19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 471

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंतर्गत हॉकी प्रतियोगिता का समापन

0
राष्ट्रीय स्कूल हॉकी में झारखंड दोनों वर्गों में बना चैंपियन 
– बालक वर्ग में झारखंड टीम ने ओडिशा पर 1-0 से जीत दर्ज की
– बालिका वर्ग में मेजबान टीम ने चंडीगढ़ को 7-1 से पराजित किया
– बालक-बालिका दोनों वर्गों में ओडिशा की टीम को मिला तीसरा स्थान
जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में रविवार की शाम रांची के हॉकी प्रेमियों के लिए खुशियों से भरी रही। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की मेजबानी में रांची में आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूली अंडर 19 हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड ने दोनों वर्गों में चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम किया। अपनी टीम की जीत पर दर्शक जोश और उथ्साह से भरे थे। बालिका वर्ग के फाइनल मैच झा्रकंड ने चंडीगढ़ को 7-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की। झा्रखंड के लिए स्विटी डुंगडुंग ने तीन, रीना कुल्लू ने दो और एस्टर होरो व सलोमी ने एक-एक गोल किए। बालक वर्ग में झारखंड और ओडिशा के बीच कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में अंतिम समय में एडिसन मिंज के गोल से झारखंड के खाते में चैंपियन ट्रॉफी आई। इससे पहले दोनों वर्गो में उत्तर प्रदेश की टीम ने तीसरे स्थान का मैच जीता।
बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 5-0 से और बालिका वर्ग में गुजरात को 3-1 से पराजित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इश अवसर पर झारखंड शिक्षा परिजोयजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी एसडी तिग्गा, डीएसई बादल राज, जेईपीसी के कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार सहित खेल कोषांग के पदाधिकारी मौजूद थे।

लोक कलाकारों ने बांधा समां

समापन समारोह में झारखंड के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों ने दमदार प्रस्तुति दी। लोक गायिका मधुमिता ने खेलो झारखंड थीम सॉन्ग गाकर सभी आंगतुकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रदेव सिंह एवं जय होरो ने किया।

खिलाड़ियों को मिलेंगी हर सुविधाएं : विधायक

मुख्य अतिथि भूषण बाड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में खेल और खिलाड़ियों की कोई भी आवश्यकता हो तो मैं दिन-रात हर तरह से उनके साथ हूं। हर बुनियादी सुविधाएं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जाएगी। हॉकी इंडिया के महासचिव हॉकी इंडिया के भोलानाथ सिंह ने कहा कि हॉकी खेल में निरंतर आगे बढ़ रहा है अनुशासन बनाकर आप आगे बढ़ते रहिए और खिलाड़ियों को हम सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

बेस्ट स्कोरर

बालक वर्ग : मानस शरीक बोरो (असम)
बालिका वर्ग : प्रतिमा (उत्तर प्रदेश)

बेस्ट गोलकीपर  

बालिका वर्ग : सोनाली तिर्की (झारखंड)
बालक वर्ग : गौरव कुमार (चंडीगढ़)

News Desk

राम भक्तों के लिए

सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- – 2025 संपन्न: सात फेरों से बंधा जन्मों का ये बंधन, प्यार से रब ने है जोड़ा प्रीत का दामन…

0

कन्यादान के वक्त भावुक हुए सांसद मनीष, कहा-जिंदगी में जब भी हो जरूरत आपका भाई-बेटा खड़ा है झुकाए शीश

सात फेरों से बंधा जन्मों का ये बंधन, प्यार से रब ने है जोड़ा प्रीत का दामन…। हजारीबाग स्टेडियम (कर्जन ग्राउंड) स्टेडियम में अभूतपूर्व सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 का यह दृश्य जेहन में सदैव यादगार रहेगा। खासकर उन 101 जोड़ों को, जिन्होंने और उनके परिजनों ने कभी कल्पना तक नहीं की होगी कि उनके दूल्हे इस कदर सजी-धजी कार में बैंड, बाजा, बारात के साथ रंग-बिरंगी आतिशबाजियों के बीच झूमते-गाते और नाचते उनके साथ सात फेरे लेंगे। लेकिन यह शाही शादी हकीकत में तब्दील थी।
दरअसल हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल इन 101 गरीब घरानों की बेटियों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं थे। इन जोड़ों को शाही शादी के सपने दिखाए और फिर उनके ख्वाब को पंख भी लगाए। बेटियों के कन्यादान और फिर शादी के बाद विदाई के दौरान मसीहा सांसद मनीष जायसवाल विचलित और भावुक हो गए। नव वर-वधू से कहा कि जिंदगी में कभी किसी चीज की जरूरत हो, इस भाई, इस बेटे को जरूर याद कर लेना। यह मनीष सदैव हाथ जोड़े, शीश नवाए आपके लिए खड़ा मिलेगा।
वास्तव में इनमें कुछ ऐसे जोड़े थे, जो बोल और सुन नहीं पाते थे। कुछ ऐसे जोड़े थे, जिनके नेत्र की रोशनी चली गई। कुछ ऐसे लोग थे, जिन्हें दो जून की रोटी भी मुश्किल से मयस्सर हो रही। इन सभी 101 जोड़ों के सुखी दांपत्य जीवन के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ 36 प्रकार के साजो-सामान के साथ विदाई किया ताकि उनकी आगे की गृहस्थी भी हंसी-खुशी फूले-फले। सांसद जायसवाल ने यहां तक कहा कि भविष्य में नव वर के लिए वह नौकरी-रोजगार के लिए भी पहल करेंगे।
म्यूजिकल मंत्रोच्चार से 101 जोड़ों का विवाह रचाने वाले कोलकाता से पधारे राघव पंडित जी ने भी सांसद मनीष जायसवाल की इस नेक व पुण्य पहल की स्वतंत्र कंठ से खूब सराहना की और कहा कि जहां का जनप्रतिनिधि मनीष जायसवाल जैसा हो वहां लोगों के जीवन में चिंता कम होगी। कोई पीता के चेहरे पर निरासी नहीं होगी और कोई मन उदास नहीं होगी क्योंकि उन्हें पता है कि उनका जन्म प्रतिनिधि सजग है और उनके सुख- दुःख का सहभागी है ।

अभूतपूर्व जमात के साथ निकली बारात, कोई पहुंचा बीएमडब्ल्यू के साथ तो कोई थार पर होकर सवार

सांसद मनीष जायसवाल ने की अगुवाई, छाए थे मंगल जज़्बात

02 फरवरी यानी रविवार की सुबह उन 101 जोड़ों के लिए जितनी सुहानी थी, उससे कहीं अधिक सांसद मनीष जायसवाल के जज्बात बिखर रहे थे। बड़कागांव रोड़ पर सिमरा रेस्ट हाउस के समीप स्थित अपकमिंग जीडी गोयनका स्कूल परिसर जब 101 दूल्हों की सामूहिक बारात निकली, तो चहुंओर मंगल गान के साथ ताशा की धुन फिजाओं में वैवाहिक माहौल का कुछ अलग ही समां बंध गया। बारात बन हजारों की जमात अभूतपूर्व भीड़ सज-धजकर साथ चल पड़ी। बारात का पहला दिव्यांग दूल्हा  बीएमडब्ल्यू कार पर पहुंचा, तो सभी की निगाहें उस पर जा टिकीं। कोई थार से तो कई अन्य लग्ज़री वाहनों से बारात पर सवार दिखें। सांसद मनीष जायसवाल खुद अन्य मेजबानों के साथ बारात में मौजूद मेहमानों के स्वागत की अगुवाई में खड़े थे। बारात के पूरे रास्ते पर पहले से बारातियों के स्वागत में पलकें बिछाए लोग तालियां बजाकर और छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत करते दिखे। शाही शादी का नजारा विहंगम था। महिला, पुरूष, बच्चे, बुजुर्ग, युवा, शहर-गांव से आए हजारों लोग इस विवाहोत्सव के गवाह बने। ऐसा विहंगम दृश्य अद्भुत, अविस्मरणीय और अकल्पनीय था। हर किसी को ऐसा लग रहा था कि उनके अपनों की शादी है। अलग-अलग मंडप में सुर्ख लाल जोड़ों में सजी 101 दुल्हन किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। उनके परिवार और शादी के साजो-सामान करीने से मंडप की शोभा बढ़ा रहे थे। पूरे स्टेडियम और आसपास के मार्गों पर किसी त्योहार जैसी चहल-पहल थी ।

मुस्लिम समाज ने 51 किलो का माला पहनाकर सांसद का किया स्वागत, यूथ विंग ने की पुष्प वर्षा

समाज के लोगों ने बारातियों का स्वागत भी जोर-शोर के साथ किया। हजारीबाग के सिमरा रेस्ट हाउस चौक, इमलीकोठी चौक, सरदार चौक, बड़ा बाजार चौक, बंशीलाल चौक होते हुए होते हुए बारात हजारीबाग स्टेडियम पहुंचा। इस दौरान बारातियों के स्वागत में धार्मिक समरसता का भी अनोखा भाव दिखा। सरदार चौक पर बारातियों का मुस्लिम समाज के लोगों ने भी समाजसेवी बाबर कुरैशी की अध्यक्षता में जबरदस्त स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने सांसद मनीष जायसवाल का 51 किलो का फूल माला पहनाकर इस नेक और परोपकारी कार्य के लिए साधुवाद दिया। वहीं हजारीबाग यूथ विंग द्वारा बड़ा बाजार चौक पर जमकर आतिशबाजी के साथ पुष्पवर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया गया ।

कोलकाता से पधारे पंडित राघव और उनकी टीम बने आकर्षण का केंद्र

कोलकाता से पधारे पंडित राघव और उनकी टीम ने शादी के पूरे रस्मम को विधिवत पूरा कराया।
उनके गीत और मंत्र पूरे शादी के दौरान आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। लोगों को उन्होंने अपने मंत्र और गीत से बांधे रखा। वही शादी के हर एक पहलू नियम सात वचन और प्रज्ज्वलित अग्नि के साथ फेरे तक के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

बादल बाबू भी नहीं रहे सामाजिक भागीदारी में पीछे, ह्वीलचेयर पर आकर निभाया फर्ज

शादी के दौरान सांसद मनीष जायसवाल का पूरा परिवार हाथ बंटाता रहा। स्वीट चेयर पर बैठकर उनके बाबूजी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल सभी के बादल बाबू भी आए। मां विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल, बेटे करण जायसवाल, दोनों भाई प्रशांत जायसवाल और निशा जायसवाल, प्रशांत जायसवाल की पत्नी ट्विंकल जायसवाल समेत पूरे परिवार ने भागीदारी निभाई।

बाबूलाल मरांडी समेत दर्जनभर जनप्रतिनिधि हुए शामिल

पिछले दो महीने से सामूहिक विवाह की तैयारी चल रही थी। शादी के दौरान बरही विधायक मनोज यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो समेत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राजधनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद कई नेता समेत हजारों की संख्या में आम जनता शामिल हुए। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को सुख में दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया ।

हर किसी ने सराहा, कहा-जनप्रतिनिधि हो तो मनीष जायसवाल सरीखा

सभी ने सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 कार्यक्रम को देखा तो तारीफ करते नहीं अघाए। लोगों ने सांसद सामूहिक विवाह उत्सव की सराहना की और कहा कि जनप्रतिनिधि हो तो मनीष जायसवाल सरीखा। इस दौरान विधायक मनोज यादव ने सांसद मनीष जायसवाल के उनके काम के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि यह समाज को यह संदेश देता है कि हर एक सक्षम व्यक्ति को कुछ ऐसा काम अवश्य करना चाहिए जो मन को शुकून दे। वहीं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने इसे अभूतपूर्व और ऐतिहासिक पहल बताया। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ़ तिवारी महतो, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, धनबाद विधायक राज सिन्हा और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने भी सांसद मनीष जायसवाल के इस पहल को समाज के लिए प्रेरक बताया ।

सारेगामा फेम शालिनी दुबे संग नृत्य कलाकारों के जत्थे ने लोगों का मोहा मन

सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 के मुख्य मंच से कलाकारों ने गायन, वादन और नृत्य के साथ समा बांध दिया। सारेगामापा फेम रामगढ़ की बेटी प्रसिद्ध गायिका शालिनी दुबे ने अपने सुरीली आवाज से शादी गीतों के साथ धार्मिक गीत गाकर अलग वातावरण बनाया तो दूल्हा दुल्हन के स्वागत के वक्त डांस ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोहा। स्वागत के बाद वरमाला के समय राधा- कृष्ण की गीतों पर कलाकार खूब थिरके। शादी संपन्न होने के बाद भी कलाकारों ने मंच पर राधा कृष्ण के ही थीम पर आधारित गीतों पर सामूहिक नृत्य कर धमाल मचा दिया। यहां पहुंचे लोगों का कलाकारों ने खूब मनोरंजन कराया ।

वर्षों तक चर्चा का विषय रहेगा यह विवाहोत्सव

हजारीबाग का यह विवाह आने वाले कई सालों तक चर्चा का विषय बना रहेगा। जहां 101 बेटियों का सामूहिक विवाह शाही तरीके से संपन्न करया गया ।

यह विवाहोत्सव सिर्फ रस्म अदायगी नहीं, बड़े सामाजिक दायित्व का निर्वाह भी : बाबूलाल मरांडी

सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 के कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सांसद मनीष जायसवाल की इस नेक और पावन पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह विवाहोत्सव सिर्फ रस्म अदायगी नहीं, बल्कि बृहद सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी है। ऐसा आयोजन वह अपने जीवन में पहली बार देख रहे हैं। सांसद मनीष जायसवाल इसके लिए बधाई और सराहना के पात्र हैं ।

समाज जागरूक हो, तो अभावहीन परिवार की बेटियों की भी हो सकती है शाही शादी : मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि समाज जागरूक हो, तो अभावहीन बेटियों की भी शाही शादी हो सकती है। पिछली बार जब शादी के बाद गरीब बेटियों की भावुक नजरें देखी थीं, तभी सोच लिया था कि आगे भी  यह बीड़ा उठाना है। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं, हजारीबाग और रामगढ़ जिले की जनता और कोलकाता से पधारे पंडित जी समेत सभी दान दाताओं का भरपूर सहयोग मिला। एक प्रभावशाली व्यक्ति अगर एक गरीब बेटी की शादी का जिम्मा उठा ले, तो फिर किसी गरीब बेटी के मां-बाप को बेटी की विदाई की फ़िक्र नहीं सताएगी। सबका साथ मिलता रहा, तो हर साल ऐसे ही गरीब कन्याओं के दान के सौभाग्य की जिम्मेवारी वह उठाते रहेंगे ।

कार्यक्रम स्थल पर चाक चौबंद यही सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल टीम भी रहा तैनात

अमूमन शादियों में जहां एक शादी में व्यवस्था में चूक हो जाती है वहीं सांसद सामूहिक विवाह उत्सव में 101 जोड़ों के शादी में एकसाथ 101 दूल्हे का बारात हजारों बारातियों के साथ निकल गया और विवाह स्थल पर करीब 50 से अधिक लोग पहुंचे और विधि व्यवस्था सामान्य रही सौहार्दपूर्ण वातावरण में शादी संपन्न हुआ। इसमें सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही और मेडिकल टीम भी तैनात रही। 100 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मी के अलावे बड़ी संख्या में पुलिस बल के महिला पुरुष जवान तैनात थे। हजारीबाग स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम भी यहां मौजूद रही। खुद सांसद मनीष जायसवाल व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए लगातार मशक्कत करते रहे ।

बीजेपी कार्यकर्ता, सांसद परिवार, उनकी टीम का रहा सराहनीय योगदान

सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 को संपन्न कराने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं, सांसद परिवार के हरेक जन और  सांसद मनीष जायसवाल की पूरी टीम लगातार जुटी रही। इन सभी का इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में विशेष योगदान रहा। उत्सव के दौरान आगंतुक बारातियों- शरातियों के साथ अतिथियों के लिए शाकाहारी लज़ीज़ भोजन की भी व्यवस्था सांसद मनीष जायसवाल की ओर से उपलब्ध कराई गई ।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

जंगल में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

0

गुमला: गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू गांव के तुरी कूचा जंगल में 24 वर्षीय मनोहर उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को कुछ ग्रामीणों ने जंगल की ओर जाते समय एक पेड़ पर युवक को फांसी के फंदे से लटकते देखा। नजदीक जाकर देखने पर उसकी पहचान मनोहर उरांव के रूप में हुई। घटना की सूचना तुरंत गांववालों ने परिजनों और घाघरा थाना पुलिस को दी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने मानसिक अस्वस्थता का किया जिक्र

परिजनों ने बताया कि मनोहर उरांव पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह शनिवार सुबह 9 बजे घर से बिना बताए निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में ग्रामीणों ने जंगल में उसका शव फांसी से लटकता पाया और पुलिस को सूचना दी।

आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में 3 फरवरी को आयोजित होगा सिरा सीता राजकीय मेला (जतरा) झारखंड कल्याण मंत्री

0
गुमला : – झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री  चमरा लिंडा ने  गुमला जिले में सिरसी-ता-नाले(दोन) दव डहरे एकना राजकीय समारोह के आयोजन की तिथि की घोषणा करते हुए , बताया कि यह पवित्र मेला सिरसी-ता-नाले(दोन) दव डहरे एकना राजकीय समारोह 3 फरवरी, 2025 को आयोजित होगा।
यह निर्णय धार्मिक मान्यता और माघ पंचमी के शुक्ल पक्ष के दिन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मंत्री ने कहा कि सिरा सीता मेला का आयोजन अब से प्रतिवर्ष इसी तिथि पर किया जाएगा। उन्होंने गुमला जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि मेले की तैयारियों को पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं हैं ।
गुमला जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत अकासी पंचायत स्थित सिरा सीता को झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा राजकीय मेला (जतरा) का दर्जा प्रदान किया गया है। इससे पहले यह मेला 5 और 6 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाला था, लेकिन इसे अब 3 फरवरी 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मंत्री महोदय ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सेवाएं, यातायात प्रबंधन और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मेले के आयोजन स्थल पर मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है।
इसके अतिरिक्त, मंत्री ने यह भी बताया कि मेले में रांची ( कांके ) से अतिथियों का पद यात्रा कर आगमन होगा, जो मेले की गरिमा को और अधिक बढ़ाएगा। उन्होंने राज्य के नागरिकों से इस पवित्र मेले में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
 उन्होंने यह भी बताया की राज्य सरकार की नागरिकों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के गैर-कानूनी कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु तीन श्रेणियों के लिए राज्य स्तर पर किया गया सम्मानित

0
गुमला : – गुमला परिवहन विभाग द्वारा जनवरी माह में संचालित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु गुमला जिले को राज्य स्तर पर तीन श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सेमिनार 2025 में रांची में प्रदान किया गया, जिसमें जिले ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी उत्कृष्टता साबित की।
गुमला जिले को “रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम” श्रेणी में प्रथम स्थान, “अवॉर्डिंग मोर नंबर ऑफ गुड समरिटान अंडर स्टेट स्कीम” में प्रथम स्थान, और “हेल्पिंग विक्टिम ऑफ हिट एंड रन कंपनसेशन स्कीम” के अंतर्गत तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए व्यापक प्रयासों के लिए प्राप्त हुआ।
इस सम्मान समारोह में गुमला जिला परिवहन पदाधिकारी, डीएसपी गुमला एवं रोड सेफ्टी विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप ने कहा कि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निरंतर मार्गदर्शन और जिले के नागरिकों के सहयोग से गुमला को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है।
गुमला जिले में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जिनमें सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, सेमिनार, कार्यशालाएं, नुक्कड़ नाटक, स्कूल और कॉलेजों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम शामिल थे। इन प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।
आगे भी परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा कोषांग लगातार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान चलाएगा, ताकि गुमला सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श जिला बन सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विकसित भारत के लक्ष्य को साधता नया बजट: भाजपा प्रवक्ता अरुण उरांव

0

गुमला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला इकाई द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरुण उरांव ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का विपक्ष दिशाहीन हो गया है और बिना बजट को ठीक से समझे उसकी आलोचना कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह दावा कि केंद्र सरकार ने आम जनता को कोई राहत नहीं दी है, पूरी तरह निराधार है।

मध्यम वर्ग को बड़ी राहत

डॉ. उरांव ने बजट की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए इसे युग परिवर्तन करने वाला करार दिया। उन्होंने बताया कि मध्यम वर्ग, जो कि देश की आबादी का लगभग 30 प्रतिशत है, उसे इस बजट में बड़ी राहत दी गई है।

  • आयकर छूट सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपए कर दिया गया है, जिससे ईमानदार करदाताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
  • इस कदम से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

बुनियादी ढांचे और कृषि क्षेत्र को मिला बढ़ावा

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार ने 50.65 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।

  • रेलवे को 2.52 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जिससे ट्रांसपोर्ट सेक्टर को मजबूती मिलेगी।
  • किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है।
  • राज्यों को 50 वर्ष के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा, जिससे बुनियादी ढांचे का विकास तेजी से होगा।

व्यापार और महिला उद्यमिता को समर्थन

  • दो प्रॉपर्टी रखने वाले आयकरदाताओं को अब किसी प्रकार का अतिरिक्त टैक्स नहीं देना होगा।
  • एससी/एसटी समुदाय की 5 लाख महिलाओं को उद्यमी बनने के लिए 2 करोड़ रुपए तक का लोन मिलेगा।
  • आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना से 1 करोड़ गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव

  • ग्रामीण सरकारी सेकेंडरी स्कूलों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा जाएगा और अटल प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।
  • मेडिकल कॉलेजों में अगले 5 वर्षों में 75,000 नई सीटें जोड़ी जाएंगी।
  • अगले वर्ष 10,000 मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएंगी और 5 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना होगी।

उद्योग और परिवहन क्षेत्र को नई दिशा

  • देश में कपड़ा उद्योग (COTTON INDUSTRY) को विशेष जोर दिया गया है और चार राज्यों में नए संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।
  • अगले 10 वर्षों में 120 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, जिससे देश का ट्रांसपोर्ट नेटवर्क मजबूत होगा।

भारत के आर्थिक सशक्तिकरण की नींव रखता यह बजट

डॉ. अरुण उरांव ने इस बजट को आर्थिक सशक्तिकरण की नई इबारत बताते हुए कहा कि इससे देश के हर वर्ग को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने इस प्रेस वार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, वरिष्ठ नेता सागर उरांव, जिला मंत्री संजय कुमार साहू, सोशल मीडिया प्रभारी बालकेश्वर सिंह, सक्रिय नेता राजीव साहू, बाघम्बर ओहदार, लक्मीकांत बड़ाइक सहित कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज की।

इस बजट को लेकर भाजपा का मानना है कि यह हर भारतीय के सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगा और देश के समग्र विकास को नई गति देगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

Jharkhand government’s Landmark Initiative: monetary Incentive for student Attendance

0

In a groundbreaking pass to reinforce educational engagement, the Hemant  Soren -led Jharkhand authorities has introduced a policy offering a month-to-month stipend of ₹1,000 to college students who preserve at the least 75% attendance in their lessons. This initiative goals to enhance instructional dedication and reduce dropout costs across the country’s instructional institutions.

Under this new scheme, students enrolled in authorities schools and colleges are eligible to get hold of a monthly economic incentive, furnished they meet the stipulated attendance criterion. The policy is designed to encourage students to attend classes frequently, thereby fostering a tradition of area and determination toward their research.

Jharkhand has traditionally confronted challenges in its educational zone, such as high dropout fees and inconsistent attendance. factors which include financial hardships, familial duties, and confined access to instructional sources have contributed to these issues. via offering a economic incentive, the authorities seeks to alleviate some of these burdens, encouraging students to prioritize their training.

The introduction of this coverage is predicted to yield numerous superb results:

Progressed Attendance: The monetary praise serves as a tangible motivation for students to wait classes continuously, leading to better academic performance.

Decreased Dropout costs: financial incentives can alleviate monetary pressures on households, making it feasible for students to keep their schooling rather than seeking employment.

more desirable educational effects: normal attendance is intently connected to advanced comprehension and retention of cloth, that can result in higher pass fees and universal academic achievement.

lengthy-time period Socio-economic effect: with the aid of investing in education, the nation is laying the foundation for a extra educated group of workers, that could force monetary boom and social development in the long run.

To make sure the effective implementation of this coverage, the government plans to set up a sturdy monitoring machine. Attendance information might be meticulously maintained, and the disbursement of funds will be carefully supervised to save you any discrepancies. moreover, focus campaigns could be performed to tell students and mother and father approximately the benefits of the scheme and the importance of ordinary attendance.

The coverage has been lauded by educators, mother and father, and college students alike. Many accept as true with that this economic incentive will function a catalyst for high quality exchange inside the kingdom’s educational landscape. teachers have expressed optimism that progressed attendance will lead to extra dynamic and interactive school room environments, thereby improving the overall satisfactory of training.

The Hemant Soren authorities’s initiative to hyperlink financial incentives with scholar attendance is an great flow that addresses a couple of aspects of the educational demanding situations in Jharkhand. by prioritizing pupil engagement and supplying economic help, the nation is taking a large step closer to building a brighter future for its kids and, via extension, the complete community.

by

Ashok Kumar

 

राम भक्तों के लिए

सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 कल, सात वचनों के बंधन में बंधेंगे 202 दूल्हा-दुल्हन

0
मेहँदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना, लेने तुझे ओ गोरी, आएँगे तेरे सजना…। अमूमन दूल्हे अपने दुल्हन को लेने अपने यार, रिश्तेदार, परिवार और अपनों के साथ जाते हैं। हिंदुस्तान में एकल शादियों का प्रथा रहा है। लेकिन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने अनूठी पहल की है और सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 का हजारीबाग में आयोजन करा रहें हैं। यह आयोजन कल है और इसमें 101 ऐसे परिवार की बेटियों का सामूहिक विवाह ग्रैंड अंदाज में होने जा रहा है जो इस प्रकार की शादी शादी की परिकल्पना भी खुद से करने की नहीं कर सकते थे।
लेकिन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ऐसे परिवार की बेटियों के लिए फरिश्ता बनकर आए और अब शादी शादी की तर्ज़ पर न सिर्फ़ इन 101 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह करवा रहें हैं बल्कि उन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटी और अन्य गृहस्थ और दैनिक दिनचर्या के जरूरत के सामान भी भेंट करने जा रहें हैं साथ ही एक अभिभावक और भाई के रूप में वे हमेशा इनके सुख- दुःख के सहभागी बनने का संकल्प भी लेंगे। 101 दूल्हों के सजे- धजे 101 गाड़ियों से बारात निकालने की तैयारी और बारात के दौरान आज मेरे यार की शादी है… सहित अन्य गीतों पर झूमने के लिए हजारों बाराती भी शामिल होने को आतुर दिख रहें हैं।
सांसदसामूहिकविवाह उत्सव-2025 के विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल सिर्फ 101 जोड़ो का सामूहिक विवाह ही नहीं करा रहें हैं बल्कि इसे एक उत्सव का रूप दे रहें हैं। शादी से पूर्व सभी चयनित 101 दूल्हों और दुल्हनों के ठहराव का सुव्यवस्थित इंतजाम उन्होंने कराया है, ताकि शादी पूर्व निर्धारित समय और कार्यक्रम के मुताबिक संभव हो सके।
दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोगों के लिए विशेष पास का इंतजाम किया गया है। सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 में चयनित सभी जोड़ों का उनके अपने घर मेंहदी और हल्दी की रस्म अदायगी हुई और अब बस विवाह मंडप में सात फेरे लेने और डोली उठने की देर है।
विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम (कर्ज़न ग्राउंड) का विशाल मैदान नैना भी राम शादी मंडपों में तब्दील हो चुका है। शहनाइयों की गूंज सदाएं दे रही हैं। चहुंओर उल्लास का वातावरण है। इस सामूहिक विवाह के आयोजक सांसद मनीष जायसवाल, उनके परिवारजन, उनकी टीम और बीजेपी कार्यकर्ता जिस शिद्दत से इस आयोजन को लेकर जुटे हैं उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सभी 101 जोड़ें उनके अपने परिवार से हैं। विवाह स्थल पर सभी मंडपों को एक तरीके से सजाया गया है और साजो सामान भी यहां रखा गया है।
इस वैवाहिक मंगलचारण के लिए कोलकाता के यूनिक म्यूजिकल फेरे के लिए प्रख्यात राघवेंद्र कुमार गौतम उर्फ राघव पंडित और उनकी टीम के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों पंडितों का समूह तैयार है। 50 हज़ार से अधिक मेहमान इस सामूहिक विवाह के साक्षी होंगे। एक विशाल जनसमूह के समक्ष खुले आसमां के नीचे सूर्य की किरणें रोशनी देंगी और 101 जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर एक- दूजे का दामन थामेंगे और सात फेरों के सातों वचन की कसमें खाएंगे।
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा यह दूसरा सामूहिक विवाह होगा जो हजारीबाग की धरती पर अनोखा, अविस्मरणीय, अभूतपूर्व और ऐतिहासिक पल को समेटे दर्शनीय एवं अलौकिक अनुभूति का सुखद एहसास लोगों को कराएगा। यहां सामूहिक भोज की भी व्यवस्था होगी जिसमें बाराती और शराती दोनों पक्षों के लोग लजीज व्यंजनों का स्वाद जमकर उठा पाएंगे।
इधर सामूहिकविवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम में सामूहिक विवाह से पूर्व गणेश पूजन- वंदन शनिवार को किया गया साथ ही विवाह स्थल में तैयारी पूर्ण कर ली गई। इस सामूहिक विवाह में दो दिव्यांग कन्याओं के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। इनके मंडप में इलेक्ट्रिक स्कूटी की जगह इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल रखा गया है। मैदान में कई आकर्षक सेल्फी पॉइंट बनाए गए है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

आंसू थमाना नहीं होगा आसान, जब सांसद करेंगे 101 बहन-बेटियों का कन्यादान

वह पल बड़ा ही भावुक होगा और आंसू थमना आसान नहीं होगा। किसी पिता या भाई के लिए एक बेटी- बहन को विदा करना आसान नहीं होता। यहां तो हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 में 101 बहन- बेटियों का कन्यादान कर उन्हें एक साथ विदा करेंगे। विदाई का पल सबसे भावुक पल होगा जब मैदान में उपस्थित लोगों के आंख आंसू से छलक उठेंगे।

सांसद मनीष जायसवाल की अपील, आइए सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ कीजिए, नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दीजिए

सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 के तहत 101 जोड़ों के सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों से वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया के जरिए अपील करते हुए कहा कि बीते 14 दिसंबर 2023 को मैंने 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया था जो जोड़े अत्यंत निर्धन और जरूरतमंद थे। इस सामूहिक विवाह में आपकी उपस्थिति के बाद आपका उत्साह और इस विवाह में शामिल जोड़ों के परिजनों का उत्साह देखकर मैंने इससे प्रेरित होकर वर्तमान वर्ष भी इस भी उसी भव्यता, उसी परंपरा के निर्वहन के साथ 101 गरीब, मजबूर,लाचार और जरूरतमंद जोड़ों के सामूहिक विवाह का निर्णय लिया है।
इसके चयन में हमने प्राथमिकता दिव्यांग भाई-बहन और ऐसे भाई-बहनों को दिया है जिनके माता-पिता नहीं हैं और वो अपनी शादी के लिए परिवार के किसी अन्य सदस्य पर आश्रित हैं। 101 जोड़ों का चिन्हित कर लिया गया है जो अत्यंत थी गरीब और जरूरतमंद परिवार से हैं एवं समाज से अपेक्षा रखते हैं कि इनका भला हो।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए आज रविवार को 10:00 के समीप स्थित जीडी गोयंका स्कूल से बारात की शक्ल में हम सभी विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम पहुंचे और 12:00- 1:00 बजे के बीच भव्य जयमाला एवं उसके बाद 101 जोड़ के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हिस्सा बने और नव दंपतियों को अपना आशीर्वाद देने के साथ ऐसी सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहयोग करें और इसे सफल बनाकर आगे बढ़ाएं।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

गुमला के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

0

गुमला, — गुमला जिले के सभी दस कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और दो झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार, नामांकन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इन आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में जरूरतमंद छात्राओं को उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। विशेष रूप से आदिम जनजाति, ट्रैफिकिंग से बचाई गई बालिकाओं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की छात्राओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रशासन ने की विशेष पहल

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक, श्रम अधीक्षक, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी एवं स्वयंसेवी संगठनों से आग्रह किया है कि वे ऐसी बालिकाओं की पहचान कर सूची उपलब्ध कराएं।

जनसहयोग से सूचना साझा करने की अपील

उपायुक्त ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे जरूरतमंद छात्राओं की जानकारी निकटतम विद्यालय या प्रखंड स्तरीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में साझा करें।

नामांकन प्रक्रिया और अंतिम तिथियां

नामांकन के लिए छात्राओं की पहचान 15 फरवरी 2025 तक की जाएगी। चयनित आवेदनों को 18 फरवरी 2025 तक प्रखंड स्तरीय समिति के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। अंतिम अनुमोदन के बाद 1 अप्रैल 2025 से नई कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।

प्रचार अभियान जारी

विद्यालय स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए हाट-बाजारों में पोस्टर एवं पंपलेट वितरण, माइकिंग और अभिभावक संपर्क कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रभाग प्रभारी शुभकामना प्रसाद ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य अधिकतम जरूरतमंद छात्राओं तक इस पहल का लाभ पहुंचाना है।

गुमला जिला प्रशासन की यह पहल शिक्षा को सुलभ और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

0

गुमला, — गुमला जिले के सभी दस कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और दो झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार, नामांकन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इन आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में जरूरतमंद छात्राओं को उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। विशेष रूप से आदिम जनजाति, ट्रैफिकिंग से बचाई गई बालिकाओं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की छात्राओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रशासन ने की विशेष पहल

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक, श्रम अधीक्षक, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी एवं स्वयंसेवी संगठनों से आग्रह किया है कि वे ऐसी बालिकाओं की पहचान कर सूची उपलब्ध कराएं।

जनसहयोग से सूचना साझा करने की अपील

उपायुक्त ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे जरूरतमंद छात्राओं की जानकारी निकटतम विद्यालय या प्रखंड स्तरीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में साझा करें।

नामांकन प्रक्रिया और अंतिम तिथियां

नामांकन के लिए छात्राओं की पहचान 15 फरवरी 2025 तक की जाएगी। चयनित आवेदनों को 18 फरवरी 2025 तक प्रखंड स्तरीय समिति के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। अंतिम अनुमोदन के बाद 1 अप्रैल 2025 से नई कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।

प्रचार अभियान जारी

विद्यालय स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए हाट-बाजारों में पोस्टर एवं पंपलेट वितरण, माइकिंग और अभिभावक संपर्क कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रभाग प्रभारी शुभकामना प्रसाद ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य अधिकतम जरूरतमंद छात्राओं तक इस पहल का लाभ पहुंचाना है।

गुमला जिला प्रशासन की यह पहल शिक्षा को सुलभ और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium