19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 461

हजारीबाग कांग्रेस सेवा दल का जिला संगठन विस्तारित, नवनियुक्त अध्यक्ष गुड्डू सिंह का हुआ अभिनंदन

0

हजारीबाग – कांग्रेस सेवा दल के जिला संगठन के विस्तार और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह के अभिनंदन समारोह का आयोजन आज हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर जिला सेवा दल के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव उपस्थित रहे।

वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई, संगठन को मजबूती देने पर चर्चा

कार्यक्रम का मंच संचालन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महानगर उपाध्यक्ष परवेज अहमद ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख कांग्रेस नेता

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजय यादव, विनोद सिंह, संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, मनोज कुमार, मिथिलेश दुबे, अनिल उपाध्याय, रेणु कुमारी, सहकारिता जिला अध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद, मनीषा टोप्पो, सुनील सिंह राठौर, ज्ञानी मेहता, जावेद इकबाल, राजू चौरसिया, महेश प्रसाद साव, संजय तिवारी, जवाहर मंच के अध्यक्ष रिंकू कुमार, कौशल कुमार सिंह, बहादुर सागर, चंद्रशेखर आजाद, अमर सिंह यादव, अनिल भुइयां, सदरूल होदा, मुस्ताक अंसारी, विक्रम कुमार सिंह, सैयद अशरफ अली, उदय पांडेय, मंटु सिंह, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, भैया असीम कुमार, दिलीप कुमार रवि, साजिद अली खान, इजहार हक सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा दल के विस्तार से कांग्रेस संगठन को मिलेगी मजबूती

बैठक में सेवा दल के संगठनात्मक विकास और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सेवा दल को जनता के बीच अधिक सक्रिय बनाने और संगठन के विस्तार में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

महाशिवरात्रि को लेकर बाबा टांगीनाथ धाम में बैठक, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की तैयारी

0

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जलाभिषेक, मेला संचालन और सुरक्षा को लेकर लिए गए अहम निर्णय

गुमला, झारखंड – गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बाबा टांगीनाथ धाम समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू ने की, जिसमें बाबा टांगीनाथ धाम विकास समिति, बैगा समिति के अध्यक्ष माडू बैगा, मुख्य पुजारी रामकृपाल बैगा और अन्य पुजारियों की उपस्थिति में कई अहम फैसले लिए गए।

जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था

बैठक में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए निर्णय लिया गया कि जलाभिषेक अर्घ्य (आर्ग) के माध्यम से किया जाएगा। संजय कुमार साहू ने बताया कि पूजा के बाद श्रद्धालु अर्घ्य से जलाभिषेक कर सकेंगे, ताकि मंदिर परिसर में भीड़ का सही प्रबंधन हो सके और भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मेला संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था

  1. मेला संचालन के लिए दो दिनों के लिए समिति का चयन किया जाएगा, जो पूरे मेले के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी।
  2. डिस्पोजल और प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं और दुकानदारों से प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करने की अपील की गई है।
  3. अगरबत्ती बिक्री पर रोक रहेगी, ताकि मंदिर परिसर में धुएं का असर न हो।
  4. सभी दुकानों को सुव्यवस्थित तरीके से एक ही लाइन में लगाया जाएगा। प्रसाद और खाने-पीने की दुकान के पास चप्पल-जूते की दुकानें नहीं लगेंगी।
  5. शराब की बिक्री सख्त प्रतिबंधित रहेगी, पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  6. प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों को झरने के पास दुकानें लगाने का निर्देश दिया गया है, और श्रद्धालुओं को प्रसाद पत्तल में देने की अनिवार्यता रखी गई है।

श्रृंगार सामग्री विक्रेताओं के लिए विशेष निर्देश

  • जो साधु संत धागा और टीका लगाने के लिए आएंगे, उन्हें अपना आधार कार्ड की प्रति जमा कर पास लेना होगा।
  • श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और बच्चियों से अनुरोध किया गया है कि वे भारतीय संस्कृति के अनुरूप परिधान पहनकर आएं। बच्चियों के लिए जींस जैसे परिधान वर्जित किए गए हैं।

प्रशासन और सुरक्षा के इंतजाम

  1. झरने की ओर श्रद्धालुओं के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
  2. निकासी देवी मंदिर के पास एक नया प्रवेश द्वार बनाया जाएगा, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
  3. 25 फरवरी, मंगलवार को शाम 6 बजे के बाद गेट नंबर 3 से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी।
  4. बिजली विभाग को निर्देश दिया गया है कि मेले से पहले सभी खराब बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

बैठक में उपस्थित गणमान्य लोग

इस बैठक में बीरेंद्र जयसवाल, गोविंद खेरवार, रामकृपाल बैगा, दिनेश केशरी, राजेश यादव, प्रदीप प्रसाद, नितीश केशरी, बीरू नायक, दिलीप प्रसाद, दीपक प्रसाद, रघु यादव, शंभू प्रसाद और अर्जुन सिंह सहित कई श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में यह तय किया गया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा देने के लिए समिति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी, और सभी भक्तों से मंदिर परिसर की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखने की अपील की गई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

द्वितीय गुमला साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन विविध सत्रों में समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक चर्चा

0
गुमला : – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद एवं कोल इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में जिला प्रशासन गुमला द्वारा आयोजित द्वितीय गुमला साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन का कार्यक्रम आज प्रातः 10 बजे से अपराह्न 6 बजे तक संपन्न हुआ। इस अवसर पर साहित्य, शिक्षा, भाषा, आदिवासी संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रख्यात लेखकों, कवियों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

प्रथम सत्र: “किताबें करती हैं बात”

इस सत्र में लेखक एवं प्रकाशक अक्षय बहिबाला, शताब्दी मिश्रा, अनुकृति उपाध्याय, चंद्रहास चौधरी एवं विक्रम कुमार ने पुस्तक संस्कृति और इसके प्रचार-प्रसार पर विचार-विमर्श किया। शताब्दी मिश्रा एवं अक्षय बहिबाल ने “वॉकिंग बुक फेयर” की अवधारणा प्रस्तुत की और बताया कि किस प्रकार वे ओडिशा समेत 20 राज्यों में पुस्तक जागरूकता अभियान चला चुके हैं।
अक्षय बहिबाला ने कहा कि पुस्तकें केवल शहरी नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज के लिए भी सहज उपलब्ध होनी चाहिए। चंद्रहास चौधरी ने घर में पुस्तकालय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। अनुकृति उपाध्याय ने भाषा और साहित्य के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “हम असीमित हैं, यदि कोई सीमा है तो वह केवल जानकारी के अभाव के कारण है।” विक्रम कुमार ने पुस्तकों को सबसे सुलभ एवं किफायती शौक बताया।

द्वितीय सत्र: तेलोंग सिक्की स्क्रिप्ट पर चर्चा

इस सत्र में डॉ. नारायण उरांव ने तेलोंग सिक्की लिपि की ऐतिहासिकता एवं वैज्ञानिक पद्धति से इसके विकास पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस लिपि को यूनिकोड मान्यता दिलाने के लिए केंद्र सरकार  से मंच के माध्यम से आग्रह किया।

तृतीय सत्र: आदिवासी साहित्य एवं कविता

इस सत्र में चर्चित कवि एवं पत्रकार जशांता केरकेट्टा ने आदिवासी समाज, पहचान, विस्थापन एवं लिंग आधारित हिंसा पर केंद्रित अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी पहचान बनाए रखने और वैश्विक विमर्श में केंद्र में आने की आवश्यकता है।
अनुज लुगुन ने “इंडियन लिटरेचर: द हार्टबीट ऑफ इंडियन लिटरेचर” पर चर्चा करते हुए कहा कि आदिवासी साहित्य गीत, नृत्य और सामुदायिकता से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है।

स्पॉटलाइट गुमला यूथ्स: युवा प्रतिभाओं की आवाज

इस सत्र का संचालन चंद्रहास चौधरी ने किया, जिसमें 13 से 26 वर्ष के युवाओं ने अपने विचार साझा किए। दीपशिखा कुमारी ने सरकारी और निजी स्कूलों के बीच शिक्षा स्तर की असमानता पर प्रकाश डाला। बीरेंद्र कुमार ने अपने मोहल्ला क्लास अभियान के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को साझा किया। ताशा झा ने अपनी लेखन यात्रा और प्रकाशित पुस्तकों पर चर्चा की। सृष्टि कुमारी ने इसरो यात्रा के अपने अनुभव साझा किए और कहा कि विज्ञान एवं तकनीक में ग्रामीण छात्राओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए।

पांचवे सत्र: ट्राइबल हिस्ट्रीग्राफी इन कंटेम्पररी टाइम्स

इस सत्र में  रणेंद्र कुमार ने आदिवासी इतिहास एवं उसकी समकालीन प्रासंगिकता पर विचार साझा किए। उन्होंने आदिवासी समुदाय की ऐतिहासिकता, सामाजिक संरचना और उनकी परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।

छठे सत्र: बिटवीन टू वर्ल्ड्स – द्विभाषी लेखन की यात्रा

इस सत्र में अनुकृति उपाध्याय एवं चंद्रहास चौधरी ने द्विभाषी लेखन की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर चर्चा की। अनुकृति उपाध्याय ने कहा कि “कहानियां पढ़ने और सुनने की परंपरा कमजोर हो रही है, जो समाज के लिए चिंता का विषय है।” उन्होंने कहा कि भाषा का संरक्षण जरूरी है और इसे केवल सरकार पर निर्भर नहीं छोड़ना चाहिए।

अंतिम सत्र: आदिवासी संस्कृति पर पपेट शो

महोत्सव के अंतिम सत्र में बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित एक पपेट शो का आयोजन किया गया, जिसमें उनके संघर्ष और योगदान को प्रदर्शित किया गया.
द्वितीय गुमला साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन के सत्रों ने साहित्य, भाषा, शिक्षा और आदिवासी संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक संवाद स्थापित किया।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जटिल ऑपरेशन सफल, आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को मिला नया जीवन

0

हजारीबाग – हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग की चिकित्सीय टीम ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जो आमतौर पर न्यूरोसर्जरी विभाग द्वारा किया जाता है। इस तरह की सर्जरी आमतौर पर महानगरों के निजी अस्पतालों में 2-3 लाख रुपये में होती है, लेकिन आयुष्मान भारत योजना के तहत इसे सरकारी अस्पताल में मुफ्त में किया जाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

यह सफल ऑपरेशन जरूरतमंद मरीजों के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आया है और सरकारी अस्पतालों में भरोसे को और मजबूत करने में सहायक साबित होगा।

चिकित्सकों की सराहना, अस्पताल प्रबंधन ने किया सम्मानित

ऑपरेशन की सफलता से प्रभावित होकर चिकित्सा जगत और मरीजों ने इसकी सराहना की। शनिवार सुबह, अस्पताल प्रबंधन और उपाधीक्षक ने ऑर्थोपेडिक ओटी में पहुंचकर चिकित्सीय टीम के डॉक्टरों और सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प भेंटकर सम्मानित किया।

इस उपलब्धि से न केवल मरीजों को बेहतर उपचार की उम्मीद जगी है, बल्कि सरकारी अस्पतालों में उन्नत चिकित्सा सेवाओं की ओर एक सकारात्मक संकेत भी मिला है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट: मैनेजमेंट विभाग ने इतिहास विभाग को 28 रनों से हराया

0

हजारीबाग – विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) द्वारा आयोजित इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मैनेजमेंट विभाग ने इतिहास विभाग को 28 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।

मैनेजमेंट विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 179 रन बनाए। इस दौरान अमीर ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को किया गया सम्मानित

फाइनल मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रॉक्टर प्रो. मिथिलेश कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इसके अलावा, ज्योग्राफी विभाग को ‘बेस्ट फैन बेस’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सफल आयोजन में सभी का योगदान सराहनीय

इस क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन में NSUI, शिक्षकों, छात्रों, अंपायरों और कमेंट्री टीम की अहम भूमिका रही। सभी ने प्रतियोगिता को उत्साहजनक और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गुमला साहित्य महोत्सव का भव्य शुभारंभ, जनजातीय भाषाओं और संस्कृति के संरक्षण पर जोर

0

“जहां-जहां मांदर गया, वहां-वहां कुड़ुख भाषा की यात्रा हुई” – लोकसंस्कृति के संरक्षण पर हुआ विचार विमर्श

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन के तत्वावधान में द्वितीय गुमला साहित्य महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज अपराह्न 4:00 बजे किया गया। इस आयोजन में जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी नागरिकों ने सहभागिता दर्ज की। महोत्सव में स्थापित सेल्फी पॉइंट्स नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बने, वहीं साहित्य प्रेमियों द्वारा विभिन्न पठन-पाठन सामग्री एवं पुस्तकों का क्रय भी किया गया।

साहित्यिक विमर्श एवं संवाद

महोत्सव के प्रथम सत्र में डॉ. नारायण भगत एवं डॉ. प्रेम चंद्र उरांव द्वारा कुड़ुख एवं उरांव भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर विस्तृत परिचर्चा की गई। डॉ. नारायण भगत ने कुड़ुख भाषा की सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि गुमला का मांदर केवल एक वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि भाषा, लोककथाओं और परंपराओं को जीवंत रखने का माध्यम है। उन्होंने इस तथ्य पर बल दिया कि झारखंड की प्रमुख जनजातीय भाषाओं – उरांव, मुंडा, हो और संथाली को न केवल संरक्षित करने की आवश्यकता है, बल्कि इन भाषाओं में साहित्य सृजन को भी बढ़ावा देना होगा।
इस दौरान नागरिकों द्वारा यह विचार व्यक्त किया गया कि वर्तमान में कुड़ुख भाषा का मौखिक प्रयोग कम होता जा रहा है, जिससे यह विलुप्ति के कगार पर है। इस संदर्भ में विशेषज्ञों ने आश्वस्त किया कि शोध एवं लेखन कार्यों के माध्यम से इस भाषा को सशक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में 15 शोधकर्ताओं द्वारा इस दिशा में कार्य किया जा रहा है, तथा कई अप्रकाशित साहित्य को प्रकाशन हेतु तैयार किया जा रहा है।
छात्र-छात्राओं द्वारा सोहराय पेंटिंग के महत्व के बारे में भी पूछा गया, जिसमें यह बताया गया कि मवेशियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु यह कला विकसित हुई है। इसी क्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि “जहां-जहां मांदर गया, वहां-वहां कुड़ुख भाषा की यात्रा हुई”, जो इस भाषा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है।

द्वितीय सत्र – नीलोत्पल मृणाल की प्रस्तुति

महोत्सव के द्वितीय सत्र में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीलोत्पल मृणाल ने अपनी ओजस्वी प्रस्तुति से साहित्यिक संवाद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने अपने विशिष्ट हास्य-व्यंग्य शैली में विभिन्न साहित्यिक संदर्भ प्रस्तुत किए, जिससे उपस्थित जनसमुदाय विशेष रूप से युवा एवं वरिष्ठ नागरिक प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि “भाषा तभी जीवित रह सकती है, जब उसमें रोजगार के अवसर उपलब्ध हों।” उन्होंने झारखंड की जनजातीय भाषाओं में प्रतिष्ठित नौकरियों एवं रोजगार के सृजन की आवश्यकता पर बल दिया।
अपने साहित्यिक सफर पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि वे पूर्व में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, किंतु साहित्य के प्रति उनकी रुचि ने उन्हें इस दिशा में अग्रसर किया। उन्होंने इस अवसर पर कई कविताएं एवं गीत प्रस्तुत किए, जिनमें “उस दौर का जादू कैसे जाने ये रील बनाने वाले लड़के”, “पुरखों के तीज-त्योहारों को बचाए रखना,दुनिया ऐसी हुआ करती थी”,”थोड़ा सा नदी का पानी, मुट्ठी भर रेत रखलो”,”कहां गया गया मेरा दिन वो सलोना रे” तथा “एक नौकरी के चक्कर में देखो सिकंदर हार गया”, विशेष रूप से सराही गईं।
उन्होंने कहा कि “मोबाइल किसी भी दौर में किताब का विकल्प नहीं हो सकता, क्योंकि किताब वटवृक्ष के समान होती है।” उनकी प्रस्तुतियों के पश्चात नागरिकों ने उनसे विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक विषयों पर संवाद भी किया।उन्होंने जिला प्रशासन के इस आयोजन की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया एवं नागरिकों से अपील की कि वे अपनी मातृभाषा एवं लोकसंस्कृति के संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं।

उपस्थित

महोत्सव में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सहित सभी वरीय प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

प्रखंड सभागार गुमला में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का किया गया आयोजन, प्रखंड के 200 किसानों ने लिया भाग

0

गुमला – गुमला सदर प्रखंड सभागार गुमला में शनिवार की सुबह 10 बजे एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रखंड क्षेत्र के एटीएम सहित 200 किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में रुद्र एग्री जेनेटिक एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा फसल उत्पादन एवं गुणवत्ता युक्त उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु फसल सुरक्षा योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। गोष्ठी में किसानों को कृषि तकनीक के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।साथ ही अच्छी उन्नत की फसल उत्पादन के गुर भी सिखाए गए। रबी एवं खरीफ फसल के उत्पादन उसकी देखभाल और उन्नत किस्म के फसलों की उत्पादकता को लेकर उपस्थित लोगों को कई प्रकार के टिप्स दिए गए। वही फसलों में लगने वाले रोग व उनकी सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई। वही फसलों में खाद की मात्रा और विधि के बारे में भी बताया गया। मौके पर रूद्र एग्री जेनेटिक के एस एन तिवारी, प्रदीप मंडल, जितेंद्र शुक्ला,KVK वैज्ञानिक प्रबंधन मृत्युंजय कुमार,आईपी पांडे स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर धरती धन के सुजीत कुमार सहित प्रखंड के एटीएम सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नागफेनी क्षेत्र के विभिन्न नदियों से बालू माफियाओं द्वारा रात दिन किया जा रहा है बालू का अवैध खनन

0

गुमला – जिला खनन विभाग व गुमला पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चला कर लगातार अवैध रूप से बालू तस्करी करने वाले ट्रैक्टरों को पकड़ने का काम किया जा रहा है। बावजूद बालू माफिया चोरी छिपे बालू की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। समय-समय पर ट्रैक्टर मालिकों के विरुद्ध थाना में केस दर्ज किया जा रहा है। जिसके कारण कुछ हद तक बालू के अवैध खनन पर रोक लगा है। लेकिन सिसई प्रखंड क्षेत्र के कई नदियों से चोरी छिपे बालू का अवैध धंधा जारी है। शुक्रवार की अपराह्न 4 बजे नागफेनी के जगन्नाथ मंदिर के नीचे RIB कैंप के पीछे नागफेनी स्थित पानी टंकी के समीप और आसपास के क्षेत्रों से बालू माफिया द्वारा नदियों से ट्रैक्टर के माध्यम से बालू का अवैध रूप से उठाव किया गया।

वही बालू माफिया नेशनल हाईवे गुमला रांची स्थित गुमला नागफेनी और सिसई के बीच पुलिस की रेकी करते हैं पुलिस की गतिविधि होने पर फोन के माध्यम से ट्रैक्टर चालकों को सूचना देते हैं और उन्हें सतर्क किया जाता है। जिसके कारण पुलिस और बालू माफियाओं के बीच लुका छिपी का खेल चल रहा है। हाल ही के दिनों में पुलिस ने कई ट्रैक्टर को जप्त किया और उनके मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई भी की है। लेकिन रात के अंधेरे के साथ-साथ दिन के उजाले में भी बेखौफ होकर बालू माफिया नदियों से बालू का उठाव करते देखे जा रहे हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम न होने से उठे कई सवाल

0
गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक ऐतिहासिक नेता नहीं, बल्कि उसकी विचारधारा के आधार स्तंभ हैं। उनके “एकात्म मानववाद” के सिद्धांतों पर ही जनसंघ से लेकर भाजपा तक की नीतियां और संगठनात्मक ढांचा विकसित हुआ है। यही कारण है कि भाजपा हर वर्ष उनकी जयंती और पुण्यतिथि को विशेष रूप से मनाती आई है। लेकिन इस बार गुमला जिले में भाजपा की जिला इकाई पूरी तरह से निष्क्रिय रही। न तो कोई आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया और न ही भाजपा के किसी प्रमुख नेता ने इस अवसर पर कोई सार्वजनिक श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह स्थिति न केवल स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गई बल्कि यह भी प्रश्न उठता है कि क्या भाजपा अब अपनी मूल विचारधारा और प्रेरणास्रोतों को भूलने लगी है।
क्या सदस्यता अभियान की व्यस्तता एक बहाना थी
संयोगवश, 11 फरवरी को भाजपा का सदस्यता अभियान भी अपने अंतिम चरण में था। इस अभियान के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था। प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 50 सदस्य जोड़ने का निर्देश मिला था। लेकिन कई वरिष्ठ नेताओं सहित अधिकांश पदाधिकारी अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर सके।
सूत्रों की मानें तो 10 फरवरी को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतनारायण सिंह विशेष रूप से सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए गुमला पहुंचे थे। लेकिन अभियान की स्थिति देखकर वे बिना किसी ठोस नतीजे के लौट गए। यह इस बात का संकेत है कि या तो संगठन के अंदर समन्वय की कमी है या फिर भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं में पहले जैसा उत्साह नहीं रहा।
अब सवाल यह उठता है कि क्या भाजपा ने सदस्यता अभियान को प्राथमिकता देते हुए अपने वैचारिक दायित्वों को दरकिनार कर दिया? क्या भाजपा के लिए अब संगठनात्मक विस्तार अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। बजाय इसके कि वह अपने संस्थापक नेताओं की स्मृति को बनाए रखे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को राजस्थान के धनकिया गांव में हुआ था। वे भारतीय जनसंघ के प्रमुख स्तंभ थे और उनके विचारों पर ही भाजपा का राजनीतिक और आर्थिक दर्शन विकसित हुआ। उनका “एकात्म मानववाद” का सिद्धांत भारतीय संस्कृति, समाज और आर्थिक संरचना के अनुकूल एक सशक्त विचारधारा प्रदान करता है।
वे स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और भारतीयता को मजबूत करने के समर्थक थे। भारतीय राजनीति में उनकी भूमिका इतनी प्रभावशाली थी कि भाजपा ने उन्हें अपने आदर्श नेताओं में शामिल किया और उनकी जयंती और पुण्यतिथि को नियमित रूप से मनाने की परंपरा स्थापित की।
यही कारण है कि जब इस बार गुमला जिले में उनकी पुण्यतिथि पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया, तो इसने पार्टी के भीतर ही असंतोष को जन्म दे दिया।

गुमला में भाजपा की वर्तमान स्थिति:

गुमला जिला भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में पार्टी की पकड़ यहां कुछ कमजोर पड़ती दिख रही है।
कई वरिष्ठ नेता संगठनात्मक गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं।
नए नेतृत्व को उचित मार्गदर्शन नहीं मिल रहा, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी दिख रही है।
संगठन में स्पष्ट रणनीति का अभाव भी दिख रहा है।
इस बार का सदस्यता अभियान भी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सका।
भाजपा के कई बड़े नेता इस अभियान में सक्रिय नहीं दिखे।
आप सवाल उठ गया उठना है कि क्या भाजपा आंतरिक गुटबाजी से जूझ रही है
गुमला, सिसई, चैनपुर, बसिया, घाघरा, अलबर्ट एक्का जारी और कामडारा जैसे क्षेत्रों में भाजपा की पकड़ पहले से कमजोर होती दिख रही है। इस क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस का प्रभाव भी बढ़ता दिख रहा है।
भाजपा पहले एक वैचारिक संगठन थी, लेकिन क्या अब वह सिर्फ चुनावी गणित में उलझ गई है।
जब संगठन का ध्यान सिर्फ विस्तार और संख्या पर रहेगा, तो विचारधारा और संस्कार पीछे छूट सकते हैं।
क्या भाजपा अब सिर्फ चुनावी राजनीति पर केंद्रित हो गई है और वैचारिक मामलों को दरकिनार कर रही है?
क्या संगठनात्मक गुटबाजी और आंतरिक असंतोष के कारण यह गलती हुई या इसका कारण और भी कुछ है।
यदि भाजपा को अपने संगठन और विचारधारा को मजबूत बनाए रखना है, तो उसे अपनी मूल विचारधारा की ओर लौटना होगा। सिर्फ सदस्यता बढ़ाने और चुनाव जीतने की रणनीति से लंबे समय तक संगठन की आत्मा को जीवित नहीं रखा जा सकता।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

ई-जनशिकायत कार्यक्रम में बिशुनपुर और पालकोट प्रखंड के नागरिकों ने VC के माध्यम से साझा की अपनी समस्या

0
गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी  की अध्यक्षता में आज आयोजित हुए साप्ताहिक ई-जनशिकायत कार्यक्रम में पालकोट और बिशुनपुर  प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया।
कार्यक्रम में पालकोट और बिशुनपुर प्रखंड से लगभग 30 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याओं का विवरण दिया। इन समस्याओं में पेंशन, राशन, PM किसान और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे। उपायुक्त  ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक समस्याओं का ऑन द स्पॉट
समाधान करने का निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य रूप से पीसीसी बनाने तथा सड़क निर्माण  के सम्बन्ध में कई गांव के ग्रामिणों ने VC के  माध्यम से समस्याओं को रखा।  इसके अलावा भी कई समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तरों पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ऑन द स्पॉट किया गया।
नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों में सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, पेंशन योजना, नाली निर्माण, राशन, PMकिसान, जलमीनार मरम्मती, चैकडेम निर्माण, आवास संबंधित सहित अन्य समस्याएं थी।।
उपायुक्त गुमला ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय रूप से जिन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है उसका त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया, इसके साथ ही पंचायत एवं ग्राम  स्तरों की समस्याओं के निष्पादन हेतु ग्राम सभा करते हुए उक्त समस्याओं के निवारण करने के निर्देश दिए।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium