19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 458

हथियार का भय दिखाकर लूटपाट का योजना बना रहे, दो युवकों को पुलिस ने एक देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर, गुमला जेल भेज दिया

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना के पुअनि थाना प्रभारी अरुण कुमार को एक गुप्त सूचना मिली की घाघरा थाना स्थित मसरिया डैम हनुमान मंदिर के समक्ष दो व्यक्ति आज मसरीया डैम के समक्ष हथियार देखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले हैं और अभी उक्त दोनों व्यक्ति उक्त स्थान पर बैठकर मुर्गा दारू का पार्टी मना रहे हैं , उक्त सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें छापामारी दल का गठन करते हुए और घाघरा थाना में एक सन्हा दर्ज कर , अपने साथ हवलदार हरिश्चंद्र दास तथा आरक्षी विनोद टेटे एवं सुजीत कुमार यादव को अपने साथ लेकर उक्त गुप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु उक्त घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उक्त स्थान पर दो व्यक्ति बैठे हुए हैं और कुछ खा पी रहे हैं, इसी क्रम में पुलिस को देखते ही उक्त दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिसे पुलिस जवानों ने खदेडकर पकड़ लिया, और पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि हम लोग घाघरा थाना स्थित हालमती ग्राम निवासी 28 वर्षीय विनोद उरांव तथा 33 वर्षीय उदय उरांव ( पिता – मौगला उरांव ) बताया , तलाशी लेने पर उनके पास से एक स्टील जैसा धातु का बना एक देसी कट्टा और पेट के पैकेट से 9 एम. एम. जिंदा गोली बरामद हुआ, बाद में उन्हें घाघरा थाना लाकर आवश्यक पूछताछ कर और बरामद सामानों का जप्ती सूची बनाकर विधिवत गिरफ्तार करते हुए और न्यायलय में प्रस्तुत करते हुए, गुमला जेल भेज दिया गया हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मंत्री ने गुमला में विकास योजनाओं की समीक्षा की, पंचायत सचिवालय को सक्रिय मोड में लाने के निर्देश

0

मनरेगा, एवं ग्रामीण कार्य विकास की हुई समीक्षा बैठक, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

गुमला : – झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने आज गुमला जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परिसदन, गुमला में विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा, जल छाजन योजना, बेरोजगारी भत्ता योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंचायत सचिवालय को पूरी तरह सक्रिय मोड में लाया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय स्थानीय प्रशासन की रीढ़ है और इसे प्रभावी रूप से संचालित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंचायत सचिव प्रतिदिन पंचायत सचिवालय में उपस्थित रहें और वहां सुचारू रूप से कार्य संचालन सुनिश्चित करें। साथ ही, सभी स्वयंसेवकों की भी पंचायत सचिवालय में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही गई, ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पंचायत स्तर पर ही मिल सके और उन्हें बार-बार ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि पंचायत सचिवालयों में सभी सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएं और जरूरतमंदों को इन फॉर्मों को भरने और सबमिट करने में पूरी सहायता दी जाए।

मंत्री ने मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक श्रमिकों को इस योजना से जोड़ा जाए, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण हो सके। उन्होंने इस योजना के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया और कहा कि सभी योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में बेरोजगारी भत्ता योजना पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे सुचारु रूप से संचालित किया जाए, ताकि बेरोजगार युवाओं को राहत मिले और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि युवाओं को रोजगार के अवसर मिले और वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें।

बैठक के उपरांत मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने डुमरी प्रखंड का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रोजेक्ट किशोरी अंतर्गत संचालित सैनेट्री पैड निर्माण सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने JSLPS (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) द्वारा संचालित FPO (Farmer Producer Organization) मॉडल की जानकारी ली और विशेष रूप से डुमरी प्रखंड में FPO की महिलाओं द्वारा संचालित सेनेटरी पैड सेंटर का निरीक्षण किया। मंत्री ने इस परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि गुमला जिले में निर्मित सेनेटरी पैड्स सबसे पतले सेनेटरी पैड्स में से एक हैं, जिनमें जेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे नमी का अनुभव नहीं होता। उन्होंने इस परियोजना को और अधिक सशक्त करने के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

मंत्री ने कहा कि गुमला जिले के “प्रोजेक्ट किशोरी” मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। यह परियोजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस परियोजना की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता को और बेहतर बनाया जाए, ताकि यह अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल बन सके।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं का कार्यान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता आधारित हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मी को किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं और समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने गुमला जिले के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह जिला बेहतर कार्य कर रहा है और गुमला जिला अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक बने इसके लिए सभी अधिकारी जमीनी स्तर पर आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करे ।।

बैठक में DRDA निदेशक विद्या भूषण, DCLR सह पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, SDO सदर राजीव नीरज, कार्यपालक अभियंता जिला परिषद, DPM JSLPS शैलेन्द्र जारिका, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग, DPO मनरेगा, ADF मीडिया एलीना दास, APRO गुमला नेहा पाठक, DMFT फैलो अभिनाश पाठक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

एक विक्षिप्त युवक ने अपने ही गांव के एक वृद्ध व्यक्ति को कुदाल से कट-कटकर निर्मम हत्या को अंजाम दे दिया

0

पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं

गुमला – गुमला सदर थाना स्थित धनगांव करम टोली ग्राम निवासी 30 वर्षीय दीक्षिप्त राजेश उरांव ( पिता – बरगी उरांव )ने अपने ही गांव के 55 वर्षीय वृद्ध नानो खड़िया ( पिता – जोंगा खड़िया ) के गर्दन – चेहरा और शरीर के अन्य हिस्सों में लगातार कई वार कर घटनास्थल पर ही मौत के घाट उतार दिया, और भागकर अपने घर का दरवाजा बन्द कर अपने घर में छुप गया , यह देख धनगांव करमटोली ग्राम एवं आस-पास के ग्रामीण आक्रोशित होकर हत्या के आरोपी के घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगे , परन्तु उसके घर का दरवाजा नहीं टूटा , तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उसके घर के छत्त को उखाड़ कर उसके घर के अंदर घुसकर हत्या के आरोपी राजेश उरांव को अपने कब्जे में लेकर उसे उसके घर से बाहर निकलकर लाठी डंडे , लात घूसों आदि से मारकर अधमरा कर दिये , उक्त घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया की बुधवार के अपराह्न लगभग 4:00 बजे दिन में दीक्षिप्त राजेश खड़िया एकाएक अपने हांथ में कुदाल लेकर गांव के बच्चों और अन्य ग्रामीणों को कुदाल से काटने के लिये दौड़ाने लगा, फलस्वरूप पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई , इसी क्रम में उक्त गांव के नानो खड़िया जो मधुबन गांव के तरफ से आ रहा था, जिस पर एकाएक कुदाल से उसने 55 वर्षीय वृद्ध नानो खड़िया ( पिता – जोंगा खड़िया ) के गर्दन – चेहरा और शरीर के अन्य हिस्सों में लगातार कई वार कर नानो खड़िया को उक्त घटनास्थल पर ही मौत के घाट उतार कर , वह दौड़कर अपने घर के अंदर छूप गया था , जिसे ग्रामीणों ने उसे घर से बाहर निकल कर उपस्थित आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी डंडे, लात घूसों से मारकर अधमरा कर दिया और गुमला सदर थाना पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी गई, सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर गहराई से पूछताछ और छानबीन शुरू करते हुए, विक्षिप्त राजेश खड़िया को इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल भेजवाया गया , और मृतक नानो खड़िया के शाव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को आज उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं, विक्षिप्त राजेश उरांव के पिता – बरगी उरांव ने बताया की कुछ दिन से विक्षिप्त राजेश उरांव बोलता था की घर में सांप घुस रहा हैं, मेहमान आ रहे हैं आदि बातें बोल बोल कर घर में छुप जा रहा था और आज उसने उक्त हत्या कांड को अंजाम दे दिया हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विश्व मानव विज्ञान दिवस के अवसर पर विभावि मे कार्यशाला आयोजित

0

मानव के पूर्ण अध्ययन से समस्याओं का निदान संभव: डॉ गंगानाथ झा

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग में गुरुवार को विद्यार्थियों ने विश्व मानवविज्ञान दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर विश्व में मानव कल्याण के लिए मानवविज्ञान के उभरते हुए विभिन्न क्षेत्रों की चर्चा की गई। थर्ड जेंडर के अधिकारों से लेकर परिवार और संबंध पर पड़ने वाले टेक्नोलॉजी के प्रभावों की चर्चा की गई। समाज में परिवार और नातेदारी के बदलते स्वरूप और विभिन्न समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है इस पर चिंतन किया गया।

इस मौके पर विभाग के शिक्षक डॉ गंगानाथ झा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी मानवीय समस्याओं के समाधान का उपाय मानव के संपूर्ण अध्ययन से जुड़ा हुआ है जो मानवविज्ञान विषय के अंतर्गत किया जाता है मानवविज्ञान मानव की क्रमिक विकास के अध्ययन के साथ- साथ मानवीय समस्याओं के निदान का उपाय ढूंढता है।

डॉ गंगानाथ झा ने बताया की विश्व मानव विज्ञान दिवस का आयोजन 1902 से अमेरिकन एंथ्रोपॉलजिस्ट संगठन से जुड़ा हुआ है। यह आयोजन विश्व भर के मानव वैज्ञानिकों के द्वारा फरवरी के तीसरे गुरुवार को निर्धारित है। इस अवसर पर मानव वैज्ञानिकों द्वारा किए गए खोज को समाज के साथ साझा किया जाता है। उन्होंने बताया कि मानव विज्ञान आदिकाल से वर्तमान समय तक मानव के क्रमिक विकास का अध्ययन करता है। इसी अध्ययन के आधार पर मानव वैज्ञानिक मानव की समस्याओं के निदान का निरंतर खोज करते रहते है।

इस अवसर पर विभाग की शिक्षिका डॉ जॉनी रुफिना तिर्की ने विद्यार्थियों को मानव विज्ञान और फील्ड वर्क की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर शोध छात्रा प्रतिमा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और अच्छी संख्या में विभाग के विद्यार्थी उपस्थित थे।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

महाकुंभ में महाप्रसाद का अभियान जारी: अदाणी और इस्कॉन ने खाने की बर्बादी रोकने के लिए बनाया मजबूत सिस्टम, खाने की बर्बादी 2 फीसदी से भी कम

0

प्रयागराज : अदाणी समूह और इस्कॉन मिलकर प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र के साथ शहरभर में महाप्रसाद का वितरण करवा रहा है। अदाणी समूह ने प्रतिदिन 1 लाख श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। इसके लिए इस्कॉन की रसोई में पूरे दिन सरगर्मी बनी रहती है।

लाखों लोगों तक पहुंचने वाले इस प्रसाद वितरण की सबसे नायाब बात है अन्न बर्बाद न होने के लिए किया जाने वाले प्रयास और प्लानिंग। इस्कॉन प्रवक्ता का कहना है कि किसी भी हाल में 2 फीसदी से ज्यादा अन्न को बर्बाद नहीं होने दिया जाता।

महाप्लानिंग से रुकती है अन्न की बर्बादी

इस्कॉन की रसोई में प्रसाद बनाने की तैयारी देर रात 2 बजे के आसपास ही शुरू हो जाती है। इस्कॉन के सेवक निखिल बताते हैं कि हम रोज सुबह इस काम के लिए लिए निकलते हैं और सुबह ही तकरीबन 500 कुंटल सब्जी खरीदी जाती है। कब-क्या और कितना खरीदना है यह सब अचानक नहीं होता।

इसकी प्लानिंग एक दिन पहले से ही कर ली जाती है कि प्रसाद में क्या परोसा जाएगा। इतना ही नहीं आने वाले अगले दिन के लिए भी प्लान पूरी तरह से तैयार कर लिया जाता है। इस हिसाब से प्रसाद निर्माण और वितरण के एक दिन पहले और बाद का पूरा खाका तैयार रखा जाता है।

प्रसाद निर्माण की प्रक्रिया के साथ ही अन्न की बर्बादी को रोकने की प्लानिंग भी शुरू हो जाती है। इसके लिए 4 लोगों की एक टीम है जो लगातार प्रसाद की खपत का रिकॉर्ड रखती है। यह टीम हर घंटे प्रसाद की खपत को मापती है। एक अनुमान के मुताबिक महाकुंभ में एक जगह पर अमूमन 1 घंटे में 800 से 1000 लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस बात का भी अंदाजा लगाया जाता है कि लोग कितनी मात्रा में प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

प्रसाद वितरण से जुड़ी टीम के एक सदस्य का कहना है कि अमूमन जब श्रद्धालु बैठ कर प्रसाद ग्रहण करते हैं तब यह मात्रा 750 ग्राम के आसपास होती है। लेकिन जब लोग खड़े होकर या चलते-चलते प्रसाद ग्रहण करते हैं तो यह मात्रा घटकर 350-400 ग्राम पर आ जाती है।

लगातार होती है ट्रैकिंग

भले ही अदाणी-इस्कॉन के प्रसाद वितरण करने वाली टीम के पास जोमैटो और स्विगी जैसे फूड ऐप्स जैसे ट्रैकिंग सिस्टम नहीं हैं लेकिन फिर भी प्रसाद वितरण को लगातार ट्रैक किया जाता है। इसे ट्रैक करने के लिए 4-5 लोगों की एक टीम है जो रसोई से खाना बाहर निकलने के बाद उसकी खपत को लगातार ट्रैक करती है। जिन स्थानों पर प्रसाद वितरण चल रहा है वहां पर मौजूद टीम के सदस्य वक्त-वक्त पर प्रसाद की उपलब्धता और खपत की जानकारी देते रहते हैं।

शाम होते-होते सभी वितरण स्थलों से बचे हुए प्रसाद को एकत्र किया जाता है और बचे हुए प्रसाद को शाम 6-7 बजे तक फिर से वितरित कर दिया जाता है। एक टीम इस बात की जांच भी करती है कि खाना खराब न हुआ हो। अगर जाम या किसी अन्य वजह से प्रसाद वापस आने की स्थिति में नहीं होता तो अदाणी और इस्कॉन के वॉलेंटियर जाम में फंसे और पैदल चलते लोगों के बीच प्रसाद को वितरित कर देते हैं। इस पूरी कवायद में सभी का लक्ष्य एक है कि अन्न का एक भी दाना बर्बाद न हो।

बता दें कि अदाणी समहू ने इस्कॉन के साथ मिल कर प्रतिदिन 1 लाख लोगों में महाप्रसाद वितरण का लक्ष्य रखा है। यह सेवा महाकुंभ मेला जारी रहने तक चलती रहेगी। इसके अलाना अदाणी समूह गीता प्रेस के साथ मिलकर 1 करोड़ आरती संग्रह का वितरण भी कर रही है।

राम भक्तों के लिए

कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह ईडी के कब्जे में : गबन की रकम कोयले के कारोबार में लगाया और हो गया मालामाल

0

एनआरएचएम घोटाले का किंगपिन प्रमोद सिंह के आवास से पिछले साल ईडी ने उसके परिवार की 1.63 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी. आवंटित राशि को अपने परिवार और मित्रों के नाम पर ट्रांसफर कराया. ईडी की पूछताछ में अभी और कई तरह के खुलासे संभव

धनबाद : धनबाद में एनआरएचएम घोटाले का किंगपिन प्रमोद सिंह आवंटित राशि को अपने परिवार और मित्रों के नाम पर ट्रांसफर किया. उसके बाद उस पैसे से कोयले का कारोबार शुरू किया. देखते-देखते उसका कारोबार चल निकला और वह राज्य में एक बड़ा कोयला कारोबारी के रूप में स्थापित हो गया. 2016 में यह मामला सामने आया था. उसके बाद 2019 में निगरानी ब्यूरो में मामला दर्ज हुआ. इसी केस को आधार बनाकर ईडी ने जांच शुरू की तो कई खुलासे सामने आते गए.

दरअसल, जांच में पता चला था कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और प्रमोद सिंह संयुक्त रूप से एनआरएचएम का फंड निकालने और खर्च करने के लिए अधिकृत थे. दोनों ने अपने पद का दुरुपयोग कर सरकारी धन का गबन किया. आरोपियों ने जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर को आवंटित राशि में बंदरबांट की.

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पिछले दिन धनबाद में अलग-अलग तिथियों पर उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी. प्रमोद सिंह को हाजिर होने के लिए समन निर्गत किया जा रहा था, लेकिन वह कोई ना कोई बहाना बनाकर हाजिर नहीं हो रहा था. अंततः जब वह हाजिर हुआ तो प्रवर्तन निदेशालय ने उसे गिरफ्तार कर लिया. प्रवर्तन निदेशालय ने एसीबी में चल रहे मामले के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था.

इस घोटाले में धनबाद के दो पूर्व सिविल सर्जन सहित नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है.  धनबाद के तत्कालीन दो सिविल सर्जन की अनदेखी की वजह से झरिया सह जोड़ापोखर स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 7 करोड रुपए का बड़ा घोटाला हुआ था.

संविदा पर कार्यरत था प्रमोद सिंह

बता दें कि प्रमोद सिंह झरिया सह जोड़ापोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर ब्लॉक अकाउंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था. पद पर रहते हुए उसने कई गड़बड़ियां की थी. प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में धनबाद के दो तत्कालीन सिविल सर्जन डॉक्टर शशि भूषण सिंह, डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा, प्रमोद सिंह की पत्नी प्रिया सिंह, अश्विनी शर्मा, अजीत कुमार, रामजय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह और अमरेंद्र कुमार पांडे को आरोपी बनाया है.

बताया जाता है कि प्रमोद सिंह को ईडी ने कुल 12 बार समन भेजा था, लेकिन वह किसी समन पर उपस्थित नहीं हुआ. इसके बाद ईडी ने कोर्ट से वारंट लिया और वारंट देकर रांची कार्यालय में हाजिर होने को कहा. वारंट पर प्रमोद सिंह पहुंचा, वहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

इसके पहले पिछले साल ईडी ने प्रमोद सिंह और उसके परिवार की 1.63 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी. उसपर आवंटित राशि को अपने परिवार और मित्रों के नाम पर ट्रांसफर करने का आरोप है. प्रमोद सिंह फिलहाल ईडी के रिमांड पर है. उससे पूछताछ में और कई तरह के खुलासे संभव है.

राम भक्तों के लिए

सुप्रीम कोर्ट से रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं, याचिका पर जवाब के लिए सरकार ने मांगा समय

0

रांची : रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को अभी सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. उपायुक्त की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट में चार सप्ताह बाद सुनवाई होगी. गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के किए समय देने का आग्रह किया गया. जिसे शीर्ष अदालत ने स्वीकार करते हुए चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट की बेंच में भजंत्री की याचिका पर सुनवाई चल रही है. दरअसल मंजूनाथ भजंंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल कर हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें चुनावी कार्य से दूर रखे जाने के आदेश दिया गया था.

बता दें कि पिछले वर्ष 22 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट ने रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और उन्हें चुनावी कार्यों से उन्हें अलग रखने के आदेश के खिलाफ दायर अपील याचिका स्वीकार कर ली थी. इसके बाद उन्हें चुनाव के कार्य से दूर रखा गया था. आचार संहिता के दौरान आनन-फानन में उन्हें रांची डीसी के पद से हटा कर वरुण रंजन को रांची डीसी नियुक्त कर दिया गया था.

हालांकि हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद राज्य सरकार ने वापस उन्हें रांची डीसी नियुक्त कर दिया. माना जाता है कि मंजूनाथ भजंत्री के देवघर में डीसी रहते गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे से देवघर एयरपोर्ट में इंट्री को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा.

राम भक्तों के लिए

नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला , प्रकाश में आया है, पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी

0

गुमला- गुमला जिला अंतर्गत स्थित डुमरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का गंभीर मामला प्रकाश में आया है , डुमरी थाना प्रभारी अनुज कुमार ने उक्त घटना की पुष्टि करते हुयें, पीड़िता के पिता के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीडिता ने पुलिस के समक्ष बताई – अपनी आप बीती

नाबालिग पीडिता और उसके पिता राजेंद्र दास ने बताया की उनकी 13 वर्षीय नाबालिक पुत्री ,गत 13 फरवरी 2025 को अपनी सहेली मुनि कुमारी के साथ महुआडार मेला देखने गई थी , और देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिवार और परिजनों ने चिंता जताते हुए रात भर नहीं सोए और प्रातः होते ही 14 फरवरी को नाबालिग लड़की के पिता और मां ( दोनों पति-पत्नी ) महुआडंड जाकर अपनी बेटी को खोजने का प्रयास करने लगें इसी क्रम में उन्हें उनकी बेटी और उसकी सहेली की बहन मिलें और उन्होंने बताया कि रात होने के कारण वे लोग वहीं रुक गये थे , घर लौटने के बाद भी उक्त नाबालिग पुत्री काफी डरी सहमी हुई थी और किसी से कोई बात नहीं कर रही थी, और फ़िर उक्त नाबालिग पुत्री ने 16 फरवरी 2025 को अपनी मां को बताया कि,जब मैं अपनी सहेली मुनि कुमारी के घर में सोने के दौरान , उसकी सहेली के भाई देर रात्रि में मेरे बिस्तर में आ गया और उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।

पीड़िता ने पुलिस के समक्ष बताई की उसके इच्छा के विरुद्ध आरोपी ने किया जबरदस्ती बलात्कार

उक्त नाबालिग पीड़िता ने बताया कि जब मैं आरोपी का विरोध की तो आरोपी ने उसके मुंह को दबा दिया और जान से मारने की धमकी देकर मेरे साथ मेरे इच्छा केविरुद्ध उक्त आरोपी ने बलात्कार किया और धमकी भरे लहजे में कहाकि अगर तुमने उक्त घटना का जिक्र किसी से भी की तो उसका गंभीर परिणाम उसके पूरे परिवार को भुगतने होंगे।

नाबालिक पीड़िता उसके माता पिता एवं परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई हैं

पीड़िता के पिता ने उक्त आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग , करते हुयें साथ ही साथ उक्त पीड़ित नाबालिक पुत्री सहित पूरे परिवार एवं परिजनों के जान माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई हैं।
डुमरी थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त नाबालिग पीड़ित लड़की के पिता द्वारा मंगलवार देर शाम को उन्हें एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ , जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुयें, उक्त आवेदन के आधार पर एक, एफआईआर दर्ज करने के बाद, एक छापेमारी दल का गठित किया गया है और जल्द ही उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा ।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उप विकास आयुक्त गुमला द्वारा बदरी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

0

गुमला : – गुमला उप विकास आयुक्त, दिलेश्वर महत्तो द्वारा घाघरा प्रखंड के बदरी पंचायत में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (अबुआ आवास योजना), मनरेगा, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना तथा आम बागवानी योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने लाभुकों से बातचीत कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता व गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि लाभुकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उप विकास आयुक्त ने कहा कि क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अदाणी-इस्कॉन महाप्रसादः दुनिया का सबसे सटीक फूड डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम, बर्बादी होती है ना के बराबर

0

अदाणी और इस्कॉन ने खाने की बर्बादी रोकने के लिए बनाया मजबूत सिस्टम

लाखों लोग खाते हैं लेकिन बर्बादी होती है ना के बराबर
खाने की बर्बादी 2 फीसदी से भी कम
प्लानिंग और ट्रैकिंग से रोकी जाती है अन्न की बर्बादी

अदाणी समूह और इस्कॉन मिलकर प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र के साथ शहरभर में महाप्रसाद का वितरण करवा रहा है। अदाणी समूह ने प्रतिदिन 1 लाख श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। इसके लिए इस्कॉन की रसोई में पूरे दिन सरगर्मी बनी रहती है। लाखों लोगों तक पहुंचने वाले इस प्रसाद वितरण की सबसे नायाब बात है अन्न बर्बाद न होने के लिए किया जाने वाले प्रयास और प्लानिंग। इस्कॉन प्रवक्ता का कहना है कि किसी भी हाल में 2 फीसदी से ज्यादा अन्न को बर्बाद नहीं होने दिया जाता।

महाप्लानिंग से रुकती है अन्न की बर्बादी
इस्कॉन की रसोई में प्रसाद बनाने की तैयारी देर रात 2 बजे के आसपास ही शुरू हो जाती है। इस्कॉन के सेवक निखिल बताते हैं कि हम रोज सुबह इस काम के लिए लिए निकलते हैं और सुबह ही तकरीबन 500 कुंटल सब्जी खरीदी जाती है। कब-क्या और कितना खरीदना है यह सब अचानक नहीं होता। इसकी प्लानिंग एक दिन पहले से ही कर ली जाती है कि प्रसाद में क्या परोसा जाएगा। इतना ही नहीं आने वाले अगले दिन के लिए भी प्लान पूरी तरह से तैयार कर लिया जाता है। इस हिसाब से प्रसाद निर्माण और वितरण के एक दिन पहले और बाद का पूरा खाका तैयार रखा जाता है।

प्रसाद निर्माण की प्रक्रिया के साथ ही अन्न की बर्बादी को रोकने की प्लानिंग भी शुरू हो जाती है। इसके लिए 4 लोगों की एक टीम है जो लगातार प्रसाद की खपत का रिकॉर्ड रखती है। यह टीम हर घंटे प्रसाद की खपत को मापती है। एक अनुमान के मुताबिक महाकुंभ में एक जगह पर अमूमन 1 घंटे में 800 से 1000 लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस बात का भी अंदाजा लगाया जाता है कि लोग कितनी मात्रा में प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। प्रसाद वितरण से जुड़ी टीम के एक सदस्य का कहना है कि अमूमन जब श्रद्धालु बैठ कर प्रसाद ग्रहण करते हैं तब यह मात्रा 750 ग्राम के आसपास होती है। लेकिन जब लोग खड़े होकर या चलते-चलते प्रसाद ग्रहण करते हैं तो यह मात्रा घटकर 350-400 ग्राम पर आ जाती है।

लगातार होती है ट्रैकिंग भले ही अदाणी-इस्कॉन के प्रसाद वितरण करने वाली टीम के पास जोमैटो और स्विगी जैसे फूड ऐप्स जैसे ट्रैकिंग सिस्टम नहीं हैं लेकिन फिर भी प्रसाद वितरण को लगातार ट्रैक किया जाता है। इसे ट्रैक करने के लिए 4-5 लोगों की एक टीम है जो रसोई से खाना बाहर निकलने के बाद उसकी खपत को लगातार ट्रैक करती है। जिन स्थानों पर प्रसाद वितरण चल रहा है वहां पर मौजूद टीम के सदस्य वक्त-वक्त पर प्रसाद की उपलब्धता और खपत की जानकारी देते रहते हैं। शाम होते-होते सभी वितरण स्थलों से बचे हुए प्रसाद को एकत्र किया जाता है और बचे हुए प्रसाद को शाम 6-7 बजे तक फिर से वितरित कर दिया जाता है। एक टीम इस बात की जांच भी करती है कि खाना खराब न हुआ हो। अगर जाम या किसी अन्य वजह से प्रसाद वापस आने की स्थिति में नहीं होता तो अदाणी और इस्कॉन के वॉलेंटियर जाम में फंसे और पैदल चलते लोगों के बीच प्रसाद को वितरित कर देते हैं। इस पूरी कवायद में सभी का लक्ष्य एक है कि अन्न का एक भी दाना बर्बाद न हो।
बता दें कि अदाणी समहू ने इस्कॉन के साथ मिल कर प्रतिदिन 1 लाख लोगों में महाप्रसाद वितरण का लक्ष्य रखा है। यह सेवा महाकुंभ मेला जारी रहने तक चलती रहेगी। इसके अलाना अदाणी समूह गीता प्रेस के साथ मिलकर 1 करोड़ आरती संग्रह का वितरण भी कर रही है।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium