19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 467

गुमला में PM JANMAN योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

0

गुमला: गुमला के परियोजना निदेशक आईटीडीए रीना हांसदा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनजातीय मानवाधिकार (PM JANMAN) योजना के तहत विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

विद्युत और जल आपूर्ति में तेजी लाने पर जोर

बैठक में विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि 15 मार्च तक सभी पीवीटीजी (PVTG) ग्रामों में शत-प्रतिशत घरों में विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, छूटे हुए घरों में प्रखंड विकास पदाधिकारी के समन्वय से मीटर लगाने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया। इस कार्य की नियमित निगरानी के लिए कल्याण पदाधिकारी को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित करने का दायित्व सौंपा गया।

पीएचईडी विभाग को भी निर्देशित किया गया कि सभी पीवीटीजी घरों को जल जीवन मिशन से शीघ्र जोड़ा जाए। साथ ही, दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया गया।

राशन कार्ड और आधार कार्ड की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

परियोजना निदेशक ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पीवीटीजी ग्रामों में रहने वाले सभी नागरिकों के राशन कार्ड सुनिश्चित किए जाएं। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम राशन कार्ड से छूट गया है, तो उसे अविलंब जोड़ा जाए।

सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने पर बल

बैठक में सड़क निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई, जिसमें निर्देश दिया गया कि जिन स्थानों पर अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। साथ ही, जिन सड़कों का निर्माण कार्य जारी है, उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की योजना

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पीवीटीजी समुदाय के सभी नागरिकों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना, जल जीवन मिशन, मोबाइल नेटवर्क, विद्युत, आंगनबाड़ी सेवाएं, स्कूल, मनरेगा, जनधन योजना, मोबाइल मेडिकल वैन जैसी सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जेटीडीएस, एलडीएम सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि पीवीटीजी समुदाय को सरकार की सभी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में ई-कोर्ट्स पर सेमिनार संपन्न, न्यायिक प्रक्रिया को डिजिटल रूप से सुलभ बनाने पर जोर

0

गुमला: गुमला अधिवक्ता भवन के सभागार में शनिवार को एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सरल, सस्ता और सुगम बनाने के लिए ई-कोर्ट्स प्रणाली की जानकारी दी गई। इस पहल के तहत, दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोग भी अपने मुकदमों की स्थिति, अदालती आदेश और सुनवाई की तिथियों की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन गुमला व्यवहार न्यायालय के तत्वाधान में किया गया। इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चंद्र मिश्र, प्रधान न्यायाधीश (कुटुंब न्यायालय) एवं डीएलएसए के सचिव ओमप्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

न्यायिक प्रक्रिया में डिजिटल नवाचार

सेमिनार को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चंद्र मिश्र ने कहा कि ई-कोर्ट्स प्रणाली के माध्यम से न केवल मुकदमों की फाइलिंग डिजिटल रूप से की जा सकती है, बल्कि केस से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी इंटरनेट के माध्यम से आसानी से उपलब्ध होंगी। उन्होंने अधिवक्ताओं और उनके सहायक क्लर्कों को इस डिजिटल प्रणाली का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी, ताकि न्यायालय से संबंधित कार्यों को सुचारू रूप से किया जा सके।

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को होगा लाभ

मिश्र ने बताया कि ई-कोर्ट्स प्रणाली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी न्यायालय की कार्यवाही से जुड़ी सूचनाएं घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। इससे न केवल न्यायिक प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी, बल्कि लंबित मुकदमों की स्थिति जानने के लिए लोगों को बार-बार अदालत आने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।

तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण

सेमिनार के दौरान मास्टर ट्रेनर अधिवक्ता राकेश वर्मा ने नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड (NJDG) और वाइड एरिया नेटवर्क (WAN) सॉफ्टवेयर के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, न्यायालय के कार्यालय सहायक नितिन कुमार और धीरज कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ई-कोर्ट्स के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया।

प्रधान न्यायाधीश (कुटुंब न्यायालय) ओमप्रकाश और डीएलएसए सचिव रामलाल गुप्ता ने भी सेमिनार की सफलता में अहम योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अमर कुमार ने किया।

बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने लिया भाग

इस सेमिनार में बड़ी संख्या में नए और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भाग लिया और ई-कोर्ट्स प्रणाली को समझने के साथ-साथ इसे अपने कार्यों में अपनाने की प्रतिबद्धता जताई। यह पहल न्यायिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला प्रशासन द्वारा द्वितीय गुमला साहित्य महोत्सव के अवसर पर “पेंट माई विलेज” के थीम पर आधारित प्रतियोगिता का होगा आयोजन

0
गुमला : – गुमला जिला प्रशासन के तत्वावधान में द्वितीय गुमला साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष के महोत्सव की थीम “पेंट माई विलेज” रखी गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस महोत्सव में चित्रकला प्रतियोगिता, रील निर्माण प्रतियोगिता, कहानी लेखन और कविता लेखन प्रतियोगिता शामिल हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जीवन को सृजनात्मक अभिव्यक्ति देना है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ 11 फरवरी 2025 तक जमा कर सकते हैं। प्रविष्टियाँ ईमेल gumlalitfestival2025@gmail.com के माध्यम से भेजी जा सकती हैं या गुमला साइंस सेंटर में जाकर भी जमा की जा सकती हैं।
गुमला जिला प्रशासन सभी साहित्य एवं कला प्रेमियों को इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित करता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत गुमला में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन

0
गुमला : – गुमला जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के चार प्रमुख विद्यालयों—एसएस प्लस टू गर्ल्स, एसएस प्लस टू बॉयज, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गुमला एवं एएनएम कॉलेज गुमला—के लगभग 2000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह आयोजन आगामी फाइलेरिया मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) राउंड की सफलता सुनिश्चित करने के लिए किया गया, जो 10 से 25 फरवरी 2025 तक चलेगा।
फाइलेरिया एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, जो मच्छरों के माध्यम से फैलती है और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी विकलांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी मानी जाती है। इस संक्रमण के लक्षण बचपन में विकसित हो सकते हैं, लेकिन इसका प्रभाव 5 से 15 वर्षों बाद स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
एमडीए अभियान के तहत डाइथाइलकार्बामाजिन (डीईसी) और अल्बेंडाजोल दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस अभियान के तहत एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली अल्बेंडाजोल, दो से पांच वर्ष के बच्चों को एक गोली डीईसी और एक गोली अल्बेंडाजोल, छह से चौदह वर्ष के बच्चों को दो गोलियां डीईसी और एक गोली अल्बेंडाजोल, जबकि पंद्रह वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को तीन गोलियां डीईसी और एक गोली अल्बेंडाजोल दी जाएगी।
इस अभियान को सफल बनाने में विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों की अहम भूमिका रही। पीरामल फाउंडेशन, गुमला की टीम ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

ई-जनशिकायत कार्यक्रम में चैनपुर और भरनो प्रखंड के नागरिकों ने VC के माध्यम से साझा की अपनी समस्या

0
गुमला – गुमला परियोजना निदेशक ITDA  रीना हांसदा की अध्यक्षता में ई-जनशिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चैनपुर और भरनो प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया।
कार्यक्रम में चैनपुर और भरनो प्रखंड से लगभग 25 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याओं का विवरण दिया। इन समस्याओं में पेंशन, राशन, PM किसान और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे।  रीना हांसदा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ऑन द स्पॉट समाधान करने का निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य रूप से पीसीसी बनाने के सम्बन्ध में कई गांव के ग्रामिणों ने VC के  माध्यम से समस्याओं को रखा। उनकी समस्याओं का निवारण संबंधित छोटे-छोटे पीसीसी को 15 वें विसी से कार्य करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कहा गया। इसके अलावा भी कई समस्याओं समाधान प्रखंड स्तरों पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ऑन द स्पॉट किया गया।
नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों में सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, ऑन-लाइन रशीद, पेंशन योजना, नाली निर्माण, चबुतरा निर्माण, राशन, PMकिसान, जलमीनार मरम्मती, चैकडेम निर्माण, आवास संबंधित सहित अन्य समस्याएं थी।।
 हांसदा ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय रूप से जिन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है उसका त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया, इसके साथ ही पंचायत एवं ग्राम  स्तरों की समस्याओं के निष्पादन हेतु ग्राम सभा करते हुए उक्त समस्याओं के निवारण करने के निर्देश दिए।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में दूसरे दिन खेल महोत्सव का जोश, समापन समारोह की तैयारियां जोरों पर

0

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) में चल रही खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। खिलाड़ी जहां मैच के बीच विश्वविद्यालय परिसर का आनंद लेते नजर आए, वहीं कई प्रतिभागी कैंटीन में चाय-नाश्ते का लुत्फ उठाते दिखे। अधिकतर खिलाड़ी अपने आगामी मुकाबलों के लिए वार्म-अप और अभ्यास में जुटे रहे।

स्वास्थ्य शिविर में खिलाड़ियों का इलाज और परामर्श

खेल के दौरान लगी चोटों के इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जहां एक ओर चोटिल खिलाड़ियों का उपचार किया गया, वहीं दूसरी ओर सामान्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

रेफरी संगठन और उद्घोषकों ने जीता दिल

झारखंड रेफरी संगठन के सचिव श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से आए रेफरियों ने खेल को एआईयू और खो-खो के नियमों के अनुसार संचालित कर प्रशंसा बटोरी। वहीं, उद्घोषक मंडली के डॉ. नीरज डांग, डॉ. सुबोध सिंह, डॉ. मृत्युंजय प्रसाद और शोधार्थी पुष्कर ने अपनी आकर्षक शैली से माहौल को जीवंत बनाए रखा।

भोजन, आवास और बुनियादी सुविधाओं का बेहतरीन प्रबंधन

भोजन समिति के प्रमुख डॉ. इंद्रजीत कुमार और डॉ. नकुल पांडे की देखरेख में खिलाड़ियों, रेफरियों और अतिथियों के लिए तीनों समय भोजन और चाय-नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की गई।

आवास समिति की जिम्मेदारी डॉ. जॉनी रुफिना तिर्की और डॉ. अर्चना रीना धान के नेतृत्व में संभाली गई, जिससे अब तक किसी खिलाड़ी को किसी भी असुविधा की शिकायत नहीं मिली।

इंजीनियर रिजवान अहमद, अनीस, जावेद और अफसर ने विद्युत एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित कर आयोजन की सफलता में योगदान दिया।

फोटोग्राफी, ट्रॉफी और मोमेंटो की तैयारी पूरी

डॉ. मिराज सिद्दीकी ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली, जबकि डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता और डॉ. विनोद रंजन को दिनभर ट्रॉफी और मोमेंटो की व्यवस्था को अंतिम रूप देते देखा गया।

समापन समारोह की भव्य तैयारियां

8 फरवरी को अपराह्न 2:00 बजे समापन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरक्षी महानिरीक्षक पंकज कंबोज उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के जनरल मैनेजर फैज तय्यब शिरकत करेंगे।

खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार है, जहां प्रतिभागियों की मेहनत और प्रदर्शन का सम्मान किया जाएगा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गुमला में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाए जाएंगे सख्त कदम

0

गुमला: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 तक हुई दुर्घटनाओं का विस्तृत आकलन किया गया और संभावित सुधारों पर चर्चा की गई।

दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर चर्चा

बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार:

  • 2023 में 204 सड़क दुर्घटनाओं में 202 लोगों की मृत्यु और 88 लोग घायल हुए।
  • 2024 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़कर 235 हो गई, जिसमें 221 लोगों की जान गई और 66 लोग घायल हुए।
  • जनवरी 2024 में 26 सड़क दुर्घटनाओं में 22 लोगों की मौत और 5 घायल हुए।
  • जनवरी 2025 में 22 सड़क दुर्घटनाओं में 21 लोगों की मृत्यु और 7 लोग घायल हुए।

इन आंकड़ों से स्पष्ट हुआ कि पिछले वर्षों की तुलना में दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे सुरक्षा उपायों को कड़ाई से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

सड़क सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देश

उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारों के लिए सख्त निर्देश जारी किए:

  1. सड़क संकेतक (साइनेज बोर्ड) की स्थापना:
    • जहां साइनेज बोर्ड नहीं हैं, वहां जल्द से जल्द लगाए जाएं।
    • ब्लैक स्पॉट और संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सुधारात्मक कार्य किए जाएं।
    • सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े होर्डिंग लगाए जाएं।
  2. संवेदनशील सड़कों पर सुधार कार्य:
    • पालकोट-बसिया रोड के नाथपुर क्षेत्र में घुमावदार सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने का निर्देश।
    • उर्मी बाईपास रोड पर जल्द से जल्द चौराहा निर्माण का प्रस्ताव।
    • घाघरा चौक के निर्माण को लेकर शीघ्र प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश।
    • आदर के पास गति नियंत्रण बोर्ड लगाने का आदेश।
  3. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन:
    • शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों की चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
    • रेश ड्राइविंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।
    • सभी स्कूलों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज (सदर गुमला), अनुमंडल पदाधिकारी (चैनपुर), जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप, मोटरयान निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक अभियंता (राष्ट्रीय उच्च पथ एवं राजकीय पथ) और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर त्वरित और प्रभावी कदम उठाने पर सहमति जताई। दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जनजागरूकता और कड़े कानून प्रवर्तन की दिशा में ठोस कार्रवाई करने पर बल दिया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में IAF फेलोशिप टीम का शैक्षणिक भ्रमण, विभिन्न विकास योजनाओं की मिली जानकारी

0

गुमला: वित्त विभाग और Nudge Lifeskill Foundation के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत भारतीय प्रशासनिक फेलोशिप (IAF) में चयनित 11 फेलो के लिए गुमला जिले में विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समाहरणालय में परिचय बैठक और विभागीय जानकारी

भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत गुमला के नया समाहरणालय भवन, चंदाली में एक विशेष बैठक के साथ हुई, जिसकी अध्यक्षता परियोजना निदेशक ITDA रीना हांसदा ने की। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा दी गई। इनमें पशुपालन, सहकारिता, ग्रामीण विकास, जिला योजना, उद्यान, समाज कल्याण, मनरेगा, पंचायती राज, मत्स्य पालन और JSLPS से जुड़े कार्यक्रम शामिल थे। इस दौरान फेलो टीम का जिला स्तरीय अधिकारियों से संवाद भी हुआ, जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर कार्यान्वित योजनाओं की समझ मिली।

फेलो टीम ने विभिन्न परियोजनाओं का किया दौरा

बैठक के बाद IAF फेलो टीम ने जिला विज्ञान केंद्र और सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का भ्रमण किया, जहां उन्हें विज्ञान और शिक्षा क्षेत्र में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी गई।

इसके बाद टीम ने रागी प्रोसेसिंग यूनिट और मिलेट कैफे का दौरा किया, जहां उन्होंने स्वयं सहायता समूह (SHG) की दीदियों से बातचीत कर उनके कार्यों और स्वरोजगार को लेकर जानकारी प्राप्त की।

शासन की योजनाओं को समझने का मिला अवसर

इस शैक्षणिक भ्रमण से फेलो टीम को जिले में संचालित योजनाओं, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को समझने का अवसर मिला। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से प्रशासनिक फेलोज को नीतियों के जमीनी क्रियान्वयन को समझने और उनमें नवाचार जोड़ने की प्रेरणा मिलती है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में कुपोषण उपचार केंद्रों की होगी स्थापना, द हंस फाउंडेशन देगा निःशुल्क सेवाएं

0

गुमला: जिले में बच्चों में कुपोषण की रोकथाम और उनके पोषण स्तर में सुधार के लिए डुमरी, घाघरा, बसिया और भरनो प्रखंड में कुपोषण उपचार केंद्रों की स्थापना की जाएगी। ये केंद्र गुमला स्वास्थ्य विभाग और द हंस फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क संचालित होंगे। इस पहल को लेकर बुधवार को सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में एक समझौते (इकरारनामा) पर हस्ताक्षर किए गए।

कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित होंगे केंद्र

इस अवसर पर सिविल सर्जन ने बताया कि ये कुपोषण उपचार केंद्र गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के लिए बेहद लाभकारी होंगे। इन केंद्रों में पहले बच्चों की पहचान की जाएगी और फिर उन्हें भर्ती कर विशेषज्ञ देखरेख में आधुनिक चिकित्सा पद्धति से इलाज दिया जाएगा। जब बच्चे का स्वास्थ्य सुधार होगा, तब उन्हें घर भेजा जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य कर्मी उनकी लगातार निगरानी जारी रखेंगे।

कैसे मिलेगा बच्चों को लाभ?

  • अभिभावकों, एएनएम और आंगनबाड़ी सेविकाओं के सहयोग से कुपोषित बच्चों की पहचान की जाएगी।
  • भर्ती किए गए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण, आधुनिक जांच और बेहतर चिकित्सा सेवाएं दी जाएंगी।
  • मुफ्त दवा, पौष्टिक आहार और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
  • मनोरंजन के साधनों की भी व्यवस्था होगी, जिससे बच्चों का मानसिक विकास भी सुनिश्चित किया जा सके।

गुमला में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम

गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इस नई पहल से कुपोषित बच्चों को समय पर उचित इलाज मिलेगा और जिले में कुपोषण की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जरूरतमंद बच्चों को इन केंद्रों तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि उन्हें समय पर सही उपचार मिल सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में कुपोषण उपचार केंद्रों की होगी स्थापना, द हंस फाउंडेशन देगा निःशुल्क सेवाएं

0

गुमला: जिले में बच्चों में कुपोषण की रोकथाम और उनके पोषण स्तर में सुधार के लिए डुमरी, घाघरा, बसिया और भरनो प्रखंड में कुपोषण उपचार केंद्रों की स्थापना की जाएगी। ये केंद्र गुमला स्वास्थ्य विभाग और द हंस फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क संचालित होंगे। इस पहल को लेकर बुधवार को सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में एक समझौते (इकरारनामा) पर हस्ताक्षर किए गए।

कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित होंगे केंद्र

इस अवसर पर सिविल सर्जन ने बताया कि ये कुपोषण उपचार केंद्र गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के लिए बेहद लाभकारी होंगे। इन केंद्रों में पहले बच्चों की पहचान की जाएगी और फिर उन्हें भर्ती कर विशेषज्ञ देखरेख में आधुनिक चिकित्सा पद्धति से इलाज दिया जाएगा। जब बच्चे का स्वास्थ्य सुधार होगा, तब उन्हें घर भेजा जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य कर्मी उनकी लगातार निगरानी जारी रखेंगे।

कैसे मिलेगा बच्चों को लाभ?

  • अभिभावकों, एएनएम और आंगनबाड़ी सेविकाओं के सहयोग से कुपोषित बच्चों की पहचान की जाएगी।
  • भर्ती किए गए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण, आधुनिक जांच और बेहतर चिकित्सा सेवाएं दी जाएंगी।
  • मुफ्त दवा, पौष्टिक आहार और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
  • मनोरंजन के साधनों की भी व्यवस्था होगी, जिससे बच्चों का मानसिक विकास भी सुनिश्चित किया जा सके।

गुमला में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम

गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इस नई पहल से कुपोषित बच्चों को समय पर उचित इलाज मिलेगा और जिले में कुपोषण की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जरूरतमंद बच्चों को इन केंद्रों तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि उन्हें समय पर सही उपचार मिल सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium