19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 457

महासदाशिव मंदिर मरदा का सप्तम वर्षीय महोत्सव

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित महासदशिव मंदिर मरदा का सप्तम वार्षिक महोत्सव 1 एवं 2 मार्च 25 अत्यंत भव्य और विशाल स्तर पर मनाया जाएगा। यह निर्णय मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। इस बार दो दिवसीय समारोह में प्रत्येक कार्यक्रम को अनूठा और भव्यतर बनाने का निर्णय लिया गया।

इस बार की कलश यात्रा बृहतर होगी जिसमें 4000 महिलाओं के भाग लेने की संभावना है। इसके लिए गांव गांव जा कर महिलाओं को अक्षत, सुपाड़ी के साथ निमंत्रण दिया जा रहा है। चार हजार कलश और नारियल की व्यवस्था हो चुकी है। कलश यात्रा की अग्रणी पंक्ति में 101 सनातनी पताका लिए उत्साही युवक चलेंगे, उनके पीछे ख्यातिप्राप्त मांदर बादक हुलास की ढांक, ढोल, और पाइका नृत्य की 13 सदस्यीय मंडली होगी।

उनके पीछे, साधु संत, महात्मा आचार्यगण चलेंगे। इनके बाद कीर्तन मंडली होगी। इनके पीछे बालक- बालिकाओं की बैंड की टोली होगी। कानपुर से आ रहे कलाकारों द्वारा झाँकी में शिव पार्वती, राधा कृष्ण का साक्षात रूप पेश किया जाएगा साथ ही बजरंग बलि के विराट रूप को भी दर्शाया जाएगा।

कलश यात्रियों की लंबी पंक्ति के बीच बीच में कई झांकियां होंगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार की कलश यात्रा अभूतपूर्व होगी। इसकी समाप्ति के तुरंत बाद यात्रियों को शरबत और प्रसाद वितरित किए जायेंगे। उसके बाद संतों का प्रवचन। एक बजे अपराह्न से भंडारा प्रारंभ होगा जिसमें इस बार 15000 भक्तजनों के भाग लेने का अनुमान है।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्योतिर्पीठ के शंकराचार्य के प्रतिनिधि के रूप में श्री मुकुंदानंद जी अपने दस शिष्यों के साथ, महात्मा श्री अखंडानंद जी, अनेक साधु संत, महात्मा आचार्य आदि होंगे।

इस बार के अखण्ड हरिकीर्तन में स्त्री पुरुषों की चुनिंदे 6 मंडलियां भाग ले रहीं हैं। इस बार का कीर्तन भी भक्ति और आनंद का संगम होगा।
त्रयंबकेश्वर के 11 आचार्यों द्वारा हवन, पूजन, भजन एवं समस्त यज्ञोपवीत क्रिया कर्म संपादित तो किए जायेंगे ही, संध्या में वाराणसी की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन भी किया जाएगा जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। इस आरती में दर्शकों की भीड़ को देखते हुए इस बार इसे मुख्य मंच पर आयोजित करने की व्यवस्था रखी गई है।
इस बार का पारंपरिक सांस्कृतिक और नागपुरी कार्यक्रम भी अनोखा होने जा रहा है।

इस बार जहां एक ओर मंच की साइज बढ़ाई जा रही है वहीं इसे बीच में आगे बढ़ा कर रैंप भी बनाया जा रहा है ताकि कलाकार दर्शकों के नजदीक जा सकें और दर्शक भी उन्हें निकट से देख सकें। इस बार के कार्यक्रम में अनेक नए लोकप्रिय कलाकार पधार रहे हैं। इस बार ओडिशा से श्रीमती उर्मिला मोहंती अपनी नृत्य मंडली के साथ मंच पर उतरेंगी जिसकी मुख्या नृत्यांगना कुमारी खुशबू अपनी ग्रुप के साथ होंगी।
एक ओर जहां आप हुलास को मांदर धतंगाते हुए नाचते देखेंगे तो वहीं उनकी नृत्य मंडली को थिरकते हुए। इस बार जहां आप को सुमन गुप्ता, प्रीति बारला, केशव देवी , सहदेव बड़ाइक और रूपेश बड़ाइक के गीत झूमने को बाध्य कर देंगे वहीं कुमारी खुशबू और दीपिका के नृत्य पर आप भी नाचने पर मजबूर हो जाएंगे।

इस रंगारंग कार्यक्रम को संगीतमय वाद्ययंत्रों से सजाया है लिटिल स्टार म्यूजिकल ग्रुप सिमडेगा। कुल मिलाकर आप इस वर्ष नागपुरी गीत संगीत और नृत्य के रस से दो मार्च की रात सराबोर हो जाएंगे। रंगमंच पर प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था संतोष साउंड गुमला की होगी।
दर्शकों की सुविधा के लिए इस बार संपूर्ण कार्यक्रम को LED स्क्रीन के द्वारा लाइव दिखाए जाने की भी व्यवस्था की गई है।
इस बार मंदिर एवं मंदिर परिसर में विशेष विद्युत सजावट की व्यवस्था है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला, झूला, खेला एवं आकर्षक मीना बाजार लगाया जाएगा जिसमें भाग लेने वाले बाल बच्चे नर नारी, युवकयुवती सभी आनंद उठा पाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महासदाशिव मंदिर संचालन के अधिकारी एवं सदस्यगण दिनरात काम कर रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा के लिए दिनांक 16 फरवरी 25 को एक बैठक बुलाई गई है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

एक्सआईएसएस छात्रों ने सेनेटरी नैपकिन पैड्स की बारीकियों को समझा

0

गुमला : – रांची स्थित जेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस) के 31 सदस्यीय छात्र दल ने शनिवार को डॉ॰ मधुमिता सिंगा के मार्गदर्शन में डुमरी प्रखंड में संचालित सेनेटरी नैपकिन पैड्स का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने पैड्स की बारीकियों को करीब से जाना और इससे जुड़ी व्यावसायिक संभावनाओं को समझा। शैक्षणिक दल ने प्रखंड के डुमरी पंचायत स्थित सेनेटरी फार्म का दौरा किया। जहां फार्म की संचालिका असद अंसारी ने पैड्स के तरीके,देखभाल और आर्थिक लाभ की जानकारी दी। छात्रों ने यह समझा कि सेनेटरी नैपकिन पैड्स से ग्रामीण महिलाओं को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इसके बाद छात्रों के दल प्रखंड मुख्यालय का दौरा किया। जहां उन्हें प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी से मिलने का अवसर मिला। इस दौरान छात्रों को ग्राम सभा, ग्राम संगठन, क्लस्टर संगठन के कार्यों और लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

जेएसएलपीएस दीदी मयंती देवी ने बताया कि एसएचजी से जुड़ने के बाद महिलाओं के जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव आया। उन्होंने बताया कि इससे न सिर्फ उनकी आय बढ़ी,बल्कि समाज में भी उनका सम्मान बढ़ा है। मौके पर एक्स आई एसएस के छात्र छात्राएं,मार्केटिंग मैनेजर असद अंसारी,रंजिता कुमारी ,जेएसएलपीएस के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

ई-जनशिकायत कार्यक्रम में रायडीह और सिसई प्रखंड के नागरिकों ने VC के माध्यम से साझा की अपनी समस्या

0

गुमला : गुमला उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में आज आयोजित हुए साप्ताहिक ई-जनशिकायत कार्यक्रम में सिसई और रायडीह प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया।

कार्यक्रम में रायडीह और सिसई प्रखंड से लगभग 30 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याओं का विवरण दिया। इन समस्याओं में पेंशन, राशन, PM किसान और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे। उप विकास आयुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने का निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य रूप से आवास निर्माण करने के सम्बन्ध में कई नागरिकों ने VC के माध्यम से समस्याओं को रखा। इसके अलावा भी कई समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तरों पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ऑन द स्पॉट किया गया।

नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों में सड़क निर्माण, पेंशन योजना, नाली निर्माण, राशन कार्ड में नाम जोड़ने , PM किसान, जलमीनार मरम्मती, चैकडेम निर्माण, आवास संबंधित सहित अन्य समस्याएं थी।।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय रूप से जिन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है उसका त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग अल अमीर एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बच्चों को वस्त्र एवं पुरस्कार वितरण किया

0

शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास भी आवश्यक है- मुफ्ती यूनुस काश्मी

हजारीबाग जामिया नगर मंडई कला अल अमीर एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में वार्षिक छुट्टी के अवसर पर जामिया सुफा में बच्चों के बीच वस्त्र एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों, शिक्षकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मुफ्ती यूनुस कासमी ने विशेष रूप से शिरकत की और बच्चों को वस्त्र एवं पुरस्कार वितरित किए उन्होंने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का मानसिक शारीरिक और बौद्धिक विकास भी आवश्यक है, ताकि वे समाज में आगे बढ़कर अपनी पहचान बना सके

इस मौके पर अल अमीर एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन अबूहुरैरा कासमी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोग, शिक्षाविद् और अभिभावक भी मौजूद रहे। ट्रस्ट द्वारा किए गए इस प्रयास की सभी ने सराहना की और शिक्षा के क्षेत्र में इसके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। इस कार्यक्रम में शामिल मोहम्मद मूसा नदवी, हाफिज एकरामुल हक़,हाफिज मुस्तकीम , मौलाना मोहम्मद उशा मज़ाहिरी , हाफ़िज़ माज़ आदि लोग उपस्थित थे

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

ट्रंप ने अडानी की गिरफ्तारी के लिए भी भारत से सहयोग मांगकर मोदी को सकते में डाला, जानिए…आखिर ट्रम्प मोदी से किस बेइज्जती का बदला ले रहे हैं…? 

0

लक्ष्मीनारायण सिंह मुंडा

रांची : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अमेरिका गए तब, उनका गर्मजोशी से स्वागत नहीं किया गया. एयर पोर्ट लेने स्वयं ट्रंप नहीं आए. खैर गौर करनेवाली बात है ये है कि जबसे प्रधानमंत्री अमेरिका से लौटे हैं. भारत में विपक्ष हमलावर हैं. ये मौका स्वयं पीएम ने दिया है. आजकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे ज्यादा किसी व्यक्ति ने यदि नींद हराम कर रखी है, तो वो शख्स है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे.ट्रम्प (मोदी के शब्दों में दोलाल्ड ट्रम्प)?

डोनाल्ड ट्रम्प का व्यवहार नरेंद्र मोदी के प्रति यूं ही नहीं बदला हुआ है, इसके लिए बस थोड़ा सा पीछे जाना होगा। जब उस समय के राष्ट्रपति बाइडेन थे। नरेंद्र मोदी जब बाइडेन से मिलने गये थे, तो एक अजीब सी परिस्थिति पैदा हो गई थी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अमेरिका में बाइडेन से मिल रहे थे, लगभग उसी समय डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया में जाकर यह बयान दे दिया कि मेरा जिगरी दोस्त मोदी आया है और वो मुझसे मिलने अवश्य आयेगा?

अब मोदी ठहरे अति अवसरवादी व्यक्ति? उस समय राष्ट्रपति चुनाव भी नहीं हुए थे, मगर वहां का मीडिया कमला हैरिस को ऊपर बता रहा था।  मोदी ने सोचा कि जब कमला हैरिस ही जीत रही है तो बेकार में ट्रम्प के पास जाकर अपना समय क्यों बर्बाद करुं?

ट्रम्प को मोदी से ऐसे व्यवहार की कतई उम्मीद नहीं थी

लिहाजा मोदी ने इस बात की परवाह भी नहीं की कि डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया में उनसे मिलकर जाने का बयान पहले ही दे रखा है। मोदी ट्रम्प को धोखा देकर अमेरिका से यों ही निकल आए।

अब मोदी तो ट्रम्प की भरपूर बेइज्जती करके आ गए, उसके बाद तो ट्रम्प की वहां का मीडिया और अपोजिशन वालों ने ऐसा धोया कि ट्रम्प बेहद अपमानित हो गए।

ट्रम्प को मोदी से इस तरह के व्यवहार की कतई आशा नहीं थी, मोदी के इस विश्वासघात से ट्रम्प न केवल भरपूर बेइज्जती हुई, बल्कि अंदर ही अंदर टूट भी गए।

अब इसे मोदी की फूटी किस्मत बोले या भारत के बुरे दिन? कहां मोदी कमला हैरिस पर दांव लगाकर खेल रहे थे लेकिन राष्ट्रपति बनकर आ गये एक बार फिर डोनाल्ड ट्रम्प ?

मोदी के लिए ये किसी बुरे सपने से कम नहीं था। उन्हें भी समझ नहीं आ रहा था कि जिस ट्रम्प को वो फूंका हुआ कारतूस समझ कर फेंक आये थे वो तो परमाणु बम निकल आया ?

बस यहीं से मोदी के दिन खराब होना शुरु हो गये। बेइज्जती से भरे ट्रम्प ने आते ही सबसे पहला काम यह किया कि मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में खास तौर पर उन्हें नहीं बुलाने का निर्णय लिया, जबकि भारत के शत्रु देश चीन को महज चिढ़ाने की खातिर निमंत्रण भेजा गया।

ट्रंप रहम के नहीं, बल्कि एक्शन के मूड में

मोदी को भी शायद यह इल्म था, इसीलिए उन्होंने निमंत्रण पत्र प्राप्ति के लिए अपने विदेश मंत्री तक को दांव पर लगा दिया। वो बेचारे निमंत्रण पत्र प्राप्ति के लिए पूरे एक सप्ताह तक अमेरिका में डेरा डालकर और डोनाल्ड ट्रम्प का मान-मनौव्वल करते रहे। पर तब तक दाल पकी नहीं, बल्कि जल भी चुकी थी।

अब तक गेंद मोदी के पाले से जा चुकी थी, जो डोनाल्ड ट्रम्प, मोदी के अब तक गीत गाता आया था, वह मोदी के अवसरवादी व्यवहार के चलते बदल चुका था। अब वह मोदी के लिए रहम के मूड में नहीं बल्कि एक्शन के मूड में था। यही कारण है कि ट्रम्प अब मोदी से उस बेइज्जती का बदला चुन-चुनकर ले रहा है।

सबसे पहले उसने मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में न बुलाकर बदला लिया। उसके बाद वह घुसपैठिए भारतीयों को जंजीरों में बांधकर भेजने की तस्वीर पूरे मीडिया जगत में साझा करके भरपूर बेइज्जती की। उसके बाद उसने भारत पर भरपूर टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी।

ट्रम्प यहीं नही रुके,उसने अडानी की गिरफ्तारी के लिए भी भारत से सहयोग मांगकर मोदी के लिए सांप-छुछुंदर जैसी स्थिति पैदा कर दी है।

अब ट्रम्प ये कह रहे हैं, कि भारत को 1.8 अरब की वित्तीय सहायता की क्या जरुरत है ? भारत के पास तो बहुत पैसा है ? इसीलिए जो वित्तीय सहायता भारत को अब तक मिलती रही थी, उस पर भी रोक लगाने जा रही है।

इसके अलावा ट्रम्प ने यह भी एलान किया कि भारत जब अपने बाजार में सामान बेचता है तो 28 प्रतिशत तक का टैक्स लगाता है और जब विदेशों में सामान भेजता है तो कोई टैक्स नहीं लगाता है ?

भारतीय कंपनियों के सामान अमेरिका में मंहगे होने का आसार

अब लोग कहेंगे कि ये तो अच्छी बात हुई, अमेरिका में सामान सस्ता मिलेगा ? इसमें ट्रम्प को क्यों आपत्ति हो रही है ? परन्तु अब ट्रम्प कह रहा है कि वो उतना ही टैक्स खुद आयात सामान पर लगायेगा ? ऐसा करते ही भारतीय कंपनियों का सामान अमेरिका में मंहगा हो जायेगा और भारतीय कंपनियों की अमेरिकी कंपनियों के सामने पुंगी बजने लगेगी।

मत भूलिए अमेरिका पूरे विश्व के लिए सबसे बढ़िया बाजार है। कोई भी देश व कोई भी कंपनी अमेरिकी बाजार को हरगिज नहीं खोना चाहेगी।

यह सभी कुछ इसीलिए घटित हुआ कि हमारा नासमझ प्रधानमंत्री मोदी बार-बार गलतियां करता है। पहले मोदी ने “एक बार फिर ट्रम्प सरकार” में भाग लेकर भारत की किरकिरी करवाई. मोदी भक्ति में डूबे अंधभक्तों ने उन्हें खुश करने और ट्रंप की जीत के लिए भारत में कई जगह हवन भी किए. फिर मोदी जी ने भयंकर कोरोना में नमस्ते ट्रंप करवाया.

ट्रम्प अकेला मोदी से बदला लें, इसमें किसी को कोई एतराज़ नहीं होगा, परन्तु वो मोदी के कारण सम्पूर्ण भारत की बेइज्जती करे, यह हम सभी भारतीयों के लिए एक चिंता का विषय है। जब गैरकानूनी तरीके से अमेरिका पहुंचे भारतीयों को हथकड़ी-जंजीर लगाकर और सिखों को बगैर पगड़ी के अमेरिकी सैन्य विमान से भेजा गया तो, भारत में इसकी तीखी आलोचना हुई थी. तब लोगों को लगा था कि पीएम अमेरिकी दौरे पर यह सवाल जरूर उठाएंगे.

पीएम ट्रंप को इतना भी नहीं कह सके कि कम से कम हथकड़ी-जंजीर जैसे अमानवीय कृत्यों से हमें बाज आना चाहिए. वहीं कंबोडिया और ग्वाटेमाला जैसे छोटे देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने ट्रंप को ऐसा करने से रोका. दोस्ती का दंभ भरनेवाले मोदी चाहते तो दोस्ती का वास्ता देकर उनसे इसपर पुनर्विचार का आग्रह कर सकते थे. खैर, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि गौतम अडाणी के केस को लेकर भारत का क्या रुख होता है.

(नोट: ये लेखक के अपने विचार हैं)

राम भक्तों के लिए

कुछ पूर्व माननीयों के बदले हावभाव…अब जनता को दे रहे भाव…जनता-जनार्दन की जय हो

0

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के तीन महीने हो गए। इस दौरान राजनीति में कोई बड़ा उलटफेर तो नहीं हुआ और न इसकी कोई संभावना है। लेकिन कुछ माननीय जो अब पूर्व हो गए हैं, उनके हाव-भाव बदल गए हैं। वह अब जमीन पर दिख रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के पहले तक आसमान में उड़ रहे थे। धरती नहीं दिखती थी।

ऐसे माननीय लोगों को जनता ने औकात बता दी और अब धरातल पर आ चुके हैं। तीन महीने की राजनीति में मैंने यही बदलाव महसूस किया है. सोचा इस बदलाव के संबंध में आपको भी बताऊं। शायद आप भी मेरे जैसा ही सोच रहे होंगे. जनता की ताकत क्या होती है, यह देखने को मिल गया है।

चुनाव हारने के बाद कई पूर्व माननीय विधायकों को अब जनता खूब याद आ रही है. क्षेत्र में अभी से ही सक्रिय दिख रहे हैं. गांवों में घूम रहे हैं। शादी-ब्याह, मरनी की सूचना पर दूर देहात गांव में पहुंच जा रहे हैं। एक दिन में कई गांवों का दौरा। राह चलते लोगों से हालचाल पूछना। अपनापन का एहसास करना नहीं भूल रहे हैं. यह भी कहते हैं कि आपने मुझे हरा दिया, फिर भी मैं आपके बीच हूं। सुख-दुख में साथ रहेंगे। नेताजी बिना बुलाए भी घर पहुंच जा रहे हैं. यानि जनता-जनार्दन के सामने नतमस्तक। नेता जी अब जमीन पर हैं। फुर्सत में हैं।

चुनाव हारने के बाद जो माननीय अब जमीन पर दिख रहे हैं, वहीं विधायक व मंत्री रहते आसमान पर थे। लोगों से मिलना-जुलना कम कर दिया था। फोन नहीं उठाते थे। निमंत्रण दिए जाने के बाद भी नहीं आते थे। बाहरी, दलालों, ठेकेदारों व ताकतवर लोगों से घिरे रहते थे। अपने लोगों से मिलने की फुर्सत नहीं रहती थी। अपने क्षेत्र से गुजरते थे तो गाड़ी की स्पीड बढ़ जाती थी। काला शीशा चढ़ा लेते ताकि कोई देखे नहीं। जब तक जनता की नजर पड़ती नेताजी निकल गए होते थे। अब नेताजी की गाड़ी हर जगह रुक जा रही है। लोगों से मिलजुल कर ही जा रहे हैं।

नेताजी के हावभाव देखकर जनता भी हतप्रभ है। कहती है, विधायक रहते यही व्यवहार रहता तो ऐसी नौबत नहीं आती। बहरहाल नेताजी अब औकात में हैं। पांच साल बाद जनता फिर मौका दे, इसलिए जनता-जनार्दन के सामने अभी से ही नतमस्तक नजर आ रहे हैं।

।। जय हो जनता-जनार्दन की…!

राम भक्तों के लिए

बदलते परिवेश में मीडिया की भूमिका पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित सूचना भवन के सभागार में जिले के पत्रकारों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता,शशिंद्र कुमार बड़ाइक गुमला ने की, जबकि जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक की उपस्थिति में कार्यशाला का संचालन हुआ। कार्यशाला का मुख्य विषय “बदलते परिवेश में मीडिया की भूमिका” था, जिस पर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए।

कार्यशाला की शुरुआत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं सभी वरीय पत्रकारों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। अपने उद्घाटन संबोधन में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा,
“पत्रकार प्रशासन और आम जनता के बीच की कड़ी हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता से समाज को सही दिशा मिलती है। पुराने और नए तजुर्बे के साथ हम एक नए उन्नत आयाम का निर्माण कर सकते हैं।”

पत्रकारों ने रखे अपने विचार

वरिष्ठ पत्रकार बलदेव शर्मा ने कहा “पहले पत्रकारिता पर व्यापक चर्चा होती थी, क्योंकि अखबार ही एकमात्र संचार माध्यम था। समाज और सरकार की बातें अखबारों के माध्यम से ही जनता तक पहुंचती थीं। आजादी की लड़ाई में पत्रकारिता का अहम योगदान था। पहले यह एक मिशन थी, लेकिन अब यह कमीशन का जरिया बनती जा रही है। हालांकि, यह भी सच है कि पत्रकार अपनी तकलीफें छिपाकर समाज की आवाज बनते हैं।”
उन्होंने आगे कहा,
“हमारी जिम्मेदारी है कि आने वाली खबरों की सटीकता की जांच करें और बिना पुष्टि किए कोई भी समाचार प्रकाशित न करें।”

वरिष्ठ पत्रकार के.ए. गुप्ता ने कहा “मीडिया का काम केवल खबरों को दिखाना ही नहीं, बल्कि समाज और सरकार के बीच एक मजबूत पुल का निर्माण करना भी है। पत्रकारों को सरकार की योजनाओं पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि यह पता चले कि योजनाओं का क्रियान्वयन कितना प्रभावी है। बेहतर पत्रकारिता के लिए अध्ययन आवश्यक है, क्योंकि शब्दों की ताकत समाज को बदलने की क्षमता रखती है।”

वरिष्ठ पत्रकार गणपत लाल चौरसिया ने अपने संबोधन में पत्रकारिता की विशेषता पर प्रकाश डाला, साथ ही उन्होंने जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी का धन्यवाद भी किया जिन्होंने इस प्रकार के कार्यशाला का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला समय समय पर किया जाना चाहिए ताकि पत्रकारों के मन के विचारों को रखने का एक मंच एवं अवसर मिल सके। साथ ही उन्होंने कई समस्याओं को भी साझा किया तथा पत्रकारों के सम्मान के सम्बन्ध में भी एक कटाक्षता जाहिर की।

पत्रकार अंजुम जी ने कहा “पहले पत्रकारों एवं प्रशाशन के बीच बेहतर समन्वय था, लेकिन अब यह कम होता जा रहा है। अधिकारियों से संवाद स्थापित करना कठिन होता जा रहा है, जिसे ठीक करने की आवश्यकता है।सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बावजूद प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की विश्वसनीयता बनी हुई है। मेरा आग्रह है कि अधिकारी पत्रकारों का सहयोग अवश्य करें ताकि समुचित सूचना का आदान-प्रदान हो सके।”

पत्रकार संतोष कुमार ने कहा “मीडिया और प्रशासन के बीच पारदर्शिता होनी चाहिए। अधिकारियों को जानकारी साझा करने में सहजता दिखानी चाहिए, ताकि सही सूचना जनता तक पहुंचे।”

पत्रकार शहजाद अनवर ने कहा “पत्रकारों को अपनी छवि, लेखनी और कार्यशैली पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तभी हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को सही तरह से निभा पाएंगे।”

पत्रकार सुशील कुमार ने कहा “मीडिया हमेशा समाज की सेवा में रही है और अंतिम व्यक्ति तक की सूचनाएं पहुंचाने का कार्य करती रही है। पत्रकार निःस्वार्थ भाव से काम करते हैं, लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि प्रशासन को भी यह समझना चाहिए कि मीडिया कर्मी कौन हैं और उनकी भूमिका क्या है।”

पत्रकार प्रवीण कुमार ने कहा “आज के समय में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। यह चिंता का विषय है कि अब लोगों के घरों में अखबार पढ़ने की संस्कृति खत्म होती जा रही है। लोगों को पढ़ने और लिखने के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि पत्रकारिता को एक सही दिशा दी जा सके।”

वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ कश्यप ने कहा “मीडिया बदली नहीं है, बल्कि चुनौतियां बढ़ गई हैं। आज के दौर में पत्रकारिता के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद स्थापित करना कठिन होता जा रहा है।

उन्होंने उपायुक्त महोदय के पक्ष में अपनी बात रखने हेतु किसी अधिकारी की नियुक्ति करने की सलाह दी।

वरिष्ठ पत्रकार दुर्जय पासवान ने कहा “पुराने समय के अखबारों ने पत्रकारिता को एक सशक्त माध्यम बनाया, लेकिन आज चुनौतियां कहीं अधिक हैं। अखबार समाज के लिए वह स्तंभ है, जिसे हिलाया नहीं जा सकता। पत्रकारिता करें, लेकिन इसे वसूली का जरिया न बनाएं।”

कार्यशाला में अपर समाहर्ता, गुमला ने अपने विचार साझा करते हुए कहा,
“आप सभी ने अपने व्यस्त समय से समय निकालकर संवाद कायम किया, इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। ‘बदलते समय में मीडिया की भूमिका’ एक विस्तृत विषय है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पत्रकारिता एक आंदोलन थी। पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से जनता तक आवाज पहुंचती थी। आज भी पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। जहां प्रशासन नहीं पहुंच पाता, वहां पत्रकारों की लेखनी जनता की आवाज बनती है।”

उन्होंने आगे कहा,
“प्रशासन और मीडिया दोनों का उद्देश्य जनता की सेवा है। हमें आपसी समन्वय और पारदर्शिता को बनाए रखना होगा। हम पूरी कोशिश करेंगे कि पत्रकारों को सही और सटीक सूचना समय पर मिले।”

अपर समाहर्ता ने यह भी कहा कि पत्रकारिता में आज ब्रेकिंग न्यूज की होड़ लगी हुई है, लेकिन इसका समाज पर क्या प्रभाव पड़ रहा है, यह भी सोचना जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि दोनों पक्षों के बीच तालमेल और सहयोग बना रहे।

कार्यशाला में सभी पत्रकारों ने मीडिया की बदलती भूमिका और चुनौतियों पर चर्चा की। कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिनमें पारदर्शिता, प्रशासनिक संवाद, अध्ययन और पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

बैठक के अंत में अपर समाहर्ता ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रशासन और मीडिया के बीच सहयोग और बेहतर हो सके।

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से एपीआरओ नेहा पाठक, एडीएफ मीडिया एलीना दास, स्वाति तिर्की, रामलखन कुमार, दिवाकर साहू, सहित जनसंपर्क विभाग के अन्य कर्मी एवं जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग जिला स्कूल में जल गुरु महेंद्र मोदी द्वारा पेंटेड वर्षा जल रिचार्ज प्रणाली का लोकार्पण

0

हजारीबाग जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को जल गुरु महेंद्र मोदी आईपीएस पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश पूर्व छात्र जिला स्कूल हजारीबाग के द्वारा आविष्कृत हुआ पेंटेड वर्षा जल रिचार्ज प्रणाली का लोकार्पण जिला स्कूल के प्रांगण में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पवन कुमार आयुक्त उतरी छोटा नागपुर प्रमंडल ने सिला पट का अनावरण कर किया।

हजारीबाग जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल के छात्रों के द्वारा उतरी छोटा नागपुर प्रमंडल के आयुक्त पवन कुमार का स्वागत पूरे उत्साह और उमंग पर किया स्कूल के एनसीसी के छात्रों के द्वारा शानदार पैरेड कर मुख्य अतिथि वा जल गुरु पूर्व डीजीपी का उत्साह बढ़ाया।

सिला पट का अनावरण के उपरांत स्कूल के हॉल में आयोजित सभा में उतरी छोटा नागपुर प्रमंडल के आयुक्त पवन कुमार ने जल की खपत व वर्षा जल रिचार्ज प्रणाली पर होने वाले फायदे के बारे में कार्यकर्म में उपस्थित शिक्षक वा स्कूल के छात्र छात्राओं को बताया कार्यकर्म के पूर्व शिक्षक वा स्कूल के पूर्व के छात्रों के द्वारा मुख्य अतिथि आयुक्त पवन कुमार जल गुरु पूर्व डीजीपी महेंद्र मोदी का पुष्प गुच्छ और पौधे का गमला देकर स्वागत किया गया।

कार्यकर्म में जल गुरु पूर्व डीजीपी महेंद्र मोदी के द्वारा बताया गया कि आज के समय में हमें जरूरत है कि जल की संरक्षण करना जिस तरह से पूरे विश्व में जल की बर्बादी हो रही है आने वाले समय में लोगों को जल की काफी दिक्कत होगी इस लिय अभी से ही हमे अपने अपने घरों में वा ऐसे स्थान पर जहां लोग रहते है वहां पर वर्षा जल रिचार्ज प्रणाली बनाने का ताकि भविष्य में जल की समस्या नहीं हो।

जल गुरु ने ये भी बताया कि पूरे देस में वर्ष जल रिचार्ज प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए जागरूक कार्यकर्म भी चलाया जा रहा है। इस कार्यकर्म में जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल के पूर्व प्राचार्य शिक्षक तत्काल के प्राचार्य निकिता कुमारी के द्वारा अपना अपना मंतव्य रखा गया। इस कार्यकर्म में जिला स्कूल के पूर्व के छात्रों ने भी भाग लिया और कार्यकर्म को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बसिया मंडल में भाजयुमो का प्रदर्शन

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित कोनबीर चौक बसिया में, हेमंत सरकार के नाकामी का नतीजा झारखंड वासियों ने जेपीएससी और सीजीएल की परीक्षा लीक होते हुए देखा और इससे भी बढ़कर मैट्रिक का प्रश्न पत्र लीक होते हुए हम सभी देख रहे हैं, यह काफी दुर्भाग्य की बात है प्रश्न पत्र लीक मामले में आज भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद के नेतृत्व में बसिया मंडल के कोनबीर चौक में हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

संदीप प्रसाद ने कहा की एक परीक्षा केंद्र के बाहर दर्जनों परीक्षार्थी यह कहते मिले की काफी सुदूरवर्ती क्षेत्र से आए हैं और गरीब परिवार से आते हैं, और सरकार की इस तरह की नाकामी से हम जैसे गरीब छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है हमारे अभिभावक काफी मेहनत करके हमें इससे मुकाम तक लाए हैं लेकिन सरकार को हम जैसे छात्र-छात्राओं के भविष्य की तनिक भी चिंता नहीं है।

मौके पर उपस्थित युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव ने कहा सरकार अपने कार्यशैली में अविलंब सुधार ले अन्यथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मंडल से लेकर जिला और जिला से लेकर प्रदेश तक जोरदार आंदोलन हेतु बाध्य हो जाएंगे।

कार्यक्रम मे भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़ाईक नवीन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार सिंह ,जिला मंत्री पिंटू सिंह विनोद भगत, अमर पांडे, सतनारायण भगत ,विकास कुमार सिंह, अंकित मिश्रा ,राम पांडे ,दुर्गा प्रधान ,विनायक गोस्वामी, संदीप साहू ,सत्यम सिंह ,आनंद कुमार ,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

शैक्षणिक भ्रमण के तहत प्राथमिक विद्यालय गोनमेर के छात्र-छात्राओं ने जिला विज्ञान केंद्र, गुमला का किया दौरा

0

गुमला : – गुमला जिले के पालकोट प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय गोनमेर के छात्र-छात्राओं ने शिक्षिका गीता देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य मुन्ना खड़िया, संयोजिका प्रतिमा टेटे एवं अभिभावक अभिषेक के नेतृत्व में जिला विज्ञान केंद्र, गुमला का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।

इस अवसर पर बीपीओ दिलदार सिंह के समन्वय में विज्ञान केंद्र की कॉर्डिनेटर कुमारी अंकिता विनायक, आकांक्षा सिन्हा एवं बिपाशा प्रसाद द्वारा विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों और तकनीकी नवाचारों की जानकारी दी गई। छात्रों को थ्रीडी प्रिंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सौरमंडल, अंतरिक्ष अनुसंधान एवं विज्ञान के अन्य क्षेत्रों के बारे में रोचक जानकारी प्राप्त की। विज्ञान को मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को उच्च कक्षाओं में विज्ञान शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium