19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 472

गुमला के सरकारी स्कूलों में 24×7 डिजिटल कक्षाओं की सुविधा

0

गुमला, — गुमला जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई पहल की गई है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर, ‘शिक्षा कर भेंट’ गतिविधि के तहत सरकारी स्कूलों के विज्ञान छात्रों के लिए 24×7 डिजिटल कक्षाओं की सुविधा शुरू की जा रही है। इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए गुमला जिला प्रशासन और स्टार यूनियन डाई-इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के बीच एक समझौता (MoU) संपन्न हुआ है।

इस समझौते पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) रमन कुमार, डीएमएफटी फेलो अविनाश पाठक, एमएससी रमेश कुमार और पीपीआईए फेलो ऐकांश सोमानी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। वहीं, स्टार यूनियन डाई-इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की ओर से कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं एचआर प्रमुख ज्ञान विलियम, कंपनी सचिव राकेश कुमार, सीएसआर वरिष्ठ प्रबंधक विजय पगारे और डेप्युटी मैनेजर (झारखंड) बिपिन बिहारी मौजूद रहे।

छात्रों को मिलेगा शिक्षा का नया अनुभव

इस पहल से छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। डिजिटल कक्षाओं के माध्यम से वे कठिन अवधारणाओं को बार-बार देखकर बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। साथ ही, यह सुविधा गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तक आसान पहुंच सुनिश्चित करेगी।

CSR पहल के तहत मिल रहा सहयोग

स्टार यूनियन डाई-इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के तहत इस परियोजना में सहयोग प्रदान किया है। इस पहल से न केवल गुमला जिले के छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

गुमला जिला प्रशासन का यह प्रयास डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों को आधुनिक शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में 16-17 फरवरी को होगा ‘गुमला लिटरेचर फेस्टिवल – 2nd’ का आयोजन

0

गुमला, — गुमला जिले में साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बार फिर ‘गुमला लिटरेचर फेस्टिवल – 2nd’ का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार, झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आगामी 16 और 17 फरवरी को यह दो दिवसीय पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

इस मेले में राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रसिद्ध लेखकों, प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। यह आयोजन बिरसा मुंडा एग्रोटेक पार्क में होगा, जहां साहित्य प्रेमियों को विभिन्न भाषाओं की पुस्तकों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी।

निःशुल्क एंट्री, प्रतियोगी और पाठ्य पुस्तकों की होगी उपलब्धता

पुस्तक मेले में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिससे जिले के छात्रों और पाठकों को लाभ मिल सके। साहित्यिक कृतियों के साथ-साथ पाठ्य पुस्तकें एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पाठक अपनी पसंदीदा पुस्तकों की खरीदारी भी कर सकेंगे।

पैनल चर्चा और विशेष सत्रों का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान लेखकों, प्रकाशकों और बुद्धिजीवियों के बीच साहित्य, शिक्षा और समाज से जुड़े विविध विषयों पर थीम आधारित पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

इस उत्सव का उद्देश्य साहित्यिक संवाद को बढ़ावा देना और जिले में पुस्तक संस्कृति को सशक्त करना है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अंधविश्वास के चलते दो महिलाओं की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0

गुमला, — अंधविश्वास और डायन-बिसाही के अंधेरे में भटककर, एक युवक ने अपनी ही गांव की दो महिलाओं की निर्मम हत्या कर दी। घटना गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के जमगई डुरूटोली गांव के पास पुराना पानी जंगल (खेत) में 30 जनवरी 2025 को संध्या समय हुई।

गांव के मुखिया और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल में दो महिलाओं के शव पड़े हैं। सूचना पाकर रायडीह थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतकों की पहचान जमगई डुरूटोली निवासी 68 वर्षीय सीता देवी (पति स्व. सवना प्रधान) और उनकी 50 वर्षीय बेटी शांति देवी (पिता स्व. सवना प्रधान) के रूप में हुई।

हत्या का आरोपी भी उसी गांव का 23 वर्षीय युवक कमलेश प्रधान (पिता स्व. हरि प्रधान) निकला, जिसे पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। थाना लाकर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अक्सर बीमार रहती थी, और इसी अंधविश्वास के चलते उसने दोनों महिलाओं को डायन समझ लिया। संध्या के समय मौका पाकर उसने पुराना पानी जंगल (खेत) में टांगी से काटकर दोनों की हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया और बाद में उन्हें परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण अंधविश्वास और डायन-बिसाही का आरोप लगाकर हुए विवाद को माना जा रहा है।

रायडीह थाना पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही, इस जघन्य हत्याकांड के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गीताप्रेस के साथ आरती संग्रह वितरण की शुरुआत के साथ ही अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने भारतीय आध्यात्मिकता के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प

0

अदाणी की महाकुंभ सेवा को मिला 101 साल पुराने संगठन का साथ,मेला क्षेत्र में 10 मोबाइल वैन आरती संग्रह वितरण के कार्य में जुटी

प्रयागराज : जहां एक और महाकुंभ श्रद्धालुओं के उत्साह के मामले में नित नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है, वहीं देशभर के उद्योगपति भी कुंभ मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं की सेवा में तत्परता से लगे हुए हैं। ऐसा ही पुण्य बटोरने का काम देश के अग्रणी उद्योगपति गौतम अदाणी 101 साल पुराने संगठन के साथ मिल कर कर रहे हैं। उस संगठन का नाम है गीता प्रेस।

गीता प्रेस दुनियाभर में हिंदू धर्म से जुड़े साहित्य के प्रकाशन और प्रचार-प्रसार का सबसे बड़ा संगठन है। गीता प्रेस और अदाणी समूह मिल कर श्रद्धालुओं को मुफ्त में आरती संग्रह उपहार स्वरूप दे रहे हैं। इस आरती संग्रह का वितरण महाकुंभ मेला क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर वैन और स्टॉल लगाकर किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में 10 मोबाइल वैन आरती संग्रह वितरण के कार्य में लगी है।

आइए जानते हैं गीताप्रेस का संक्षिप्त सफरनामा

वर्ष 1923 में उर्दू बाजार, गोरखपुर (यूपी) में 10 रुपये महीने के किराए पर एक कमरा लिया गया और वहीं से शुरू हुआ गीता प्रेस के लंबे सफर का सिलसिला.  बाद में धीरे-धीरे गीताप्रेस का निर्माण हुआ और इसकी वजह से न सिर्फ हिंदू संस्कृति, बल्कि पूरे विश्व में गोरखपुर को एक अलग पहचान मिली। 29 अप्रैल, 1955 को भारत के तत्कालीन व प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने गीता प्रेस भवन के मुख्य द्वार व लीला चित्र मंदिर का उद्घाटन किया था। चार जून, 2022 को तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने गीताप्रेस में शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ किया था।

गीता समूह और गौतम अदाणी एक साथ आए

गीता प्रेस के साथ आरती संग्रह वितरण की शुरुआत के साथ ही अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने भारतीय आध्यात्मिकता के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया है। इस सांस्कृतिक यात्रा में इस संकल्प के तहत आरती संग्रह की 1 करोड़ प्रतियां बांटने का लक्ष्य रखा गया है।

इस आरती संग्रह में देवी-देवताओं की 102 आरतियां शामिल हैं। इसमें वैदिक आरतियां, गणेश, ब्रह्मा, विष्णु, महेश, लक्ष्मी-नारायण, दशावतार, श्रीराम, कृष्ण, दुर्गा आदि की आरती शामिल है गीताप्रेस तीन प्रकार की आरती संग्रह पुस्तकें प्रकाशित करता है।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर है अदाणी ग्रुप

महाकुंभ के सेक्टर-19 में अदाणी समूह ने इस्कॉन के साथ मिलकर 40 स्थानों पर महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की है। यहां हर दिन तकरीबन 1 लाख श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। असहाय, दिव्यांग, बुजुर्ग और छोटे बच्चों वाली माताओं के लिए मुफ्त गोल्फ कार्ट सेवा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे श्रद्धालुओं को त्रिवेणी स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने में आसानी हो रही है।

राम भक्तों के लिए

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की: सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया

0

गिरिडीह :  समाहरणालय सभागार में शनिवार को विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिला अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जल जीवन मिशन, आपूर्ति विभाग, PMMSY व जलाशय मत्स्यजीवी, मईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, कंबल वितरण, मनरेगा, आवास योजना, रूर्बन मिशन, जलछाजन, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व कोर्ट द्वारा वाद का निष्पादन, नामांतरण वाद निष्पादन आदि योजना इत्यादि के कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से संबंधित पूर्व में हुई बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

लाभुकों के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिया कि विकास कार्य प्रभावित न हो, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभुको को लाभान्वित करने में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं एवं प्रगति सुनिश्चित करें। इसके अलावा सभी विभागों को योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही म्यूटेशन को लेकर सभी अंचलाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, उप नगर आयुक्त समेत सभी विभाग के पदाधिकारी, सभी बीडीओ/सीओ व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

सिद्धो-कान्हू, सावित्री बाई फुले पुस्तकालय पाठकों को समर्पित : हाईटेक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय की शुरुआत सराहनीय प्रयास : मंत्री सुदिव्य कुमार

0

गिरिडीह (कमलनयन) : शिक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से शनिवार को  आधुनिक सुविधाओं से लैस सिद्धो-कान्हू, सावित्री बाई फुले पुस्तकालय का शुभारम्भ नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया। गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला में उद्घाटन के पश्चात मंत्री ने पुस्तकालय भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। उपलब्ध किताबों को भी देखा। बच्चों से किताब की जरूरत पर बातचीत की।

उपस्थित छात्र-छात्राओं से उनकी तैयारियों के बारे में जाना और आवश्यक सुझाव दिए। मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, उप विकास आयुक्त श्रमती स्मृता कुमारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं तक की सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी : मंत्री

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस पुस्तकालय को और अधिक आधुनिक और सुविधायुक्त पुस्तकालय के रूप में विकसित किया जायेगा। पुस्तकालय में हर एक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की पुस्तकों सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।

हालांकि विभिन्न विषयों की पुस्तकें मौजूद हैं, जो किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सहायक सिद्ध होगी। यहां छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही बिजली, पानी एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि हाईटेक सुविधाओं से परिपूर्ण पुस्तकालय का शुभारंभ सरकार का  सराहनीय प्रयास है। पुस्तकालय में स्कूल, कॉलेज से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी, ताकि बुजुर्ग लोग भी इसका लाभ ले सकेंगे। कम उम्र के बच्चों के लिए मनोरंजक पुस्तकें होंगी, जो मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धन भी करेंगी। फ्री वाई-फाई की सुविधा भी बहाल की जायेगी। लर्निंग के माध्यम से पुस्तकालय में कोचिंग क्लास का भी प्रावधान किया जाएगा, जिससे ग़रीब बच्चों को लाभ होगा।

डीसी ने पुस्तकालय के सदुपयोग करने की अपील की

मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इतनी हाईटेक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय का निर्माण किया गया है, जिसमें बच्चे बिना किसी संकोच के आकर अपनी पढ़ाई एक शांत वातावरण में कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा समाज वह है जो शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा निवेश करता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से पुस्तकालय का पूर्ण उपयोग करते हुए इसका फायदा उठाने का सुझाव भी दिया। उपायुक्त ने बच्चों से उक्त पुस्तकालय का अधिक से अधिक सदुपयोग करने की अपील की।

राम भक्तों के लिए

गुमला में 17 वर्षीय किशोरी ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में मचा हंगामा

0

गुमला: गुमला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना मंगलवार रात की है, जब लड़की की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान लड़की ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और इलाज कराने से इनकार कर दिया।

अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा

परिजनों और अस्पताल कर्मियों के काफी समझाने के बावजूद किशोरी इलाज करवाने को तैयार नहीं थी। कई प्रयासों के बाद डॉक्टरों ने किसी तरह उपचार शुरू किया।

घरेलू विवाद बना आत्महत्या के प्रयास की वजह

परिजनों के अनुसार, मंगलवार को किसी घरेलू विवाद के बाद लड़की गुस्से में थी। इसी आक्रोश में उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालांकि, परिवारवाले इस विवाद के पीछे की असली वजह स्पष्ट रूप से नहीं बता सके।

फिलहाल, लड़की की हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

डालसा एवं जिला प्रशासन गुमला के द्वारा संयुक्त रूप से विधान से समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0
गुमला :-  डालसा रांची एवं जिला प्रशासन गुमला के द्वारा संयुक्त रूप से विधान से समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय उरांव के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया तथा प्रखंड में चल रहे योजनाओं के विषय में बतलाया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला  राम कुमार लाल गुप्ता ने कहा कि महिलाएं मातृशक्ति हैं ,जननी है परिवार में महिला शिक्षित और सशक्त हो तो वह परिवार सशक्त रहता है बच्चों का पहला शिक्षक मां होती है।
आज महिलाओं को समान का दर्जा है महिला एवं पुरुष सभी एक दूसरे से कंधे से कंधे मिलाकर चल रहे हैं। आज की बच्चियों पढ़ाई में एवं खेलकूद में लड़कों से पीछे नहीं है। लेकिन हमारे समाज में कुछ कुरीतियां है जो हमारे समाज को कलंकित करता है और हमें विकास से पीछे धकेलता है। जिसमें मुख्य रूप से नशा है, जिस परिवार के मुखिया नशा का आदि होता है तो उस परिवार के बच्चे पत्नी  पर उसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं परिवार बिखर जाता है।
दूसरा हमारे क्षेत्र में डायन बिसाही मामला पूरे क्षेत्र को कलंकित करता है आज हम इतने पढ़े लिखे शिक्षित होने के बावजूद भी यदि एक असहाय बुढ़िया महिला को डायन करते हैं तो इससे ज्यादा दुर्भाग्य क्या हो सकता है ? इसलिए हमें यह भ्रम को दूर करना होगा। डायन जैसी कोई चीज नहीं होती है। हमें किसी को भी डायन नहीं कहना या समझना चाहिए अन्यथा कानूनी रूप से यह दंडकारी होगा।
हमारे सहिया एवं आंगनबाड़ी सेविका गांव-गांव में लोगों के बीच जुड़ी रहती है वे इन गतिविधियों को ध्यान में रखें कि कोई भी व्यक्ति किसी को डायन ना कहे या समझें । यदि इस तरह की कोई घटना गांव में होती है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें । सचिव  ने कहा कि डालसा हर समय आपको विधिक सेवा प्रदान करने के लिए तत्पर है यदि आपको कानून संबंधी परेशानी हो या कोई योजना से संबंधित या मुआवजे से संबंधित सभी मामलों में डालसा आपका सहयोग करेगा।
आपके सहयोग के लिए हमारे पीएलभी ब्लॉक, थाना , पंचायत में है जिसे आप सहायता ले सकते हैं। उन्होंने मोटर वाहन दुर्घटना एवं अन्य कानून के विषय में और योजनाओं के विषय में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी।
स्थाई लोक अदालत की नव चयनित सदस्य  शंभू सिंह ने कहा कि महिलाएं सशक्त एवं सजग रहेंगे तो बहुत से सामाजिक कुरीतियां दूर हो सकती है।
हमारे क्षेत्र में मानव तस्करी और बाल विवाह जैसी  कुप्रथा प्रचलित है जिसे बच्चियों को बाहर ले जाकर दलालों के द्वारा बेच दिया जाता है और बच्चियों हमेशा के लिए एक दलदल में फंसकर रह जाती है जीवन उनका न हो जाता है । बाल विवाह में भी बच्चों का भविष्य अंधकार में हो जाता है उनकी पढ़ाई लिखाई छूट जाती है और शारीरिक बीमारियां घर कर जाती है। इसलिए महिलाओं को इन बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
बच्चों को सरकार द्वारा निशुल्क शिक्षा मिल रही है अतः बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करें ताकि परिवार समाज एवं देश का हित होगा। परिवार में माता का या पिता की मृत्यु के कारण बच्चों की पढ़ाई में बाधा नहीं हो इसके लिए सरकार स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत एक बच्चे को ₹4000 प्रतिमाह देती है तथा फोस्टर केयर ,एवं किंशिप केयर जैसी योजना  बच्चों के लिए सरकार चल रही है जिसका लाभ आप उठा सकते हैं। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ  बुंदेश्वर गोप ने  घरेलू हिंसा पर लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया।
उक्त कार्यक्रम में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति एवं कंबल का वितरण की गई ,साथ की गोद भराई एवं मुहजूठी कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी  विजय उरांव  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार  राम कुमार लाल गुप्ता, स्थाई लोक अदालत के सदस्य  शंभू सिंह, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी  बुंदेश्वर  गोप, प्रमुख पालकोट ,डीएलएसए के प्रकाश पांडे, प्रखंड के अन्य पदाधिकारीगण एवं स्थानीय महिला, पुरुष एवं लाभुक उपस्थित थे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
राम भक्तों के लिए

विभावि के डॉ. सादिक रज्जाक को मिला ‘गोल्डन पर्सनालिटी अवार्ड 2025’

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) के समाज विज्ञान संकाय अध्यक्ष एवं कुलसचिव डॉ. सादिक रज्जाक को “बेस्ट इंडियन गोल्डन पर्सनालिटी अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें एक उत्कृष्ट क्रिमिनोलॉजिस्ट के रूप में दिल्ली स्थित फ्रेंडशिप फोरम द्वारा प्रदान किया गया।

शोध और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान

डॉ. सादिक रज्जाक शिक्षण और शोध के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके निर्देशन में अब तक 15 पीएच.डी. शोधार्थी अपनी उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने 42 शोध पत्र, जो देश-विदेश की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं, तथा चार पुस्तकें लिखी हैं, जो विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती हैं। इसके अलावा, उन्होंने यूजीसी के एक मेजर और एक माइनर प्रोजेक्ट को भी सफलतापूर्वक पूरा किया है।

डॉ. रज्जाक इंडियन एकेडमी ऑफ अप्लाइड साइकोलॉजी (IAAP) के आजीवन सदस्य और क्षेत्रीय सचिव हैं। इसके साथ ही, वे अमेरिकी मनोवैज्ञानिक संघ (APA) के भी सदस्य हैं, जो उनकी अंतरराष्ट्रीय ख्याति को दर्शाता है।

फ्रेंडशिप फोरम का योगदान और विश्वविद्यालय की बधाई

फ्रेंडशिप फोरम पिछले 25 वर्षों से उन व्यक्तियों को सम्मानित करता आ रहा है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल कर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं। डॉ. सादिक की इस सफलता पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पवन कुमार पोद्दार सहित सभी शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी है।

सम्मान समारोह में नहीं हो सके शामिल

विश्वविद्यालय की व्यस्तताओं के चलते डॉ. सादिक रज्जाक स्वयं दिल्ली जाकर पुरस्कार ग्रहण नहीं कर सके। इस कारण, फ्रेंडशिप फोरम ने उनकी ट्रॉफी और सम्मान पत्र विश्वविद्यालय भेज दिया, जहां इसे उन्हें सौंपा गया।

डॉ. सादिक की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और उनकी शैक्षणिक व शोध यात्रा नए अनुसंधानकर्ताओं के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

News – Vijay Chaudhary

 

राम भक्तों के लिए

सड़क सुरक्षा माह : रांची के रेडिशन ब्लू होटल में उत्कृष्ट कार्य के लिए गिरिडीह जिले को पूरे राज्य में विभिन्न श्रेणियों में 4-4 पदक मिले

0

राज्य स्तर पर जिला परिवहन पदाधिकारी और जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक को सम्मानित किया गया

गिरिडीह : सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने हेतु गिरिडीह जिले को पूरे राज्य में विभिन्न श्रेणियों में 4-4 पदक मिले हैं। राज्य स्तर पर जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी तथा जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन, मोहम्मद वाजिद हसन को सम्मानित किया गया।

सड़क सुरक्षा माह के तहत व्यापक जन जागरूकता हेतु द्वितीय पुरस्कार, गिरिडीह में दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है, जिसके लिए तृतीय पुरस्कार दिया गया है। अज्ञात वाहन से मिलने वाले मुआवज़े में द्वितीय पुरस्कार तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता 2025 में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बता दें कि सड़क सुरक्षा माह के समापन के पश्चात रेडिशन ब्लू होटल रांची में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों के सम्मान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया गया।

परिवहन विभाग के सचिव कृपानंद झा ने होटल रेडिशन ब्लू होटल में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सेमिनार 2025 को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में लोगों को सड़क सुरक्षा के उपायों से अवगत कराकर सड़कों पर होनेवाली दुर्घटनाओं को कम करने की बात कही। इस सेमिनार का मकसद सड़क दुर्घटनाओं एवं उससे होनेवाली मृत्यु को कम करना है।

सड़क सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर ध्यान देने की ज़रूरत: कृपानंद झा

विभागीय सचिव कृपानंद झा ने कहा कि सड़क के डिज़ाइन पर ध्यान देने की ज़रूरत है। कभी- कभी सड़क की डिज़ाइन दुर्घटना का कारण बनती है, इसलिए डीपीआर के अनुसार ही सड़कें बनाई जायें। सड़कों पर प्रॉपर साइनएज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना को कम करने के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। गाड़ियों की सभी जांच के बाद ही फिटनेस सर्टिफिकेट देना चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस देने से पहले सभी प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए।

सेमिनार में परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, सभी ज़िलों से आये ज़िला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, पुलिस एवं परिवहन विभाग के पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium