19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 456

महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में “उज्जना बिजना” अभियान का संचालन

0

उक्त योजना के तहत उपायुक्त ने आज भरनो स्थित प्रखंड कार्यालय में भरनो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPC) से जुड़ी महिलाओं से की मुलाकात, उनके उद्यमी को गति देने की दिशा में की जाएगी पहल

गुमला : – गुमला महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी की पहल से “उज्जना बिज्जना” अभियान की शुरुआत की गई है।जिसके तहत जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में आज उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भरनो स्थित प्रखंड कार्यालय में भरनो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPC) से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात की। यह कंपनी वर्ष 2019 से 22 महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही है, जिसमें मक्का से निर्मित ठेकुआ, लड्डू एवं नीमकी का उत्पादन किया जाता है।

उपायुक्त ने उज्जना बिज्जना अभियान के तहत महिलाओं के उद्योग की विस्तार योजनाओं पर चर्चा करते हुए रागी प्रोसेसिंग सेंटर के मॉडल पर भरनो में मक्का प्रोसेसिंग सेंटर एवं मक्का निर्मित पदार्थों के लिए एक कैफे स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की सराहना की और उन्हें ब्रांडिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग एवं उत्पादों के आकार संबंधी सुझाव दिए।

महिलाओं ने बताया कि उन्होंने RSETI से प्रशिक्षण प्राप्त कर इस व्यवसाय की शुरुआत की थी और अब अपने उत्पादों को बड़े बाजार में पहुंचाना चाहती हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि DPM JSLPS एवं जिला उद्यमी समन्वयक महिलाओं को ब्रांड नाम तय करने में सहयोग करें तथा व्यवसाय के विस्तार की एक विस्तृत योजना तैयार करें।

उपायुक्त ने गोडाउन एवं कैफे निर्माण हेतु संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने PMFME योजना के तहत महिलाओं की इकाई की स्थापना महिला दिवस से पूर्व करने का लक्ष्य दिया।

इसके पश्चात उपायुक्त ने भरनो स्थित प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया, वहां की सुविधाओं का जायजा लिया और अध्ययनरत विद्यार्थियों से उनके भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया एवं स्थानीय नागरिकों को भी पुस्तकालय का अधिकाधिक उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डीपीएम JSLPS शैलेन्द्र जारीका, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी भरनो, जिला उद्यमी समन्वयक सूरज कुमार, एडीएफ मीडिया एलीना दास, एपीआरओ नेहा पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में ऑनलाईन दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन हेतु शुद्धि पत्र वितरण दिवस का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिले में ऑनलाईन दाखिल-खारिज के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं रैयतों को शुद्धि पत्र उपलब्ध कराने हेतु *शुद्धि पत्र वितरण दिवस* का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में जिले के सभी अंचलों में विशेष कैंप के माध्यम से शुद्धि पत्रों का वितरण किया जा रहा है।

जिले में वर्तमान में ऑनलाईन दाखिल-खारिज के कुल 808 मामले लंबित हैं, जिनमें से 72 मामले बिना आपत्ति के 30 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं, जबकि 9 मामले आपत्ति सहित 90 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं। इन लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर शुद्धि पत्रों का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

आज जिले के सभी प्रखंडों में शुद्धि पत्र वितरण दिवस का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 106 शुद्धि पत्रों का वितरण किया गया। इस अभियान को गति देने के लिए आगामी 10 मार्च एवं 24 मार्च को भी इसी प्रकार का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक रैयतों को लाभान्वित किया जा सके।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक द्वारा जारी पत्र के अनुसार गुमला सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे लंबित दाखिल-खारिज मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु समुचित कदम उठाएं एवं निर्धारित तिथियों पर अधिकतम रैयतों को शुद्धि पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पालकोट पुलिस ने चार लाख रूपये लेवी मांगने के आरोपी को गिरफतार कर , न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया हैं

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना पुलिस ने चार लाख रूपये लेवी की मांग करने वाले आरोपी शाही चट्टान ग्राम निवासी जूलियूस उरांव को गिरफतार कर और न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया हैं।

पालकोट थाना पुलिस ने बताया की अलंकेरा ग्राम निवासी अनिल कुमार सिंह से आरोपी शाही चट्टान ग्राम निवासी जूलियस उरांव ने लेवी के रूप में ₹400000 ( चार लाख ) रूपये की मांगे की थी और लेवी के रुपये नहीं देने पर , जान से मारने की धमकी दी थी, जिसपर अनिल कुमार सिंह अपने जान के भय से ₹10 ,000 ( दस हजार ) रूपये दे दी और बाद में हिम्मत जुटाकर अनिल कुमार सिंह ने पालकोट थाना पहुंचकर , उक्त घटना की लिखित जानकारी पालकोट थाना पुलिस को दी, जिसपर पालकोट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें , एक छापामारी दल का गठन करते हुए , पालकोट थाना में एक सन्हा दर्ज करते हैं, अपने दलबल के साथ छापामारी के लिए प्रस्थान किया और सही समय पर छापामारी कर लेवी मांगने के आरोपी जूलियस उरांव को गिरफतार करने में सफल रही और बाद में उक्त अभियुक्त द्वारा अपने अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत रूप से गिरफ्तार करते हुए, उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर और मेडिकल जांच के बाद , उसे गुमला जेल भेज दिया गया हैं।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

तेलंगाना टनल हादसे में फंसे गुमला जिले के श्रमिकों के सुरक्षित बचाव हेतु जिला प्रशासन सतर्क री

0

गुमला : – हैदराबाद – तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल परियोजना का एक हिस्सा ढह जाने से झारखंड के गुमला जिले के चार श्रमिक समेत कुल आठ श्रमिक फंसे हुए हैं। फंसे हुए श्रमिकों में गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के तिर्रा गांव निवासी संतोष साहू, घाघरा थाना क्षेत्र के खंभिया कुंबा टोली निवासी अनुज साहू, रायडीह थाना क्षेत्र के कोबी टोली गांव निवासी जगता खेस और पालकोट थाना क्षेत्र के उम्दा नकटी टोली गांव निवासी संदीप साहू शामिल हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार गुमला जिला प्रशासन श्रमिकों के परिजनों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है। प्रशासन की टीम परिजनों से लगातार संपर्क में है और उन्हें आवश्यक सहायता एवं सांत्वना दी जा रही है।

आज पूर्वाह्न में सभी फंसे श्रमिकों के परिजन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिले। इस दौरान उपायुक्त गुमला कर्ण ने परिजनों को सांत्वना दी और सकारात्मक समाचार की कामना की। उन्होंने परिजनों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ है और श्रमिकों के सुरक्षित बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

परिजनों के आग्रह को ध्यान में रखते हुए आज संध्या तक प्रत्येक मजदूर के परिवार से एक-एक सदस्य को तेलंगाना ले जाया जाएगा। परिजनों को सुरक्षित रूप से घटनास्थल पर ले जाने के लिए DMFT फैलो अविनाश पाठक एवं गुमला एसआई निखिल आनंद उनके साथ रहेंगे।

इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी चिंता जताई है और उनके निर्देशानुसार गुमला जिला प्रशासन की टीम हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

हैदराबाद टनल हादसा: आठ मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चार झारखंड के श्रमिक भी फंसे

0

गुमला: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एस.एल.बी.सी.) टनल प्रोजेक्ट का एक हिस्सा ढह जाने से आठ मजदूर अंदर फंस गए हैं। इनमें झारखंड के गुमला जिले के चार श्रमिक भी शामिल हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है, लेकिन अब तक टनल के अंदर फंसे मजदूरों से कोई संपर्क स्थापित नहीं हो सका है।

झारखंड के चार मजदूर भी हैं फंसे

गुमला जिले के चार श्रमिकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. संतोष साहू – ग्राम तिर्रा, गुमला
  2. अनुज साहू – ग्राम खंभिया कुंबा टोली, घाघरा
  3. जगत खेस – ग्राम कोबी टोली, रायडीह
  4. संदीप साहू – ग्राम उमड़ा नकटी टोली, पालकोट

इन मजदूरों के परिवार वाले गहरे सदमे में हैं और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही हैं चुनौतियाँ

एनडीआरएफ की टीम ने जब टनल के अंदर से आवाजें लगाईं, तो कोई जवाब नहीं मिला, जिससे चिंता और बढ़ गई है। पानी और कीचड़ को निकालने के लिए हैवी पंप सेट मंगाया गया है ताकि रेस्क्यू टीम आगे बढ़ सके। स्थानीय प्रशासन, केंद्र सरकार, तेलंगाना सरकार और झारखंड सरकार इस ऑपरेशन की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

परिवारों में गहरा संकट, रो-रोकर बुरा हाल

गुमला जिले में श्रमिकों के घरों में मातम का माहौल है। परिजन अपने प्रियजनों की सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। गुमला के उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी और जिला प्रशासन लगातार परिजनों को दिलासा देने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की हस्तक्षेप की अपील

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे के बाद तुरंत तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से संपर्क कर झारखंडी मजदूरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मजदूरों के सुरक्षित रेस्क्यू की अपील की है और झारखंड सरकार के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

कई राज्यों के मजदूर भी हैं फंसे

जानकारी के अनुसार, झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के मजदूर भी इस हादसे में फंसे हुए हैं। नागरकुरनूल जिला प्रशासन और संबंधित राज्य सरकारें लगातार स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। झारखंड सरकार के प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने टनल के अंदर प्रवेश कर लिया है, लेकिन अब तक कोई संपर्क नहीं हो सका है।

ट्रैजेडी में बदल सकता है हादसा, प्रशासन अलर्ट पर

टनल के अंदर की स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियाँ बढ़ गई हैं। झारखंड सरकार के निर्देश पर गुमला जिला प्रशासन ने फंसे श्रमिकों के परिवारों से संपर्क किया और उनकी जानकारी एकत्र की।

तीन-चार वर्षों से तेलंगाना में कर रहे थे काम

परिजनों ने बताया कि ये सभी मजदूर पिछले तीन-चार वर्षों से तेलंगाना में काम कर रहे थे और हर साल अपने गांव लौटते थे। हादसे की खबर सुनते ही परिवारवालों की चिंता बढ़ गई है, और वे हर पल अपने परिजनों की सुरक्षित वापसी की आस में बैठे हैं।

आगे की राह

फिलहाल, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन सरकारें और प्रशासनिक अधिकारी इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। पूरे देश की निगाहें इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं, और हर कोई इन मजदूरों की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष बिदका…राज्यपाल के भाषण में कोई सच्चाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की…स्पीकर ने कहा-सदन में गतिरोध के कारण वांछित परिणाम प्राप्त नहीं हो सकते

0

रांची : झारखंड विधानसभा में लंबा चलनेवाले बजट सत्र की सोमवार से शुरुआत हो गई. बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल संतोष गंगवार के अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं का जिक्र हुआ. संसदीय परम्परा के अनुसार राज्यपाल को सरकार द्वारा रचित अभिभाषण का पाठ करना होता है. अभिभाषण के दौरान जब राज्यपाल ने कहा कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिले भारी जनादेश से पता चलता है कि यह लोगों के दिलों में बसता है, इस शब्द से विपक्ष थोड़ा असहज हो उठा था.

हालांकि विपक्षी भाजपा ने इसका विरोध जताने का कोरम पूरा किया. विधानसभा चुनावों में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने भाजपा को करारी शिकस्त देकर सत्ता में वापसी की है तो, तारीफ का हक भी बनता है.

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की नीतियों को रेखांकित करते हुए विकास, सुशासन और जनकल्याण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता की भलाई को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों में रिकॉर्ड मतदान न केवल लोकतंत्र में लोगों की आस्था को दर्शाता है, बल्कि सरकार के काम और नीतियों में उनके अटूट विश्वास को भी दर्शाता है। ये लाइन भी सरकार के फेवर में जाता है.

‘सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध’

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी राज्य की विकास यात्रा में एक बड़ी बाधा है। सदन में भाजपा विधायकों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के बीच गंगवार ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें कथित संलिप्तता के लिए 56 लोक सेवकों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान योजनाबद्ध तरीके से चलाए गए, जिसके परिणामस्वरूप 2024 में 248 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और नौ मुठभेड़ में मारे गए। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 154 संगठित अपराधी और 898 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए. उन्होंने मइयां सम्मान योजना और अबुआ आवास समेत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया।

इधर, विपक्षी भाजपा ने राज्यपाल के भाषण में कोई सच्चाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस पर स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि बाधा डालना विधानसभा की परंपरा नहीं है।

इससे पहले, सत्र के पहले दिन की शुरुआत स्पीकर के भाषण से हुई। स्पीकर ने कहा कि लोगों ने हमें बहुत उम्मीदों के साथ चुना है। सदस्यों से उम्मीद की जाती है कि वे उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। लेकिन यह भी सच है कि कई बार सदन में गतिरोध के कारण वांछित परिणाम प्राप्त नहीं हो पाते हैं। इसलिए, मैं आग्रह करता हूं कि ऐसा कोई गतिरोध न हो।

राज्य का बजट 3 मार्च को पेश किया जाएगा

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को हाल ही में दिवंगत हुए प्रतिष्ठित व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। विधानसभा सत्र 27 मार्च को समाप्त होगा। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट 3 मार्च को पेश किया जाएगा।

पिछले साल नवंबर में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के चुनाव जीतने के बाद से हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला बजट होगा। पहले सत्र के दौरान रवींद्र नाथ महतो को विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था, जबकि 81 सदस्यों ने शपथ ली थी।

राम भक्तों के लिए

केजीबीवी में आधारभूत ढांचे के सुधार के लिए अदाणी फाउंडेशन की सराहना

0

गोड्डा: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) के आधारभूत ढांचे और शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने में अहम योगदान देने के लिए अदाणी फाउंडेशन को सम्मानित किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मिथिला टुडू ने सोमवार को फाउंडेशन को यह सम्मान सौंपा।

ग्रामीण क्षेत्रों में हाशिए पर रहनेवाले समुदायों की लड़कियों की शिक्षा को ध्यान में रख कर भारत सरकार द्वारा 2004 में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है।

अदाणी फाउंडेशन की पहल से हुआ बड़ा बदलाव

गोड्डा जिले में अदाणी फाउंडेशन ने केजीबीवी विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इनमें आठवीं से दसवीं तक की छात्राओं के लिए कक्षाओं में स्मार्ट क्लास लगाने, सुरक्षित और स्वच्छ शौचालयों का नवीनीकरण, बाउंड्री वॉल का निर्माण, रसोई और भोजन क्षेत्र का नवीनीकरण तथा बाला पेंटिंग के माध्यम से दीवारों की सुंदरता बढ़ाने जैसे कार्य शामिल हैं।

छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में वृद्धि, ड्रॉपआउट दर में गिरावट

अदाणी फाउंडेशन के इन प्रयासों का सकारात्मक असर विद्यालयों के प्रदर्शन पर भी पड़ा है। 2018 में जहां छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 46-48% था, वह अब बढ़कर 96-99% हो गया है। इसके अलावा छात्राओं की उपस्थिति दर में वृद्धि हुई है। नामांकन दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ड्रॉपआउट दर 2018 में 8-9% थी, जो अब घटकर 2-3% रह गई है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मिथिला टुडू ने अदाणी फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि अगर सरकारी योजनाओं के साथ यदि निजी संस्थान भी इस तरह जुड़कर कार्य करें, तो शिक्षा और सामाजिक विकास में बड़ा बदलाव संभव है।

गोड्डा जिले में अदाणी फाउंडेशन की यह पहल एक प्रेरणादायक मॉडल बन गई है। शिक्षा क्षेत्र में इस प्रकार के पहल और सहयोग से भविष्य में और भी बेहतर बदलाव लाने की उम्मीद की जा रही है।

राम भक्तों के लिए

IIT Baba Maal Kam fuko , IIT baba gets trolled for ICC Champions Trophy

0

In a highly anticipated ICC Champions Trophy 2025 match on February 23, India delivered a commanding performance against Pakistan, securing a six-wicket victory at the Dubai International Stadium. This triumph not only thrilled fans but also led to widespread trolling of Abhey Singh, popularly known as IIT Baba, for his erroneous pre-match prediction.

Prior to the match, during the Mahakumbh Mela 2025, IIT Baba had confidently declared that India would not emerge victorious against Pakistan. In a viral video, he stated, “Main tumko pehle se bol raha hu, is baar India nahi jeetegi” (I am telling you beforehand, India won’t win this time). When questioned about his prediction, he doubled down, asserting, “Ab maine mana kar diya hai ke nahi jeetegi to nahi jeetegi, ab kya bhagwaan bade ho ya tum bade ho?” (Now that I’ve said India won’t win, it won’t happen. Are you bigger than God now?).

IIT Baba, an IIT Bombay graduate in aerospace engineering, left a lucrative career in Canada to pursue a spiritual path, gaining notoriety for his bold and often controversial cricket predictions. His assertion of India’s impending defeat sparked debates and concern among fans leading up to the match.

However, the outcome of the match starkly contrasted with IIT Baba’s forecast. India’s cricket team showcased exceptional skill, successfully chasing down a 242-run target with ease. This decisive victory not only reinforced the team’s prowess but also prompted a flurry of reactions on social media platforms. Fans and critics alike took to various channels to mock and criticize IIT Baba for his inaccurate prediction. Memes, jokes, and satirical comments flooded the internet, highlighting the disparity between his confident prophecy and the actual result.

This incident underscores the unpredictable nature of sports and serves as a reminder of the risks associated with making definitive public predictions. While IIT Baba’s previous claims, such as influencing India’s T20 World Cup 2024 victory, had garnered attention, this miscalculation has led to a significant blow to his credibility. It also exemplifies how public figures can quickly become subjects of online ridicule when their assertions fail to materialize.

In the world of sports, where outcomes are determined by myriad factors and uncertainties, this episode highlights the importance of humility and caution in making bold predictions. As for IIT Baba, the backlash he faces serves as a poignant lesson in the potential repercussions of overconfidence and the volatile dynamics of public opinion.

राम भक्तों के लिए

विश्व स्काउट दिवस एवं नेशनल लेवल रिव्यू मीट का आयोजन संपन्न

0

द ऑल इंडिया बॉयस सिक्योरिटी संगठन झारखंड स्टेट ब्रांच के द्वारा 22 एवं 23 फरवरी को विश्व स्काउट दिवस के अवसर पर नेशनल लेवल रिव्यू आयोजन किया। नेशनल लेवल रिव्यू मीट रांची के तुपुदाना स्थित सप्तऋषि सेवा भवन के सभागार में किया गया। इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, बिहार केरल ,झारखंड सहित अन्य राज्य के स्काउट कमिश्नर, स्काउट सेक्रेटरी, स्काउट ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर एवं स्काउट प्रतिनिधियों ने भाग लेकर स्काउट संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
स्काउटिंग को मजबूत किए जाने पर नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करने पर तमिलनाडु के ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर प्रोफेसर हुसैनी ने कहा की सभी स्टेट अपने-अपने राज्यों में स्काउट प्रशिक्षण गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है और इसकी रिपोर्टिंग केंद्रीय कमेटी को भेजनी चाहिए उन्होंने लोगों को मित्रता का संदेश दिया और कहा कि स्काउटिंग के माध्यम से विश्व बंधुता की भावना बढ़ती है। स्कूल कॉलेज के अलावा ओपन ग्रुप के माध्यम से स्काउट को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। और इसके लिए रणनीति बनाई जाने की अति आवश्यकता है, पश्चिम बंगाल के राज्य सचिव सुनंदा माना ने कहा कि हम सभी को ट्रेनिंग बैच , ट्रेंनिंग मैटेरियल्स एवं न्यू यूनिट का निर्माण कर स्काउट को आगे बढ़ने का निर्णय जो स्वागत योग्य है। आज के इस मीटिंग में स्काउट के विभिन्न राज्यों के गवर्निंग बॉडी को रीऑर्गेनाइज्ड करने का निर्णय लिया गया। केंद्र एवं राज्यों के रिक्त पदों को बहुत ही जल्द भरने का निर्णय लिया गया स्काउट की मीटिंग त्रैमासिक मासिक और वार्षिक करने का प्रस्ताव आया जिसे सर्वसहमति से पास किया गया ।
आज के मीटिंग में रांची को स्काउट के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र बनाने का प्रस्ताव आया जिस पर उपस्थित सभी पदाधिकारी ने इस विषय पर चर्चा करते हुए अस्थाई ट्रेनिंग सेंटर बनाने का प्रस्ताव पास किया।

आज के बैठक में सहमति से झारखंड के राज्य आयुक्त श्री अरविंद कुमार लाल को सेंट्रल जोन के कोऑर्डिनेटर बनाए गए
साथी यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स जर्नल प्रकाशित किया जाएगा। और इसके लिए मणिपुर स्टेट को जिम्मेदारी दी गई। विभिन्न राज्य से आए राज प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचारों को रखा। आज के इस मीटिंग में मुख्य रूप से तमिल नाडु के स्टेट ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर प्रोफेसर एच, एश ,एच हुसैनी, मणिपुर स्टेट के असिस्टेंट स्टेट कमिश्नर श्री वाइ सुरेश सिंह, आई जलजीत सिंह, एन विरमानी सिंह,पश्चिम बंगाल के स्टेट सेक्रेटरी सुनंदामना, काली पद महता, झारखंड स्टेट से स्टेट कमिश्नर अधिवक्ता से अरविंद कुमार लाल स्टेट सेक्रेटरी विक्रांत विश्वकर्मा स्टेट ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर कृष्णा महतो ट्रेजर एसके गिरी स्काउट मास्टर उदय कुमार बिहार राज्य के राज्य प्रशिक्षक रामसनेही सिंह शिवम लठ, रविंद्र प्रसाद सहित अन्य प्रतिनिधि गण उपस्थित थे
२२ फरवरी 2025 को विश्व स्काउट दिवस के अवसर पर 11:00 बजे दिन से 3:00 बजे तक रांची के छाता टुंगरी चटकपुर स्थित स्काउट बेस्ड स्कूल रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तमिलनाडु के स्टेट ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर प्रोफेसर हुसैनी थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में चटकपुर क्षेत्र के मुखिया विक्की लोहरा, वार्ड पार्षद संतोष शर्मा एवं विभिन्न राज्य के प्रतिनिधि अभिभावक गण उपस्थित हुए अतिथियों का स्वागत स्काउट के बच्चों के द्वारा स्काउट ड्रम के माध्यम से किया गया अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम तिरंगा झंडा फहराया गया और उसके उपरांत स्काउट झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया
पश्चिम बंगाल से आए प्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का प्रस्तुति किया गया स्कूल के बच्चों द्वारा भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया उसे क्षेत्र के मोहल्ले और अभिभावक गण इस कार्यक्रम को देखकर काफी उत्साहित थे सभी स्काउट के बच्चे और विभिन्न राज्य के आयु प्रतिनिधियों ने अपने स्काउट यूनिफॉर्म में उपस्थित थे। स्काउट दिवस मनाने के उपरांत स्काउट के बच्चों के बीच प्रतिनिधियों ने एक साथ भोजन के उपरांत पर तुपुदाना स्थित है सप्तऋषि सेवा भवन की सभागार में उपस्थित हुए और नेशनल लेवल रिव्यू मीट में अपनी अपनी बातों को रखें
रात्रि 9:00 बजे स्काउट के द्वारा कैंप फायर का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने अपनी-अपने प्रस्तुति को दिए

दिनांक 23 फरवरी 2025 को स्काउट के बच्चों ने सर्व प्रथम 6:00 बजे स्काउट यूनिफॉर्म में हाइकिंग करते हुए 40 फीट का हनुमान का प्रतिमा का दर्शन किया जहां काली प्रजापति एवं दिनेश प्रजापति ने बच्चों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया। स्काउट के बच्चों को स्काउट मास्टर द्वारा कई प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए जो उनके जीवन में कामयाब होने में सहायक होंगे।
प्रशिक्षण के उपरांत बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मैडल दिया गया।
दूसरे दिन विभिन्न राज्य के प्रतिनिधियों ने दूसरे सत्र के लिए 9:00 बजे से 1:00 बजे तक बैठक किया जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया इस अवसर पर झारखंड स्काउट्स का स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उदय कुमार, जयप्रकाश शर्मा,शिवम लठ,अंकित विश्वकर्मा,बॉबी आर्या, लक्ष्मी कुमारी,किरण कुमारी,सपना कुमारी,अभिषेक कुमार ने योगदान दिया।
आए हुए सभी अतिथियों को झारखंड स्टेट के द्वारा मोमेंटो दिया गया बैठक में धन्यवाद ज्ञापन कृष्णा महतो ने किया और बैठक एवं संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन झारखंड स्टेट सेक्रेटरी विक्रांत विश्वकर्मा ने किया।

News Desk

राम भक्तों के लिए

गुमला में नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम, न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने युवाओं को किया प्रेरित

0

नशे से दूर रहें, खेल-कूद और शिक्षा को अपनाएं – गुमला में जागरूकता अभियान में जस्टिस का संदेश

हम सबका एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा – गुमला कार्यों उरांव कॉलेज में सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित कार्तिक उरांव कॉलेज में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम के अंतर्गत नशीले पदार्थों के दुरुपयोग एवं रोकथाम पर चर्चा की गई। यह कार्यक्रम सिविल कोर्ट गुमला द्वारा जिला प्रशासन गुमला के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कानूनविदों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं प्रशासनिक न्यायाधीश गुमला जस्टिस गौतम कुमार चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चंद्र मिश्र, उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी, गुमला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह एवं मस्तिष्क विशेषज्ञ तथा काउंसलर डॉ सारिब अहमद मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया जिसके पश्चात अतिथियों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जो व्यक्ति सही और गलत का भेद नहीं कर सकता वह अज्ञानता के अंधकार में जी रहा है। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए सबसे घातक बुराई है , जो युवा पीढ़ी को अपने चंगुल में फंसाकर उनके उज्ज्वल भविष्य को अंधकारमय बना देता है। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था केवल अपराधों को दंडित करने तक सीमित नहीं है बल्कि समाज को जागरूक कर अपराधों को रोकना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने खेल-कूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने पर बल दिया जिससे उनकी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग हो सके।

उन्होंने प्रसिद्ध अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रतिभाशाली छात्र एवं युवा जब गलत संगति में पड़ जाते हैं तो उनका पूरा जीवन नष्ट हो सकता है। उन्होंने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि नशे से जुड़े अपराधों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं को नशे से दूर रखें और अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करें।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चंद्र मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के मस्तिष्क में रासायनिक परिवर्तन करता है जिससे उसकी सोचने-समझने की क्षमता नष्ट हो जाती है और वह अपने कार्यों पर नियंत्रण नहीं रख पाता। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कारणों पर गुस्सा आना, हिंसा करना एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होना नशे के दुष्परिणाम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि यदि समय रहते नशे से दूरी नहीं बनाई गई तो यह व्यक्ति, परिवार और समाज के विनाश का कारण बन सकता है।

गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने संबोधन में गुमला जिले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि गुमला जिले में पुस्तकालयों एवं शैक्षणिक संसाधनों को बढ़ाने पर प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है जिससे युवाओं को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गुमला जिला नशामुक्ति अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए कृतसंकल्पित है और इस दिशा में प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने जिले में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुमला पहला जिला है जिसे दूसरी बार प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास कर रहा है और इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है।

मस्तिष्क विशेषज्ञ एवं काउंसलर डॉ सारिब अहमद ने नशे से होने वाले मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को पूरी तरह से मानसिक एवं शारीरिक रूप से अस्वस्थ बना देता है और उसकी निर्णय लेने की क्षमता को समाप्त कर देता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नशे की लत में फंस जाता है उसके लिए इससे बाहर आना बहुत मुश्किल हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि समय सबसे अनमोल चीज है और नशा केवल समय और स्वास्थ्य की बर्बादी करता है।

कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया जिसमें नशे से होने वाली समस्याओं पर प्रभावी संदेश दिया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि नशा जीवन को विनाश की ओर ले जाता है और इससे दूर रहना ही सबसे बड़ा समाधान है।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि गुमला जिले में नशे के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है और प्रशासन नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देशी शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने जीवन को शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर करें और नशे जैसी बुराई से खुद को एवं समाज को बचाएं।

कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने एकजुट होकर नारा लगाया
हम सबका एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा

इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित अन्य प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium