19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 464

11 दिनों से निबंध का कार्य गुमला में पूरी तरह बहिष्कार, किए जाने से लाखों,करोडों का राजस्व का नुकसान

0

गुमला – गुमला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता गिद्ववार अघन उरांव, सचिन बाबूलाल श्रीवास्तव सह सचिव अधिवक्ता अमर कुमार तीनों पदाधिकारी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया पिछले दिनों , यह घोषणा की गई थी के 1 फरवरी से निबंध का कार्य पूरी तरह से बहिष्कार रहेगा और आज 11 दिन बीत जाने के बाद भी गुमला में निबंध कार्य स्थगित है बार सचिव अधिवक्ता बाबूलाल ने बताया कि हम सभी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण एवं पदाधिकारी द्वारा गुमला उपायुक्त को दिनांक 18 दिसंबर 2024 को एक ज्ञापन सौंप कर हम सभी ने तीन मांगे रखी थी, पहला एडिशनल कलेक्टर ए,सी का कोर्ट, दूसरा उपायुक्त का कोर्ट तथा तीसरा निबंध का कार्यालय जिस परिसर में चला करता था वहीं पर चले ताकि अधिवक्ता और आम जनता को परेशानी उठानी ना पड़े परंतु उपायुक्त द्वारा तीन मांगों में दो मांग जिसमें ए,सी कोर्ट और उपयुक्त कोर्ट स्वीकार किया गया और तीसरा निबंध कार्यालय पर कोई विचार नहीं किया गया जिससे अधिवक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है तब हम लोगों ने हड़ताल करने का फैसला लिया और यह हड़ताल आगे भी जारी रहेगा जब तक हमारी मांगों पर उचित निर्णय हो जाता है बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता गिद्ववार अघन उरांव ने बताया कि नए भवन में रजिस्ट्री ऑफिस जाने से आम जनता के साथ ही साथ अधिवक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही है एक काम के लिए वहां 10:00 बजे से 5:00 बजे तक रहना पड़ता है अधिवक्ताओं को और कई कार्य होते हैं ऐसी स्थिति में क्लाइंट को भी भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है आने-जाने में भी प्रॉब्लम है इसलिए रजिस्ट्री ऑफिस पुणे वापस लाया जाए यही हमारी मांग है बहुत सारे भवन यूं ही खाली है,

इस मौके पर युवा अधिवक्ता बार एसोसिएशन के सह सचिव अमर कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि नए परिवेश में रजिस्ट्री ऑफिस जाने से निबंधन कार्यालय के पदाधिकारी नाजायज फायदा उठा रहे हैं उन्होंने अभी कहा कि निबंध कार्यालय के लोग क्लाइंट से डायरेक्ट निबंध के लिए डील करने लगे बार एसोसिएशन का एक ही मांग है पुराने कार्यालय पर पुनः कार्यालय लाया जाए या फिर बहुत सारे भवन बंद पड़े हैं कचहरी परिसर के इर्द-गिर्द वहां पर निबंधन कार्यालय चलाया जाए यह जनता के लिए भी प्रशासन के लिए भी और अधिवक्ताओं के लिए भी उचित होगा

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अखनूर सेक्टर में IED धमाका: हजारीबाग के असिस्टेंट कमांडेंट करमजीत सिंह बख्शी बलिदान

0

जम्मूकश्मीर: नियंत्रण रेखा (#LoC) के पास जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट में #भारतीयसेना के दो जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जबकि एक अन्य सैनिक घायल हो गया। बलिदानियों में हजारीबाग के असिस्टेंट कमांडेंट करमजीत सिंह बख्शी (पुनीत) शामिल हैं, जो शहर के प्रसिद्ध होटल व्यवसायी अजिंदर सिंह बख्शी के पुत्र थे।

गश्त के दौरान हुआ धमाका

सेना के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को दोपहर करीब 3:50 बजे अखनूर सेक्टर के भट्टल क्षेत्र में LoC पर गश्त कर रहे जवानों के पास अचानक जोरदार धमाका हुआ। यह विस्फोट एक संदिग्ध IED के कारण हुआ, जिससे तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना ने तुरंत राहत अभियान शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान दो जवानों ने वीरगति प्राप्त कर ली। घायल सैनिक का इलाज जारी है और अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

सेना ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। पोस्ट में लिखा गया,
“व्हाइट नाइट कोर अखनूर सेक्टर के लालेली में बाड़ के पास गश्त के दौरान हुए IED धमाके में बलिदान हुए दो बहादुर सैनिकों को सलाम करता है। भारतीय सेना उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करती है और उनके परिवार के साथ खड़ी है। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।”

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

विस्फोट के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई और संदिग्ध तत्वों की तलाश के लिए विस्तृत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सेना और सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं कि यह IED पहले से बिछाई गई थी या फिर हाल ही में लगाई गई थी।

परिवार और हजारीबाग में शोक की लहर

करमजीत सिंह बख्शी की वीरगति की खबर मिलते ही हजारीबाग में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिवार के लोग, रिश्तेदार और परिचित इस खबर से स्तब्ध हैं। पूरे शहर में करमजीत सिंह बख्शी के बलिदान को लेकर गर्व और गम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

देश के वीर सपूतों को नमन

भारतीय सेना और पूरा देश इन वीर सपूतों के बलिदान को सलाम करता है। यह घटना हमें याद दिलाती है कि हमारी सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सैनिक किस तरह हर पल जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा कर रहे हैं। बलिदानियों का यह त्याग हर देशवासी के लिए प्रेरणा है।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

डालमिया भारत फाउंडेशन की ग्राम परिवर्तन परियोजना कर रही कल्याणपुर (बिहार) में सतत परिवर्तन

0

कल्याणपुर, फरवरी, 2025: डालमिया भारत लिमिटेड (डीबीएल) की सीएसआर शाखा, डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ), अपने अग्रणी फ्लैगशिप कार्यक्रम- ग्राम परिवर्तन परियोजना के जरिए ग्रामीण बिहार में सघन परिवर्तन ला रही है। सतत आजीविका और समग्र सामुदायिक विकास पर केंद्रित, इस पहल ने कल्याणपुर में अपने डालमिया सीमेंट (रोहतास सीमेंट वर्क्स) संयंत्र के पास, तीन ग्राम पंचायतों- समाहुता, बकनौड़ा और बंजारी के नौ गांवों में 4827 से अधिक लाभार्थियों के जीवन में एक स्पष्ट बदलाव किया है। लक्ष्य आधरित घरेलू-स्तर के हस्तक्षेपों के जरिए यह परियोजना ग्रामीण परिवारों को सशक्त बनाती है और टिकाऊ खेती, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देकर आर्थिक अवसरों को बढ़ाती है। कुल 3,367 मैप किए गए घरों में से, 18 महीनों में 2,991 घरों पर सीधे तौर पर प्रभाव पड़ा है, जिससे सामुदायिक आजीविका और जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

इस पहल के बारे में बात करते हुए, डालमिया सीमेंट- आरसीडब्ल्यू के उप कार्यपालक निदेशक और यूनिट हेड, श्री आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा, “ग्राम परिवर्तन परियोजना को जमीनी स्तर के समुदायों को सस्टेनेबल, पर्यावरण के अनुकूल और न्यायसंगत आजीविका बनाने में मदद करने के लिए शुरू किया गया था, ताकि दीर्घकालिक आर्थिक प्रगति सुनिश्चित हो सके। इस पहल के माध्यम से, किसान जलवायु-अनुकूल प्रथाओं को अपना रहे हैं, महिलाएं उद्यमिता में कदम रख रही हैं, और युवा उद्योगों के लिए प्रासंगिक कौशल प्राप्त कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आर्थिक आत्मनिर्भरता और समावेशी प्रगति को बढ़ावा मिल रहा है। भविष्य के दृष्टिगत डीबीएफ का लक्ष्य इस परिवर्तनकारी पहल की पहुंच को वंचित समुदायों तक विस्तारित करना और व्यापक पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव डालना है।”
ग्राम परिवर्तन एक बहुआयामी दृष्टिकोण के माध्यम से टिकाऊ कृषि, पशुधन प्रबंधन, कौशल विकास और सूक्ष्म-उद्यमों को बढ़ावा देता है। अब तक 2,000 से अधिक किसानों ने टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाई हैं, जो मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखते हुए उत्पादकता बढ़ाती हैं। वर्मीकम्पोस्ट, जीवामृत और अजोला की खेती को बढ़ावा देकर, फाउंडेशन रासायनिक निर्भरता को कम करता है और पुनर्योजी कृषि को आगे बढ़ाता है। आलू, प्याज, हरी मटर और लहसुन की खेती सहित विविध फसल सहायता, खाद्य सुरक्षा और बेहतर आय सुनिश्चित करती है। इसके अतिरिक्त, मुर्गी पालन और बकरी पालन, किचन गार्डन, हरा चारा और मशरूम की खेती जैसी पहलें पोषण, पशुधन कल्याण और वैकल्पिक आजीविका में योगदान करती हैं। दीक्षा कौशल विकास केंद्र में 180 से अधिक युवाओं को स्वास्थ्य सेवा और बिजली के काम जैसे व्यवसायों में प्रशिक्षित किया गया है, जिससे 15,000 से लेकर 20,000 रुपए तक की मासिक आय वाली टिकाउ नौकरियाँ हासिल हुई हैं। स्कूल नवीनीकरण, स्वच्छ पेयजल पहुंच और स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उन्नयन जैसी सामाजिक अवसंरचना में सुधार से हजारों लोगों को लाभ हुआ है। स्वास्थ्य शिविरों और डिजिटल साक्षरता कार्यक्रमों ने सामुदायिक कल्याण को और समर्थन दिया है।
ग्राम परिवर्तन परियोजना के माध्यम से, डीबीएफ का उद्देश्य अपने परिचालन क्षेत्रों में ग्रामीण समुदायों में सतत विकास लक्ष्यों, दीर्घकालिक विकास और लचीलेपन की दिशा में प्रगति करना है।

Muskan

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह: बड़ी खबर: गोड्डा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन में घुसने को लेकर बवाल:  लोको पायलट को उतार कर खुद इंजन पर ही बैठ गए कई यात्री, पथराव,कई चोटिल 

0

गिरिडीह : महाकुंभ-प्रयागराज के लिए चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस में बुधवार शाम में पथराव की घटना हुई है। बताया गया कि मधुपुर से ट्रेन गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां पहले से प्रयागराज जानेवालों की काफ़ी भीड़ जमा थी। न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन से ट्रेन जमुआ पहुंची तो वहां यात्रियों की और अधिक भीड़ मौजूद थी।

बताया गया कि हर कोई ट्रेन में किसी तरह चढ़ने को बेताब था। ट्रेन किसी तरह खुल गयी, लेकिन जैसे ही ट्रेन जमुआ स्टेशन पर पहुंची तो यहां पहले से मौजूद सैकड़ों की संख्या में यात्री फिर से जबरदस्ती अलग-अलग बोगियों में घुसने के प्रयास करने लगे। इस दौरान काफी देर तक स्टेशन के पास हंगामा हुआ। इसी बीच कई यात्री ट्रेन के इंजन में चढ़कर लोको पायलट को उतार कर खुद इंजन पर ही बैठ गए, जिससे  कई यात्रियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव करना शुरु कर दिया, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और स्टेशन पर हंगामा होना शुरु हो गया। कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

राजधनवार स्टेशन में फिर ट्रेन पर धावा, यात्रियों ने कई बोगियों के शीशे तोड़ डाले

पथराव की इस घटना में कई यात्रियों को चोट आई है, करीब 40 से 50 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर ख़ड़ी रही। पथराव में आक्रोशित लोगों ने एसी कोच का शीशा तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और भीड़ को शांत करवा कर ट्रेन को फिर से रवाना करवाया।

इधर जैसे ही ट्रेन राजधनवार स्टेशन पहुंची तो यहां लोगों ने एक बार फिर से ट्रेन पर धावा बोल दिया और ट्रेन की कई बोगियों के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह से ट्रेन को रवाना कराया।

राम भक्तों के लिए

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से आयोजित किया गया डेढ़ घंटे का वेबिनार “How’s the Josh!! Unlock Your Potential: Excel in Boards and Beyond”

0

✦ ऑनलाइन प्रेरणात्मक कार्यक्रम ‘हाउज़ द जोश’ में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव एवं अन्य शिक्षा पदाधिकारियों ने छात्रों को दिए टिप्स

✦ छात्रों में आत्मविश्वास को बढ़ाने, परीक्षा से संबंधित तनाव को कम करने और प्रभावी परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों का मार्गदर्शन

✦ हमारा प्रयास होना चाहिए कि बोर्ड की परीक्षा में कोई भी छात्र अनुतीर्ण ना रहे, कमजोर बच्चो पर विशेष ध्यान दे – सचिव

✦ परीक्षा की तैयारी करवाने में लापरवाही बरतने वाले शिक्षक, उच्च स्तरीय अधिकारी के विरुद्ध होगी कार्रवाई – सचिव

✦ छात्र लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहे, छात्र की सफलता ही शिक्षक की सफलता है – डीएसई, रांची

✦ छात्रों को पदाधिकारियों ने दी परीक्षा की शुभकामनाएं, राज्य के सभी सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में हुआ वेबिनार का प्रसारण

बोर्ड परीक्षाओ के मद्देनजर छात्रों को प्रभावी परीक्षा की तैयारी में सहयोग करने, उनमे आत्मविश्वास बढ़ाने और परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए आज राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा सुबह 10 बजे से 11:30 तक ऑनलाइन प्रेरणात्मक वेबिनार “How’s the Josh!! Unlock Your Potential: Excel in Boards and Beyond” का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव श्री उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी श्री सचिदानंद दि. तिग्गा, रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज, SDEO श्री अभिषेक झा, शैक्षणिक सलाहकार श्री मनोहर लाल, विद्यालय प्रबंधक डॉ. अशोक कुमार, श्री शुभेंदु मजूमदार, श्री महेंद्र प्रताप सिंह के साथ सभी सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य, शिक्षक और छात्र शामिल हुए।

वेबिनार को संबोधित करते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव श्री उमाशंकर सिंह ने छात्रों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से कहा कि परीक्षा देने जा रहे बच्चो पर अनावश्यक दबाव ना बनाये। शिक्षक बच्चो को वर्गीकृत कर उन्हें तैयारी में सहयोग करे। कमजोर बच्चो पर विशेष ध्यान दे। सचिव श्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि परीक्षा की तैयारियों में जो भी शिक्षक, उच्च स्तरीय अधिकारी लापरवाही बरतेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह पहला वर्ष होगा जब सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के बच्चे सीबीएससी की बोर्ड परीक्षा देंगे, ऐसे में प्रथम, द्वितीय या तृत्य स्थान मायने नहीं रखता है, सफलता मायने रखती है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि बोर्ड परीक्षा में बैठने वाला कोई भी छात्र अनुतीर्ण ना रहे। हमारा सर्वोच्च प्रयास यही होना चाहिए कि हम बच्चो को ऐसी तैयारी कराये जिससे वे अनुतीर्ण ना हो। उन्होंने आज के वेबिनार की तरह एक और वेबिनार करने का सुझाव दिया, ताकि छात्रों को मोटिवेशन और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल सके।

वेबिनार को संबोधित करते हुए रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज ने कहा कि महानता की कीमत ही जिम्मेदारी है। छात्र यह समझे कि बोर्ड परीक्षाएं उनके भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उनका भविष्य इन परीक्षा परिणामो पर निर्भर करता है। श्री बादल राज ने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने छात्रों से कहा कि शिक्षकों को आपसे काफी उम्मीदे है। छात्र की सफलता ही शिक्षक की सफलता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में भारत विकसित राष्ट्र तभी बनेगा जब हम सब अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। उन्होंने ‘Productive Citizenship’ पर जोर दिया। श्री बादल राज ने कहा कि कठिन कुछ नहीं है, निरंतर अभ्यास से ही सहजता आती है। कड़ी मेहनत अक्सर सफलता की कुंजी होती है। आप कितने भी प्रतिभाशाली क्यों ना हो, अगर स्थिरता और कठिन परिश्रम नहीं है, तो प्रतिभा व्यर्थ हो जाती है। उन्होंने परीक्षा को उत्सव के रूप में लेने की सलाह दी। श्री बादल राज ने कहा कि पेपर कैसा भी गया हो, हमें निराश नहीं होना चाहिए और अगले पेपर कि तैयारी में जुट जाना चाहिए।

वेबिनार को संबोधित करते हुए SDEO श्री अभिषेक झा ने कहा कि छात्रों ने परीक्षा के लिए जो पढ़ा है, उसपर ध्यान दे और उसे रिवाइज करते रहे। मन में कोई तनाव ना ले। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूर रहे और पढ़ाई से समय निकालकर प्रेरणात्मक मूवीज देखे। इससे आप सकारात्मक अनुभव करेंगे। श्री अभिषेक झा ने कहा कि कोई भी लक्ष्य ना मुमकिन नहीं होता है। उन्होंने श्री दुष्यंत कुमार की कविता की पंक्ति “कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता, जरा एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो..” के साथ अपने संबोधन का समापन किया।

वेबिनार में अपनी बात रखते हुए शैक्षणिक सलाहकार श्री मनोहर लाल ने कहा कि छात्र परीक्षा केंद्र में जाने से पहले केंद्र की पूरी जानकारी रखे। उसी अनुरूप समय प्रबंधन करे। एग्जाम सेंटर में केवल एडमिट कार्ड, पेन और जरूरी सामग्री लेकर जाए। अनावश्यक सामग्री ले जाने से बचे। परीक्षा से पहले कुछ नया ना पढ़े, जो पढ़ा है उसे रिवाइज करे। अधिक से अधिक लिखने का अभ्यास करे। अंतिम समय की तैयारी से बचें। उत्तर लिखने से पहले उत्तर पुस्तिका को ध्यान से पढ़े। खासकर सेट का नंबर ध्यानपूर्वक भरे। परीक्षा संपन्न होने पर अगले पेपर का रिवीजन तुरंत ना शुरू करे। कुछ समय का ब्रेक ले। अभिभावक बच्चो को मोटरसाइकिल ना दे, एग्जाम देने के लिए जा रहे है तो अभिभावक या तो स्वयं छोड़ने जाएं, या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करे। जल्दबाजी में दुर्घटना से बचाव के लिए यह आवश्यक है। परीक्षा देने से पहले माता पिता का आशीर्वाद ले।

लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन पर मार्दर्शन देते हुए स्कूल मैनेजर श्री शुवेंदु मजूमदार ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं छात्रों की शैक्षणिक यात्रा का महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं। परीक्षा से पूर्व अपना लक्ष्य और समय प्रबंधन निर्धारित करे। छात्र स्मार्ट गोल बनाये। प्रेरणा को ऊंचा रखें। मन में आत्मविश्वास रखे, परीक्षा के दबाव को हावी ना होने दे। अंतिम समय की तैयारी से बचे। टालमटोल से बचे और ध्यान केंद्रित कर अपनी पढ़ाई करे। परीक्षा से पूर्व अधिक से अधिक मोचक टेस्ट करे। इससे लिखने का अभ्यास होगा। स्कूल मैनेजर डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। चुनौतियों को चुनौती देना सीखे। तनाव से बचे। परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाये रखे। आत्म विश्वास और लचीलापन से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

*सभी सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में बच्चो ने देखा प्रसारण*

“How’s the Josh!! Unlock Your Potential: Excel in Boards and Beyond” वेबिनार का प्रसारण राज्य में संचालित सभी सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने देखा। छात्रों ने विशेषज्ञों से मिले विचारो को अपने जीवन में अपनाकर परीक्षा की प्रभावी तैयारी में जुट जाने का संकल्प लिया। शिक्षा से संबंधित पदाधिकारियों से संवाद ने छात्रों में आत्मविश्वास और सकारात्मकता भरने का काम किया। यह पहली बार है जब विभागीय सचिव, विभागीय पदाधिकारियों ने छात्रों से परीक्षा से पूर्व सीधा संवाद किया और उनका मार्गदर्शन किया है। पदाधिकारियों ने छात्रों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया।

न्यूज़ डेस्क

राम भक्तों के लिए

शांतिपूर्ण तरीके से आज मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा हुई संपन्न

0

गुमला : – जैक बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा के आज पहले दिन गुमला जिले में सफलता पूर्वक परीक्षा संपन्न हुआ।

जिले के 55 केन्द्रों में मैट्रिक एवं 32 केंद्रों में इंटर की परीक्षा आज शांतिपूर्वक और कदाचारमुक्त संपन्न हुई। मैट्रिक में IIT एवं वोकेशनल और इंटर में भी वोकेशनल सब्जेक्ट की परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान जिले में मैट्रिक के 610 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 12 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर के कुल 983 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें आर्ट्स के कुल 871 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं कॉमर्स एवं साइंस में क्रमशः 23 एवं 89 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। आर्ट्स में कुल 10 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें , वहीं कॉमर्स एवं विज्ञान की परीक्षा में क्रमशः 2 एवं 0 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें।

सभी केन्द्रों पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से पूरी सख्ती बरती गई। इस दौरान प्रशासन द्वारा पूरी सख्ती बरती गई ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस पर नागरिकों की समस्याओं का समाधान

0

गुमला :- गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक के दौरान बसिया ग्राम के निवासियों ने नाली निकासी की समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी नहीं होने से नाली बार-बार जाम हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। इस पर उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसी प्रकार, लक्ष्मण नगर फसिया के ग्रामीणों ने भी सड़क किनारे नाली निर्माण न होने के कारण गंदगी की समस्या रखी। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जल्द से जल्द नाली निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कई आवेदकों ने मनरेगा योजना के तहत मुर्गी पालन, मुर्गी शेड निर्माण, एवं RSETI से प्रशिक्षण के लिए आवेदन समर्पित किया। इसके अलावा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए भी कई आवेदन प्राप्त हुए।

गुमला निवासी सरिता देवी ने उपायुक्त को बताया कि उनके पति की मृत्यु के बाद वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही हैं और बच्चों की पढ़ाई के लिए सहायता चाहती हैं। उपायुक्त ने जिला कल्याण विभाग को पत्र अग्रसारित कर बच्चों के आवासीय विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, साथ ही जिला समाज कल्याण विभाग को भी आवश्यक सहयोग हेतु निर्देशित किया।

लालपुर ग्राम के समीप गांदर पहाड़ पर अवैध खनन की शिकायत ग्रामीणों ने दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पहाड़ तोड़ने से घरों पर बड़े पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे जान-माल की क्षति की संभावना है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया।

इसके अतिरिक्त, जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान भूमि विवाद, आपसी विवाद, दिव्यांगजनों को बैटरी चालित रिक्शा प्रदान करने, रोजगार सहायता एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान किया और शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया जाए ताकि जिले में प्रशासनिक सुशासन एवं नागरिक संतुष्टि को बढ़ावा मिल सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला समाहरणालय सभागार में GeM पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में सरकारी उत्पादों और सेवाओं की खरीदारी जीईएम पोर्टल से करने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला योजना विभाग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण -सह-कार्यशाला में संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर्स शामिल हुए। जीईएम से आए प्रतिनिधि कुणाल चौरसिया
ने पोर्टल पर यूजर आईडी बनाने, प्रोफाइल अपडेट करने, टेंडर अपलोड करने, सीआरसी और पेमेंट अपडेट करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई।

मौके पर उप विकास आयुक्त गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया, एसडीपीओ पुलिस पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कंप्यूटर ऑपरेटर्स सहित कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में बांस कारीगरों के उत्थान के लिए नई योजना, “हरा सोना” से निखरेगा गुमला

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल से जिले के बांस कारीगरों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना शुरू की जा रही है, जिससे गुमला जिले को हरे सोने से निखारने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का उद्देश्य कारीगरों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उनके उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना है। योजना को आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) के तहत नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा, जिससे कारीगरों को व्यवसायिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

बांस को हरा सोना कहा जाता है, क्योंकि यह न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि आर्थिक विकास का भी एक महत्वपूर्ण साधन है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने न केवल कारीगरों के उत्थान पर ध्यान केंद्रित किया है, बल्कि बांस की कृषि को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया है। इस योजना के तहत जिले में बीमा बैंबू और अन्य उन्नत किस्मों के बांस का पौधारोपण किया जाएगा, जिससे स्थानीय किसानों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

इस पहल के अंतर्गत बांस कारीगरों को बुनियादी और उन्नत स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें डिज़ाइनिंग, कटाई, मशीन संचालन और आधुनिक तकनीकों का समावेश होगा। गुमला जिले में पहले से मौजूद आठ क्लस्टर फैसिलिटेशन सेंटरों (CFC) में से एक को उन्नत सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा, जिससे कारीगरों को प्रशिक्षण एवं उत्पादन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

इस परियोजना के तहत कारीगरों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। लगभग ₹39,00,000 की राशि इस योजना के लिए स्वीकृत की गई है, जिससे मशीनों की आपूर्ति, अधिष्ठापन और प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।

इसके अलावा, प्रत्येक कारीगर को न्यूनतम ₹5000 मूल्य के उत्पाद तैयार करने होंगे, जिन्हें 12 महीने के भीतर बायबैक मैकेनिज्म के तहत खरीदा जाएगा। इससे कारीगरों को बाजार की चिंता किए बिना अपने उत्पादों की उचित कीमत प्राप्त होगी।

इस दिशा में मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग बोर्ड द्वारा भी कारीगरों को पहचान पत्र, ई -श्रम कार्ड, श्रमिक निबंध, आयुष्मान कार्ड, पीएम विश्वकर्म योजना, प्रशिक्षण के क्षेत्र में बेहतर काम कर कारीगरों को लाभ दिया जा रहा है।

ज्ञात हो कि बांस का उपयोग बायोडीजल के रूप में भी किया जा रहा है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा का एक नया स्रोत बन रहा है। इसके अलावा, बांस अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करता है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इस पहल से न केवल आर्थिक, बल्कि पारिस्थितिकीय लाभ भी मिलेगा, जिससे गुमला जिले को हरित विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

योजना के तहत 1 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद कारीगरों के लिए एक स्थायी आर्थिक मॉडल तैयार करने की योजना भी बनाई गई है। इसके लिए एफपीओ/सहकारी समिति का गठन किया जाएगा, जिससे कारीगरों को निरंतर उत्पादन और विपणन की सुविधा मिल सके।

यह योजना न केवल बांस कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी, बल्कि जिले में स्वरोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर गुमला में कार्यशाला का आयोजन

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला सूचना एवं विज्ञान विभाग द्वारा आज गुमला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

इस कार्यक्रम में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को इंटरनेट के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी और साइबर अपराध, डेटा चोरी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग से बचने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इंटरनेट एक शक्तिशाली माध्यम है, लेकिन इसका सतर्क और जिम्मेदार उपयोग ही इसे सुरक्षित बना सकता है।

इस अवसर पर शिव नारायण साहू, प्रधान अध्यापक पॉलिटेक्निक कॉलेज, रानीप्रिया,HOD BCA , रामचंद्र महाराज, DRM गुमला NIC, नेटवर्क इंजीनियर NIC ,जीतू उरांव और अभिषेक कुमार सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल प्राइवेसी और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यशाला में गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रथम वर्ष के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्हें इंटरनेट पर सतर्कता बरतने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, संदिग्ध वेबसाइटों से बचने और साइबर सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई।

गौरतलब है कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस हर साल फरवरी के दूसरे सप्ताह के मंगलवार को मनाया जाता है। इस वर्ष यह 11 फरवरी को आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को इंटरनेट की सुरक्षा और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium