19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 466

डॉ. गोविंद कुमार झा बने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के गणित विभागाध्यक्ष

0
हजारीबाग । विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार के आदेश से डॉ. गोविंद कुमार झा को गणित विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
डॉ. झा एक प्रतिष्ठित गणितज्ञ और शिक्षाविद् हैं, जिनके पास शिक्षा और शोध के क्षेत्र में 21 वर्षों का समृद्ध अनुभव है।
डॉ. झा ने अब तक 25 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, चार किताबें लिखी हैं और दो पेटेंट प्राप्त किए हैं। उनके निर्देशन में अब तक दो शोधार्थियों ने पीएच.डी. पूरी की है, जबकि एक शोध प्रबंध जमा हो चुका है।
डॉ. झा की शैक्षणिक यात्रा 1998 में महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से शुरू हुई, जहां उन्होंने गणित (ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। इसके साथ ही, उन्होंने 2004 में यूजीसी नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की।
अपने करियर की शुरुआत डॉ. झा ने नई दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से की, जो गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध है। झारखंड में उन्होंने अपना करियर 2008 में आर.एस.पी. कॉलेज, झरिया से शुरू किया।
डॉ. झा की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है। उनके सहकर्मी और छात्र उनके शिक्षण और शोध के प्रति समर्पण की सराहना करते हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में गणित विभाग  नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
ज्ञात हो कि पूर्व कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने नियम परिणाम की अनदेखी करते हुए डॉ झा को स्नातकोत्तर विभाग से मारखम महाविद्यालय स्थानांतरित कर दिया था। इसके कारण विभावि के नैक मूल्यांकन के समय डॉ झा के शोध और पेटेंट के अंक का लाभ विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुआ। विश्वविद्यालय के पास सब कुछ रहने के बावजूद ऐसे गलत निर्णय के कारण ‘ग्रेड ए’ से वंचित रहना पड़ा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

कैनरी बर्ड फेस्टिवल में भाग लिया विभावि के यूसेट के विद्यार्थी

0
शनिवार को कैनरी बर्ड फेस्टिवल मैं विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट के विद्यार्थी अपने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के रूप में कैनरी हिल में बर्ड क्वीज, पेंटिंग आदि रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया एवं सम्मानित भी हुए।
हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के तरफ से वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) ने एक ट्रॉफी और बच्चो को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया। साथ ही साथ उन्होंने आगे भी बच्चो से नेचर के प्रति सजक रहने की आशा की है।
यूसेट के निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चो की भागीदारी के लिए यूसेट के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ खेमलाल महतो की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बच्चों को भेजने के पीछे का उद्देश्य है कि इंडस्ट्री और एनवायरनमेंट के बीच के अंतर संबंधों को वह समझे और उसका सम्मान करें।
इस कार्यक्रम में  क्वीज में भाग लेने वाले आदित्य राज, चंदन कुमार, आनंद कुमार, रिशव राज, रंजीत कुमार को वन प्रमंडल पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पेंटिंग में शगुफ्ता नाज को भी अर्थपूर्ण चित्रांकन के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम मे यूसेट की ओर से आदित्य, चंदन, राहुल, रूपेश, आनंद, ईशा, सिमरन, मृत्युंजय, अमन, खुशी, अंकिता, सारिका, प्रतीक, संजय, आदि एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तथा ML के छात्र भी शामिल हुए ।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

नेशनल यूथ बायोडायवर्सिटी कॉन्फ्रेंस में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के छात्र का चयन

0

हजारीबाग, झारखंड – विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के तृतीय समसत्र के छात्र अनुराग कुमार आनंद को नेशनल यूथ बायोडायवर्सिटी कॉन्फ्रेंस 2025 में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है।

इस संबंध में वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड से केवल दो छात्रों का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मेलन के लिए हुआ है। यह तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस 20 से 22 फरवरी 2025 तक तेलंगाना राज्य के रंगा रेड्डी जिले स्थित कान्हा शांति वनम में आयोजित की जाएगी।

युवाओं को जैव विविधता संरक्षण पर जागरूक करना मुख्य उद्देश्य

इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को जैव विविधता संरक्षण और उससे जुड़े कानूनों के प्रति शिक्षित और सशक्त बनाना है। इसके साथ ही, जैव विविधता से संबंधित चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने और उनके समाधान के लिए नवाचारों को साझा करने का भी यह एक प्रभावी मंच होगा।

तेलंगाना सरकार वहन करेगी यात्रा खर्च

डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों के यात्रा और अन्य खर्चों का वहन तेलंगाना सरकार द्वारा किया जाएगा। यह सम्मेलन छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति नई दृष्टि प्रदान करेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर देगा।

अनुराग के चयन पर विश्वविद्यालय में हर्ष

छात्र अनुराग कुमार आनंद के इस उपलब्धि पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पवन कुमार पोद्दार, डीएसडब्ल्यू डॉ. विकास कुमार और विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

उनका कहना है कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि उनके छात्र राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण मंच पर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

वीर शहीद तेलंगा खड़िया का 219वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

0

गुमला, झारखंड – गुमला जिले के सिसई प्रखंड स्थित वीर शहीद तेलंगा खड़िया पुस्तकालय में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद तेलंगा खड़िया का 219वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुस्तकालय के पदाधिकारी, समाजसेवी और छात्र-छात्राओं ने वीर शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

तेलंगा खड़िया का बलिदान स्वतंत्रता संग्राम में रहा अमूल्य

समारोह में समाजसेवी रोहित शर्मा ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा थे। उनका जन्म 9 फरवरी 1806 को गुमला जिले के सिसई प्रखंड के मुरगू गांव में हुआ था।

उन्होंने बताया कि तेलंगा खड़िया ने अंग्रेजों के अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई और ‘जुरी पंचायत’ का गठन कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष छेड़ा। उन्होंने अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी और उनके अत्याचारों का डटकर विरोध किया।

देशद्रोह के कारण मिली शहादत

इतिहास में दर्ज घटनाओं के अनुसार, तेलंगा खड़िया को 23 अप्रैल 1880 को सरना पूजा स्थल पर धोखे से गोली मारकर शहीद कर दिया गया था। यह कायरतापूर्ण हत्या एक देशद्रोही बोधन सिंह द्वारा की गई थी, जिसने महज चार हजार रुपये के लालच में अंग्रेजों से मिलकर उनकी हत्या करवा दी थी।

तेलंगा खड़िया के बलिदान ने उन्हें इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अमर कर दिया। वे केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक महान नेता भी थे। अंग्रेजों द्वारा किए गए शोषण, मालगुजारी वसूली और अत्याचार के खिलाफ उन्होंने जो संघर्ष किया, उसके कारण वे जनता के बीच भगवान समान पूजे जाने लगे।

समारोह में मौजूद रहे गणमान्य लोग

शहादत दिवस के अवसर पर पुस्तकालय के अध्यक्ष अघनू खड़िया, सचिव दीपक कुमार अधिकारी, समाजसेवी रोहित शर्मा, विराज उराँव, लाइब्रेरियन सलोनी कुमारी, विकास सोनी, शिखा कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में वीर शहीद तेलंगा खड़िया के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान इतिहास में अमिट रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

भारत विकास परिषद की बैठक संपन्न, जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय

0

गुमला, झारखंड – भारत विकास परिषद दक्षिणी प्रमंडल शाखा, गुमला की एक महत्वपूर्ण बैठक परिषद संरक्षक निर्मल प्रसाद गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान हाल ही में 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रायडीह प्रखंड के लाल माटी गांव में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए परिषद ने आगामी कार्ययोजना के तहत जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया।

यह शिविर गुमला प्रखंड के फशिया पंचायत में लगाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

बालकेश्वर सिंह को मिला नया दायित्व

बैठक के दौरान संगठन के कार्यों को और सशक्त बनाने के लिए बालकेश्वर सिंह को मीडिया प्रभारी एवं सह संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। परिषद के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियां और प्रभावी होंगी।

दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत पर दी गई बधाई

बैठक में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की 27 वर्षों बाद सरकार बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। परिषद के सदस्यों ने दिल्ली की जनता और जनप्रतिनिधियों को भारी जनादेश के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

बैठक में उपस्थित गणमान्य सदस्य

बैठक में परिषद के कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए, जिनमें संरक्षक विनय लाल, सह संरक्षक निर्मल गोयल, अध्यक्ष हरि किशोर शाही, सचिव राकेश वर्मा, और कोषाध्यक्ष शशि रंजन अखोरी उपस्थित रहे।

बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार, परिषद आगे भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी और जरूरतमंदों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू करेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न

0

गुमला, झारखंड – गुमला जिले के बसिया मार्केट कॉम्प्लेक्स परिसर में शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती अनुमंडल खड़िया समिति, बसिया के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई गई। रविवार को आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और तेलंगा खड़िया के संघर्षों को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बंदइ पूजा समारोह एवं तेलंगा खड़िया स्मारक समिति, बसिया के अध्यक्ष दुर्गा पाहन की उपस्थिति में हुई। इसके बाद खेदरु पाहन, बिरसा पाहन और चंदर भगत ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शहीद तेलंगा खड़िया के चित्र पर माल्यार्पण किया।

समाज के विकास के लिए कुरीतियों को दूर करने का आह्वान

इस अवसर पर दुर्गा पाहन ने शहीद तेलंगा खड़िया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा, “तेलंगा खड़िया ने अपने समाज को जागरूक करने और अन्याय के खिलाफ लड़ने का जो मार्ग दिखाया था, उसी पर चलकर हम समाज को आगे बढ़ा सकते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि खड़िया समाज अभी भी पिछड़ेपन का शिकार है, और जब तक इसमें फैली कुरीतियों को दूर नहीं किया जाएगा, तब तक विकास संभव नहीं होगा। उन्होंने समाज को एकजुट होकर इन समस्याओं का समाधान करने और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

गणमान्य व्यक्तियों को किया गया सम्मानित

समारोह में उपस्थित सभी पाहन-पुजार और गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बुद्धदेव पाहन, थॉमस इंदवार, रतिया इंदवार, एमलेन कुल्लू, बिरसा कुल्लू, लखन खड़िया, एतवा कुल्लू, दीपक किंडो, मार्टिन कुल्लू, पीयूष धनवार और प्रभु खड़िया सहित कई प्रमुख लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस आयोजन के माध्यम से शहीद तेलंगा खड़िया के बलिदान और उनके योगदान को याद करते हुए समाज में जागरूकता लाने का संकल्प लिया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए प्रेरणात्मक कार्यक्रम ‘हाउज़ द जोश’ 11 फरवरी को आयोजित होगा

0

रांची, 8 फरवरी 2025 – झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तहत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की सहायता के लिए 11 फरवरी 2025 को ‘हाउज़ द जोश!! “Unlock Your Potential: Excel in Boards and Beyond”‘ नामक एक ऑनलाइन प्रेरणात्मक सत्र आयोजित करने जा रहा है। यह 1 घंटा 30 मिनट का विशेष कार्यक्रम छात्रों को आत्मविश्वास बढ़ाने, परीक्षा तनाव कम करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक रणनीतियों पर मार्गदर्शन देगा।

यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) ज़ूम लिंक के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा, जिसमें सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य, बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र और शिक्षक भाग लेंगे। कार्यक्रम द्विपक्षीय संवाद पर आधारित होगा, जहां छात्र विशेषज्ञों से अपने प्रश्न पूछ सकेंगे।

विद्यालयों को सक्रीय भागीदारी के निर्देश

इस संबंध में सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्यों/प्रभारी प्राचार्यों को आधिकारिक पत्र भेजा गया है, जिसमें छात्रों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा, प्रधानाचार्य, स्कूल प्रबंधक और विषय शिक्षक को भी ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्रों को सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शन मिल सके।

कार्यक्रम का समय और प्रमुख वक्ता

यह प्रेरणात्मक कार्यक्रम 11 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगा। इस सत्र में प्रख्यात शैक्षणिक विशेषज्ञ और प्रशासक छात्रों को परीक्षा की तैयारी और मानसिक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी उपायों पर चर्चा करेंगे।

वक्ताओं की सूची:

  • डॉ. मनोहरलाल (शैक्षणिक सलाहकार)
  • डॉ. अशोक कुमार (स्कूल प्रबंधक, हजारीबाग)
  • श्री शुभेंदु मजूमदार (स्कूल प्रबंधक, पश्चिम सिंहभूम)
  • श्री महेंद्र प्रसाद सिंह (स्कूल प्रबंधक, बोकारो)
  • श्री बदल राज (DSE, रांची)

छात्रों को परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करने की पहल

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को न केवल परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए रणनीतियां देना है, बल्कि उन्हें तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए व्यावहारिक सुझाव भी प्रदान करना है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव और राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक भी कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सफलता के मूल मंत्र देंगे।

विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य

सभी विद्यालयों से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि अधिकतम संख्या में छात्र इस कार्यक्रम में भाग लें और इससे लाभान्वित हों। यह सत्र छात्रों के लिए न केवल बोर्ड परीक्षा में सफल होने, बल्कि भविष्य में भी अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

News Desk

राम भक्तों के लिए

कीट विश्वविद्यालय भुवनेश्वर ने पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता का खिताब जीता

0

यूनिवर्सिटी ऑफ बर्दवान बनी उपविजेता, उत्कल और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने हासिल किया क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के तत्वावधान में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता में कीट विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी ऑफ बर्दवान, पश्चिम बंगाल उपविजेता बनी, जबकि उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद कीट विश्वविद्यालय ने मारी बाजी

तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के नियमों के तहत मुकाबले पहले नॉकआउट और फिर लीग चरण में आयोजित किए गए। चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में जीत हासिल कर लीग मुकाबलों में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन, 8 फरवरी, सभी टीमों के बीच कुल छह मुकाबले खेले गए। कीट विश्वविद्यालय ने अपने सभी तीन मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ बर्दवान ने दो जीत के साथ उपविजेता का स्थान हासिल किया। उत्कल विश्वविद्यालय को एक जीत के साथ तीसरा स्थान मिला, जबकि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग तीनों मुकाबले हारकर चौथे स्थान पर रहा।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में मुख्य अतिथि, आईजी पंकज कंबोज, कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार, और विशिष्ट अतिथि एनटीपीसी पंखरी बरवाडीह के महाप्रबंधक फैज तैयब ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिला विशेष पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार कीट विश्वविद्यालय की पूजा अर्चना माझी को दिया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ आक्रांता (अटैकर) का खिताब यूनिवर्सिटी ऑफ बर्दवान की सुष्मिता दास को मिला।
  • सर्वश्रेष्ठ रक्षक (डिफेंडर) का पुरस्कार कीट विश्वविद्यालय के कप्तान मगई माझी को दिया गया।

सम्मान समारोह और विशेष घोषणाएं

समापन समारोह की शुरुआत आयोजन सचिव एवं खेल निदेशक डॉ. रखो हरि द्वारा प्रतियोगिता की संपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करने से हुई। डॉ. सुबोध कुमार सिंह, नीरज डांग, जॉनी रुफिना तिर्की, मृत्युंजय प्रसाद और शोधार्थी पुष्कर ने रोचक अंदाज में कार्यक्रम का संचालन किया।

छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में राष्ट्रीय ध्वज, भारतीय विश्वविद्यालय संघ का ध्वज और विश्वविद्यालय ध्वज का अवरोहण किया गया।

एनटीपीसी सम्मानित करेगा विनोबा भावे विश्वविद्यालय की टीम

हालांकि मेजबान विनोबा भावे विश्वविद्यालय पांचवें स्थान पर रहा, लेकिन उनके शानदार खेल को देखते हुए एनटीपीसी पंखरी बरवाडीह के महाप्रबंधक फैज तैयब ने टीम के सभी खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया, और खिलाड़ियों की मेहनत को पहचान मिलनी चाहिए।”

खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का मिला परिणाम: आईजी पंकज कंबोज

मुख्य अतिथि आईजी पंकज कंबोज ने कहा, “यह खेल केवल गति और फिटनेस ही नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक क्षमता की भी परीक्षा लेता है। यह देखकर खुशी हो रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियां इतनी ऊंचाई तक पहुंच रही हैं। इस प्रतियोगिता के उच्च स्तर का प्रमाण यह है कि इसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।”

उन्होंने सभी विजेता टीमों को बधाई दी और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला भारतीय जनता पार्टी, ने निकाला विजय जुलूस और खूब फूटे पटाखे और बांटीं मिठाइयां

0
गुमला :- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की 27 सालों के बाद प्रचंड जीत पर भाजपा गुमला जिला द्वारा टावर चौक में जीत की खुशी में आतिशबाजी कर जश्न मनाया , और सबको के बीच जीत का लड्डु बांटे गये , साथ ही साथ जय श्री राम के गगनभेदी नारे लगे।
इस अवसर पर पूर्व  जिला अध्यक्ष अनुप चंद्र अधिकारी ने कहा 27 सालों के बाद दिल्ली में कमल खिला है, यह मोदी जी की गारंटी है। भाजपा मोदी – योगी जी का जलवा दिल्ली में भी काबिज हो गया, आम आदमी पार्टी का चरित्र बेनकाब हो गया। कांग्रेस पूरी तरह साफ हो गई।  उन्होंने कहा दिल्ली की सरकार के सभी मंत्री आकंठ  भ्रष्टाचार में डूबी थी।
आने वाला चुनाव में बिहार, उत्तर प्रदेश में भाजपा  ही जीत दोहराएगी।
नेता दामोदर कसेरा ने कहा की दिल्ली की जनता आतंक के साये में जी रही थी, दिल्ली की जनता ने मोदी जी पर भरोसा किया है। बीजेपी दिल्ली में अधूरे कामों को जनता की  आकांक्षा को पूरा करेगी।
इस अवसर पर महामंत्री यशवंत सिंह, राम अवतार भगत,भूपन साहू,सविंदर सिंह, सत्यनारायण पटेल,सागर उरांव निर्मल गोयल,दामोदर कसेरा,चेम्बर अध्यक्ष राजेश सिंह, अरविंद मिश्रा रविंद्र सिन्हा, अजय सिंह राणा, शकुंतला उरांव, पायल तिवारी, सुषमा गुप्ता,संदीप प्रसाद, विकास सिंह  बाल्केश्वर सिंह ,राजकुमार दीनबंधु ,गोपाल निधि, श्याम गुप्ता, मंगल सिंह भोक्ता,संजय साहु,रीता देवी,खुशमन नायक,कौशलेंद्र जमुआर हरिहर कुमार,मुरारी सिंह व ढेर सारे भाजपाई उपस्थित थे ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में मैट्रिक एवं इंटर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर समीक्षात्मक बैठक संपन्न

0

गुमला: आगामी 11 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक एवं इंटर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा हेतु गुमला समाहरणालय स्थित सभागार में अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाइक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों और प्रधानाध्यापकों को परीक्षा के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां तथा सभी बीईओ एवं बीपीओ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्रों की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक में निर्देश दिया गया कि जिले के सभी 12 प्रखंडों में 55 माध्यमिक परीक्षा केंद्रों तथा 32 इंटर परीक्षा केंद्रों में झारखंड अधिविद्य परिषद के दिशानिर्देशों के अनुरूप छात्र-अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए। परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने और छात्रों को तनावमुक्त माहौल देने पर जोर दिया गया।

सुविधाओं पर विशेष ध्यान

सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, शौचालय, बेंच-डेस्क जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया।

परीक्षार्थियों के लिए तनावमुक्त माहौल का आह्वान

बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ, परीक्षा आयोजन में लगे शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उत्तरदायित्वपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए।

सभी परीक्षा केंद्रों की नियमित निगरानी

अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी की व्यवस्था करने को कहा गया।

यह बैठक परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने और छात्रों को सहज माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium