19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 462

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की का गुमला दौरा: किसानों के सशक्तिकरण पर जोर

0

गुमला : – राज्य सरकार किसानों और आम जनता के हित में निरंतर प्रयासरत है, और जरूरत है कि लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर सशक्त बनें। यह बातें कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने अपने गुमला दौरे के दौरान कहीं। वे एराउज संस्था द्वारा आयोजित संत इग्नेशियस उच्च विद्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

मंत्री तिर्की ने कहा कि उनका यह दौरा विशेष रूप से किसानों की स्थिति का आकलन करने और उनके सशक्तिकरण की संभावनाओं को समझने के लिए था। उन्होंने गुमला जिले में कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए जा रहे बेहतर कार्यों की सराहना की और किसानों से आग्रह किया कि वे परंपरागत खेती से आगे बढ़कर समूह बनाकर संगठित खेती करें। साथ ही, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी अन्य आजीविका योजनाओं का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि समूह आधारित खेती से किसानों को न केवल उचित बाजार मूल्य मिलेगा, बल्कि विपणन की सुविधाएं भी बढ़ेंगी। कुछ स्थानों पर इस मॉडल को अपनाने से सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने एराउज संस्था के ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और पलायन रोकने के प्रयासों में भी संस्था के योगदान की प्रशंसा की।

इससे पूर्व, अतिथियों का स्वागत रेक्टर फादर फ्लोरेंस कुजूर ने किया और विभिन्न संस्थाओं की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी, जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर, जिला मत्स्य पदाधिकारी कुशमलता, जिला उद्यान पदाधिकारी तमन्ना प्रवीण, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चैतू उरांव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में अंडा उत्पादन और मुर्गी पालन के रोजगार से दूसरे जिलों को सिख लेने की जरूरत हैं

0

बसिया में महिला समिति की सदस्यों का काम देख कर प्रभावित हुई मंत्री

विभाग की तरफ से नोडल अधिकारी नियुक्त कर इसे बढ़ावा देने का होगा प्रयास

गुमला’ : – गुमला कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुमला जिले के बसिया क्षेत्र का दौरा किया . यहां मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अंडा उत्पादन और मुर्गी पालन से जुड़ी महिला समिति की दीदियों से लंबी चर्चा की .आज के दिन गुमला के बसिया में फेडरेशन का गठन कर राज्य के कई जिलों के महिला समितियों को इससे जोड़ा गया है, वर्तमान में फेडरेशन से करीब 5 हजार 300 महिलाएं जुड़ी है . यहां एक महिला समिति जिसमें 300 के करीब महिलाएं शामिल है वो अंडा उत्पादन और मुर्गी पालन के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है . इस महिला समिति से जुड़ी हर एक महिला का सालाना आय 40 हजार तक पहुंच गया है , जो आज के दिन स्वरोजगार और खुद को स्वावलंबी बनाने का एक जीता जगता उदाहरण है . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बाजार में अंडा और चिकन दोनों के काफी डिमांड है . गुमला जिले की बसिया की महिला समिति से जुड़ी दीदियों के इस काम को दूसरे जिले के महिला समिति से जुड़ी दीदियों को अपनाने की जरूरत है . इसमें कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग भी हर संभव मदद करेगा . विभाग के द्वारा अंडा उत्पादन और मुर्गी पालन के इस व्यापार में नोडल अधिकारी का होना बहुत जरूरी है , ताकि विभाग के द्वारा इस व्यापार को बढ़ाने और सरकारी सहायता प्रदान करने तक मॉनिटरिंग हो सके . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जोहार परियोजना के तहत 600 के बजाय 220 शेड निर्माण की जानकारी ली . उन्होंने कहा है कि समिति से जुड़ी महिलाओं को सब्सिडी के तहत शेड की योजना दे कर उन्हें सीधे तौर पर लाभान्वित किया जा सकता है . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बसिया के बनई और जोलो गांव की दीदियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनके काम की चर्चा दूसरे जिले और दूसरे राज्य तक हो रही है . समय के साथ इसे और व्यवस्थित और रोजगार मुखी बनाने की जरूरत है . अपने गांव अपने घर अपने परिवार के बीच रहते हुए इससे बेहतर रोजगार नहीं हो सकता हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

वाईट फिल्ड पब्लिक स्कूल, अलकडिहा पेलावल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

0

गिरिडीह, झारखंड – वाईट फिल्ड पब्लिक स्कूल, अलकडिहा पेलावल में वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं शांति समिति सदस्य फहीम उद्दीन अहमद उर्फ संजर मलिक, थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव प्रभु दयाल के दीप प्रज्वलन से हुई।

15 वर्षों में छोटे से कमरे से बड़े शिक्षण संस्थान तक का सफर

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल एस. निशा ने बताया कि 15 साल पहले एक छोटे से कमरे से शुरू हुआ यह स्कूल आज क्षेत्र में शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। इस सफलता के पीछे उनकी लगन और उनके पिता, स्कूल निदेशक मुख्तार अहमद का निरंतर समर्थन रहा है।

छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ, अभिभावकों ने बजाई तालियाँ

कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत, नाटक और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। इन शानदार मंचीय प्रदर्शनों ने उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों और स्थानीय निवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने उत्साहपूर्वक खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का हौसला बढ़ाया।

प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन से पहले उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, सभी विशिष्ट अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षा के साथ खेल-कूद और अनुशासन पर विशेष ध्यान

विद्यालय की शिक्षिकाओं – सालेहा प्रवीन, वाइस प्रिंसिपल खुशबू प्रवीन, सुफैदा प्रवीन, शकीना, शादियाम, शानियां, अलिशा, शबाना, शहजादी सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, खेल-कूद और संगीत में भी निपुण बनाने पर विशेष जोर दिया।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी

इस अवसर पर माही प्रवीन, शिफा, जोया खान, साईबा पीरो, आफरीन, जिया, अलिशा नाज, नाजिया, यासमीन, बिलकिस, सुफयान, शानियां, दिलनिशी, साहिल, फरहान, अनस आलम, सरफुद्दीन, अकरम सहित कई छात्रों को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया।

उत्सव में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस भव्य समारोह में विशिष्ट अतिथि विनोद भगत, सुहैल अहमद, मधु मोहन, अल्ताफ हुसैन, छोटे लाल साव, राशिद, मकसीर, अविरल, प्रवेज़, राम कुमार मेहता, आरिज हुसैन, मिंहाज सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में शिक्षा और सह-पाठयक्रम गतिविधियों को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

गुमला साहित्य उत्सव 2025: विजेताओं की घोषणा, 17 फरवरी को होगा पुरस्कार वितरण प्रतिभागियों की उत्कृष्ट कृतियाँ लिटरेचर फेस्टिवल में होंगी प्रदर्शित

0

गुमला – गुमला साहित्य उत्सव 2025 के तहत आयोजित पेंटिंग, कहानी, कविता एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इन प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों और स्वतंत्र प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी चयनित पेंटिंग्स, मॉडल्स और अन्य कृतियाँ लिटरेचर फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाएंगी।

विजेता प्रतिभागियों को 17 फरवरी की संध्या 4 बजे बिरसा मुंडा एग्रो पार्क, गुमला में आयोजित पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

मॉडल निर्माण प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम स्थान – स्टार डीपीएस स्कूल, गुमला
द्वितीय स्थान – कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रायडीह
तृतीय स्थान – कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गुमला
पेंटिंग प्रतियोगिता (स्कूल स्तर)
प्रथम स्थान – मौसम एवं हर्ष, स्टार डीपीएस स्कूल, गुमला
द्वितीय स्थान – आरती उरांव, जवाहर नवोदय विद्यालय, गुमला
तृतीय स्थान – मो. कैस अख्तर, एसएस प्लस टू गुमला एवं ममता उरांव, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गुमला
पेंटिंग प्रतियोगिता (अन्य)
प्रथम स्थान – मो. आसिफ शाह, गुमला पॉलिटेक्निक, गुमला
द्वितीय स्थान – कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, घाघरा
तृतीय स्थान – महेश कुमार राम एवं सईद जोया इकबाल
कहानी लेखन प्रतियोगिता (स्कूल स्तर)
प्रथम स्थान – अतुल कुमार मुंडा एवं मनीषा कुमारी, स्टार डीपीएस गुमला
द्वितीय स्थान – प्रवीण गोप, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय, सिसई
तृतीय स्थान – सुमित्रा कुमारी, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, गुमला
कहानी लेखन प्रतियोगिता (अन्य)
प्रथम स्थान – डॉ. मीतू सिन्हा
द्वितीय स्थान – मनीषा कुमारी
कविता लेखन प्रतियोगिता (स्कूल स्तर)
प्रथम स्थान – आंचल कुमारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बिशुनपुर
द्वितीय स्थान – युग राज यादव, बचपन प्ले किंगडम
तृतीय स्थान – श्वेता कुमारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गुमला
कविता लेखन प्रतियोगिता (अन्य)
प्रथम स्थान – राहुल प्रताप रंजन
सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन
गुमला साहित्य उत्सव के आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष प्रतिभागियों ने रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों की कृतियों को लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा ताकि लोग उनकी प्रतिभा को देख और सराह सकें।

17 फरवरी को आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनका हौसला और अधिक बढ़ेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिले में कल से प्रारंभ होगा गुमला लिटरेचर फेस्टिवल

0

गुमला : – गुमला जिले में आयोजित होने वाले द्वितीय गुमला लिटरेचर फेस्टिवल को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यह बहुप्रतीक्षित साहित्यिक महोत्सव 15 फरवरी 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से प्रारंभ होगा तथा 16 एवं 17 फरवरी को पूर्वाह्न 10:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर देशभर के ख्यातिलब्ध लेखक, कवि, साहित्यकार, कथाकार एवं रचनाकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

उक्त त्रिदिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बिरसा मुंडा एग्रो पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर संपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने गेस्ट्स के आगमन हेतु वाहन व्यवस्था, लाइजनिंग ऑफिसर्स की जिम्मेदारी, स्टेज एवं साउंड मैनेजमेंट, लाइव स्ट्रीमिंग, सिक्योरिटी, ट्रैफिक प्रबंधन, रजिस्ट्रेशन डेस्क, फूड काउंटर सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की बारीकी से निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले के साहित्य प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जिसमें हजारों की संख्या में विभिन्न प्रकाशकों एवं लेखकों की पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त, नागरिकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, गुमला हाट एवं जिले से जुड़े महत्वपूर्ण उत्पादों की प्रदर्शनी तथा लाइव शो का भी आयोजन किया जाएगा। पूरे आयोजन स्थल की भव्य सजावट की जा रही है, जिससे आगंतुकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं।

यह निःशुल्क कार्यक्रम सभी नागरिकों के लिए खुला रहेगा, जिसमें टॉक शो, ओपन माइक सहित कई साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला, परियोजना निदेशक ITDA, एसडीओ सदर, एसडीओ चैनपुर, DCLR गुमला, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, डीपीएम JSLPS, सीडीपीओ गुमला सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को मुस्लिम समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

0

जम्मू – अखनूर सेक्टर में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए पंजाब रेजिमेंट के वीर जवान कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को श्रद्धांजलि देने के लिए खिरगांव चौक पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी बाबर कुरैशी और मुस्लिम समुदाय के अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर ससम्मान श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनकी वीरता को नमन किया।

“शहीदों की कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जाएगा”

इस अवसर पर समाजसेवी बाबर कुरैशी ने कहा, “सेना के बहादुर शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को सलाम करता हूं, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

समारोह में शामिल लोगों ने भी राष्ट्रीय एकता और बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया और शहीदों की कुर्बानी को याद रखते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी की साहसिक गाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी, और उनका बलिदान देश की रक्षा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक बना रहेगा।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

JEE मेंस एंट्रेंस एग्जाम में सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

0

✦ माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के शिक्षा में उत्कृष्टता की संकल्पना को साकार कर रहे है सीएम उत्कृष्ट विद्यालय
✦ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कालामाटी (खूंटी) की 12 छात्राएं सफल

झारखंड में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने और उत्कृष्ट शिक्षा तंत्र को विकसित करने के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की संकल्पना को साकार करने के लिए वर्तमान में 80 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस संचालित है। इन उत्कृष्ट विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। 12 फरवरी को जारी जेईई मेंस की प्रवेश परीक्षा के परिणामो में सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने दमदार प्रदर्शन किया है। आरके प्लस 2 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, बालूमाथ के छात्र निखिल कुमार ने 98.30 पर्सेंटाइल हासिल किया है।

जिला सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, दुमका के प्रिंस राज गुप्ता ने 97.27 पर्सेंटाइल हासिल किया है। JEE MAINS में धनबाद के डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के राहुल कुमार ने 96 परसेंटाइल हासिल किया है। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, नादिया, लोहरदगा के निशांत कुमार ने 93.65 पर्सेंटाइल हासिल किया है। जिला रामरुद्रा सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, बोकारो के तीन छात्रों ने परीक्षा पास की है। विद्यालय के नीरज कुमार ने 85 पर्सेंटाइल, सुमित कुमार ने 83.34 पर्सेंटाइल, राहुल कुमार ने 84.89 पर्सेंटाइल और युग कुमार ने 83.51 पर्सेंटाइल हासिल किया है।

डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, बीपीएम, बर्मामाइंस, जमशेदपुर के प्रिंस कुमार सिंह ने 94 पर्सेंटाइल, लक्ष्य कुमार गुप्ता ने 88.83 पर्सेंटाइल और रौनक प्रजापति ने 82.2 पर्सेंटाइल हासिल किया है। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, लातेहार के छात्र कार्तिकेय तिवारी ने 89.45 पर्सेंटाइल हासिल किया है। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जमशेदपुर की ज्योतिका महतो ने 74.81 पर्सेंटाइल के साथ परीक्षा क्वालीफाई किया है।

सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, साकची जमशेदपुर की अनुष्का दुबे ने 79.58 पर्सेंटाइल हासिल किया है। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस मेदिनीनगर, पलामू के छात्र अभिषेक कुमार ने 84.56, आराध्य सिंह ने 76.73 और सक्षम कुमार गुप्ता ने 72.85 पर्सेंटाइल हासिल किया है। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, हजारीबाग के छात्र अमन कुमार ने 77.93 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, चतरा की छात्रा श्रेया गुप्ता ने 82.6 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, खूंटी की 12 छात्राएं सफल

जेईई मेंस की प्रवेश परीक्षा में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कालामाटी (खूंटी) की 12 छात्राएं सफल हुई है। सफल छात्राओं में महिमा कुमारी, दिव्या कुमारी, गुंजा कुमारी, जंबी टुटी, आरती कुमारी, ईशा कुमारी, आकांक्षा कुमारी, प्रमिला टुटी, अमिका कुमारी, अंता कुमारी, अर्चना कुमारी, लीला कुमारी शामिल है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

शेख़ भिखारी मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन

0

शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आर्थो विभाग में इलाजरत मरीज पप्पू भुइयां 35 वर्ष का एक्सीडेंट 29 जनवरी को हुआ था,जिसमे उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी,रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन एक जटिल ऑपरेशन है जिसकी सुविधा सीमित संस्थानो में ही उपलब्ध है। शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन करने वाले टीम का नेतृत्व अस्थि रोग विभाग के डॉक्टर शशि कांत सिंह और डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस तरह का जटिल ऑपरेशन हजारीबाग में पूर्व में नहीं हो पाता था,लेकिन ये सुविधा अब यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत उपलब्ध है और ऑपरेशन करने वाले टीम में डॉ शशि, डॉ संजीव , राजू, कुंदन ,विनोद ,सिस्टर संजना,रौशनी एवम एनेस्थीसिया विभाग से डॉ सुप्रभात, प्रिया, रामाशीष शामिल थे।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देशानुसार DMFT मद से हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं पारा मेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति की गई थी, जिसका परिणाम है कि इस प्रकार के जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को हजारीबाग में कर पाना संभव हो पाया है।

न्यूज़ – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त एवं अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है

0

गुमला : – गुमला जिले में प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त एवं अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के तीन कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है, तथा आगे भी जांचोपरांत संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निदेशक DRDA, विद्या भूषण द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप विकास आयुक्त, गुमला के प्रतिवेदन के आधार पर एकलाखु रहमान वारसी, सहायक अभियंता (संविदा आधारित), जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, गुमला, जो वर्तमान में जिला परिषद, गुमला में पदस्थापित थे, को संवेदक से अवैध राशि की मांग एवं भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने के कारण तत्काल प्रभाव से उनकी प्रतिनियुक्ति से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि संबंधित कार्यालयों के सभी अभिलेख कार्यालय प्रधान को हस्तगत कराना सुनिश्चित करें।

इसी प्रकार, प्रमोद कुमार, प्रधान लिपिक, जिला पंचायत शाखा, गुमला, जो वर्तमान में जिला परिषद, गुमला में प्रतिनियुक्त थे, को संवेदकों से अवैध राशि की मांग, असंसदीय भाषा के प्रयोग एवं भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विशुनपुर अंचल कार्यालय निर्धारित किया गया है तथा झारखंड सेवा संहिता के नियम 96 के तहत उन्हें नियमानुसार निलंबन भत्ता प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के आधार पर लक्ष्मण खलखो, लेखा लिपिक, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, गुमला, के कार्य में लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता के कारण उनके निलंबन की अनुशंसा की गई है। प्रकाशित रिपोर्ट में बिशुनपुर प्रखंड के लिए ऑफलाइन टेंडर निकाले जाने और रद्द किए जाने का मामला उजागर किया गया था, जिसमें संवेदकों को टेंडर पत्र नहीं बेचा गया, जबकि वे कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। यह मामला गंभीर लापरवाही को दर्शाता है, जिसके आधार पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

इसके अलावा, यदि जांच में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, गुमला के कार्यपालक अभियंता की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उक्त के आलोक में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि, जांच प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात दोषी पाए गए सभी कर्मियों के विरुद्ध आगे की कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। गुमला जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जिले में प्रशासनिक कार्य पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप संचालित हों। भविष्य में भी भ्रष्टाचार एवं लापरवाही पर इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

द्वितीय गुमला साहित्य उत्सव का आगाज, 15 से 17 फरवरी तक साहित्य के रंग में रंगेगा गुमला

0

पहला दिन नीलोत्पल मृणाल के कार्यक्रम से आरम्भ

उपायुक्त ने स्थानीय विद्यार्थियों, युवाओं सहित सभी नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

गुमला :- साहित्य उत्सव अंतर्गत दिनांक 15 फरवरी को बिरसा मुंडा पार्क में शाम 04 बजे से कार्यक्रम आरम्भ होगा । कार्यक्रम के पहले दिन अपराह्न चार बजे कुड़ुख साहित्य के बदलते स्वरूप पर डाक्टर नारायण भगत और प्रेमचंद उरांव की परिचर्चा होगी एवं उसके बाद राष्ट्रीय स्तर के लेखक, कवि, सोशल मीडिया के रचनाकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता नीलोत्पल मृणाल का कार्यक्रम होगा । नीलोत्पल मृणाल डार्क हॉर्स और औघड़ नामक प्रसिद्ध उपन्यास लिख चुके हैं तथा सोशल मीडिया पर उनकी कविताएं काफी प्रसिद्ध हैं । देश में युवाओं को मिलने वाला सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “साहित्य अकादमी युवा अवार्ड” से सम्मानित नीलोत्पल मृणाल बिहार झारखंड से संबंध रखते हैं तथा साहित्य समाज सेवा के लिए इन्हें बिहार गौरव अवार्ड से नवाजा जा चुका है । इनके लिखे दोनों उपन्यास डार्क हॉर्स एवं औघड़ हिन्दी बेस्ट सेलर में शामिल रहे हैं । इनकी रचनाओं में गांव का सौंधापन और वास्तविकता का अनूठा संगम होता है ।
इस साहित्य उत्सव में राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न प्रकाशकों द्वारा पुस्तक मेला भी लगाया जा रहा है जहां हिंदी और अंग्रेजी साहित्य के साथ नागपुरी, कुड़ुख आदि जनजातीय साहित्य की किताबों की प्रदर्शनी लगेगी तथा ये बिक्री के लिए भी उपलब्ध होंगी ।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों से संबंधित स्टॉल भी लगाया जाएगा तथा पार्क में फ्री एंट्री होगी। तीन दिन के पूरे कार्यक्रम में कुड़ुख साहित्य के डाक्टर नारायण उरांव, आदिवासी और स्त्री साहित्य की कवयित्री जसिंता केरकेट्टा, जनजातीय विकास के विशेषज्ञ रणेंद्र कुमार, चंद्रहास चौधरी, महेश्वर सोरेन, वरुण ग्रोवर, अनुकृति उपाध्याय, आदि भाग लेंगे । इसके अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों तथा स्थानीय युवाओं से ग्रामीण परिवेश विषय पर पेंटिंग, मूर्त कला, कविताएं, मॉडल्स आदि बनवाए गए हैं जिसके विजेता प्रतिभागियों की कृतियों का प्रदर्शन करते हुए उन्हें कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा । दिनांक 16 एवं 17 फरवरी को पूर्ण 10 बजे से संध्या 6 बजे तक कार्यक्रम संचालित होंगे तथा लोग पुस्तक मेला और प्रदर्शनी सहित रागी के उत्पाद का भी स्वाद ले पाएंगे ।

उपायुक्त द्वारा इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए सभी से बढ़चढकर सभी कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है । अन्य सभी साहित्यिक गतिविधियों के अतिरिक्त कार्यक्रम के दूसरे दिन संध्या 04.30 बजे से बिरसा के उदय विषयक कठपुतली नाच होगा तथा अंतिम दिन गुमला के प्रतिभागियों के लिए खुला मंच कार्यक्रम होगा जिसमें स्थानीय युवा अपने गीत, कविता सहित अन्य प्रस्तुति दे सकेंगे । जिला प्रशासन द्वारा पूरे कार्यक्रम के लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium