19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 460

वीर बुधु भगत की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को किया गया याद

0

गुमला, झारखंड – सदर प्रखंड के खोरा पंचायत स्थित बाम्हनी बाईपास पर वीर बुधु भगत चौक पर मंगलवार को उनकी जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों ने वीर बुधु भगत के अद्वितीय योगदान को नमन किया।

धार्मिक अनुष्ठान और सामूहिक प्रार्थना

समारोह की शुरुआत धूमा टाना भगत और खोरा मौजा के पाहन हरि उरांव द्वारा धार्मिक अनुष्ठान से हुई, जिसमें वीर बुधु भगत के चित्र पर जल, अरवा चावल और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने शहीद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और “अना आदि मुंजराना” सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया।

वीर बुधु भगत: स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों की आवाज

कार्यक्रम में कार्तिक उरांव महाविद्यालय, गुमला के सहायक प्राध्यापक डॉ. तेतरु उरांव ने वीर बुधु भगत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 17 फरवरी 1792 को रांची जिले के चान्हो ब्लॉक स्थित सिलागाई गांव में हुआ था। वे एक किसान परिवार से थे और अंग्रेजों के खिलाफ कोल विद्रोह के प्रमुख नेता थे।

डॉ. उरांव ने बताया कि 1832 में बुधु भगत ने छोटानागपुर के आदिवासियों को एकजुट कर अंग्रेजों और जमींदारों के शोषण के खिलाफ ‘लरका विद्रोह’ का नेतृत्व किया। इस विद्रोह में मुंडा, उरांव, भूमिज और हो जनजातियों का अहम योगदान रहा। अंग्रेजों ने उनके सिर पर 1000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

अंतिम युद्ध और बलिदान की अमर कहानी

13 फरवरी 1832 को ब्रिटिश सेना सिलागाई गांव पहुंची, जहां बुधु भगत के अनुयायियों ने धनुष, बाण, तलवारों और कुल्हाड़ियों से अंग्रेजों का सामना किया। इस संघर्ष में बुधु भगत के पुत्र हलधर भगत और गिरिधर भगत भी शहीद हो गए।

ऐसा कहा जाता है कि बुधु भगत ने अंग्रेजों के हाथों पकड़े जाने की बजाय खुद अपनी तलवार से अपने सिर को धड़ से अलग कर दिया, और उनका सिर उनके आंगन में गिरा। यह घटना 13 फरवरी 1832 की थी, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर हो गई।

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए बना कानून

डॉ. उरांव ने कहा कि वीर बुधु भगत के संघर्ष का ही परिणाम है कि आज जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार सुरक्षित है। उनके बलिदान ने सीएनटी (छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम) और एसपीटी (संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम) जैसे कानूनों की नींव रखी, जिससे आदिवासियों की जमीनों की रक्षा संभव हो सकी।

समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस अवसर पर डॉ. तेतरु उरांव, सुरेंद्र टाना भगत, बुधू टोप्पो, हंदू भगत, गंगा उरांव, महेश उरांव, झिरका उरांव, महेंद्र उरांव, कुयूं उरांव, लक्ष्मण उरांव, चीलगू उरांव, विनोद भगत, अंकित तिर्की, आरती कुमारी, उर्मिला कुमारी, प्रियंका कुमारी, नम्रता कुमारी, लेंगा उरांव, गोंदल सिंह और विमला कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए।

वीर बुधु भगत का संघर्ष प्रेरणा का स्रोत

वीर बुधु भगत का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक स्वर्णिम अध्याय है, जिसने न केवल आदिवासियों को बल्कि पूरे देश को औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संगठित होने की प्रेरणा दी। उनके संघर्ष की याद आज भी आदिवासी समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उनके संरक्षण के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अदाणी समूह देशभर में 20 स्कूलों की स्थापना के लिए 2,000 करोड़ का योगदान देगा, अदाणी फाउंडेशन 19 राज्यों के 6,769 गांवों में सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है

0
गोड्डा : अदाणी समूह ने सोमवार को देशभर में कम से कम 20 स्कूलों के निर्माण के लिए 2,000 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की है। समूह के संस्थापक गौतम अदाणी के छोटे बेटे की शादी के समय समूह ने परमार्थ कार्यों पर 10,000 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की थी। समूह ने पहले अस्पतालों के निर्माण के लिए 6,000 करोड़ रुपये और कौशल विकास के लिए 2,000 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।

अदाणी समूह का जेम्स एजुकेशन के साथ है गठजोड़

गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह की परमार्थ इकाई अदाणी फाउंडेशन ने ‘‘देशभर में शिक्षा के मंदिर स्थापित करने के लिए निजी के-12 शिक्षा में वैश्विक अग्रणी जेम्स एजुकेशन के साथ गठजोड़ किया है।’ फाउंडेशन ने अपने बयान में कहा है कि अदाणी परिवार से 2,000 करोड़ रुपये के शुरुआती योगदान के साथ साझेदारी समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा और सीखने के बुनियादी ढांचे को किफायती बनाने को प्राथमिकता देगी।
इस महीने की शुरुआत में, अदाणी ने अपने छोटे बेटे जीत की शादी के समय सामाजिक कार्यों पर 10,000 करोड़ रुपये खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई थी। अदाणी फाउंडेशन फिलहाल 19 राज्यों के 6,769 गांवों में काम करता है।
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह के डीसी ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश 

0
गिरिडीह : जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को कृषि, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य समेत विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने उपरोक्त विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना, डेयरी, पशुधन, मत्स्य में डीएमएफटी के तहत चल रही योजना की स्थिति, केज कल्चर, हॉर्टिकल्चर, उद्यान विकास, संरक्षित फूलों की खेती, अर्बन फार्मिंग, किसान समृद्धि योजना की स्थिति व प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम सभी विभागों के एक्सपेंडिचर स्टेटस की जानकारी ली। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि के सेल्फ रजिस्ट्रेशन के पेंडिंग आवेदनों को जल्द निपटारा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। उन्होंने पशुपालन पदाधिकारी को डेयरी योजना में प्रगति लाने और पशुधन योजना में टारगेट कंप्लीट करने का निर्देश दिया।

डीसी ने किसानों की समस्याओं को निपटाने का निर्देश दिया

बैठक में उपायुक्त ने मत्स्य पदाधिकारी से केज कल्चर और डीएमएफटी के तहत चल रही योजनाओं के स्थिति की जानकारी ली। बैठक में उपायुक्त ने उद्यान पदाधिकारी से संरक्षित फूलों की खेती, अर्बन फार्मिंग से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध करवाने और अपने स्तर से एजेंसी द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि किसानों के लिए चलाई जा रही योजना में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो मुझे सूचित करें।

ये लोग थे उपस्थित 

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,  जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
राम भक्तों के लिए

गुमला में मशरूम की खेती बनी किसानों के लिए आय का नया स्रोत

0

गुमला, झारखंड – गुमला जिले के किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए नाबार्ड वाड़ी परियोजना और विकास भारती बिशुनपुर द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के बिशुनपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों – बेंदी, चंपाटोली, चिंगरी और जेहनगुटवा के किसानों को एक दिवसीय मशरूम खेती प्रशिक्षण दिया गया।

धान-गेहूं के अलावा अन्य कृषि विकल्पों की ओर बढ़ रहे किसान

परंपरागत धान और गेहूं की खेती से अलग, किसानों को अन्य फसलों की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को मशरूम की खेती के प्रति जागरूक करना और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है। प्रशिक्षण के बाद किसानों को मुफ्त में स्पॉन (मशरूम बीज) उपलब्ध कराए गए, ताकि वे इसकी खेती तुरंत शुरू कर सकें।

कम लागत में अधिक मुनाफा, किसानों के लिए बेहतर अवसर

विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि मशरूम की खेती सामान्य तापमान (20 से 25 डिग्री सेल्सियस) में भी की जा सकती है। यदि तापमान को नियंत्रित रखा जाए, तो मशरूम की खेती में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि एक कमरे में 200 मशरूम बैग लगाए जा सकते हैं, जिस पर लगभग 5000 रुपये खर्च होता है, लेकिन इससे 15,000 से 20,000 रुपये तक का मुनाफा कमाया जा सकता है।

बाजार में बढ़ती मांग से किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

जिला कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वैज्ञानिक सुनील कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि ओयस्टर मशरूम और बटर मशरूम की बाजार में काफी मांग है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। वे इसे स्थानीय बाजारों में ही अच्छे दामों में बेच सकते हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

मशरूम की खेती में सावधानियां और रोग नियंत्रण

ट्रेनर राजीव कुजूर ने किसानों को मशरूम उत्पादन में होने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बाइट मोल्ड, ग्रीन मोल्ड और येलो मोल्ड जैसी बीमारियां फसल को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

इनसे बचाव के लिए उन्होंने सुझाव दिया कि शेड में पर्याप्त पानी और ऑक्सीजन का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, ताकि रोगों को पनपने से रोका जा सके और उत्पादन में गिरावट न आए।

ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

नाबार्ड परियोजना के नोडल अधिकारी सुमंत जी ने कहा कि गुमला जिले में मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल किसानों को अधिक लाभ दिलाने में मदद करेगी, बल्कि बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।

50 से अधिक किसानों ने लिया प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत, KVK वैज्ञानिक सुनील कुमार, ट्रेनर राजीव कुजूर, परियोजना समन्वयक दीपक जी सहित 50 से अधिक किसान शामिल हुए।

मशरूम की खेती गुमला जिले के किसानों के लिए कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने का एक बेहतरीन जरिया बन सकती है। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करने में सहायक साबित होंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला के डुमरी प्रखंड में एसएसबी द्वारा 15 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

0

गुमला, झारखंड – डुमरी प्रखंड मुख्यालय में 32वीं एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) द्वारा सोमवार को प्रखंड सभागार में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 15 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कमांडेंट राजेश सिंह के निर्देशन और सहायक कमांडेंट मोहम्मद जहांगीर राईनी के नेतृत्व में ‘ई’ समवाय एसएसबी डुमरी द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनय कुमार ओझा (द्वितीय कमांड, 32वीं वाहिनी एसएसबी), महेंद्र भगत (संयुक्त सचिव, विकास भारती बिशुनपुर), पंकज कुमार सिंह (प्रिंसिपल, एनडीईसी, विकास भारती बिशुनपुर), डॉ. विनोद कुमार सिंह (पशु चिकित्सक, कृषि विज्ञान केंद्र, गुमला), उमेश कुमार स्वांसी (प्रखंड विकास पदाधिकारी, डुमरी), अनुज कुमार (थाना प्रभारी, डुमरी) और चेतन लाल मिंज (मुखिया, नवाडीह पंचायत) ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण के लाभ और उद्देश्यों पर जोर

सहायक कमांडेंट मोहम्मद जहांगीर राईनी ने इस मौके पर उपस्थित टंगरडीह, बेलटोली, मझगांव, जिलिंगटोली, कोठी, बंदुआ, बसातोली, डांडटोली और भेरीतल जैसे विभिन्न गांवों से आए प्रशिक्षुओं को बकरी पालन के तकनीकी पहलुओं, सामाजिक और आर्थिक लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण न केवल आजीविका का एक सशक्त साधन बनेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।

बकरी पालन: आर्थिक विकास की ओर एक कदम

विनय कुमार ओझा (द्वितीय कमांड, 32वीं वाहिनी एसएसबी) ने बकरी पालन को ग्रामीण आजीविका का एक प्रभावी साधन बताते हुए कहा कि इससे न केवल प्रशिक्षुओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

डॉ. विनोद कुमार सिंह (पशु चिकित्सक, कृषि विज्ञान केंद्र, गुमला) ने बकरी पालन के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पक्षों पर चर्चा की। उन्होंने पशुपालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और बकरियों की सही देखभाल, स्वास्थ्य प्रबंधन एवं उत्पादन क्षमता बढ़ाने के तरीकों पर प्रकाश डाला।

एसएसबी जवानों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी

इस कार्यक्रम में एसएसबी निरीक्षक सभाजीत कुमार, उपनिरीक्षक गोपाल सिंह, मुख्य आरक्षी रणधीर कुमार सहित अन्य जवान और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण शिविर ग्रामीण समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सतत आर्थिक विकास की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला: 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

0

गुमला, झारखंड – गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डूको गांव में 19 वर्षीय रोहित लोहरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।

नाना-नानी के घर में रहता था रोहित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित बचपन से ही अपने नाना खदी उरांव के घर में रह रहा था। रविवार रात करीब 8:00 बजे वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सोमवार सुबह जब नाना-नानी ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

कमरा खोलने पर सामने आया दिल दहला देने वाला दृश्य

दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला, तो देखा कि रोहित अल्बेस्टर के पाइप से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ था। यह देख घरवालों के होश उड़ गए।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की सूचना तुरंत घाघरा थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

द्वितीय गुमला साहित्य महोत्सव का भव्य समापन: साहित्य, पर्यावरण, सिनेमा और समाज पर गहन विमर्श

0
गुमला :  गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद एवं झारखंड कोल इंडिया लिमिटेड के तत्वाधान में गुमला प्रशासन द्वारा आयोजिततीन दिवसीय  द्वितीय गुमला साहित्य महोत्सव 2025 का भव्य समापन हुआ। यह महोत्सव झारखंड की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक समृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। साहित्य, पर्यावरण संरक्षण, सिनेमा, आदिवासी समाज, शिक्षा एवं युवा अभिव्यक्ति जैसे विविध विषयों पर संवाद के इस मंच पर देशभर के प्रख्यात साहित्यकारों, पर्यावरणविदों, गीतकारों, फिल्मकारों एवं समाज सुधारकों ने भाग लिया।

पहला सत्र: “Beyond Nature’s Magic: झारखंड” – पर्यावरण संरक्षण और वाइल्डलाइफ पर चर्चा

महोत्सव के प्रथम सत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं वाइल्डलाइफ पर गहन चर्चा हुई। इस सत्र में प्रख्यात पक्षी विज्ञानी, लेखक एवं संरक्षणवादी बिक्रम ग्रेवाल और प्रसिद्ध लेखक चंद्रहास चौधरी ने भाग लिया।
बिक्रम ग्रेवाल ने बर्ड वॉचिंग को बढ़ावा देने पर बल दिया और इसे “प्राकृतिक सौंदर्य को देखने और समझने का अनमोल तरीका” बताया। उन्होंने बताया कि यह निःशुल्क गतिविधि है और इसे सभी को अपनाना चाहिए। उन्होंने नागालैंड में पक्षी संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे वहाँ अक्टूबर के माह में प्रत्येक दिन 10,000 पक्षियों का शिकार किया जाता था, लेकिन जागरूकता अभियान के माध्यम से इसे घटाकर 50-60 तक लाया गया। उन्होंने कहा कि यदि प्रकृति का संतुलन बनाए नहीं रखा गया, तो भविष्य में गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।
उन्होंने ओर्निथोलॉजी (पक्षी विज्ञान) में करियर के अवसरों पर भी चर्चा की और कहा कि “प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना ही जीवन का आधार है”। उन्होंने दुर्लभ पक्षियों के बारे में भी जानकारी दी और इस बात पर जोर दिया कि हर जीव का अस्तित्व किसी न किसी रूप में हमारे पर्यावरण को संतुलित करने में सहायक होता है।

दूसरा सत्र: “Unscripted” – वरुण ग्रोवर के साथ संवाद

दूसरे सत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतकार, लेखक और स्टैंडअप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने अपनी साहित्यिक और सिनेमाई यात्रा साझा की। यदुवंश प्रणय ने उनसे विभिन्न सवाल किए और उनके जीवन एवं करियर के अनछुए पहलुओं को उजागर किया।
वरुण ग्रोवर ने बताया कि कैसे पढ़ने की आदत ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि “हर क्षेत्र में किताबों को लेकर उत्सव होना चाहिए, क्योंकि पढ़ने की आदत हमारे व्यक्तित्व को निखारती है”। उन्होंने अपनी लेखन यात्रा, शुरुआती संघर्ष, “गैंग्स ऑफ वासेपुर”, “मसान (2015)” और अन्य फिल्मों के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया।
उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी को अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बताया और कहा कि कॉमेडी में वे उन चीजों को कह सकते हैं, जो अन्य माध्यमों से कहना मुश्किल होता है। उन्होंने अपनी फिल्म “ऑल इंडिया रैंक 1” पर भी चर्चा की, जो शिक्षा प्रणाली और छात्रों पर पढ़ाई के दबाव को दर्शाती है।

तीसरा सत्र: आदिवासी साहित्य और समाज – महेश्वर सोरेन और संजीव कुमार मुर्मू के साथ संवाद

इस सत्र में आदिवासी समाज और उसकी समस्याओं पर लेखनी की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श हुआ। महेश्वर सोरेन, जो एक फार्मेसी ऑफिसर और प्रसिद्ध साहित्यकार हैं, ने बताया कि उन्होंने पांचवीं कक्षा से ही लेखन की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि “जहाँ अंधविश्वास हावी है, वहाँ बदलाव लाने के लिए साहित्य की शक्ति अत्यंत आवश्यक है”। उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से आदिवासी समाज की समस्याओं को उजागर करने और उनके समाधान की दिशा में किए गए प्रयासों की जानकारी दी।

चौथा सत्र: “लाइब्रेरी मैन” संजय कच्छप के साथ संवाद

संजय कच्छप, जिन्होंने झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लाइब्रेरी आंदोलन की शुरुआत की, ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शराब की दुकानें आसानी से गाँवों में पहुँच गईं, लेकिन पुस्तकालय नहीं। इसी सोच के साथ उन्होंने 2008 में सामुदायिक भवनों को पुस्तकालयों में बदलने की पहल की।
उन्होंने कहा कि उनकी मुहिम का उद्देश्य हर गाँव और हर समुदाय तक किताबों की पहुँच सुनिश्चित करना है। उन्होंने युवाओं को पढ़ने की आदत विकसित करने और ज्ञान की रोशनी फैलाने की अपील की।

पाँचवां सत्र: साहित्य और पहचान – उदय प्रकाश और पंकज मित्रा के साथ संवाद

इस सत्र में चर्चित साहित्यकार उदय प्रकाश और पंकज मित्रा ने “Unraveling Stories: Traditional Identity and Expression” विषय पर विचार साझा किए।
उदय प्रकाश ने कहा कि “हर व्यक्ति अपने आप में एक उपन्यास और एक कहानी है”। उन्होंने कहा कि “साहित्य केवल आधुनिक जीवन के लिए नहीं है, बल्कि प्रकृति और संस्कृति से जुड़कर लिखी गई कहानियाँ अधिक प्रभावशाली होती हैं”।

छठा सत्र: “फिल्म मेकिंग ओडिसी” – ज़ीशान कादरी के साथ चर्चा

इस सत्र में प्रसिद्ध लेखक, अभिनेता एवं निर्देशक ज़ीशान कादरी ने फिल्म निर्माण की प्रक्रिया और अपने संघर्षों पर बात की। उन्होंने कहा कि “सिनेमा या तो अच्छा होता है या बोरिंग, जिसे हम आर्ट फिल्म का नाम दे देते हैं”।
उन्होंने “गैंग्स ऑफ वासेपुर” के निर्माण की कहानी, फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष और नए लेखकों एवं निर्देशकों के लिए सुझाव साझा किए। उन्होंने कहा कि “हर क्षेत्र में संघर्ष होता है, लेकिन मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है”।

ओपन माइक सेशन: स्थानीय युवाओं की शानदार प्रस्तुति

कार्यक्रम के अंतिम चरण में ओपन माइक सेशन आयोजित किया गया, जिसमें गुमला जिले के प्रतिभाशाली युवा कवियों, ग़ज़लकारों और कहानीकारों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।

उपस्थिति

आज के महोत्सव में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त गुमला, परियोजना निदेशक ITDA सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग को दान में मिली 26 मूल्यवान पुस्तकें

0

हजारीबाग – विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग को 26 अनमोल पुस्तकें दान में प्राप्त हुईं, जो दिवंगत छात्र मनोरंजन के पुस्तक संग्रह का हिस्सा थीं। उनकी असमय मृत्यु के उपरांत, उनके परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए इन पुस्तकों को एम.एड. विभाग को दान कर दिया।

सरल, प्रतिभाशाली छात्र की याद में शिक्षकों और छात्रों की भावनात्मक प्रतिक्रिया

इस उदार एवं अनुकरणीय पहल की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग के निदेशक डॉ. के.के. गुप्ता, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं पूर्ववर्ती छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ. मो. मंसूर आलम फाकरी, उपाध्यक्ष सह एम.एड. शिक्षिका डॉ. अमिता कुमारी, सचिव डॉ. सन्नी कुमार मेहता ने इसे समाज के लिए प्रेरणास्पद कार्य बताया।

सादे समारोह में शिक्षाशास्त्र विभाग को सौंपे गए पुस्तकें

17 फरवरी 2025 को शिक्षाशास्त्र विभाग के पुस्तकालय में आयोजित एक सादे समारोह में, दिवंगत छात्र की बहन ममता प्रमाणिक ने इन पुस्तकों को विश्वविद्यालय को भेंट किया। उनके इस योगदान के सम्मान में शिक्षाशास्त्र विभाग और पूर्ववर्ती छात्र संघ ने संयुक्त रूप से उन्हें ‘सराहना पत्र’ प्रदान किया।

मनोरंजन की अंतिम इच्छा बनी प्रेरणा

समारोह के दौरान विभागीय शिक्षकों ने मनोरंजन को एक शालीन और प्रतिभाशाली छात्र के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि अपनी अंतिम इच्छा के माध्यम से भी उन्होंने समाज को शिक्षा और ज्ञान की विरासत देने का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उपस्थित गणमान्य और शिक्षार्थी

इस अवसर पर शिक्षाशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तनवीर यूनूस, डॉ. मृत्युंजय प्रसाद, डॉ. विनीता बांकिरा, सुश्री शालिनी अवधिया, डॉ. कुमारी भारती, पुस्तकालय इंचार्ज रेखा पुष्पा लकड़ा एवं एम.एड. के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ज्ञान के प्रति समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण

मनोरंजन की यह शैक्षिक धरोहर उनके साथियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी। यह पहल सामाजिक सेवा और ज्ञान के प्रसार का एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग ब्रह्म समाज में धूमधाम से माघ उत्सव संपन्न

0

हजारीबाग – हजारीबाग ब्रह्म समाज मंदिर में रविवार को माघ उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पाठ, प्रार्थना और ब्रह्मसंगीत के माध्यम से ईश्वर को स्मरण किया गया। इस विशेष उपासना के दौरान समाज में भाईचारा और सुख-शांति की कामना की गई।

माघ उत्सव का ऐतिहासिक महत्व

माघ उत्सव की शुरुआत ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय ने 1830 में की थी, जिसे ब्रह्म समाज की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हजारीबाग ब्रह्म समाज की स्थापना 1867 में हुई थी, तब से हर वर्ष माघ महीने में इस उत्सव का आयोजन किया जाता रहा है।

पाठ और संगीत से भरा आध्यात्मिक माहौल

इस वर्ष की उपासना में श्रीमती संध्या धनपति और कोलकाता से आए सुप्रतिम चक्रवर्ती ने पाठ का दायित्व संभाला, जिसमें ब्रह्म समाज और ब्रह्म संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

उपासना के पूर्वार्ध में श्रीमती तापसी दास, श्रीमती रीता भद्र, श्रीमती रूप पाल, श्रीमती रूबी धनपति, श्रीमती मंदिरा गुप्ता और श्रीमती सुलगना ने भजन प्रस्तुत किए, जबकि डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने तबला पर संगत की।

कार्यक्रम के दूसरे भाग में कोलकाता से आए सुप्रतिम चक्रवर्ती, श्रीमती एलोरा चक्रवर्ती और श्रीमती जयश्री डे ने अपनी मधुर प्रस्तुति से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।

भक्तों को वितरित किया गया खिचड़ी प्रसाद

उपासना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम का समापन आनंदमयी माहौल में हुआ।

सफल आयोजन में समाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी

इस आयोजन को सफल बनाने में हजारीबाग ब्रह्म समाज के सचिव निलंजन चटर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शहर के बंगाली समाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन अवसर पर शामिल हुए और इस आध्यात्मिक पर्व का लाभ उठाया।

माघ उत्सव ने श्रद्धालुओं को अध्यात्म, समरसता और आध्यात्मिक संगीत से भरपूर एक अनोखा अनुभव प्रदान किया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग के श्री राम जानकी मंदिर में 5 मार्च से सात दिवसीय महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा

0

हजारीबाग – पुराना बस स्टैंड स्थित श्री राम जानकी मंदिर में 5 मार्च से 11 मार्च तक सात दिवसीय श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर देशभर से ख्यातिप्राप्त संत-महात्मा, आचार्य एवं विद्वान पंडित शामिल होंगे। आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

विशेष धार्मिक अनुष्ठान और प्रवचन होंगे आयोजित

महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह है। इस दौरान विशाल हवन, प्रवचन, भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जिससे भक्तजन आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकें।

समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य जारी

महायज्ञ समिति के सचिव विजय पांडे, कोषाध्यक्ष नंद मिश्रा और समाजसेवी मनोहर कुमार राज सहित अन्य सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।

भव्य शोभायात्रा और प्रसाद वितरण का आयोजन

इस धार्मिक उत्सव के दौरान राम कथा, सुंदरकांड पाठ, भव्य शोभायात्रा और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

इस पावन आयोजन के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति, आस्था और आध्यात्मिकता का अनुभव कर सकेंगे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium