर्ष करीब 1 करोड़ 30 लाख यात्रियों (एमपीपीए) का प्रबंधन करेगा, जिससे यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपनी तरह का पहला हवाई अड्डा टर्मिनल बन जाएगा। 2025 की अंतिम तिमाही में इसके चालू होने की उम्मीद जतायी गई है।

राम भक्तों के लिए

महाकुंभ 2025 में अनूठे अनुभवों के माध्यम से गर्मजोशी और एकजुटता की भावना जोड़ रहा नेस्ले इंडिया

0

मुंबई, फरवरी, 2025: नेस्ले इंडिया आकर्षक ऑन-ग्राउंड गतिविधियों के माध्यम से महाकुंभ 2025 में गर्मजोशी, आराम और समुदाय की भावना जोड़ रहा है। मैगी और किटकैट जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के साथ, कंपनी का लक्ष्य दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के बीच एकजुटता, आराम और आनंद के क्षण प्रदान करते हुए आगंतुकों के अनुभव को और अधिक खास बनाना है।

इन गतिविधियों के केंद्र में है मैगी का “2 मिनट अपनों के लिए” अभियान, जो लोगों को एक साथ लाने में मैगी की भूमिका को उजागर कर रहा है। मैगी ने स्‍पेशल ज़ोन बनाए हैं, जहाँ आगंतुक गरमागरम मैगी का आनंद उठा सकते हैं और अपने “मैगी पलों” को कैद कर सकते हैं। इन जोन में अलाव के लिए निर्धारित जगह होंगे, ताकि ठंडी सुबह और शाम के दौरान आगंतुकों को आराम मिल सके। इस पहल के हिस्से के रूप में, नेस्ले इंडिया इस आयोजन को संभव बनाने में योगदान देने वालों का सम्‍मानित करने के लिए सफाई कर्मचारियों को 12,000 कंबल भी बांटेगा और 2 मिनट मैगी मिल परोसेगा।

मेले में लंबे और थकाऊ दिनों के बाद आराम की तलाश करने वालों के लिए, किटकैट ब्रेक ज़ोन एक्टिवेशन “टेक अ ब्रेक” लेकर आया है। आगंतुक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए रेन बसेरा आश्रयों में आराम कर सकते हैं, जो किटकैट ब्रेक ज़ोन के रूप में भी काम करते हैं। ज़ोन में रिसाइकिल की गई किटकैट बेंच भी हैं, जो आराम के साथ स्थिरता का मिश्रण हैं।

मुस्कान

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium