19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 463

गुमला जिला प्रशासन द्वारा द्वितीय गुमला साहित्य महोत्सव-2025 का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन के तत्वावधान में “शिक्षा कर भेंट गतिविधि” के तहत “द्वितीय गुमला साहित्य महोत्सव-2025” का भव्य आयोजन 15, 16 एवं 17 फरवरी 2025 को बिरसा मुंडा एग्रो पार्क, गुमला में किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक उत्सव प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक चलेगा, जिसमें देशभर के ख्याति प्राप्त लेखक, साहित्यकार एवं रचनाकार भाग लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य साहित्य, संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देना तथा स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के साहित्य प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान करना है।

महोत्सव के अंतर्गत इंटरएक्टिव सत्र, पुस्तक प्रदर्शनी, स्टोरीटेलिंग, क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवा प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा। इस महोत्सव में साहित्य और कला के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा होगी, जिससे झारखंड की साहित्यिक विरासत को एक नई पहचान मिलेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत 15 फरवरी 2025 को अपराह्न 4 बजे से होगी, जो संध्या 6 बजे तक चलेगी। वहीं, 16 एवं 17 फरवरी को कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से अपराह्न 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस साहित्यिक उत्सव में डॉ. नारायण भगत, डॉ. प्रेमचंद्र उरांव, नीलोत्पल मृणाल, वरुण ग्रोवर, अनुकृति उपाध्याय, चंद्रहास चौधरी, शताब्दी मिश्रा, अक्षय बहिबाला, डॉ. नारायण उरांव, जस्टिना केरकेट्टा, युंडुंश प्रणय, अनुज लुगुन, उदय प्रकाश, पंकज मित्रा, रणेंद्र कुमार, कठपुतली दृश्य प्रस्तुतकर्ता अनुकृति उपाध्याय, संजय कच्छप, जिशान कादरी, महेश्वर सोरेन एवं संजीव कुमार मुर्मू सहित कई प्रतिष्ठित साहित्यकार और रचनाकार उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रशासन सभी नागरिकों, साहित्य प्रेमियों एवं विद्यार्थियों को इस अद्वितीय साहित्यिक महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

प्रेमिका पर शादी का दबाव बना तो प्रेमी ने की निर्मम हत्या, महाकुंभ स्नान के बहाने रची खौफनाक साजिश

0

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के घाघरा निवासी सोनू कुमार ने अपनी प्रेमिका नेविका कुमारी की निर्मम हत्या कर शव को बिहार के डिहरी क्षेत्र में झाड़ियों में फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपी महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज चला गया और फिर सामान्य रूप से अपने घर लौट आया। पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सौंप दिया।

शादी के दबाव से बचने के लिए रची साजिश

जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार और नेविका कुमारी के बीच दो वर्षों से प्रेम संबंध था। कुछ महीनों से नेविका लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिससे सोनू तनाव महसूस कर रहा था। इस दबाव से बचने के लिए उसने नेविका की हत्या की योजना बनाई।

महाकुंभ स्नान के बहाने बुलाया, सुनसान जगह पर दी मौत

5 फरवरी 2025 को सोनू ने नेविका को प्रयागराज स्थित महाकुंभ संगम स्नान के लिए चलने का प्रस्ताव दिया। वह मोटरसाइकिल से उसे लेकर निकला, लेकिन रास्ते में बिहार के डिहरी क्षेत्र में सुनसान जगह पर रुक गया। वहां उसने पहले गला दबाकर फिर चाकू से गोदकर नेविका की हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में छिपाने के बाद वह प्रयागराज पहुंचा, महाकुंभ स्नान किया और वापस अपने घर लौट आया।

परिजनों की शिकायत पर खुली हत्या की गुत्थी

नेविका के अचानक लापता होने पर परिजनों ने बिशुनपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और नेविका और सोनू के प्रेम संबंधों का खुलासा हुआ। शक के आधार पर जब पुलिस ने सोनू कुमार को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस को सौंपा गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने शादी के दबाव से बचने के लिए इस घिनौनी साजिश को अंजाम दिया। उसने विस्तार से हत्या की पूरी साजिश और वारदात के बाद महाकुंभ स्नान कर सामान्य व्यवहार करने की योजना का भी खुलासा किया।

बिशुनपुर थाना पुलिस ने सोनू कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सौंप दिया। मामले की आगे की जांच बिहार पुलिस द्वारा की जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में टीसीएस द्वारा आयोजित किया गया प्लेसमेंट ड्राइव

0

रोजगार के साथ प्लेसमेंट के प्रति जागरूकता लाने का किया गया प्रयास: कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार

सेवाओं और कंसल्टिंग में वैश्विक अग्रणी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ने बुधवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में एक प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया। यह महत्वपूर्ण आयोजन गैर-तकनीकी स्नातक छात्रों के लिए किया गया। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट समन्वयक डॉ पंकज मांझी ने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए यह एक असाधारण करियर अवसर था। उन्होंने बताया कि गैर तकनीकी होने के कारण यह आम लोगों के लिए एक खुला अवसर था जो इस क्षेत्र के लिए एक नई उपलब्धि है।

टीसीएस प्लेसमेंट ड्राइव में 350 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह ड्राइव ऑफिस ऑपरेशंस (डेटा प्रोसेसिंग) के लिए थी। यह चयन प्रक्रिया कई चरणों—अभिरुचि परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार और एचआर साक्षात्कार— मे आयोजित की गई। इस प्रक्रिया का संचालन टीसीएस केवरिया अधिकारी गौरव मिश्रा, संदीपन रॉय और एचआर प्रतिनिधियों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया। ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) में अवसर दिलाने में गौरव मिश्रा की यह पहल अत्यंत सराहनीय रही।

टीसीएस प्लेसमेंट ड्राइव के उद्घाटन समारोह में समाजविज्ञान संकाय के संकायअध्यक्ष सह विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सादिक रज़्ज़ाक़ ने अपने संबोधन में उन्होंने इस प्लेसमेंट ड्राइव को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और व्यावसायिक उत्कृष्टता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने इस प्रकार की पहलों को आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सुनहरा अवसर बताया।

ज्ञात हो कि यह प्लेसमेंट ड्राइव कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार के व्यक्तिगत पहल से आयोजित हुआ। कुलपति ने इसके सफल आयोजन पर सबको साधुवाद दिया।

डॉ पंकज माझी ने कुलपति के नेतृत्व और इस प्रभावशाली प्लेसमेंट ड्राइव को विश्वविद्यालय परिसर में लाने के लिए धन्यवाद दिया।

डॉ पंकज मांझी ने बताया कि भविष्य में और अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ सहयोग की आशा की जा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे विनोबा भावे विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए नवाचार, उत्कृष्टता और करियर उन्नति की संस्कृति और अधिक सुदृढ़।

इस सफल आयोजन के पीछे विश्वविद्यालय के अन्य प्लेसमेंट समन्वयकों डॉ. सरोज रंजन और डॉ. मीता रानी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टीसीएस के प्रतिनिधि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के छात्रों की प्रतिभा, उत्साह और तैयारी से अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा उद्योग जगत के साथ संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता की सराहना की।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

युवाओं को लेकर कांग्रेस के संगठात्मक ढांचे में बड़े फेरबदल की जरुरत

0

भारत जब आजाद हुआ तो कई सारे विकसित देशों खासकर पश्चिम के देशों को लगा कि भारत जैसा इतना बड़ा देश लोकतांत्रिक तरीके से नहीं चल पाएगा। भारत का लोकतंत्र फेल हो जाएगा और सबसे बड़ा लिखित संविधान भी किसी काम नहीं आएगा। लेकिन इसके उलट आज इतने सालों बाद भारत को एक सफल लोकतांत्रिक देश के रूप में जाना जाता है। भारत को अपने पैरों पर खड़ा होने, चलने और फिर दौड़ने का साहस देने में एक बहुत बड़ा योगदान कांग्रेस पार्टी का रहा है। हालांकि केंद्र सरकार में 5 दशक से अधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस, आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ते नजर आ रही है और इस लड़ाई में चुनाव दर चुनाव हार का घाव सहते हुए, अपने पतन की ओर बढ़ रही है। इसका ताजा उदाहरण दिल्ली के विधानसभा चुनाव के रूप में देखा जा सकता है। जिस दिल्ली में शीला दीक्षित के शासनकाल में कांग्रेस लगातार 15 साल सत्ता में बनी रही, वही पार्टी अब लगातार तीसरी बार न केवल चुनाव हारी बल्कि एक भी सीट अपने नाम न कर पाने का कलंक ढ़ोने पर मजबूर हो गई है।

सवाल है कि पार्टी हाईकमान ने आखिर ऐसा कौन सा चश्मा पहन रखा है जिससे उसे तिल-तिल ख़त्म होती आजादी की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी की दयनीय स्थित नजर नहीं आ रही! क्या कारण है कि मतदाताओं के बीच कांग्रेस अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर पा रही, या यूँ कहें कि मतदाताओं की नजर से पूरी तरह उतरती जा रही है।

स्थिति यह हो गई है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को संजीवनी समझ रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को ये नहीं समझ आ रहा कि वह आधी की भी आधी सीट जीतने का जश्न मना रहे हैं। समझने वाली बात है कि आखिर वह क्या कारण रहे जिन्होंने कांग्रेस के किले को ढहाने और बचे हुए खंडहर का भी सफाया करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है! पिछले दस बारह सालों में 50 से अधिक अनुभवी व कद्दावर नेताओं ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। फिर बात ज्योतिरादित्य सिंधिया की हो, महाराष्ट्र के दो बार सीएम रहे अशोक चव्हाण की, 55 साल से कांग्रेस के साथ रहने वाले राजनीतिक परिवार के मिलिंद मुरली देओरा की, ग़ुलाम नबी आज़ाद की या कपिल सिब्बल की, सभी ने एक-एक कर के या तो बीजेपी का दामन थामा या कहीं और अपना राजनीतिक भविष्य तलाशा, लेकिन कांग्रेस पर विश्वास करना मुनासिब नहीं समझा।

पार्टी में लगी इस पतझड़ ने न केवल पुराने दिग्गजों को पार्टी से तोड़ा बल्कि मतदाताओं को भी दूर कर दिया। इसके पीछे एक प्रमुख कारण संगठन नेतृत्व का माना जा सकता है। अब इसे नेतृत्व के प्रति असंतुष्टि कहें या व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं, लेकिन लगातार नेताओं के पार्टी से अलग होने ने निश्चित रूप से आम जनमानस के बीच कांग्रेस को लेकर एक नकारात्मक छवि पैदा कर दी है।

दूसरी ओर कांग्रेस की जमीनी कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं को तवज्जों न दिए जाने की छवि भी उसपर भारी पड़ती जा रही है। जिसे अब न केवल बदलने बल्कि जड़ से ख़त्म करने की जरुरत है। एक बात जो जग-जाहिर है उसमें पार्टी की अंतरकलह के साथ-साथ सिर्फ एक परिवार की बातों को सुना जाना भी शामिल है। कांग्रेस के लिए इसे तत्काल प्रभाव से सुधारने और कुछ मूलभूत बदलावों के साथ कुछ कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है। आवश्यकता है कि पूरी कांग्रेस पार्टी को पुनः गठित किया जाए, जिसमें निर्णायक भूमिका में 50 वर्ष से कम उम्र के कुछ नए चेहरों को आगे बढ़ाया जाए और इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि नए, युवा व अनुभवी चेहरे देश के हर कोनों से शामिल हों। इसके अतिरिक्त एक निर्णय जो कांग्रेस की खोई साख को वापस लाने में रामबाण साबित हो सकता है वो है, गांधी परिवार द्वारा खुद को आलाकमान की गद्दी से अलग कर, इस शब्द को ही कांग्रेस की डिक्शनरी से बाहर निकाल फेंकना।

कांग्रेस नेतृत्वकर्ता की भूमिका अब कुछ अन्य युवा उम्मीदवारों को सौंप कर, राहुल, प्रियंका व सोनिया गांधी को कम से कम आगामी लोकसभा चुनावों तक सिर्फ जमीनी स्तर पर जनता के बीच रह कर काम करना चाहिए। मेरा एक सुझाव यह भी है कि कांग्रेस जन मुद्दों को उठाने में विश्वास करे, न कि पीएम मोदी के दोस्तों को उजागर करने और संविधान की ढपली में अपनी ऊर्जा खपाये। उसे यह समझने और मानने की भी जरुरत है कि आम जन को इन मुद्दों से फिलहाल तो कोई सरोकार नहीं है।

Muskan

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विवि समेत राज्य के सभी राजकीय विश्व – विद्यालयों में अविलंब हो स्थाई कुलपतियों की नियुक्ति :- नवलेश सिंह राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एबीवीपी

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य नवलेश सिंह ने महामहिम राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात किया,महामहिम ने गर्मजोशी से श्री सिंह का स्वागत किया। अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री सिंह ने महामहिम राज्यपाल को राज्य में उच्च शिक्षा की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराते हुए इसकी संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा महामहिम से किया व इनकी चुनौतियों से भीनिपटने की बात हुई,साथ हीं विनोबा भावे विवि समेत राज्य के सभी राजकीय विश्व – विद्यालयों में स्थाई कुलपति नियुक्ति प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूरा करने का आग्रह किया,श्री सिंह ने महामहिम का ध्यान राजकीय विश्व – विद्यालयों की और आकृष्ट कराते हुए बताया कि पिछले लगभग दो वर्षों से विनोबा भावे समेत राज्य के अधिकतर विश्व – विद्यालयों में स्थाई कुलपति समेत सभी प्रमुख प्रशासनिक पद रिक्त पड़ें हैं या तो प्रभार में चल रहे हैं, जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था चरमरा गया है, साथ हीं साथ विश्व – विद्यालयों का विकास भी ठप सा पड़ गया है जिसका सीधा प्रभाव विद्यार्थीयों पर पड़ रहा है, शैक्षणिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है ,छात्र कल्याणकारी नीतियों का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है! श्री सिंह ने महामहिम का ध्यान शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के घोर कमी की और भी आकृष कराते हुए स्वीकृत पदों पर अविलंब नियुक्ति कराने का आग्रह किया! साथ हीं महामहिम राज्यपाल को श्री सिंह ने बताया राज्य के सभी विश्व – विद्यालयों के अंतर्गत आने वाले छात्रावासों की स्थिति भी दयनीय है, राज्य के किसी भी विश्व – विद्यालय में शोधयुक्त वातावरण नहीं है,NEP तो लागू कर दिया गया है लेकिन इनमें आधारभूत संरचना और सुविधाओं की घोर कमी है जिसका सीधा असर विद्यार्थियों पर पड़ रहा है और NEP का महज खाना पूर्ति किया जा रहा है जो काफी चिंताजनक है! महामहिम ने श्री सिंह के बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और साथ हीं आश्वस्त किया कि स्थाई कुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम पड़ाव पर है बहुत जल्द विनोबा भावे समेत सभी विश्व – विद्यालयों को स्थाई कुलपति मिल जाएगा! साथ हीं विश्व – विद्यालयों के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने को लेकर राजभवन प्रतिबद्ध है आवश्यक ठोस कदम उठाए जा रहे हैं व आवश्यकता अनुसार उठाए भी जायेंगे!

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

गरीबी: आर्थिक स्थिति या मानसिकता?

0

क्या गरीबी केवल धन की कमी है, या यह एक मानसिक अवस्था भी है? हमारे देश में गरीबी उन्मूलन के लिए कई योजनाएं, कार्यक्रम और नीतियां लागू की गईं, लेकिन यह समस्या अभी भी जड़ से खत्म नहीं हो सकी। अक्सर गरीबी को केवल आर्थिक अभाव मानकर ही इसका समाधान खोजने की कोशिश की जाती है, जबकि यह समस्या केवल धन की कमी तक सीमित नहीं है। यह एक मानसिकता भी है, जो व्यक्ति को परिस्थितियों का गुलाम बना देती है और उसे आगे बढ़ने से रोकती है।

क्या गरीबी केवल पैसों की कमी है?

अधिकतर लोग मानते हैं कि गरीबी का समाधान सिर्फ आर्थिक मदद से किया जा सकता है। यदि यह सच होता, तो अब तक दुनिया से गरीबी पूरी तरह समाप्त हो चुकी होती। लेकिन वास्तविकता यह है कि गरीबी केवल आर्थिक संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि मानसिकता की जड़ता से भी उपजती है।

कई बार लोग अपनी स्थिति को बदलने का प्रयास तक नहीं करते, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी गरीबी स्थायी है। इस सोच के कारण वे नए अवसरों को तलाशने, नए कौशल सीखने और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश नहीं करते।

गरीबी की मानसिकता: एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक

आपने देखा होगा कि कुछ परिवार पीढ़ी-दर-पीढ़ी गरीबी में ही रहते हैं। इसका कारण केवल आर्थिक संसाधनों की कमी नहीं, बल्कि वह मानसिकता है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी विरासत में मिलती है।

जब बच्चे अपने माता-पिता को यह कहते सुनते हैं—
“हम हमेशा से गरीब हैं,”
“हमारी किस्मत में गरीबी ही लिखी है,”
तो यह सोच उनके दिमाग में गहराई से बैठ जाती है और उनका आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है। यही नकारात्मक मानसिकता उन्हें गरीबी के चक्र से बाहर निकलने से रोकती है।

गरीबी से निकलने का असली तरीका: सोच में बदलाव

गरीबी से बाहर निकलने के लिए केवल धन की नहीं, बल्कि मानसिकता बदलने की जरूरत है।

  • वे लोग गरीबी से बाहर निकल पाए हैं, जिन्होंने सबसे पहले अपनी सोच बदली।
  • उन्होंने समझा कि गरीबी स्थायी स्थिति नहीं है।
  • उन्होंने मेहनत, कौशल विकास और अवसरों का लाभ उठाकर अपनी परिस्थिति को बदला।

बड़ा सपना देखना ही काफी नहीं, सोच को भी बदलना होगा

सिर्फ बड़े सपने देखने से गरीबी नहीं मिटती, बल्कि हर चुनौती को अवसर के रूप में स्वीकार करना जरूरी है। जब तक व्यक्ति अपनी स्थिति बदलने की ठान नहीं लेता, तब तक कोई भी सहायता उसे गरीबी से बाहर नहीं निकाल सकती।

गरीबी मिटाने के लिए आत्मविश्वास और कौशल जरूरी

गरीबी से बाहर निकलने के लिए खुद पर विश्वास करना पहला कदम है।

  • नए कौशल सीखें और अपने ज्ञान का विस्तार करें।
  • समस्याओं के बजाय उनके समाधान पर ध्यान दें।
  • नकारात्मक सोच से बाहर निकलें और हर अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

गरीबी की लड़ाई: मानसिकता परिवर्तन से ही संभव

गरीबी को केवल आर्थिक समस्या मानने की बजाय, हमें इसे मानसिकता से जुड़ी चुनौती के रूप में भी देखना होगा। अगर हम अपनी सोच बदलें, खुद पर विश्वास रखें और अपने अवसरों का सही उपयोग करें, तो गरीबी से बाहर निकलना असंभव नहीं है।

समाज को भी इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी व्यक्ति केवल अपनी मानसिकता की वजह से गरीबी के जाल में न फंसे।

गरीबी के खिलाफ लड़ाई सिर्फ आर्थिक सुधार की नहीं, बल्कि मानसिकता को बदलने की भी है। जब हम इस सोच में बदलाव लाएंगे, तब ही सही मायनों में गरीबी को खत्म करना संभव होगा।

Muskan

राम भक्तों के लिए

गुमला: भरनो में मिर्गी मरीजों के लिए मुफ्त जांच एवं उपचार शिविर आयोजित

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो, स्वास्थ्य विभाग भरनो, और गुमला प्रसाशन के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भरनो में बुधवार को मिर्गी का मुफ्त उपचार और जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर गुमला जिले के घाघरा , बिशुनपुर, भरनो, सिसई , कामडारा, और बसिया के 127 मिर्गी के मरीजों का दिल्ली एम्स के डॉक्टर ममता भूषण सिंह द्वारा जांच कर उपचार किया गया। और मुफ्त दवाएं दी गई। साथ ही शिविर में आये सैकड़ों लोगों को डॉ हेमंत तिवारी और डॉ मयंक शर्मा द्वारा मिर्गी रोगियों को कई आवश्यक जानकारी देते हुए कहा जो रोग से ग्रसित हैं, वे संतुलित आहार लेने की सलाह दी। और कहा वैसा आहार न लें जिसे वजन बढ़ने लगे वजन बढ़ने से मरीजों को काफी परेसानी होगी। दोनों डॉक्टरों द्वारा सभी मरीजों को कई तरह लाभकारी सलाह दिये। कार्यक्रम को सफल बनाने में चिकित्सा प्रभारी जाहिद अख्तर, डॉ सीमा प्रकाश, डॉ शारिब अहमद, डॉ आशुतोष, मनीता कुमारी, रविन्द्र कुमार, विजय नायक, सुमन कुल्लू, सुजीत कुमार समेत भरनो के सभी एनएम, सहिया, और स्वस्थ्य कर्मियों ने मुख्य भूमिका निभाई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला: श्रीनगर गांव में जंगली हाथी का आतंक, घर तोड़ा, धान किया बर्बाद

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित परमवीरअल्बर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के सीसीकरमटोली पंचायत अंतर्गत श्रीनगर गांव में मंगलवार रात्रि में अपने झुंड से भटके हुए जंगली हाथी ने जमकर उत्पाद मचाया। उक्त जंगली हाथी गांव में लगभग 10:00 बजे रात्रि में घुसा और श्रीनगर गांव के रंजीता टोप्पो के घर को तोड़ना शुरू किया।साथ ही घर में रखें 5 क्विंटल धान को भी बर्बाद कर दिया।रंजीता टोप्पो ने बताया कि मंगलवार रात्रि में हम सभी परिवार खाना खाकर सो रहे थे।तभी अचानक 10:00 बजे रात्रि में घर तोड़ने की आवाज आने लगीं।वही मेरे चार बच्चे जिस रूम में सो रहे थे उसी रूम को जंगली हाथी ने तोड़ना शुरू किया , मैं जल्दी से उठकर भागते हुए अपने बच्चों के पास पहुंची और जैसे ही मैं सभी बच्चों को उठाकर बाहर निकली , उसी वक्त घर का दिवाला गिरा , मैं थोड़ा-सा देर करती तो बच्चों की जान जा सकती थी , फिर मैं अपने बच्चों सहित अपने परिवार वालों को लेकर किसी तरह जान बचाने में सफल हुए , और उक्त घर से बाहर निकल गयी और गांव वालों को आवाज देने लगी , तब गांव वालों ने मेरी आवाज सुनकर मेरे घर की ओर आयें और उक्त जंगली हाथी को खदेड़ने लगे परंतु उक्त जंगली हाथी इतना निडर थे कि वह मसाल जलाने के बावजूद भी वह अपनी जगह से नहीं हट रहे थे , लगतार कई घंटे तक ग्रामीणों द्वारा खड़े होने के बाद उक्त जंगली हाथी चटकपुर गांव की ओर चला गया।चटकपुर गांव के ग्रामीण भी जंगली हाथी को खदेड़ते हुए श्रीनगर जंगल की ओर भेज दिये , पीड़िता रंजीता टोप्पो ने प्रखंड प्रशासन व वन विभाग से अपील की है कि जल्द से जल्द मुआवजा दे ताकि समय रहते घर बना सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमलाः महिला की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया हत्या में इस्तेमाल चाकू

0

कामडारा थाना क्षेत्र में हुई वारदात, आरोपी ने कबूला जुर्म

गुमला, झारखंड – गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरहू अटिल टोली में शांति केरकेट्टा (50 वर्ष) की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन केरकेट्टा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पहले हाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया था (कामडारा थाना कांड सं. 04/25)। पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पवन केरकेट्टा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।

 

शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ था हमला

 

यह घटना 21 जनवरी, मंगलवार को रात करीब 7:30 बजे की है। शांति केरकेट्टा लोदो टोली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। वहां से अपने पति के लिए खाना लेकर वापस घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए पवन केरकेट्टा ने पेट और पीठ पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने दी चेतावनी, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने कहा कि हत्या में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की पूरी जांच जारी है। थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने हत्या को अंजाम देने के पीछे कौन से कारण थे और क्या इसमें कोई और शामिल था।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड आंदोलनकारी अपेक्षित नहीं रहेंगे इस बात की पूरी गारंटी है

0

गुमला : –झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल आज वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री केशव महतो कमलेश एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विनोद पांडेय से झारखंड आंदोलनकारी के राजकीय मान सम्मान अलग झारखंडी पहचान रोजी रोजगार एवं नियोजन की गारंटी जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन देने के सवाल को लेकर अलग-अलग मुलाकात की.

सर्वप्रथम सुबह-सुबह झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से अशोकनगर स्थित अपने आवासीय परिसर में आज दूसरी बार वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की.
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अपेक्षित नहीं रहेंगे इस बात की पूरी गारंटी है. आंदोलनकारियों के लिए सरकार की ओर से समुचित व्यवस्था होगी ,उनकी न्याय संगत मांगों पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी.
उन्होंने कहा कि झारखंड का वार्षिक बजट तैयार किया जा रहा है , इस पर विशेष चर्चा होगी. झारखंड आंदोलनकारियों के भाव और भावनाओं से सरकार में शामिल सभी घटक दलों के मंत्रियों एवं संगठनों के प्रमुखों को अवगत कराया जाएगा. सभी वर्गों एवं पक्षों को ध्यान में रखा जाएगा. इस सरकार में आंदोलनकारी स्वयं को उपेक्षित महसूस ना करें. राज्य में आंदोलनकारी पार्टी की ही सरकार है.
प्रतिनिधि मंडल में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो, महासचिव अजीत मिंस केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा संयुक्त का श्रीमती सरोजिनी कच्छप, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की, सह प्रभारी अंथन लकड़ा, संयोजक सुबोध लकड़ा एवं सुजीत कुमार राम प्रमुख थे.
झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान से ही सरकार का सम्मान- केशव महतो कमलेश
वित्त मंत्री से मिलने के पश्चात लेवाडीह स्थित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री केशव महतो कमलेश के आमंत्रण पर उनके आवास में प्रतिनिधिमंडल मिला. श्री महतो ने झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.
उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के संघर्ष में कांग्रेस का बड़ा योगदान रहा है झारखंड क्षेत्र में छोटा नागपुर संथाल परगना के नाम से ज्ञान रंजन के नेतृत्व में कांग्रेस का एक दल अलग राज्य के पक्षधर में जबरदस्त रूप से अग्रणीय भूमिका में रहा है. अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलन हुए बड़ी-बड़ी सभाएं हुई. निश्चित रूप से झारखंड आंदोलनकारी को राजकीय मान सम्मान अलग पहचान रोजी रोजगार नियोजन की गारंटी एवं सम्मान पेंशन मिलना ही चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के सभी पदों पर झारखंड आंदोलनकारी के आश्रितों को शीघ्रता शीघ्र नियोजन देने की दिशा में पहल कदमी करें इससे आंदोलनकारी परिवार गौरवान्वित हो सके. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान से ही सरकार का सम्मान है.
आंदोलनकारियों के चिंहितिकरण के सवाल पर कोई अनियमित नहीं हो – विनोद पांडेय
झामुमो के महासचिव एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विनोद पांडे ने कहा की झारखंड आंदोलनकारियों के चिंहितिकरण के सवाल पर कोई अनियमित नहीं होनी चाहिए. आंदोलनकारी को निश्चित तौर पर राजकीय मान सम्मान मिलना ही चाहिए. आज उन्हीं के त्याग ,बलिदान संघर्ष से यह राज्य बना है . ध्यान रहे कि सही झारखंड आंदोलनकारी छूटे नहीं और गलत झारखंड
आंदोलनकारी
के रूप में कोई जुटे नहीं. उन्होंने झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित धुर्वा डैम किनारे आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों के मिलन समारोह में शामिल होने के संदर्भ में अपनी सहमति दी.
*वर्तमान सरकार से झारखंड आंदोलनकारियों को काफी उम्मीदें – पुष्कर महतो
*मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार से झारखंड आंदोलनकारियों को काफी उम्मीदें हैं. राज्य में हेमंत सरकार के नेतृत्व में निश्चित ही एक-एक आंदोलनकारी को राजकीय मान सम्मान अलग पहचान , सम्मान पेंशन राशि एवं रोजी रोजगार एवं नियोजन के गारंटी होगी. उत्तराखंड में जिस प्रकार से आंदोलनकारियों को सम्मान दिया जा रहा है उसी के तर्ज पर यहां पर सभी को सम्मानित किया जाए मेडिकल की सुविधा आवास की सुविधा, यात्रा सुविधा, आवास की सुविधा, आश्रितों के शिक्षा दीक्षा की सुविधा निशुल्क मिले.

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium