19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 459

विनोबा भावे विवि LLM प्रवेश परीक्षा में खुले आम धांधली , मोबाइल खोल परीक्षा लिखा दबंगों ने।

0
आज दिनांक 18:2:2025 को विनोबा भावे विवि के कला संकाय भवन में LLM पाठ्यक्रम सत्र 2025 -2027 में नांमाकन हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित किया गया था! परीक्षा में सेंटर सुप्रिटेंडेंट और अन्य निरीक्षकों को मैनेज कर आपराधिक और गुंडा प्रवृति के छात्रों के एक समूह ने खुले आम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और चिट -पुर्जा खोलकर लिखा है , जिसका अन्य विद्यार्थियों ने परीक्षा समाप्त होने के पश्चात शिकायत करने प्रशासनिक भवन पहुंच लेकिन कुलपति समेत सभी प्रमुख प्रशासनिक पदाधिकारी गायब मिले गायब मिले, जिससे पूरा मामला पूर्व नियोजित प्रतीत होता है.
परीक्षा के दीन एक भी प्रमुख प्रशासनिक पदाधिकारी का कैंपस में नहीं रहना संदेह पैदा करता है, जबकि विवि का विधि महाविद्यालय में नांमाकन प्रक्रिया शुरू से हीं विवादित रहा है जिसका शिकार कितने प्रमुख प्रशासनिक पदाधिकारी हो चुके हैं , ऐसे परिस्थिति में बिना किसी प्रमुख प्रशासनिक पदाधिकारी के मौजूदगी में एग्जाम कंडक्ट करवाना संदेहास्पद प्रतीत होता है, जिसका अभाविप निंदा करता है.
अभाविप ने आज सदर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन देते हुए तत्काल CCTV फुटेज को अपने निगरानी में लेते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग कर दोषियों पर कार्रवाई करने का मांग किया है, अभाविप राजभवन को भी email के माध्यम से सूचना देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग । साथ हीं अभाविप ने आज विवि के द्वारा परीक्षा शुल्क, माइग्रेशन, मूल प्रमाण पत्र , पंजीयन शुल्क आदि में हुए शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ ज्ञापन देते हुए अविलंब वृद्धि को वापस लेने की मांग किया है अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी विवि प्रशासन को दिया है।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

तालाब से मिला सेवानिवृत्त माइनर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0

गुमला: जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पोड़ीसरना तालाब से पुलिस ने सेवानिवृत्त माइनर कलवारी उरांव (55 वर्ष) का शव बरामद किया। मृतक बिशुनपुर थाना क्षेत्र के पेरवापाठ गांव का निवासी था।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक की पुत्री शिवानी कुमारी ने बताया कि शनिवार को उनके पिता रिश्तेदार रंजीत उरांव के साथ कहीं गए थे। रविवार को जब वे साप्ताहिक हाट आदर में अपनी बड़ी बहन से मिलने पहुंचे, तब भी रंजीत उनके साथ था। उन्होंने घर लौटने की बात कही थी, लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचे।

तालाब में शव मिलने की सूचना से मचा हड़कंप

सोमवार शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों को तालाब में एक शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया को दी गई, जिन्होंने तुरंत घाघरा थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर घाघरा थाना ले आई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य

सोमवार रात ही शव को गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पुत्री शिवानी ने हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि उनके पिता के होंठ के पास कटे का निशान पाया गया है।

फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उपायुक्त ने दिए समाधान के निर्देश

0

गुमला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। उपायुक्त ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने सिंचाई व्यवस्था की मांग रखी

पालकोट प्रखंड के बनईडेगा डाडर टोली के ग्रामीणों ने उपायुक्त से क्षेत्र में सिंचाई के साधनों की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने बताया कि खेतों में पानी की अनुपलब्धता के कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं, जिससे पलायन की समस्या बढ़ रही है। ग्रामीणों ने डीप बोरिंग और सोलर सिंचाई व्यवस्था स्थापित करने का अनुरोध किया, जिस पर उपायुक्त ने सॉइल कंजर्वेशन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

जमीन विवाद का मामला पहुंचा उपायुक्त के पास

पालकोट प्रखंड के चैनपुर टांगरिया ग्राम निवासी चंदन प्रसाद ने बताया कि 1970 से उनके पिता के नाम की जमीन पर माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है और उनके परिवार को धमकाया जा रहा है। उपायुक्त ने इस पर संयुक्त रूप से जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अबुआ आवास योजना में बालू की कमी बनी बाधा

आवास योजना से जुड़े लाभुकों ने बताया कि मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना के तहत उन्हें मकान निर्माण के लिए पर्याप्त बालू नहीं मिल रही है, जिससे निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस पर उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने जताई चिंता

पालकोट के देवगांव के ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या को दूर करने और जल कुल निर्माण की मांग रखी। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर इस मुद्दे को हल करने के निर्देश दिए।

कई मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान जमीन विवाद, रोजगार की मांग, सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें, पेयजल संकट और अन्य कई समस्याओं पर आधारित कई आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

उपायुक्त ने दी पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों पर पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें।

गुमला प्रशासन नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी तरह सुनवाई जारी रहेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त सुषमा सिंह ने किया गुमला जिले का दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का लिया जायजा

0

गुमला: भारत की पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त सुषमा सिंह ने मंगलवार को गुमला जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और जिले में चल रही परियोजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की। उनके आगमन पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और परियोजना निदेशक ITDA रीना हांसदा ने उनका स्वागत किया।

दौरे की शुरुआत जिला मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक से हुई, जिसमें उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके बाद सुषमा सिंह ने जिले के महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया।

थैलेसीमिया सेंटर का उद्घाटन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुषमा सिंह ने सदर अस्पताल गुमला में नवनिर्मित थैलेसीमिया सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर का उद्देश्य जिले में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के दौरान उन्होंने इस सेंटर की विशेषताओं को सराहा और इसे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

गुमला साइंस सेंटर का निरीक्षण

इसके बाद सुषमा सिंह ने गुमला साइंस सेंटर का दौरा किया और वहां मौजूद वैज्ञानिक उपकरणों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने थ्री-डी स्पेस सेंटर का अनुभव भी लिया और इसे विज्ञान व शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल बताया।

महिला पुस्तकालय में छात्राओं से संवाद

इसके बाद उन्होंने सावित्रीबाई फुले महिला पुस्तकालय का भ्रमण किया, जहां उन्होंने पुस्तकालय में पढ़ रही छात्राओं और महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान छात्राओं ने उनसे विभिन्न सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सहजता से उत्तर दिया। उन्होंने कहा, “हमारे समय में लड़कियों को इतनी सुविधाएं नहीं मिलती थीं, जितनी आज उपलब्ध हैं। पहले बहुत कम लड़कियां सफलता प्राप्त कर पाती थीं, लेकिन अब समय बदल चुका है और महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।”

उन्होंने छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जोहार रागी प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण

अपने दौरे के अंतिम चरण में, सुषमा सिंह ने जोहार रागी प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया और वहां चल रही प्रोसेसिंग गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने वहां कार्यरत महिलाओं से बातचीत की और उनके अनुभव सुने।

उन्होंने इस परियोजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया और अधिकारियों को इसके विस्तार पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, परियोजना निदेशक ITDA रीना हांसदा सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुषमा सिंह का यह दौरा जिले के विकास कार्यों की प्रगति को समझने और सुधार हेतु सुझाव देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेंटर का शुभारंभ

0

गुमला: जिले के थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। जिला प्रशासन गुमला और ‘द विशिंग फैक्ट्री’ (The Wishing Factory) के संयुक्त प्रयास तथा IRCTC के CSR फंड के सहयोग से एक आधुनिक ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस विशेष अवसर पर भारत की पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त सुषमा सिंह, गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और परियोजना निदेशक ITDA रीना हांसदा ने सेंटर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन नवल कुमार, ‘द विशिंग फैक्ट्री’ के चेयरमैन राजेश ठाकुर, डॉक्टर्स, स्वास्थ्य अधिकारी और आम नागरिक भी उपस्थित रहे।

सेंटर जिले के लिए एक वरदान – सुषमा सिंह

मुख्य अतिथि सुषमा सिंह ने जिले के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा, “ऐसी स्वास्थ्य सुविधाएं हर जगह नहीं मिलतीं, लेकिन गुमला को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह सेंटर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।” उन्होंने इस पहल के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और ‘द विशिंग फैक्ट्री’ की सराहना की।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने केंद्र के महत्व को बताया

गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस सेंटर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह केंद्र बच्चों को सुरक्षित और प्रभावी इलाज मुहैया कराएगा। ‘द विशिंग फैक्ट्री’ के सहयोग से गुमला को यह विशेष स्वास्थ्य सुविधा मिलना गर्व की बात है।” उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र अविलंब जारी किया जाए।

‘द विशिंग फैक्ट्री’ – एक अनूठी पहल का विस्तार

इस संस्था की नींव पार्थ ठाकुर ने 19 वर्ष की उम्र में रखी थी। पार्थ खुद थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित थे, लेकिन उनका सपना था कि इस बीमारी से जूझ रहे हर मरीज को उचित इलाज मिले और वे अकेलापन महसूस न करें।

पार्थ ठाकुर के निधन के बाद भी यह संस्था उनकी सोच को आगे बढ़ा रही है। देशभर में 10 से अधिक ऐसे सेंटर संचालित किए जा रहे हैं और अब गुमला भी इस पहल का हिस्सा बन चुका है।

NGO ‘द विशिंग फैक्ट्री’ और IRCTC की विशेष भूमिका

संस्था के चेयरमैन राजेश ठाकुर ने बताया कि गुमला में इस सेंटर की स्थापना उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के सहयोग से संभव हुई। आर्थिक सहयोग IRCTC के CSR फंड से प्राप्त हुआ, जिससे सेंटर के संचालन, दवाइयों की उपलब्धता और आधुनिक तकनीकों की सुविधा सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि, “थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों को फ़िल्टर किया हुआ ब्लड चढ़ाया जाएगा, जिससे उन्हें बुखार जैसी समस्याओं से बचाया जा सके। यह सेंटर सभी पीड़ित बच्चों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगा।”

सेंटर की मुख्य विशेषताएं

✔ बच्चों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया केंद्र, जिसमें 5 बेड की सुविधा उपलब्ध।
✔ चाइल्ड-फ्रेंडली माहौल, जहां टीवी और खेल की सामग्री उपलब्ध कराई गई।
✔ मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान, जिससे उन्हें सकारात्मक वातावरण मिल सके।
✔ विशेष प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मी 24/7 सेवा में उपलब्ध।

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए संजीवनी साबित होगा यह सेंटर

यह सेंटर गुमला जिले में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से जूझ रहे बच्चों को राहत देने के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। सरकार, NGO और समाज के सहयोग से यह सुविधा न केवल जीवन बचाएगी, बल्कि जरूरतमंद बच्चों और उनके परिवारों को मानसिक संबल भी प्रदान करेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में दिनदहाड़े हत्या, बेटी के सामने पिता को गोलियों से भूना

0

गुमला, झारखंड: गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार सुबह 38 वर्षीय प्रसाद साहू की निर्मम हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई, जब वे अपनी बेटी के साथ पैदल ऊंचडीह गांव जा रहे थे। अपराधियों ने बेटी के सामने ही प्रसाद साहू को गोलियों से छलनी कर दिया और फरार हो गए।

घटनाक्रम: दो बाइक पर आए अपराधियों ने मौत के घाट उतारा

पुलिस के अनुसार, यह वारदात 18 फरवरी 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे हुई। पोगरा गांव निवासी प्रसाद साहू (पिता – स्व. सालिक साहू) अपनी बेटी के साथ पैदल ऊंचडीह गांव की ओर जा रहे थे। जब वे डीगराटांड गांव के पास पहुंचे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात अपराधियों ने अचानक हमला कर दिया।

अपराधियों ने बेटी के सामने ही प्रसाद साहू की गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से फरार हो गए। वारदात से दहशत में आई बेटी किसी तरह गांव पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को दी।

पुलिस जांच में जुटी, अपराधियों की तलाश तेज

घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों तक पहुंचने के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं। रायडीह थाना पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

परिजनों में शोक, गांव में आक्रोश

इस निर्मम हत्या के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण इस घटना से सदमे में हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से अपराधियों को जल्द पकड़ने और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जांच के मुख्य बिंदु:

✔ हत्या की वजह स्पष्ट नहीं, आपसी रंजिश या अन्य कारणों की जांच जारी
✔ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी
✔ इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई गई, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

पुलिस का बयान

रायडीह थाना प्रभारी ने कहा, “हम जल्द ही अपराधियों तक पहुंचेंगे। वारदात को लेकर कई सुराग मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता

गुमला जिले में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पर जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का दबाव बढ़ गया है।

रायडीह थाना पुलिस आम जनता से भी अपील कर रही है कि यदि किसी के पास घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि पाठशाला के लिए चयनित एजेंसी को टर्मिनेट करने का निर्देश दिया

0

रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने समेकित बिरसा विकास योजना सह कृषक पाठशाला की मंगलवार को नेपाल हाउस में समीक्षा बैठक की. समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने कृषि पाठशाला के लिए चयनित एजेंसी की सुस्ती को लेकर नाराज दिखी.

राज्य में फिलवक्त 57 एजेंसी कृषि पाठशाला के लिए चयनित है. कृषि पाठशाला सीएम हेमंत सोरेन के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है. 25 से 27 एकड़ भूमि पर कृषि पाठशाला के निर्माण में जहां कुछ एजेंसियां बेहतर काम कर रही है, जबकि कई एजेंसियों को पहले भी शोकॉज किया जा चुका है.

‘कृषि पाठशाला का कैंपस विभाग की सारी योजनाओं का दर्पण’

मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि इसमें किसी भी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कृषि पाठशाला में बेड़ो के लिए चयनित एजेंसी को टर्मिनेट करने का निर्देश दिया गया है. एजेंसी को काम में लापरवाही और सुस्ती के लिए पहले ही शोकॉज किया गया था. बेहतर कार्य नहीं करनेवाली एजेंसियों को 6 माह में कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया है.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि कृषि पाठशाला में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की आत्मा बसती है. कृषि पाठशाला का कैंपस विभाग की सारी योजनाओं का एक दर्पण की तरह है और इस दर्पण में विभाग का चेहरा हर हाल में बेहतर दिखना चाहिए. कृषि पाठशाला में किसानों के प्रशिक्षण से लेकर विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं का मॉडल तैयार किया जाता है. प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के द्वारा कृषि पाठशाला की मॉनिटरिंग की जाती है.

राम भक्तों के लिए

हेमंत सोरेन ने बीएसआईडीसी के बकाए भुगतान पर मुहर लगाकर कर्मचारियों को बहुत बड़ी राहत दी,पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में सात से 12 फीसदी तक की हुई वृद्धि 

0

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने पहली बार कैबिनेट की बैठक में बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम (बीएसआईडीसी) के बकाया भुगतान के लिए 12 करोड़ 74 लाख 28 हजार 95 रुपए की स्वीकृति प्रदान कर कर्मचारियों को बहुत बड़ी राहत देने का काम किया है. लेकिन राज्य सरकार को अब बिहार से अपने एसेट लेने की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए. बीएसआईडीसी के कर्मचारियों और फैक्टरी की सैकड़ों एकड़ जमीन की वापसी पर बिहार सरकार से कभी गंभीरता नहीं बरती गई.

कैबिनेट की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. दूसरा महत्वपूर्ण निर्णय ये है कि अब महिलाएं भी कारखानों में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक कर सकेंगी. इसके अलावा राज्य सरकार के कर्मियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ता में सात से 12 फीसदी तक की वृद्धि की है.

महिलाएं अब अपनी सहमति से कारखानों में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक काम कर सकेंगी

छठा केंद्रीय वेतनमान के तहत आनेवाले राज्यकर्मियों और पेंशनधारियों को एक जुलाई 2024 के प्रभाव से 239 फीसदी की जगह 246 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा. यानी सात फीसदी की वृद्धि की गई है. वहीं पंचम वेतनमान के दायरे में आनेवाले कर्मियों को 443 फीसदी से बढ़ाकर 455 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा. यानी 12 फीसदी की वृद्धि की गई है.

राज्य सरकार ने कारखाना संशोधन विधेयक 2024 के गठन को स्वीकृति दे दी है. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत औद्योगिक नीति एवं संवदर्धन विभाग के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बिजनेस रिर्फाम एक्शन प्लान के लिए इस विधेयक को मंजूरी दी गई है. इसके तहत महिलाएं अपनी सहमति से कारखानों में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक काम कर सकेंगी.

कैबिनेट में कारखाना संशोधन नियमावली 2023 के प्रस्ताव पर भी सहमति दी गई. इसके तहत फैक्ट्री लाइसेंस का निबंधन शुल्क पुनरीक्षण किया जाएगा. कारखानों के वार्षिक टर्न ओवर और कारखाना बंद होने की सूचना में भी संशोधन किया जाएगा.

कैबिनेट में लिए गए अन्य फैसलों में झारखंड आंगनबाड़ी सेविका सहायिका नियमावली में संशोधन, झारखंड सूक्षम लघु एवं मध्यम ईकाई एमएसएमइ विशेष छूट विधेयक 2025 का गठन, पेयजल विभाग के सात लोगों की सेवा नियमितीकरण की स्वीकृति आदि शामिल है.

राम भक्तों के लिए

दिवंगत छात्र की अंतिम इच्छा पूरी, बहन ने विश्वविद्यालय को दान की 26 पुस्तकें

0

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग को दिवंगत छात्र मनोरंजन की बहन ममता प्रमाणिक ने उनकी संग्रहित 26 पुस्तकें दान कीं, जिससे उनकी अंतिम इच्छा को पूरा किया जा सका। मनोरंजन, जो सत्र 2021-23 के छात्र थे, का असामयिक निधन हो गया था। उनकी इस ज्ञान-संपदा को विभाग को सौंपकर परिवार ने एक प्रेरणादायक पहल की है।

सरल समारोह में परिवार और विभागीय शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

17 फरवरी 2025 को शिक्षाशास्त्र विभाग के पुस्तकालय में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ममता प्रमाणिक ने सभी पुस्तकों को विश्वविद्यालय को दान किया। इस अवसर पर शिक्षाशास्त्र विभाग के निदेशक डॉ. के.के. गुप्ता, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और पूर्ववर्ती छात्र संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्ववर्ती छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ. मो. मंसूर आलम फाकरी, उपाध्यक्ष सह एम.एड. शिक्षिका डॉ. अमिता कुमारी, सचिव डॉ. सन्नी कुमार मेहता सहित सभी सदस्यों ने इस मानवीय पहल की सराहना की।

परिवार के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त

ममता प्रमाणिक को विश्वविद्यालय और पूर्ववर्ती छात्र संघ की ओर से सराहना पत्र प्रदान किया गया, जिससे उनके परिवार को सम्मानित किया जा सके। मौके पर शिक्षकों ने मनोरंजन को एक प्रतिभाशाली और शालीन छात्र बताते हुए कहा कि उनकी अंतिम इच्छा समाज के लिए एक प्रेरणा है।

शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति

इस आयोजन में पूर्ववर्ती छात्र संघ के उपाध्यक्ष, सचिव, शिक्षाशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तनवीर युनूस, डॉ. मृत्युंजय प्रसाद, डॉ. विनीता बांकिरा, सुश्री शालिनी अवधिया, डॉ. कुमारी भारती, पुस्तकालय इंचार्ज रेखा पुष्पा लकड़ा और एम.एड. के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

ज्ञान का दान – शिक्षा के प्रति एक अनूठी पहल

दिवंगत छात्र मनोरंजन द्वारा संग्रहित पुस्तकें अब शिक्षाशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों को लाभान्वित करेंगी। यह पहल केवल उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनी है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

0

हजारीबाग: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में अवैध अफीम की खेती के उन्मूलन से लेकर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, संगठित अपराध और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तक कई अहम बिंदुओं को शामिल किया गया है।

अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर दिए गए निर्देश:

  1. अवैध अफीम की खेती का उन्मूलन: अगले एक सप्ताह के भीतर अवैध अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट करने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही अफीम उगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और सीसीए (Crime Control Act) के तहत प्रस्ताव समर्पित करने के निर्देश दिए गए।
  2. महिला सुरक्षा और अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न मामलों का त्वरित निपटारा: महिला प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और एससी/एसटी अत्याचार से संबंधित मामलों का 60 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
  3. महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों की समीक्षा: पिछले महीने घटित सभी गंभीर अपराधों की समीक्षा की गई और इनके त्वरित निष्पादन के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए।
  4. लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा: 2023 से पहले दर्ज किए गए सभी लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के आदेश दिए गए।
  5. वारंट और कुर्की-जब्ती मामलों का विशेष अभियान: थानों में लंबित जमानती और गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की-जब्ती को जल्द निष्पादित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
  6. सिविल कोर्ट की सुरक्षा: सभी थाना प्रभारियों को सिविल कोर्ट की सुरक्षा की नियमित समीक्षा करने और सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया।
  7. नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई: नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त गिरोहों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
  8. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती: सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी करने और अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
  9. संगठित अपराध और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई: अपराध गिरोह, अवैध खनन और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ CCA और NSA (National Security Act) के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए।
  10. सरकारी भूमि से संबंधित विवादों का समाधान: थानों में लंबित सरकारी जमीन से जुड़े मामलों को जल्द निपटाने के लिए संबंधित अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
  11. अवैध कोयला, बालू और पत्थर उत्खनन पर रोक: जिला खनन पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों के सहयोग से अवैध खनन गतिविधियों को पूरी तरह बंद कराने के निर्देश दिए गए।
  12. साइबर अपराध मामलों का शीघ्र निपटान: सभी लंबित साइबर अपराध मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने और दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए।
  13. होली और रामनवमी पर विशेष सतर्कता: आगामी त्योहारों को देखते हुए पूर्व के सांप्रदायिक मामलों की समीक्षा कर अभियुक्तों के सत्यापन और उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
  14. जनसुनवाई और शिकायत निवारण: थाना प्रभारियों को आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेने और उनका शीघ्र समाधान करने का आदेश दिया गया।
  15. गश्त को सख्ती से जारी रखने के निर्देश: थाना क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर पुलिस की सख्ती

हजारीबाग पुलिस अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है। इस निर्देश के बाद थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत होगी। जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यह दिशा-निर्देश बेहद अहम साबित होंगे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium